मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रिटायरमेंट में अधिकारी को बेशरम के फूल देने पहुंचे छात्र:बोले-आपका पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा, भगवान से प्रार्थना है, ऐसा अधिकारी दोबारा न आए
जबलपुर में सेवानिवृत्ति से दो दिन (29 मई) पहले एक अधिकारी को छात्रों ने बेशरम के फूल देकर बधाई देने पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि आपका पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा और भविष्य में ऐसा अधिकारी दोबारा न आए, इसके लिए हम भगवान से प्रार्थना करेंगे। मामला जबलपुर के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग का है। जहां अगामी 31 मई को सहायक आयुक्त जनजातिय विकास विभाग का छुट्टी होने के चलते दो दिन पहले रिटायरमेंट कार्यक्रम होना था, पर छात्रों ने उसके पहले ही अधिकारी के केबिन में घुसकर उन्हें बेशरम के फूल देने की कोशिश की। अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ के अध्यक्ष सोनेलाल उरेती ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने अपने कार्यकाल में लगातार भ्रष्टाचार किया और छात्रों के हित में आने वाली योजनाओं में गड़बड़ी की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकारी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम होना था। छात्रों ने लगाया शिकायतों की अनदेखी का आरोप एक साल पहले पदभार संभालने वाले अधिकारी के खिलाफ छात्रों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। छात्रों का कहना था कि अगर उनकी शिकायतों की सूची बनाई जाए तो वह काफी लंबी होगी। छात्र-छात्राएं अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर हॉस्टल से कार्यालय पहुंचते थे, लेकिन सहायक आयुक्त ने कभी उनकी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। हर बार सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया जाता था। परेशान होकर छात्रों को आखिरकार इस तरह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। पैसों के बदले अधीक्षकों की पोस्टिंग करने का आरोप छात्र संघ के उपाध्यक्ष महेश अहिरवार ने बताया कि सहायक आयुक्त सीके दुबे एक साल पहले पदस्थ हुए थे। छात्रों का आरोप है कि उनके कार्यकाल में छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी हुई और पैसों के लेनदेन के आधार पर नई-नई पोस्टिंग की जाती रहीं। महेश अहिरवार ने कहा कि छात्र लगातार परेशान रहे। जब भी वे शिकायत लेकर सहायक आयुक्त के केबिन में पहुंचे, उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि यदि किसी हॉस्टल अधीक्षक पर छात्रों के शोषण, अत्याचार या भोजन में लापरवाही की शिकायत होती थी, तब भी कार्रवाई के बजाय पैसों के बदले उन्हें दूसरे हॉस्टल में पदस्थ कर दिया जाता था। इसी के विरोध में छात्रों ने सहायक आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W1IYVQi
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W1IYVQi
via IFTTT
Comments
Post a Comment