DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

सागर नगर निगम ने 3 मैरिज गार्डन अवैध घोषित किए:कचरा प्रबंधन की 1.78 लाख की राशि जमा नहीं करने पर की गई कार्रवाई

सागर शहरीय क्षेत्र में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों ने नोटिस देने के बाद भी कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने तीन मैरिज गार्डनों को अनाधिकृत घोषित किया है। जिसको लेकर नोटिस भी चस्पा कराए गए हैं। नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मैरिज गार्डन के संचालकों के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जल्द जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। लेकिन नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। जिस पर मंगलवार को नगर निगम ने तिली स्थित मलैया मैरिज गार्डन, ग्रीन वैली मैरिज गार्डन और पंतनगर स्थित राधा कृष्ण मैरिज गार्डन को अनाधिकृत घोषित करने की कार्रवाई की है। राजस्व अधिकारी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 23 अप्रैल को नगर निगम ने शहर में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें उन्हें बकाया राशि तीन दिन में जमा करने की हिदायत दी गई थी। ऐसा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करने और उसे अनाधिकृत घोषित करने की कार्रव...

चौरई न्यायालय का किसानो के हित में अहम फैसला:किसानों के साथ धोखेबाजी करने वाले दो गल्ला व्यापारियों को 10- 10 वर्ष का कठोर कारावास

चौरई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को किसानो के हित में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दो व्यापारियों को 10- 10 साल का सश्रम कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित करने का मामला सामने आया है।अभियोजन अधिकारी ने बताया की मामला चांद का है मामला अपराध क्रमांक 258/2022 के आरोपी गगन उर्फ बल्लू और राजेश उर्फ छोटो को दोषसिद्ध ठहराया और उन्हें 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।इन दोनों व्यापारियों ने किसानों से गेहूं और मक्का खरीदा था और उनका भुगतान नहीं किया था।किसानों ने कई बार पैसे मांगे लेकिन उन्होंने टालमटोल करते रहे।अंततः किसानों ने थाना चौरई में शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने दोनों व्यापारियों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।दरअसल पूरा मामला कुछ ऐसा है इन किसानो की थी शिकायत :- फरियादी कमलसिंह, लेखराम वर्मा, मंगलसी वर्मा, शिवकुमार वर्मा और अजय साहू द्वारा 29 मार्च 22 को थाना चौरई पर उपस्थित होकर संयुक्त रूप से एक लिखित आवेदन पत्र देकर बताया गया था कि गल्ला व्यापारी बल्लू उर्फ गगन पिता लेखराम श्रीवास एवं राजेश पिता रामभरोस वर्मा दोनों निवासी मोहगांवकला ने लाखों रुपए का अनाज खरीदा था ले...

सड़क पर गुंडागर्दी, पुलिस को पीटा:बुलेट सवारों को चेकिंग में रोकने पर बिगड़े युवक, सिपाही की नाक, मुंह में मारे घूसे

ग्वालियर में सोमवार रात बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी की है। बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने और ट्रिपल सीट होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोका तो वह बिगड़ गया। गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से रोका तो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को पकड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। नाक, मुंह में घूसें ही घूसें मारे। बचाने आए दूसरे जवान में चांटे मारे और उसकी टोपी नीचे फेंक दी। सड़क पर जवानों को पिटता देख राहगीर मोबाइल से VIDEO शूट करने लगे। मोबाइल से वीडियो बनते देख युवकों ने पुलिस वालों को घसीटा और पीटा। घटना सोमवार रात 9 बजे अचलेश्वर तिराहा की है। हंगामा के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। मारपीट करने वाले नशे में भी होना बताए गए हैं। पुलिस उनका मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर रही है। शहर के अचलेश्वर तिराहा पर सोमवार रात को यातयात थाना कंपू की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जवान अनूप दीक्षित अपने साथियों के साथ मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और वाहनों की चेकिंग भी कर रहे थे। इसी समय वहां से एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक निकले। पहले तो वह ट्रिपल सीट थे और उसके बाद...

स्क्रीनिंग शिविर में हुई 1200 लोगों की जांच:291 ओरल कैंसर में पाए गए ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण

राजधानी के मॉडल अस्पताल जेपी में पहली बार ओरल कैंसर स्क्रीनिंग ऑटोफ्लोरेंस आधारित उपकरण वेलस्कोप और गोकल्स से की जा रही है। अस्पताल के डेंटल विंग में यह जांच नि:शुल्क की जा रही है। ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक 1207 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 291 लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। जांच के माध्यम से ओरल कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डायग्नोसिस किया जा सकता है जिससे देरी से डायग्नोस होने के कारण होने वाली विरूपता एवं अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविर में जिन लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं उनका फॉलोअप किया जा रहा है। तीन मरीजों को बायप्सी के लिए रेफर किया गया है। तंबाखू उत्पादों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट का उपयोग करने वालों में ओरल कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LIzcVW8 via IFTTT

नाटक 'आगरा बाजार' का मंचन, बिके 100 से अधिक टिकट:ग्रुप ने कहा हमारे लिए यह प्रयोग सफल, पहली बार शहर में 500 रुपए का रखा गया था टिकट

रवींद्र भवन में नाटक आगरा बाजार का मंचन रविवार को किया गया। नाटक का लेखन व निर्देशन स्व.हबीब तनवीर ने 1954 में किया था। उर्दू के नामवर शायर नज़ीर अकबराबादी की ज़िंदगी के इर्द गिर्द बुने गए नाटक आगरा बाज़ार की झलकियां दर्शकों को पसंद आईं। पुराने समय के बाजार की सीन पेश करते सेट और उर्दू-फारसी जुबान नाटक में सुनने को मिली। नाटक दो फकीरों के माध्यम से आगे बढ़ता रहा।तवायफ़ और दरोगा, जनता और सत्तापक्ष के रिश्ते की जटिलताओं को नाटक में दिखाया गया है। बता दें कि इस नाटक के टिकट शुल्क कोल लेकर चर्चा थी कि नाटक में दर्शकों का रिस्पॉन्स मिलना मुश्किल है। हम थिएटर ने कहा प्रयोग सफल आगरा बाजार नाटक में हम थिएटर द्वारा सहयोग शुल्क 500 रुपए रखा गया था, इस दौरान शो के करीब 100 से अधिक टिकट बिके, ऐसा पहली बार था कि भोपाल में किसी नाटक के लिए सहयोग शुल्क यानी टिकट की राशि 500 रुपए रखी गई थी। हम थिएटर से बालेंद्र सिंह ने बताया कि 100 से अधिक लोगों का भी टिकट खरीदकर नाटक को देखना हमारे लिए या भोपाल थिएटर के लिए एक पहल है, हमें उम्मीद से बहुत अच्छा रिपांस पब्लिक से मिला, हम यह कह सकते हैं कि पेशेवर नाटक क...

गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मनाया:मानवता की रक्षा की शहादत के लिए सिखों के नवे गुरु का अनुपम उदाहरण

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को श्री अरविंद मार्ग पर श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर स्थित खालसा सभागृह में ज्ञानी मानसिंह व पथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले व साथी फतेहसिंह, चांद सिंह द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत को अपनी वाणी से जोड़ते हुए कहा कि भारतवर्ष का इतिहास अनेक बलिदानियों के बलिदान से भरा हुआ है। जब बात मानवता की रक्षा की शहादत के लिए देने की आती है तो सिखों के नवे गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का अनुपम उदाहरण दुनिया के सामने रहता है। गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। समाज से आह्वान किया कि डर और भय से कभी भी अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। "गुरु तेग बहादुर बोलया धर पइए धर्म न छोड़िए" लोगों के मन से आता ताइयों का डर और भय समाप्त करने के लिए उन्होंने स्वयं अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। 29 अप्रैल को होगा समापन 29 अप्रैल सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति अरदास होगी। दोपहर 1.30 बजे समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर होगा। समिति अध्यक्ष ...

ग्राम गांड़ा का मामला:पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी, फिर मारपीट होने पर एक की मौत

बीती शनिवार की रात पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देवलोंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोंड पिता बालकरण सिंह 60 वर्ष घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सुनसान स्थान गया था। पहले तो दोनों ने शराब पी। जब नशा चढ़ गया, तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूसों से कामता सिंह ने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। रामखेलावन के मुंह और नाक से खून बहने लगा। मारपीट से घायल रामखेलावन किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी मौत हो गई। रामखेलावन के मौत की खबर परिजनों ने देवलोंद थाने की पुलिस को दी। रविवार को बुजुर्ग का पीएम कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RindQ5v via IFTTT

खरीद केंद्र पर तौली जा रही थी व्यापारी की सरसों:भिंड कलेक्टर के छापे से पहले सूचना हुई लीक, सील कराया

भिंड जिले में किसानों के लिए बनाई गई सरकारी खरीद केदों पर व्यापारियों का माल तौला जा रहा है। यह सूचना अब तक अफवाहा मानी जा रही थी। परंतु पुख्ता जानकारी मिलते ही भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जवासा स्थित बिछौली प्राथमिक कृषि सहकारी केंद्र पर छापा मारने के लिए निकले। यह सूचना विभाग द्वारा लीक कर दी गई। केंद्र के प्रभारी के पास यह सूचना पहुंचते ही गई। व्यापारी को मौके से गायब हो गया, परंतु व्यापारी का माल मौके पर होने की संदेह पर खरीद केंद्र सील किया गया। जानकारी के मुताबिक जवासा स्थित बिछौली खरीद केंद्र पर एक व्यापारी द्वारा सरसों की तलाई कराई जा रही थी। इस बात की सूचना भिंड कलेक्टर को स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई। इस सूचना पर भिंड कलेक्टर ने जिला आपूर्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ खरीद केंद्र का निरीक्षण करने के लिए निकले। जैसे ही भिंड कलेक्टर खरीद केंद्र के लिए दलबल के साथ रवाना हुए तभी विभाग के कुछ लोगों द्वारा खरीद केंद्र प्रभारी को इस बारे में अवगत करा दिया। मौके पर नहीं था कोई किसान कलेक्टर दलबल के साथ जब मौके पर पहुंचे तो वहां से व्यापारी गायब मिला। केंद्र प्रभारी अन्य व्यक्त...

नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति और जेठ को भेजा जेल

खंडवा| एक न​वविवाहिता की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया था कि घटना वाली रात ससुराल वालों ने उस पर तलवार लेकर दौड़े थे। वे आए दिन मारपीट करते थे। सीएसपी अरविंद सिंह तोमर मामले की जांच कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल की देर रात सुरेखा पति शंकर उर्फ पिंटू (20) निवासी सियाराम चौक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुरेखा यूपी की रहने वाली थी। तीन साल पहले उसका विवाह शंकर से हुआ था। उनका एक दो माह का बेटा भी है। आत्महत्या के मामले में मायका पक्ष व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। उससे पता चला कि पति शंकर, उसका भाई राजकुमार व मां पुष्पा सुरेखा को प्रताड़ित करते थे। घटना वाली रात भी उन्होंने तलवार से उस पर हमला करने का प्रयास किया था। वह जान बचाने के लिए घर से भागी थी। उसने यह बात मायका पक्ष को भी बताई थी। दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ymWYakg via IFTTT

वोटिंग के बाद थ्री-लेयर सुरक्षा में कैद हुईं EVM:सागर में मतदान कराकर लौटे दलों का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत, 4 जून को आएंगे परिणाम

लोकसभा चुनाव के तहत दमोह संसदीय क्षेत्र में आने वाली सागर जिले की तीन विधानसभा रहली, बंडा, देवरी में शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान जिले की तीनों विधानसभाओं में 53.57% मतदान हुआ। देवरी विधानसभा क्षेत्र में 53.25 प्रतिशत, रहली विधानसभा में 50.65 प्रतिशत और बंडा विधानसभा क्षेत्र में 56.69 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कराने के बाद मतदान दल ईवीएम और चुनाव की सामग्री लेकर स्ट्रांग रूम पहुंचे। जहां मतदान दलों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जहां मतदान दलों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र बार काउंटर पर अपनी मतदान सामग्री जमा कराई। इस दौरान अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी की मौजूदगी में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में थ्री-लेयर सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण पूरा हुआ। मतदान के बाद सभी 846 मतदान दलों के द्वारा मतदान सामग्री जमा कराई जा रही है। देर रात तक मतदान अधिकारी व कर्मचा...

