DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

चिड़ियाघर में गंदगी और बदबू की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें समस्या

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नवलखा के शुक्ला नगर स्थित इंदौर चिड़ियाघर को लेकर पंकज ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों के रहने की जगह पर काफी गंदगी और कचरा फैला हुआ था। वहां पानी जमा होने से तेज बदबू आ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद सीएसआई विनय कुमार मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद कुंवर मंडली में हुई सफाई वार्ड 58 के अहिल्यापुरा क्षेत्र में एमजी रोड स्थित कुंवर मंडली के निवासी प्रशांत पंडित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर क...

55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म:पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने में बैठाकर रखा; न तो मुख्य आरोपी पकड़ाया, न दूसरे का नाम पता चला

उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। आरोपियों ने उसे इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। युवती ने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाए रखा। मामले में मुख्य आरोपी चक्रेश जैन अब तक फरार है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कॉफी हाउस के सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। पीड़िता बोली- बयान के नाम पर परेशान किया दैनिक भास्कर से बातचीत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे बार-बार घटना के बारे में पूछती रही, जबकि उसे खुद पूरी घटना याद नहीं थी। उसने कहा, 'उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस पूछ रही है कि घटना कब हुई, जबकि मुझे होश ही नहीं था। मुझे रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा। अगले दिन सुबह फिर बुला लिया।' पीड़िता ने कहा कि पुलिस को चक्रेश जैन से पूछना चाहिए कि उसका दूसरा साथी कौन था। उसके मुताबिक, उसे सुबह से इधर-उधर बुलाया जा रहा था और बयान...

ग्वालियर में 38 लाख की ठगी के आरोपी बरी:कोर्ट बोला- अग्रिम विवेचना के नाम पर देरी से न्याय की हानि, SSP से मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’

ग्वालियर में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर डॉ. सुजाता बापट से 38 लाख रुपए ठगने के हाई-प्रोफाइल मामले में कोर्ट ने पुलिस की सुस्त और घोर लापरवाही पूर्णं जांच पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार ने ग्वालियर SSP को आदेश दिया है कि विवेचना में हुई लेट-लतीफी पर जांच अधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिन के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) पेश की जाए। पुलिस की कमजोर चार्जशीट और मुख्य साजिशकर्ताओं तक न पहुंच पाने का फायदा तीनों आरोपियों को मिला। इसी वजह से तीनों आरोपी हरीश चौधरी, अनिल नायक और ओमप्रकाश नायक, धोखाधड़ी (धारा-420), जालसाजी (धारा-467, 468) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं से बरी हो गए। हालांकि, ठगी की रकम खातों में घुमाने और साजिश में शामिल होने के चलते कोर्ट ने तीनों को साजिश का हिस्सा मानते हुए एक-एक साल का कारावास व अर्थदंड सजा दी है। क्यों बरी हुए गंभीर धाराओं से? समझें कानूनी पेंच पीड़िता डॉ. सुजाता बापट ने अपनी गवाही में स्पष्ट किया कि उन्होंने सामने मौजूद आरोपियों से सीधे बात नहीं की थी और न ही वे उन्हें पहचानती हैं। फर्जी वारंट बनाने, वीडिय...

भिंड में पिकअप से NPK खाद की 100 बोरियां जब्त:गोराघाट-डबरा तक पहुंची पुलिस, 3600 बोरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

भिंड के आलमपुर में सोमवार को पुलिस ने पिकअप से एनपीके खाद की 100 बोरियां जब्त कीं। खाद गांव-गांव जाकर किसानों को बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक से परिवहन के दस्तावेज मांगे। लेकिन वह उन्हें नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने डबरा के रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए। इसके बाद मामले की जांच डबरा और दतिया जिले के गोराघाट तक पहुंच गई। भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब्त किए गई हैं। हालांकि, इन बोरियों और आलमपुर में जब्त खाद के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। खाद की गुणवत्ता की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। आलमपुर पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गैथरी माता के पास सूचना मिली कि रतनपुरा की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप में संदिग्ध खाद भरी है। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। उसमें एनपीके खाद की 100 बोरियां मिलीं। बोरियों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के तहत भारत एनपीके लिखा था। चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस ने चालक से खाद के परिवहन से जुड़े दस्तावे...

शरद पूर्णिमा पर निकला हिंदू उत्सव समिति का चल समारोह:राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार, शीतलदास की बगिया में हुई आतिशबाजी

शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से चल समारोह निकाला गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच निकले समारोह में आकर्षक झांकी, सुसज्जित बग्घी, ढोल और दो बैंड शामिल रहे। चल समारोह के शीतलदास की बगिया पहुंचने पर आतिशबाजी की गई। यहां भगवान श्री राधा-कृष्ण ने नौका विहार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि चल समारोह शाम 6:30 बजे घोड़ा निक्कास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुआ। यहां से जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, सोमवारा, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए समारोह शीतलदास की बगिया पहुंचा। रास्ते में धार्मिक आयोजन और भगवान राधा-कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समिति ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए अशोक विश्वकर्मा को संयोजक बनाया गया था। समिति ने श्रद्धालुओं के सहभाग के लिए आभार जताया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rs...

हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों ने घेरा थाना:भोपाल में चाय की दुकान पर हुई मारपीट; घटना के सामने आए 2 VIDEO

भोपाल में चाकू, लोहे के पाइप और डंडे से हमले में घायल एक युवक की रविवार रात मौत हो गई। वह 18 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे ताजुल मसाजिद की सीढ़ियों के सामने चाय की दुकान पर बैठा था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला दिया। घटना के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें पहले युवक से घेरकर मारपीट की गई। इसके बाद बीच सड़क बेहरमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 8 दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों और लोगों ने शाहजहानाबाद थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एक मास्टरमाइंड नानू को भी आरोपी बनाने की मांग की। साथ ही कहा कि आरोपियों को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। आरोप है कि गंभीर हमले के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के साथ सख्ती नहीं बरती। हिरासत में लेने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक के थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे जाएं और उनकी जांच कराई जाए, ताकि आरोपियों को कथित तौर पर दी गई सुविधाओं की सच्चाई सामने आ सके। जुलूस में मुस्कुराते और फायरिंग का इशारा करते दिखे आरोपी परिजनों का आरोप है कि आरोपियों का जुलूस निकाले जाने ...

इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 15 अफसरों के प्रमोशन निरस्त:विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से जुड़े पाए गए प्रमोट हुए अफसर

मध्यप्रदेश में जुलाई में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत किए गए 15 पुलिस अधिकारियों को गृह विभाग ने वापस इंस्पेक्टर बना दिया है। इन अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने के आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए थे, जो अब सामने आए हैं। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण इन अधिकारियों को पदोन्नति के लिए अनफिट माना गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पहले जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। रिवर्ट किए गए अधिकारियों में निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी, विशेष शाखा के एक निरीक्षक, विसबल के एक निरीक्षक और एक आरक्षित निरीक्षक शामिल हैं। पहले 78 अधिकारियों की पदोन्नति भी हुई थी निरस्त इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर को आदेश जारी कर जुलाई में पदोन्नत किए गए 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। इन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के आधार पर पदोन्नति के लिए अनफिट पाया...

इंदौर में कर्णावत से पनीर-तेल समेत 6 सैंपल लिए:सोनू वेफर्स ब्रांड के चिप्स पैकेट पर 2019 में एक्सपायर पंजीयन नंबर मिला; खाद्य विभाग की कार्रवाई

त्योहारों के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। शिकायतों के आधार पर कर्णावत पान भोजन प्रसादी, जैन श्वेतांबर शिव भंडार, अमृतसरी नान ढाबा, सोनू वेफर्स और राजा चाट भंडार समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। वहीं, सोनू वेफर्स के पैकेट पर पुराने खाद्य पंजीयन क्रमांक का उल्लेख मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। कर्णावत से 6 सैंपल, ढाबे से पनीर-दाल मखनी की जांच अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित कर्णावत पान भोजन प्रसादी से आलू, गिलकी, तुवर दाल, पनीर मसाला, सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के कुल छह नमूने लिए गए। सिलावटपुरा स्थित जैन श्वेतांबर शिव भंडार से नमकीन मिक्सचर और बूंदी के नमूने संग्रहित किए गए। शिकायत के आधार पर अमृतसरी नान ढाबे का भी निरीक्षण किया गया। यहां रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्य स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने पनीर और दाल मखनी ...

धीरेंद्र शास्त्री रात में रीवा पहुंचे:डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घर पर भोजन कर मैहर के लिए रवाना

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा गुरुवार रात अचानक रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी निवास पर मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबा ने उनके निवास पर भोजन किया और फिर मैहर के लिए रवाना हो गए। बागेश्वर बाबा के अचानक रीवा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके दर्शन और स्वागत के लिए लोग पहुंचने लगे। डिप्टी सीएम के निजी निवास पर उनकी मौजूदगी के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में लोग बाबा के स्वागत के लिए मौजूद रहे। रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निवास पर भोजन करने के बाद बागेश्वर बाबा मैहर के लिए रवाना हो गए। अचानक हुआ दौरा बताया गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस दौरे के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं दी गई थी, इसके पीछे वजह ये बताई गई कि महाराज जी के आने पर भीड़ न हो, इसलिए ये दौरा अचानक हुआ है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/I2tW0em via IFTTT

