DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

कमरे में लटका मिला शव:मां की धोती से बना था फंदा; मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुरैना शहर के उत्तमपुरा में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना सोमवार की है। मृतक अर्जुन जाटव (30) अविवाहित था। वह अपनी मां के साथ रहता था, उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया वह शराब पीकर दिन-रात नशे में रहता था। इस बात को लेकर उसकी मां भी बहुत परेशान रहती थी। सोमवार को उसका शव मां की धोती के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल मुरैना लाई। यहां पर भी उसे मृत बता दिया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने कहा युवक अविवाहित था तथा शराब पीने का बहुत आदी था। शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग सकेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/twMjE30 via IFTTT

बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:जबलपुर में 6.29 लाख रुपए बकाया वाली दो संपत्तियां कुर्क, 1 अप्रैल से और सख्ती

जबलपुर नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक 10 रांझी में दो बड़ी कार्रवाई की गई। संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने लाला लाजपत राय वार्ड के क्षीर सागर माने गांव में कार्रवाई की। यहां आनंदी पटेल पर 5 लाख 16 हजार 773 रुपए बकाया था। इस राशि की वसूली न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसी तरह माया बाई पर 1 लाख 13 हजार 111 रुपए का भूमि कर बकाया था। राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति का अधिग्रहण किया गया। नरेश शर्मा ने बताया कि दोनों संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए। दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन दोनों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। निगम ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से बकायेदारों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जोन में बकाया वसूली के लिए भवन कुर्क करने के साथ जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fANa7ER via IFTTT

सम्राट विक्रमादित्य के जीवन से प्रेरित नाट्य मंचन हुआ

भास्कर संवाददाता| विदिशा शहर में विक्रम महोत्सव 2025 और कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने दीप जलाकर की। उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कहा, भारतीय शिक्षा पद्धति प्राचीन काल से जीवन जीने की कला सिखाती रही है। विक्रम संवत की महत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा, हमारी काल गणना पद्धति को दुनिया ने स्वीकार किया है। हर घर में दीप जलाने और नई पीढ़ी को हिंदू कैलेंडर की जानकारी देने का आह्वान किया।विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने नई शिक्षा नीति में भारतीय शिक्षा पद्धति को शामिल करने की बात कही। उन्होंने विक्रम संवत की ऐतिहासिकता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में भोपाल से आए संस्कृति विभाग के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, शासन और विक्रम संवत की शुरुआत पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। दर्शकों ने इसे खूब सराहा। ब्रह्म ध्वज स्थापना वंदन कार्यक्रम भी हुआ। इसमें मंत्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर पूजा-अर्चना की। ह...

1 अप्रैल 2025 से महंगी होगी बिजली:MP में 3.46% दर वृद्धि को मिली मंजूरी; कंपनी ने 7.52% बढ़ाने की मांग की थी

मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश में बिजली की नई दरें अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगी। आयोग ने नई दर को लागू करने का आदेश जारी किया है। बिजली कंपनी ने अपनी याचिका में औसत 7.52 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की मांग की थी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को छूट आयोग ने निम्न दाब उपभोक्ताओं और मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार भी नहीं देना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाया है, उन्हें सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। प्रीपेड उपभोक्ताओं की छूट बरकरार 10 किलोवाट से अधिक भार वाले निम्न श्रेणी के घरेलू और सामान्य जल प्रदाय व सड़क बस्ती व एचवी-6 श्रेणी के उपभोक्ता को टाइम ऑफ डे टैरिफ में लाया गया है। प्रीपेड उपभोक्ता की छूट को आयोग ने बरकरार रखा हुआ है। बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,744 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसके विरुद्ध आयोग ने 57,732.6 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। 100 रुपए पर 24 रु...

चित्रकूट में दिनदहाड़े कपड़ा दुकान में लूट:दो युवक कट्टा दिखाकर ले गए कपड़े, CCTV में कैद हुई वारदात

चित्रकूट के पुरानी लंका तिराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में रविवार शाम लूट की वारदात हुई। दो युवक बाइक से आए और ग्राहक बनकर कपड़े खरीदने लगे। मौका पाकर उन्होंने दुकानदार को कट्टा दिखाया और कपड़े लेकर भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। कट्टा दिखाकर दुकानदार को डराया दुकान के मालिक सीतापुर निवासी अंकित केसरवानी ने बताया कि दोनों युवक दुकान में आए और 4 हजार रुपए के कपड़े पसंद किए। जब भुगतान करने की बारी आई, तो वे मोलभाव करने लगे और पैसे कम करने की जिद करने लगे। दुकानदार ने जब मना किया, तो एक युवक ने कट्टा निकाल लिया और धमकाने लगा। डर के मारे अंकित मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिससे आरोपी घबरा गए। जल्दबाजी में वे अपनी बाइक वहीं छोड़कर कपड़ों के साथ भाग निकले। CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें पकड़ने के लिए कर्वी की तरफ एक पुलिस टीम रवाना की गई है। पहले भी दुकान पर आए...

महिला के सुसाइड मामले में पति, सास-ससुर को जेल:बैतूल में कोर्ट ने 17 माह के बच्चे को भी रखने कहा; नाना-नानी ने रखने से किया मना

बैतूल में महिला के सुसाइड मामले में उसके पति और सास-ससुर को शुक्रवार को जेल भेजा गया है। कोर्ट के निर्णय में विशेष बात है कि 17 माह के मासूम को भी उनके साथ रखने का आदेश दिया है। आमला के रंभाखेड़ी नवविवाहिता ने कपड़ों के विवाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने उसके पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना ​​​​​​​का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में सबसे बड़ी चिंता 17 माह के मासूम बच्चे की देखभाल को लेकर थी। बच्चा अपने पिता और दादी के अलावा किसी के पास रहने को तैयार नहीं था और लगातार रोता रहता था। आमला के न्यायालय ने नाना-नानी को बुलाकर बच्चे की जिम्मेदारी लेने को कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। सभी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने बच्चे को उसकी दादी के साथ जेल में रहने की अनुमति दी। जेल अधीक्षक को बच्चे की देखभाल और खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मृतिका के पति को अस्थि विसर्जन के लिए ताप्ती घाट मुलताई ले जाने की अनुमति भी दी गई। इस मामले में अधिवक्ता शिवम ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का...

हरदा के पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में टूटा था घर:11 साल के बच्चे ने आईटीआई भवन में रहकर की पढ़ाई, नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

हरदा में पिछले साल फरवरी में हुई बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से प्रभावित परिवार के 11 वर्षीय बालक का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। दुर्घटना से प्रभावित गौरव चौहान अब चारूवा स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ाई करेगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को गौरव और उसके माता-पिता सुनील और पिंकी चौहान से मुलाकात की। उन्होंने गौरव को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें और कॉपियां भेंट कीं और भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुश्किलों के बावजूद जारी रखी पढ़ाई गौरव ने बताया कि विस्फोट के बाद परिवार आईटीआई भवन में अन्य प्रभावित परिवारों के साथ रह रहा था। वहीं, से उसने नवोदय परीक्षा की तैयारी की। बचपन से उसकी नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने की इच्छा थी, लेकिन विस्फोट के बाद यह सपना अधूरा लगता था। गौरव की मां पिंकी चौहान ने बताया कि डीपीसी बलवंत पटेल ने महर्षि कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई और कोचिंग की व्यवस्था करवाई। प्रशासन ने नवोदय परीक्षा की गाइड और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई। प्रशासन ने बच्चों की शिक्षा पर दिया विशेष ध्यान कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंश...