हेडमास्टर के घर चोरी कर जाते चोरों का, VIDEO:चार लाख का माल किया पार, पड़ोसियों ने शोर सुनकर पत्थर फैके,चोरों ने की फायरिंग

ग्वालियर में हेडमास्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी कर रहे चोरों को जब पड़ोसी ठेकेदार ने ललकारा और उन पर ईट फेंकी तो चोरों ने जबाव में फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की है। चोर हेडमास्टर के घर से साढ़े तीन तोला सोना और तीन किलो चांदी के जेवर के साथ ही अन्य सामान पार कर ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर जब घटना स्थल के आसपास लगे CCTV चेक किया तो चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाते हुए चोर CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी तेज सिंह हिण्डोलिया जति की लाइन प्राथमिक विधालय में हेड मास्टर है और उनकी पुत्र वधू मानसिक आरोग्य शाला में स्टॉफ नर्स है। बीते रोज उनके भाई के बेटे रवि की शादी का कार्यक्रम जति की लाइन में था तो पूरा परिवार घर पर ताले डाल कर पड़ोसिया को घर की देखभाल के लिए बोल गए थे। रात करीब ढ़ाई बजे पड़ोस में रहने वाले वचन सिंह राजपूत को उनके घर पर हल...

ग्वालियर में हिट एंड रन:बाइक को रौंदकर अज्ञात वाहन भागा, देवरानी-जेठानी की मौत, बेटा घायल

ग्वालियर में आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवारों को रौंदता हुआ भाग गया है। घटना गुरुवार शाम की है। हादसे में बाइक पर सवार देवरानी-जेठानी व उनका बेटा घायल हो गया था। घटना का पता चलते ही पुलिस ने घायलों को जेएएच (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया था। जहां देवरानी-जेठानी ने देर रात 12 बजे दम तोड़ दिया है, जबकि जेठानी का बेटा जो बाइक चला रहा था उसकी हालत गंभीर है। घायलों की मौत का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। किस वाहन ने टक्कर मारी है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास CCTV कैमरे भी खंगाल रही है। ग्वालियर के मुरार सर्कल निवासी 50 वर्षीय रज्जोबाई रजक पत्नी पप्पू रजक और उसकी देवरानी पुष्पा (40) पत्नी गोपाल रजक गुरुवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सल्लूपुरा गांव जा रही थीं। बाइक रज्जो का बेटा सोनू चला रहा था। यह दोनों बाइक पर पीछे सवार थीं। शाम के समय अभी वह शिवपुरी लिंक रोड पर कंपू थाना की सीमा में पहुंचे ही थे कि तभी किसी ने अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के ब...

क्रॉप कवर टेक्नीक से पपीते की खेती:निमाड़ के किसान की फसल 45 डिग्री में भी रहेगी हरी-भरी, 20 लाख तक कमाई

चना, मक्का और गेहूं की अच्छी पैदावार नहीं हुई, तो निमाड़ में 61 साल के किसान ने क्रॉप कवर टेक्नीक से पपीता की खेती शुरू की है। वह बताते हैं कि इस टेक्नीक से तापमान 10 से 15 डिग्री तक कम हो जाता है। क्षेत्र में जब तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। उस समय भी फसलें हरी-भरी रहती हैं। साथ ही, पौधे में नमी बनी रहती है, जिससे ग्रोथ अच्छी होती है। दैनिक भास्कर की स्मार्ट किसान सीरीज में इस बार आपको धार जिले के मनावर में रहने वाले किसान सुरेश पाटीदार (गडीवाले) से मिलवाते हैं। सुरेश ने पारंपरिक खेती छोड़ बागवानी की ओर रुख किया है। उन्होंने आधुनिक तरीके से 30 बीघा में 13 हजार 200 पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि दो पौधों के बीच की दूरी कम से कम 8 बाय 5 फीट रखी है। अभी पौधे 8-8 इंच के हो गए हैं। जानते हैं सुरेश पाटीदार से ही पपीते की खेती शुरू करने की कहानी... निमाड़ में किसानों को कभी बदलते मौसम की मार, तो कभी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा। इस बार ओस और कोहरे के कारण चना और गेहूं की फसल का उत्पादन अच्छा नहीं हुआ। चने का उत्पादन जहां 4 से 6 क्विंटल प्रति बीघा में होता था। इस बार एक से दो क्विंटल प्रत...

हाई कोर्ट का फैसला:MCU के पूर्व प्रभारी कुलपति और एक प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) को लेकर अहम फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने MCU के पूर्व प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी और प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानकारी के अनुसार इन दोनों की नियुक्ति साल 2009 में नियम के खिलाफ हुई थी। जनसंचार और जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग के प्रमुख को चयन समिति-साक्षात्कार पैनल में शामिल नहीं किया गया था, जो अनिवार्य था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय को निर्देश दिए कि डिपार्टमेंट आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में रीडर के पद पर भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर साक्षात्कार आयोजित करें। डाॅ. प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने वर्ष 2015 में याचिका दायर कर इनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी। उन्होंने दलील दी कि विश्वविद्यालय ने 11 अप्रैल, 2008 को विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। मगर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय अधिनियम 1990 की धारा 33(2)(डी) का पालन नहीं किया गया। चयन समिति में संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को शामिल करना अनिवार्य था, इसके बाद हाई कोर्ट ने नियुक्तियों को अवैधानिक प...

भिंड में सड़क हादसे में बालिका की मौत:टमटम पलटने से हुई दुर्घटना, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

भिण्डके नयागांव इलाके के ग्राम नवलपुरा में टमटम पलट जाने से उसके नीचे दबकर चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सुग्रीव जाटव पुत्र दशरथ सिंह जाटव निवासी नवलपुरा ने नयागांव थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम उसकी लडक़ी मानवी उम्र चार साल, गांव के ही निवासी रामवीर पुत्र आशाराम जाटव की टमटम में बैठकर घर आ रही थी। जब वह घर के सामने पहुंची तो उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे पलट दिया, जिससे उसमें दबकर मानवी की मृत्यु हो गई। थाना पुलिस ने आरोपी टमटम चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hXYBf3a via IFTTT

भोपाल के वल्लभ नगर-1 वार्ड क्रमांक-33 में हनुमान जन्मोत्सव:महाबली समिति ने निकाली कलश यात्रा, भंडारे में शामिल हुए क्षेत्रीय पार्षद

