DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2024

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भाई का दोस्त कर रहा था बदनाम:छात्रा बोली- परिजन जहां रिश्ते की बात करने जाते, वहां आरोपी पहुंचा देता था एडिट फोटो

ग्वालियर में एक बीस वर्षीय छात्रा को उसके ही भाई का दोस्त बदनाम कर रहा था। भाई के दोस्त का घर में आना जाना था। कई बार वह छात्रा को अश्लील इशारे तक कर चुका था। घर आने जाने के दौरान चोरी छुपे उसने कई फोटो भी खींच लिए थे। अब इन्हीं फोटो और वीडियो को एडिट कर वह छात्रा को बदनाम कर उसके रिश्ते तुड़वा रहा है। घटना शहर के हजीरा थानाक्षेत्र की है। पीड़ित छात्रा का हाल में एक जगह रिश्ता होने वाला था, लेकिन आरोपी ने वहां उसके एडिट फोटो भेजकर बात खत्म करा दी। छात्रा ने मामले की शिकायत की है। जिसके बाद आरोपी फरार है। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र निवासी बीस वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि भूरे पंडित उसके भाई का दोस्त है। भाई से दोस्ती के साथ ही उसका छात्रा के घर आना-जाना रहता था। कुछ दिन से वह उसे अश्लील इशारे कर रहा था, तो उसने इसकी शिकायत पिता और भाई से की। घर पर आते - जाते समय भूरे ने उसके फोटो खींच लिए थे। इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा। अब उसके पिता कहीं भी रिश्ते की बात करने जाते हैं तो रिश्ता तय होने से पहले ही आरोपी उसके फोटो को एडिट कर वहां भेज देता है। जिससे बात बनने से पहले ही खत्म हो जाती ह...

रीवा में 8 चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा:एक ही बदमाश निकला सभी चोरियों का मास्टरमाइंड

रीवा पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी से चोरी की 8 घटनाओं का खुलासा एक साथ हुआ है। पुलिस के मुताबिक फरियादी रामराज द्विवेदी(60) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गुरुवार को बैंक से पैसे निकालने के बाद पॉलिथिन में भरकर तीन लाख रूपए,बैंक की पासबुक समेत चेक बुक बाइक की डिग्गी में रख दिए। 5 मिनट बाद अचानक याद आया कि पैसे बाइक की डिग्गी में ही रखे रह गए हैं। लौटकर डिग्गी चेक की तो डॉक्यूमेंट सहित तीन लाख रुपए गायब थे। जिसके बाद समान थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने 355/24 धारा 379 भादवि और 303 (2) बी.एन.एस. का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक बैंक के फुटेज और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदेही अनुराग सिसोदिया पिता सुखदेव सिसोदिया निवासी बनकुइया से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। तो घटना का खुलासा हो गया। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूला आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैं अलग-अलग बैंक में जाकर वहां पैसा निकालने वालों पर नजर रखता हूं। ऐसे व्यक्ति जो बुजुर्ग होते हैं, मैं उनका पीछा करता हूं। जब वे अपनी दोपहिया या सायकल को खड़ी करके कुछ देर रुकते है...

जोनल अधिकारी को मंत्री-मेयर के नाम से धमकाया:वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल पाए जाने चालान बनाया तो बौखलाए, वीडियो सामने आने के बाद दो के खिलाफ FIR

इंदौर नगर निगम के जोनल अधिकारी के केबिन में घुसकर साथ बदसलूकी करने और धमकाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल निगम की टीम ने वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल मामले में चालानी कार्रवाई की थी, उस पर से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने जोनल अधिकारियों को मंत्री और मेयर के नाम से धमकाया। इसके बाद जोन अध्यक्ष ने जोनल अधिकारी को थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले का वीडियो भी सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर को प्रगति नगर, राजेंद्र नगर में हुई थी। जोन-21 के जोनल अधिकारी राहुल रघुवंशी वार्ड 80 के 297 राज लक्ष्मी पैराडाइज पहुंचे थे। वहां उन्होंने वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल देखा तो टीम को मौके पर मलबा हटाने और चालान बनाने के लिए भेजा। टीम वहां पहुंची और चालान बनाया। कुछ देर बाद इस बिल्डिंग से जुडे गोविंद गुप्ता और आनंद गुप्ता जोनल ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने जोनल अधिकारी राहुल रघुवंशी से बदसलूकी की और धमकियां दी। उन्होंने कहा कि परिवार का मामला है। अभी मेयर को फोन लगाता हूं। साथ ही धमकी दी कि मंत्री के परिवार का मामला है, चालान कैसे बना दिया। इस दौरान निगम कर्मियों ने घटना का वीडि...

पत्नी ने पति के अफेयर पर मारा ताना:गुस्साएं रिटायर्ड फौजी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला ने थाने पहुंचकर बचाई जान

भिंड शहर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी मार कर जानलेवा हमले किया है। फौजी की पत्नी ने उसके पति पर प्रेमिका को लेकर ताना मारा था। इसी बात पर गुस्सा कर पति ने जानलेवा हमला किया है। पीड़िता ने देहात थाने पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नुन्हाटा गांव का रहने वाला ओमप्रकाश सिंह राजावत वर्तमान में समीर नगर में रह रहा है। ओमप्रकाश फौज से रिटायर्ड है। बुधवार की दोपहर जब वह घर में था। तभी ओमप्रकाश का विवाद उसकी पत्नी कविता देवी से हो गया। कविता ने अपने पति पर उसकी प्रेमिका को लेकर ताना कसा और उसके लड़ाई झगड़ा में अफेयर के किस्से सुनाने लगी। इसी बात पर ओमप्रकाश नाराज हो गया और वह सीधा कमरे में गया जहां से कुल्हाड़ी लेकर आया। महिला पर पति ओम प्रकाश ने जानलेवा हमला किया। महिला ने अपना हाथ आगे बढ़ाया जिससे कुल्हाड़ी हाथ में लगी। महिला दौड़ती हुई सीधे देहात थाने पहुंची जहां जाकर वह बेहोश होकर गिर गई। महिला को घायल अवस्था में देखकर दिया थाने में सीधे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार चल रहा है। मेरे पा...

रीवा में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन:कैंसर समेत विभिन्न रोगों का किया जाएगा इलाज

रीवा में 29 अगस्त से तीन दिवसीय निशुल्क सुपर स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सुबह 10 बजे करेंगे। इसी तरह त्योंथर में 1 सितंबर को, डभौरा में 2 सितंबर को, सिरमौर में 3 सितंबर को और मऊगंज में 4 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज किया जाएगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अरविंदों अस्पताल इंदौर के कुशल डॉक्टर असंचारी रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्टोक, कैंसर, शिशु रोग, दंत रोग, आंख की जांच, महिलाओं में कैंसर की जांच के साथ-साथ ही इलाज करेंगे। रोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर में चलित वूमेन्स वेलनेस हॉस्पिटल ऑन व्हील्स डायग्नोस्टिक बसों में कैंसर स्क्रीनिंग हेतु ब्रोस्ट स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी और मरीजों को इलाज किया जाएगा। इसी तरह आई क्लीनिक बस में मोतियाविंद और अन्य नेत्र रोग संबंधी बीमारियों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिविर आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिक...

पुलिस पहुंची तो भागे चोर:हनुमान मंदिर में कर रहे थे ताला तोड़ने का प्रयास, पुलिस देखते ही भागे

ग्वालियर में चोरों ने अब हनुमान मंदिर निशाने पर ले लिए है। गुना में टेकरी मंदिर से लाखों के जेवर उड़ाने के बाद भितरवार में हनुमान मंदिर की दानपेटी साफ करने के बाद चोर बीती रात करीब दो बजे पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित कोयला वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचे। चोर गिरोह ने मंदिर के ताले तोड़ना शुरू कर दिया। चोर वारदात में सफल होते उससे पहले यहां से पुलिस मोबाइल निकली तो चोर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ से निकल गए, लेकिन वारदात टल गई। टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर ने बताया कि बीती रात एसआई संतराम राठौर पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे और गश्त करते हुए स्टोन पार्क स्थित कोयला वाले हनुमान मंदिर पहुंचे तो कुछ संदेही दिखे जो मंदिर के गेट के पास खड़े थे। पुलिस को देखते ही युवक वहां से जाने लगे। मंदिर के पास पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि वह चोर थे और मंदिर का आधा ताला काट दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने आवाज लगाई तो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चोर गलियों के रास्ते भाग निकले। CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस पुलिस चोरों के भागने के रास्ते अब इस रास्ते पर...