दतिया के इंदरगढ़ कॉलेज में 31 छात्र नकल करते पकड़ाए:बीए-बीएससी परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

दतिया में जीवाजी विश्वविद्यालय की बीए-बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शनिवार को कार्रवाई की गई। इंदरगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान 31 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। पीजी कॉलेज दतिया द्वारा नियुक्त उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. नवीन मंगरेलिया, डॉ. ब्रजमोहन शर्मा और डॉ. अनुराधा समाधि उपस्थित रहे। जीवाजी विश्वविद्यालय के डेप्युटी रजिस्ट्रार अमित सिसोदिया भी निरीक्षण दल में शामिल थे। 31 छात्रों पर नकल का प्रकरण दर्ज परीक्षा की पहली पाली में कुल 1,355 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान 31 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़न दस्ते ने इन सभी छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YSqdjPC via IFTTT

व्यापार मेले का शुभारंभ:विधायक फीटा काटकर बोले- मेला भिंड की पहचान; दूर-दूर से लोग आते हैं

​भिंड व्यापार मेला का शुभारंभ शुक्रवार रात विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में घूमकर व्यापारियों से बात की। विधायक ने कहा कि ये मेला भिंड शहर की पहचान है। जब मैं छोटा था तब ​मेला घूमने आया करता था। मेला देखकर बचपन की यादें ताजा हो जाती है। उन्होंने कहा कि ये मेला 65 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। इसमें दूर-दूर से व्यापारी आते है, उन्हें अच्छा व्यापार मिलता है। भिंड वासियों समेत आसपास के ग्रामीणों का भी मनोरंजन होता है। लोग मेले का इंतजार करते हैं। दूर-दूर से वस्तुओं को खरीदने के लिए लोग पहुंचते हैं। आज का युग मॉल संस्कृति की ओर दौड़ता है, परंतु हमारे जेहन में मेला की अलग ही सुंदर दुनियां बसी हुई है। इस दौरान वे झूला सेक्टर, खानपान सेक्टर समेत अन्य स्थानों पर घूमे। उन्होंने व्यापारियों के सुख सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नपा अध्यक्ष वर्षा बाल्मीक, उपाध्यक्ष भानुप्रताप भदौरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीएमओ यशवंत वर्मा समेत कई पार्षद गण मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uxEz1dp via IFTTT

बिजली कंपनी ने अकोदिया स्टेशन की लाइट काटी:दो कनेक्शन का 3 लाख से अधिक बिल बकाया, डेढ़ साल से नहीं किया जमा

अकोदिया रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग ने बकाया बिल के कारण लाइट काट दी है। गुरुवार देर शाम बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर गोपाल मावलीय ने कहा कि स्टेशन के दो कनेक्शन पर कुल 3.27 लाख रुपए बकाया है। यह राशि डेढ़ साल से नहीं चुकाई गई है। दो कनेक्शन की राशि है बकाया पहले कनेक्शन पर 2.66 लाख रुपए और दूसरे पर 61 हजार रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी। अंधेर में प्लेटफार्म पर खड़े रहे यात्री गुरुवार शाम 6 बजे से प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इससे यात्रियों को अंधेरे में असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बिजली बहाली की मांग की है। स्टेशन काम प्रभावित नहीं हुआ स्टेशन मास्टर चमन राय ने बताया कि ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से जारी है। ट्रेन सिग्नल और मशीनरी के लिए अलग बिजली लाइन है। इस कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। इस मामले में जब जानकारी लेने इंदौर रेलवे पीआरओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं उठाया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HsSy7Im via IFTTT

महिला आरक्षक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाए रेप के आरोप:भोपाल में  शादी का झांसा देकर 13 साल तक संबंध बनाए, अब इनकार किया

भोपाल की महिला आरक्षक के साथ सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने रेप किया। दोनों के बीच पिछले 13 सालों से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की। अब आरोपी शादी की बात से मुकर गया है। पीड़िता ने जब शादी न करने की वजह की पड़ताल की तो आरोपी द्वारा पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक महिला थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में ​लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है। एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने बताया आरोपी अफसर की यूनिट को मामले की जानकारी दे दी गई है। पत्राचार के बाद पुलिस जल्द ही आरोपी अफसर को भोपाल लेकर आएगी। बताया जा रहा पीड़िता पुलिस कर्मी एक जांच एजेंसी में पदस्थ है। महिला पुलिसकर्मी की मुलाकात 2012 में अफसर से हुई थी। उस समय वह भोपाल में पदस्थ था और मेजर रैंक पर था। आर्मी कैंटीन से खरीददारी के दौरान हुई मुलाकात शाहजहांनाबाद आर्मी कैंटीन में सामान लेने गई ...

ग्वालियर में प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या:ससुर और देवर ने चाकू से गोदा; सबूत मिटाने के लिए CCTV-DVR तोड़कर हुए फरार

ग्वालियर में प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाले ससुर और देवर बताई जा रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद ससुर और देवर घर में लगे CCTV और DVR तोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात करीब 10:30 की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे, जहां जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। वहीं, आरोपी देवर और ससुर की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पहले से चल रहा था विवाद ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में 40 वर्षीय महिला भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब 10:30 बजे राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे थे और मकान को लेकर झगड़ा हो गया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर राहुल और ससुर अतर सिंह ने मिलकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कई बार हो चुका था मकान को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है कि महिला भारती जाटव का पति संजय स्मैक तस्करी के मामल...

देर रात रीवा के नए डीआईजी गड़रा गांव पहुंचे:मऊगंज में दोहरे हत्याकांड स्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवार से मिले

रीवा जोन के नवनियुक्त डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार रात को शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव का दौरा किया। उन्होंने 15 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों के हमले से युवक सहित ASI की मौत हो गई थी गड़रा गांव में 15 मार्च को हुई घटना में आदिवासियों ने सनी द्विवेदी नामक युवक को घर में बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। जब बचाव के लिए पुलिस टीम पहुंची, तो उस पर भी हमला किया गया। इस हमले में पुलिस लाइन में तैनात एएसआई रामचरण गौतम शहीद हो गए। एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर-एसपी को हटाया था इस गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर और रीवा जोन के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय को हटा दिया गया। डीआईजी ने कहा- मऊगंज में पुलिस बल की कमी दूर की जाएगी डीआईजी चंदेल ने कल 25 मार्च को पदभार संभाला था। मऊगंज जिले में पुलिस बल की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसे ही बल उपलब्ध होगा,...

भदभदा पुल से महिला ने लगाई छलांग:राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बाहर निकाला, गंभीर हालत में हमीदिया में भर्ती

राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में स्थित भदभदा पुल से मंगलवार सुबह करीब 9 बजे महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने पुल से छलांग लगाई, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने महिला को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन है और उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया। राहगीरों के अनुसार, महिला अकेली थी और अचानक पुल पर आकर नीचे कूद गई। पुलिस के अनुसार महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, और उसका इलाज जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zJrEYUx via IFTTT

2100 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच:राजगढ़ में तीन समूहों से लिए गए खाद्य नमूने

राजगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के स्कूलों में वितरित किए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की गई। खाद्य विभाग ने जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से खाने के नमूने लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। ब्यावरा: संकट मोचन स्वयं सहायता समूह से आलू-मटर की सब्जी और रोटी के नमूने लिए गए। यह समूह आठ स्कूलों के 700 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराता है। नरसिंहगढ़: ग्राम मानपुर देव में प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह से चावल और मिक्स दाल के नमूने लिए गए। यह समूह छह स्कूलों और छह आंगनवाड़ी केंद्रों के 700 बच्चों को भोजन देता है। कुरावर: दुर्गा स्वयं सहायता समूह से तुवर दाल और आलू-गोभी की सब्जी के नमूने लिए गए। यहां से भी करीब 700 बच्चों को भोजन मिलता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने इन तीनों स्थानों पर जाकर भोजन की जांच की और नमूने एकत्र किए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने कहा क...

