DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी:फेसबुक पर महिला से दोस्ती, फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कराए निवेश

ग्वालियर में एक कारोबारी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म GOLD/DGMCOINFX.COM के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराकर 1.41 करोड़ रुपए की ठगी की है। कारोबारी गत्ता फैक्ट्री का संचालक है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक वेबसाइट के माध्यम से कुछ लोगों ने कारोबारी से संपर्क किया। निवेश कराने के बाद शुरुआत में उसे उसके अकाउंट में कुछ मुनाफा दिखाया जाता रहा। लेकिन जब कारोबारी ने राशि निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स चार्जेज के नाम पर और पैसों की मांग की। जब कारोबारी ने यह रकम जमा नहीं की, तो न तो उसकी मूल राशि वापस की गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। करीब पांच महीने तक ठग कारोबारी को अपने जाल में फंसाए रहे। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। शहर के गोला का मंदिर स्थित मुरार इन्क्लेव निवासी 75 साल के दुर्गा प्रसाद पुत्र जयनारायण नागर कारोबारी हैं। उनकी ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री है। 2025 में उनकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद उन...

‘यूरोलॉजी समस्या को छिपाना सबसे बड़ी गलती’:इंदौर में जुटे देश-विदेश के 70 एक्सपर्ट्स, बोले- 40 साल की उम्र के बाद सालाना जांच जरूरी

आजकल किडनी स्टोन, प्रोस्टेट बढ़ना (BPH), पेशाब में जलन या खून आना, बार-बार यूरिन इंफेक्शन और ब्लैडर-किडनी कैंसर जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कम पानी पीना, जंक फूड, धूम्रपान, लंबे समय तक बैठकर काम करना और पेशाब रोकना इसके मुख्य कारण हैं। इनसे बचने के लिए रोज 3-4 लीटर पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें, नमक और तले-भुने भोजन से बचें और 40 वर्ष की उम्र के बाद सालाना जांच जरूर कराएं। ये बातें इंदौर में आयोजित यूरोलॉजी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस USICON-2026 के दूसरे दिन देश-विदेश से आए एक्सपर्ट्स ने अपने जागरूकता संदेश में कहीं हैं। उन्होंने चेताया कि पेशाब में दर्द, रुकावट, खून, कमर दर्द या रात में बार-बार उठना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर बीमारी को न्योता दे सकता है। कम दिनों तक भर्ती और जल्दी रिकवरी हो फोकस ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सुशील भाटिया ने कहा- USICON को सिर्फ एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस के रूप में नहीं, बल्कि हेल्थ मिशन के रूप में डिजाइन किया है। यहां दिखाई जा रही रोबोटिक और लेजर तकनीकें मरीजों के लिए वरदान हैं। कम दर्द, कम खून, कम दिनों तक अस्पताल में भर्ती और जल्दी रिकवरी हो, य...

बजरंग दल मध्यभारत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता:भेल भोपाल ने जीता खिताब; 20 टीमों ने दिखाया दमखम

बजरंग दल मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। राजधानी के आरके स्पोर्ट वर्ल्ड, मिनाल (भेल) में आयोजित प्रतियोगिता में मध्यभारत प्रांत की 20 टीमों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में भेल भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गंजबासौदा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किसन प्रजापत और डीआईजी ग्रामीण राजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को मजबूत करते हैं। टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले कड़े रहे। सेमीफाइनल और फाइनल में दर्शकों को रणनीतिक दांव-पेंच देखने को मिले। विजेता टीम भेल भोपाल ने संतुलित आक्रमण और मजबूत डिफेंस के दम पर खिताब जीता। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, प्रांत अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाध...

इंदौर में रोटरी मंडल 3040 का 42वां जिला अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’:दो दिवसीय आयोजन में मप्र, गुजरात के 900 रोटेरियन होंगे शामिल; विदेश से भी आएंगे दिग्गज

रोटरी मंडल 3040 द्वारा अपने प्रतिष्ठित 42वें रोटरी जिला अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’ का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 को ग्रैंड शेरेटन (मैरियट समूह), इंदौर में किया जाएगा। दो दिवसीय यह अधिवेशन सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकार जैसे रोटरी के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 25 राजस्व जिलों एवं गुजरात के 4 जिलों से लगभग 800 से 900 रोटेरियन सहभागिता करेंगे। अधिवेशन का आयोजन जिला गवर्नर सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा और कॉन्फ्रेंस चेयरमैन बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। रोटरी पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर अमेरिका और ब्रिटेन सहित देश-विदेश से अनेक प्रख्यात रोटरी लीडर्स और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इनमें डॉ. रमेश गर्ग, डॉ. रीता गर्ग (अमेरिका), पीडीजी विजय पटेल, नयना पटेल (यूके) और आरआईपीआर पीडीजी दिनेश मेहता प्रमुख हैं। अधिवेशन में आचार्य बालकृष्ण, मेजर दीपेंद्र सेंगर, डॉ. सुधांशु मणि, गजल कालरा, प्रदीप जोशी और जयप्रकाश काबरा जैसे प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में उदय दहिया, मुन्ना बैटरी, रचना चोपड़ा, मीरान र...

ऑटो खड़ा करने के विवाद में चाकूबाजी:2 युवकों पर चाकू से किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

ऐशबाग थाना क्षेत्र की अहमद कॉलोनी में मंगलवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ऑटो खड़ा करने को लेकर पड़ोसियों से हुई कहासुनी के बाद चार युवकों ने दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फाइज (18) और फरजान (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फाइज की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, फाइज के चेहरे और पीठ पर चाकू से वार किया गया, जबकि उसके बड़े भाई फरजान के हाथ पर गंभीर चोट आई है। दोनों अहमद कॉलोनी में रहते हैं। फाइज छात्र है और फरजान मैकेनिक का काम करता है। कहासुनी के बाद निकाला चाकू जानकारी के अनुसार, ऑटो खड़ा करने को लेकर अनस पिंडारी, साकिब, साजिद और सोहराब से दोनों भाइयों की कहासुनी हो गई थी। विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर फाइज और फरजान पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर ऐशबाग थाना पुलिस देर रात हमीदिया अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया। चारों आरोपी गि...