विदेश भेजने के नाम पर युवक के साथ ठगी:हजारों रुपए गंवाए,नौकरी मिली और ना ही ठिकाना;शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की

जबलपुर के रद्दी चौकी गोहलपुर क्षेत्र में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि उसे मलेशिया में अच्छी नौकरी का झांसा देकर भेजा गया, जिसके लिए जबलपुर में बैठे दो एजेंटों ने बकायदा पैसे लिए और भरोसा भी दिलाया, पर वहां पर ना ही नौकरी मिली और ना ही रहने का ठिकाना। इतना ही नहीं नौकरी के नाम पर दो लोगों ने 90 हजार रुपए भी लिए, और अब रुपए देने से इंकार कर रहे है। युवक की शिकायत पर गोहलपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 21 साल के युवक मोहम्मद इमरान अंसारी ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने इससे पहले भी कई लोगों को जबलपुर से मलेशिया भेजा है, और फिर वहां से वीडियो कॉल कर बताया गया कि अच्छी नौकरी मलेशिया में कर रहे है। करीब एक माह तक किसी तरह है इमरान ने मलेशिया में अपने दिन बिताए और जैसे तैसे लौटकर वापस जबलपुर आया। इमरान ने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे बताया गया था कि 8 घंटे का काम होगा जहां उसे हर माह 45000 रुपए मिलेंगे। मलेशिया के रास्ते बैंकॉक पहुंचने के बाद उसे ना ही नौकरी मिली और ना ही ठहरने का ठिकाना। इरफान के मुताबिक ...

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला... से गूंजा सागर:भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में गूंजा नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की , आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

शहर के राधा-कृष्ण मंदिरों में भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला..., नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..., बांके बिहारी लाल की जय...वाले जयकारे सुनाई दे रहे हैं। ढोल-नगाड़े, घंटियां और भजनों की ध्वनि के बीच शहर में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज रहा है। आधी रात मंदिरों में भगवान कृष्ण का अभिषेक और विशेष पूजा की जा रही है। सागर के बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। रात 12 बजते ही इंदौर से आए हनुमंत ध्वज पथक बैंड की गूंज शुरू हुई। मंदिर में घंटियां बजने लगीं। आसमान में सतरंगी आतिशबाजी शुरू हो गई। चारों तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही थी नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। दरअसल, सागर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। सुबह से ही राधा-कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रुद्राक्ष धाम में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नन्ने-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का स्वरुप धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे। उज्जैन और निमाड़ से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुतियां दी। जिन्हें देखने के लिए द...

पुलिस के हाथ लगा वाहन चोर:बिना व्हील लॉक के खड़े वाहन करता था टारगेट, दो वाहन बरामद

शहर की मुरार थाना पुलिस के हाथ एक शातिर वाहन चोर लगा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो एक एक्टिवा सहित चोरी के दो वाहन बरामद हुए हैं। पकड़ा गया वाहन चोर बेहद शातिर है। इसका टारगेट बिना व्हील लॉक के खड़े दोपहिया वाहन होते थे। यह पलक झपकते ही हैंडल लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर ले जाता था। पुलिस को आशंका है कि इसके बाद से और भी वाहन चोरियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर में वाहन चोरों और नकबजनी के अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच सोमवार को मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय द्वारा अपनी टीम को लगाया गया था। इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि जडेरुआ बांध के पास एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान जड़ेरुआ बांध के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम को जड़ेरूआ बांध के पास मुखबिर के बताये हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की एक एक्टिवा गाड़ी लिये खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देखते ही एक्टिवा सवार ने गाड़ी को छोड़कर भागने...

ट्रेन में फर्जी लेडी TTE पकड़ी, हंगामा:जनरल कोच में टीटीई बिना टिकट यात्रियों को हड़का रही थी, बोली-एमपी की टीटीई हूं

ग्वालियर से झांसी के बीच पातालकोट एक्सप्रेस में एक फर्जी लेडी टीटीई की चेकिंग से हंगामा खड़ा हो गया। एक 21 से 22 साल की लड़की टीटीई के वेशभुषा में जनरल कोच में घुस गई। यहां वह बिना टिकट यात्रियों को चेक कर उनसे जुर्माना वसूल रही थी। टीटीई के वेशभुषा के ऊपर पिंक कलर का जैकेट पहने होने पर वहां कुछ यात्रियों को संदेह हुआ। यहां यात्रियों ने लेडी टीटीई से उसका आईडी मांगा तो वह यहां वहां की बातें बनाने लगी। जब उससे पूछा कि वह कौनसे जोन में पदस्थ हैं जो उसका कहना था कि वह एमपी की टीटीई है। इसके बाद यात्रियों ने उसके मजे लेने शुरू कर दिए और रेलवे को लेकर सवाल पूछे जिनके जवाब नहीं दे सकी है। सूचना मितले ही आरपीएफ ने झांसी स्टेशन पर फर्जी लेडी टीटीई को उतारकर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कंट्रोल से सूचना मिली थी कि ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लेडी टीटीई यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी। फर्जी लेडी टीटीई की हरकतों से लोगों को उस पर संदेह हुआ। एक तो वह इतनी गर्मी में टीटीई के वेशभुषा के ऊपर पिंक लेडीज जैकेट पहने हुए थी। यात्रियों को बिन टिकट पकड़ने पर ...

रविवार को जौरा में सबसे अधिक बारिश:मुरैना जिले में अभी तक 561.08 मिली मीटर हुई बारिश

मुरैना जिले में 01 जून से 25 अगस्त, 2024 तक 561.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 93.6 मिलीमीटर वर्षा अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 468.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख मुरैना श्री सैयद गजकर अली ने बताया कि जिले में 01 जून से 25 अगस्त तक सर्वाधिक 764 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई है। मुरैना में 637.6, पोरसा में 612, कैलारस में 592, सबलगढ़ में 449.5 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 316 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं। 25 अगस्त, रविवार को सर्वाधिक 16 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई है। सबलगढ़ में 14, मुरैना में 13 और कैलारस में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N1egtJs via IFTTT

चिड़ियाघर में हादसा होते-होते टला:पानी बैठने से टाइगर के बाड़े की दीवार ढही, नहीं हुई जनहानि

ग्वालियर में उस वक्त हादसा होते-होते टल गया जब चिड़ियाघर (गांधी प्राणी उद्यान ) में टाइगर के बाड़े की दीवार अचानक ढह गई। गनीमत रही कि उसे समय टाइगर के बाड़े की दीवार के पास कोई सैलानी मौजूद नहीं था। नहीं तो किसी की भी जान भी जा सकती थी। घटना शनिवार शाम 6:30 के 7:00 के बीच की है। जिस समय यह हादसा हुआ उसे वक्त टाइगरों को उनके केज में बंद कर दिया गया था। चिड़ियाघर बंद होने के कारण उसमें सैलानी भी नहीं थे। चिड़ियाघर प्रभारी का कहना है कि दीवार काफी पुरानी हो गई थी, और बरसात का पानी बैठने से यह दीवार ढह गई है। ग्वालियर में दीवार ढहने की यह घटना चिड़ियाघर के टाइगर मीरा के बाड़े की है। टाइगर मीरा के बाड़े के सामने ही चिड़ियाघर प्रभारी उपेंद्र यादव का ऑफिस है। बताया जा रहा है कि जिस समय दीवार ढही उस वक्त चिड़ियाघर बंद कर दिया गया था। घूमने आने वाले सैलानी भी चिड़ियाघर बंद होने के बाद बाहर चले गए थे। सैलानियों के जाने के पहले ही सभी टाइगरों को उनके केस में बंद कर दिया गया था। शनिवार दोपहर के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है। इसी बारिश के कारण टाइगर के बाड़े की यह दीवार में पानी बैठ गया था जिसके का...

तिघरा डैम में डूबकर युवक की मौत:चचेरे भाइयों के साथ पार्टी कर डैम में नहाने उतरा फिर बाहर ही नहीं आया

ग्वालियर में शुक्रवार को तिघरा जलाशय में पार्टी मनाने गए युवक की नहाते समय तिघरा में डूबकर मौत हो गई। युवक के साथ उसके दोस्त व चचेरे भाई भी थे। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं सके। उनके सामने ही युवक पानी के अंदर समाता चला गया। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलवाकर शव को जलाशय से बाहर निकलवाया है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शहर के गड्‌ढे वाला मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय सनी कुशवाह अपने दोस्तों व परिवार के कुछ भाइयों के साथ शुक्रवार को बाइक से पिकनिक मनाने तिघरा पहुंचे थे। तिघरा पहुंचकर सभी ने मटन बनाया था। मटन खाने के बाद सभी लोग नहाने उतरे, लेकिन सनी कुछ ज्यादा ही गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसके साथियों की नजर उस पर पड़ी। सभी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही पलों में वह गहरे पानी के नीचे कहीं समा गया। हादसे के बाद उसके भाइयों ने मामले की सूचना डायल 100 को फोन कर दी। इसके बाद खुद तिघरा थाने जाकर पुलिस को खबर दी। पुलिस भी तुरंत म...