दिन में कटे कनेक्शन रात में जोड़ने पर कार्रवाई:बिजली कंपनी की 4 टीमें कर रही चेकिंग

बिजली कंपनी ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया है। मार्च की क्लोजिंग को देखते हुए कंपनी ने विशेष अभियान शुरू किया है। कंपनी ने गांवों में डोमेस्टिक और कृषि कनेक्शन काटने के साथ कई जगह ट्रांसफॉर्मर भी उतार दिए हैं। शहरी क्षेत्रों में बकायादारों के कनेक्शन काटकर चेतावनी दी जा रही है। कई बकायादार दिन में काटे गए कनेक्शन को रात में फिर से जोड़ लेते हैं। इस बिजली चोरी को रोकने के लिए कंपनी ने रविवार रात से विशेष रात्रि चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। रविवार रात 8 बजे से शुरू हुआ यह अभियान देर रात तक चला। टीमें बकायादारों के घर जाकर न केवल बिल की वसूली कर रही हैं, बल्कि अवैध कनेक्शन भी काट रही हैं। कंपनी के एई अजीत भूमरकर ने बताया कि कुछ लोग कटे हुए कनेक्शन को फिर से जोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कंपनी की टीमें रात में भी घर-घर जाकर चेकिंग कर रही हैं। कटे कनेक्शन को जोड़ा तो बनेगा चालान इस रात्रिकालीन अभियान में वसूली के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम में खेमराज नागर...

सिरोंज में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह:विधायक ने समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की

सिरोंज में अग्रवाल समाज ने रविवार को होली मिलन समारोह किया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में समाज के स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी ने होली के भजनों पर नृत्य का आनंद लिया। शाम 7:40 बजे कार्यक्रम में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने सिरोंज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि यहां का मलमल यूनान तक निर्यात होता था। सिरोंज की हुंडी का भुगतान देश की प्रमुख व्यापारिक मंडी सूरत में होता था। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। पहली, सिरोंज को जिला बनाने का प्रयास। दूसरी, ब्यावरा-लटेरी-सिरोंज-बीना रेल लाइन का निर्माण। तीसरी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार। उन्होंने कृषि मंडी को भोपाल रोड पर शिफ्ट करने की योजना के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विधायक ने अग्रवाल समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। समाज की ओर से राजेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि 8:45 बजे बाद स्नेह भोज के साथ हुआ। from मध्य प्रदेश | दैनिक...

भोपाल में महिला डॉक्टर की मौत पर पिता का दावा:सेक्स रैकेट चलाता था दामाद, बेटी खुलासा करती उससे पहले मार डाला

भोपाल में अपने ही घर में मृत हालत में मिली महिला डॉक्टर की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रविवार को पुलिस को मिल गई है। इसमें मौत का कारण बॉडी में सस्पेक्टेड पॉइजन होना पाया गया है। साथ ही हाथ पर इंजेक्शन के ताजे निशान होने की भी पुष्टि भी हुई है। इससे पहले शनिवार को महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर पर मिला था। एक तरफ पुलिस मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही है। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच तय करेंगे। शुरुआती जांच में केस सुसाइडल ही नजर आ रहा है। हालांकि, डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। बेटी की मौत के बाद हमें दामाद की हकीकत पता चली है। अब लोग उसकी हरकतों की जानकारी दे रहे हैं। वह सरल स्वभाव की थी। पति को कभी रोकती-टोकती नहीं थी। पढ़िए.. पहले घटनाक्रम जान लीजिए दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्...

बौद्ध अनुयायियों ने निकाली रैली

बैतूल | जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5 बजे बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के माध्यम से सरकार से महाबोधि महाविहार से ब्राह्मणों का कब्जा हटाने, टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य एएसपी देने, बेरोजगारों को रोजगार देने और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा महिलाओं पर अत्याचार रोकने, आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से उजाड़ना बंद करने, नई शिक्षा नीति 2020 को खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल 2025 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रैली डॉ. आंबेडकर चौक निकाली गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rbSRotX via IFTTT

ग्वालियर में छात्रा ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप:बोली- इंसाफ नहीं मिला तो आईजी ऑफिस में सुसाइड करूंगी

ग्वालियर में एक 16 वर्षीय छात्रा ने हजीरा थाना पुलिस और टीआई पर घर में घुसकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस संबंध में एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने दावा किया कि यह सब उसके चाचा और एसपी ऑफिस में पदस्थ उसकी चाची के इशारे पर किया जा रहा है। वीडियो में छात्रा ने खुली चुनौती दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह और उसकी मां एसपी ऑफिस और आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेंगी और आत्महत्या कर लेंगी। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यह घटना 19 मार्च को हजीरा इलाके में हुई थी, जबकि वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए शहर के हजीरा इलाके में एक 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। दरअसल, 19 मार्च को छात्रा के चाचा, बाबा और अन्य परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता और चाचा-बाबा के बीच विवाद हुआ था, जिसमें उसके बाबा और दादी घायल हो गए थे। छात्रा की चाची एसपी ऑफिस में कर्मचारी हैं। जब घर का झगड़ा ...

'अर्थ आवर' में जल और ऊर्जा संरक्षण का संदेश:पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार ने मोहा मन; मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा शनिवार को डीबी सिटी मॉल में अर्थ आवर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की राज्य संचालिका संगीता सक्सेना ने शहरवासियों से जल और बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जल और ऊर्जा संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके प्रति हमें गंभीरता से कदम उठाने होंगे। इस कार्यक्रम में भोपाल की उभरती हुई नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भोपालवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में जल और बिजली की बचत को प्राथमिकता दें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने जल व ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। क्या है अर्थ आवर अर्थ आवर (Earth Hour) एक वैश्विक पर्यावरणीय पहल है। जिसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ...

हरदा में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दिया ज्ञापन:हरदा में किसानों की समस्याओं को लेकर बोले- 3000 रुपए प्रति क्विंटल की मांग

हरदा में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार शाम को कृषि उपज मंडी के किसान विश्राम भवन में उन्होंने जिले के किसानों से मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई के नेतृत्व में तहसीलदार राजेन्द्र पंवार को ज्ञापन दिया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। किसानों ने गेहूं और चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है। मूंग की फसल के लिए तत्काल नहर का पानी उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। 3000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने की मांग की प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने सरकार से गेहूं को 3000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने की मांग की है। साथ ही धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने की मांग भी रखी है। उन्होंने खरीदी केंद्रों को जल्द शुरू करने की मांग की है। किसानों ने बिजली चोरी के झूठे मामलों को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा मूंग की बुवाई के लिए नहर से पानी लेने पर सायफन या इंजन मोटर पर लगाए गए प्रतिबंध को भी अनुचित बताया है। किसान नेताओं ने इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है। from मध्य ...

करीला मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, जांच शुरू:भोपाल आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, कहा- जल्द तैयार की जाएगी रिपोर्ट

अशोकनगर के करीला मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर जब मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी लोहे की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से मुख्यमंत्री को किसी भी तरह की चोट नहीं आई। घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंशुमान यादव ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना भी मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के साथ बैठक कर पूरी घटना की समीक्षा की। वीआईपी मार्ग और सुरक्षा इंतजामों की जांच आईजी अंशुमान यादव ने कई घंटों तक स्थल का निरीक्षण किया और वीआईपी मार्ग एवं टूटी हुई सीढ़ियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा का मामला है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phbMDaR via ...

