DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

बंद लाइन में करंट, आउटसोर्स कर्मचारी पोल से गिरा:गंभीर घायल, भिलाई रेफर; बालाघाट में जेई बोले- कंपनी करेगी हरसंभव मदद

बालाघाट के लांजी में बिजली लाइन सुधारते समय एक आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को शुरुआती इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए भिलाई रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार को लांजी के ग्राम वारी में हुआ। मनेरी का रहने वाला 30 वर्षीय सतीश राहंगडाले बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी है। वह 11 केवी लाइन का एक तार इंसुलेटर से बाहर निकलने पर उसे ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। गिरने की वजह से उसके चेहरे, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर हादसे के तुरंत बाद सतीश को सिविल अस्पताल लांजी ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भिलाई भेज दिया। बिजली विभाग के जेई का कहना है कि विभाग घायल कर्मचारी की हर तरह से मदद करेगा। लापरवाही की होगी जांच घायल सतीश ने बताया कि उसे लाइन बंद होने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद अचानक पोल में करंट दौड़ गया। अब बिजली कंपनी इस बात की जांच कर रहा है क...

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

पन्ना में बिना सड़क, पानी-ड्रेनेज सुविधा के प्लॉट बेचे:कांग्रेस ने भू-माफियाओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कहा- बार-बार बिजली कटौती से भी लोग परेशान

पन्ना जिले में बढ़ती जनसमस्याओं और प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि अगर इन समस्याओं का जल्द हल नहीं निकला, तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि भले ही सरकारी शराब दुकानें शहर से बाहर कर दी गई हैं, लेकिन शहर के अंदर धड़ल्ले से शराब की होम डिलीवरी हो रही है। इसके अलावा, पहाड़ी खेरा रोड पर रामबाग मंदिर के पास अवैध रूप से मांस-मछली की दुकानें चलने से धार्मिक माहौल खराब होने का आरोप भी लगाया गया है। नए वार्डों की अनदेखी और बुनियादी समस्याएं नगर पालिका के विस्तार के बाद जो नए वार्ड जोड़े गए हैं, उनकी हालत बेहद खराब है। कांग्रेस का आरोप है कि इन वार्डों में सड़क, साफ पानी, स्ट्रीट लाइट और नालियों जैसी बुनियादी सुविधाओं का नामोनिशान नहीं है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। बिजली कटौती और किसानों के साथ मनमानी ...

नरसिंहपुर के माचामऊ गांव में कचरे पर विवाद:महिला समेत चार घायल, दो परिवारों के बीच मारपीट

नरसिंहपुर जिले के माचामऊ गांव में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से मुकेश काछी (36 वर्ष) पुत्र यशवंत काछी और उनके भाई सुनील काछी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से निलेश काछी (27 वर्ष) और उनकी मां सुमन बाई को चोटें आई हैं। घायल निलेश ने बताया कि शुक्रवार को आई तेज आंधी के कारण उनके खेत की मेढ़ का कचरा पड़ोसी यशवंत और सुनील के खेत में चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। निलेश के मुताबिक, यशवंत और सुनील ने उनकी मां सुमन बाई से कहा कि यह कचरा उन्होंने उनके खेत में फेंका है और इसे हटाने को कहा। इस बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई। बाद में जब निलेश अपने बैल लेकर गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तब सुनील से उनका फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट ...

भूजल स्तर बढ़ाने के लिए निगम की अनूठी पहल:IIT रुड़की और NIUA के टेक्निकल और वित्तीय सहयोग से होगा काम

शहर में लगातार गिरते भूजल स्तर और भविष्य में संभावित जलसंकट को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण परियोजना शुरू कर रहा है। इसमें IIT रुड़की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के टेक्निकल मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग से इसे शुरू किया जाएगा। ये काम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर किया जाएगा। देशभर में भूजल स्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए NIUA ने 75 शहरों का चयन किया है। इसमें एमपी से केवल इंदौर, देवास और उज्जैन को शामिल किया गया है। यह परियोजना शहरी क्षेत्रों में बारिश के पानी के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना में इंदौर शहर के 10 प्रमुख जगहों पर वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से बारिश के पानी का संचयन और शैलो एक्विफर के पुनर्भरण के लिए संरचनाओं को बनाया जाएगा। इन कामों के लिए 50 रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डिटेल सर्वे और स्टडी के बाद जगह चयनित आईआईटी रुड़की ने इंदौर शहर की वर्षा पद्धति, भूगर्भीय संरचन...

रिटायरमेंट में अधिकारी को बेशरम के फूल देने पहुंचे छात्र:बोले-आपका पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा, भगवान से प्रार्थना है, ऐसा अधिकारी दोबारा न आए

जबलपुर में सेवानिवृत्ति से दो दिन (29 मई) पहले एक अधिकारी को छात्रों ने बेशरम के फूल देकर बधाई देने पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि आपका पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा और भविष्य में ऐसा अधिकारी दोबारा न आए, इसके लिए हम भगवान से प्रार्थना करेंगे। मामला जबलपुर के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग का है। जहां अगामी 31 मई को सहायक आयुक्त जनजातिय विकास विभाग का छुट्टी होने के चलते दो दिन पहले रिटायरमेंट कार्यक्रम होना था, पर छात्रों ने उसके पहले ही अधिकारी के केबिन में घुसकर उन्हें बेशरम के फूल देने की कोशिश की। अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ के अध्यक्ष सोनेलाल उरेती ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने अपने कार्यकाल में लगातार भ्रष्टाचार किया और छात्रों के हित में आने वाली योजनाओं में गड़बड़ी की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकारी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम होना था। छात्रों ने लगाया शिकायतों की अनदेखी का आरोप एक साल पहले पदभार संभालने वाले अधिकारी के खिलाफ छात्रों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। छात्रों का कहना था कि अगर उनकी शिकायतों की सूची बनाई जाए तो वह काफी लंबी होगी। छात्...

बस हादसों के बाद विदिशा में चला सघन जांच अभियान:450 बसों की जांच में 92 पर कार्रवाई, इमरजेंसी गेट बंद मिलने पर फिटनेस निरस्त

प्रदेश में हाल ही में हुई यात्री बस दुर्घटनाओं के बाद विदिशा जिला प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में एक विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने 450 बसों की सघन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाली 92 बसों पर कार्रवाई करते हुए 76,300 रुपए का समन शुल्क वसूला। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इसमें यातायात पुलिस, थाना प्रभारियों और जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने प्रमुख मार्गों, बस स्टैंडों और चेकिंग पॉइंट्स पर बसों की जांच की। आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई जांच के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट और रजिस्ट्रेशन जैसे आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसके अतिरिक्त, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी अनियमितताओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन ने उन बसों पर विशेष स...