भोपाल के टीटी नगर में युवक ने सुसाइड किया:फांसी लगाकर जान दी; रहवासी बोले- अफसर शेड तोड़ने की धमकी दे रहे थे

भोपाल की भदभदा बस्ती से टीटी नगर में शिफ्ट किए गए एक युवक ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। परिजन और रहवासियों का आरोप है कि निगम और जिला प्रशासन के अफसर शेड तोड़ने की धमकी दे रहे थे। इसलिए युवक ने फांसी लगा ली। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी समेत कई कांग्रेस मौके पर पहुंचे। रहवासियों ने बताया कि भदभदा बस्ती तोड़ने के बाद कुछ लोगों को टीटी नगर में शेड बनाकर दिए थे। इन्हें भी तोड़ने की निगम और प्रशासन के अफसर धमकी दे रहे थे। इससे चालक शादाब टेंशन में रहता था। गुरुवार देर शाम शादाब ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे शादाब का शव फांसी में लटका देख परिजन बेहोश हो गए। शोर सुनकर रहवासी मौके पर पहुंचे और शव उतारकर जेपी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच की, लेकिन शादाब की मौत हो चुकी थी। टीटी नगर थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया, रात 8 बजे जेपी हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसका नाम शादाब है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिजनों से बात की है। सुसाइड...

घूमने निकले वृद्ध को कंटेनर ने रौंदा, मौत:सागर में ओवरब्रिज से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, सिर से निकला पहिया

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र में खुरई मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने 70 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया। दुर्घटना में वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार सिंधी कैंप निवासी 70 वर्षीय प्रीतम दास पिता मोहनदास नागवानी टहलने के लिए सागर-खुरई मार्ग पर निकले थे। वे घूमने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में वह सड़क पर जा गिरे। तभी कंटेनर का पहिया उनके सिर पर से निकल गया। जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से कंटेनर लेकर भाग गया। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कर भागे कंटेनर को पुलिस ने भैंसा पहाड़ी से पकड़ लिया है। लेकिन ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sTMSqBN via IFTTT

खेत मे काम कर रहे किसान को सांप ने काटा:परासिया के ढाला की है घटना, समय पर नहीं मिली एम्बुलेंस,

परासिया के रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के ढाला गाँव मे खेत मे यूरिया डाल रहें किसान के पैर में सांप ने डंस लिया। किसान जयनारायण मरकाम खेत में यूरिया डालने के लिए गया था। इसी दौरान पैर में सांप ने डंस लिया।उसने खेत में काम कर रहे लोगों को आवाज दी। एक निजी वाहन से तत्काल परासिया अस्पताल लेकर आए। परासिया अस्पताल में डा अमन सिद्धिकी ने जय नारायण मरकाम का उपचार किया। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार देर छिंदवाडा रेफर करने की व्यवस्था बनाई गई। 108 एंबुलेंस को काल किया गया। एंबुलेंस सभी व्यस्त थी। इमरजेंसी में एंबुलेंस नहीं मिल पाई। नतीजतन पीडित के परिजनों ने अपना वाहन बुलाकर तत्काल छिंदवाडा उपचार के लिए ले गए। पीडित के साथ आए लोगों ने बताया कि सांप काटने के बाद उसके पैर में बंद बांधकर ब्लैड से चीरा लगा दिया गया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में 108 एंबुलेंस के संचालन में कुछ कमियां है। जिन्हें दूर करने की जरूरत है। इमरजेंसी में एंबुलेंस कभी नहीं मिलती। पेट दर्द बुखार के मरीज को लाने ऐंबुलेंस व्यस्त रहती है। जबकि इमरजेंसी के लिए मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलती। from मध्...

जूड़ा डॉक्टर का अनोखा विरोध:हाथों में बांधी काली राखी, वी वॉंट जस्टिस के लगाए नारे

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद फिर उसकी हत्या के मामले में लगातार पूरे देश में डॉक्टर विरोध करने में जुटे हुए हैं, हालांकि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर 20 अगस्त को सुनवाई करने की बात कही है। इधर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आज विरोध स्वरूप अनोखे ढंग से राखी का त्यौहार मनाया गया। मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टरों ने अपने साथी पुरुष डॉक्टर को काली राखी बांधी जिस पर की पीड़ित डॉक्टर की फोटो भी लगी थी। विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी सुरक्षा को लेकर सरकार ध्यान नहीं देती है तब तक इसी तरह से लगातार हमारे प्रोटेस्ट जारी रहेगा। सोमवार को पूरा देश जब धूमधाम से रक्षाबंधन त्यौहार मना रहा था उसे दौरान जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर कुछ हटकर राखी त्यौहार मना रहे थे। जूनियर डॉक्टरों ने एक दूसरे को काली राखी बांधी जिस पर की उसे डॉक्टर की फोटो लगी थी जिसकी कोलकाता में हत्या की गई है। डॉ रुद्रिका ने बताया कि कोलकाता में जिस तरह की घटना हुई है उसको लेकर पूरे देश में डॉक्टर में खासा आक्रोश है, य...

इंदौर; रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:खजराना गणेश को चढ़ाई सवा क्विंटल वजनी, 101 मीटर डोर वाली सबसे बड़ी राखी

देशभर में आज राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाइयां पर रक्षा सूत्र बांधेंगी और भाई उनकी रक्षा का संकल्प दोहराएंगे। खास बात यह कि इस बार भी इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में सबसे बड़ी राखी अर्पित की गई। यह राखी सवा क्विंटल वजनी है। इसकी डोर की लम्बाई 101 मीटर है। दुनिया की सबसे बड़ी राखी में “श्री खजराना गणेश हमारे पर्यावरण की रक्षा करें” व “एक पेड़ मां के नाम” संदेश दिया गया है । वहीं इस बार अगस्त में ज्यादा बारिश नहीं होने के चलते एक हफ्ते से बाजारों में अच्छी ग्राहकी रही। राखी के एक दिन पहले रविवार की छुट्‌टी होने से अधिकांश बाजार खुले रहे और खूब रौनक रही। बहनों ने अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखी ली। सबसे ज्यादा भीड़ राखी, कपड़े, मिठाइयों, कॉस्मेटिक दुकानों पर रही। शहर की अनेक बाजारों में रक्षा बंधन की दुकानें लगाई गईं हैं। सड़कों के किनारे लगी दुकानों पर महिलाएं राखी की खरीदारी करती दिखाई दीं। राखी का माहौल राजबाडा, खातीपुरा, मारोठिया, आड़ा बाजार, कपड़ा बाजार, सराफा, अन्नपूर्णा रोड, छावनी, विजय नगर, पाटनीपुरा, मालवा मिल सहित कई क्षेत्रों में देखने को मिला। सब...

शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:325 नग भेड़ों से लोड कंटेनर पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी चौकी अंतर्गत हाईवे से पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर कंटेनर में 325 नग भेड़ मिले थे। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर ट्रक चालक, भेंड मलिक और उनके चार सहयोगी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना पर कंटेनर ट्रक क्रमांक MH 40 BL4242 मिर्जापुर की तरफ से जबलपुर की ओर जा रहा है। जिसमें बड़े ही क्रूरता के साथ भारी संख्या में भेंड़ लोड किए गए हैं। जिनकी जानकारी जिले के पुलिस अधिकारियों को दी गई। मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय व मऊगंज एसडीओपी अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी बीसी विश्वास ने पुलिस टीम के साथ खटखरी हाईवे में उक्त कंटेनर ट्रक को रोकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 325 भेड़ लोड किए गए मिले। पुलिस ने आरोपी कंटेनर ट्रक चालक बालेंद्र सिंह गोड़ निवासी ग्राम पोस्ता थाना रामपुर नैकिंन जिला सीधी, पप्पू कुमार पाल निवासी औरंगाबाद बिहार, सहयोगी अजय सिंह गोड़ निवासी पोस्ता रामपुर नैकिन सीधी, अमरजीत पाल निवासी खेरी औरंगाबाद बिहार, रामआश्रय पासवान न...