फर्जी कॉल सेंटर मामला:रिश्वत लेने के आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट ने भाजपा पार्षद अंशुल जैन और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह फैसला प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनाया। सरकारी पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने पैरवी करते हुए जमानत का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि यह मामला फर्जी कॉल सेंटर और उसमें शामिल आरोपियों को बचाने से जुड़ा है, इसलिए आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं मिलना चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शाम 4:30 बजे कोर्ट ने फैसला सुनाया। रिश्वत लेने वाला एएसआई अब भी फरार फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए 4.94 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाला एएसआई पवन रघुवंशी अब भी फरार है। इसके अलावा टीआई जितेंद्र गढ़वाल, एएसआई मनोज, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सहित अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, कॉल सेंटर का संचालन करने वाला मुईन, उसकी पत्नी जायदा, भाई और डील की रकम लाने वाला पार्षद भी फरार हैं। एसआईटी ने शुरू की जांच एसआईटी प्रमुख एस...

लापरवाह बाइक चालक की टक्कर से बुजुर्ग घायल:बरेठ में घर के बाहर टहल रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, चालक फरार

बरेठ गांव में बुधवार रात एक लापरवाह बाइक चालक ने घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। स्वरूप सिंह यादव (52) भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस और डायल 100 को सूचना दी। घायल स्वरूप सिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल गंजबासौदा ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक चालक की तलाश जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NaiYjdg via IFTTT

हलवाई की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:मूर्ति पहाड़ी पर हाथठेला पर सोता मिला, छुपकर रह रहा था

ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में हलवाई की सूजा मारकर हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी कृष्णा को पुलिस ने मूर्ति पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा उस समय उसे बुखार आ रहा था और वह एक ठेले पर सो रहा था। एक दिन पहले उसके भाई शुभम को पुलिस ने दिल्ली में उसकी मौसी के घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है, जिससे हत्या के असल कारण का पता लगाया जा सके। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया... 4 मार्च को हलवाई जुगराज सिंह भदौरिया की हत्या में फरार दूसरे आरोपी कृष्णा को मूर्ति पहाड़ी पर एक ठेले से सोते में पकड़ा है। इससे पहले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बीना भेजी थी, जहां से सुराग मिला था कि पुलिस के आने से दो घंटे पहले ही वह ग्वालियर के लिए निकला है। उसकी तबीयत खराब है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम वापस लौटी और उसके घर तथा परिचितों के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। बुधवार रात को पुलिस को पता लगा कि वह मूर्ति पहाड़िया पर छुपकर रह रहा है। अभी वह घर के बाहर एक ठेले पर सो रहा है। पता चलते ही...

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:नईगढ़ी पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को भेजा जेल

नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 16 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 14 मार्च को रात 8 बजे नौआ निवासी अखिलेश केवट उर्फ छोटू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का मुंह दबाकर और दरवाजा बंद कर यह वारदात की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64 (1), 332 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 17 मार्च को पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अखिलेश केवट को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8Q1qmvK via IFTTT

स्वच्छता का संदेश देता दमोह का गीत रिलीज:बॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर हरीश पटेल ने किया डायरेक्ट

दमोह में स्वच्छता का संदेश देने वाला गीत "मत करो ना यार" यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गीत का विशेष प्रीमियर किया गया। इस दौरान गीत के निर्माता-निर्देशक हरीश पटेल और उनकी टीम मौजूद रही। कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने गीत की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि यह गीत लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में मददगार साबित होगा। मूल रूप से दमोह के निवासी हरीश पटेल मुंबई में सिनेमैटोग्राफर हैं। वे कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ महीनों से दमोह में रह रहे हरीश ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह गीत बनाने का विचार रखा। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर इस विचार को साझा किया। कलेक्टर की सहमति के बाद गीत की शूटिंग की गई। मुंबई में इसकी एडिटिंग पूरी की गई। गीत में शहर के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। इससे हर वर्ग का व्यक्ति इस गीत से जुड़ाव महसूस कर सके और शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दे सके। गीत का मुख्य संदेश है कि लोग सड़कों पर कचरा न फेंके और शहर को स्वच्छ रखें। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर htt...

वन विहार की 100 मीटर सीमा ईको सेंसेटिव जोन घोषित:जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम; सर्वे में नहीं आई कोई आपत्ति

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के 100 मीटर के दायरे को ईको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। सर्वे में कोई आपत्ति भी नहीं आई। अफसरों के अनुसार, पिछले 15 दिन में राजस्व विभाग और वन विभाग की एक संयुक्त समिति ने वन विहार की सीमा का सीमांकन किया। इस प्रक्रिया के दौरान, स्थानीय निवासियों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। आसपास के गांवों का भी सीमांकन अधिकारियों ने बताया कि यह कदम वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखने और समाज के सभी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से अपना काम करने देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है। इस क्षेत्र में आने वाले तीन गांव- प्रेमपुरा, आमखेड़ा और धरमपुरा का सीमांकन किया गया। धरमपुरा में जलभराव के कारण सांकेतिक सीमांकन किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए सीमांकन किया गया है। सरकार का यह निर्णय वन विहार के वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आसपास के क्षेत्रों में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। दुकानें 100 मीटर से बाहर इधर, बोट क्लब वाले गेट के पास इको सेंसेटिव जोन...

बैतूल में हार्डवेयर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या:क्लोज रेंज से सीने में लगी बुलेट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बैतूल के गंज इलाके में स्थित श्याम हार्डवेयर के संचालक अशोक पवार (55) की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दुकान पर अकेले थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली डॉ. विनोद बर्दे ने बताया कि अशोक पवार को छाती के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा टीआई अरविंद कुमरे के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की। श्याम मशीनरी दुकान का संचालन अशोक पवार और उनके दोनों भाई मिलकर करते थे। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, लूट और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rWmiR9k via IFTTT

गर्मी-उमस से राहत:अभी छाए रह सकते हैं बादल, इसके बाद 2 दिन हो सकती है बूंदाबांदी

शहर में सोमवार को मौसम के तेवर नरम पड़ गए। दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई। इस कारण गर्मी और उमस से राहत भी मिली। सोमवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह से बादल छाए थे। इस कारण पारे की चाल भी धीमी थी । दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवा चलने से यह बेअसर रही। शहर में पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई । रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। रात में ठंडी हवा भी चली। इस कारण बादलों का तापमान पर ज्यादा असर नहीं हुआ। 24 घंटे पहले रात का तापमान 22.2 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 2 दिन और बादल के कारण गर्मी कम बनी रह सकती है। फिर दो विपरीत दिशा की हवाओं के आपस में टकराने से बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। बूंदाबांदी का यह दौर 48 घंटे जारी रह सकता है। तीसरी बार हुआ बदलाव सोमवार को मार्च के 17 दिन बीत गए। इन 17 दिनों में अब तक मौसम तीन बार बदल चुका है। मौसम के इस उतार चढ़ाव में 72 घंटे पहले गर्मी का एक...

सड़क हादसे में युवक का सिर कटा, मौत:महिदपुर के ठिकरिया फंटे के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर

उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के ठिकरिया फंटे पर ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक का सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा। मृतक ग्राम झुटावत का निवासी था और बाइक से झारडा जा रहा था। दुर्घटना के बाद महिदपुर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झुटावद में रहने वाले दरबार पिता मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष सोमवार शाम बाइक से झारड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की ठिकरिया फंटे के समीप से जा रहे ट्रैक्टर टक्कर हो गई। बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद युवक का सिर धड़ से अलग होकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी, जिसने भी यह दृश्य देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का धड़ व सिर को महिदपुर अस्पताल में पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दो दिन पहले ही बड़नगर में एक युवक बाइक से जाते हुए हॉर्वेस्टर से टकराया था। हादसे में युवक का आधा शरीर थ्रेशर मशीन में फंस गया था और सिर धड़ से अलग होकर गिर गया था। युवक के साथ बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी ...