भीषण गर्मी में भोपाल में बिजली-पानी संकट:करोंद में फूटी कोलार लाइन; 1 लाख आबादी को आज पानी नहीं मिलेगा

भोपाल में दिन में 43 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में कई इलाकों में बिजली और पानी का संकट है। रात में हर रोज 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल हो जाती है। वहीं, मेट्रो और 10 लेन अयोध्या बायपास के निर्माण पानी की लाइनें लगातार फूट रही है। शुक्रवार को भी करोंद में कोलार लाइन फूट गई। लाइन फूटने की वजह से करोंद समेत करीब एक लाख आबादी को पानी नहीं मिलेगा। करोंद में मेट्रो और एनएचएआई की लापरवाही से ऐसा होगा। जानकारी के अनुसार, करोंद चौराहे के पास गुरुवार सुबह मेट्रो की खुदाई के दौरान कोलार पाइप लाइन फूट गई। इसके कारण पुराने भोपाल के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई प्रभावित हो गई। शुक्रवार को करीब 1 लाख आबादी तक पानी नहीं पहुंचेगा। पिछले 15 दिन में मेट्रो और एनएचएआई की खुदाई के दौरान 14वीं बार पाइप लाइन टूटी है। नगर निगम की टीम देर शाम तक लाइन सुधारने में जुटी रही, लेकिन तब तक लाखों गैलन पानी बह चुका था। आरिफ नगर में फूटी लाइन, निगम देगा नोटिस नगर निगम के अनुसार, बैरसिया रोड स्थित आरिफ नगर के पास भोपाल मेट्रो के निर्माण के चलते कोलार फीडर की 400 एमएम व्यास...

विदिशा में सड़क किनारे युवक-युवती ने एक साथ जहर खाया:हालत बिगड़ने पर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया; शादी नहीं हो पाने से परेशान हैं

विदिशा में एक युवक और युवती ने एक साथ जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण उनके विवाह में आ रही अड़चनों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सिविल लाइन थाना टीआई राजपाल सिंह जादौन के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर रंगई क्षेत्र स्थित सुआखेड़ी रोड पर हुई। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष और युवती की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। दोनों करारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खामखेड़ा चौकी के एक गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। परिवारों की असहमति और सामाजिक भिन्नता के कारण उनके विवाह में लगातार बाधाएं आ रही थीं। बस में सवार होकर भोपाल से पहुंची थी युवती जानकारी के अनुसार, युवती भोपाल से बस में सवार होकर विदिशा पहुंची और रंगई के पास उतरी, जहां युवक उसका इंतजार कर रहा था। मुलाकात के बाद दोनों ने साथ में जहर खा लिया। कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने उनकी बिगड़ती हालत देखकर तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचन...

प्रतिबंधित पशु वध की सूचना देने पर मिलेंगे 25 हजार:सिवनी SP ने बकरीद पर शांति की अपील की; संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने की गश्त

सिवनी जिला पुलिस प्रशासन ने बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए प्रतिबंधित पशुओं के वध को रोकने के लिए विशेष इनाम की घोषणा की है। एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि प्रतिबंधित पशु वध की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष गश्त एसपी ने कोतवाली क्षेत्र, बस स्टैंड, टीपू सुल्तान चौक और मटन मार्केट जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिले के धनोरा, केवलारी, लखनादौन और बरघाट सहित सभी विकासखंडों में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है ताकि शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे। सूचनादाता की पहचान गुप्त रहेगी पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित मवेशियों के वध या अवैध परिवहन की जानकारी तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने में दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे घोषित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर और जीरो टॉलरेंस की नीति त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने व...

विदिशा कलेक्ट्रेट में दंपती ने आत्मदाह की कोशिश की:न्याय न मिलने के आरोप में पेट्रोल डाला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बचाया

न्याय न मिलने से परेशान एक दंपती ने विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय रहते उन्हें बचा लिया। बाद में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दरअसल, नटेरन तहसील के ग्रामीण क्षेत्र से आए पति-पत्नी अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान पति ने पहले अपनी पत्नी पर पेट्रोल डाला और फिर खुद पर भी छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उसी समय, कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपकर लौट रहे थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दंपती को अलग किया और स्थिति को संभाला। कार्यकर्ताओं ने पति को काबू में किया, जबकि मोहित रघुवंशी पीड़िता को सीधे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के पास ले गए। पीड़िता को आशंका- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी औ...

विधवा मां से अवैध संबध पर प्रेमी का मर्डर:बेटे ने दोस्त के साथ कुल्हाड़ी से 3 वार किए; 500 मीटर घसीटकर तालाब में फेंका

बालाघाट जिले के परतापुर में हुए सुरेंद्र मड़ावी हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया था और खून के धब्बों को मिट्टी से ढक दिया था। मां के साथ संबंधों से नाराज था बेटा एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि मृतक सुरेंद्र मड़ावी के गांव की ही एक विधवा महिला से अवैध संबंध थे। महिला का 19 वर्षीय बेटा सोनू मड़ावी इन संबंधों का विरोध करता था। सोनू ने सुरेंद्र को कई बार अपनी मां से न मिलने और घर न आने की चेतावनी दी थी। सुरेंद्र के न मानने पर सोनू ने अपने दोस्त मिथुन सैयाम (23) के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। खेत में घात लगाकर कुल्हाड़ी से किए तीन वार 19 मई की रात जब सुरेंद्र गांव की बैठक से लौटकर महिला के घर की ओर जा रहा था, तभी खेत में छिपे सोनू और मिथुन ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सुरेंद्र पर कुल्हाड़ी से तीन घातक वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को करीब 500 मीटर दूर घसीट...

भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होगा:मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन शहर की बस सेवा; स्मार्ट सिटी सीईओ के पास प्रभार

भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन हो गई है। इसका प्रभार अब महापौर या एमआईसी की जगह स्मार्ट सिटी सीईओ के पास रहेगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड‎(बीसीएलएल) ‎राज्य सरकार की नई 'मुख्यमंत्री सुगम‎परिवहन सेवा' का हिस्सा बन गई है। ‎इसका आधिकारिक पत्र भोपाल नगर निगम ‎को सौंप दिया गया है। अब तक बीसीएलएल में महापौर‎और एमआईसी (मेयर इन काउंसिल)‎ सदस्यों (पार्षदों) का सीधा दखल होता ‎था, लेकिन अब कमान पूरी तरह ‎प्रशासनिक अफसरों के हाथ में होगी। जब तक नया कार्यकारी बोर्ड पूरी ‎तरह आकार नहीं ले लेता, तब तक वर्तमान ‎व्यवस्था के तहत सीईओ के पद पर अंजू‎ अरुण ही प्रभारी बनी रहेंगी।‎ नई नीति में प्रदेश को सात जोन में बांटा नई नीति के तहत पूरे प्रदेश को 7 जोन ‎में बांटा गया है। इसमें भोपाल क्षेत्र के साथ ‎नर्मदापुरम संभाग को भी जोड़ा गया है।‎दोनों संभागों के कलेक्टर इसके बोर्ड में‎ होंगे, जो बस सेवा को नियंत्रित करेंगे।‎ सिफारिशें नहीं चलेंगी जानकारी के अनुसार, रूट्स तय करने, बसों के स्टॉपेज या‎नई बसें चलाने में अब पार...