एक लाख शिक्षकों को नहीं मिल रहा क्रमोन्नति का लाभ:जेडी और डीईओ कार्यालयों में नहीं हो रहा शासन के आदेश का पालन

स्कूल शिक्षा विभाग ने विधानसभा चुनाव से पहले नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक) को क्रमोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए थे पर इस आदेश का एक साल बाद भी पालन नहीं हो रहा है। संभागीय संयुक्त संचालक (जेडी) और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों में इस मामले में कोई सुनने को भी तैयार नहीं है। बता दें कि शासन ने प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों को 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नति और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 10, 20 वर्ष बाद समयमान वेतनमान देने के आदेश दिए थे। शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने बताया कि क्रमोन्नति देने संबंधी आदेश जारी किए एक वर्ष का समय व्यतीत होने जा रहा है, लेकिन जिला स्तर और संभाग स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान के लिए पात्र नवीन शिक्षक संवर्ग के अध्यापकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। संगठन ने अनेक बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान क्रमोन्नति आदेश की ओर दिलाया, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रदेशभर के करीब एक लाख से ज्यादा अध्यापक क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान से वंचित हैं। उन्हें प...

अपर कलेक्टर ने पटवारी को किया दंडित:7 दिन का वेतन काटने का दिया आदेश

अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने शनिवार को बामोर तहसील के सभागार में राजस्व अभियान के संबंध में पटवारियों की बैठक ली। बैठक में कई पटवारी अनुपस्थित रहे एवं पटवारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य नहीं करने पर उनके विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की। मौक़े पर 6 पटवारियों का 7 दिवस का वेतन और आठ पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं । बता दें कि, प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व महा अभियान 31 अगस्त तक चलाया जा रहा है, जिसकी समीक्षा अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने बामोर तहसील में की, इसमें नक्शा अद्धतन में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं । जिनमें रिठोरा कला के पटवारी अशोक शर्मा, कोतवाल नाका के दीपक यादव, गुलेंद्र के मनोज यादव, बरोली के सहदेव शाक्य, धनेला के उदयभान सिंह तोमर, अरदोनी के संतोष गुप्ता का वेतन काटने के नोटिस जारी किए हैं। वहीं आठ पटवारियों को कारण नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमें टीकरी की पटवारी पूजा त्यागी , मडराई की कीर्ति राजपूत, जयनगर के दीपक बाजपेई, धनेला के उदयभान सिंह तोमर, दोरावली के अमन सिंह, करुआ की सरोज राजपूत, अरदौनी के संतोष ग...

वार्ड क्रमांक 29 में वरिष्ठ नागरिक ने किया ध्वजारोहण:देहात थाना, माइल स्टोन स्कूल,एकलव्य विद्यापीठ में हुआ ध्वजारोहण,निगम सभापति ने वार्ड में किया ध्वजारोहण

78वे स्वतंत्रता दिवस पर,सरकारी कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थाओं और राजनैतिक संस्थाओं सहित सामाजिक संस्थाओं ने ध्वजारोहण किया। वार्ड क्रमांक 29 में वरिष्ठ नागरिक ने किया ध्वजारोहण किया। वार्ड 29 में हुआ ध्वजारोहण प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्ड नंबर 29 मालवी नगर महागौरी धाम के पास 15 अगस्त का पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान वरिष्ठ नागरिक महादेव मालवी ने ध्वजारोहण किया और मिठाई वितरित की । रवि मालवी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। इस दौरान महेश बंदेवार श्याम वर्मा गोपाल मालवीय सहित अन्य उपस्थित रहे। माइल स्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ ध्वजारोहण माईल स्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नागपुर रोड चंदनगांव में 15अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल अनुपमा शुक्ला एवं संचालक अनिल शुक्ला ने ध्वजारोहण कर आजादी के पर्व के अवसर पर देश पर कुर्बान अमर शहीदों को नमन किया lसमस्त छात्र छात्रा से उन्नत राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु अपील की। एकलव्य विद्या पीठ बीसापुर में हुआ ध्वजारोहण 78 वे स्वतंत्रता दिवस...

14 दिन पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द:पलवल स्टेशन में निर्माण के चलते 4सितंबर से 18सितंबर नही चलेगी पातालकोट एक्सप्रेस

छिंदवाड़ा के यात्रियों को एक बार फिर ट्रेन सुविधाओ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेल्वे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 19 दिन बाद पातालकोट फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन बंद रहेगी। पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की 4सितंबर से 18सितंबर तक रेल्वे सेवाए बाधित रहेगी।रेल्वे से मिली जानकारी अनुसार नॉर्दर्न रेल्वे के पलवल में निर्माण कार्य की वजह से सितंबर में 15दिन पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाए बाधित रहेगी। रेल्वे द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन क्रमांक 14626 फिरोजपुर -पातालकोट(सिवनी) ट्रेन 4 सितंबर से 17सितंबर तक और ट्रेन क्रमांक 14623(सिवनी) पातालकोट - -फिरोजपुर ट्रेन 5सितंबर से 18सितंबर तक बाधित रहेगी। जानकारी के मुताबिक पलवल रेलवे स्टेशन में निर्माण के चलते रेलवे ने ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। कलमना में रेलवे कार्य, निरस्त रहेगी एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत कलमना रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन कार्य के चलते वाया छिंदवाड़ा होते हुए रीवा-इतवारी, इतवारी-रीवा, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रीवा-इतवारी(11756) एक्सप्रेस 18 अगस्त तक निरस्त रहेगी। वह...

नर्मदापुरम में सिकलीकर इलाके में पत्थरबाजी:एक गाड़ी का कांच फूटा, ब्रिज पर लगा जाम; 8 के खिलाफ केस दर्ज

नर्मदापुरम में ओवरब्रिज के नीचे स्थित बंगाली कॉलोनी सिकलीकर इलाके में शुक्रवार दोपहर में पत्थरबाजी की घटना हुई। विवाद के बाद दो पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर हमला किया। पत्थरबाजी होते देख ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल सिकलीकर इलाके में पहुुंचा। जगह-जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई। माेहल्ले में एक सड़क पर पत्थर-ही पत्थर बिखरे पड़े नजर आएं। एक गाड़ी का कांच भी फोड़ दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया। दोनों पक्ष से 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर पत्थरबाजी के दौरान व बाद में लोगों की गाड़ियां भी ओवरब्रिज पर खड़ी रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी। कई लोगों ने घटना के बाद के वीडियो बनाएं। जिसमें जगह-जगह पत्थर सड़क पर बिखरे दिख रहे। पुलिस बल भी तैनात दिख रहा। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया दोनों पक्ष एक ही समाज के है। पुरानी रंजिश के चलते आज शुक्रवार को विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पत्थर फेंके गए। 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज सुरक्षा के हिसाब से सिकलीक...

चौथी मंजिल से गिरी मेडिकल स्टूडेंट, मौत:पांच दिन पहले ही चाइना से ग्वालियर आई थी, डिप्रेशन में थी छात्रा

ग्वालियर में एक मेडिकल स्टूडेंट मल्टी के चौथे माले से गिर गई और उसकी मौत हो गई है। मृतका चाइना से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। अभी पांच दिन पहले ही वह चाइना से ग्वालियर आई थी। यहां वह डिप्रेशन में थी, जिसके चलते पिता ने उसे डॉक्टर पर चेकअप भी करवाया था। घटना रात नौ बजे डीडी नगर कोठारी हाउस के सामने की है। घटना के बाद घायल छात्रा को परिजन बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजपुरा थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि मेडिकल स्टूडेंट का गिरना हादसा है या सुसाइड। फिलहाल परिजन भी पुलिस से बात नहीं कर रहे हैं। शहर के महाराज पुरा थाना क्षेत्र में डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस के सामने रहने वाले राजीव दुबे आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज आवाज आई और आसपास के लोग व रिटायर्ड आर्मी मैन राजीव बाहर आए तो देखा उनकी 22 वर्षीय बेटी दीक्षा दुबे बाहर सड़क पर लहूलुहान पड़ी है। चार मंजिल पर फौजी का परिवार रहता है। संभवता चार मंजिल की छत से वह गिरी थी। तत्काल ही पड़ोसियों की मदद से उसे उपचार के लिए गोला का मं...

विंध्याचल अकादमी में उत्साहपूर्वक मनाया आजादी का पर्व:बच्चों ने संगीत शिक्षक के लिखे और रचित गीत "एक नई राह पर" प्रस्तुत किया

विंध्याचल अकादमी, भोपाल में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के मधुर स्वरों के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने संगीत शिक्षक डॉ. प्रसनजीत सरकार द्वारा लिखे और रचित गीत "एक नई राह पर" को प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा "आरंभ है प्रचंड" गीत की दमदार प्रस्तुति ने आकाश को गूंजा दिया। इसके बाद नृत्य, हूलाहूप प्रदर्शन और भाषणों का क्रम रहा। प्राचार्य मोहन बाबू राणा के शब्द उदबोधन के साथ, शाला की शिक्षिका तनुश्री ठाकुर और साहित्यिक कप्तान आरोही उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए।अकादमिक डीन हार्टी सिमोन बेनॉय ने तिरंगा रैली में शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया और उनकी सराहना की। उपस्थित चीफ गेस्ट कुमकुम लीला द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चीफ गेस्ट कुमकुम लीला द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। इसके बाद छात्रों को मिठाई बांटी गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ohNwlH3 via IFTTT

एलन के स्टूडेंट ने ली नशा मुक्ति की शपथ:दूसरों को नशा करने से रोकने का भी संकल्प लिया

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण प्रोग्राम में हिस्सा लिया। एलन मध्यप्रदेश के जोनल हेड डॉ.विपिन योगी ने बताया कि एलन इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, महू, मंडलेश्वर, धार (मोहनखेड़ा) और बुरहानपुर में सुबह और शाम की क्लास में लगभग 21000 स्टूडेंट और 1000 स्टाफ मेंबर्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इंस्टीट्यूट के देशभर के 64 शहरों के स्टडी सेंटर्स पर इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले करीब 3.25 लाख स्टू़डेंट्स ने शपथ ली। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आस-पास वालों को भी नशा करने से रोकने का संकल्प दिलवाया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x4eiV5z via IFTTT

बांग्लादेश में भारतीयों के साथ हो रहा है अत्याचार:हिन्दू सेवा परिषद ने निकाली विशाल मशाल यात्रा,अवैध घुसपैठियों को भगाने की मांग

बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वहां पर हिंदुओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है, युवतियों और किशोरियों को टारगेट किया जा रहा है। जिसको लेकर भारत में आक्रोश पनप रहा है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी में भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में हिन्दू सेवा परिषद ने मंगलवार की रात को एक विशाल रैली निकाली और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जबलपुर के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से घुसपैठ कर बांग्लादेशी लोग रह रहे है, जिस पर की कार्रवाई की जाए। हिन्दू सेवा परिषद की मशाल यात्रा में जगतगुरू राघव देवाचार्य भी शामिल हुए। भारत माता चौक से सिद्ध पीठ काली मंदिर तक निकाली गई मशाल यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बांग्लादेश में भारतीय नागरिक के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली गई मसाल रैली में शामिल हुए जगत गुरु राघव देवाचार्य ने कहा कि भारत अखंड है, और अखंड ही रहेगा, बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है वह ठीक नहीं है। जगतगुरु ने कहा कि यह सैकड़ो मशाल इसलिए जलाई गई है कि अगर आर हमें ललकार रहे है तो हम इसके लिए तैयार है। वहीं हिन्दू सेव...

स्कूल संचालक के बेटे को लगी गोली, हालत गंभीर:घर में रात 11 बजे की घटना, डॉक्टरों ने किया दिल्ली रैफर

ग्वालियर में एक स्कूल संचालक के बेटे को रात 11 बजे गोली लगी है। घटना घर में ही हुई है और पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली लगी है। आशंका है कि छात्र ने खुद को गोली मारी है, लेकिन अभी कोई कुछ नहीं कह रहा है इसलिए पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस को अस्पताल से मामले की सूचना मिली है। जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची घायल को परिजन दिल्ली ले गए थे। पुलिस स्कूल संचालक के घर पहुंची तो वहां स्पॉट साफ मिला। अब पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल संचालक के बेटे ने यदि खुद को गोली मारी है तो इसके पीछे क्या कारण हैं यह पुलिस पता लगा रही है। ग्वालियर के मुरार घोसीपुरा निवासी सतेन्द्र सिंह राणा स्कूल संचालक हैं। सतेन्द्र राणा का 22 वर्षीय बेटा आदित्य सिंह राणा छात्र है। रात पौने ग्यारह बजे अचानक आदित्य के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पिता व अन्य परिजन आदित्य के कमरे में पहुंचे तो वह खून से सना हुआ था। उसके सीने पर गोली लगी थी और पास ही पिता की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। परिजन तत्काल घायल को लेकर एक हॉस्पिटल पहुंचे और वहां से हालत गंभीर होने पर वेंटीलेटर एम्बुलेंस में घायल को दिल्ली ले गए है...

कलेक्टर ने झंडा दूसरे केन्द्र का किया शुभारंभ:22 रुपए में मिलेगा झंडा

हर घर तिरंगा अभियान’’ के अंतर्गत झंडा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ कलेक्टर कार्यालय मुरैना में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने किया। जिसका संचालन मुरैना विकासखंड से मिथलेश बघेल द्वारा किया जा रहा है। झंडा मात्र 22 रूपये की दर पर उपलब्ध है। इसी तरह से पुरानी जिला पंचायत, शहीद संग्रहालय, नवीन जिला पंचायत, पुरानी कलेक्ट्रेट व समस्त जनपद कार्यालय आजीविका मिशन में भी झंडे विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। विक्रय केंद्र के शुभारंभ के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके गोस्वामी, डीपीएम दिनेश सिंह तोमर व समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के लिये झण्डा विक्रय केन्द्र निर्धारित अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे झण्डा विक्रय केन्द्र प्रातः 10 से सायं 06 बजे तक झण्डे क्रय करने के लिये खुले रहेंगे। आम नागरिकों को झण्डे उपलब्ध नगद विक्रय कराये जाने के लिये विक्रय केन्द्र निर्धारण किये गये है। सभी स्थलों पर 12 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक प्रातः 10 से सायं 06 बजे तक झण्डे क्रय किये जा सकते है। जिसमें कार्यालय कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत,...

रीवा में स्वतंत्रता दिवस से पहले फरार आरोपी पकड़ाए:संगीन मामलों में लंबे समय से चल रहे थे फरार

रीवा की सिटी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 15 फरार वारंटियों को धर दबोचा है। सिटी कोतवाली टीआई जय प्रकाश ने बताया कि विभिन्न मामलों के फरार वारंटियों को पकड़ा गया है। जिसमें लूट,चोरी,हत्या,420 और मारपीट समेत कई मामलों के आरोपी शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी काट रहे थे। टीआई जय प्रकाश पटेल के मुताबिक पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया। अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। जिसके बाद से अपने सहयोगी स्टाफ के साथ 24 घंटे अभियान चलाया। मुखबिरों की सूचना और पुलिस बल की सक्रियता से सभी बदमाश पकड़े गए। 24 घंटे के अंदर दर्जन भर से अधिक वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से गिरफ्तार उन्हें जेल भेज दिया गया है। आगामी दिनों में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार है। शहर में शांति कायम रहे और लॉ एण्ड आर्डर का पालन सुनिश्चित ढंग से हो। जिसके लिए पुलिस अधिकारियों के आदेश और मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/H4G1PK6 via IFTTT

टीसी कनेक्शन ने ली युवक की जान:7 साल में नहीं लगे खंभे, पानी में पड़े तार को उठा रहा था; करंट लगने से मौत

जबलपुर के गोहलपुर अमखेरा बस्ती के पास स्थित न्यू नर्मदा नगर में शनिवार की शाम एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पंकज कोष्ठा (35) है जो कि अगरबत्ती बनाने का काम करता था। घटना उस दौरान हुई जब पंकज अपने घर की लाइट जोड़ने के लिए पानी में तैर रही लाइन को जोड़ रहा था, उसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा और वह तार से चिपक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे बिजली से जले पंकज को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी दो बेटी और एक छोटा भाई है जो कि मनोरोगी है। पंकज घर पर अगरबत्ती बनाकर परिवार पालता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द कनेक्शन किए जाए। जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर पंकज रहता है, वहां पर बिल्डर ने प्लाटिंग कर उन्हें बेच तो दिया पर सड़क,बिजली की सुविधा नहीं दी जिसके चलते बीते सात सालों से न्यू नर्मदा नगर में रहने वाले लोग टीसी कनेक्शन लेकर रह रहे है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को अ...

ई-श्रम कार्ड धारी उपभोक्ता दस्तावेज जमा कराए:12 अगस्त तक बन सकेंगी पात्रता पर्ची

मुरैना जिले के समस्त ई-श्रम कार्डधारी पात्र हितग्राही शासन के निर्देशानुसार अभियान चलाकर सभी ई-श्रम कार्डधारी हितग्राहियों के मोबाइल पर कॉल एवं एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजकर ई-श्रम कार्डधारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्रता पर्ची जारी कर खाद्यान्न का लाभ दिलाया जाना है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए समस्त ई-श्रमकार्ड धारी उपभोक्ता अपनी समग्र आई.डी., आधारकार्ड, श्रम कार्ड की छायाप्रति आदि डाक्युमेंट ले जाकर संबंधित पंचायत सचिव एवं नगरीय निकाय कार्यालय में जमा करायें, ताकि उन्हें खाद्यान्न से लाभान्वित किया जा सके। श्रमकार्ड पर पर्ची जारी करने का अभियान 12 अगस्त, 2024 तक जारी रहेगा। सम्पूर्ण जिले में ई-श्रम कार्डधारियों की संख्या 134000 के लगभग है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tKrmSe9 via IFTTT

NRI का प्लॉट हड़पने वाला गिरफ्तार:दिल्ली के पास फरीदाबाद से पकड़ा फ्रॉड, पहचान छुपाकर रह रहा था

NRI महिला का तीस लाख रुपए का प्लॉट एक फर्जी महिला विक्रेता खड़ी कर रजिस्ट्री कराने वाले ठग को तीन दिन की मशक्कत के बाद दिल्ली के पास फरीदाबाद से पकड़ा है। आरोपी इतना शातिर है कि पकड़े जाने के बाद अपनी पहचान छुपाते हुए पुलिस टीम को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूरी तैयारी से पहुंची थी। पुलिस ने उसकी एक नहीं चलने दी। पुलिस ने उसे असली आरोपी की पहचान कराने का बहाना बनाकर गाड़ी में ऐसा बैठाया कि फरीदाबाद से गाड़ी सीधे ग्वालियर में आकर रुकी है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उसके इस कृत्य में कौन-कौन शामिल है। सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई महाराजपुरा धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि अमेरिका निवासी रंजना उपाध्याय का एक प्लॉट शताब्दीपुरम में है। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी रंजना ने अपनी बहन वंदना को दी थी। करीब दो साल पहले जब रंजना की बहन वंदना प्लॉट पर देखरेख करने पहुंची तो पता चला कि इस प्लॉट की रजिस्ट्री पुनीत सक्सेना और लखन गुर्जर के नाम हो गई है। इस पर वह अचंभित हुई क्योंकि उसकी बहन अमेरिका में थी। क्योंकि प्लॉट की देखरेख की जिम्मेदारी उनके पास थ...

मंत्रियों को मिला मनमर्जी का स्टाफ:CM की परमिशन के बाद मंत्री स्टाफ में पदस्थ रहे अफसरों-कर्मचारियों की हो गई वापसी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को उनकी मर्जी से स्टाफ में विशेष सहायक, निज सहायक और स्टाफ के कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। आठ माह की मशक्कत के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 दिनों के अंतराल में 14 मंत्रियों के स्टाफ की पद स्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जो अफसर, कर्मचारी मंत्री स्टाफ में पोस्टिंग पाने में सफल रहे हैं उनमें से कई पिछले एक दशक से मंत्रियों के यहां काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के यहां पहले काम कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंंग पर रोक लगा दी थी। इससे संबंधित नस्ती मंजूर नहीं किए जाने के बाद कई मंत्रियों के स्टाफ में ये अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन अब 15 अगस्त के पहले सीएम यादव ने इन अफसरों, कर्मचारियों की पद स्थापना पर सहमति दे दी है। ये अधिकारी इस मंत्री के बने विशेष सहायक इन्हें मंत्री स्टाफ में निज सचिव, बाबू बनाया गया from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GCafQ5N via IFTTT

सड़क हादसे में तीन की हुई मौत:एक गंभीर रूप से हुआ घायल, डिवाइडर में कार घुसने से हुआ था हादसा

आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोलिया के समीप ब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब 7 से 8 बजे आई-10 कार डिवाइडर में घुसने से दर्दनाक हादसा हुआ। कार में कुल 04 लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन एवं मित्र राजेंद्र जोशी और पत्नी उषा जोशी थे। जो शाजापुर से देवास जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते ही मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को देवास के संस्कार हॉस्पिटल रवाना किया गया था। संस्कार अस्पताल देवास में डॉ. प्रमोद जैन करीब (65) निवासी तारानी कॉलोनी देवास को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया। कार में सवार अन्य 03 लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण में मृत घोषित किया गया है। मृतकों में आशा जैन पति डॉ0 प्रमोद जैन करीब (60) निवासी तारानी कॉलोनी देवास,राजेंद्र जोशी (65) निवासी त्रिलोक नगर देवास और शउषा जोशी पति राजेंद्र जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर देवास है। मृतकों का कल पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। from...

एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची:सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

आगामी त्योहारों को देखते एसडीएम रोशनी पाटीदार और खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा ग्राम सांभर और ग्राम अनारद में स्थित मावा निर्माताओं के निर्माण स्थलों की जांच की गई। ग्राम सांभर में मावा निर्माण कर विक्रय का कार्य कर रहे। अतुल पिता सूर्यमणि यादव जो की गोल्डन मावा भंडार नाम से मावा और मिठाई निर्माण कर विक्रय का व्यापार करते है। जांच के बाद सफेद मावा, पीला मावा और पेडा के नमूने जांच के लिए गए। इसी प्रकार ग्राम अनारद में शिव बहादुर पिता सीता राम यादव जो कि यादव मावा भंडार के नाम से मावा एवं मिठाई निर्माण का कार्य करते है से मावा एवं पेडा के दो नमूने जांच के लिए गए हैं। नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में आगामी दिनों में कार्रवाई जारी रहेगी। लगाया जुर्माना न्यायालय एडीएम अश्विन कुमार रावत के समक्ष दायर किये गए प्रकरणों में निर्णय सुनाते हुआ विभिन्न खाद्य व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया है। जैन बेकरी, धामनोद पर 5 हजार, मां कलिका ट्रेडि...

विदेशी जीव-जंतुओं को पालना हुआ आसान:रीवा में वन विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन ; नए नियमों की दी गई जानकारी

गुरुवार को रीवा के ईको पार्क में वन विभाग के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि अब किसी भी विदेशी जीव-जंतु या पक्षी की प्रजातियों को पालना आसान हो गया है। नए संशोधनों के मुताबिक विदेशी प्रजातियां वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची 4 के अंतर्गत आती हैं। जिसके लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति या पशु-पक्षियों का व्यापार करने वाली संस्था वैधानिक रूप से साइट पर रजिस्ट्रेशन करके लवबर्ड्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, सन् कन्योर्, रेट फुट ,टोरटइज , ग्रीनइगुआना ,बालपाइथन ,मकाउ एंपरर स्कॉर्पियन आदि को अपने पास रख सकते हैं। डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया कि जीवित वन्य प्राणियों को अपने पास रखने के लिए परिवेश पोर्टल 2 में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। जिसके लिए सभी वनकर्मचारियों को विदेशी मैमल्स रेप्टाइल्स और बर्ड्स के आकार रंग वा उनकी प्रमुख पहचान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि जीवित विदेशी प्राणी प्रजातियों का परिवेश पोर्टल पर 31 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W2crpKX via I...

खाद्य विभाग ने आठ दूध वालों से 16 सैंपल लिए:खाद्य विभाग में दूध वालों के खिलाफ की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के जांच दल ने थाना बानमौर के सामने एबी रोड़ पर थाना बानमौर के पुलिस बल के सहयोग से दुग्ध वाहनों को रोककर चलित लैव से दूध की जांच की गई। 08 दुग्ध विक्रेताओं से 16 दूध के नमूने जांच किए गए। दूध में यूरिया, डिटरजेंट, हाईड्रोजन परऑक्साईड की जांच की गई। संदीप बघेल की जांच दल की टीम जय भोले नाथ डेयरी पर पहुंची। वहां से पनीर तथा दही के मिलावटी होने के संदेह पर पनीर एवं दही का नमूना संग्रहित किया गया। राजकुमार गुर्जर की टीम ने नूराबाद स्थित गणेश डेयरी से घी का नमूना लिया। 06 अगस्त को ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा 200 किग्रा पनीर पकड़ा गया था, जो जौरा के मेघ सिंह कुशवाह की डेयरी से भेजा गया था। सूचना प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर एवं अनिल प्रताप सिंह परिहार जौरा स्थित मेघ सिंह कुशवाह की डेयरी पर पहुंचे, यहां डेयरी का निरीक्षण करने पर डीप फ्रीजर में पनीर पाया गया, पनीर के मिलावटी होने के संदेह पर पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल जांच के लिए भेजे गये। जांच परिणाम प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक ...

रतलाम में मदरसों की जांच की मांग:हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

रतलाम में बगैर मान्यता के चल रहे मदरसों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन किया। मदरसों की जांच और इसमें रहने वालों का पुलिस वेरीफिकेशन की मांग की। प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम अनिल भाना को सौंपा। पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। ज्ञापन में बताया शहर में बगैर अनुमित के मदरसे चल रहे हैं। पिछले दिनों मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने खाचरौद रोड स्थित मदरसे का निरीक्षण किया। मदरसा बगैर अनुमति के चलना मिला। यहां रह रही बालिकाओं का मुख्यमंत्री बाल आशीर्वा योजना में पंजीयन भी नहीं मिला। बालिकाओं को स्कूल भी नहीं भेजा जाना मिला। जांच के दौरान बालिकाओं के कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी मिले। यह बालिकाओं की निजता का हनन होने का भी मामला है। एक कमरे में क्षमता से ज्यादा बालिकाएं भी रहना मिली है। बगैर किसी पंजीयन के मदरसों का संचालन आर्थिक अपराध को जन्म देता है। इसके बाद शहर के अन्य मदरसों का निरीक्षण किया गया तो वो भी बगैर अनुमति चलना मिले। मदरसों में यूपी, राजस्थान, गुजरात के बालक, युवा रहना मिला। यही नहीं कई मदरसों को मसजिदों में परिवर्तित कर दिया है। जब मदरसा थे तो मसजिद कैसे ...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी असगर अली नहीं रहे:राजकीय सम्मान के साथ उठा जनाजा

मुरैना जिले के गणेशपुरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी असगर अली का 99 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत गुरुवार को देहान्त हो गया । असगर अली को प्रशासन की ओर तहसीलदार कुलदीप दुवे ने राजकीय सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित किये वहीं पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ सशस्त्र बल ने गार्ड ऑफ ओनर के साथ अंतिम सलामी दी । असगर अली का इंतकाल, होने के बाद अपराह्न में गणेशपुरा स्थित निज निवास से कब्रिस्तान के लिए जनाजा निकाला गया । कब्रिस्तान ईदगाह में ही अंतिम नमाज अदा की गयी । प्रशासन व पुलिस के साथ अनेक समाजों के गणमान्य नागरिक जन भीशामिल हुए। अंत में उनके पुत्र शमाउद्दीन शमा सहित पूरे परिवार ने उनको पूरे रीति- रिवाजों के अनुसार कब्र में दफ़नाया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x57oh4R via IFTTT

भू-माफिया कृषि भूमि पर कब्जा करने की दे रहे धमकी

देवास| भू-माफिया खेत में लहलहाती फसल को नुकसान पहुंचाने और कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता राजेश्वरी पाठक, संजीव पाठक निवासी धार, राजीव पाठक व साधना पाठक निवासी इंदौर ने देवास एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। शिकायत में बताया कि हमारे स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम आनंदनगर, हीरापुर और मिर्जापुर में कृषि भूमि है। इस पर सहखातेदार कब्जा करने की नियत से हमें धमकी दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत कलेक्टर, एसडीओपी, एसडीएम से भी की है। साथ ही पीएम व सीएम से स्पीड पोस्ट के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BKVeLH1 via IFTTT

NSUI की भूख हड़ताल: छात्र नेता हुआ बेहोश:बुधवार रात पुलिस-प्रशासन ने चार छात्रों को पहुंचाया अस्पताल, एक को किया भर्ती

जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा प्राइवेट कॉलेजों को संबद्धता दिए जाने में भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद मंगलवार को NSUI के छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मंगलवार को भी इनको जबरन हटाने का प्रयास कियास था। पर बुधवार रात भूख हड़ताल पर बैठे छह छात्र नेताओं में से चार की हालत बिगड़ गई। बुधवार रात NSUI के जिला उपाध्यक्ष युवराज पवैया बेहोश होकर गिर पड़े थे। मौका की तलाश में बैठी पुलिस और प्रशासन की टीम डॉक्टरों को लेकर पहुंची और छात्र नेता युवरात सहित चार छात्र नेताओं को एम्बुलेंस में लेकर मुरार अस्पताल पहुंची है। जिसमें युवरात को भर्ती किया गया है। जबकि छात्र नेता जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा और राहुल मावई अभी भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। ग्वालियर में NSUI के छात्र नेता लगातार जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा प्राइवेट कॉलेजों को संबद्धता दिए जाने में भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आए दिन विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा था। जिस कारण मंगलवार से NSUI के छात्र नेता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवराज ...

सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत:पिकअप और बाइक में भीषण टक्कर, मजदूरी करके घर लौटते समय हादसे का हुए शिकार

मंगलवार को भानानादेही निवासी 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।जानकारी अनुसार कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के भानादेही गांव के रहने वाला संतोष पिता मोहनलाल परतेती उम्र 40 साल अपने साथी भरोसा चंद्रवंशी और रामचरण धुर्वे के साथ छिंदवाड़ा मजदूरी करने आया हुआ था। शाम 6 बजे संतोष अपने दोनों साथी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान बोरिया के समीप सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है की पिकअप चालक बाइक सहित तीनों को करीब 50 मीटर दूर घसीटते हुए ले गया था। हादसा इतना दर्दनाक था देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना में संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं गंभीर रूप से घायल भरोसा और रामचरण को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नागपुर रेफर कर दिया गया। सौसर के पास एक-एक कर दोनों ने भी दम तोड़ दिया घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। गांव में हुई 3 मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । कुंडीपुरा पुलिस ने तीनों के शव को सुरक्षित मरचुरी में रखवा दिया है बुधवार की सुबह तीनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। from मध्य प्रदेश |...

SDM ने सीनियर बालक हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया:छात्रों के बीच बैठकर व्यवस्थाओं के विषय में ली जानकारी

रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह ने मंगलवार रात 8:30 बजे अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बैठ कर छात्रावास की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। साथ ही छात्रावास के हर कमरे और टॉयलेट में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पीने के पानी, भोजन के विषय में भी जानकारी ली। एसडीएम ने बच्चों से बारिश के बीच छात्रावास में कोई परेशानी तो नहीं हो रही, इस विषय में भी जानकारी ली। छात्रों ने एसडीएम के सामने पढ़ाई करने बाली टेबल की मांग रखी। छात्रों की इस मांग पर एसडीएम ने छात्रावास की अधीक्षक को छात्रों की टेबल से संबंधित समस्या का निराकरण करने निर्देश दिए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Be4Hk7 via IFTTT

रीवा में बीच सड़क धू-धू कर जली स्कूटी,VIDEO:फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने आई, स्कूटी जलकर हुई खाक

रीवा में बीच सड़क एक स्कूटी धू-धू कर जल गई। घटना अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहिया शराब दुकान के सामने की है। जहां सोमवार रात सफारी होटल के पास अचानक एक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। कुलदीप सोनी ने बताया कि मैं अमहिया क्षेत्र में पावर हाउस के पास का रहने वाला हूं। रात 11:30 बजे स्कूटी लेकर जा रहा था। तभी ऐसा लगा की स्कूटी से पेट्रोल लीक हो रहा है। मैंने सड़क पर स्कूटी खड़ी की और देखने लगा। इतने में स्कूटी से धुआं निकलने लगा। मैं कुछ समझ पाता इसके पहले ही स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। आग की लपेट धीरे-धीरे बढ़ने लगी तो मैं पीछे हट गया। घटना की सूचना मिलते ही थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाती। तब तक स्कूटी जलकर खाक हो गई थी। मेरे हिसाब से पेट्रोल लीकेज की वजह से स्कूटी में आग लगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IdoyLzk via IFTTT

विष्णुपुरी कोयला खदान में मजदूर की मौत:काम करते समय खदान के अंदर बिगड़ी तबीयत ,अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

परासिया पेंच एरिया की विष्णु पुरी भूमिगत कोयला खदान में सोमवार को काम करने के दौरान एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने में साथी कर्मचारियों ने उसे खदान के बाहर लाकर जहां से उसे वाहन की मदद से केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने जांच उपरांत कामगार को मृत घोषित किया। शिवपुरी निवासी 51वर्षीय विपतलाल पिता माहूलाल डेहरिया विष्णुपुरी कोयला खदान में ठेका मजदूर था। जो सोमवार को अपने कार्य पर गया हुआ था। कार्य के दौरान खदान के भीतर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया था। खान प्रबंधन द्वारा बताया जा रहा है कि मजदूर की तबीयत जब बिगड़ी तो उसे बड़कुही केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई बड़कुही पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सवेरे किया जाएगा। ज्ञात हो कि खदानों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। जोकी ऐसी घटनाओं के कारण भी बनते हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भा...

मंत्री पटेल की PRO पूजा थापक सुसाइड केस, पति गिरफ्तार:दिल्ली में दोस्त के घर छिपा था निखिल, आरोपी सास की तलाश जारी

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास की पीआरओ पूजा थापक ने 9 जुलाई को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 16 जुलाई को दहेज मृत्यु, खुदकुशी के लिए मजबूर करने और प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से आरोपी निखिल दुबे और उसकी मां आशा दुबे फरार चल रहे थे। पुलिस ने शनिवार को निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह अपने एक दोस्त के घर छिपा था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया। रविवार को टीम उसे भोपाल ले आई। रविवार की शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। निखिल की मां की तलाश जारी पुलिस की पूछताछ में निखिल ने बताया कि पत्नी की मौत की पुष्टि के बाद ही वह भोपाल छोड़ चुका था। उसे आभास हो चुका था कि पूजा के मायके वाले उसके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। फरारी के दौरान वह दिल्ली की अलग-अलग होटलों में रहा। बीते दो दिनों से वह नई दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त के घर छिपा था। उसने दोस्त को केस के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। एसीपी का कहना...

जमानत पर छूटते ही युवक गायब:पिता ने लगाई याचिका,बोले-हत्या की है आशंका; हाईकोर्ट ने कहा 20 अगस्त तक तलाश करो

बालाघाट जिले का रहने वाला एक युवक जमानत पर छूटा और फिर अचानक ही गायब हो गया। परिजनों ने उसे खूब तलाश किया पर जब उसका पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार ने बालाघाट कलेक्टर और एसपी से मदद कर उसे तलाश करने की गुहार लगाई, इसके बाद भी जब युवक का पता नहीं चला तो परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए अंदेशा जताया और कोर्ट को बताया कि निश्चित रूप से हो सकता है उसके साथ कुछ गलत घटना हो गई है, इस वजह से वह गायब हो गया हो। मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और बालाघाट एसपी को निर्देश दिए कि युवक को तलाश कर हाईकोर्ट के सामने पेश किया जाए। दरअसल गायब हुए युवक रूपेश सिंह के पिता धन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कोर्ट को बताया कि करीब चार माह पहले उनका बेटे को दो व्यक्तियों से हुए विवाद के चलते कंटगी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसे जांच के दौरान एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुछ दिन बाद रूपेश सिंह को जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया। जेल से बाहर आने के कुछ ही दिन बाद रूपेश सिंह अचानक ही गायब हो गया। रूपेश के पिता ने धन सिंह ने उसे बहुत तलाश क...

कांकलखेड़ी में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड:घर के अंदर फंदा लगाकर झूली; पुलिस जांच में जुटी

विदिशा जिले के पठारी थाना अंतर्गत ग्राम कांकलखेड़ी में एक 16 वर्षीय बालिका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मोनिका अहिरवार पिता तुलसीराम अहिरवार उम्र लगभग 16 वर्ष ने अपने घर की लकड़ी (म्यार) से लटक कर शनिवार की देर शाम को आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई विमलेश राय अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही कर मृतका मोनिका अहिरवार के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए पठारी अस्पताल ले गए। टीआई विमलेश राय ने बताया कि मृतक मोनिका के फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। रविवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पठारी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m5ftN1O via IFTTT

ग्वालियर पुलिस की आनौखी पहल:15 साल बाद लौटे तो न घर था और न ही जमीन,चंद मिनटों में किया समाधान, घर-जमीन मिलते ही बच्चों के आंसू छलके

ग्वालियर पुलिस अगर अपराध को सुलझाने पर आ जाए तो उन समस्यों का निराकरण चंद मिनटों में कर डालती है। ऐसा ही एक मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चक महाराजपुरा में सामने आया है, जहां 15 साल पहले माता-पिता का देहांत होने पर मामा के घर रहने गए थे और अब लौटकर आए तो न तो उनका घर मिला और न ही जमीन। परेशान बच्चे एसडीओपी बेहट के पास पहुंचे और अपनी परेशानी बताई जिसपर एसडीओपी संतोष पटेल उन्हें लेकर उनके परिजनों के पास पहुंचे और समझाइश दी तो वर्षों तक चलने वाली समस्या का चंद मिनट में समाधान हो गया। बच्चों को उनका घर और जमीन मिली तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, जिसके लिए बच्चों ने एसडीओपी को धन्यवाद दिया है। बच्चों के माता-पिता का 15 साल पहले हुआ था देहांत बता दें कि ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चक महाराजपुरा में रहने वाले तीन बच्चे एसडीओपी बेहट के पास पहुंचे और शिकायत करते हुए बताया कि उनके माता और पिता का 15 साल पहले देहांत हो गया था और माता व पिता की मौत के बाद वह पढऩे के लिए मामा के घर चले गए थे,उसके बाद वह वापस नहीं आए। अब जब वह बड़े हो गए हैं और अपने घर आए तो न तो उन्हें रहने क...

4 अगस्त को परीक्षा:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा चार शहरों में होगी, 25 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

एमपी पीएससी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा 4 अगस्त रविवार काे हाेगी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में चार शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में सेंटर बनाए गए हैं। चाराें शहराों में 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। भोपाल में 19 सेंटर पर 6500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंदौर में 17 सेंटरो पर 6100 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा काे लेकर तैयारी शुरू हाे गई है। इस बार भी परीक्षा 8 विषयों के लिए हाेगी। इसमें 734 पद हैं। इससे पहले 9 जून काे आठ अन्य विषयों की परीक्षा हाे चुकी है। परीक्षा में नकलचियों पर नजर रहेगी। हर सेंटर पर जैमर भी लगेंगे। साथ ही उड़नदस्ते भी केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग करेंगे। इन विषयों के लिए हाे चुकी एग्जाम एमपी पीएससी 9 जून काे वनस्पति शास्त्र, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, होम साइंस, हिस्ट्री, गणित, संस्कृत जैसे विषयों के लिए परीक्षा हाे चुकी है। यह परीक्षा 826 पदों के लिए हुई थी। इसमें 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अंतिम चरण की परीक्षा 17 नवंबर काे हाेगी। दिसंबर 2022 में जारी हुआ था विज्ञापन राज्य शासन ने सहायक प्राध्यापक के लिए दिसंबर...

100 साल पूरे होने पर RSS नहीं करेगा बड़ा आयोजन:इंदौर में चल रही संपर्क बैठक में हुआ फैसला, सर कार्यवाह होसबोले ने भी किया संबोधित

इंदौर में आज संघ की बैठक का दूसरा दिन था। बैठक में सर कार्यवाह दतात्रय होसबोले ने भी भाग लिया। संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार दो दिन से चल रही बैठक में यह तय किया गया है कि संघ ज्यादा से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाएगा और समाज को जागरुक करने का काम करेगा। वहीं अगले साल संघ 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है, इस मौके पर संघ की तरफ से बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं मनाया जाएगा, बल्कि संघ को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं बैठक में यह भी तय हुआ है कि जो लोग संघ से ज्यादा वाकिफ नहीं है, लेकिन संघ के प्रति उनकी धारणा गलत है, ऐसे लोगों को संघ के कार्य और विचारधारा से अवगत कराकर उनकी धारणा दूर कैसे की जाए इस पर ध्यान दिया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में आज सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले ने एक सत्र को संबोधित किया है। जिसमें उन्होंने देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक शक्तियों को मजबूत करने पर बल दिया। इंदौर में आयोजित संपर्क बैठक में सरकार्यवाहक तीन दिन पूरे समय मौजूद रहेंगे। सर संघचालक के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद सरकार्यवाह का माना जाता है। दत्तात्रेय होसबोले शुक्रव...

1962 पर कॉल कर घर बुलाएं पशु अस्पताल

खरगोन| पशुपालकों को पशुओं के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है। टोल फ्री नंबर 1962 पर बीमारी की सूचना देने पर चलित अस्पताल खुद उनके घर पहुंच जाएगा। चलित वैन में एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयां रहेंगी। इलाज नाम मात्र के शुल्क पर होगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने किसानों व पशुपालकों से जिले में संचालित 12 चलित पशु उपचार इकाई का लाभ लेने की बात कही। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UqdGwkM via IFTTT

केदारनाथ में फंसे शिवपुरी के 61यात्री:हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर 51 श्रृद्धालु रुद्रप्रयाग लाए गए,बाकी केदारनाथ में सुरक्षित, CM ने दी जानकारी

केदारनाथ की धार्मिक यात्रा पर गए शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के 61 यात्री बादल फटने के बाद फंस गए। जानकारी मिलने के बाद मप्र और उत्तराखंड की सरकारें सक्रिय हुईं और हेलीकॉप्टर के जरिए श्रृद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया। हेलीकॉप्टर से कराया रेस्क्यू सीएम डॉ मोहन यादव ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा-चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। बाकी 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ...