DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भिंड में सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने ली बैठक:बोले- अब पैराशूट से उतरे प्रत्याशियों पर लगेगी रोक, जमीनी कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने शनिवार को भिंड में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अब प्रदेश में पैराशूट प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मध्य प्रदेश में सपा अब तीसरा मोर्चा बनकर उभरने की तैयारी में है। डॉ. यादव ने कहा कि भिंड के स्थानीय मुद्दों, जैसे बिजली, पानी, सड़क और बेरोजगारी पर सपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे। रेत खदानों के मुद्दे पर भी सवाल उठाए और कहा कि बाहरी कंपनियां भिंड की खदानों से मुनाफा कमा रही हैं, जबकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया कि जो कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेगा, उसे उतना अधिक सम्मान मिलेगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इन्हीं मेहनती कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। from मध्य प...

20 हजार की रिश्वत लेते इंजीनियर और सचिव पकड़े:बिल पास करने के लिए सरपंच से मांगे थे रुपए, रीवा लोकायुक्त टीम ने किया ट्रैप

मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत में आने वाली हकरिया ग्राम पंचायत के इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और सचिव टीकम प्रसाद पांडे काे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। इनकी शिकायत सरपंच तरुण प्रसाद शुक्ल ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में की थी। सरपंच ने बताया कि छह माह हो गए, लेकिन उनके काम का भुगतान नहीं किया जा रहा। इस पर लोकायुक्त निरीक्षक जिया उल हक़ ने जांच की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद शुक्रवार शाम लोकयुक्त टीम ने नईगढ़ी से दोनों आरोपियों को ट्रैप किया। आरोपी सचिव टीकम प्रसाद पांडे और इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल ग्राम पंचायत में कराए गए कामों की सीसी जारी करने के लिए रुपए मांग रहे थे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Yr0FwBq via IFTTT

स्वर्णकार समाज के द्वितीय सम्मेलन में 100 युवक-युवतियों ने बेबाकी से दिया परिचय

भास्कर संवाददाता | राजगढ़ जिले के स्वर्णकार समाज के द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को शहर के एक निजी मैरिज गार्डन में हुआ। परिचय सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, राजगढ़ नगर अध्यक्ष मनीष सोनी, सुरेश सोनी, राजेश सोनी, राजेंद्र सोनी, कुंज बिहारी सोनी, विशाल सोनी जगदीश सोनी, बालाजी मैरिज वर्ल्ड के संचालक संजय सोनी की उपस्थिति में समाज के अराध्य देव अजमीढ़ जी की पूजन और आरती के साथ हुई। आयोजकों द्वारा अतिथियों और वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर शील्ड दी गई। मीडिया प्रभारी विनोद सोनी ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में जिले सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों से करीब 100 युवक-युवती ने शामिल होकर बेबाकी से अपना परिचय दिया। कई परिवारों ने आगामी समय में होने वाले विवाह आयोजन के लिए एक-दूसरे से संपर्क किया। इस दौरान आगामी समय में समाज के वैवाहिक सम्मेलन को आयोजित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। पुस्तिका का किया विमोचन: आयोजन के दौरान बीते जुलाई माह में समाज द्वारा राजगढ़ में ही आयोजित प्रथम परिचय सम्मेलन के दौरान तैयार पुस्...

मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे:खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के हालात; घायलों को अस्पताल लाए

खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं। इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। देखिए तीन तस्वीरें मशाल में थे ज्वलनशील पदार्थ खंडवा में गुरुवार की शाम को मशाल जुलुस कार्यक्रम का आयोजन बड़ाबम चौक पर हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में हुआ। 5 घंटे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत में हैदराबाद जिले से आए भाजपा विधाय...

फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने पकड़ा:कई दिनों से न्यायालय पेश नहीं हो रहा था

ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी झंझाड पिता पारसिया को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि न्यायालय के प्रकरण में धारा 25 (1-बी) आयुध अधिनियम में आरोपी झंझाड पिता पारसिया (38) निवासी ग्राम बोम्या कई दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसका न्यायालय बड़वानी ने स्थायी वारंट जारी किया था। इसके तहत एक दिन पूर्व पुलिस ने मुखबिर सूचना पर वारंटी झंझाड को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। कार्रवाई में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक अजमेरसिंह रावत, आरक्षक हितेंद्र, संतोष व अजय शामिल रहे। इस वर्ष अब तक 449 वारंटी गिरफ्तार एसपी जगदीश डावर के दिशा निर्देश में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी, फरारी और गिरफ्तार वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक अभियान के तहत पुलिस ने 449 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन वारंटियों पर 9 लाख 23 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देशन में एएसपी अ...

छाती पर बैठकर पीटने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर:जबलपुर में डर के मारे पीड़ित परिवार ने घर छोड़ा; एसपी से कार्रवाई की मांग

जबलपुर में युवक की छाती पर बैठकर उसके मुंह पर मुक्के और चप्पल मारने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मारपीट की इस घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित युवक ने अपना घर छोड़ दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित और उसके परिवार को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी संपत उपाध्याय ने भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा पुलिस करेगी। बता दें कि सोमवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल कुमार झारिया और उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने अमित द्विवेदी सहित तीन लोगों पर एफआईआर की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। कांग्रेस ने भाजपा पार्षद को बताया मास्टरमाइंड कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता ने पति-पत्नी को तो पीटा ही, मासूम बच्चों के साथ भी मारपीट की, बच्ची की अंगुली तोड़ दी, बच्चे के मुंह पर मारा। यह सब बताता है कि सत्ताधारी नेता किस तरह की हरकत कर रहे हैं। सौरभ शर्मा ने बताया कि घटना के बाद स...