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भोपाल के वल्लभ नगर-1 के वार्ड क्रमांक-33 कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाबली गेट के पास से जुलूस निकाला गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद आरके सिंह बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। और वार्ड वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाबली समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, संरक्षक राम बहोर पटेल , उपाध्यक्ष रघुवीर विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजकुमार पटेल, मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश मिश्रा, दिनकर मामा, वार्ड पालक राजेन्द्र मिश्रा, वार्ड संयोजक शिवचरण साहू, सनंत कुशवाहा, रुपेश खरे, रघुवीर वर्मा , नंदलाल पटेल समेत अधिक संख्या में भक्त मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1YzI3Ru via IFTTT

ग्वालियर डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत:MP-PSC की तैयारी कर रहा था छात्र, दोस्त भी घायल

ग्वालियर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा भिड़ी और बाइक चला रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार रात 9 बजे कलेक्ट्रेट के पास डिवाइडर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक और घायल MP-PSC की तैयारी कर रहे थे। दोनों ही भिंड के रहने वाले हैं और यहां रूम लेकर पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। भिंड के गोरमी निवासी 22 वर्षीय सत्यम गौरी पुत्र इंदल कुमार ग्रेजुएशन कर चुका था। अभी वह MP PSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सत्यम के पिता शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक पदस्थ हैं। पढ़ाई के लिए वह ग्वालियर में किराए पर रहता था। साथ में उसका भिंड निवासी दोस्त 23 वर्षीय शिवा द्विवेदी भी रहता है। सोमवार रात को यह दोनों अपनी केटीएम बाइक पर सवार होकर जीवाजी विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। बाइक रफ्तार में थी और सत्यम चला रहा था। कलेक्ट्रेट के पास अं...

लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद:कलेक्टर व एसपी राजस्थान की सीमा से लगे चेक पोस्ट पर पहुंचे

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस अपनी तैयारियों में लगा है। कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा लगातार जिले की सीमाओं के बनाए गए चेक पोस्ट पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहे है। सोमवार को अधिकारियों ने जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेरा, अमरगढ़, सज्जनपुरा, गडीकटारा, अल्काखेड़ा, बोरदा चेक पोस्ट पर पहुंचे। यह पड़ोसी राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगते हैं। कलेक्टर बाथम ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण किया। अवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। 24 घंटे टीम को सक्रिय रहने को कहा। अवैध रूप से केस ले जाने वालों वाहनों की चेकिंग के भी निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर चेक किए गए,। उनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी साथ रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mb7xJ0T via IFTTT

प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए होगा पूर्वाभ्यास:अगले दो दिन डायवर्ट रहेंगी शहर की कई सड़कें, यहां देखें रूट प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को होने वाले रोड शो को लेकर सोमवार व मंगलवार को भोपाल रोड शो के पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसको लेकर शहर की कई सड़कों को ट्रैफिक पुलिस डायवर्ट किया है। इस दौरान माता मंदिर से रोशनपुरा एवं रोशनपुरा से लिली टॉकीज चौराहे तक रोड शो डायर्वसन व्यवस्था दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक रहेगी। इस दौरान माता मंदिर से रोशनपुरा तक आगे जाने वाले वाहन माता मंदिर से गीतांजली चौराहा, डिपो चौराहा ,स्मार्टसिटी रोड होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर जा सकेंगे। रंगमहल से लिली टॉकीज आने जाने वाले वाहन रंग महल से पलाश तिराहा, के एल प्रधान, मछली घर, खटला पुरा, पीएचक्यू से लिली टॉकीज की और जा सकेंगे। वहीं नरसिंहगढ़ तिराहे से लालघाटी वीआइपी रोड पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क, माता मंदिर रंग महल से भारत टॉकीज हमीदिया रोड पर आवागमन पूर्णत पूरी प्रतिबंधित रहेगा । यह भी देखें from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OPAd1eM via IFTTT

आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत:खेत पर मिर्ची तोड़ने के दौरान हादसा, सात महिलाओं सहित एक युवक अस्पताल में भर्ती

हरदा जिले में रविवार शाम को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि सात महिलाओं सहित एक युवक का उपचार जारी है। मिली सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जिनवानिया में एक खेत पर काम कर रहे करीब 25 मजदूरों में से छह महिलाओं और दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें खेत पर काम कर रहने वाले जीजा के घर आए युवक दीपक की हरदा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।वही अन्य घायलों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती गया है।हादसे में दीपक पिता किशोरी लाल कोरकू 17 वर्ष निवासी रामटेक की मौत हो गई। मृतक दीपक दो भाइयों में छोटा भाई था।मृतक के जीजा राजकुमार ने बताया कि वह जिनवनिया के अंकित गुर्जर के खेत में मजूदरी करता है।रविवार शाम को खेत में 25 मजदूर मिर्ची तोड़ने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज गरज चमक होने के चलते मजदूर पानी से बचने के लिए खेत मे खड़े ट्रैक्टर के पास खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर आकर गिर गई।इस दौरान छह महिलाओं सहित खेत मालिक अंकित गुर्जर एवं दीपक भी झुलस गए।जिसके बाद सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्त...

चुनाव खर्च की रिपोर्टिंग भोपाल, रायसेन और शाजापुर मेल से जाएगी

भास्कर संवाददाता| सीहोर लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। तीसरे चरण के दौरान विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए शनिवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख थी। ऐसे में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए 16 अभ्यार्थियों के कुल 19 नामांकन वैध पाए गए हैं। वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए 22 अभ्यार्थियों के 35 नामांकन फार्म वैध हैं। ऐसे में यह स्थिति साफ है कि विदिशा में कुल 16 प्रत्याशी और भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 22 अप्रैल तक नाम वापसी का मौका है। भाजपा और कांग्रेस के समर्थित जिन प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं वे 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयारी शुरु हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद मतगणना यहीं पर होगी। मतदान केंद्र बनाए गए शहरी क्षेत्र में और 1025 में नामांकन फार्म विदिशा में जमा हुए थे, इनमें से 5 रिजेक्ट हो गए। नामांकन फार्म भोपाल संसदीय क्षेत्र में जमा, 6 रिजेक्ट हो गए। नामांकन वैध...

