DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

नाबालिग का आरोप- पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की:बोला- ताऊ को पकड़ने घर आई पुलिस ने बहन को थप्पड़ मारा, कारण पूछा तो मुझे भी पीट दिया

शिवपुरी जिले की तेंदुआ थाना पुलिस पर एक 17 साल के नाबालिग ने थाने में बंद कर बेवजह मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। 17 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तेंदुआ थाना प्रभारी ने नाबालिग के साथ मारपीट से इनकार किया है। पुलिस ने युवक के बयान को मनगढंत बताया है। दरअसल, आज दोपहर तेंदुआ थाना पुलिस दीघोदी गांव में जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। नाबालिग का आरोप है इस दौरान उसकी बहन को पुलिस ने थप्पड़ मार दिए थे। इसके चलते वह थाने पहुंचा था। जहां भी उसे बेरहमी से पीटा गया। जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे नाबालिग की पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाई दिए। बहन को भी थप्पड़ मारने के आरोप तेंदुआ थाना क्षेत्र के दीघोदी गांव के रहने वाले नाबालिग का कहना है कि तेंदुआ थाना पुलिस आज, रविवार की दोपहर उसके ताऊ को घर गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने उसकी बहन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह तेंदुआ थाना पहुंचा था। उसने तेंदुआ थाना पुलिस से घर में घुसकर बहन में थप्पड़ मारने के कारण पूछा तो थाना प्रभारी विवेक यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उसे थाने के कमरे में लेकर गए और जमकर पिटाई...

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन:35 रचनाकारों ने किया अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल ने 'बदरिया बरसो वीरन के देश' पर केंद्रित पावस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। सृजन श्रृंखला 40 में आयोजित इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार एवं सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा राजेश तिवारी ने की। गोष्ठी में 35 रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल शर्मा कुलपति रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार समीक्षक व्यंग्यकार गोपाल सोनी, सारस्वत तिथि सेवानिवृत कर्नल डॉ. गिरजेश सक्सेना रहे। मंचस्थ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजन के बाद दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने सरस्वती का पाठ किया। सर्वप्रथम कमलेश नूर ने गजल 'पेड़ जब कोई लगा सकते नहीं हो तुम यहां। पेड़ मत काटो कोई भी कम से कम इतना करो' प्रस्तुत की। प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव ने "पावस का आगमन स्वागत करेंगे हम " का पाठ किया। कार्यक्रम संचालक डॉ. अशोक तिवारी ने 'मौसम ने जब ली अंगड़ाई नभ में बदली छाई' गीत प्रस्तुत किया। डॉ. शिवकुमार दीवान सचिव तुलसी साहित्य अकादमी ने पावस के दोहे 'चार माह के ताप से झुलस उठा संसार। मन ही मन सब सोचते ...

17 साल बाद T-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, आतिशबाजी हुई:सागर में रिमझिम बारिश के बीच मनाया जीत का जश्न, भारत माता के जयकारे गूंजे

17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत की जीत के साथ ही सागर में युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। रिमझिम बारिश के बीच युवा सड़कों पर निकले। तीनबत्ती तिराहे पर पहुंचे। जहां भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं कॉलोनियों में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थाएं। जहां उन्होंने दोस्तों और परिवारों के साथ मैच देखा। सागर की कुबेर वाटिका में युवाओं ने फाइनल मुकाबला देखने के लिए प्रोजेक्टर लगाया। जहां परिवार के साथ फाइनल मुकाबला देखा और जीत का जश्न मनाया। टी-20 विश्वकप में भारत की जीत होते ही भारत माता के जयकारे गूंजने लगे। हालांकि रिमझिम बारिश के चलते शहर की सड़कों पर ज्यादा चहल-पहल देखने नहीं मिली। हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा था इंडिया, इंडिया। युवा क्रिकेट प्रेमियों ने अपने तरीके से जश्न मनाया। भारत ने दूसरी बार जीता T-20 वर्ल्ड कप भारत का ये दूसरा T-20 वर्...

MP में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर दिवाली जैसा नजारा:तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, ढोल की थाप पर थिरके; जमकर आतिशबाजी

टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। बारबाडोस के ब्रिजटाउन हुए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 177 का लक्ष्य दिया। रन चेज में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था। टीम इंडिया की जीत पर भोपाल से लेकर इंदौर तक, ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक और प्रदेशभर में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया के फैन्स हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंडिया, इंडिया के नारे गूंजे। जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में देखिए जश्न... from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xwBr78D via IFTTT

ग्वालियर में शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश:दिन में धूप, उमसभरी गर्मी, शाम को बरसे बादल, दो घंटे में 22.7 MM बारिश

ग्वालियर चंबल अंचल में मानसून की दस्तक अच्छी बारिश के साथ हुई है। बुधवार को तेज बारिश के बाद गुरुवार को हल्की रिमझिम और अब शुक्रवार शाम को ग्वालियर में झमाझम बारिश हुई है। सुबह से धूप व दोपहर में चिपचिपाती गर्मी से लोग काफी परेशान थे, लेकिन शाम को शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत देते हुए पूरे शहर को तरबतर कर दिया है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। मानसून की बारिश का मजा सड़क पर जा रहे लोगों ने भीग कर लिया है और बढ़ रहे तापमान पर बारिश होने कारण कमी आई है। शुक्रवार को शाम 6 से 8 बजे के बीच 22.7 MM बारिश मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश के बाद शाम 6.30 बजे तापमान 26.4 डिग्री पर आ गया था। मौसम में अचानक घुली ठंडक ने ग्वालियर वासियों को गर्मी से बडी राहत दी है। रात 8.30 बजे तक 22.7 एमएम बारिश हुई है। ग्वालियर-चंबल अंचल में शुक्रवार शाम को बादल जमकर मेहरबान हुए हैं। सुबह से दोपहर तक लोग चिपचिपाची गर्मी से बेहाल थे, लेकिन शाम को शहर में बादल जमकर बरसे हैं। ग्वालियर में शाम 5:30 बजे तक तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान हो रहे...