बड़वानी में खाटू श्याम मंदिर में मनाई एकादशी:देर रात तक मंदिर में चले भजन, भक्तों ने किए दर्शन

बड़वानी में अंजड नगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में उत्पन्ना एकदशी भक्ति भाव के साथ मनाई गई। श्याम मन्दिर में सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात्रि तक चलता रहा। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से भक्तजन निशान यात्रा भी लेकर पहुंचे। श्यामबाबा को निशान अर्पित किया। वहीं, माता बहनों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। भजनों व ढोल पर श्रद्धालु जमकर थिरके। मंगलवार अल सुबह से सेवादारों द्वारा श्याम बाबा और मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव व श्री सालासर बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पण्डित पंकज जोशी द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर आरती की गई। शाम 8 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्याम बाबा, पशुपतिनाथ महादेव व श्री सालासर बालाजी हनुमान की संगीतमय महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। आरती पश्चात नवनिर्मित टीनशेड में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजा कर ज्योत प्रज्वलित की गई। इसमें भक्तों ने सूखे खोपरे व गाय के घी की आहुतियां डालीं। वहीं, रात 8.30 बजे भोग लगाकर आरती की गई। दर्शनार्थियों की दिनभर भीड़ लगी रही। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt...

मुरैना में मकान में ब्लास्ट, एक महिला की मौत:घर में रखे पटाखों में धमाके की आशंका; मकान मालिक घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

मुरैना में एक मकान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में सोमवार रात करीब 12.30 बजे की है। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के शख्स का है। घटना के वक्त उसकी पत्नी विद्या राठौर अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। धमाके के चलते पास के ही आकाश राठौर का एक मकान भी डैमेज हो गया है। जबकि एक मकान को हल्का नुकसान हुआ है। धमाके के समय यहां रहने वाले किराएदार राजू कुशवाह और उसकी मां घर के अंदर मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आकाश राठौर ने बताया- एक ही विस्फोट हुआ है। जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fN5eZU0 via IFTTT

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:आगे खड़ी गाड़ी हटाने की कहने पर गुस्से में आकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर के मुरार लाल टिपारा इलाके में पहले ट्रैक्टर निकालने और एक-दूसरे की गाड़ी को हटाने की कहने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने अपने साथी बुला लिए। सभी ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। आधी रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराने के बाद तीन हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों हमलावरों को जड़ेरुआ बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कट्‌टे भी बरामद हो गए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर निकालने पर पुष्पेंद्र यादव निवासी हनुमान संतर का शेरू लोधी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद शेरू ने अपने साथी छोटू लोधी और रविंद्र लोधी को बुला लिया था। शेरु के साथियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र से मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट होते देख यहां से निकल रहे कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र को बचाने के लिए प्रयास किया, तो हमलावरों ने कट्‌टा निकालकर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। जड़ेरूआ बांध पर छिपे थे आरोपी, पकड़े गए आरोपि...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी; VIDEO:छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर सवार दो गंभीर घायल

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर आज (रविवार) हरियाणा नंबर (HR55 A-067221) की कार छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर भुगतान के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रॉली सवार दो युवक जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। कार को हुआ भारी नुकसान ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के समय टोल पर यातायात रुक गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान सतपाल गुर्जर पिता राम भरोसी (30) और जीतू गुर्जर पिता रमेश गुर्जर (24) के रूप में हुई। दोनों ट्रॉली पर सवार थे और जमीन पर गिर गए। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। पुलिस ने की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया ...

भोपाल में कॉलेज बस ने युवक को कुचला,मौत:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, मासूम बेटी भी थी पिता के साथ मौजूद

भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में एक बाइक सवार को रविवार की देर रात को कॉलेज बस ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी मासूम बेटी जख्मी हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक घटना नानके पेट्रोल पंप के पास गैमन इंडिया मॉल के सामने हुई। ओवरटेक करते समय बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक चला रहे पिता बस की चपेट में आए कई फीट तक घिसटते चले गए। इससे सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची टक्कर लगने के बाद कुछ दूरी पर जा जिससे उसे चोट लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर है। कॉलेज की बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है। मृतकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/naOPGFu via IFTTT

1 हजार देकर एक्टिव कराएं पैन कार्ड

सीहोर| जिन लोगों के पैन नंबर अभी तक आधार नंबर से लिंक नहीं हुए हैं वे सभी इनेक्टिव (निष्क्रिय) हो चुके हैं। ऐसे लोग अभी भी इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपना पैन नंबर एक्टिव करा सकते हैं। इसके लिए 1000 का बैंक चालान बनवाना पड़ेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर आधार लिंक के ऑप्शन पर जाकर नंबर लिंक कराए जा सकते हैं। दोनों नंबर तभी लिंक हो सकते हैं जब दोनों कार्ड में आवेदक का डाटा (नाम, पता सरनेम, पिता का नाम, इनकी स्पेलिंग) मैच होगा। यदि ऐसा नहीं है तो आधार कार्ड में अपडेशन कराना पड़ेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kWDqNaA via IFTTT

कैलाश मकवाना बने एमपी के नए डीजीपी:CM के विदेश जाते ही आधी रात को आदेश; 1 दिसंबर को लेंगे चार्ज, सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे

1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर कैलाश मकवाना मध्यप्रदेश के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव के विदेश यात्रा पर जाने के बाद शनिवार देर रात गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। कैलाश मकवाना वर्तमान में मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन हैं। अब वे एमपी के 32वें डीजीपी होंगे। आदेश के मुताबिक मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे। मकवाना दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे। बता दें कि वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं। सुधीर सक्सेना को 4 मार्च 2020 को डीजीपी नियुक्त किया गया था। सीएम के लौटने के बाद संभाल सकते हैं पदभार सीएम डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही कैलाश मकवाना विधिवत पदभार ग्रहण करें। मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में कैलाश मकवाना इस समय मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन है। शिवराज सरकार के कार्यकाल में मकवाना लोकायुक्त के डीजी...