तलवारें लहराते हुए बस्ती में घुसे बदमाश:एक छुरी लगने से घायल, सीने पर मुक्का मारने से एक गंभीर घायल

शहर में आचार संहिता चल रही है और बैखौफ बदमाश शहर में हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात करीब 7 बजे सामने आया, जब करीब 10 से अधिक बदमाश 6 नंबर स्थित कबीले इलाके में तलवारें लहारते पहुंचे, इस दौरान जहां एक युवक को उन्होंने धारदार हथियार से घायल कर दिया तो दूसरी तरफ एक युवक के सीने पर मुक्का मारा जिसके कारण मौके पर ही युवक को हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है एक युवक गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार मामला पैसों के लेनदेन का है। यह था घटनाक्रम घटना करीब शुक्रवार रात 9 बजे की है, जब 6 नंबर स्थित कबीला इलाके में कुछ बदमाश पहुंचे। वह धारदार हथियार लिए हुए थे। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले इकबाल नाम के एक युवक से उनका पैसों का लेन देन था, जिसके बाद इकबाल के बड़े भाई हाजी निसार (38) को बदमाशों ने छुरी मार दी, उनको कमर के पास गहरी चोट आई। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें पास में स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें मंगे​​​​​​श, हर्ष मेहरा करण प्रजापति और शिवा को आरोपी बनाया गया है। मामले में बयान दर्ज किया...

होटल में युवती के मर्डर केस:देह व्यापार गैंग की सरगना महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया

शाहपुरा पुलिस ने होटल में आरोपी के लिए लड़की उपलब्ध कराने वाली महिला महक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुरा स्थित होटल में युवती की हत्या के मामले में इससे पहले मुख्य आरोपी रितुल पांडेय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। महक यादव देह व्यापार गैंग चलाती रही थी। बता दें कि भोपाल के एक होटल में हरियाणा के फरीदाबाद की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव अर्धनग्न हालत में होटल के रूम में मिला। गले पर कुछ निशान भी मिले हैं। युवती अपने दोस्त के साथ यहां ठहरी थी। घटना बावड़िया कलां में स्थित होटल K स्क्वायर में 14 अप्रैल की है। मामला 15 अप्रैल की सुबह सामने आया। घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि महक यादव पत्नी आशुतोष बाजपेयी अरेरा हिल्स क्षेत्र में घूम रही है। इसके बाद तत्काल पुलिस की टीमें गठित कर घेराबंदी की गई और महक यादव को गिरफ्तार कर लिया। महक से पूछताछ की जा रही है । आरोपी महिला फिलहाल शिवा रॉयल पार्क फेस -1 सलैया मिसरोद में रह रही थी। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही मृतिका के परिजन की दिल्ली से तलाश कर मृतिका का अंतिम ...

इंस्टाग्राम पर मुलाकात, दोस्ती फिर ब्लैकमेल:अश्लील फोटो वायरल कर बना रहा शादी का दवाब, छात्रा ने पुलिस से शिकायत की

ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोस्त शादी का दवाव बनाने लगा और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की हैं। जब छात्रा ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशाल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिए इतना ही नहीं वह उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। घटना की शिकार पीड़िता पुलिस कंट्रोल रूम पहची और पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने उसकी मदद और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। यह है पूरा मामला म्वलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा (अनामिका बदला हुआ नाम) ने अपने परिजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बताया है कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले नीरज नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उनके बीच काफी बातचीत होने लगी और उनकी दोस्ती गहरी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल पर उनकी वीडियो कॉल पर भी बातचीत होने लगी और उसने छात्रा ...

ग्वालियर में चाय वाला भी लड़ रहा लोकसभा चुनाव:पार्षद से  राष्ट्रपति तक लड़ चुका 27 चुनाव, बोला मैं भी बन सकता हूं प्रधानमंत्री

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में अधिकतर सभी राजनीतिक दल के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर आए हैं, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा भी चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाला शख्स है जो लोगों को चाय बनाकर पिलाता है और देश में होने वाले हर चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतरकर चुनाव लड़ता है। यह चुनाव लड़ने वाला और कोई नहीं बल्कि ग्वालियर शहर में रहने वाला आनंद कुशवाह है जो पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुका है, आनंद कुशवाहा यह चुनाव 28 लड़ रहे हैं और गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया है। गौरतलब है कि चाय का ठेला लगाने वाले आनंद कुशवाहा हर चुनाव में साइकिल से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आते थे लेकिन इस लोकसभा 2024 के चुनाव में वह अपने एक मित्र के साथ बाइक पर बैठकर कलेक्टर कार्यालय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। और मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से आनंद सिंह कुशवाह ने भी लोकसभा चुनाव मैदान में उम्मीदवार के रूप में चुनावी ताल ठोंक दी है। वही आनन्द कुशवाह अभी तक अलग अलग 27 चुनाव लड़ चुके हैं...

दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश में पैर फिसला:ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आए यात्री, रेलवे पुलिस के जवानों ने बचाई जान

मप्र में आरपीएफ जवानों और लोगों की सतर्कता ने एक महिला व पुरुष की जान बचा ली। दरअसल, महिला ट्रेन में चढ़ रही थी। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और पैर फिसल गया। महिला गिर गई और ट्रेन की डिब्बे और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। बीच में फंसने के बाद महिला मदद के लिए गुहार लगाने लगी। इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान और लोगों ने उनकी बचाया और ट्रेन के बीच से बाहर निकाला। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन खो बैठने से महिला यात्री माया बोगी और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घिसटने लगी। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ट्रेन के नीचे जाती उसके पहले ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक ज्योति यादव ने उसे दौड़कर बाहर खींच लिया। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रही थी महिला इससे पहले मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन पर इस तरह का एक अन्य मामला सामने आया। जिसमें माया विश्वकर्मा उम्र-58 वर्ष जो कि बरखेड़ा पठानी की रहने वाली है, जो भोपाल से पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के स्टेशन पर पहुंची थी। वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। तब तक ट्रेन चलने लगी, ट्र...

इंदौर में होगी इंडी गठबंधन की बैठक:20 अप्रैल को स्थानीय स्तर पर होगी, बैठक में पांच से ज्यादा दलों को न्यौता

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में संभवत: पहली बार ऐसा होगा जब लोकसभा में दो दलों के सीधे मुकाबले के बीच गठबंधन की आवाज भी सुनाई दे। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने इंदौर में जोर लगाने और दम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन की पहली बैठक 20 अप्रैल को इंदौर में बुलाई गई है। स्थानीय स्तर पर होने वाली इस बैठक में पांच से ज्यादा दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को न्योता दिया गया है। श्रम शिविर में 20 अप्रैल शनिवार की शाम को गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन की ओर से स्थानीय समन्वयक बनाए गए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक की सूचना विभिन्न दलों को प्रेषित की है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है भाजपा को परास्त करने और तानाशाही के खिलाफ रणनीति बनाने और सहयोग के लिए बैठक बुलाई गई है। इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में राय बनाने व काम करने की योजना भी इसी बैठक में बनेगी। बैठक में आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में चुनाव के लिए सहयोग...