जबलपुर के एकलव्य आवासीय स्कूल से 3 छात्र लापता:स्कूल प्रबंधन पर परिजन ने लगाए लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के रामपुर स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल (विशेष पिछड़ी जनजातीय) में पढ़ने वाले तीन छात्र गायब हो गए हैं। मामले का खुलासा आज दोपहर तब हुआ, जब विद्यालय के शिक्षक गोरखपुर थाने पहुंचे और तीनों छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बच्चे सोमवार देर रात लापता हुए थे, लेकिन इसकी सूचना आज दोपहर दी गई। इस बीच स्कूल की प्राचार्य मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हो गई हैं। पीटी से पहले गिनती में कम मिले छात्र जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्र छात्रावास में रहकर कक्षा 8 में पढ़ते थे। सोमवार रात तीनों बच्चे भोजन के लिए मेस भी नहीं गए थे। मंगलवार सुबह पीटी से पहले जब छात्रों की गिनती की गई, तो तीन बच्चे गायब पाए गए। इसके बाद स्कूल की ओर से तत्काल परिजन को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गायब छात्रों में एक जबलपुर, दूसरा मंडला और तीसरा सिवनी का निवासी है। परिजन का आरोप है कि प्रबंधन ने मोबाइल पर बच्चों के लापता होने की जानकारी दी, लेकिन जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन स्पष्ट जानकारी देने के बजाय मामल...

दो घंटे लाश लेकर सड़क पर बैठे रहे परिजन:आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद माने, ट्रैक्टर की टक्कर से हुई थी बुजुर्ग की मौत

बालाघाट में ट्रैक्टर की टक्कर से एक वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना हुड़कीटोला मार्ग पर आंबेडकर चौक में हुई, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के ठोस कार्रवाई और आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद शाम 4 बजे आंदोलन समाप्त हुआ। यह घटना रविवार शाम को वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। हुड़कीटोला निवासी 60 वर्षीय प्रतापसिंह सिरसाम पिपरिया ग्राम के ओझाटोला बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। हुड़कीटोला चौक पर एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने प्रतापसिंह को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश धुर्वे और युवा अध्यक्ष शुभम उईके के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को अज्ञात वाहन का बत...

हिस्ट्रीशीटर को कार से बाहर खींचा, सब्बल-हथौड़े से हाथ-पैर तोड़े:भोपाल में बिना नंबर की गाड़ियों से आए बदमाश,

भोपाल में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हथौड़े, सब्बल और डंडों से हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर कुचल दिए। बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की। फिर भाग निकले। वारदात कोलार इलाके में रविवार सुबह 11 बजे की है। पीड़ित युवक की पहचान रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 12 केस दर्ज हैं। वह अपनी मंगेतर से मिलने शुक्रवार को भोपाल आया था। हमले के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कुलदीप को बचाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। वीडियो में एक युवती हमलावरों को ललकारती दिख रही है। कुलदीप को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। डॉक्टर बोले- हालत नाजुक पुलिस के अनुसार, कुलदीप अपनी कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बिना नंबर की एक कार उसकी गाड़ी के आगे और एक कार पीछे लगाकर रास्ता रोक लिया। फिर उसे घसीटकर गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद हमला कर दिया। बदमाशों के भागने के बाद ...

नरसिंहपुर में बदला मौसम, अचानक हुई बारिश:सालीचौका सहित कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित; कुछ दिनों तक बनी रहेगी बादलों की आवाजाही

नरसिंहपुर जिले में शनिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सालीचौका सहित जिले के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। लगभग 20 से 25 मिनट तक हुई इस बेमौसम बरसात ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर फिसलन और बढ़ी ठंड शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शाम को हुई बारिश के बाद ठिठुरन और बढ़ गई है। बारिश के कारण सड़कों पर अचानक फिसलन बढ़ गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए बेहद सावधानी से वाहन चलाते नजर आए। बाजारों में मची अफरा-तफरी बारिश शुरू होते ही व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार की शाम होने के कारण बाजारों में खासी भीड़ थी। अचानक पानी गिरने से लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों के छज्जों और सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागते दिखे। हालांकि बारिश का दौर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन कुछ ही देर की तेज बौछारों ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विभाग का अनुमान मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ...

यूथ कांग्रेस के बाद एनएसयूआई में घमासान:प्रदेश अध्यक्ष ने बिना अनुमति की प्रदेश प्रवक्ता की नियुक्ति, दिल्ली ने होल्ड की

एमपी में युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर युवाओं ने तमाम शिकायतें की। भोपाल के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने अंकित दुबे को शिकायतों के चलते हटा दिया गया और अमित खत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। दोनों युवाओं के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस का विवाद अभी थमा नहीं था कि एनएसयूआई में घमासान छिड़ गया। दरअसल,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की अनुशंसा पर प्रदेश मीडिया चेयरमैन अंकित पाण्डेय ने 19 जनवरी को तनय शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। लेकिन, नियुक्ति की जानकारी मिलते ही 21 जनवरी को एनएसयूआई मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन ने उस नियुक्ति पत्र को होल्ड कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष बोले: मामला सुलझ गया दैनिक भास्कर ने इस मामले पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे से बात की तो उन्होंने कहा- वो होल्ड करने का पत्र जारी जरूर हुआ था लेकिन ये मामला सुलझ गया है। प्रदेश प्रभारी बोले: बिना परमिशन लिए नियुक्ति की उधर, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी साहिल शर्मा ने भास्कर से कहा- हमारे संगठन में एक प्रोटोकॉल है कि प्रदेश अध्यक्ष को यदि ...

स्लॉटर हाउस में गोकशी का मामला:SIT ने नगर निगम ऑफिस से जब्त किए दस्तावेज, संदिग्ध अधिकारी जांच के दायरे से बाहर

भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सामने को मांस से भरे कंटेनर मिलने के मामले में रिमांड पर लिए गए स्लॉटर हाउस के संचालक असलम कुरैशी और चमड़ा और उसके चालक सोहेल से पूछताछ जारी है। दोनों से गुरुवार से शुक्रवार के बीच करीब 16 घंटे के भीतर तीन बार पूछताछ की गई। पूछताछ में असलम से भोपाल के अलावा अन्य शहरों में उसके कामकाज, जीवित और मृत मवेशियों की सप्लाई, मांस के परिवहन और पूरी सप्लाई चेन को लेकर सवाल किए गए हैं। रिमांड समाप्त होने के बाद 25 जनवरी को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नगर निगम कार्यालय से फाइल जब्त की पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज जब्त किए। इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद समेत दो कर्मचारियों को लगातार दो दिनों से जहांगीराबाद थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इन अधिकारियों से भी पूछताछ नहीं की स्लॉटर हाउस के टेंडर से लेकर एमआईसी की मंजूरी तक की अधिकांश फाइलों पर अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग और कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी के साइन हैं, लेकिन अब तक इन दोनों ...