चोरी के आरोप में 5 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार:जहां की चोरी, वहां कभी नौकर था सरगना; चुराए गए आईफोन ने दिया क्लू

ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से चोरी गए आईफोन की मदद से चोरी करने वाली पांच सदस्यीय गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने चोरों के पास से 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया। इनमें दो आईफोन हैं। यह सामान 22 से 25 अक्टूबर के बीच शब्द प्रताप आश्रम में एक सूने मकान से चुराए गए थे। पकड़े गए चोर गिरोह का सरगना और इस चोरी कांड का मास्टर माइंड कुछ समय पहले तक यहां साफ-सफाई की नौकरी करता था। उसे पूरे घर के बारे में जानकारी थी। पुलिस पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्यों से शहर में हुई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। शहर के बहोड़ापुर में शब्द प्रताप आश्रम इलाके में पिछले महीने हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से चोरी गए दो आईफोन को सर्विलांस पर लगाया, तो चोरी करने वालों का सुराग मिला था। निशानदेही पर चार साथी गिरफ्तार पुलिस को पता लगा कि चोरी की घटना थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में सरकारी मल्टी सिंधिया नगर में रहने वाले राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। इस इनपुट के साथ पुलिस ने श...

दमोह में घर में घुसकर किराएदारों को पीटा:घर का सामान भी छीन ले गए, चार बदमाशों ने किया हमला

दमोह कोतवाली क्षेत्र के लोको इलाके में किराए से रहने वाले चार युवाओं के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उनके घर का सामान भी छीनकर ले गए। शुक्रवार रात घायल ने युवक कोतवाली पहुंचे कर शिकायत दर्ज कराई है। टीआई आनंद राज ने तीन नामजद और एक अन्य यानी कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में वेंडर का काम करता है। रात में वह साथी दिनेश पवैया, जितेंद्र सिंह सिकरवार और रोहित भदौरिया के साथ कमरे में सो रहे थे, तभी वार्ड में रहने वाले कृष्णा तिवारी कुछ साथियों के साथ पहुंचे। सभी ने शराब पी रखी थी। हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा तिवारी के साथ चिंटू पांडे और नासिर खान के कई लोग थे, जिन्हें हम जानते नहीं। रोहित भदौरिया ने बताया कि पिटाई के कारण आंख से खून निकल आया। उसके बाद घर का सामान उठा कर ले गए, जिसमें मोबाइल और ₹5000 नकद भी शामिल है। मकान मालिक के भरोसे पर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने आए। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है। विवेच...

जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने समीक्षा बैठक ली:17 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन,सिंह ने कहा लोकपथ एप से 7 दिन में सड़कों की होगी मरम्मत

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों को बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, म.प्र.भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, सौंसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शेषराव यादव, नगर निगम महापौ विक्रम अहके, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एसपी शअजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, डीएफओ साहिल गर्ग सहित जिला प्रशासन एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिले के नवाचार "वॉश ऑन व्हील्स" की खुले दिल से की सराहना , जिले की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं - बैठक में कलेक्टर सिंह और सीईओ जिला पंचायत कुमार द्वारा जिले में स्वच्छता के लिए आधुनिक समाधान के तौर पर किए गए नवाचार "वॉश ऑन व...

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का अखंड मंत्र भाष्य जाप:इंदौर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जाप, संपूर्ण वातावरण हुआ भक्तिमय

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ धा. पा. सा. न्यास एवं श्रीसंघ तिलकनगर द्वारा मुनिवर ऋषभचंद्र सागर म.सा. की निश्रा में श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का 31 घंटों का अखंड मंत्र भाष्य जाप का प्रारंभ बुधवार को किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंत्र जाप किया। प्रातः 6 बजे से ही बड़ी संख्या में पुरुष, महिला एवं बच्चों ने जाप प्रारंभ किया। मंत्र के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विशेष बात यह रही कि कुछ बच्चों, पुरुषों एवं महिलाओं ने 7 घंटे से लेकर 24 घंटे तक का जाप किया। ट्रस्ट के सचिव दिलीप भाई शाह एवं न्यासी संदीप पोरवाल ने बताया यह मंत्र जाप बुधवार को तिलकेश्वर दादा की प्रतिष्ठा के 44वें वर्ष पर आयोजित वार्षिक भव्य ध्वजा शिखर पर चढ़ाने के उपलक्ष्य में किया गया जो 12.39 बजे के शुभ मुहूर्त में चढ़ाई गई। ध्वजा के कायमी लाभार्थी इंदरमल ताराचंद शाह परिवार एवं सहयोगी लाभार्थी तिलकेश्वर पार्श्वनाथ वार्षिक आयोजन लाभार्थी समिति है। विकास जयंतीलाल जैन ने दिनभर श्रद्धालुओं की सेवा की। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IfbMWLF via IFTTT