जबलपुर नगर निगम में कचरा परिवहन घोटाला:स्वास्थ्य अधिकारी-सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सहित 3 के खिलाफ EOW ने दर्ज की FIR

जबलपुर नगर निगम में कचरा घोटाला सामने आया है। मामला 2014 का है जब तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सफाई कामगार सहकारी समिति के अध्यक्ष के साथ मिलकर लाखों रुपए का हेरफेर कर ड़ाला। 11 साल बाद जांच के दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नगर निगम के इन अधिकारियों ने फर्जी नोटशीट बनाकर ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया था। तत्कालीन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने मामले की लिखित में शिकायत कमिश्नर को दी थी, जिसके बाद स्वास्थ अधिकारी को पद से हटा दिया था, जबकि सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन सीएसआई ने की थी शिकायत जबलपुर नगर निगम के संभाग क्रमांक 8 भान तलैया में पदस्थ सीएसआई केके दुबे ने आरपी गुप्ता से चार्ज लेने के बाद जब जांच की तो पता चला कि कर्मचारी सफाई के काम में कम लगाए थे, इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारियों को अधूरी जानकारी दी जा रही थी। तत्कालीन सीएसआई ने 6 लाख 4 हजार रुपए का बिल बनाकर नोटशीट संभाग कार्यालय में भेज दी। तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और सहायक स्वास...

9 साल के बच्चे पर जंगली जानवर ने किया हमला:मां ने बचाया, कहा- चीता था, अधिकारी बोले- तेंदुआ भी हो सकता

श्योपुर जिले के विजयपुर में ऊमरीकला गांव में एक जंगली जानवर ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। बच्चे की मां का कहना है कि मेरा बेटा अविनाश धाकड़ घर के गेट की बाउंड्री पर बैठा था। तभी चीता उसे घसीटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मैं पास में मवेशियों को चारा डाल रही थी। मैंने देखा तो तुरंत दौड़ी और बच्चे को बचाया। बेटे के सिर, चेहरे और हाथों में गहरी चोटें आई हैं। बच्चा ग्वालियर रेफर गंभीर हालत में घायल बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अधिकारी बोले- तेंदुए या चीते ने किया होगा हमला घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हमला तेंदुए या चीते ने किया होगा। लेकिन बच्चे की मां का दावा है कि यह चीता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hfT5ByK via IFTTT

हमीदिया रोड जाम:क्योंकि क्षमता हर घंटे 10 हजार वाहनों की, चल रहे 15 हजार; 55 साल में वाहनों के हिसाब से चौड़ी नहीं हुईं रोड

शहर की पहली और सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल हमीदिया रोड हांफ रही है। इस सीमेंट कांक्रीट का तो बना दिया गया है लेकिन दिनभर रह रहकर होने वाला ट्रैफिक जाम अब भी बदस्तूर जारी है। शहर के पहले मास्टर प्लान (1975) के मुताबिक साल 1971 में हमीदिया रोड से हर घंटे गुजरने वाले वाहनों की संख्या (पीसीयू) सिर्फ 1700 थी। वह आज बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। लेकिन जगह की कमी का हवाला देकर रोड की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और न ही यहां कोई फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया। यही हाल नए और पुराने शहर की कई सड़कों का है। तुलसी नगर, शिवाजी नगर और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई भी कभी नहीं बढ़ी। साल 1971 में शहर में 17 हजार 253 गाड़ियां थीं, उस समय शहर में वाहनों की संख्या भी साल दर साल 90 फीसदी तक बढ़ रही थी, इस आधार पर अनुमान लगाया गया था कि 1991 तक 5 लाख वाहन होंगे। इस आधार पर सड़कों की चौड़ाई तय हुई थी। इतने वर्षों में सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ने का नतीजा है कि शहर की सड़कों पर अब जाम लगने लगा है। ज्योति टॉकीज रोड का यही हाल चेतक ब्रिज चौड़ा हो गया, लेकिन ज्योति टॉकीज की सड़क जस की तस है। 1975 में भेल एरिया की शहर से कन...

ग्वालियर में क्राइम शो देखकर रची हत्या की साजिश:पत्नी का मर्डर कर रचा सड़क हादसे का नाटक; आरोपी पति गिरफ्तार, 4 पर केस

ग्वालियर के कंपू इलाके में एक पति ने अपनी 25 साल की पत्नी की हत्या कर दी। एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसने रोड पर लाश फेंक दी। यह घटना 12 फरवरी 2025 की है। पुलिस भी हादसा मान रही थी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दो चचेरे देवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास किया कि सड़क हादसे का यह नाटक किस तरह रचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि कुछ समय पहले एक क्राइम सीरियल में देखा था कि किस तरह हत्या को आरोपी सड़क हादसे में बदलकर कई सालों तक पुलिस से बचते रहे थे। उसका सोचना था कि सड़क हादसा दिखाऊंगा तो मायके वाले भी विरोध नहीं करेंगे और कोई कुछ समझ भी नहीं पाएगा। हादसे की आड़ में छुपी थी हत्या की साजिश सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नौगांव निवासी 25 वर्षीय पूजा पत्नी प्रदीप गुर्जर की 12 फरवरी की रात 11.30 बजे ग्वालियर से नौगांव लौटते समय शीत...

गुना में फागुन के गीतों पर थिरके कलेक्टर:मानस भवन में होली मिलन समारोह आयोजित; कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

मानस भवन समिति द्वारा शुक्रवार शाम होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फूलों से होली खेली गई। समिति के पदाधिकारियों ने नागरिकों पर फूल बरसाए। वहीं भजन गायकों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। समिति के सचिव सुनील अग्रवल शुभम ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां इस तरह का त्योहार मनाया जाता है। होली पर सभी लोग बैर भूल जाते हैं। सभी एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं और रंग लगाते हैं। यह सनातन धर्म का बड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि आगे भी मानस भवन समिति इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के बाद कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बांसुरी वादक ने अपनी प्रस्तुति दी। मथुरा से आए कलाकारों ने फाल्गुन के गीत गाए। इस दौरान भगवान कृष्ण और राधा के रूप में दो बालिकाओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोग भजनों पर जमकर थिरके। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित अतिथियों ने भी गीतों पर डांस किया। तस्वीरों में द...