पति-पत्नी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट:कुटुम्ब न्यायालय के डीएनए जांच के आदेश को पत्नी ने दी चुनौती, याचिका निरस्त

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम मामले पर सुनवाई करते हुए पति की याचिका पर कहा कि कुटुम्ब न्यायालय का जो आदेश डीएनए के लिए दिया गया है, वह सही है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पति ने यह जांच बच्ची को पाने या फिर भरण-पोषण से बचने के लिए नहीं बल्कि पत्नी के व्यभिचार के आधार पर तलाक के लिए किया है। कोर्ट ने पुलिस मे पदस्थ पत्नी की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने की भी अनुमति दी है। दरअसल यह पूरा मामला सेना में पदस्थ पति और पुलिस विभाग में जाॅब कर रही पत्नी से जुड़ा हुआ है। पति-पत्नी के बीच संदेह है। सेना में पदस्थ पति की दलील है कि अक्टूबर, 2015 में पत्नी ने उसे बुलाया था और चार दिन के भीतर ही पत्नी ने यह जानकारी दी कि वह गर्भवती है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मेडिकल रूप से चार दिन के भीतर गर्भ ठहरने की जानकारी संभव नहीं है। पति ने यह भी दावा किया कि बच्ची का जन्म अक्टूबर, 2015 के लगभग आठ महीने के भीतर हो गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिस समय गर्भधारण हुआ, उस समय पति का पत्नी से कोई संपर्क नहीं था। इन तथ्यों के आधार पर पति ने पत्नी के व्यभिचार का आरोप लगाया...

ग्वालियर में 2 लाख लेकर मानसिक कमजोर युवक से शादी:कुछ घंटे बाद दुल्हन साथियों संग एक्टिवा पर भागी, CCTV में घटना कैद, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से 2 लाख रुपए लेकर नोटरी के जरिए शादी करने वाली दुल्हन कुछ ही घंटों बाद अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर फरार हो गई। यह घटना गुरुवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मुरैना निवासी बंटी धाकड़ ने गुरुवार दोपहर पूनम गौर की शादी ग्वालियर के शिवपुरी रोड निवासी महेंद्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर से नोटरी के जरिए कराई थी। इस शादी के लिए महेंद्र पाराशर से 2 लाख रुपए बंटी धाकड़ द्वारा लिए गए थे। शादी के कुछ घंटे बाद ही बंटी धाकड़ ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर महेंद्र पाराशर की कार को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दुल्हन पूनम गौर, बंटी धाकड़ और उसके साथियों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर भाग गई। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूनम गौर अपने साथी बंटी धाकड़ और उसके दोस्तों के साथ एक्टिवा पर भागती हुई दिखाई दे रही है। पूनम गौर मूलता हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े हनुमान के ...

भोपाल में सड़क पर 5 फीट चौड़ा-15 फीट लंबा गड्‌ढा:बाइक का पहिया धंसा, मैजिक गिरने से बची; जिपं उपाध्यक्ष ने VIDEO बनाया

भोपाल के खामखेड़ा में एक सड़क की पुलिया का करीब 15 फीट हिस्सा धंस गया। इससे 5 फीट चौड़ा और 7 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट जब सड़क से गुजरे तो उन्हें जर्जर पुलिया नजर आई। उन्होंने वीडियो बनाया और जिम्मेदारों को भेज। खामखेड़ा में पीडब्ल्यूडी ने करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई थी। इसी पर पुलिया है। बारिश के दौरान पुलिया का आधा हिस्सा एक तरफ से धंस गया। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन महीने से पुलिया में गहरा गड्‌ढा है, लेकिन इसकी सुध किसी ने नहीं ली। इस मामले में पीडब्ल्यूडी और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से भी शिकायत की गई। उपाध्यक्ष ने देखा, तभी सामने गिर गया बाइक सवार ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिपं उपाध्यक्ष जाट पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने पहुंचे। उन्हीं के सामने एक बाइक सवार गड्‌ढे में गिर गया। गनीमत रही कि मुहाने पर ही बाइक सवार को बचा लिया गया। वरना करीब सात फीट गहरे गड्‌ढे के अंदर युवक गिर जाता। पास में से स्कूली बच्चों से भरी मैजिक भी गुजरी। यह बड़ी लापरवाही, शिकायत करेंगे उपाध्यक्ष जाट ने बताया कि तीन महीने से पुलिया क्षतिग्रस्त है, लेकिन ...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 10 दिन की छुट्टी पर:पारिवारिक सदस्य के निधन के चलते कार्यक्रम स्थगित; इस बार नहीं फहराएंगे झंडा

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सीनियर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार शाम को मंत्रियों की ध्वजारोहण सूची जारी की, जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम कहीं नहीं है। उनके प्रभार वाले धार और सतना जिलों में इस बार कलेक्टर ही तिरंगा फहराएंगे। विजयवर्गीय ने खुद मीडिया को कन्फर्म किया कि वे करीब 10 दिनों के अवकाश पर हैं, इसलिए 26 जनवरी को झंडावंदन नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने छुट्टी की कोई खास वजह नहीं बताई। सूत्रों के मुताबिक, यह निजी कारणों से लिया गया अवकाश है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई वजह सार्वजनिक नहीं की गई। वहीं मंत्री विजयवर्गीय के यहां से एक पत्र भी जारी हुआ है जिसमें लिखा है कि मंत्री के परिवार में किसी का निधन हो गया है, इसलिए सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sL7MfaI via IFTTT

ग्वालियर में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत:बेहोशी की हालत में परिजन घर ले आए, कपड़े बदलकर सुला दिया; लेन-देन का था विवाद

ग्वालियर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मोबाइल और पैसों के लेनदेन पर तीन बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा था। जब वह बेहोश हो गया तो हमलावर भाग गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उस पर पानी छिड़क कर घर ले गए। घर कपड़े बदलकर सुला दिया। काफी देर तक उसे सोता समझकर किसी ने परेशान नहीं किया, लेकिन शाम को जब उसे जगाना चाहा तो वह नहीं जागा। तत्काल परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर से शाम तक के बीच शिव शक्ति नगर घासमंडी ग्वालियर की है। घटना के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर रही है। तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। बेहोश होने तक पीटते रहे तीनों शहर के उपनगर ग्वालियर के शिव शक्ति नगर निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र पिता मुन्नालाल बाथम के घर के पास ही जगदीश बाथम, बल्लू बाथम व राकेश बाथम रहते हैं। ऐसा पता लगा है कि नरेंद्र के यह लोग दूर के रिश्ते में भाई लगते हैं। इनके बीच एक मोबाइल और पैस...