संपतिया उईके ने भगवान बिरसामुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण:पी एच ई मंत्री संपतिया उईके और पूर्व गवर्नर अनुसुइया उइके का छींद मोर मुकुट से हुआ स्वागत

आज मध्यप्रदेश शासन केबिनेट मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके कुछ समय के लिए छिंदवाड़ा पहुंची। इस अवसर पर तामिया में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके भी विशेष रूप से मौजूद रही। छिंद से बने मोर मुकुट से हुआ स्वागत- इस दौरान दोनों अतिथियों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री उइके और पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसइया उईके का छिंद से बने मोर मुकुट और पारंपरिक गोंडी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। जिले में पहली बार बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित मंत्री संपतिया उइके ने मौके अवसर पर कहा कि यह गर्व की बात है कि छिंदवाड़ा जिले में पहली बार भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने बिरसा मुंडा जी को महान सेनानी बताते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज के हितों के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़े और आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय बिरसा मुंडा जी के प्रति ...

प्रभारीमंत्री राकेश सिंह का प्रथम नगर-आगमन, नर्मदा को प्रणाम:अफसरशाही हावी के सवाल पर बोले, भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई भी सकारात्मक आवाज दबेगी नहीं

मप्र के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का मंगलवार को नर्मदापुरम में पहली बार नगर आगमन हुआ। ढोल बाजे और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री बनने के तीन माह बाद पहली बार राकेश सिंह नर्मदापुरम दौरे पर आए है। पहली बार नगर आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे हैं। भोपाल रोड पर बुधनी, भोपाल चौराहा, परम श्री होटल के सामने समेत भाजपा जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और पार्षदों ने भोपाल चौराहे पर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। उनके स्वागत में दो दिनों पहले से ही चौक-चौराहों पर फ्लेक्स, होर्डिंग भरे पड़े हैं। प्रभारी मंत्री सिंह शाम 6बजे नर्मदापुरम में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लिए। बैठक के बाद शाम 7:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनि...

दुकानदार से वसूली करते हुए नकली पुलिसवाला गिरफ्तार:चोरी-छिपे पुलिस की गाड़ियों के साथ सेल्फी लेता, लोगों पर झाड़ता था रौब

भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को सोमवार शाम कोर्ट चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक दुकान संचालक से पैसों की मांग कर रहा था। इसकी सूचना थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस लिखी एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। यूपीआई पेमेंट के जरिए कई लोगों ने उसे पैसे भेजे, इसके स्क्रीनशॉट पुलिस को उसके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह रकम उसे ठगी का शिकार लोगों ने दी है या अन्य तरीके से कमाई है। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया- आरोपी आनंद सेन (32) अशोका गार्डन में रहता है। उसके पास पुलिस की हर तरह की वर्दी है। रौब झाड़ने के लिए वह छिपकर पुलिस गाड़ियों के साथ सेल्फी लिया करता था। इसके बाद यही फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर लेता था। असल पुलिस के आगे झाड़ा रौब, फिर स्वीकारा- नकली हूं एसपी के मुताबिक, पिछले कई दिन से एमपी नगर के अलग-अलग स्थानों से पुलिस की वर्दी में युवक द्वारा वसूली किए जाने की शिकायत मिल रही थी। दो दिन पहले उसकी फोटो भी मिल गई। तब से सर्च की जा रही थी। सोमवार को सूचना मिली की संदेही ...

यूके-जर्मनी के निवेशकों को बुलाने जाएंगे CM मोहन यादव:24 से 30 नवंबर तक रहेंगे विदेश दौरे पर, वन-टू-वन के साथ राउंड टेबल चर्चा करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरू, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड शो के बाद यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने को लेकर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिवसीय इस विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। ऐसा रहेगा लंदन में बैठकों का कार्यक्रम जर्मनी दौरे पर यह रहेगा बैठकों का शेड्यूल from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4U5ZOTy via IFTTT

दहेज, दारू और डीजे पर नियंत्रण के लिए मुहिम:आदिवासी समुदाय को जागरूक करने पोस्टर का विमोचन

आलीराजपुर के आदिवासी समुदाय में दहेज, दारू और डीजे के बढ़ते प्रचलन और इसकी वजह से होने वाले कर्ज से बचाने के लिए रविवार को मिशन D-3 नाम से पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर, एसपी राजेश व्यास भी थे। मंत्री नागर सिंह चौहान ने क्षेत्र में बढ़ते बाल अपराध, कुपोषण, बाल विवाह, धर्मान्तरण पर भी ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर ने आदिवासी समाज को अतिप्राचीन समाज बताया। उनकी परम्परा को बचाकर ताड़ी से काम चलाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने D-3 पैम्फलेट में दिए स्लोगन को आदिवासी भाषा में पढ़कर सुनाया। मिशन D-3 के संयोजक नितेश अलावा ने इस मिशन की महता बताई। उन्होंने सभी से पार्टी, धर्म, संगठन से ऊपर उठकर इस बढ़ती सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाने की बात कही। संचालन विक्रम चौहान ने किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tRHLDCj via IFTTT