जबलपुर में पुलिस और पूर्व विधायक में बहस:युवकों को होली खेलने से रोकने पर भड़के अंचल सोनकर, वीडियो वायरल

जबलपुर के घमापुर चौक पर होली का त्योहार मनाते युवकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने मिट्टी से होली खेल रहे युवकों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अंचल सोनकर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएसपी और थाना प्रभारी सहित मौजूद पुलिस कर्मियों का विरोध किया। सोनकर ने पुलिस को चेतावनी दी कि युवकों को त्योहार मनाने से न रोका जाए और न ही उनके साथ मारपीट की जाए। घटना के समय घमापुर चौक पर पुलिस तैनात थी। पूर्व विधायक के समर्थकों ने पुलिस पर युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xeJkKym via IFTTT

ईंट लदे ट्रैक्टर ने 2 कार को मारी टक्कर:मोची की मौत; नाबालिग लड़की घायल, सिंगरौली के देवसर में हादसा

सिंगरौली के देवसर इलाके में साप्ताहिक बाजार में ईंट से लदे एक ट्रैक्टर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। त्योहार की वजह से बाजार में भीड़ ज्यादा थी। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सबसे पहले एक्सयूवी को टक्कर मारी। इसके बाद एक्सयूवी की टक्कर स्कॉर्पियो से हुई। घटना गुरुवार शाम 4 बजे की है। हादसे में सड़क किनारे जूते की मरम्मत कर रहे मोची दशमत साहू की मौके पर ही मौत हो गई। एक 16 साल की किशोरी भी घायल हो गई। घायल किशोरी को देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लोग बोले- अतिक्रमण की समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि देवसर मुख्य बाजार की सड़क पर अतिक्रमण की समस्या है। इस मुद्दे को कई बार प्रशासन के सामने उठाया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना पर अधिकारियों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pwktN1f via IFTTT

बैतूल में 150 स्थानों पर होलिका दहन:कोठी बाजार में 80 स्थानों पर जली होली, बालाजीपुरम में राक्षसी सेना ने मशाल जुलूस निकाला

बैतूल में गुरुवार शाम 7 बजे से होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। कोठी बाजार इलाके में 80 और गंज थाना क्षेत्र में 70 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इन स्थानों में दोनों थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाके भी शामिल थे। सबसे पहले भारत के पांचवें धाम श्री रुक्मिणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में विशेष उत्सव के साथ होलिका दहन हुआ। मंदिर परिसर में होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद को बिठाया गया था। शाम से ही यहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई होलिका दहन से पहले राक्षसी सेना ने मशाल जुलूस निकाला। होलिका में आग लगाने के बाद भक्त प्रहलाद को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के सभी देवी-देवताओं की पालकी यात्रा भी निकाली गई। मंदिर संस्थापक सेम वर्मा और उनकी पत्नी जय देवी वर्मा ने भगवान की पूजा-अर्चना की। भगवान को गुलाल लगाया गया। मौजूद भक्तों ने भी एक-दूसरे पर गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। बैतूल के करीबी गांव खेड़ी के बाजार चौक में दो होलिकाएं बनाई गईं। एक लकड़ी की और दूसरी कंडे की होली का पूजन किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iI...

मऊगंज में बाइक की टक्कर से युवक घायल:रीवा रेफर, शादी से लौट रहे दो बाइक सवार भी घायल

कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर माडौं गांव के पास बुधवार रात करीब 9 बजे बाइक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन कोल हो गए। हटवा पुतुलखी थाना शाहपुर के निवासी प्रभुनाथ कोल अपने साथी इंद्रमणि साकेत के साथ बाइक पर करह पहाड़ी से लौट रहे थे। दोनों एक रिश्तेदार की पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। ये दोनों भी घायल हैं। दो घायल रीवा रेफर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया।जहां इनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं पैदल जा रहे अर्जुन कोल और बाइक सवार प्रभुनाथ कोल को बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UQqBtZ8 via IFTTT

गढ़ा नगर निगम कार्यालय में आग:कम्प्यूटर-फर्नीचर समेत जरूरी दस्तावेज जले, 5 सदस्यीय जांच टीम गठित

गढ़ा स्थित नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक 1 में सोमवार रात लगी भीषण आग की जांच के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच टीम में प्रभारी अपर आयुक्त (वित्त) विद्यानंद बाजपेयी को अध्यक्ष बनाया गया है। टीम में कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, गेहन सिंह मरावी, सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन और प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी कुशाग्र ठाकुर शामिल हैं। टीम को 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर 10 दमकल वाहन पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही निगमायुक्त समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में कार्यालय में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं। जांच टीम आग लगने के कारणों की पड़ताल करेगी। साथ ही जले दस्तावेजों की जानकारी और कुल नुकसान का आकलन कर निगमायुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/toE5KfX via IFTTT

छिंदवाड़ा में पार्षद को सड़क पर मिले 6800 रुपए; VIDEO:स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इक्कठा किए, थाने में जमा कराई रकम

छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद को मंगलवार रात सड़क पर 6800 रुपए मिले। जिसे उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में जमा करा दिया। यह घटना रात 8 बजे पार्षद आकाश मोखलगाय के निवास के सामने घटी। पार्षद को सड़क पर गिरी नकदी मिली, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास उपलब्ध है। जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए पार्षद आकाश मोखलगाय ने पूरी रकम कोतवाली थाना में जमा करा दी और पुलिस से अनुरोध किया कि असली मालिक की पहचान कर उसे यह राशि लौटाई जाए। सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही पुलिस थाना प्रभारी उमेश गोलहानी ने बताया कि जिसे भी इस रकम का दावा करना हो, वह उचित प्रमाण के साथ कोतवाली थाना संपर्क कर सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से रुपये गिराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qs90GhJ via IFTTT

हरदा में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद:हनुमान मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस, 6 कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

हरदा में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरिया ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 12 बजे से दोपहर 5 बजे तक 33/11 केवी छोटी हरदा उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान 11 केवी हनुमान मंदिर फीडर से जुड़ी कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में ड्रीमलैंड कॉलोनी, पिंक एवेन्यू, सुदामा नगर, शिव कॉलोनी, बृजधाम और वृंदावन कॉलोनी शामिल हैं। निवासियों से पांच घंटे तक असुविधा के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/km0lp98 via IFTTT

इंडिया की जीत का जश्न मनाने वालों का सिर मुंडवाया:देवास पुलिस ने निकाला जुलूस; आरोप- हुड़दंग कर रहे थे; लाठीचार्ज में दुकानदार घायल

क दिन पहले चैंपियन्स ट्रॉफी की जीत का जश्न मना रहे युवकों का पुलिस ने आज (सोमवार) सिर मुंडवाकर जुलूस निकाल दिया। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने जश्न मनाते समय हुड़दंगबाजी की। पुलिस के रोकने पर भी नहीं माने। यह भी आरोप है कि उन्होंने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंका था। इस घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने मौजूद युवकों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें भगा दिया। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने मोमोज का ठेला लगाने वाले एक युवक को लाठी से बेरहमी से पीट दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। इधर, पुलिसकर्मा की मारपीट का CCTV वायरल होते ही उसे सस्पेंड कर दिया गया था। टीआई से हुई थी बहस जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर से हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन युवकों के सिर मुंडवाकर सोमवार रात को शहर में जुलूस निकाला। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कुछ युवक घटना के समय मौके पर मौजूद भी नहीं थे। पुलिसकर्मी ने मोमोज विक्रेता की पिटाई की गौरतलब है कि मामला सयाजी गेट क...

फाल्गुन की रंगभरी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में मनाई:विदेशी फूलों से श्रृंगार, कोलकाता से आई खास पोशाक; लोगों ने किए दर्शन

बड़वानी के अंजड़ नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महीने की रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कोलकाता से मंगाई गई खास पोशाक (बागा) और दिल्ली से मंगाए गए विदेशी फूलों से किया गया। मंदिर में विराजमान श्री पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार को भी आकर्षक रूप से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। आस-पास के नगरों से कई भक्त पैदल निशान लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक और मंजीरों के साथ श्याम भजन गाए। आज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया सैकड़ों भक्तों ने मन्नत मांगी और कई भक्तों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर अर्जियां खोलीं। मंदिर समिति के अनुसार, फाल्गुन महीना श्याम बाबा को विशेष प्रिय है। मंदिर परिसर को फूलों, छातों और झंडियों से सजाया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। शाम को की गई महाआरती वैभव पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। सुबह 7:30 बजे प्रातः आरती, 11 बजे भोग आरती और शाम 7 बजे संगीतमय संध्याकालीन महाआरती की गई। श्याम एकाद...