रोड किनारे वाहन खड़े होने से घिरी आधी सड़क

श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड और पाली रोड पर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगने से आधी सड़क इनसे घिर जाती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां हर समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अचानक सड़क संकरी होने से दोपहिया चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार यहां वाहनों के बीच टकराव जैसी नौबत बन जाती है। लेकिन व्यवस्था सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस द्वारा न तो चालानी कार्रवाई की जा रही है और न ही वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया जाता है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vOXbnld via IFTTT

भोपाल में आटा चक्की से 20 क्विंटल सरकारी चावल जब्त:अवैध तरीके से हो रहा था व्यापार; शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई

भोपाल में एक आटा चक्की से खाद्य विभाग ने 20 क्विंटल सरकारी चावल जब्त किया। यहां अवैध तरीके से व्यापार हो रहा था। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, महामाई का बाग में जुगल आटा चक्की के संचालक शिवम पिता जुगल किशोर साहू के प्रतिष्ठान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरण होने वाला फोर्टीफाइड चावल की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त करते हुए पाया। प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच करने पर उक्त प्रतिष्ठान में 40 बोरी (20 क्विंटल) चावल रखा मिला। दस्तावेज मांगे, लेकिन नहीं दिए मौके पर दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नहीं किए गए। शासकीय चावल का अवैध व्यापार करते पाए जाने के कारण उक्त 20 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल शिवम साहू से जब्त कर शासकीय वेयर हाउस करोंद की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिह जादौन के निर्देशन में की गई । from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oTdpMDX via IFTTT

महाकाल महोत्सव- 5वें दिन दिखा कला और संस्कृति का संगम:उज्जैन में जनजातीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति

उज्जैन में 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 'श्री महाकाल महोत्सव' के पांचवें दिन रविवार को कला, लोकसंस्कृति और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिनभर चली विविध प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भारतीय जनजातीय परंपराओं तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों से परिचित कराया। पंचम दिवस की शुरुआत 'कला यात्रा' से हुई। इसमें उज्जैन की पल्लवी किशन और उनके साथियों ने आकर्षक 'गणगौर लोकनृत्य' प्रस्तुत किया। यह यात्रा गणगौर दरवाजा से शुरू होकर कार्तिक चौक (सवारी मार्ग) और गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकाल लोक में समाप्त हुई। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और लयबद्ध नृत्य ने मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनजातीय लोककलाओं की दिखी झलक महाकाल लोक में जनजातीय लोककलाओं की सजीव झलक देखने को मिली। हरदा से आए मंशाराम और उनके साथियों ने कोरकू जनजातीय 'थापटी नृत्य' प्रस्तुत किया। उज्जैन की विनती जैन और उनके साथियों ने 'मटकी नृत्य' से दर्शकों को आकर्षित किया। सीधी से आए दानबहादुर घासी और उनके दल ने घासी जनजातीय 'घसियाबाजा' की प...

कटनी के स्लीमनाबाद में 1.10 लाख की अवैध शराब जब्त:'शिकंजा' अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दी दबिश; एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी की स्लीमनाबाद पुलिस ने रविवार को ग्राम इमलिया में दबिश देकर पुलिस ने करीब 1.10 लाख रुपए की अवैध देसी शराब जब्त की और एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इमलिया में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली। घर के बगल बने बाथरूम से मिली शराब तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह (22 वर्ष) के घर के पास बने बाथरूम से शराब बरामद की। यहां से देशी मसाला शराब की 22 पेटियां, यानी 1100 पाव जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी उदय राज सिंह (29 वर्ष) को भनक लगते ही फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आबकारी एक्ट में केस जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवा...

महाकाल महोत्सव का चौथा दिन:रामधुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अद्भुत माहौल बनाया

उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसके चौथे दिन शनिवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और 'कला यात्रा' आयोजित की गई। इन आयोजनों ने महाकाल लोक में भक्ति, कला और लोकसंस्कृति का माहौल निर्मित किया। चौथे दिन की 'कला यात्रा' बुधवारिया क्षेत्र से शुरू हुई। यह यात्रा नई सड़क, सतीगेट और गोपाल मंदिर मार्ग से होते हुए श्री महाकाल महालोक में समाप्त हुई। इस दौरान उज्जैन के योगेश मालवीय और उनके मलखंब दल ने पारंपरिक मलखंब का प्रदर्शन किया। महोत्सव के मंच पर जनजातीय लोकनृत्यों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इसमें हरदा के मंशाराम और उनके साथी कलाकारों ने कोरकू जनजातीय 'गदली नृत्य' प्रस्तुत किया। खंडवा की अनुजा जोशी और उनके दल ने 'गणगौर नृत्य', सागर के लीलाधर रैकवार ने 'ढिमरियाई नृत्य' तथा बड़ौदा के विजय भाई राठवा और उनके साथियों ने राठवा जनजातीय 'राठ नृत्य' की प्रस्तुति दी। रामधुन की विशेष प्रस्तुतियां हुईं शाम को श्री महाकाल महालोक के प्रांगण में सुगम संगीत और बैंड रामधुन की विशेष प्रस्तुतियां हुईं। इंदौर के श्रेयश शुक्...

राजगढ़ के मोहनपुरा ने खींचा छत्तीसगढ़ का ध्यान:58 सदस्यीय दल पहुंचा राजगढ़, बगिया में पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की तैयारी शुरू

राजगढ़ जिले के मोहनपुरा क्षेत्र में बनी विश्व की सबसे बड़ी प्रेशराइज्ड एरिगेशन परियोजना अब छत्तीसगढ़ की खेती का रास्ता तय कर रही है। इसी परियोजना को नजदीक से देखने और समझने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों और किसानों का 58 सदस्यीय दल शनिवार को राजगढ़ पहुंचा। दल ने मोहनपुरा के लगदरिया पंप हाउस से भ्रमण की शुरुआत की। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दल लगदरिया पंप हाउस पहुंचा, जहां मालवी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। यहां परियोजना प्रशासक विकास राजोरिया और शुभंकर विश्वास ने दाबयुक्त सिंचाई प्रणाली की तकनीकी जानकारी दी। पंप हाउस से किस तरह पानी लिफ्ट होकर पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचता है, इसका लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। छत्तीसगढ़ के सीएम ने भेजा दल यह भ्रमण दल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजगढ़ आया है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री साय ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।इससे पहले उन्होंने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से स्वयं मोहनपुरा–कुंडलिया परियोजना का प्रेजेंटेशन समझा था। इसके बाद जशपुर जिले के बगिया में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का ...

जबलपुर के चण्डाल भाटा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त:नगर निगम ने 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

जबलपुर नगर निगम ने शुक्रवार को चण्डाल भाटा क्षेत्र के मऊरानीपुर में बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इस कार्रवाई के तहत संबंधित संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बारे में नगर निगम उपायुक्त संभव अयाची ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर स्थित एक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां गोदाम में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन का स्टॉक पाया गया। नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का विक्रय या भंडारण पूरी तरह गैरकानूनी है। निगमायुक्त के निर्देशानुसार, आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक जांच और दंडात्मक...

विदिशा के भगवान शीतलनाथ के जन्म कल्याणक पर रथयात्रा:शीतलधाम में तीन दिवसीय उत्सव शुरू, 1008 कलशों से अभिषेक

विदिशा के शीतलधाम स्थित बर्रो वाले बड़े बाबा के मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन जैन समाज के दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार को स्टेशन स्थित जैन बड़ा मंदिर से एक रथयात्रा निकाली गई। गंजबासौदा से लाए गए रथ पर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी को विराजमान किया गया। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए शीतलधाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे बज रहे थे और श्रद्धालु भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के साथ-साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज व आचार्य श्री समय सागर महाराज के जयघोष कर रहे थे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में जैन समाज के महिला मंडलों और श्रद्धालुओं ने भजनों पर भक्ति नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यासागर युवक मंडल का दिव्यघोष मुनिसंघ के आगे-आगे शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहा था। शोभायात्रा के शीतलधाम पहुंचने पर मुनि श्री के सानिध्य में भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का अभिषेक किया गया। इसके बाद 108 शांति मंत्रों के साथ शांतिधारा और 1008 कलशों...

पन्ना में ऑल्टो-स्विफ्ट की भिड़ंत, 5 घायल:4 कटनी रेफर, कचौरी मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से हादसा

पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के कचौरी मोड़ पर एक तेज रफ्तार आल्टो और स्विफ्ट कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गुरुवार रात को हुए हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में से चार को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि एक का प्राथमिक उपचार शाहनगर में किया गया। दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें सवार लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हर्ष राजपूत ने बताया कि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी वाहनों से कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया सूचना मिलने पर शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हुआ। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ​​​​​​​ from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w01Ktfz via IFTTT

बड़वानी महिला अस्पताल में एक घंटे अंधेरे में प्रसूति:बिजली कटौती से मरीज और परिजन हुए परेशान; डीओ खराब होने से हुई घटना

बड़वानी के जिला महिला एवं प्रसूति अस्पताल में बुधवार शाम करीब 7 बजे से एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान प्रसूति कक्ष अंधेरे में रहने से मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानी हुई। परिजन बोले- यह अस्पताल की लापरवाही पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा गोले ने बताया कि उनकी भतीजी बहू आयुषी राज गोले को प्रसूति के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि संवेदनशील समय में बिजली गुल होने से अनहोनी की आशंका बनी। गोले ने यह भी बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी बिजली बार-बार जाती रही थी। शहर निवासी शारदा गोले ने बताया कि उनकी बहू को सुबह 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिनभर बिजली बार-बार आई और गई, लेकिन शाम 7 बजे के बाद डेढ़ घंटे तक कक्ष में अंधेरा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। ग्राम चिखलदा निवासी राधा अजनारे ने बताया कि उन्होंने अपनी गांव की महिला आरती बिल्लौरे को दोपहर 3 बजे अस्पताल लाया था। डॉक्टरों ने सीजर की सलाह दी थी। ऐसे में बिजली कटौती बेहद चिंताजनक रही। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन से पूछने प...

गुरुद्वारा सुख सागर में लोहड़ी पर्व मनाया गया:विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन, अटूट लंगर वितरित

उज्जैन में सिख समाज ने 13 जनवरी को गुरुद्वारा सुख सागर में लोहड़ी पर्व सामूहिक रूप से मनाया। इस अवसर पर भाई गुरदेव सिंह वीरका (अमृतसर) के सान्निध्य में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। गुरुद्वारा सुख सागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा ने बताया कि सिख समाज हर साल परंपरागत रूप से लोहड़ी पर्व मनाता है। मंगलवार शाम को गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। समाजजनों ने अग्नि की परिक्रमा करते हुए नृत्य-गान किया और तिल, गुड़, गजक आदि अर्पित किए। कालरा ने यह भी बताया कि गुरुद्वारा सुख सागर का स्थापना दिवस 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा, जिसमें हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह वीरका (अमृतसर) उपस्थित रहेंगे। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एस.एस. नारंग ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव है। इस पर्व पर सिख और पंजाबी समुदाय अलाव जल...

किराना दुकान की आड़ में चाइनीज मांझा बेचता पकड़ाया दुकानदार:5,200 मीटर प्रतिबंधित मांझा जब्त; भोपाल पुलिस की कार्रवाई

भोपाल में चाइनीज मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध कारोबार जारी रखने वालों के खिलाफ अयोध्या नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चाइनीज मांझा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा जब्त किया गया है। टीआई महेश लिल्हारे ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम चाइनीज मांझा के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में एक किराना दुकानदार अवैध रूप से चाइनीज मांझा का भंडारण और विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी अपनी दुकान के बाहर कार्टन बॉक्स में पतंगों के साथ चाइनीज मांझा बेचते हुए मिला। पुलिस ने मौके से एक बड़ा रोलर, जिसमें लगभग 1,000 मीटर चाइनीज मांझा था, चार मध्यम रोलर जिनमें प्रत्येक में 500 मीटर मांझा, प्लास्टिक की पन्नी में रखे 11 पैकेट चाइनीज मांझा और प्रत्येक पैकेट में करीब 200 मीटर मांझा जब्त किया। इस तरह कुल लगभग 5,200 मीटर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी की प...

साढ़े चार माह बाद सुनीता को मिला परिवार

भास्कर संवाददाता | विदिशा साढ़े चार महीने पहले घर से बिछुड़ी सुनीता अहिरवार को रविवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यह कार्य ‘अपना घर आश्रम’ विदिशा की लगातार कोशिशों और समन्वित रेस्क्यू अभियान से संभव हो सका। सुनीता विदिशा के पीतल मिल चौराहा, गली क्रमांक-1 की निवासी हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे वृंदावन जाने निकली थीं। रास्ते में गलत ट्रेन में बैठने से वे कोलकाता पहुंच गईं। कोलकाता में ‘अपना घर आश्रम’ ने उन्हें संरक्षण में लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर मुख्यालय भेजा गया। वहां सेवा और इलाज से उनकी हालत सुधरी। स्मृति लौटने पर उन्होंने अपना पता विदिशा बताया। इसके बाद उन्हें शिवपुरी महिला आश्रम भेजा गया। शिवपुरी से सूचना मिलने पर ‘अपना घर आश्रम’ विदिशा ने परिजनों की तलाश शुरू की। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद रेस्क्यू टीम सक्रिय की गई। प्रवक्ता सोहेल अहमद के नेतृत्व में टीम ने सुनीता को शिवपुरी से विदिशा लाकर परिजनों को सौंपा। इस भावुक क्षण का गवाह पूरा आश्रम परिसर बना। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, समाजसेवी मनोज कट...

इंदौर में निकली चरण पादुका यात्रा, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल:हिंदू सम्मेलनों में नाचते-गाते, झूमते-थिरकते दिखे लोग; मंत्री विजयवर्गीय भी हुए शामिल

इंदौर महानगर का प्रत्येक बस्ती क्षेत्र रविवार को हिंदू सम्मेलन का साक्षी बना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत इन सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। दास हनुमान बगीची से शाम को निकली चरण पादुका यात्रा में जय सिया राम बाबा और हनुमानजी के जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा। चरण पादुका यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु श्रद्धा भाव को नाचते-गाते, झूमते-थिरकते नजर आए। ढाई किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 200 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच और तोरण द्वार लगाकर कहीं पुष्प वर्षा, कहीं फलाहार वितरण, कहीं प्रसाद वितरण के नजारे देखने को मिले। इस यात्रा ने पश्चिम क्षेत्र ही नहीं शहर में निकलने वाली धार्मिक यात्राओं के मामले में नया कीर्तिमान रच दिया। भजन मंडलियोंं ने प्रस्तुति दी सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। बच्चों ने भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं। अनेक स्थानों पर भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को लोगों ने सराहा। दूधिया ग्राम में आयोजित ह...

विदेशों से उधार लिए ‘नॉर्मल’ हेल्थ मानक अब बदलेंगे:ICMR महानिदेशक डॉ. राजीव बोले- भारत बना रहा अपने बच्चों और बड़ों की असली स्वास्थ्य रेंज

हम और आप जब ब्लड टेस्ट कराते हैं, तो रिपोर्ट में जो ‘नॉर्मल रेंज’ दिखती है, वह ज्यादातर पश्चिमी देशों के लोगों पर आधारित होती है। यानी यूरोप-अमेरिका के खान-पान, बॉडी और जेनेटिक्स के हिसाब से तय की गई रेंज। लेकिन भारत में रहने वाले बच्चों और बड़ों की बॉडी, जेनेटिक्स, मौसम और खान-पान पूरी तरह अलग हैं। यही वजह है कि कई रिपोर्टें बॉर्डर लाइन आती हैं और मरीज फालतू की दवाएं खा बैठते हैं। अब यह पूरी कहानी बदलने वाली है। देश में पहली बार एक राष्ट्रीय अध्ययन शुरू हुआ है, जो भारतीयों के लिए असली हेल्दी मानक तय करेगा। एम्स भोपाल में आयोजित चौथे रिसर्च डे कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि देशभर से व्यापक डेटा इकट्ठा किया जा रहा है, जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पूर्व के लोग शामिल हैं, ताकि सही मायने में “भारतीय नॉर्मल रेंज” तय की जा सके। भारत में जेनेटिक्स, खान-पान, मौसम, संस्कृति और लाइफस्टाइल सब अलग हैं, इसलिए हमारे बच्चों और वयस्कों के लिए अलग मेडिकल पैटर्न बनते हैं। इलाज नहीं, रिसर्च आधारित समाधान ढूंढने पर फोकस कार्यक्रम मे...

अशोकनगर में कॉलोनाइजरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:विवादित जमीन 18 लाख में बेचने का आरोप, कोर्ट ने विक्रय शून्य घोषित किया

अशोकनगर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर अशोकनगर निवासी दीक्षा गुप्ता (31 वर्ष) की शिकायत पर शनिवार देर रात दर्ज की गई। दीक्षा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्राम फुटेरा पहाड़, तहसील ईसागढ़ लगभग तीन बीघा जमीन खरीदी थी। यह भूमि कॉलोनाइजर मुकेश साहू (निवासी सुभाषगंज, अशोकनगर) और अंकित अग्रवाल (निवासी स्टेशन रोड, अशोकनगर) से क्रय की गई थी। आरोप है कि दोनों विक्रेताओं ने इस भूमि को अपनी निर्विवाद और वैधानिक संपत्ति बताकर बेचा, जबकि यह भूमि पहले से ही न्यायालयीन विवाद में थी। आवेदिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2023 को भारतीय स्टेट बैंक अशोकनगर शाखा के माध्यम से दो चेकों द्वारा 18 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, दलाल चंदमोहन शर्मा की मौजूदगी में नकद राशि भी दी गई। रजिस्ट्री 25 अप्रैल 2023 को हुई। महिला बोली- जानकारी मांगी तो गाली-गलौज की बाद में यह सामने आया कि उक्त भूमि को लेकर अशोकनगर न्यायालय में केस लंबित था, जिसका निर्णय वर्ष 2017 में आ चुका था। इस निर्णय के विरुद्ध प्रधान जिला न्यायाधीश अ...

भोपाल में ट्रक की चपेट में आया युवक, मौत:भानपुर चौकी के पास की घटना, सीमेंट से भरा था ट्रक

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 29 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना भानपुर चौकी के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके पर पुलिस चेकिंग चल रही थी। छोला थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान अमन साहू (29) के रूप में हुई है, जो सागर धाम कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। हादसे के बाद अमन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अमन उसे समय नशे की हालत मेंथा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमन कुछ समय से घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था और उसने 3–4 बार मौके पर चक्कर लगाए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8MB05XW via IFTTT

खेत में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश:महेश्वर के मेहतवाड़ा से 5 जुआरी गिरफ्तार; 63 हजार से अधिक नकदी बरामद

महेश्वर पुलिस ने गुरुवार को मेहतवाड़ा के एक खेत से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 63,040 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। सूचना के आधार पर की घेराबंदी थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि पुलिस को पेट्रोल पंप के सामने स्थित खेत में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी कर आरोपी पकड़ने की योजना बनाई। जुआरियों ने भागने की कोशिश की पुलिस को देख जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर (32 वर्ष), सुनील (42 वर्ष), कमल (33 वर्ष), मोहसिन और इमरान (33 वर्ष) के रूप में हुई है। जुआ एक्ट के तहत केस थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KWncRMk via IFTTT

USA से पायलट ट्रेनिंग ली, फिर भी जॉब नहीं मिली:भोपाल में डिप्रेशन से परेशान 46 साल के शख्स ने फांसी लगाकर जान दी

भोपाल में अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग लेकर लौटे एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लंबे समय से बेरोजगारी के चलते वह डिप्रेशन में था। बैरागढ़ थाना से एसआई सचिन वर्मा ने बताया कि मृतक दिलीप कुमार फुलवानी (46) पिता अशोक कुमार, वन ट्री हिल्स इलाके में पुलिस चौकी के पास रहते थे। दिलीप ने यूएसए से पायलट की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन भारत लौटने के बाद उन्हें अपेक्षित नौकरी नहीं मिल पाई। इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दिलीप के पिता का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था, जिसके चलते माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। पत्नी और बेटा स्कूल गए थे। इसी दौरान दिलीप ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजन के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश...

महिला मित्र को मैसेज करने पर मचा बवाल:आरकेडीएफ के छात्र पर पाइप-डंडों से हमला, घेरकर पीटा

गांधीनगर थाना क्षेत्र में आरकेडीएफ कॉलेज के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद की जड़ एक छात्रा को मैसेज करना बताया जा रहा है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, जब घायल छात्र अमन गोकुलधाम के पास हर्षिता भोजनालय में खाना खाने गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान बड़ी संख्या में आरोपी वहां पहुंचे और अमन को घेर लिया। इसके बाद पाइप और डंडों से उस पर हमला कर दिया गया। मारपीट में अमन का सिर फट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। अमन का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे। वीडियो वायरल, धमकी देकर किया हमला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई युवक एक युवक पर हमला कर रहे हैं। एक आरोपी चिल्लाकर कहता है, तू उससे बात करेगा?” और इसके बाद मारपीट शुरू हो जाती है। आरजीपीवी के छात्र बताए जा रहे आरोपी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आरोपी आरजीपीवी के इंजीनियरिंग छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांधीनगर इलाके के एक डेंटल कॉलेज की छात्रा को मैसेज करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था, जो ...

नीमच में शराब तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार:एमपी-राजस्थान में फैला था नेटवर्क, किसी पर 11 तो किसी पर पहले से 6 केस

नीमच की मनासा पुलिस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी और शराब तस्करी करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 90 लीटर कच्ची शराब और एक पल्सर बाइक जब्त की है। पकड़े गए बदमाशों में पिंटू बांछड़ा और अर्जुन बांछड़ा बड़े अपराधी हैं, जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने अक्षय, अर्जुन, पिंटू और अनिकेत नाम के चार युवकों को पकड़ा। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से हाथ भट्टी की बनी शराब मिली। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस पकड़े गए पिंटू बांछड़ा पर मध्य प्रदेश के नीमच, जीरन के अलावा राजस्थान के झालावाड़ और भवानी मंडी में लूट-चोरी के 11 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं अर्जुन पर भी मारपीट के 6 केस हैं। पुलिस अब इन चारों से पूछताछ कर रही है, जिससे एमपी और राजस्थान की कई पुरानी चोरियों का पता चलने की उम्मीद है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aOUp3ug via IFTTT

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को उड़ाया, VIDEO:ग्वालियर में डिवाइडर से टकराया, 8 पसलियां टूटीं; परिजन ने चक्काजाम किया

ग्वालियर व्यापार मेले के गेट पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर से युवक उछलकर करीब 20 मीटर दूर डिवाइडर से टकराता दिख रहा है। हादसे में युवक की 8 पसलियां टूट गईं, सिर में गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। मृतक की पहचान सागरताल रोड स्थित सती विहार कॉलोनी निवासी कोचिंग संचालक मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मुकेश व्यापार मेले में नौकरी के इंटरव्यू के लिए गए थे। लौटते समय पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे की तस्वीरें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन घटना के करीब 24 घंटे बाद तक आरोपी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को शव को घटनास्थल पर रखकर ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और फुटेज सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े रहे। पत्नी बोली- अस्पताल में पति से मिलने नहीं दिया मृतक की पत्नी नीतू ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति से मिलने तक नहीं दिया गया। वहीं साले मनीष कुशवाहा ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न...

13 साल के बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या:आलीराजपुर में एक दिन पहले नाच कार्यक्रम देखने गया था

आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत निम्थल के रावत फलिया में 12-13 वर्षीय करण पिता राकेश का शव मिला है। मृतक करण सोमवार को अपने भाई के साथ नाच का कार्यक्रम देखने गया था। मंगलवार को उसका शव जंगल में पत्थर से कुचली हुई हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में जुटी पुलिस हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Fw1tJOY via IFTTT

जमीन पर कब्जे के विरोध में किसान परिवार धरने पर:नीमच कलेक्ट्रेट के बाहर 8 माह की बच्ची, दिव्यांग बेटे संग प्रदर्शन

नीमच में एक किसान परिवार अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा है। कारुंडा निवासी लक्ष्मीनारायण पाटीदार सोमवार रात से अपने पूरे परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार में उनकी आठ माह की पोती और एक दिव्यांग बेटा भी शामिल हैं, जो कड़ाके की ठंड में रात बिताने को मजबूर हैं। किसान लक्ष्मीनारायण पाटीदार का आरोप है कि सेमार्डा की राजस्व सीमा में स्थित उनकी 3.9 हेक्टेयर (लगभग 15 बीघा) जमीन में से डेढ़ बीघा पर पड़ोसी श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह और चमन सिंह ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने खेत का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिससे किसान को अपनी जमीन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि वे राजस्थान के छोटी सादड़ी तहसील के निवासी हैं, लेकिन उनकी खेती की जमीन मध्य प्रदेश की सीमा में आती है। अपनी जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने पुलिस थाने से लेकर राजस्व अधिकारियों तक कई बार शिकायतें की हैं। हालांकि, उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। थक-हारकर किसान अपने...

दतिया में अधूरे रपटे के कारण नदी से गुजरी अर्थी:कलेक्टर के निरीक्षण के बावजूद निर्माण अधूरा

दतिया के उनाव बालाजी कस्बे से शर्मनाक और संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। 91 वर्षीय रामा सूर्यन का निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को सूर्य मंदिर के सामने स्थित प्राचीन श्मशान घाट तक ले जाई गई। लेकिन रपटा निर्माण के अभाव में शव वाहन और लोग सीधे रास्ते से नहीं जा सके। श्मशान तक पहुंचने के लिए लोगों को नदी पार करनी पड़ी और इस दौरान अर्थी गिरने का खतरा भी बना रहा। यहां पिछले कई वर्षों से रपटा निर्माण के लिए अधर में पड़ा है। पिछले माह कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने खुद उनाव का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखा था। उस समय ठेकेदार की लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके समय सीमा बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने निर्माण पूरा नहीं किया। स्थानीय लोग प्रशासन की इस लापरवाही से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि नदी के बीच से होकर शव यात्रा करना न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह पवित्र अंतिम संस्कार की परंपरा के अनुरूप भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही रपटा का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में और अधिक समस्याओं और ह...