ले-आउट अनुसार करें मेले में अस्थाई निर्माण

उज्जैन | अस्थाई निर्माण एवं सजावट समिति की शनिवार को बैठक हुई। बैठक समिति संयोजक रामेश्वर दुबे की अध्यक्षता एवं सह संयोजक दिलीप परमार, राजेंद्र गब्बर कुवाल, उपायुक्त मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, जोनल अधिकारी मनोज राजवानी की उपस्थिति में हुई। बैठक में मेले में जो भी अस्थाई निर्माण किए हैं और किए जाना है, उन्हें ले-आउट अनुसार ही किए जाने के लिए कहा गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sjnQpYO via IFTTT

टायर फटने से ईको गाड़ी पलटी:एक महिला की माैत, छह महीने के बालक सहित चार घायल; इंदौर-बैतूल एनएच पर हादसा

शुक्रवार शाम को ग्राम छोटी हरदा के पास इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बैतूल से रतलाम की ओर जा रही एक इको गाड़ी अगला टायर फटने से पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, छह महीने के बालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की मौत के बाद अंदरुनी चोट से गम्भीर घायल छह महीने के बालक को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के ताल निवासी कुछ लोग बैतूल में रामपाल बाबा के सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने किराए की गाड़ी कर के गुरुवार शाम को बैतूल के लिए निकले थे। जहां शुक्रवार सुबह सत्संग में शामिल होने के बाद वापस रतलाम जाने के लिए निकले। इस दौरान हरदा के पास इंदौर बैतूल हाइवे पर उनकी गाड़ी का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी टायर फटने से हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताल निवासी मेहरबान पिता भंवरनाथ (35) अपनी पत्नी मुन्नाबाई (30), बुआ की दो बेटियों और गांव के कुछ लोगों के साथ रामपाल बाबा के सत्संग में गया था। जहां से लौटने के उनकी गाड़ी टायर फटने से पलट गई। जिसमें बसंत बाई की ...

रेट होल माइनिंग देखने कलेक्टर-एसपी दुलहरा पहुंचे:गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए, ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झारिया ने गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम दुलहरा में अवैध कोयला खनन के गड्ढों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध उत्खनन से निर्मित नए और पुराने सुरंगनुमा गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों की बोल्डरो द्वारा ठोस ढंग से भराई कराई जाए और जेसीबी मशीनों से पीचिंग कराई जाए। जिससे अवैध उत्खनन करने वाले दुबारा इन स्थलों से कोयला की चोरी न कर सके। बता दे कि दुल्हारा क्षेत्र में काफी संख्या में कॉल माफिया चोरी छुपे गड्ढे और सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे थे। जिन्हें भरने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को दिए। ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एसपी ने ग्राम दुल्हारा में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों को कोयला खनिज के अवैध खनन पर किए जाने वाली कानूनी कार्रवाई और दुष्परिणामों की जानकारी देकर समझाइए दी। साथ ही अवैध उत्खनन करने वालों की सूचना देकर प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी मनीष...

धार में हुआ मधुमेह शिक्षण कार्यक्रम:डॉ. अशोक जैन ने रोग और उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी

बुधवार को धार में मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस दौरान डॉ. अशोक जैन ने लोगाें से रोग और उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुमेह यानी रक्त में ग्लूकोज की अधिकता शरीर में इन्सुलिन नामक हार्मोन की कमी या इन्सुलिन की कार्यक्षमता में कमी की वजह से होती है। गांव हो या शहर, इसके लिए बिगड़ी हुई जीवन शैली जिम्मेदार है। इसकी वजह से रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है और व्यक्ति को मधुमेह होता है। जंक फूड से खतरा डॉ. जैन ने बताया कि मधुमेह के बाद होने वाली कई जटिलता जैसे ह्रदय की कमजोरी, लकवा, अंधत्व, और किडनी की समस्या सामने आती हैं। पहले गांव की तुलना में शहरों में शारीरिक श्रम की कमी और भोजन की प्रचुरता की वजह से मधुमेह को संपन्न वर्ग तथा शहरों की बीमारी कहा जाता था। किन्तु अब बदलती परिस्थितियों में गांवों में भी रिस्क फैक्टर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। गांव की परिवर्तित जीवन शैली और तेजी से बदलता कल्चर भी इसके लिए कुछ हद तक जिम्मेदार है। इसमें मोबाइल का बढ़ता उपयोग, चिप्स, कुरकुरे, मैगी, कोल्ड ड्रिंक व अन्य जंक फूड का सेवन, और मिलावटी घी, तेल और खाद्य पदा...

चार दिन में एक जगह से दूसरी बार हटाया अतिक्रमण:बालाघाट में सामान भी जब्त किया, अफसर और लोगों में बहस भी हुई

बालाघाट में पिछले चार दिन में नगरपालिका के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने भटेरा स्थित कथित मंदिर के नाम पर अतिक्रमण मंगलवार को भी हटाया। इस बार अमले ने सामग्री भी जब्त की। कार्रवाई शाम 4 बजे से शाम तक जारी रही। दरअसल, इसी जगह 8 नवंबर को अतिक्रमण को भी कार्रवाई की गई थी। माना जा रहा था कि अतिक्रमणकारी अब पूरी जगह को मुक्त कर देगा, लेकिन फिर उसी जगह अतिक्रमण होने लगा था। इसके बाद नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक वाचस्पति त्रिपाठी के साथ अतिक्रमण तोड़ू दस्ता पुलिस लेकर भटेरा पहुंचा। इस दौरान अतिक्रमणकारी और नपा अमले के बीच बहस भी हुई। अमले ने लगाए गए तारों और सामान को जब्त किया। कार्रवाई के पहले मंगलवार दोपहर अतिक्रमणकारी, परिवार के साथ जनसुनवाई में कार्रवाई को गलत ठहराते हुए आवेदन लेकर पहुंचा था। नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक वाचस्पति त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण किए जाने पर पुनः कार्रवाई की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4389I6J via IFTTT