रीवा में ASI ने किया अचार संहिता का उल्लंघन:एसपी ने किया लाइन हाजिर

रीवा के सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पी एन सतनामी ने मंगलवार को सोशल मीडिया में एक ऐसी पोस्ट शेयर की। जो कि चर्चा का विषय बन गई। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पी एन सतनामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि ASI ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला था। जिसमें लिखा हुआ था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट जरुर करें। सांसद जनार्दन मिश्रा को वोट देकर भाजपा को पुनः विजयी बनाए। वहीं मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ASI पी एन सतनामी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Zoc9auz via IFTTT

रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म:कई धाराओं में महिला थाने में दर्ज किया गया मामला

रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने थाने में बताया कि उसकी शादी सतना में हुई थी। उसके पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद महिला के संबंध शिवम द्विवेदी के साथ बने। जो कि उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ का रहने वाला है। 7 सालों से दोनों के बीच संबंध हैं। लेकिन एक दिन महिला ने शिवम को नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वो मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि सेमरिया थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर 376,एससी-एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जहां मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला वाला है जिसका कई वर्षों से महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qBPA2Qk via IFTTT

गांजा डिलीवरी करने आया तस्कर गिरफ्तार:पिट्ठू बैग में 18 किलो गांजा भरा मिला, बिहार से गांजा लाकर करता था सप्लाई

ग्वालियर पुलिस ने बिहार से गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए तस्कर की तलाशी में करीब 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पता चला है कि तस्कर बिहार से गांजे की खेप लेकर आया था और यहां पर लोकल तस्करों को देता है। पुलिस अब उसके साथियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। यह है पूरा मामला महाराजपुरा थाना के एडिशनल एसपी षियाज के.एम ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एसआई आरपी गौतम, प्रधान आरक्षक कमल वर्मा, आरक्षक रवि कुशाह, नेतराम और बिक्रम सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। पुलिस टीम चेकिंग करती हुई रायरू स्टेशन के पास पहुंची तो एक युवक पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही वापस स्टेशन की तरफ जाने लगा। कुछ आगे जाने के बाद वह फिर वापस लौटा तो पुलिस को शंका हुई और उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बैग फेंककर भागने लगा। जिस पर पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। बिहार से ला...

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले-मटन के लिए जिंदा विपक्ष, कांग्रेस को बताया शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी

ग्वालियर पहुंचे बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता के जरिए कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनके नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के न्याय पत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की और कहा कि यह पार्टी शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से मिलता है उसकी झलक साफ दिखाई देती है। साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और जीतू पटवारी पर भी तीखा जुबानी हमला बोला है। मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की न्याय पत्र की तुलना नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की गारंटी को लेकर जनता के बीच आई है गारंटी औऱ मोदी जी एक शब्द ऐसा हो गया है कि यह एक दूसरे के पूरक हो गए हैं, यदि गारंटी की बात होगी तो मोदी जी का चेहरा दिखाई देगा और यदि मोदी जी की बात होगी तो गारंटी जरूर दिखाई देगी। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो मोदी जी वतन के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं और विपक्ष के जो फोटो आ रहे हैं उससे दिखाई देता है कि वह मटन के लिए जीने वाले लोग हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र देखे तो रोम नजर आएगा और भाजपा के अंतःकरण में ...

कोहेफिजा पुलिस की गिरफ्त में आया मोबाइल चोर:गंभीर वारदात से पहले छुरी सहित पकड़ा गया

कोहेफिजा पुलिस ने निजी अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देकर छुरी लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, अवैध छुरी व जूपिटर वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट की धाराओं में एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक विगत 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स अवैध रूप से छुरी लेकर पंचवटी कॉलोनी के आउटर पर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए वाले अकबर खान (28) निवासी अशोका कॉलोनी शाहजहांनाबाद को हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से अवैध छुरी बरामद हुई। तलाशी में मिला चोरी का मोबाइल फोन आरोपी के जेब से मिले मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मोबाइल फोन सुदिति अस्पताल से शुक्रवार की रात चोरी करना कुबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर वाहन भी जब्त किया है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही ह...

3.4 करोड़ के शेयर ठगने वाला दंपति कर्नाटक से गिरफ्तार:बैंगलुरू में ठगी पर जा चुके हैं जेल, सननेस कैपिटल्स कंपनी में है एमडी

ग्वालियर में 3.4 करोड़ रुपए के शेयर छल पूर्वक ठग लेने वाले शेयर ट्रेडिंग कंपनी के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) व उसकी पत्नी को कर्नाटक के बैंगलुरू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने ग्वालियर को व्यापारी के शेयर खुर्दबुर्द कर दिए थे। घटना अप्रैल 2021 की है। इसके बाद साल 2022 में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शेयर ठगने पर FIR दर्ज की थी। इसी मामले में 10 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बैंगलुरू में सननेस कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के MD एसपी श्रीशा और उसकी पत्नी पदम ज्योति श्रीशा को गिरफ्तार किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर दंपति को लेकर पुलिस शनिवार को ग्वालियर पहुंची है। यहां दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली है। यहां बता दें कि आरोपी बैंगलुरू में 17 करोड़ रुपए के शेयर ठगी के मामले में छह महीने जेल में रह चुका है। फिलहाल पुलिस को वह शेयर होल्ड होने की कहानी सुना रहा है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी नरेन्द्र सिंह फालके के पास 16 अप्रैल 2021 से पहले ITC कंपनी के 79500 शेयर थे। उस समय शेयर की कीमत 1 करोड़ 65 लाख 38 हजार रुपए थी। पर सननेस कैपिटल्स प्रा...

निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम:व्यय प्रेक्षक ने कर्मचारियों से कहा

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक धनंजय बेंकट कदम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में व्यय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम है। इसलिये जिले में सभी टीमें निर्वाचन के निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर कार्यवाही करें। इस मौके पर धनंजय ने कहा कि, एसएसटी के अलावा अन्य टीमें भी चैक पॉइंटो पर लग गई होंगी, सभी लोग अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी चेक पॉइंटो पर रजिस्टर के अलावा चेकिंग करते समय वीडियोग्राफी भी कराई जाये, उस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाये। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने कहा कि सभी एसएसटी टीम एक बार पुनः अपने-अपने चेक पॉइंटो पर यह सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अलावा पानी, सुरक्षा बल पूर्ण रूप से प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा अपने-अपने चेक पॉइंटो पर देखे कि सीसीटीव्ही कैमरे सही दिशा में लगे है, कैमरे का ऐंगल गलत दिशा में है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ऐंगल सुधरवायें। इस अवसर पर समस्त व्यय से जुड़े अधिकारी एवं टीमें उपस्थित थीं। fr...

उड़ते बादलों के टुकड़ों से पानी की कुछ बूंदें हथेलियों पर पा लेने का अहसास है कविता

पत्रकार और कवयित्री स्मृति आदित्य की किताब ‘हथेलियों पर गुलाबी अक्षर’ का विमोचन वामा साहित्य मंच के बैनर तले हुआ। शुक्रवार को एक हुए आयोजन में मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे मुख्य अतिथि थे। चर्चाकार के रूप में साहित्यकार ज्योति जैन शामिल हुईं। स्मृति ने कहा कि कविता मेरे लिए मन के प्रबलतम भावों को कागज़ पर रख देना ही मात्र नहीं है...मैं कविता को उड़ते बादलों के टुकड़ों से पानी की बूंदें हथेली पर पा लेने जैसा अहसास मानती हूं...। किताब पर चर्चा करते हुए ज्योति जैन ने कहा कि जब एक स्त्री प्रेम करती है तो प्रेम में डूबती है ,वह नाचती भी है गाती भी है। उसकी कविताओं में कभी मोर नाचता है तो कभी झरना बहता है। डॉ. दवे ने कहा कि स्मृति की कविताओं में मिलेजुले रंग हैं...भावनाएं हैं और रिश्ते को जी लेनी का अहसास है। इससे पूर्व इंदु पाराशर ने स्वागत उद्बोधन दिया। सरस्वती वंदना संगीता परमार ने प्रस्तुत की। अतिथिद्वय सहित आर्टिस्ट सारंग क्षीरसागर का स्वागत मंजु मिश्रा, डॉ. भारती जोशी, प्रदीप व्यास, क्षितिज कनिक, डॉ. किसलय पंचोली आदि ने किया। संचालन डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र ने किया। from मध...

नर्मदा के तट पर मतदाता जागरुकता का संदेश:ड्रोन VIDEO से देखे…5100 दीपों से जगमगाता मां नर्मदा का सेठानी घाट

नर्मदापुरम में मां नर्मदा के प्राचीन सेठानी घाट शुक्रवार शाम को दीपमालाओं से जगमगा उठा। 5100 दीप जलाकर जिले के मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते इस रोमांचित नजारे को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में सेठानी घाट पर शुक्रवार को दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें नर्मदापुरम करेगा 100 फीसदी मतदान और मतदान दिवस 26 अप्रैल को रेखांकित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा 5100 दीप प्रज्वलित कर मतदान करने के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया। सेठानी घाट 5100 दीप प्रज्वलित के साथ रंगोली बनाई गई। पोस्टर, बैनर, तख्ती एवं अनाउंसमेंट करके मतदाता को अपने मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामान्य प्रेक्षक आईएएस प्रतीम बी यशवंत, पुलिस प्रेक्षक सन्तोष कुमार तुकाराम सहित प्रशांत जैन नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, महिला ...

केंद्रीय जेल में एसपी-कलेक्टर का पहला निरीक्षण:कलेक्टर ने कहा- जेल में मैन्युअल का कड़ाई से पालन करें, बैरिक के बाहर गुटके और बिडल के खाली रैपर मिले

ग्वालियर में 11 अप्रैल गुरुवार की शाम को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और कलेक्टर रुचिका चौहान एवं जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ केन्द्रीय जेल का बारीकी से निरीक्षण किया। जेल निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह मैन्युअल का कड़ाई से पालन कर कारागार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही इसमें कोई ढिलाई न हो। केंद्रीय जेल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सजा प्राप्त एवं विचाराधीन कैदियों की बैरक व उनकी भोजन व्यवस्था देखी। साथ ही जेल मैन्युअल के अनुसार की गईं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जेल अधीक्षक सहित करीब पुलिस के 200 जवान मौजूद थे। वही जेल निरीक्षण के दौरान एक कैदी पर अधिकारियों कुछ रुपए भी प्राप्त हुए हैं, इसके अलावा कैदियों के बैरिक के बाहर गुटके के खाली पाउच,बीड़ी के बिडल सहित अन्य वस्तुएं डाली हुई मिली है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VxUQEP9 via IFTTT

बेटे की चाह में किया मासूम का अपहरण, तीन गिरफ्तार:डर गए तो खुद बच्चे को लेकर थाने पहुंचे, CCTV फुटेज से पकड़े गए

मामला एक्सप्रेस ट्रेन में पांच-छह अप्रैल की दरमियानी रात ग्वालियर से डबरा के बीच दो माह के मासूम के अपहरण की कहानी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बच्चे को इंदौर जीआरपी को सौंपने वाले दंपति ने अपनी साली के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। बेटा की चाह में उन्होंने यह कदम उठाया। बच्चे को लेकर वह घर भी पहुंचे, लेकिन इसके बाद मीडिया में आई खबरों से वह डर गए थे और बच्चे को वापस लौटाने पहुंचे। साथ ही कहानी सुना दी कि बच्चा उनको ट्रेन की सीट पर लावारिस मिला। जब पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो साफ हुआ कि पहले दंपति बच्चे को लेकर स्टेशन से बाहर निकलते दिख रहा है। इसके बाद जब उनकी मोबाइल लोकेशन और फुटेज निकालकर पूछताछ की तो दंपति और उसकी साली ने जुर्म कुबूल कर लिया है। महिला और उसकी बहन को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी युवक को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। छतरपुर रठखेरा गांव निवासी उमेश कुमार अहिरवार अपनी पत्नी सुखवंती एवं दो माह के बेटे नमन के साथ 5 अप्रैल को जम्मू से वेष्णोंदेवी के दर्शन करने के बाद झांसी जाने के लिए मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार हुए थे। जब ट्रेन डबरा पहुंची तो उन...