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती:निवाड़ी में लोगों ने मनाया जश्न, बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच

निवाड़ी में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखने लायक था। महामंत्री रोहन राय के घर के सामने लगी विशाल एलईडी स्क्रीन पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दिखाया गया। इस खास आयोजन में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी एकत्र हुए। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी पर लोगों ने तालियां बजाईं। इंग्लैंड के विकेट गिरने पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। रवींद्र जडेजा के विजयी शॉट पर पूरा इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने इस सामूहिक प्रसारण की भरपूर सराहना की। एक दर्शक ने कहा कि बड़ी स्क्रीन पर साथ मिलकर मैच देखने का अनुभव यादगार रहा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vHjZIan via IFTTT

शाजापुर में लोगों ने फूलों की होली खेली:वृंदावन के कलाकारों ने राधा-कृष्ण बनकर किया नृत्य

शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित गोवर्धन नाथजी की हवेली में फाग उत्सव मनाया गया। रविवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण और मीरा का रूप धारण किया। उन्होंने नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने श्री कृष्ण और राधा की भक्ति में फूलों और गुलाल से होली खेली। भजन गायन में 'बाबा नंद द्वार मची होली', 'आज ब्रज में होली रे रसिया' और 'होली आई रे मोहन पर रंग डालो' शामिल थे। मुखिया परिवार ने फाग उत्सव की तैयारियां की थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। उन्होंने ठाकुर जी के साथ फाग उत्सव का आनंद लिया। होली के त्योहार के करीब आते ही शाजापुर के कृष्ण मंदिरों में फाग के रंग बिखरने लगे हैं। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी का वितरण भी किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/itOU7Hl via IFTTT

ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 42 फिल्मों की स्क्रीनिंग:संस्कृति मंत्री बोले- समाज और संस्कृति को दिशा देती हैं फिल्में

ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने IITTM में दो दिवसीय ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कहा कि, जिस तरह साहित्य समाज का दर्पण होता है, उसी तरह फिल्में समाज की प्रतिबिंब होती हैं। समाज में जिस तरह से बदलाव आया है, आज की फिल्मों में भी यह दिखाई दे रहा है। आज बन रही फिल्मों में भारत की बात दिखाई दे रही है। पहले एक खास वर्ग के फिल्म निर्माताओं ने हमारे वास्तविक इतिहास को छिपाया और समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन आज ऐसी फिल्में बन रही हैं जो वास्तविकता को दर्शा रही हैं। ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल निश्चित रूप से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में समाज और संस्कृति को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश सरकार भी फिल्म क्षेत्र को आगे ले जाने का काम करेगी। संस्कृति मंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय, फिल्म प्रोड्यूसर अतुल गंगवार, उद्यमी दीपक जादौन थे। अध्यक्षता स...

मऊगंज में रेप का आरोपी पिता गिरफ्तार:एक साल से बेटी के साथ कर रहा था गलत काम

मऊगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की मां ने 6 मार्च को हनुमना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसकी नानी ने बताया था कि मेरी नातिन है। मेरी बेटी का डेढ़ महीने पूर्व कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। फगुआ का त्योहार आने के कारण मै और मेरी छोटी लड़की 2 मार्च के सुबह करीब 11 बजे नातिन को बुलाने के लिए ग्राम दादर गए थे। नातिन ने हम लोगों से बताया कि घर मे उसके पिता रामनरेश पटेल उसके साथ गंदी बात करते हैं। उसके साथ सोते हैं और गलत हरकत करते हैं। नातिन ने कहा कि पिता पिछले एक साल से उसके साथ इस प्रकार से गलत हरकत कर रहे हैं। नातिन ने उसकी मां से घटना के बारे में बात की थी। इसके बाद पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए रीवा जिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने 7 मार्च को आरोपी रामनरेश पटेल (38) को दादर पूर्वी, हनुमना से पकड़ा। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक पीडी सोमवंशी और प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में आरक्षक दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, संजीव यादव,...

शहडोल में सर्राफा व्यापारी और उनके साथी पर फायरिंग:दोनों के पैरों में लगी गोली, नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

शहडोल में शुक्रवार रात एक सर्राफा व्यापारी और उनके साथी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चलाईं। घटना केशवाही चौकी क्षेत्र के जमुडी तिराहे के पास रात 9 बजे की है। सर्राफा व्यापारी प्रिंस सोनी और उनके साथी बरगाही केशवाही हाट बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों के पैरों में गोलियां मारीं। घायल अवस्था में दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। गिरवा बाजार से पीछा करते हुए चलती बाइक में की फायरिंग सर्राफा कारोबारी प्रिंस सोनी शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार गिरवा में अपनी दुकान लगाने के बाद घर लौट रहे थे। तभी मलया और जमड़ी तिराहे के पास दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार हमावरों ने गोली चलाई। घायलों ने पुलिस को बताया कि यह बाइक गिरवा से ही उनका लगातार पीछा कर रही थी। रास्ते पर उन्होंने आवाज देकर बाइक रुकवाने का प्रयास किया जब हमने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पैर में गोली लगने के बाद भी बाइक चलाते रहे कारोबारी जब प्रिंस सोनी ने गाड़ी...

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सुसाइड:परिजनों का आरोप युवक की प्रताड़ना के चलते दी जान

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती द्वारा खुदकुशी की बात सामने आई है। गुरुवार की शाम कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक साक्षी निराला पुत्री मनोज निराला (20), कुटीर नगर छोला मंदिर में रहती थी। वह निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साक्षी ने अपने घर में रखा जेहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। हलाकि पुलिस के आश्वासन के बाद कार्येकर्ता लौट गए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zEnXtDb via IFTTT

हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए नगर निगम का नोटिस:मार्केट विभाग ने किया जारी, बिना टैक्स कार्यक्रम करने पर लोकायुक्त से शिकायत की चेतावनी

सिंगर-रैपर हनी सिंह के इंदौर में 8 मार्च को होने वाले कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की अटकलें हैं। एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र को लेटर लिखकर मनोरंजन कर लेने के बाद ही ऐसे कार्यक्रम कराने की बात कही है। उन्होंने ऐसा न किए जाने पर लोकायुक्त में शिकायत करने और कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी भी दी है। हालांकि महापौर ने पुलिस आयुक्त को लेटर लिखकर ऐसे व्यवसायिक आयोजनों के लिए निर्धारित कर जमा कराने के बाद ही विभागीय अनुमति देने की बात कही है। इसके साथ ही गुरुवार देर रात नगर निगम के मार्केट विभाग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों को डिमांड लेटर जारी करते हुए कार्यक्रम के लिए तय टैक्स जमा करने के लिए कहा है। टैक्स जमा नहीं करने पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया है। यह पूरा घटनाक्रम इंदौर में कुछ माह पहले हुए सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद भी कर न मिलने से जोड़कर बताया गया है। उस आयोजन के मनोरंजन कर की राशि नहीं मिली, इसलिए नगर निगम पहले ही हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मनोरंजन कर की राशि जमा कराने के बाद ही आयोजन कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एमआईसी मेंबर ने महापौ...

रीवा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग:निगम ने शुरू हुई कार्रवाई,दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

रीवा में बुधवार से एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। प्रतिबंध के बावजूद भी लगातार शहर में जगह-जगह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। डिप्टी सीएम और नगर निगम इंदौर की तरह रीवा को स्वच्छता में नंबर 1 बनाना चाहते हैं। लेकिन, सिंगल यूज प्लास्टिक इस काम में बाधा बना हुआ है। यही वजह है कि नगर निगम अब इसे लेकर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। नहीं दिख रहा प्रतिबंध का असर अधिवक्ता बीके माला ने कहा कि रीवा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को दो साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से पॉलीथीन का उपयोग हो रहा है। सब्जी बाजार, दूध, नाश्ते और किराना स्टोर्स पर पॉलिथीन का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार शहर में प्रतिदिन 500 किलो से ज्यादा पॉलिथीन कचरे के रूप में निकलता है। अधिवक्ता बीके ने आगे कहा कि नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। लेकिन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए। पहले 1 किलो पॉलिथीन 175 रुपए में बिकती थी, जबकि अब इसकी कीमत 200 से ...