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग कॉल सेंटर:एमपी-यूपी-बिहार के 10 ठग गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम के जाल में फंसाकर 'म्यूल' अकाउंट में करते थे ट्रांसफर

ग्वालियर पुलिस ने रविवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में चल रहे एक बड़े इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग व साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह शातिर गिरोह देश के विभिन्न राज्यों से 'म्यूल अकाउंट्स' (दूसरों के नाम पर खरीदे गए बैंक खाते) अरेंज करता था और उसमें ऑनलाइन सट्टे तथा साइबर ठगी की करोड़ों रुपए की रकम को ट्रांसफर (डिपॉजिट और विड्रॉल) कर ठिकाने लगाता था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना के कुल 10 आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपए के एटीएम कार्ड, स्कॉर्पियो, लैपटॉप, बैंक पासबुक, चेकबुक व डिटेल मिली है। इनका काम लोगों को पहले ऑनलाइन गैंबलिंग के जाल में फंसाकर छोटे इंवेस्टमेंट पर बड़ा फायदा दिलाना था। जब जीत की रकम लाखों में हो जाती तो यह फ्रॉड कर गायब हो जाते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। लैपटॉप-मोबाइल से पैनल लेकर चला रहे थे सट्टे का साम्राज्य यह गिरोह बहोड़ापुर की शिवनगर कॉलोनी (मोतीझील) में एक मकान किराए पर लेकर पूरा सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा था। आरोपी ऑनलाइन सट्...

रीवा सड़क हादसे में दो जैन माताजी का निधन:जैन समाज ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की, कैंडल मार्च निकाला

रीवा में सड़क दुर्घटना में 105 श्रुतमति माताजी और 105 उपसमति माताजी के निधन के बाद जैन समाज में गहरा आक्रोश है। सकल जैन समाज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। इसी क्रम में रविवार शाम माधवगंज चौराहे से एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां लिए समाजजन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीमताल चौराहे पहुंचे। यहां दोनों माताजी को विनयांजलि अर्पित की गई। इस दौरान णमोकार महामंत्र और 'मेरी भावना' का सामूहिक पाठ कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। समाजजनों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जैन साधु-संत अहिंसक, निहत्थे और तपस्वी होते हैं। वे पैदल विहार कर संयम, शांति और अहिंसा का संदेश देते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ऐसे संतों के साथ बढ़ती दुर्घटनाएं और हमले...

भोपाल के इनायतपुर में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी:परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, पर उपयोग हो रहा था 50 से ज्यादा का

भोपाल के इनायतपुर में बिजली कंपनी ने बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। एक घर में परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, लेकिन जब अफसरों की टीम यहां पहुंची तो उनकी आंखें खुली रह गईं। यहां पर 50 किलोवॉट से ज्यादा बिजली का उपयोग हो रहा था। बिजली कंपनी ने दो आलीशान हवेलियों में यह कार्रवाई की। यहां घरेलू कनेक्शन की आड़ में मिनी-कॉमर्शियल स्तर का भारी लोड चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था। बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मीटर के इनकमिंग साइड में फ्लेक्सिबल कॉपर वायर जोड़कर सीधे सप्लाई लेने और दीवारों के भीतर सर्विस केबल से गुप्त टैपिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी। इन दो जगहों पर कार्रवाई घरेलू कनेक्शन का उपयोग ही होता है एक्सपर्ट की माने तो सामान्य 4 से 5 किलोवॉट के घरेलू कनेक्शन पर सीमित घरेलू उपकरण ही आराम से संचालित हो सकते हैं, लेकिन 50 से 65 किलोवॉट तक का लोड छोटे होटल, मिनी इंडस्ट्री या बड़े कॉमर्शियल प्रतिष्ठान के बराबर माना जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध लोड चलने से ट्रांसफॉर्मर पर दबाव बढ़ता है। केबल जब्त कर पंचनामा बनाया, 19 प्रकरण दर्ज अन्य कार्रवाई ...

मैहर में 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ 2 गिरफ्तार:कटनी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली नशीली पुड़िया; कार भी जब्त

मैहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम कटनी रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से दो युवकों को 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 पुड़िया स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चेक प्वाइंट पर तलाशी में मिली स्मैक पुलिस टीम कटनी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 2911 को संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवारों के पास से 20 पुड़िया में रखा कुल 4.6 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। मैहर निवासी रोहित और अतुल गिरफ्तार पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में रोहित उर्फ सोनू बंगाली (35) और अतुल पांडेय (34) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मैहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने स्मैक के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर संतोष उलाड़ी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। नशा सप्लाई चैन की तलाश में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के...

मॉर्निंग वॉक पर निकले अकाउंटेंट से लूटा था मोबाइल:CCTV फुटेज से खुला राज, दो बदमाश पकड़े, जयपुर में तीसरे लुटेरे की तलाश में दबिश

ग्वालियर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अकाउंटेंट से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने करीब एक महीने बाद घेराबंदी कर पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल उनका तीसरा साथी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम राजस्थान के जयपुर रवाना की गई है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक, सदाशिव नगर निवासी 53 वर्षीय हरीश कुमार शर्मा पेशे से अकाउंटेंट हैं। 17 अप्रैल की सुबह वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कोटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे 100 फुटा रोड से घर लौट रहे थे, तभी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों का हुलिया और एक्टिवा का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के भागने का पूरा रूट मैप तैयार किया। सीसीटीवी की कड़िय...