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण:कलेक्टर ने सुरक्षा इंतजाम देखे, बोले-लाइसेंस शर्तों का पालन करें; अतिक्रमण की जांच होगी

बालाघाट में दीपावली के मद्देनजर बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित थोक पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए इंतजाम देखे गए। कलेक्टर ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। लाइसेंस और स्टॉक की जानकारी ली कलेक्टर आदित्य सिंह प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित पटाखा एंड पटाखा और विजय वाधवानी की पटाखा दुकानों पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के स्टॉक, भंडारण क्षमता और निर्धारित सीमा के अनुसार पटाखे रखने की अनुमति की जांच की। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति भी देखी। सुरक्षा उपकरण तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। पटाखों के भंडारण और विक्रय के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानों में अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशाम...

डिंडौरी में रावण दहन के दौरान बिजली गुल:मोबाइल की रोशनी से जगमगाया मैदान; राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर ले गए विधायक

डिंडौरी के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में विजयादशमी पर रावण दहन के दौरान करीब पांच मिनट तक बिजली गुल रही। इस दौरान मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की। इसी रोशनी में राम-रावण संग्राम का मंचन हुआ। इससे पहले विधायक ओमकार मरकाम और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, राम-लक्ष्मण बने कलाकारों को कंधे पर बैठाकर रणभूमि तक ले गए। मोबाइल की रोशनी में हुआ राम-रावण युद्ध रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने से मैदान में अंधेरा छा गया। दर्शकों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मैदान को रोशन कर दिया। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ और रावण का दहन किया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी आशीष खरे भी मौजूद रहे। भंडारे और विसर्जन जुलूस भी निकले विजयादशमी पर नगर में भंडारों का आयोजन हुआ और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस निकाले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1kJvZ...

मंडला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू, दो घाटों पर इंतजाम:नाव घाट और संगम घाट पर कुंड बने; सुरक्षा के लिए पुलिस और तैराक तैनात

मंडला में मंगलवार, 20 अक्टूबर से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने नाव घाट और महाराजपुर के संगम घाट पर विसर्जन कुंड बनाए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, तैराक, लाइफ जैकेट और क्रेन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, शरद पूर्णिमा तक 100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। पहले दिन 27 से 32 प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान पहले दिन नाव घाट पर करीब 15 से 20 और संगम घाट पर 12 प्रतिमाओं के विसर्जन की संभावना है। शहर में प्रतिमाओं के चल समारोह भी निकल रहे हैं। दोनों घाटों पर कर्मचारी और तैराक तैनात विसर्जन स्थलों पर समितियों की मदद के लिए नगर पालिका के कर्मचारी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, तैराक, लाइफ जैकेट और क्रेन की व्यवस्था की गई है। राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य और बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। दो एडिशनल एसपी और दो डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एडिशनल एसपी, दो डीएसपी और टीआई समेत पुलिस बल तैनात है। विसर्जन का सिलसिला 25 अक्टूबर के आसपास शरद पूर्णिमा तक चलने...

शिप्रा अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन:राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगी; शिवपुरी और ग्वालियर में होंगे मुकाबले

उज्जैन की शिप्रा क्रिकेट अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की पांच-पांच खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी। अंडर-17 वर्ग के मुकाबले शिवपुरी और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ी संभागीय टीम का हिस्सा बनकर अन्य संभागों की टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। अकादमी के हेड कोच नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां कई वर्षों से बालिकाओं को मुफ्त क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में पूर्वी भाटी, नित्य पाटीदार, आराध्या धरकर, पूर्व भाटी और भाव सिंह का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में संध्या यादव, वेदी जैन, तनिष्क पाटीदार, इशिका मलिक और रितीश राठौर शामिल हैं। कोच ने चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/coUZgHj via IFTTT

नो एंट्री में 7 KM चला आया ट्रक:गूगल मैप से आगे बढ़ा नशे में धुत ड्राइवर; 5 चूक बनीं 15 मौतों की वजह

ग्वालियर के चीनौर-शीतला माता रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जो हुआ, वह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा-व्यवस्था में चूक की बड़ी तस्वीर है। दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि नो एंट्री वाले रास्ते पर धान से भरे दो ओवरलोड ट्रक 7 किलोमीटर तक घुस आए। संकरे रास्ते और मंदिर के पास की खड़ी ढलान पर पहुंचते-पहुंचते एक ट्रक तो रुक गया जबकि PB10 GK-4098 नंबर का दूसरा ट्रक बेकाबू होकर नीचे की ओर लुढ़कता चला गया। इसने 57 श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हैं। मृतकों में 5 किशोर, एक महिला और 9 पुरुष हैं। रास्ते में पुलिस के चेकिंग पॉइंट भी थे, फिर भी ट्रक चीनौर से अमरोल होते हुए मंदिर तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने भी ड्राइवरों को आगे जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुके। मंदिर के प्रवेश द्वार से पहले भी भारी वाहनों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आए। पुलिस से लेकर मंदिर मैनेजमेंट तक घेरे में 1. नो एंट्री में घुस आए धान से भरे ओवरलोड ट्रक नवरात्रि की अष्टमी पर शीतला माता मंदिर में ...

भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त के तबादले:संस्कृति और अंजू अरुण कुमार को मंत्रालय भेजा

राज्य सरकार ने भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त समेत 4 आईएएस अफसरों के रविवार रात तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार देर रात जारी आदेश में भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2015 बैच की अधिकारी संस्कृति जैन के पास अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। इसके अलावा अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2017 बैच की अधिकारी अंजू अरुण कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। जीएडी के आदेश में रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच के अधिकारी प्रमोटी आईएएस रामप्रकाश अहिरवार नगर पालिक निगम जबलपुर के आयुक्त हैं। उन्हें आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल के साथ तथा अपर प्...

कोर ग्रुप की बैठक में मास्टर प्लान ड्राफ्ट का विरोध:ध्रुवनारायण बोले-मास्टर प्लान से जनता और व्यापारियों में नाराजगी, आलोक ने परिसीमन की खामी बताई

बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री की बैठक में बीजेपी नेताओं ने भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट का विरोध किया है। साथ ही विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर भाजपा नेताओं ने पार्टी की कोर ग्रुप बैठक में अपनी राय रखी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को भोपाल जिले की बैठक में मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट की वजह से भोपाल के लोगों और व्यापारियों में खासी नाराजगी है। इसलिए पूरे ड्राफ्ट को ही कैंसिल किया जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के सामने भोपाल के नेताओं ने आगामी परिसीमन को लेकर भी चर्चा की। सांसद आलोक शर्मा ने पिछले परिसीमन में खामियां बताते हुए कहा कि इसकी वजह से भोपाल की दो विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में चली गईं। इस बार परिसीमन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बैठक में मौजूद नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रखी। ध्रुवनारायण सिंह ने मुस्लिम बहुल इलाकों को एक सीट में शामिल करने का सुझाव दिया परिसीमन को लेकर चर्चा के ...

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन:ट्रांसपोर्ट नगर में मिलावटी घी के संदेह में कारखाने पर छापा, सैंपल भरकर फैक्ट्री सील

दीपावली से पहले ग्वालियर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार देर रात पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक घी कारखाने पर छापा मारा। यहां कढ़ाइयों में बड़ी मात्रा में घी तैयार होता मिला। मौके पर ‘मधु लाइट’ ब्रांड के नाम से छपे डिब्बे भी मिले, जिनमें घी भरकर बाजार में सप्लाई किया जाना था। मिलावटी घी तैयार किए जाने की आशंका के चलते खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर कारखाने को सील कर दिया। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। कम कीमत पर बाजार में सप्लाई की सूचना क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से नकली या मिलावटी घी तैयार किया जा रहा है। इसके बाद सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी कृष्ण पाल सिंह और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कारखाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कढ़ाइयों में घी तैयार होता मिला। मौके से ‘मधु लाइट’ ब्रांड के नाम से छपे डिब्बे भी बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घी को कम कीमत पर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। संचालक पर पहले भी हो चुकी ह...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:2 बच्चों के जन्म के बाद किया इनकार; धर्म परिवर्तन का भी आरोप, युवक गिरफ्तार

मंदसौर में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था। घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों के जन्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू आरोपी का बच्चों से DNA मैच रही पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और डीएनए जांच के नतीजे सामने आने क...

खरगोन जेल से पॉक्सो एक्ट में दोषी कैदी फरार:बाथरूम की दीवार फांदकर भागा, मेनगांव थाने में केस दर्ज; तलाश जारी

खरगोन जेल से पॉक्सो एक्ट में दोषी कैदी फरार हो गया। कैदी अरुण धुर्वे (23) शुक्रवार शाम प्रहरियों को चकमा देकर बाथरूम की दीवार कूदकर भागा। उसे उम्रकैद की सजा मिली थी, जिससे जेल प्रशासन में हलचल मच गई। खरगोन न्यायालय ने 7 अक्टूबर को अरुण को यह सजा सुनाई थी। फरार होने की खबर मिलते ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और विभागीय जांच शुरू की। मेनगांव थाने में केस दर्ज कर पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी अरशद खान ने बताया कि मेनगांव पुलिस ने धारा 272 और 262 के तहत केस दर्ज किया है। अरुण इंदिरानगर का है। दोषी कैदी के भागने के मामले में जेल की सुरक्षा और कर्मचारियों की भूमिका की जांच हो रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WqSiH9d via IFTTT