निर्माणाधीन मकान के पिलर में फंसा मिला युवक का शव:रॉड शरीर के आर-पार हुई; रीवा में देर रात घर की छत पर सोया था

रीवा में निर्माणाधीन मकान के पिलर की रॉड में युवक का शव फंसा मिला। युवक के शरीर से रॉड आर-पार हो गई। इस वजह से शव को बाहर निकालना भी पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ला अंतर्गत शिवानी कॉम्प्लेक्स के पास की है। मृतक की पहचान शिवानी कॉम्प्लेक्स निवासी पंकज तिवारी के रूप में की गई है। पेशे से चालक है और देर रात घर की छत पर सोया था। जिस जगह पर यह घटना हुई है, वहां एक मकान का निर्माण चल रहा है। इसके पिलर की छड़ें निकली हुई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक किसी कारण से नींद से जागा होगा, उसी दौरान छत से नीचे गिरकर पिलर की रॉड में फंस गया होगा। गुरुवार को स्थानीय लोग जब सुबह घरों से बाहर निकले तो उन्होंने लाश को पिलर की रॉड पर लटकते देखा। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिलर की रॉड में फंसी लाश को बाहर निकाला। पुलिस पूरे मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jMDNVIn via IFTTT

ट्रेन से कटकर युवक की मौत:श्रीधाम एक्सप्रेस की चपेट में आया, गाडरवारा स्टेशन की घटना

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात 8 बजे श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12192) ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट थी। मामले की पंचनामा कार्रवाई की गई है। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक युवक की शिनाख्त रात 10 बजे हुई। जिसमें पता चला कि मृतक युवक का नाम दीपक अहिरवार (25) है। वह साईंखेड़ा थाना अंतर्गत झिकोली गांव का रहने वाला है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5oEvfCl via IFTTT

ऑयल डिपो से हाई स्पीड डीजल का हुआ रिसाव:कर्मचारियों में मचा हड़कंप, एनडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित

रतलाम के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो टर्मिनल पर बुधवार को हादसा हो गया। प्लांट परिसर में हाई स्पीड डीजल पाइप लाइन का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते ही हड़कंप मच गया। डीपो का आपातकालीन सायरन बज उठा। कुछ कर्मचारी रिसाव के संपर्क में आकर घायल हो गए। प्लांट से कर्मचारियों को निकालने के लिए तरुंत एनडीआरएफ की टीम पहुंची। बचाव दल ने प्रभावितों को प्लांट से निकालना शुरू किया। टीम द्वारा केमिकल रिसाव को रोका गया। कर्मचारियों की जान बचाई। दरअसल ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह सब एक मॉक ड्रिल थी। जो कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेश बाथम के निर्देशन में बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टर्मिनल पर हुई। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ, वाराणसी की आरआरसी भोपाल की टीम द्वारा सीबीआरएन (केमिकल, बायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल और न्यूक्लियर) आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। मॉक अभ्यास के दौरान तहसीलदार पिंकी साठे, डीजीएम जयदीप डे, जैन कुरेशी (सुरक्षा अधिकारी), जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग और प्लांट के अधिकारीयों ...

खुली ड्रेनेज, बदबू से रहवासी परेशान:भूरी टेकरी से बिचौली मर्दाना; अधूरी और खुदी सड़क, बारिश में बढ़ेगी मुसीबत

भूरी टेकरी से बिचौली मर्दाना सड़क का काम अब तक अधूरा है। आधी खुदी सड़क पर बारिश में और मुसीबत बढ़ेगी। खुली ड्रेनेज होने से लोग बदबू से परेशान हैं। शिकायत करने पर ड्रेनेज पाइप लगाने, चैंबर बनवाने के लिए भी रहवासियों से पैसे लिए जा रहे हैं। रहवासी सौरभ अग्रवाल ने बताया हमारी सोसाइटी को मल्टी के सामने वाला चैंबर लगवाने के लिए 16 हजार रुपए देना पड़े। आगे एक और कॉलोनी ने 1 लाख रुपए दिए हैं। ये काम निगम का है लेकिन रहवासियों से खर्च लिया जा रहा है। इस सड़क से 17 बड़ी कॉलोनियां जुड़ी हैं। इन सभी कॉलोनियों की एप्रोच रोड को सड़क के काम के कारण तोड़ दिया गया है। पूरे मार्ग में 3 छोटी पुलिया बनी हैं। इनमें से किसी पर भी काम नहीं हुआ है। जिस पुलिया को निर्माण एजेंसी ने हाथ नहीं लगाया है, वहां रोज बॉटलनैक बन रहा है। सुबह और दोपहर स्कूल बसों को निकलने में भी बड़ी समस्या होती है। नगर निगम और प्रशासन का सहयोग चाहिए काम पूरा करने के लिए निगम और प्रशासन के सहयोग की जरूरत है। ड्रेनेज लाइन सुधारना, अतिक्रमण हटाना, ये सब उनके सहयोग से ही हो पाएगा। हमारा काम सिर्फ सड़क बनाना है। जितने हिस्से में जमीन मिली, उतने हिस्से...

रिटायरमेंट से 5 दिन पहले लाइन अटैच:बलवाड़ा टीआई 30 जून को होने वाले थे सेवानिवृत

बलवाडा थाना प्रभारी टीएल कटारे को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी धर्मराज मीणा ने सोमवार को आदेश जारी किया। हालांकि आदेश में लाइन अटैच का कारण प्रशासकीय दृष्टि से किया जाना बताया गया है। लेकिन यह आदेश उस समय आया है, जब टीआई के रिटायरमेंट को केवल 5 दिन शेष थे। 30 जून को टीआई कटारे का कार्यकाल पूर्ण होकर वे सेवानिवृत होने जा रहे थे। लेकिन इसके पहले खरगोन लाइन भेजने का आर्डर आ गया। उल्लेखनीय है की सीएल कटारे ने अगस्त 2023 में बलवाडा टीआई के रूप में पदभार ग्रहण किया था। बलवाड़ा में उनकी सेवा अवधि दस माह रही। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EFy9OnX via IFTTT

जय हिंद सेना भोपाल का सब पढ़ें-सब बढ़ें अभियान:गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की

जय हिंद सेना के सदस्यों ने सब पढ़ें-सब बढ़ें अभियान चलाया। इसी क्रम में रविवार को मजदूरों के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की और बच्चों को संकल्प दिलाया कि वह शिक्षा ग्रहण करने के प्रति सदैव अग्रसर रहे। अभियान में अरुण पांडे, वीर बहादुर, राणा भट्ट, दीपेंद्र सिंह बघेल, रोहित तिवारी, पीयूष रैकवार, देवराज विश्वकर्मा, सुभाष गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे। जय हिंद सेना मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि सरकार शिक्षा के लिए इतना प्रचार-प्रसार कर रही है, इसके बावजूद गरीब मजदूरों के बच्चे सरकार की शिक्षा योजनाओं से वंचित हैं। ऐसे असहाय एवं गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा जय हिंद सेना ने उठाया है। सेना सब पढ़ें-सब बढ़ें अभियान चला रही है। अभियान में ऐसे बच्चे जो विद्यालय जाने में असमर्थ हैं, अशिक्षित हैं उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट कर शिक्षा ग्रहण करने के प्रति जागृत किया जा रहा है। अभियान पूरे भोपाल में प्रतिदिन चलाया जा रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qjmohBM via IFTTT

अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा भोपाल की बैठक:युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं महासभा का स्थापना दिवस 3-4 अगस्त को

अखिल भारत वर्षीय हैहृय कलचुरि महासभा की बैठक रविवार एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभागार में जयनारायण चौकसे की अध्यक्षता और एमएल राय संयोजन में आयोजित की गई, जिसमें तय किया गया कि 3 और 4 अगस्त को महासभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सम्यक संयोजक समिति, संपर्क समिति, पंजीयन समिति, प्रचार प्रसार समिति, सम्मान सहयोग समिति सहित अलग-अलग कार्य के लिए समिति का गठन और सभी समिति के प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त कर कार्य सौंपा गया है। अध्यक्ष ने समिति का विस्तार प्रत्येक जिला, राज्य स्तर पर करने और प्रभारी नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन अतिथि परिचय एवं दूसरे सत्र में खुला मंच और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। दूसरे दिन महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और विवाह योग्य युवक-युवतियों का नि:शुल्क परिचय सम्मेलन होगा। इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कलचुरि कलार समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधिगण इस समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए महासभा देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक संगठनों के पदाधिकारिय...