मंत्रालय से बंगले तक पैदल गए मंत्री:विधायक ने खरीदी ई-स्कूटी, पीएम मोदी की अपील के बाद एमपी में तामझाम छोड़ रहे नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद कारों की रैलियां निकालने वाले नेता एमपी में नप गए। बीजेपी के संगठन से लेकर सीएम ने नसीहत दी तो अब नेता तामझाम छोड़ साधारण तरीके से चलते नजर आने लगे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद वल्लभ भवन से 74 बंगला स्थित अपने सरकारी आवास तक पैदल ही पहुंचे। मंत्री के आगे-पीछे़ गाडियां नजर नहीं आईं। बस पीएसओ और स्टाफ के कर्मचारी साथ चलते नजर आए। सीएम ने की समीक्षा बैठक दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीएस अनुराग जैन की मौजूदगी में अलग-अलग विभागों की समीक्षा की। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की भी समीक्षा की गई। मंत्री राजपूत ने मंत्रालय पहुंचने के बाद अपनी गाड़ी वापस भेज दी थी। जैसे ही रिव्यू मीटिंग खत्म हुई वे सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ के साथ पैदल ही घर के लिए चल दिए। विधायक ने खरीदी ई-स्कूटी दूसरी तरफ कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने भी ई-स्कूटी खरीदी है। संजय पाठक ने ई-स्क...

इंदौर निगम कमिश्नर का बड़ा एक्शन:वित्तीय क्षति पहुंचाने के मामले में सहायक राजस्व निरीक्षक की सेवा की समाप्त

निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी (मूलपद - सहायक राजस्व निरीक्षक) अरविंद नायक को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में नायक पर लगे आरोप सही पाए गए। आरोपों के संबंध में नायक से स्पष्टीकरण भी मांगा था, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के प्रावधानतर्गत दीर्घशास्ति अधिरोपित करते हुए अरविन्द नायक को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त किया गया। अरविंद नायक ने अपनी ड्यूटी के दौरान ग्राम बिचौली मर्दाना स्थित सम्पत्तिकर खाता कमांक 1001346534 में किए गए संशोधन के संबंध में प्राप्त शिकायत पर अपर आयुक्त (राजस्व) नगर पालिक निगम, इन्दौर के स्तर से प्रेषित जांच प्रतिवेदन में उक्त सम्पत्ति कर खाता क्रमांक 1001346534 अग्रवाल पब्लिक स्कूल (लर्न बाय अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट) निगम रिकार्ड अनुसार जोन कमांक 19 वार्ड क्रमांक 76 में वर्ष 2014-15 से दर्ज होकर ये सम्पत्तिकर खाता ई-नगर पालिका पोर्टल पर 23 अगस्त 2025 की स्थिति में आव...

शाहरुख मंसूरी ने राहुल बनकर युवती से किया रेप:इंदौर में नौकरी दिलाने के बहाने फंसाया; बोला- मैंने धर्म छिपाया है, जो करना हो कर लेना

इंदौर में एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बार-बार दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम और धर्म गलत बताकर उसका शोषण किया। साथ ही खुद को डॉक्टर बताकर भी धोखा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है। एमआईजी पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात शाहरुख मंसूरी से नौकरी दिलाने के बहाने हुई थी। उस समय आरोपी ने अपना नाम राहुल उर्फ आरके और धर्म हिंदू बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। पीड़िता के अनुसार, एक दिन आरोपी उसे चाय पिलाने के बहाने श्रीनगर कांकड़ स्थित श्री देवी अपार्टमेंट के किराए के फ्लैट पर ले गया। वहां कमरे में बंद कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर वह मारपीट करता और अपशब्दों का इस्तेमाल करता था। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने आरोपी के दस्तावेज देखे, तब पता चला कि उसका वास्त...

उज्जैन में एक कार से मिले 19 लाख रुपए:पुलिस ने वाहन रोककर ली थी तलाशी; इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम भी करेगी पूछताछ

उज्जैन से करीब 48 किमी दूर महिदपुर रोड पर एक बोलेरो गाड़ी से 19 लाख रुपए कैश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी उज्जैन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है। महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी में बड़ी मात्रा में कैश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लाख रुपए बरामद हुए। यह रकम कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की टीम उज्जैन से महिदपुर रोड के लिए रवाना हो गई है। टीम के पहुंचने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। सूत्रों के मुताबिक जिस बोलेरो गाड़ी से कैश मिला है, वह नागदा की गोल्डन केमिकल कंपनी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/E2FDpaN via IFTTT

RTI के दायरे में आएगा मप्र लोकायुक्त?:सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित

मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन को सूचना के अधिकार (RTI) से बाहर रखने वाली राज्य सरकार की 2011 की अधिसूचना की वैधानिकता पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई पूरी हो गई। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने राज्य सरकार और अन्य पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट के पिछले आदेश के अनुपालन में मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह स्वयं उपस्थित हुए। उन्होंने लोकायुक्त को RTI से छूट देने के पीछे राज्य सरकार के तर्क रखे हालांकि, कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि धारा 24(4) के तहत केवल ‘खुफिया’ या ‘सुरक्षा’ संगठनों को ही ऐसी छूट मिल सकती है। ऐसे में लोकायुक्त के कार्य इस श्रेणी में कैसे आते हैं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कोर्ट की तल्ख टिप्पणी कोर्ट ने दोहराया कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि लोकायुक्त स्थापना एक ‘खुफिया या सुरक्षा’ संगठन है। इसके बिना सरकार की 2011 की अधिसूचना RTI अधिनियम की मूल भावना के खिलाफ प्रतीत होती है। सुनवाई के दौरान यह भी चर्चा में रहा कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष...

दोस्त की हत्या कर श्मशान घाट में दबाया शव:बुरहानपुर में दो नाबालिग हिरासत में, एक दिन पहले लापता हुआ था युवक

बुरहानपुर में दो नाबालिगों ने 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव ताप्ती नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में दफना दिया। बुधवार रात करीब 7 बजे शिकारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के दो नाबालिग दोस्तों की निशानदेही पर जमीन में दबा शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को श्मशान घाट में दफना दिया गया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गुमशुदगी की जांच में सामने आया मामला पुलिस को सूचना मिलने के बाद शिकारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को अभिरक्षा में लिया। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों नाबालिगों को लेकर मौके पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर श्मशान घाट में खुदाई कर शव बाहर निकलवाया गया। शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शव मिलने की खबर के बाद श्मशान घाट पर ल...

उद्यानिकी विभाग में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी:आरोपी ने खुद को अफसरों का करीबी बताकर 5 युवाओं से 7.75 लाख रुपए ठगे

ग्वालियर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पांच युवाओं से 7 लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने उद्यानिकी विभाग में सरकारी माली की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। ठगी के शिकार युवक गिरवाई थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आंदोलन के दौरान जाल में फंसे थे पीड़ित शिकायतकर्ता वर्षा वर्मन (30 वर्ष) निवासी छिंदवाड़ा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में 'उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग' (भोपाल) द्वारा माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की विज्ञप्ति निकाली गई थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी जब किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो सभी प्रशिक्षु सरकार के खिलाफ भोपाल और ग्वालियर में आंदोलन कर ज्ञापन सौंप रहे थे। इसी आंदोलन के दौरान ग्वालियर में पीड़ितों की मुलाकात राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवा...

