मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कल्पद्रुम महामंडल विधान का विश्वशांति महायज्ञ के साथ समापन:स्वयं का जीर्णोद्धार करना जीवन की महत्व पूर्ण प्रक्रिया-विनम्र सागर महाराज
विश्व शांति और कल्याण की कामना से अयोध्या बायपास स्थित अहिंसा विहार जिनालय में आयोजित श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान का रविवार को महायज्ञ के साथ समापन किया गया। इस मौके पर सम्पूर्ण आयोजन स्थल को केसरिया रंग से सजाया गया था। मुनि विनम्र सागर महाराज ने अपने आशीष वचन में कहा कि स्वयं का जीर्णोद्धार करना जीवन की महत्व पूर्ण प्रक्रिया है। मुनि श्री विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में 9 दिवसीय अनुष्ठान के प्रमुख पात्र इंद्र इंद्राणी द्वारा 24 तीर्थंकर प्रभु का अभिषेक और शांति धारा की गई। इस दौरान श्रद्धा भक्ति और आस्था के रंग में रंगे इंद्र इंद्राणी भक्ति के साथ प्रभु की आराधना में लीन नजर आए। आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज, मुनि निश्वार्थ सागर महाराज, मुनि निसर्ग सागर,छूलक हीरक सागर द्वारा इस भव्य आयोजन का शांतिपूर्ण समापन किया गया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि सोमवार को अयोध्या नगर जिनालय में प्रवचन होंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GsyYECt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GsyYECt
via IFTTT
Comments
Post a Comment