मप्र मीणा समाज सेवा संगठन भोपाल ने किया प्रतिभा सम्मान:मीणा समाज के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग कराएगा संगठन

मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन ने रविवार को 11 मील स्थित समाज के छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें 10वीं-12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित नीट, जेईई एवं अन्य विद्याओं में सफल रहने वाले 400 छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवा में आने वाले और सेवानिवृत्त होने वाले समाज के अधिकारियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने निर्णय लिया कि समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम सहित अन्य पाठ्यक्रमों की नि:शुल्क कोचिंग कराएंगे। ये कोचिंग समाज के छात्रावास में कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश, मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन और जय मीनेष कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लालाराम मीणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष लालाराम मीणा ने भगवान मत्स्य एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और करीब 375 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशंसा पत्र देकर एवं...

जरूरतमंदों की मदद के लिए अब ‘सेवा सेतु’ एप:जरूररतमंज इलाज, स्कूल-कॉलेज की फीस, रोजगार के लिए सहयोग मांगे सकेंगे; दानदाता भी जुड़ेंगे

इंदौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसके लिए जरूरतमंद व्यक्तियों और दानदाताओं के बीच समन्वय के लिए ‘सेवा सेतु’ एप बनाया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस एप के माध्यम से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दानदाताओं से आग्रह किया है। उन्होंने दानदाताओं से कहा है कि वे इस एप के माध्यम से जुड़े, अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और जरूरतमंदों को सहयोग करें। शनिवार को कलेक्टर ने दानदाताओं और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सेवा सेतु एप के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रदेश में पहली बार जरूरतमंदों के लिए इंदौर में इस प्रकार का ‘सेवा-सेतु’ एप, बनाया गया है। इसमें आम आदमी अपनी जरूरत बता सकेंगे जरूरमंद अपने इलाज, स्कूल-कालेज की फीस, रोजगार आदि जरूरत के लिये सहयोग मांग सकेंगे। आम आदमी द्वारा अपनी जरूरत बताने के बाद, जिला प्रशासन द्वारा उसको वेरिफाई किया जायेगा। दानदाता भी इसी एप से जुड़ेंगे और जरूरतमंद की सीधे मदद भी कर सकेंगे। एप के माध्यम से अन्य कोई भी वह व्यक्ति जुड़ सकेगा जो गरीब, कमजोर, दिव्यांग, बुजुर्ग, बच्चों, विधवा महिलाओं की मदद करना चाहता है। ...

कार में युवक ने पीया कीटनाशक:जिला अध्यक्ष रतलाम विश्व हिंदू महासंघ की नेम प्लेट लगी थी

एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया। जिसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना स्टेशन रोड अंतर्गत महू नीमच बस स्टैंड रोड पर रतलाम के साक्षी पेट्रोल पंप निवासी राहुल (30) पिता बंशीलाल पाटीदार ने शुक्रवार शाम कार के अंदर कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। कीटनाशक पीने के दौरान कार में एक दोस्त भी था। एंबुलेंस से राहुल को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक ने कीटनाशक क्यों पीया, इस बारे में कोई कारण सामने नहीं आया है। दोस्त भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस कार में युवक ने कीटनाशक पीया है उसके नंबर जीजे 06 पीएफ 1396 है। कार के आगे जिला अध्यक्ष रतलाम विश्व हिंदू महासंघ की नेम प्लेट भी लगी हुई पाई गई। कार के फोटो सोशल मीडिया पर आए है। फिलहाल पुलिस थाना स्टेशन रोड मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UARxmyd via IFTTT

शिवराज के बेटे कार्तिकेय बोले- दुनिया ने बहुत परीक्षा ली:सीहोर में कहा- जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया, पिता सीएम नहीं रहे, तब ज्यादा लोकप्रिय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने सीहोर में कहा कि दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कई उंगलियां उठाई गईं। कहा गया कि इस बार सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन जनता ने ऐसे लोगों को मुंहताेड़ जवाब दिया। यह बात कार्तिकेय चोहान ने शुक्रवार को भैरूंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने पिता शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत पर लोगों का आभार भी जताया। इस मौके पर कार्तिकेय की मां साधना सिंह भी शामिल रहीं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्तिकेय ने कहा कि आपके नेता बड़े नेताओं में जाने जाते हैं। जब वे सीएम थे, तब तो लोकप्रिय थे ही, लेकिन जब मुख्यमंत्री नहीं रहे, तब और ज्यादा लोकप्रिय हो गए। कार्तिकेय चौहान ने कहा, ‘ आपमें, मुझमें शिवराज जी में कोई फर्क नही देखता। हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं। 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं. लोगों ने कहा कि सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम जनता ने किया। 202...

ग्वालियर 24 घंटे में दो ने की खुदकुशी:महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए किया था केस फाइल, फांसी लगाकर दी जान

ग्वालियर में पति से अनबन के बाद मायके में रह रही महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना थाटीपुर थान क्षेत्र के कुम्हरपुरा स्थित गली नंबर दो द्वारिकापुरी की है। घटना का पता तब चला जब सुबह परिजन महिला को उठाने से कमरे में पहुंचे तो महिला फंदे पर लटकी हुई थी। जिसकी सूचना परिजन ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा स्थित गली नंबर दो द्वारिकापुरी निवासी 24 वर्षीय प्रगति प्रजापति पत्नी दीपक प्रजापति अपनी मां के पास रहती है। कुछ समय से उसका पति से मनमुटाव चल रहा था और वह भोपाल से ग्वालियर आ गई थी, इसके बाद उसने तलाक का केस फाइल किया था। बीते रोज वह बाजार से आई और अपने कमरे में चली गई। मां ने समझा कि वह आराम कर रही है, लेकिन देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो मां उसे बुलाने पहुंची तो पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बा...

ट्रेन की चपेट में आने से 17 गायों की मौत:शाजापुर जिले के दिल्लौद गांव के पास हुआ हादसा, 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

शाजापुर में ग्राम दिल्लौद के पास रेलवे पटरी पर बुधवार शाम करीब 4.45 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 17 गायों की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 40 मिनट ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। सूचना मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09525, हापा-नाहरलागुन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार शाम करीब 4.45 बजे शाजापुर रेलवे स्टेशन से पहले ग्राम लोंदिया के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर गौवंश का झुंड आ गया। चालक ट्रेन को कंट्रोल करता तब तक 17 गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। सभी गोवंश के शव क्षत-विक्षत हो गए और शवों के टूकड़े दूर तक रेलवे ट्रेक पर फैल गए। ग्रामीण हरी सिंह ने बताया कि इनमें दो गायें ऐसी थी जिनके पेट में बच्चा था और हादसे में वे भी मारे गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद आई एक और ट्रेन ने भी दो गायों को कुचल दिया। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में 17 गायों की मौत हुई है। शाजापुर रेलवे स्टेशन मास्टर आरसी मीणा ने बताया है ट्रेक पर मवेशियों के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट मौके पर ही खड़ी रही। ट्रेन की जांच पूरी होने के बाद इसे आगे रवाना किया गया। from मध्य ...