JP हॉस्पिटल परिसर में रातभर धरने पर डटीं ANM अभ्यर्थी:देर रात तक जारी धरना, कोर्ट से जीत के बाद भी जॉइनिंग नहीं मिलने पर आक्रोश

राजधानी के जयप्रकाश हॉस्पिटल, तुलसी नगर स्थित संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय परिसर में ANM अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को दिनभर धरना देने के बाद भी 20-25 महिलाएं रात में भी वहीं डटी रहीं। भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। धरने में शामिल महिलाएं खुले आसमान के नीचे देर रात तक बैठी रहीं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती रहीं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें नियमित नियुक्ति (जॉइनिंग) नहीं दी जाती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगी। अभ्यर्थियों के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2023 में ANM के नियमित पदों के लिए आवेदन किया था और भर्ती प्रक्रिया में हुई विसंगतियों के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट से फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारी ममता हिरवे ने बताया कि वे पहले भी कई बार आंदोलन कर चुकी हैं, यहां तक कि 9 दिन का आमरण अनशन भी किया गया था। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द जॉइनिंग दी जाएगी, लेक...

शराब बेचने से टोका तो कट्टे से दाग दी गोली:सागरताल सरकारी मल्टी के पास दहशत फैलाने वाला आरोपी छोटू सेन गिरफ्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरताल स्थित सरकारी मल्टी के पास रविवार देर रात अवैध शराब बेचने से रोकने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को निशाना बनाते हुए कट्टे से गोली चला दी। हालांकि युवक ने समय रहते हटकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तिघरा निवासी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र माधव सिंह कुशवाह एक अधिकृत शराब दुकान पर कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। धर्मेंद्र को सूचना मिली थी कि सागरताल सरकारी मल्टी के पास छोटू सेन नामक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। रविवार रात करीब 11 बजे धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा और छोटू सेन को अवैध शराब बेचने से मना किया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि छोटू सेन गाली-गलौज पर उतर आया और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। कट्टे से किया फायर, बाल-बाल बची जान पीड़ित धर्मेंद्र के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी छोटू सेन ने पास खड़ी अपनी ब्रेजा कार से कट्टा निकाला और सीधे उस पर फायर कर दिया। ...

एमपी से 24 मई को दिल्ली जाएंगे 10 हजार आदिवासी:जनजातीय सांस्कृतिक समागम में अमित शाह भी होंगे शामिल

देश की राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला मैदान एक बार फिर बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। 24 मई को आयोजित होने वाले 'जनजातीय सांस्कृतिक समागम' में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस समागम में देशभर के आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस महारैली में सबसे बड़ी भागीदारी मध्य प्रदेश की होगी, जहां से 10,000 से अधिक जनजातीय बंधु दिल्ली कूच कर रहे हैं। कार्यक्रम में ये होंगे शामिल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि एमपी से दिल्ली के लिए ट्रेनों में कराए टिकट बुक मध्य प्रदेश के महाकौशल, मालवा और निमाड़ अंचलों से आदिवासियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन की व्यवस्था की गई है। जनजातीय सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि गांव-गांव में जनसंपर्क कर लोगों को इस मुद्दे की गंभीरता समझाई गई है। एमपी से जाने वाले हजारों आदिवासी अपने साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा भी लेकर जाएंगे, ताकि दिल्ली की सड़क...

उज्जैन में बुजुर्ग महिला को एसआई ने थप्पड़ मारा:बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला, कैंसर पीड़ित बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

उज्जैन में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब कोतवाली थाने में पहुंची एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने कैंसर का ऑपरेशन करा चुकी बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद से परिवार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। जानकारी के अनुसार मामला रविवार रात 9 बजे शहर के क्षीरसागर क्षेत्र का है, जहां रहने वाले प्रकाश सूर्यवंशी के परिवार में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता भी हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद विवाद फिर से बढ़ गया। इसके बाद कमलेश सूर्यवंशी नामक युवक शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने कमलेश को थाने में ही बैठा लिया। जब कमलेश की मां सुशीला सूर्यवंशी अपने बेटे को लेने थाने पहुंचीं, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि उनके बेटे को क्यों रोका गया है। इसी बात को लेकर थाने में बहस शुरू हो गई। परिवार का आर...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

उधारी के पैसे मांगने पर मजदूर को मारी गोली:शिवपुरी में भरमार बंदूक से फायर, हाथ और काख में लगे छर्रे; आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पहुंचे मजदूर पर आरोपी ने भरमार बंदूक से फायर कर दिया। गोली के छर्रे मजदूर के हाथ और काख में लगे। घायल की जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव ने बताया कि फरियादी अच्छेलाल आदिवासी निवासी मजरा बंजारी, ग्राम अमुहाय अपने उधार के पैसे मांगने आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद चला दी गोली पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए घर से भरमार एकनाली बंदूक निकाली और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली के छर्रे अच्छेलाल के बाएं हाथ और काख में लगे, जिससे वह घायल हो गया। पहाड़ी क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीतापाठा मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र से आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध भरमार ...

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लापता:शाजापुर में दूल्हे ने शादी के लिए दिए थे ₹1.10 लाख; थाने में की शिकायत

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन लापता हो गई। ग्राम डुंगरी के रहने वाले रामनिवास ने अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धोखे की आशंका जताई है। रामनिवास के मुताबिक, वह 15 मई को अपनी पत्नी नंदनी और छोटे भाई जगदीश के साथ आगर के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर परिसर में नंदनी ने बाथरूम जाने की बात कही और वहां से चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो दोनों भाइयों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शादी के लिए दिए थे 1 लाख 10 हजार रुपए मीडिया से बात करते हुए पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी महाराष्ट्र की रहने वाली 21 साल की नंदनी के साथ कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। रामनिवास ने खुलासा किया कि यह रिश्ता तय कराने के बदले उसने मोहना के रहने वाले भूरा भाई नाम के व्यक्ति को 1 लाख 10 हजार रुपए नकद दिए थे। लुटेरी दुल्हन का शक शादी के सिर्फ तीन दिन बाद पत्नी के इस तरह गायब होने से रामनिवास को शक है कि वह किसी बड़ी साजिश या 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का शिकार हुआ है। उसे डर है कि पैसे लेने के...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:दतिया में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका, भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार शाम दतिया जिला कांग्रेस ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। किला चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक किला चौक पर राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। महंगाई से आम आदमी परेशान: कांग्रेस पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा केवल बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है, जबकि आम जनता रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रही है। बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की ताजा मूल्य वृद्धि ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर यह फैसला अत...

ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर भिखारी ने किया पथराव:भीख नहीं मिली तो उतरकर फेंकने लगा पत्थर; कोच की खिड़कियों के शीशें क्षतिग्रस्त

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस पर एक युवक ने पथराव कर दिया। यह घटना प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई, जहां ट्रेन के डी-1 कोच की खिड़कियों पर पत्थर फेंके गए। दोपहर करीब 12 हुए पथराव से कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। आरोपी युवक ट्रेन के अंदर भीख मांग रहा था। भीख न मिलने पर उसका कुछ यात्रियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ट्रेन से नीचे उतर गया और गुस्से में आकर उसने डी-1 कोच पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस पथराव से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। आरपीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तुरंत मौके पर पहुंचा। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान देवेंद्र सिकरवार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने देवेंद्र के खिलाफ रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। घटना के बाद कुछ समय के ल...

NEET पेपर लीक पर विदिशा में कांग्रेस का प्रदर्शन:22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित बताकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और रद्द होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने माधवगंज चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विदिशा के माधवगंज चौराहे पर इकट्ठा हुए। उन्होंने नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया। पुलिस ने पुतले को आग लगने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पुतला पूरी तरह जल गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जिसक...

मंडला में ढलान पर यात्री बस के ब्रेक फेल:बिछिया में आधा किलोमीटर उल्टी दिशा में दौड़ी; बिजली लाइन से टकराकर गड्ढे में गिरी

मंडला जिले के बिछिया में गुरुवार रात को आकाश ट्रेवल्स की एक यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ढलान पर करीब आधा किलोमीटर तक उल्टी दिशा (रिवर्स) में दौड़ती रही। इसके बाद एक मोड़ पर बिजली की मुख्य लाइन के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में जाकर फंस गई। बस के अनियंत्रित होने से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखें दो तस्वीरें… साईं तिराहे के पास बेकाबू हुई जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे बस साईं तिराहे के पास अचानक बेकाबू हो गई थी। घटना के समय बस खाली थी, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। चालक ने घनी आवाजाही वाले मार्ग पर अन्य वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को बचाने के लिए बस पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया। बिजली लाइन और गड्ढे से टकराकर रुकी रिवर्स में दौड़ती हुई बस कल्याण आश्रम के समीप एक मोड़ पर बिजली की मुख्य लाइन के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में जाकर फंस गई, जिसके बाद उसकी रफ्तार रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस घटना के दौरान एक बाइक सवार को मामूली चोट...

श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर 1 लाख का जुर्माना:मुख्य सचिव को जांच के आदेश, कोर्ट ने कहा- कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

मध्य प्रदेश के श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकल पीठ ने बुधवार को तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने न केवल नगर पालिका अध्यक्ष पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया, बल्कि सरकार के विरोधाभासी रवैये पर नाराजगी जताते हुए मुख्य सचिव (CS) को अधिकारियों के आचरण की जांच के आदेश भी दिए हैं। साथ ही कहा है कि कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या है पूरा विवाद? (पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव) श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के निर्वाचन को सुमेर सिंह ने चुनौती दी थी। चुनाव न्यायाधिकरण ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि अध्यक्ष के निर्वाचन की अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) राजपत्र में प्रकाशित नहीं हुई है, इसलिए याचिका समय से पहले है। हाईकोर्ट का तर्क जस्टिस आशीष श्रोती की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि 2020 के संशोधन के बाद अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से होता है। ऐसे में अलग से गजट नोटिफिकेशन की अनिवार्यता के आधार पर किसी को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने माना...

इंदौर में ट्राले ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स:चेकिंग से बचने भागा चालक, बंबई बाजार में पुलिस ने रोका; लोगों ने फोड़े कांच

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में एक ट्राले चालक ने पुलिस चेकिंग के दौरान लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए बंबई बाजार इलाके में ट्राले को रोका, जहां गुस्साए लोगों ने वाहन के कांच फोड़ दिए। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। सड़क पर स्टॉपर और बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी दौरान ट्राले चालक ने तेज रफ्तार में बैरिकेड्स तोड़ दिए और वाहन लेकर जवाहर मार्ग की ओर भाग गया। घटना के बाद लोगों ने भी ट्राले का पीछा करना शुरू कर दिया। बंबई बाजार इलाके में पुलिस ने एफआरवी वाहन लगाकर ट्राले को रुकवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने ट्राले के कांच फोड़ दिए। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में था। घटना के दौरान यह अफवाह भी फैल गई थी कि ट्राले ने कई लोगों को टक्कर मारी है, हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ocpOrE4 via IFTTT

एनटीए को भंग करो, नीट दोबारा कराओ:पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची फाइमा; निगरानी समिति, सीबीआई रिपोर्ट समेत 6 मांगें

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विवाद के बीच डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन फाइमा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संगठन ने मांग की है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए को भंग किया जाए, नीट परीक्षा दोबारा कराई जाए और पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो। बुधवार को दाखिल याचिका में परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। एनटीए ने 2024 से सबक नहीं लिया फाइमा से जुड़े डॉ. आकाश सोनी ने कहा कि 2024 में भी नीट पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने समिति बनाई थी, लेकिन एनटीए ने कई सिफारिशों को लागू नहीं किया। उनका आरोप है कि एजेंसी ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया और पुरानी व्यवस्था पर ही काम करती रही। डॉ. सोनी ने कहा, “अगर दोबारा इसी एजेंसी से परीक्षा कराई गई तो छात्रों और देश का भरोसा फिर टूटेगा। इसलिए हमारी सबसे बड़ी मांग है कि एनटीए को पूरी तरह भंग किया जाए।” नई परीक्षा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो फाइमा ने मांग की है कि यदि नीट-यूजी 2026 दोबारा कराई जात...

होटल के स्विमिंग पूल में डूबा 7 वर्षीय बच्चा, मौत:परिजन ने दफनाया, अब थाने पहुंचे, बोले- पोस्टमॉर्टम कराया जाए; आज पुलिस शव निकलवाएगी

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में सोमवार रात एक हादसा हो गया। परिवार के साथ डिनर और पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय मासूम वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। परिजन ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मंगलवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। मासूम के पिता और चाचा गिरवाई थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी और लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। अब पुलिस बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराएगी। ग्वालियर में यह संभवतः पहला मामला होगा, जिसमें दफनाए गए बच्चे के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। चाचा के साथ होटल गया था मासूम जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार रात वह अपनी पत्नी भारती पाल, बड़े भाई दिनेश पाल के बेटे वेद पाल और अन्य रिश्तेदारों के साथ डिनर व पूल पार्टी के लिए प्रिंस मामा होटल गए थे। होटल में बड़े सदस्य स्विम...