भोपाल में 138 जगहों पर पानी के लीकेज सुधारे:इंदौर हादसे से सबक, 258 सैंपल भी लिए; दावा-सभी सही

इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की जान चली गईं। ऐसा ही खतरा भोपाल में भी मंडरा रहा है। शहर के कई इलाकों में दूषित पानी संबंधित शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में नगर निगम का अमला मैदान में उतरकर जांच में जुटा है। निगम के जलकार्य विभाग की टीमों ने शनिवार को शहर के 258 स्थानों से जल के नमूने लेकर परीक्षण किया। जिसमें जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई। जलकार्य विभाग के अमले ने 138 स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज सुधार का कार्य किया और बड़ी टंकियों व सम्प टैंक की सफाई भी की। निगम अमले ने सीएम हेल्पलाइन पर जलप्रदाय से संबंधित 13 शिकायतों एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 5 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण भी किया। इनकी जांच की इंदौर में हुए मामले के बाद भोपाल में भी इंजीनियर ऐसी लाइनों को ढूंढ रहे हैं। महापौर मालती राय ने सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और सुपरवाइजरों को निरीक्षण करने को कहा है। वहीं, अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को नजर रखने को कहा है। जिससे पता चल सके कि कहीं दूषित पानी की सप्लाई तो नहीं की जा रही है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए हैं। ...

हाईकोर्ट ने कहा-लिवर सिरोसिस को गंभीर बीमारी नहीं मानना गलत:दतिया के शिक्षक के तबादले पर रोक, कहा- 30 दिन में गंभीरता देख नया फैसला लें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी बीमारी को केवल इसलिए गंभीर नहीं माना जा सकता क्योंकि उसका नाम स्थानांतरण नीति में सूचीबद्ध नहीं है। न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकल पीठ ने शिक्षक जैन सिंह लोधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता जैन सिंह लोधी दतिया जिले के पपरौन डेरा नायकखेड़ा में पदस्थ थे। उन्हें 17 जून 2025 को डिरोलिपार स्थानांतरित कर दिया गया था। लोधी लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और उन्होंने अपने स्थानांतरण के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, उनकी आपत्ति को 24 नवंबर 2025 को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि लिवर सिरोसिस स्थानांतरण नीति में गंभीर बीमारियों की सूची में शामिल नहीं है। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि नीति की धारा 24 में कैंसर, किडनी फेल्योर और ओपन हार्ट सर्जरी का उल्लेख केवल उदाहरण के तौर पर है, न कि यह बीमारियों की एक संपूर्ण सूची है। न्यायालय ने कहा कि नीति का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेना है। प्राधिकारी ने याचिकाकर्ता की बीमारी क...

'20 साल पुरानी पाइपलाइन में एक हफ्ते में तलाशें रिसाव':CM मोहन यादव बोले- जल आपूर्ति की शिकायतों को इमरजेंसी कैटेगरी में रखा जाए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों और 20 वर्ष से अधिक पुरानी पेयजल पाइपलाइनों में लीकेज व दूषित पानी की संभावनाओं की जांच निगमायुक्त एक सप्ताह के भीतर कराएं। जहां भी गड़बड़ी पाई जाए, वहां रिसाव की मरम्मत 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों, निगमायुक्तों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि इंदौर में दूषित जल आपूर्ति जैसी घटना की पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय निकायों का अमला नागरिकों की सेहत के प्रति पूरी तरह सजग और सतर्क रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पेयजल या अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी शिकायत फोन या किसी भी माध्यम से प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाए। जल आपूर्ति से संबंधित सभी शिकायतों को इमरजेंसी कैटेगरी मे...

अधिग्रहित भूमि में गलत बता रहे नाम, सूची को दुरुस्त करने नहीं आ रहे रेलवे अफसर

बड़वानी | मनमाड़–इंदौर रेलवे परियोजना के तहत बड़वानी जिले की चार तहसीलों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जाना है। इसके लिए तहसीलदार व एसडीएम अधिग्रहित भूमि की जारी सूची के आधार पर मिलान किया जा रहा है लेकिन उसमें नामों का अंतर आ रहा है। इसे सुधारने के लिए रेलवे कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इससे भूमि अधिग्रहित होने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। राजस्व विभाग के साथ समय पर सुधार करने के बाद भूमि अधिग्रहित की जाएगी। नोडल अधिकारी रवि वर्मा ने बताया मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना के तहत जिले की चार तहसीलों राजपुर, ठीकरी की अधिसूचना जारी हुई है। वहीं सेंधवा व वरला क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शेष है। रेलवे की सूची के अनुसार भूमि की राजस्व विभाग द्वारा जांच की जा रही है। इसमें जानकारी के तहत नाम व जमीन की जांच की जा रही है। जिसमें कई लोगों के नाम अलग-अलग आ रहे हैं। ऐसे में इसे सुधार करने के लिए रेलवे के अफसरों को जानकारी दी गई है लेकिन अफसर इसे सुधार करने के लिए नहीं आ रहे हैं। जब तक सूची में सुधार नहीं होगा तब तक भूमि को अधिग्रहित नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर लगातार रेलवे के अफसरों से चर्चा क...

थाने आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार और आचरण रखें:डीजीपी का एमपी पुलिस को संदेश- पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहें, आमजन का विश्वास जीतें

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा है कि पुलिस थाना गृह विभाग की मूलभूत इकाई है। यहां बड़ी संख्या में आमजन का दिन-प्रतिदिन आना जाना और पुलिस से सम्पर्क होता है। इसलिए थाना स्टाफ की जिम्मेदारी है कि अपने उत्तम चरित्र एवं आचरण का प्रदर्शन करें। थाने आने वाले पीड़ितों एवं आवेदकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। साइबर फ्रॉड के नए तरीकों को दृष्टिगत रखते हुए Capacity Building समय की आवश्यकता है। नववर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए शुभकामना संदेश जारी किया गया। इस दौरान कहा गया कि यह शुभकामना संदेश केवल औपचारिक बधाई नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस के लिए आत्ममंथन, सम्मान और भविष्य की कार्ययोजना का स्पष्ट दस्तावेज है। यह संदेश उस सामूहिक परिश्रम की सार्वजनिक स्वीकृति है, जिसके बल पर वर्ष 2025 मध्यप्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष बना। 2025 की उपलब्धियां बताईं पुलिस महानिदेशक ने अपने संदेश में वर्ष 2025 को टीमवर्क, नवाचार और संवेदनशील पुलिसिंग का प्रतीक बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने, डायल-112 क्रिय...