लहार में फायरिंग, बीच-बचाव कर रहे युवक को गोली लगी:तीन घायल; एक की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर

भिंड के लहार थाना क्षेत्र के रहावली गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। फायरिंग में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक राहुल तिगुनायक उर्फ बॉबी को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना में रानी परिहार और अखिलेश कुशवाहा नामक दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुशवाह और परिहार समाज के दो परिवारों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही राहुल बॉबी मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान झगड़ा बढ़ गया और फायरिंग हो गई। गोली के छर्रे राहुल बॉबी की छाती में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लहार के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की लापरवाही पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस बारे में पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह वारदात टल सकती थी। लहार थाना प्र...

शादी समारोह में खाना परोसने को लेकर विवाद:आष्टा में नाबालिग को चाकू मारा; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाड़िया में शादी समारोह के दौरान खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी हरिओम मेवाड़ा को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। यह घटना 27 फरवरी की रात को हुई थी। इस झगड़े में नाबालिग पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम राम नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZUHiuDd via IFTTT

बुजुर्ग से मोबाइल छीनने का मामला:विदिशा पुलिस ने 3 दिन में दो आरोपियों को दबोचा, चोरी का मोबाइल बरामद

विदिशा में एक बुजुर्ग से मोबाइल छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। घटना 1 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। एक बुजुर्ग लक्खू वाली गली में टहल रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। बुजुर्ग ने जैसे ही मोबाइल दिया, आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 4 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी का मोबाइल अमित कुशवाह को बेच दिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस ने अमित कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रेडमी कंपनी का सिल्वर कलर का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है। आरोपी शाहरुख खान (30) युवराज क्लब के पीछे शेरपुरा का और अमित कुशवाह (28) भी शेरपुरा का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift....

बुरहानपुर में 21 साल के युवक की हत्या:पुरानी रंजिश के कारण चाकू गोदकर मार डाला

बुरहानपुर के हमीदपुरा क्षेत्र में खान भाई फैक्ट्री के पास पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम हुए विवाद हो गया, जिसमें 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मामला गणपति नाका थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आदिलपुरा निवासी सोनु उर्फ रशीद (21) के रूप में हुई। घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। विवाद के दौरान आरोपी ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के दौरान सोनू के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है, लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सीएसपी गौरव पाटिल के अनुसार मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की सटीक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UKISihB via IFTTT

भोपाल में सरेराह युवक चाकू से गोदा, मौत:नमाज के बाद चाय पीने निकला था, तीन युवकों ने घेरकर की हत्या, थाना घेरने पहुंचे लोग

भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे सरेराह युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप चार लोगों पर लगाया है। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रहवासी और परिजन थाने का घेराव करने पहुंचे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपियों के बीच लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अदनान खान (22) पुत्र जलाल खान, गोदरमऊ गांधी नगर में रहता था। वह टू व्हीलर मैकेनिक था। उसके मौसेरे भाई महबूब खान ने बताया कि अदनान और मैं मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। अदनान नमाज के बाद बाहर निकला। मैं तरावीह पढ़ने लगा था। कुछ देर बाद अदनान के पिता के शोर की आवाज आने लगी। मैं और अन्य लोग बाहर पहुंचे, वहां अदनान खून से लथपथ हालत में दिखा। तत्काल उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेट में घोंप दिया चाकू मेहबूब ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेर...

इंदौर रोजगार मेले में 652 युवाओं का चयन:70 से ज्यादा युवाओं ने स्वरोजगार के लिए लिया मार्गदर्शन

इंदौर में सोमवार को ढक्कनवाला कुआ, ग्रामीण हाट बाजार में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें 1334 युवक-युवतियों ने भाग लिया। मेले में 45 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन्होंने साक्षात्कार लेकर 652 युवक-युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया। युवाओं का चयन सेल्स एक्जीक्युटिव, टेलीकॉलर, पैकिंग, सेल्स, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि पदों के लिए किया गया। 73 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। पीएस मंडलोई (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार) ने बताया कि, शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 57 आवेदकों का चयन कर जानकारी कंपनियों को भेजी गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kr0w2fE via IFTTT

स्कीम नंबर 78 से नवलखा चौराहा तक मिलेंगे ग्रीन सिग्नल:इंदौर में ITMS सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर से सुगम होगी यातायात व्यवस्था

इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्ग एबी रोड पर स्थित विभिन्न चौराहों को आईटीएमएस (ITMS) सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे नगर के ट्रैफिक को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। स्कीम नंबर 78 चौराहे से लेकर नवलखा चौराहे तक के प्रमुख चौराहों को इस योजना में शामिल किए गए हैं। हर सिग्नल मिल सकेगा ग्रीन इस पहल के तहत ट्रैफिक को एक साथ समन्वित किया है, जिससे वाहन चालकों को निर्धारित गति में चलने पर बिना किसी अवरोध के कॉरिडोर के प्रत्येक चौराहे पर ग्रीन सिग्नल मिल सकेगा। इससे न केवल ट्रैवल में लगने वाला समय कम होगा बल्कि ईधन की भी बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। ग्रीन कॉरिडोर से होगा फायदा लोगों को मिलेगी सुविधा इस परियोजना के तहत मॉडर्न इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग किया गया है, जो ट्रैफिक लाइट्स को एक निश्चित समयानुसार सिंक्रोनाइज्ड करता है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति को सुचारू रूप से बनाए रख...

सागर में पिकअप और बाइक की टक्कर, जीजा-साले की मौत:मां-बेटा गंभीर घायल; तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

सागर के बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम पिकअप और बाइक की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अनिकेत पिता महेश अहिरवार (25 वर्ष) शनिवार को रहली के ग्राम खमरिया अपनी बहन सलोनी के घर गए थे। रविवार शाम वह बहन, जीजा राजा अहिरवार और दो वर्षीय भांजे को बाइक से लेकर कर्रापुर लौट रहे थे। तभी ग्राम मझगुवां के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। अनिकेत और उनके जीजा राजा अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिकेत की बहन सलोनी और दो साल का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही तलाश घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https...

भोपाल के कमला पार्क में जाली तोड़ते रंगेहाथ पकड़ा:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निगम ने लगाई थी रंगीन जाली; थाने में शिकायत

भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने शहर में सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। इनमें रंगीन जाली भी शामिल हैं। इसी तरह की जाली को तोड़ते हुए नगर निगम की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। मामले में थाने में भी शिकायत की है। जाली कमला पार्क में लगी है। इसे तोड़ते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़कर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया। साथ ही तलैया थाने में आवेदन भी दिया है। शहर में निरीक्षण करने निकले थे अफसर, तभी नजर पड़ी शनिवार को निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग व सीवेज प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी कमला पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई जाली को तोड़ते हुए व्यक्ति पर उक्त दोनों अधिकारियों की नजर पड़ी। अधिकारियों ने तत्काल अपना वाहन रोककर जाली तोड़ने वाले मोहम्मद अख्तर को पकड़ा और पुलिस के हवाले करते हुए आवेदन दिए। इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aJPLqzx via IFTTT