इंदौर के संकटमोचन हनुमान मंदिर में चोरी:दानपेटी का ढक्कन खोलकर कैश ले गया चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर की दानपेटी का ढक्कन खोलकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर के पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तिलक नगर पुलिस ने विजय त्रिवेदी निवासी पवनपुरी कॉलोनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। विजय ने पुलिस को बताया कि वह बृजेश्वरी मेन स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। सोमवार रात वह रोज की तरह मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह उन्हें सुनील मालवीय का फोन आया, जिसमें बताया गया कि किसी अज्ञात बदमाश ने मंदिर की दानपेटी का ढक्कन उठाकर उसमें रखे रुपए निकाल लिए हैं। घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी है। पुजारी के अनुसार, दानपेटी पिछले तीन महीने से नहीं खोली गई थी और उसमें करीब 50 हजार रुपए होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zJe24XV via IFTTT

भोपाल में प्रगति पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग का छापा:5 लीटर में कम निकला पेट्रोल; जांच समिति बनेगी, कार्रवाई तय

भोपाल में भारत पेट्रोलियम से संचालित प्रगति पेट्रोल पंप पर नापतौल विभाग की टीम ने सोमवार को छापामार कार्रवाई की है। जांच के दौरान पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति तय मानक से कम पाई गई। विभागीय जांच में 5 लीटर पर 25 से 30 एमएल तक कम पेट्रोल-डीजल मिलने के बाद अब मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीआईए अभियान के तहत हुई जांच नापतौल विभाग की टीम ने सीआईए अभियान के तहत प्रगति पेट्रोल पंप पर निरीक्षण किया। टीम ने पंप पर लगी सभी डिस्पेंसिंग मशीनों और नोजल की बारीकी से जांच की। विभाग के सत्यापित पांच लीटर मापदंड से पेट्रोल और डीजल की मात्रा की जांच की गई। जांच में 25 से 30 एमएल तक कमी मिली निरीक्षण के दौरान तीन नोजल में प्रति पांच लीटर पर 25 से 30 एमएल तक पेट्रोल-डीजल कम प्रदाय करते हुए पाया गया। विभागीय नियमों के मुताबिक यदि 5 लीटर में 25 एमएल से अधिक की कमी पाई जाती है तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। जांच समिति बनाकर होगी कार्रवाई नापतौल विभाग के डिप्टी कंट्रोलर नसीम खान ने बताया कि प्राथमिक जांच में अनियमितता सामने आई है। अब पूरे मामले की व...

ग्वालियर में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित:न्यायालयीन प्रकरण में लापरवाही बरतने पर लोक शिक्षण संचालनालय की कार्रवाई

ग्वालियर में न्यायालयीन प्रकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने सोमवार को निलंबन आदेश जारी किए। यह मामला न्यायालयीन प्रकरण अनंत पुंढीर बनाम मध्यप्रदेश शासन से संबंधित है। इस प्रकरण में न्यायालय ने 5 जुलाई 2023 को निर्णय पारित किया था। आरोप है कि निर्णय के लगभग दो वर्ष बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने रिट अपील दायर करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने 16 फरवरी 2026 को आवश्यक अनुमति प्रदान की थी। विभागीय निर्देशों के अनुसार, इस मामले में रिव्यू याचिका दायर की जानी थी। हालांकि, हरिओम चतुर्वेदी ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की और शासकीय अधिवक्ता से अभिमत लेकर मामला विभाग को भेज दिया। इस लापरवाही के कारण अवमानना प्रकरण क्रमांक 2678/2024 उत्पन्न हो गया। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसे शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना ह...

पुल से नीचे गिरी गाय- दबने से युवक हुआ घायल:ट्रेन की टक्कर से हुई थी घायल, एक गाय की मौत;ग्वारीघाट के पास हादसा

जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही ट्रेन ने ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर घूम रही गाय को टक्कर मार दी, जिससे कि तीन में से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गई। घटना के दौरान एक गाय पुल से नीचे गिरी जो कि नीचे खड़े युवक पर गिरी, जिससे कि उसे गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पुहंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत इस स्थिति में नही है, जिससे कि वह कुछ बता पाए। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना देने के बाद की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात को ट्रेन जब जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही थी। जैसे रही ग्वारीघाट स्टेशन से पहले पुल के पास पहुंची,तभी तीन गाय को टक्कर मार दी,इस बीच एक गाय नीचे गिरी, जो को पुल के नीचे बाथरुम कर रहे युवक पर गिरी, जिसमें दबने उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में डायल 112 पुहंची, और फिर डायल 108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज भिजवाया गया। घटना के बाद नग...

मुस्लिम युवक के मुंह पर गोबर-स्याही पोती, VIDEO:भोपाल में हिंदू लड़की के साथ होटल में पकड़ाया; बजरंग दल ने अर्धनग्न कर घसीटा और पीटा

भोपाल में रविवार शाम हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में ठहरे युवक और युवती को पकड़ लिया। मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई। कार्यकर्ताओं ने उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। अर्धनग्न कर पीटा और गोविंदपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मामला गौतम नगर इलाके स्थित प्राइड होटल का है। हंगामे के बीच युवती ने पुलिस से किसी तरह की जबरदस्ती, दुराचार या गलत व्यवहार से इनकार किया। उसने कहा कि वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… युवक और युवती को कमरे से बाहर निकाला हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती ठहरे हुए हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती को कमरे से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को कथित ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध शुरू कर दिया। युवक के साथ मारपीट की गई। कार्यकर्ताओं ने उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। इसके बाद उसे अर्धनग्न कर दिया गया। य...

प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों का जमानती वारंट:अवमानना मामले में एमपी हाईकोर्ट ने 25-25 हजार का वारंट जारी किया

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश की अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव सहित अन्य तीन अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। मामले पर कोर्ट ने भोपाल और रीवी एसपी को भी वारंट तामील करवाने के आदेश दिए हैं। सुनवाई अब 1 सप्ताह होगी। याचिकाकर्ता का कहना है कि अधिकारियों ने समय पर प्रमोशन को लेकर फैसला नहीं लिया था। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल और रीवा के पुलिस अधीक्षकों को वारंट तामील कराने के निर्देश दिए हैं। मामला ऐसा है कि जिला उद्योग केंद्र रीवा में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर जयप्रकाश तिवारी की पदोन्नति होनी थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि वह मैनेजर पद पर प्रमोशन पाने के वो पात्र थे, लेकिन विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा था। मामले में हाईकोर्ट ने 4 नवंबर 2024 को आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को 90 दिनों के भीतर पदोन्नति पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे। तय समय सीमा गुजरने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद अवमानना याचिका दायर की गई। याचिका में एमएसएमई मंत्रालय के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, आयुक्त दिली...

मंदसौर में चलती 108 एंबुलेंस बनी आग का गोला:मरीज छोड़कर लौट रही गाड़ी धू-धू कर जली, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक हादसा होते-होते टल गया, जब मरीज को छोड़कर लौट रही एक चलती 108 एंबुलेंस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते एंबुलेंस आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खंडेरिया काचर और बर्डिया गांव के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस मंदसौर में मरीज को छोड़ने के बाद कयामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक एंबुलेंस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर तलक दिखाई दे रहा था। चालक ने कूदकर बचाई जान घटना के दौरान एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय एंबुलेंस खाली थी। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलकर राख हो गई। खराब हालत में थी एंब...

MPPSC ने जारी की 1220 पदों की चयन सूची:पहली बार इतने पदों पर निकली चयन सूची, इधर 12 पदों पर 12 हजार आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पहली बार एक साथ 1220 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। शुक्रवार को 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए यह परिणाम घोषित किया गया। करीब 10 दिन के इंतजार के बाद जारी हुई इस सूची में 186 अभ्यर्थियों के नाम सप्लीमेंट्री सूची में भी शामिल किए गए हैं। कुल 1832 पदों में से 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे, लेकिन आयोग को केवल 1220 योग्य उम्मीदवार ही मिल सके। एमपीपीएससी चेयरमैन राजेशलाल मेहरा ने कहा कि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए, जो करीब ढाई महीने तक चले। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयन सूची जारी की गई। वहीं 357 खाली पदों में सबसे अधिक 256 सीटें एसटी वर्ग और 55 सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग की हैं। दिव्यांग श्रेणी के 108 पदों में से भी 46 पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। वहीं, 72 पदों का परिणाम कोर्ट में लंबित मामलों के चलते रोका गया है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण से जुड़े विवाद के कारण 183 पद फिलहाल प्रावधिक रूप से होल्ड पर रखे गए हैं। इस भर्ती प्...

जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रगणक निलंबित:देवास कलेक्टर ने मकान सूचीकरण शुरू नहीं करने पर शिक्षक पर कार्रवाई की

देवास में जनगणना 2027 के मकानसूचीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने प्रगणक मेहरबानसिंह छावड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मेहरबानसिंह छावड़ी प्राथमिक विद्यालय रिछीखो में पदस्थ हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने निर्धारित समय तक भी मकानसूचीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया था। यह कार्य राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया। यह कार्रवाई तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी खातेगांव के प्रस्ताव पर आधारित थी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जनगणना और मकानसूचीकरण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ciqsyr5 via IFTTT

ग्वालियर में फिर सक्रिय हुए चेन स्नेचर:बाइक पर आए बदमाश नवविवाहिता के गले से सोने कर झपट्टा मारकर ले गए

ग्वालियर शहर में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास टाटा मोटर्स के सामने अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने भाई के साथ जा रही नवविवाहिता के गले से करीब ढाई तोला वजनी सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के अंबाह निवासी 26 वर्षीय कृष्णा वर्मा 4 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी बहन रानी को विदा कराकर बाइक से घर ले जा रहा था। रानी की शादी नवंबर 2025 में ग्वालियर में हुई थी। दोनों जैसे ही लक्ष्मणगढ़ पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक के करीब आकर वारदात को अंजाम दिया। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर रानी के गले से सोने का हार छीन लिया। अचानक हुई वारदात से कृष्णा की बाइक डगमगा गई और दोनों गिरते-गिरते बच गए। कृष्णा ने बाइक संभालते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। इसी दौरान रास्ते में डायल-112 की टीम दिखाई दी। पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा किया गया, लेकिन बदमाश मुरैना की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही...

तीस मारखां समझता उसका नाम बताना:भिंड में डीआईजी असित यादव बोले- सबसे पहले टारगेट पर लूंगा, चाहे एडिशन एसपी हो या एसपी

भिंड एसपी पद से विदाई लेते हुए और ग्वालियर में डीआईजी का पदभार संभालने से पहले डॉ. असित यादव ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो खुद को सबसे ज्यादा तीस मारखां समझता है, उसका नाम बताओ। मैं सबसे पहले उसी की ऐसी-तैसी करूंगा।” उन्होंने साफ कहा कि जिसे भी अपने बारे में थोड़ी सी भी गलतफहमी है—चाहे वह टीआई हो, डीएसपी, एडिशनल एसपी या एसपी—सबसे पहले उसी को टारगेट किया जाएगा। समर्थकों में मायूसी, विरोधियों को सीधा संदेश भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. असित यादव की विदाई के दौरान समर्थकों के चेहरों पर मायूसी नजर आई। वहीं जिले में कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिनकी उनके रहते दाल नहीं गल पाई। ऐसे लोगों को उन्होंने मंच से ही सीधा संदेश दे दिया। “डांटता था, लेकिन सीख देने के लिए” करीब 30 महीने के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अधीनस्थों को डांटते जरूर थे, लेकिन उसके पीछे उन्हें सिखाने की मंशा होती थी। उन्होंने कहा, “डांटने के बाद मैं खुद फोन करके बात कर लेता था। मुझे पता है कि बॉस की डांट के बाद दो-तीन दिन तक मूड ऑफ रहता है, इसलिए ज...

भोपाल से संचालित वन्यजीव शिकार गिरोह का भंडाफोड़:हिरण-नीलगाय का मांस कई राज्यों और दुबई तक सप्लाई, रिटायर्ड रेंजर समेत आरोपी गिरफ्तार

भोपाल से जुड़े अवैध वन्यजीव शिकार और मांस तस्करी के बड़े नेटवर्क का वन विभाग ने खुलासा किया है। कार्रवाई गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र में की गई, जहां से शिकारियों को पकड़कर इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया कि गिरोह हिरण, नीलगाय और सांभर जैसे वन्यजीवों का शिकार कर उनका मांस भोपाल लाता था। यहां रिंग रोड के आसपास ठिकानों पर इसे जमा कर देश के कई शहरों जैसे मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के साथ दुबई तक सप्लाई किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य ट्रांजिट और वितरण केंद्र भोपाल बना हुआ था। भोपाल के कई होटल संचालक भी सीधे संपर्क में आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह हर हफ्ते कम से कम तीन शिकार करता था। रायसेन, गुना, नर्मदापुरम, नजीराबाद और सिरोंज के जंगलों में नियमित रूप से शिकार किया जाता था। सालभर में 200 से ज्यादा वन्यजीवों के शिकार और पिछले पांच वर्षों में यह संख्या 1000 के पार पहुंचने का अनुमान है। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि वन विभाग का रिटायर्ड रेंजर नियामत हासमी भी इस गिरोह में शामिल था। वह शिकार के लिए लोकेशन और तरीके बताने के साथ मांस...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...