बलिदान मेले से जागी देशभक्ति की अलख:60 मिनट में 200 से ज्यादा कलाकार, 90 दृश्य में संजीव कर गए वीरांगना का किरदार

मंगलवार को बलिदान मेला के आखिरी दिन (18 जून) को समाधि स्थल के सामने मैदान में छह मंच पर लगभग 200 से ज्यादा कलाकार द्वारा 60 मिनट की अवधि में कुल 90 दृश्य के माध्यम से आजादी के लिए शहीदों के संघर्ष को मंच पर दिखाया गया। यह अवसर था महानाट्य "खूब लड़ी मर्दानी' के मंचन का। मंगलवार को बारिश और आंधी थमने के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने दो दिवसीय बलिदान मेले के अंतिम दिन इस नाटक की प्रस्तुति हुई। नाटक की शुरुआत भारत के वैभवशाली इतिहास से हुई। इसमें दिखाया गया कि गुलाम होने की सबसे बड़ी वजह जहांगीर की वह नीति, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने की अनुमति प्रदान की थी। इसके बाद धीरे-धीरे अंग्रेजों ने अपना साम्राज्य स्थापित किया। इसी बीच झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शादी का भव्य दृश्य दिखाया गया। इस अवसर पर मंच पर 100 कलाकारों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। नाटक में शिवाजी के साथ-साथ रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को दिखाया गया। आखिर में अंग्रेजों के साथ रानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष दिखाया गया और किस तरह वह देश पहले स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए बलिदान दे गई ...

बीजेपी प्रत्याशी के पास 70 तोला सोना, 20 किलो चांदी:छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए किया नामांकन; 6 महीने में ₹46 लाख बढ़ी संपत्ति

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे कमलेश शाह की संपत्ति पिछले 6 महीने में 46 लाख 50 हजार रुपए बढ़ी है, जबकि अचल संपत्ति नहीं बढ़ी है। वर्तमान में उन्होंने कुल संपत्ति 16 करोड़ 71 लाख 40 हजार रुपए बताई है, जबकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल संपत्ति 16 करोड़ 24 लाख 90 हजार रुपए बताई थी। भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन कमलेश शाह ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तेज बारिश के बीच सीधे एसडीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं मोनिका बट्‌टी भी मौजूद थी। दैनिक भास्कर के सवाल, 'कांग्रेस अब तक अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट का चयन नहीं कर पाई?' इस पर सीएम ने कहा, 'वे दया के पात्र हैं।' अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। यहां से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट...

नर्मदापुरम में रेतमाफिया समेत तीन को भेजा जेल:एसडीएम के सिपाही से झुमाझटकी कर ले गया था रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राली

नर्मदापुरम में 30 मई को एसडीएम के सिपाही से झूमाझटकी कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने वाले रेत माफिया को पुलिस ने 20 दिन बाद अरेस्ट किया। मंगलवार को देहात थाना पुलिस ने रेत माफिया गोलू कहार व उसके साथी निलेश यादव और ड्राइवर राजा पासी को मालाखेड़ी से पुलिस ने अरेस्ट किया। पुलिस ने वो रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी। जिसे सिपाही से झूमाझटकी कर ले गए थे। जानकारी के अनुसार 30 मई को दोपहर में कलेक्टर सोनिया मीना माखननगर से अपनी टीम के साथ दौरा करके लौट रही थी। करीब दोपहर 12 बजे कलेक्टर की गाड़ी के पीछे गाड़ी से चल रही एसडीएम नीता कोरी ने मालाखेडी से संकल्प मॉल के सामने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा। ट्रैक्टर ट्राली की निगरानी के लिए एसडीएम कोरी ने सिपाही शिवपाल सिंह को छोड़कर, कलेक्टर के साथ पायलेटिंग में आगे निकल गई। कुछ देर बाद रेतमाफिया गोलू कहार, नीलेश मौके पर पहुंचा था। सिपाही से ट्रैक्टर की चाॅबी छुड़ाने के लिए बदतमीजी, झूमाझटकी की। उसे धमकाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली ले गए। सिपाही ने युवक का मोबाइल छुड़ाकर अपने पास रख लिया था। घटना के बाद एसडीएम नीता कोर...

एबीवीपी ने अफसरों की दी चेतावनी:स्कूली किताबाें में कमीशन खोरी एक सप्ताह में बंद कराएं प्रशासन

भिण्ड शहर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा सांठगांठ कर किताबों को लेकर होने वाली कमशीनखोरी और पालकों से लूट बंद कराने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी जांच के लिए न तो कमेटी बनाई और नही कोई ठोस कदम कदम उठााय है। यदि जल्द ही इस दिशा में कोई कदम नही उठाया गया तो अखिल भारती विद्यार्थी परिषद प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करेगी। यह बात सोमवार को विरोध जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर एलके पाण्डे को ज्ञापन सौंपा। बतादें, कि शहर में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा जा रही महंगी और प्राइवेट प्रकाशन की किताबें तय दुकानों से मिल रही है, जिसमें पालकों को मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। ऐसे में पालकों के साथ खुलेआम लूटपाट की जा रही है। इसको लेकर बीते सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा ऐसी दुकानों की जांच कर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद द्वारा आंदोलन करते हुए इस कमीशनखोरी का विरोध किया गया था। जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा बालवाड़ी पुस्तक भण्डार की जांच करते हुए उसमें निजी प्रकाशकों की मंहगे दाम की किताबें बेचने को लेकर सील्ड किया था। ल...

ईद उल अजहा 17 जून को:शहर की कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट, देखें सड़कों का डायवर्सन प्लान

सोमवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अनेक इलाकों के लिए सड़कों का डायवर्सन प्लान बनाया है। यह प्लान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शहर की कई सड़को पर लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात के नंबर 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क कर सहयोग कर सकते हैं। ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FjS8CUH via IFTTT

आवारा कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत:2 महीने पहले कुत्ते ने किया था जख्मी, झाड़-फूंक में लगा रहा परिवार; शरीर में फैला पॉइजन

डूंगरिया में आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। 2 महीने पहले 11 अप्रैल को बच्चे को कुत्ते ने काटा था। 3 दिन पहले उसने दम तोड़ा। अब जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिवार बच्चे की झाड़ - फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए। नागपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्चे के शरीर में पॉइजन फैल गया था। डुंगरिया के खेड़ापति माता मंदिर के समीप चार नंबर निवासी प्रभुप्रसाद बिंझाड़े के 12 साल के बेटे दुर्गाप्रसाद को खेलते वक्त आवारा कुत्ते ने काट लिया था। प्रभुप्रसाद का कहना है कि स्थानीय अस्पताल, फिर जिला अस्पताल ले गए। नागपुर ले जा रहे थे, 6 - 7 किलोमीटर का रास्ता और बचा था, तभी बेटे की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को मौत की जानकारी नहीं दी और उसका कफन - दफन कर दिया। अब मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है। समय पर नहीं मिला इलाज नहीं तो बच जाती मासूम की जान मृतक बच्चे के परिजनों की मानें तो उन्होंने शुरू में झाड़ - फूंक भी कराई। जब उसे आराम नहीं लगा तो उसे डॉक्टर के पास ले गए। लगभग 2 महीने के बाद मा...

सीएम राइज स्कूल निशातपुरा में विदाई समारोह कार्यक्रम:सेवानिवृत्त और स्थानांतरित शिक्षकों को सांसद शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

भोपाल के सीएम राइज स्कूल निशातपुरा में शनिवार को सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित शिक्षकों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा का संस्था के प्राचार्य आर.सी.जैन, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल एवं शाला परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चित्रा पिल्लई और अंकुश वर्मा ने किया । इस अवसर पर सांसद शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के शिक्षण कार्यों से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेना चाहिए। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभवों का लाभ आगे समाज को प्राप्त होता रहे, यही कामना है। इस मौके पर शिक्षिका कमर उन्जहां, रूबीना उस्मान, स्थानांतरित शिक्षिका किरन सोलंकी, नसरीन जहां, हुमेरा नाज ,उप प्राचार्य सुनीता चौलकर, पूर्व प्राचार्य सुनील उपाध्याय सहित निशातपुरा के पूर्व शिक्षकगण एवं शाला परिवार मौजूद रहा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m6MB5K9 via IFTTT

रीवा में डिप्टी सीएम ने ली अधिकारियों की बैठक:बोले-बढ़ते नशे और अपराधों पर लगाम लगाए पुलिस

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आला अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उप मुख्यमंत्री ने कानून और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस रात में गश्त बढ़ाए। कोरेक्स, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ पूरी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। जिले में इनके प्रवेश रोकने के लिए सीमाओं पर कड़ी जांच करें। कोरेक्स के मूल स्रोत पर कार्रवाई करें। रीवा में तेजी से विकास हो रहा है। लेकिन नशीले पदार्थ हमारी युवा पीढ़ी को नशे की राह में ले जा रहे हैं। कोरेक्स और अन्य नशीले पदार्थ मुख्य रूप से आसपास के राज्यों से आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट की तरह नशे के विरूद्ध कड़े वैधानिक प्रावधान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया जाएगा। शराब की अवैध बिक्री करने वाले पैकारों पर कड़ी कार्यवाही करें। जिससे वह दोबारा इस कार्य को करने की हिम्मत ना कर सकें। नशा बढ़ते अपराधों का बहुत बड़ा कारण है। डिप्टी सीएम ने कहा कि शहर में चोरी की बढ़ती हुई घटनाएं चिंताजनक हैं। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थिति अधिक गंभीर है। चोरी में...

सागर पुलिस ने पकड़ा चोर:सूने मकान का ताला तोड़ गहने लेकर भागा था, रिमांड लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने पंतनगर वार्ड में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार 26 मई को फरियादी आलोक पिता रघुवीर सिंह सोलंकी निवासी बालाजीपुरम पंतनगर वार्ड ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वह घर से बाहर गया था। तभी पड़ोसियों का फोन आया और उन्होंने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर घर पहुंचा और देखा तो ताला टूटा था। अंदर गया तो सामान फैला पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा मिला और अलमारी में रखे चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, चांदी की चेन, चांदी की बिछिया समेत अन्य सामान गायब था। चोर इंडक्शन चूला भी लेकर भागे थे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच करते हुए मोबाइल लोकेशन समेत मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेश पिता नर्मदा प्रसाद अहिरवार उम्र 38 साल निवासी वामनखेड़ी को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पंतनगर वार्ड में घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही आरोपी की ...

पीथमपुर के लोहा व्यवसायी पर रेप का केस:युवती को नौकरी के नाम से बुलाया फिर की जबदस्ती,रात में तिलकनगर थाने पहुंचा था मामला

इंदौर की पलासिया पुलिस ने पीथमपुर के लोहा व्यापारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। व्यापारी ने नौकरी देने के बहाने युवती को बुलाया ओर उसके साथ रेप किया। हालाकि मामला पहले तिलक नगर थाने बुधवार रात पहुंचा था। लेकिन वहां से पलासिया पुलिस के पास भेज दिया गया। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 साल की शादीशुदा महिला ने सेजल मितल निवासी गीतानगर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। सेजल की पीथमपुर में लोहा फैक्ट्ररी है। युवती ने बताया कि सेजल से चार माह पहले पहचान हुई थी। इसके बाद नौकरी की बात को लेकर बुधवार को सेजल ने बुलाया ओर कोल्ड्रीक में नशा देकर रेप किया। युवती को वह बैठाकर अपनी कार में ले जा रहा था। यहां उसके पति ने सेजल की गाड़ी पहचान ली। इसके बाद पत्नी को बाहर निकाला। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। एसयूवी कार फोड़ी,महिला के पति से मारपीट मितल का मामला बुधवार रात तिलक नगर थाने पहुंचा था। बताया जाता है कि महिला के पति ने शेजल की कार फोड़ दी थी। इसके बाद सेजल ने बेसबाल के डंडे से महिला के पति की पिटाई कर दी। रात में मामला तिलक नगर थाने पहुंचा। लेकिन पीड़िता ने रेप होने की बात गीतानगर ...

केदारनाथ से लाए जल से महादेवगढ़ में महादेव का किया अभिषेक

खंडवा | केदारनाथ की यात्रा कर बुधवार को यात्री महादेवगढ़ पहुंचे। यहां युवक ने केदारनाथ से लाए जल से महादेवगढ़ महादेव का अभिषेक किया। महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया 1 मई को भारत के अखंडता व विश्व कल्याण की भावना से महादेवगढ़ से राज राजपूत ने महादेवगढ़ की शक्ति पताका लेकर केदारनाथ की यात्रा पर निकले थे। उज्जैन मथुरा वृंदावन हरिद्वार होते हुए 39 दिनों में यात्रा पूरी की। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/euA4xQK via IFTTT

हिट एंड रन का मामला:नवेगांव पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 युवक की मौत

छिंदवाड़ा सिवनी हाईवे पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे चौरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चौरई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसानवेगांव पेट्रोल पंप के पास उसे वक्त हुआ जब रामगढ़ निवासी 2 बाइक सवार आकाश यादव पिता ज्ञानदास उम्र 25 साल और अखिलेश कहार पिता आत्माराम उम्र 24 साल दोनो छिंदवाडा से चौरई आ रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आकाश यादव की मौके पर मौत हो गई जबकि अखिलेश को इलाज हेतु चौरई अस्पताल भेजा गया है । जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। चौरई हाईवे पर थम नहीं रहे हादसे चौरई हाईवे पर एक दिन पहले ही एक और सड़क हादसा हुआ था, लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए आवाज उठने लगी है ।लोगों ने पुलिस से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसा जाए ताकि इस तरह के हादसे को रोका जा सके। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cPnzJXU via IFTTT

