मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे:खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के हालात; घायलों को अस्पताल लाए
खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं। इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। देखिए तीन तस्वीरें मशाल में थे ज्वलनशील पदार्थ खंडवा में गुरुवार की शाम को मशाल जुलुस कार्यक्रम का आयोजन बड़ाबम चौक पर हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में हुआ। 5 घंटे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत में हैदराबाद जिले से आए भाजपा विधायक टी राजा और पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने भाषण दिया। जिसके बाद देर रात 11 बजे मशाल जुलूस शुरू हुआ। आधे घंटे बाद जुलूस का समापन घंटाघर चौक पर हो रहा था, इसी दौरान मशाल रखते वक्त आग भभक गई। मशाल में ज्वलनशील पदार्थ थे, जिनसे आग और ज्यादा भड़क गई। जिसकी चपेट में 50 से ज्यादा लोग आ गए। आग से चेहरा और हाथ जला अस्पताल में भर्ती शांता ने बताया कि मशाल लेकर हम खड़े थे, अचानक से आग भभकी। हमने हाथ में ले रखी मशाल फेंक दी और भागे। आग से चेहरा ओर हाथ जला है। जलन हो रही है। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं..
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wqVDiaQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wqVDiaQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment