मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर नगर निगम ने शुक्रवार को चण्डाल भाटा क्षेत्र के मऊरानीपुर में बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इस कार्रवाई के तहत संबंधित संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बारे में नगर निगम उपायुक्त संभव अयाची ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर स्थित एक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां गोदाम में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन का स्टॉक पाया गया। नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का विक्रय या भंडारण पूरी तरह गैरकानूनी है। निगमायुक्त के निर्देशानुसार, आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक जांच और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PWln14Y
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PWln14Y
via IFTTT
Comments
Post a Comment