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने सुसाइड किया:रूम में फांसी के फंदे पर मिला शव, दो दिन पहले ही घर से लौटा था

परासिया के खिरसाडोह में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने अपने रूम में सुसाइड कर लिया। 19 साल के छात्र का शव फांसी के फंदे पर मिला। एसडीओपी जितेंद्र जाट ने बताया कि निखिलेश चौधरी चांद नगर के वार्ड नंबर 10 का रहने वाला था। मंगलवार सुबह दोस्त उसे बुलाने उसके रूम पर पहुंचे, तब उसका शव फांसी के फंदे पर मिला। दोस्तों ने ही पुलिस को सूचना दी। नहीं छोड़ा कोई सुसाइड नोट, दो दिन पहले गांव से लौटा था पुलिस के मुताबिक, छात्र ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। वह दो दिन पहले ही अपने गांव चांद से खिरसाडोह लौटा था। छात्र के परिजन ने बताया कि उसने अपने भाई को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w0hgKWl via IFTTT

तेज रफ्तार वाहन ने दोपहिया सवार को मारी टक्कर:चौरई केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ भीषण हादसा, गंभीर हालत में युवक को छिंदवाडा किया रेफर

तेज रफ्तार वाहन ने चौरई केंद्रीय विद्यालय के सामने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया घायल लगभग 15 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा जिसे स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल रेफर कराया है। घायल पीपरडाही का रहने वाला बताया जा रहा है। वह छिंदवाड़ा से चौरई की तरफ आ रहा था तभी अचानक सामने से आ रहा है एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि वह है सीधे रेलिंग से जाकर टकरा गया जिससे उसके सर में चोट आई है। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क के किनारे पड़ा रहा जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बाइक हो गई क्षतिग्रस्त इस हादसे के बाद युवक की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक के सर में चोट लगी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KbgoEhX via IFTTT

बाढ़ नियंत्रण की बैठक में नर्मदापुरम कमिश्नर बोले:जलभराव वाली जगह से हटाएं तत्काल अतिक्रमण, डूब क्षेत्र देखने पहुंची एसडीएम

संभागायुक्त पवन शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण की बैठक ली। नर्मदापुरम / भोपाल संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे जल भराव वाले क्षेत्र को चिन्हित करें। जहां जल भराव वाले क्षेत्र से जल की निकासी बाधित होती है और ऐसी जगह अतिक्रमण है तो उसे तत्‍काल हटाए। संभावित बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां अभी से कर लें। उक्त निर्देश नर्मदापुरम / भोपाल संभाग आयुक्त डॉ. पवन शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण की बैठक में दिए। डॉ शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर से बाढ़ से बचाव की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। डॉ. शर्मा ने कहा कि अभी से बाढ़ प्रभावित स्थान चिन्हित करने एवं बाढ़ प्रभावितों को ठहराने के लिए धर्मशाला, स्कूल या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी चिन्हित कर ली जाए। उनके ठहरने एवं इस दौरान उनके भोजन की व्यवस्था भी की जाए। जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए मोटर पंप चालू कंडीशन में रहे। आयुक्‍त ने सर्व संबंधितों को निर्देशित किया कि वे यह मोटर पंप अपडेट स्थिति में रहे और जो जर्जर भवन या घर है उन्हें चिन्हित कर लिया जाए हैं। संभागायुक्त ने ...

रीवा में हत्यारी बहू को फांसी की सजा:धारदार हथियार से गोद कर सास को मार डाला था ; न्यायालय ने माना क्रूर हत्या

रीवा में 2 साल पहले सास की क्रूर हत्या करने वाली हत्यारी बहू को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। जबकि साक्ष्य के आभाव में न्यायालय ने ससुर बाल्मीकि कोल को रिहा कर दिया है। घटना जिले के मंनगवा थाना अंतर्गत अतरैला में घटित हुई थी। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया था। धारदार हथियार से लगातार 100 वार किए थे क्रूर हत्या की घटना 12 जुलाई 2022 की है। जहां घरेलू विवाद के चलते आरोपी बहू कंचन कोल ने अपनी सास सरोज कोल पर धारदार हथियार से एक के बाद एक 100 वार किए थे। जहां कंचन ने अपनी सास की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। रीवा जिला न्यायालय की चतुर्थ अपर न्यायाधीश पदमा जाटव ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए इसे क्रूर हत्या माना। न्यायालय ने माना क्रूर हत्या लोक अभियोजक एडवोकेट विकास द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्रूरता की बात निकलकर सामने आई थी। न्यायालय ने इसे हत्या नहीं क्रूरतम हत्या माना। मामले में न्यायालय ने इस अपराध के लिए बहू को फांसी की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह की फांसी का मामला 30 साल बाद देखने को मिला है। घटना के पहले सास-बहू के बीच आए दिन घरेलू कलह होती ...

गुरु अर्जुन देव की शहादत को याद किया:गुरूद्वारे में की गई अरदास, छबीली लगाकर शर्बत और लंगर बांटा

भिण्ड में गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। यह शहादत दिवस हर साल सिख कैलेंडर के मुताबिक जेष्ठ मास के 24वें दिन मनाया जाता है। सिख समाज व पंजाबी समाज के लोगों ने शहादत दिवस पर सिख धर्म के पंचम गुरू अर्जुन देव को याद करते हुए हाउसिंग कॉलोनी में छबीली लगाई गई। प्रसाद वितरण किया गया। उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। शहादत दिवस पर गुरु अर्जुन देव के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन्हें महान कार्यों के लिए जाना जाता है। लोग इस दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। सिन्धी एवं पंजाबी समाज के द्वारा हाउसिंग कॉलोनी में मीठे शर्बत की छबीली लगाई गई। जिसमें सभी राहगीरों को शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया। सिख धर्म के अनुयायियों के द्वारा गुरुद्वारे में भी भक्तिभाव से पूजा अरदास की गई है। छोटे बच्चों को गुरु अर्जुन देव के विषय में विस्तार से बताया गया। उनकी जीवनी को आदर्श बनाकर उस पर चलने के लिए भी समाज के द्वारा कहा गया है। इस अवसर पर शोभा बालवानी, दलजीत कोर, हेमा बालवानी, मधु कृष्णानी ,मधु अरोरा, रिंकी अरोरा, प्रीति मेहरोत्रा, नीलम अरोरा, पिंकी अरोरा,...

रतलाम, भोपाल धार और छिंदवाड़ा में बारिश:देवास, बैतूल में ओलावृष्टि की संभावना; 60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने का अलर्ट है। रविवार की शाम को रतलाम, धार और छिंदवाड़ा में बारिश हुई। रात में भोपाल में कोलार समेत कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार- झाबुआ, अलीराजपुर, बैतूल, हरदा, देवास और पांढुर्णा में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। इसी तरह उज्जैन, अशोकनगर, मंदसौर में बिजली के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आगर, इंदौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, पूर्वी खंडवा, बड़वानी के बावनगजा, खरगोन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला और दक्षिण बालाघाट जिले रात के समय में आंधी-बारिश हो सकती है। बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 38 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी था। IMD, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से शनिवार को पूर...

भोपाल में डीजीपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण:आधी-अधूरी विवेचना पर भडके, फोरेंसिक टीम को लगाई फटकार

MP पुलिस के डीजीपी सुधीर सक्सेना शनिवार रात औचक निरीक्षण के लिए निकले। एमपी नगर थाने और जहांगीराबाद थाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पेंडेंसी चालान व विवेचना को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दिशा-निर्देश दिए कि विवेचक लगातार विवेचना करें। इसी के साथ उन्होंने मर्ग जांच को लेकर हो रही लेटलतीफी पर उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि इन दिनों एमपी नगर थाने में साफ-सफाई का काम चल रहा है और इसी के चलते काफी मात्रा में फाइलें व अन्य सामान बाहर रखा है इसीलिए बाहर रखे सामान को नजरअंदाज करते हुए थाने के भीतर जा पहुंचे। थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने कम्प्यूटर पर डाली जाने वाली एफआईआर और परचों के बारे में जानकारी ली। विवेचक कम्प्यूटर के काम स्वयं करें ज्यादातर मामलों में कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारी ही कम्प्यूटर में परचे अपलोड करते रहे हैं। डीजीपी ने निर्देश दिए कि विवेचना करने वाले एसआई व एएसआई स्तर के विवेचक स्वयं कम्प्यूटर पर एफआईआर अथवा परचे अपलोड करें। इसके बाद उन्होंने चार-पांच...

DAVV पेपर लीक मामले में आरोपी गिरफ्तार:दो स्टूडेंट्स और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ

देवी अहिल्या विश्विद्यालय इंदौर द्वारा पिछले महीने 25 मई को M.B.A. I Semester (Full Time) के Quantative Techniques विषय के प्रश्न पत्र आयोजित किए गए थे, जो कि परीक्षा पूर्व ही लीक होने पर विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर अंसतोष व्याप्त कर आंदोलन किया गया। विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा पेपर लीक से संबंधित ज्ञापन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में दिया गया था। इसी क्रम में 28 मई को देवी अहिल्या विश्विद्यालय इंदौर द्वारा आयोजित M.B.A. I Semester (Full Time) के Accounting For Managers विषय का प्रश्न पत्र भी पुनः परीक्षा आयोजित होने से पूर्व लीक हो गया। प्रकरण की जांच के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन-3 एवं क्राईम ब्रांच में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया। थाना छोटी ग्वालटोली पर धारा 406 भादवि एवं म.प्र.मान्यता प्राप्त परीक्षायें अधिनियम 1937 की धारा 3a/A पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। समस्त परीक्षा केंद्रों और स्टूडेंट्स से पूछताछ कर जानकारी ली गई और तकनीकी रूप से साक्ष्य संकलन किया गया। जिससे क...

एसपी की टीम की कॉटेज में दबिश, पकड़े 25 जुआरी:तीन जिलो के जुआरी खेल रहे थे जुआं, कैमरे के सामने छिपाते रहे मुंह, टीआई संस्पेंड

रतलाम के दिनदयाल नगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत एक कॉटेज पर जुआ खेलते हुए एसपी की टीम ने 25 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 13 लाख 79 हजार 100 रुपए जप्त किए है। पकड़े गए जुआरियों में रतलाम के अलावा धार, उज्जैन व इंदौर के लोग शामिल है। एसपी ने थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया को निलंबित कर दिया है। जुआरी कैमरे के सामने अपना मुंह छिपाते रहे। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि सेंट्रल स्कूल के पीछे बने एक कॉटेज में बड़ी मात्रा जुआ खेला जा रहा है। लाइन से स्पेशल टीम बनाकर दबिश दी गई। टीम में सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल तेजसिंह जगवत आदि को शामिल किया। मौके से 25 जुआरियों को पकड़ा है। पूरी कार्रवाई में एसपी ने किसी को कानो कान खबर तक नहीं होने दी। यहां तक क्षेत्र के थाने को भी इस बारे में पता नहीं चलने दिया। सभी जुआरियों को डीडीनगर थाने लाया गया। जुआ एक्ट में केस दर्ज किया। थाने पर एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे के समक्ष पुलिसकर्मियों ने जप्त नोटों की गिनती की। कॉटेज मालिक को भी बनाया आरोपी 25 जुआरियों के अलावा कॉटेज मालिक गजेंद्र सोनी निवासी च...

​​​​​​​जलगंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम:खटलापुरा सड़क रहेगी डायवर्ट, पार्किंग की व्यवस्था भी अलग

नगर निगम भोपाल द्वारा पुराना मछली घर तिराहा के पास 6 जून को जलगंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 7ः30 बजे से इस इलाके की कई सड़कें डायवर्ट रहेंगी। इसमें मुख्य रूप से क किसी भी प्रकार के सामान्य वाहन का मछली घर तिराहा से खटलापुरा रोड और पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा मंदिर होकर मछली घर तक आवागमन बंद रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में यह वाहन मछली घर से गांधी पार्क तिराहा, शास्त्री प्रतिमा, कंट्रोल रूम तिराहा, पुराना एसपी आफिस होकर आवागमन कर सकेगें। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोग दो-पहिया वाहन खटलापुरा मंदिर के पास रोड पर एवं चार पहिया वाहन पुराना मछली घर पार्किग में पार्क कर सकते हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/q5BsPcR via IFTTT

शहर में पहली बार बकरों की रैंप वॉक:177 किलो का किंग बना शो स्टॉपर, 21 लाख में बिका

चमचमाती लाइट, म्यूजिक के बीच रैंप वॉक करते बकरे, हर कोई इन्हें बस देखता ही रह गया। यह नजारा था ईंटखेड़ी स्थित एक गार्डन का, जहां मंगलवार को बकरों की रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इसमें पूरे ईवेंट में 177 किलो का किंग शॉ स्टॉपर रहा।किंग को देखने जन सैलाब उमड़ गया।हर कोई किंग की एक झलक पाने को बैताब दिखाई दिया। इब्राहिम गोट फार्म के मालिक सोहेल एहमद ने किंग को लांच किया और मुंबई निवासी ओवेज़ ने किंग को 21 लाख में ख़रीदा। इसके अलावा इस शो में करीब 20 से अधिक बकरों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में महाराष्ट्र से कई खरीदार भी बकरे खरीदने पहुंचे। खाता है काजू बादाम सोहेल बताते हैं कि किंग कोई साधारण बकरा नहीं है यह काजू बादाम पिस्ता अंजीर और खजूर खाता है । गर्मी से बचाने के लिए इसके चारों तरफ़ कूलर लगाए गए हैं । इसको टानिक से नहलाया जाता है और इसका वेक्सिनेशन भी करवाया गया है। किंग में इतनी ताक़त है कि अगर ग़ुस्सा हो जाए तो चार लोग बड़ी मुश्किल से उसको कंट्रोल में कर पाते हैं। बता दें कि किंग इस शो में शो स्टॉपर रहा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ITmXblw via IFTTT

रीवा में आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या:आरोपी मौके से फरार ; पुलिस कर रही तलाश

रीवा के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना पोखारी गांव में दो गुटों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए जवा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक घटना आपसी रंजिश की वजह से हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक राम शिरोमणि मांझी का नाती गांव के ही पटेल परिवार के यहां ट्रैक्टर चलाता था। रात में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मृतक के नाती के साथ मारपीट की गई। जिसकी सूचना उसके परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद के बीच एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली राम शिरोमणि मांझी के सीने में जा लगी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद काफी देर बाद मामला शांत हो पाया। जहां पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xvhSUQX via ...

एम्स में 2 माह के बच्चे का ऑपरेशन:हार्ट की दोनों धमनियां जुड़ी थीं, बिना चीरफाड़ के किया दुर्लभ बीमारी का उपचार

एम्स भोपाल पहली बार दुर्लभ और जटिल जन्मजात हृदय की बीमारी से ग्रस्त 3 बच्चों का जीवन बिना ऑपरेशन किये अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर भूषण शाह और उनकी टीम के द्वारा बचाया गया। जिसमें से दो बच्चों की उम्र 1 साल से भी कम थी और तीनों ही ह्रदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पहले मामले में 2 महीने की बच्ची जिसका वजन 2kg था । उसके ह्रदय की दोनों धमनियां जुड़ी हुई थी। पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पी डी ए) हृदय की जन्मजात खराबी है जो कि तब होती है जब जन्म के समय भ्रूण की पल्मोनरी धमनी और एओर्टा के बीच का सामान्य चैनल बंद नहीं होता। जिसके कारण उसका हार्ट फेल होने की स्थिति में था। ऐसे में ऑपरेशन करना लगभग नामुमकिन था क्योंकि बच्ची की जान भी जा सकती थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर भूषण शाह ने इकोकार्डिओग्राफी की मदद से कमर की एक नस के माध्यम से नीतिनोल डिवाइस के द्वारा बिना सर्जरी के इस चैनल को बंद किया। केस-1 एम्स की इमरजेंसी में आए दो माह के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच में पता चला कि बच्ची के ह्रदय की दोनो धमनियां आपस में जुड़ी हुई थी। इसे पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पी डी ए) कहा जाता ...

ग्वालियर के कृष्णा नगर में जमीन पर विवाद:कारोबारी विजय गर्ग से मांगा टेरर टैक्स, मारी गोली, किस्मत से बची जान

ग्वालियर में सोमवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब व्यापारी विजय गर्ग कृष्णा नगर में अपनी जमीन पर नींव डलवा रहे थे। इसी समय यहां बदमाश भानू गुर्जर अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने 50 लाख रुपए टेरर टैक्स मांगा। जब व्यापारी ने विरोध किया तो उसने व्यापारी पर फायरिंग कर दी। समय पर व्यापारी नीचे झुक गया और गोली उसके शरीर के पास से गुजरते हुए निकल गई। घटना गोला का मंदिर कृष्णा नगर की है। घटना की सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। ग्वालियर के व्यापारी विजय गर्ग की गोला का मंदिर कृष्णा नगर में जमीन है। यह कॉलोनी ही उन्होंने बसाई है। सोमवार को विजय अपनी जमीन पर नींव खुदवा रहे थे। अभी वह नींव खुदवा रहे थे कि वहां पिंटो पार्क निवासी बदमाश भानू गुर्जर अपने साथियों योगेन्द्र, रामनिवास व गौतम के साथ पहुंचा। पहले तो उसने जमीन पर काम कर रहे मजदूरों से मारपीट कर दी। जिसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं। इसके बाद उसने व्यापारी को कहा कि वह यहां काम नहीं करा सकता। यहां भानू का टेरर चलता है और उ...

कल्पद्रुम महामंडल विधान का विश्वशांति महायज्ञ के साथ समापन:स्वयं का जीर्णोद्धार करना जीवन की महत्व पूर्ण प्रक्रिया-विनम्र सागर महाराज

विश्व शांति और कल्याण की कामना से अयोध्या बायपास स्थित अहिंसा विहार जिनालय में आयोजित श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान का रविवार को महायज्ञ के साथ समापन किया गया। इस मौके पर सम्पूर्ण आयोजन स्थल को केसरिया रंग से सजाया गया था। मुनि विनम्र सागर महाराज ने अपने आशीष वचन में कहा कि स्वयं का जीर्णोद्धार करना जीवन की महत्व पूर्ण प्रक्रिया है। मुनि श्री विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में 9 दिवसीय अनुष्ठान के प्रमुख पात्र इंद्र इंद्राणी द्वारा 24 तीर्थंकर प्रभु का अभिषेक और शांति धारा की गई। इस दौरान श्रद्धा भक्ति और आस्था के रंग में रंगे इंद्र इंद्राणी भक्ति के साथ प्रभु की आराधना में लीन नजर आए। आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज, मुनि निश्वार्थ सागर महाराज, मुनि निसर्ग सागर,छूलक हीरक सागर द्वारा इस भव्य आयोजन का शांतिपूर्ण समापन किया गया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि सोमवार को अयोध्या नगर जिनालय में प्रवचन होंगे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GsyYECt via IFTTT

रीवा में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने की कोशिश:दो लोगों में देर रात हुआ विवाद ; घायल को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

रीवा में दो लोगों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे को जिन्दा जलाने की कोशिश की। पूरा मामला चोरहटा थाना अंतर्गत नौबस्ता चौकी क्षेत्र के गढ़वा गांव का है। घटना में विद्यानंद चौधरी बुरी तरह से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में बालेंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि मेरा भाई विद्यानंद गांव के ही रहने वाले राजेश चौधरी के साथ छिजवार गया हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी राजेश ने बाइक से पेट्रोल निकालकर विद्यानंद पर डाला और आग लगा दी। परिजनों का कहना है कि दोनों साथ में शराब के ठेके पर गए हुए थे। घटना भी शराब ठेके से कुछ ही दूरी पर हुई है। घायल व्यक्ति घरों में लाइट फिटिंग का काम करता है। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। जिसने घटना के संबंध में पुलिस को बयान दिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hS7Exyc via IFTTT

भोपाल के मिलन रेस्टोरेंट में भीषण आग:टॉप फ्लोर पर गोदाम में लगी आग; 10 दमकलें काबू पाने में जुटी

भोपाल के एमपी नगर स्थित मिलन रेस्टोरेंट के टाॅप के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई है। प्रारंभिक जानकारी में शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। इसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर में रेस्टोरेंट है, जब आग लगी तब वह बंद था। करीब 10 दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी है। आग लगने की सूचना पर रेस्टोरेंट के ऑनर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान महिलाएं रुआंसी नजर आईं। रात पौने 11 बजे रेस्टोरेंट के सबसे ऊपरी हिस्से में आग लगी। धीरे-धीरे आग की लपटें तेज हो गई। आग लगने की जानकारी लगते ही गोविंदपुरा, फतेहगढ़, माता मंदिर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, आग अब तक नहीं बुझ पाई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zhYcJTN via IFTTT