100 साल पूरे होने पर RSS नहीं करेगा बड़ा आयोजन:इंदौर में चल रही संपर्क बैठक में हुआ फैसला, सर कार्यवाह होसबोले ने भी किया संबोधित Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

100 साल पूरे होने पर RSS नहीं करेगा बड़ा आयोजन:इंदौर में चल रही संपर्क बैठक में हुआ फैसला, सर कार्यवाह होसबोले ने भी किया संबोधित

इंदौर में आज संघ की बैठक का दूसरा दिन था। बैठक में सर कार्यवाह दतात्रय होसबोले ने भी भाग लिया। संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार दो दिन से चल रही बैठक में यह तय किया गया है कि संघ ज्यादा से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाएगा और समाज को जागरुक करने का काम करेगा। वहीं अगले साल संघ 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है, इस मौके पर संघ की तरफ से बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं मनाया जाएगा, बल्कि संघ को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं बैठक में यह भी तय हुआ है कि जो लोग संघ से ज्यादा वाकिफ नहीं है, लेकिन संघ के प्रति उनकी धारणा गलत है, ऐसे लोगों को संघ के कार्य और विचारधारा से अवगत कराकर उनकी धारणा दूर कैसे की जाए इस पर ध्यान दिया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में आज सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले ने एक सत्र को संबोधित किया है। जिसमें उन्होंने देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक शक्तियों को मजबूत करने पर बल दिया। इंदौर में आयोजित संपर्क बैठक में सरकार्यवाहक तीन दिन पूरे समय मौजूद रहेंगे। सर संघचालक के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद सरकार्यवाह का माना जाता है। दत्तात्रेय होसबोले शुक्रवार सुबह ही इंदौर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि वह सीधे बैठक स्थल पर पहुंचे। वह तीन दिन बैठक में ही मौजूद रहेंगे। सरकार्यवाह सहित तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के किसी भी प्रकार के अन्य बैठक या प्रवास की कोई सूचना नहीं है। यानी शुद्ध चिंतन मनन इस बैठक में होना है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में प्रांत स्तर और उससे ऊपर के पदाधिाकारियों को बुलाया गया है। यानी यह साफ है कि बैठक में प्रदेश स्तर और उससे ऊपर के पदाधिकारी ही शामिल होंगे। संपर्क विभाग कभी लूप लाइन कहलाता था संघ के संपर्क विभाग का बीते दो दशक में काम काफी फैल चुका है। कभी इसे लूप लाईन भी कह दिया जाता था क्योंकि महत्वपूर्ण दायित्व से मुक्त हुए पदाधिकारियों को इस विभाग में जिम्मेदारी सौंपी जाती थी। पर दो दशक में यह बात पूरी तरह से मिथक साबित हो चुकी है। विभाग का सीधा समाज के हर वर्ग से संपर्क होता है। संघ के कामकाज, विभिन्न प्रकल्प को लेकर लोगों की राय, विजयादशमी पर संघ प्रमुख के भाषण पर प्रतिक्रिया जुटाने जैसे काम विभाग के है। इन्ही जानकारियों के आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाती है। संपर्क विभाग ने अब अपनी पैठ समाज के प्रबुद्ध वर्ग में बढ़ाना शुरू कर दिया है। बीते दो दशक में डॉक्टर्स, एडव्होकेट, इंजीनियर्स, आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों पर खूब ध्यान लगाया। इसके परिणाम भी सार्थक हुए। अब विभाग का सारा फोकस ब्यूरोक्रेट, प्रोफेशनल्स और युवाओं पर रहेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस बैठक में आरएसएस की रचना के अनुरूप बने सभी प्रान्त के सम्पर्क व सह सम्पर्क प्रमुख शामिल हुए है। बैठक में समस्त बाहरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्थानीय पदाधिकारियों के हाथ में है। बैठक स्थल पर ओर उसके आसपास के क्षेत्र में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बैठक स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित है। पुलिस बल को भी एक सीमा तक ही सिमित रखा गया है। पहले दिन 3 बजे शुरू हुई बैठक इंदौर में पहले दिन यानी गुरुवार को संपर्क विभाग की बैठक दोपहर तीन बजे शुरू हुई थी। बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे, रमेश पप्पाजी सहित संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सह संपर्क प्रमुख शामिल है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/08zye6X
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...