कबाड़े की दुकान पर मिलीं सरकारी स्कूलों की किताबें:इसी सत्र में बंटना था, प्रशासन ने जब्त की

लटेरी में सोमवार को एक कबाड़े की दुकान पर बच्चों को निशुल्क बाटी जाने वाली किताबें मिली। लोगों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर दी। इसके बाद नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल और बीआरसी प्रमोद विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ये किताबें इसी शिक्षण सत्र की हैं, जो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बंटनी थी। बताया गया कि बोरे में मिली इन किताबों का वजन लगभग 86 किलो है। फिलहाल अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर उन किताबों को जब्त कर लिया। वहीं दुकानदार के खिलाफ में कोई कार्रवाई नहीं की गई। नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QYb0PDZ via IFTTT

सतना में चाकू मारकर युवक की हत्या:कृष्ण नगर में हुई वारदात, दवा कंपनी में एमआर था

सतना के कोलगवां कोतवाली अंतर्गत कृष्ण नगर में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान आरके चौरसिया पिता धनीराम चौरसिया निवासी पटना तमोली जिला पन्ना के रूप में हुई है। उसके शरीर के नीचे के हिस्से में चाकू से वार किया गया था। हालांकि, घाव स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन कमर के नीचे के हिस्से के पास खून सड़क पर फैला हुआ था। दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था मृतक मृतक एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था। वह कृष्ण नगर में अखिलेश सिंह के घर पर किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार की शाम वह कृष्ण नगर में ही कहीं गया था और कुछ लोगों के साथ उसे बातचीत करते भी देखा गया था। रात लगभग 8 बजे उसके ही गांव के सतना में रहने वाले उसके साथियों को किसी ने ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास हुई चाकूबाजी में उसके घायल होने की खबर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे। सड़क पर खून फैला हुआ था और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को ...

चेहरे पर हो गया था 3 किलो का ट्यूमर:जबलपुर के डॉक्टर्स ने बाहर निकाला, ऑपरेशन के बाद बोले- दुनिया में बहुत कम ऐसा होता है

जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में शनिवार को डॉक्टर्स ने 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे से ऑपरेशन कर तीन किलो का ट्यूमर निकाला है। ऑपरेशन करने वाले डाॅक्टर्स बताते है दुनिया में इस तरह के मुश्किल से 5 से 10 केस हुए होंगे, जहां इतने बड़े चेहरे के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। दरअसल, सतना जिले के पगार गांव में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अयोध्या बारी के चेहरे पर 2012 में एक छोटा सा घाव हो गया था। उस पर ध्यान न देने के कारण यह घाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और 2022 तक एक बड़े ट्यूमर का रूप ले लिया। बुजुर्ग के मुंह में तीन किलो का जानलेवा ट्यूमर हो गया था। मध्यप्रदेश में कई डॉक्टरों को ट्यूमर के इलाज के लिए दिखाया गया, लेकिन सभी ने कहा कि इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन करना बहुत जोखिम भरा है, और इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। निराश होकर, बुजुर्ग के परिजन जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उनके मुंह से तीन किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। मुंह खुलना बंद हुआ-खाने पीने में हो रही थी तकलीफ अयोध्या के चेहरे का ट्यूमर जैसे-जैसे बढ...

पटवारी को वकीलों ने पीटा, FIR:वकील कर रहे थे चक्काजाम, पटवारी ने निकलने की कोशिश की थी

ग्वालियर में शुक्रवार शाम एक पटवारी ने कुछ वकीलों पर मारपीट का आराेप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी पुलिस के सामने पेश किया है। वीडियो में वकील मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना जिला न्यायालय परिसर के सामने की है। ऐसा पता लगा है कि अपनी मांगों को लेकर वकील सड़क पर जाम लगा रहे थे। पटवारी इसी जाम के बीच से निकल रहा था, जिस पर बहस के बाद मारपीट हुई है। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद वीडियो में दिख रहे हमलावरों की पहचान कर रही है। ग्वालियर निवासी पवन नरवरिया पटवारी हैं। इस समय वह ग्वालियर तहसील में पदस्थ हैं। शुक्रवार शाम वह कोई शासकीय कार्य पूरा करने के बाद उसकी रिपोर्ट लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे थे। जब वह जिला न्यायालय के सामने पहुंचे तो देखा कि वहां वकील हड़ताल कर रास्ता बंद कर जाम लगा रहे हैं। इस पर पटवारी पवन नरवरिया ने अपनी बाइक एक तरफ खड़ी कर जाकर वकीलों को बताया कि वह बहुत जरूरी कार्य से कलेक्ट्रेट जा रहा है। उसने बाइक सहित वहां से निकल जान की इजाजत मांगी, लेकिन वकीलों ने उसे नहीं निकलने दिया। इस बात को लेकर यहां बहस हुई तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पटवारी के साथ उसके साथी धर्...

13 साल के बच्चे का शव फंदे पर मिला:शाजापुर में इकलौता बेटा था, सड़क हादसे में पिता की भी हो चुकी मौत

शाजापुर की लालघाटी थाना क्षेत्र में आदित्य नगर वार्ड नंबर 27 में शुक्रवार रात 13 साल का शव फंदे पर मिला है। परिजन ने शव को उतारा। उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना आदित्य नगर की है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मृतक तारांश (13) पिता स्वर्गीय संजय परसानिया है। पड़ोसियों के मुताबिक बच्चे की मां पुष्पा परसानिया महिला थाने में आरक्षक है। सबसे पहले मां ने ही तारांश को रोशनदान से देखा था। बता दें कि तारांश के पिता पुलिस में थे। रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। वह इकलौता बेटा था। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mi6IHUx via IFTTT

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में यक्षगान का आयोजन:पारंपरिक नृत्य रूपों से भारतीय ज्ञान और लोक परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है-निदेशक

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में लोक नृत्य यक्षगान का आयोजन किया गया। यह आयोजन कर्नाटका राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य और नाट्य रूप यक्षगान की प्रस्तुति के रूप में हुआ, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के अनमोल रत्नों में से एक है। निदेशक प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि भारतीय लोक नृत्य और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन अत्यावश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यक्षगान जैसे पारंपरिक नृत्य रूपों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है। यक्षगान, जो कर्नाटका का प्रमुख लोक नृत्य है, अपनी विशिष्ट शास्त्रीय पृष्ठभूमि और नृत्य-नाट्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। यह नृत्य नाट्य रूप रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रंथों की कथाओं पर आधारित होता है और पारंपरिक संगीत के साथ मंदिरों और गांवों के चौराहों पर प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रस्तुति को SPIC-MACAY द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कर्नाटका के प्रसिद्ध गुरु के. शिवानन्द हेगड़े एवं उनके सहयोगियों ने प्रस्तुति दी। भोपाल परिसर के भवभूति प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में यक्षगान के विविध शास्त्रीय संगीत,...

सागर में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या:ट्रैक्टर रिपेयर कराकर लौट रहा था घर, पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप

सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी के पास बुधवार रात चलती बाइक पर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थितियों को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीने और पेट के बीच में गोली लगी युवक को बुधवार देर रात खून से लथपथ हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को दाहिने तरफ सीने और पेट के बीच गोली लगी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय कुंवर सिंह गौंड निवासी मूढ़री के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप मृतक के भाई वृंदावन गौंड ने बताया कि कुंवर सिंह गांव के गोविंद पटेल के साथ ग्राम मसुरहाई में ट्रैक्टर का काम कराने गया था। ट्रैक्टर...

बंगाली डॉक्टर ने लोगों से की एक करोड़ की ठगी:दीपावली की रात परिवार सहित हुआ फरार; केस दर्ज, तलाश जारी

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में प्राइवेट डॉक्टर 15 लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी कर परिवार सहित फरार हो गया। शिकायत के बाद करैरा थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी हैं। एक साल पहले आकर रहने लगा था जानकारी के अनुसार एक साल पहले बबलू गुचैट ने करैरा कस्बे में आकर बंगाली डाॅक्टर के नाम से टीला रोड पर नगरिया मेडीकल के मकान में क्लिनिक खोल ली थी। साथ ही वह अखिलेश जाटव पूर्व सरपंच दौनी के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहने लगा था। इसके बाद बबलू गुचैट की पहचान बंगाली डॉक्टर के नाम से हो गई थी। वह कस्बे के कई दुकानदारों और व्यापरियों से दोस्ती कर उनसे लेनदेन करने लगा था। लेकिन कुछ रोज पूर्व बंगाली ड़ॉक्टर बबलू गुचैट परिवार सहित लापता हो गया। वह अपने घर गृहस्थी के सामान को भी समेट कर ले गया था। बता दें बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट ने खुद को बिहार के जिला अररिया, गिधभाष रानीगंज का निवासी बताया था। पार्टनरशिप में लैब खोलने के नाम धोखाधड़ी से हुआ खुलासा बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट द्वारा की गई धोखाधड़ी को खुलासा तब हुआ जब करैरा कस्बे के वार्ड 12 के रहन...

सीलखेड़ा में बन रहे मौसम विज्ञान केंद्र में मिला शव:छत्तीसगढ़ के मजदूर के रूप में पहचान; सांप के डंसने या जहरीले जीव के काटने की आशंका

सीहोर जिले की ग्राम पंचायत सीलखेड़ा में एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वह दो दिनों से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में उसे किसी सांप ने डंस लिया या किया जहरीले जीव ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल मामला सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आया। अहमदपुर और दोराहा की पुलिस यहां पर पहुंची थी। उसे अंदर शव के मिलने की सूचना मिली थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो वहां पर 100 एकड़ में में बनकर तैयार हो रहे मौसम विज्ञान केंद्र के परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान छत्तीसगढ़ निवासी शंकर कुमार सूर्यवंशी के रूप में हुई। बताया जा रहा कि उक्त व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया व्यक्ति को सांप से डंसने या जहरीले जीव के काटने की आशंका है। हालांकि इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता पड़ेगी। अभी शव को पीएम रिपोर्ट के लिए श्यामपुर भेजा है। कल उसका पोस्टमार्टम होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Lden5Zz via IFTTT

जारी वित्त वर्ष में जिले में अब तक 94 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई

रतलाम | जिले में जारी वित्त वर्ष में 94 करोड़ यूनिट बिजली की सप्लाई हुई है। बिजली कंपनी क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों में सबसे ज्यादा बिजली की सप्लाई इंदौर में हुई है। इंदौर शहर में 242 करोड़ यूनिट और ग्रामीण वृत्त में 282 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई है। कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनसिंह ने बताया कंपनी क्षेत्र के इंदौर एवं उज्जैन राजस्व संभागीय क्षेत्र के सभी 15 जिलों में राज्य शासन के आदेशानुसार गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक 10 घंटे एवं अन्य सभी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत फीडबैक लिया जा रहा है। जिले, सर्कल में अधीक्षण यंत्री एवं कंपनी स्तर पर कार्यपालक निदेशक आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4ASxBd6 via IFTTT

नईगढ़ी थाने की महिला ऊर्जा डेस्क में आग:एसी समेत कई फाइलें और दस्तावेज जले

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना परिसर स्थित महिला ऊर्जा डेस्क में रविवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। उर्जा डेस्क पर रखी कई फाइलें और अन्य सामग्री जल गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर वाहन चालक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि जब ऊर्जा महिला डेस्क पर आग लगी, उस समय वहां कोई नहीं था। आग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने नईगढ़ी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Bahbijq via IFTTT

रेलवे स्टेशन से गिरकर घायल हुए मजदूर से मिले मंत्री:इलाज करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया, मजदूर को दी आर्थिक मदद

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर काम करने के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर से शनिवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुलाकात की। शहर के उपनगर में घासमंडी के रहने वाले छोटू जाटव के पेट, सीने में सरिए घुस गए थे। दो सरिए पेट में घुस गए थे, तो एक सरिया सीने के आर-पार हो गया था। मजदूर जेएएच में भर्ती है। मंत्री ने हाल चाल जाना, साथ ही डॉक्टरों को सम्मानित किया। मंत्री ने घायल को दी आर्थिक सहायता ऊर्जा मंत्री शनिवार रात जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। छोटू जाटव का हालचाल जाना। डॉक्टरों द्वारा छोटू जाटव का बेहतर इलाज करने के लिए सम्मानित किया। साथ ही छोटू जाटव के परिवार को 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छोटू के इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने छोटू के परिजन को भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो छोटू के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने किया डॉक्टरों का सम्मान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छोटू जाटव की जटिल सर्जरी...

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रायसेन में जिला स्तरीय समारोह:कलाकारों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, आतिशबाजी भी हुई

69वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रायसेन के वन परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी। परिसर में भारत का नक्शा भी बनाया गया। कार्यक्रम देर शाम तक आयोजित किया गया, जिसके बाद आसमान में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध- स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सभी को मप्र स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वन, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। हमारा प्रदेश एक औद्योगिक राज्य के रूप में भी तेजी से उभर रहा है, जहां निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मप्र में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाए...

रीवा में की जाएगी पशु गणना:147 कर्मचारी और 29 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई, टीआरएस कॉलेज में प्रशिक्षण

केन्द्र सरकार हर 5 वर्ष में पशु गणना का काम करवाती है। इस साल रीवा और मऊगंज दोनों जिलों की पशु गणना अलग-अलग होगी। 21वीं पशु गणना के लिए रीवा जिले के सुपरवाइजर और गिनती करने वालों को प्रशिक्षण टीआरएस कॉलेज में दिया जाएगा। बताया गया कि गणना पूरी तरह से टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जो सुपरवाइजर के माध्यम से कराई जाएगी। संयुक्त संचालक पशुपालन और डेयरी विभाग डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में पशु गणना होगी। प्रत्येक गणना करने वाला व्यक्ति ग्रामीण इलाके के तीन हजार घरों में और शहरी क्षेत्र के चार हजार घरों में पशुओं की गणना करेंगे। गणना के लिए रीवा जिले में 147 गणना करने वाले कर्मचारियों और 29 सुपरवाइजर्स को तैनात किया गया है। इसी तरह मऊगंज जिले में 52 कर्मचारी और 10 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त संचालक ने बताया कि पशु गणना में सभी पालतु पशुओं को शामिल किया गया है, जिसमें गौवंश, भैंस वंश, बकरी, कुत्ता, गधा, घोड़ा, खच्चर, मुर्गी आदि की गणना नस्ल वार की जाएगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे जनगणना में अपना योग...

पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, युवती की शिनाख्त नहीं:हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया था शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे

ग्वालियर में बोरे में बंद मिली युवती की लाश की 45 दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर 4 हफ्ते पहले हत्या का मामला दर्ज किया था। 16 सितंबर को घाटीगांव घेंगोली में सांक नदी के रपटे पर युवती की लाश मिली थी। उसके हाथ - पैर भी बंधे हुए थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की मौत गला घोंटने से हुई है। सिर, आंख पर गहरे घाव हैं। घाटीगांव थाना प्रभारी जीवन लाल माहौर ने बताया युवती की उम्र 19 से 21 साल के लगभग है। शरीर पर लाल और सफेद रंग का सलवार-सूट था। पीएम रिपोर्ट 18 सितंबर, बुधवार को आ गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हम अब तक घटनास्थल से लेकर हाईवे और पनिहार टोल पर लगे एक सैकड़ा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर चुके हैं। युवती की शिनाख्त होने पर पुलिस हत्यारों गिरेबान तक पहुंचेगी युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस शहर के अलावा दूसरे शहरों तक भी पहुंची, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस ने शहर के साथ ही आसपास के सभी जिलों से 15 सितंबर और इससे पहले लापता हुई युवती क...