भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही नहीं, खुद को ढाई सौ किलो वजन के हाथ वाला कहने वाले नेताजी ने एक बार फिर अपने हाथ की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि एक लाख लाड़ली और लाड़लों ने मेरे हाथ को मजबूत किया है। मेरे हाथ को हथौड़ा बना दिया है। दरअसल, हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव पिछोर आए थे। इस कार्यक्रम में विधायक प्रीतम लोधी ने जोर-शोर से नए जिले की मांग उठाई थी। अपनी इस मांग को बुलंद करने के लिए उन्होंने कार्यक्रम में अच्छी-खासी भीड़ भी जुटाई थी। अपने इसी मेगा शो को लेकर विधायक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद को शाबाशी दे रहे थे। हालांकि, अभी नए जिले को लेकर सीएम की ओर से पक्का भरोसा ही मिला है। वैसे सीएम भी मंच से विधायक की तारीफ कर गए थे। उन्होंने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पहलवान कहकर संबोधित किया था। अब लोग कह रहे हैं कि जब सीएम ने ही पहलवान का तमगा दे दिया तो फिर जोश तो हाई होगा ही। धीरेंद्र शास्त्री को बताया ईश्वर का अवतार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में अपनी एक कथा के दौरान कहा था कि भगवान राम सीधे हैं और भगवान कृष्ण टेढ़े। शिवपुरी में जब मीडिया ने इस बयान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा से सवाल किया, तो वे धीरेंद्र शास्त्री के बयान को जायज ठहराने लगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वो शास्त्री हैं। वे हमारे धार्मिक शास्त्रों के व्याख्याता हैं। टेढ़ा-सीधा कहने का उन्हें अधिकार है। वे ऊंचे सिंहासन पर बैठते हैं। हम उनमें आस्था रखते हैं, विश्वास रखते हैं। वहीं, जिला अध्यक्ष के पास बैठे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कहा कि वे हमारे लिए ईश्वर के अवतार हैं। और अब अंदर की बात.. फीका हो गया साहब का छठ पर्व मध्य प्रदेश में एक विभाग में पदस्थ अपर मुख्य सचिव यानी एसीएस का छठ पर्व फीका हो गया। वे अपने घर नहीं जा पाए। हुआ यूं कि साहब ने बड़े उत्साह से अपने गृह राज्य में जाकर छठ पर्व मनाने का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने बाकायदा 10 दिन की छुट्‌टी ली थी। लेकिन छुट्टी पर रवानगी से ऐन पहले सरकार ने उन्हें तलब कर लिया। सरकार ने लगे हाथ उनके कामकाज का औपचारिक रिव्यू भी कर लिया। इसमें पता चला कि विभाग में करीब ढाई हजार से ज्यादा फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं। इस पर अधिकारी को सफाई देना पड़ी। इसका असर यह हुआ कि साहब त्योहार मनाने अपने घर नहीं जा पाए। उन्होंने अपनी छुट्‌टियां कैंसिल कर दीं। हालांकि, वे भोपाल में भी नहीं हैं। सुना है कि फिलहाल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और वहीं से ऑनलाइन फाइलों का निपटारा कर रहे हैं। इससे उस अधिकारी को राहत जरूर मिली, जिन्हें साहब के छुट्‌टी पर जाने की स्थिति में प्रभार दिया गया था। इनपुट सहयोग - राजेश चौरसिया (छतरपुर), कपिल मिश्रा (शिवपुरी) ये भी पढ़ें - पेड़ पर हरबोले का धरना, विधायक से मांगे रुपए; कलेक्टर ने विधायक को 5 मिनट में 15 बार टोका मंदसौर के सुवासरा से भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग के साथ एक दिलचस्प वाकया हो गया। दरअसल, एक हरबोला उनके घर पहुंचा और पैसों की मांग को लेकर घर के सामने स्थित पेड़ पर चढ़ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JT4ieL3
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...