GRP पुलिस ने गांजा खपाने आया तस्कर दबोचा:तलाशी में भारी मात्रा गांजा मिला, तस्कर बोला- छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचता हूं

ग्वालियर की जीआरपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को प्लेटफार्म नंबर दो नए ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पकड़े गए तस्कर से पूछताछ इस गिरहो में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, साथ ही पुलिस यह भी पता लग रही है कि तस्कर यह गांजा किस सप्लाई करने आया था। यह है पूरा मामला ग्वालियर के जीआरपी थाना प्रभारी पंकज दीवान ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पास नए ओवर ब्रिज के नीचे बैग में अवैध तरीके से मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए थाने के एसआई डी.डी पाण्डे ,आरक्षण सदा गोविंद, रक्षपाल धाकड़, अनुज सिंह, प्रशांत और अभिषेक के साथ संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 घेराबंदी किग्रबंधी की गई, जहां पुलिस टीम ...

खंडवा पुलिस ने पकड़ा आईपीएल सट्टा:दो सटोरियों पर केस, BJP पार्षद पुत्र को बैठाया, 8 करोड़ का लेखा-जोखा मिला

खंडवा में पुलिस ने आईपीएल मैच का सट्टा पकड़ा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं BJP के पार्षद पुत्र को थाने में बैठा रखा है।‌ बीजेपी पार्षद पुत्र से पूछताछ भी की गई है, हालांकि आरोपी नहीं बनाया गया है। सायबर टीम को 8 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा मिला है। वहीं बुधवार के दिन हुए मैच की पहली पारी में 9 लाख रूपए का दांव मिला है। कार्रवाई थाना पदमनगर पुलिस ने की। एफआईआर थाना मोघट रोड़ पर हुई है। देर रात 12 बजे एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आईपीएल मैच में सट्टा की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी। पुलिस ने एक्सपर्ट लोगों की एक टीम को इस मामले में कार्रवाई के लिए लगा रखा था। बुधवार की शाम को भवानी माता मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से रितेश राजपूत और राजेश जुनेजा को दबोचा है। इन लोगों ने थाना मोघट रोड़ क्षेत्र में अनिल चौधरी का मकान किराए पर ले रखा था।‌ जहां से सट्टा चलाते थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है। मामले में अभी इन्वेस्टिगेशन जारी रहेगी। इधर, पार्षद पुत्र रवि खटवानी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भ...

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना थामेंगे भाजपा का दामन:पूर्व विधायक के बेटे अमित सक्सेना भोपाल में करेंगे बीजेपी जॉइन

प्रदेश सहित कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में नेताओ का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।गुरुवार को कांग्रेस नेता एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना भोपाल में भाजपा जॉइन करेंगे।अमित सक्सेना छिंदवाड़ा से भोपाल रवाना हो चुके हैं।अमित सक्सेना ने पार्टी छोड़ने की चर्चा पर बताया कि वह कल भोपाल में बीजेपी जॉइन करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है।कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के आमंत्रण को ठुकराया था मैं इससे बहुत आहत था। क्षेत्र के विकास को गति देना भी एक महत्वपूर्ण विषय था इसलिए मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करूंगा।कमलनाथ पिता तुल्य है। मेरी कमलनाथ जी और नकुलनाथ किसी से कोई नाराजगी नही है।कांग्रेस की नीतियों से दुखी होकर भाजपा जॉइन कर रहा हूं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के दिग्गजों ने भाजपा जॉइन की थी।छिंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनो से कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,निगम महापौर विक्रम अहके और अमरवाड़ा एमएलए कमलेश शाह ने भोपाल में भाजपा ...

हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:सागर में 11 साल पुराने मामले में था फरार, दारू पार्टी करने रुपए नहीं देने पर की थी मारपीट

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 11 साल पुराने अपराध में फरार था। फरारी के दौरान ही आरोपी ने कुछ महीने पहले दारू पार्टी करने रुपए नहीं देने पर पिता-पुत्र से मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को फरियादी ने मोतीनगर पुलिस थाना में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि वह अपने पापा के साथ बैंक पैसे निकालने के लिए गया था। वापस आते समय रास्ते में शरद जड़िया और गोलू जड़िया मिले। दोनों ने मेरे और पापा के साथ मारपीट कर दारू पार्टी करने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू जड़िया को गिरफ्तार किया। लेकिन आरोपी शरद पिता राधेश्याम जड़िया उम्र 25 साल निवासी विवेकानंद वार्ड फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक हजार का इनाम घोषित किया था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोतीनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी शरद जड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शरद को न्यायालय पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी क...

गुड़ी पड़वा पर ओस्मान मीर की भजन संध्या:किशोर कुमार समाधिस्थल को नमन किया; डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा हुए शामिल

खंडवा में मंगलवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर अनाज मंडी प्रांगण में भजन संध्या रखी गई। देश के प्रसिद्व भजन गायक ओस्मान मीर ने भजन गाए। शाम 7 बजे से शुरू हुई भजन संध्या देर रात 11 बजे तक चली। आयोजन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। भजन संध्या के लिए खंडवा पहुंचे ओस्मान मीर ने किशोर कुमार समाधिस्थल पर जाकर किशोर दा को नमन किया। श्रद्वांजलि देकर कहा कि उन्हीं के गीतों को गाकर लाखों कलाकारों का जीवन यापन हो रहा है। किशोर कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम पूर्व निमाड़ सामाजिक, सांस्कृतिक सेवा समिति ने कराया। राजकोट गुजरात के भजन गायक ओस्मान मीर उनकी टीम ने भगवान शंकर, प्रभु श्रीराम पर आधारित भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।‌ साथ ही देशभक्ति गीत भी गाए, जिन पर लोग झूम उठे। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोबाइल टार्च ऑन करने का आव्हान किया। लोगों ने टार्च जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इधर, लोकसभा चुनाव को लेकर खंडवा आए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सुबह दादाजी धाम पहुंचकर बड़े दादाजी, छोटे दादाजी के चरणों में नमन कर चादर पेश की। नर्मदा मैया के द...

दिव्यांगों ने ट्राइसाइकिल से निकाली मतदाता जागरुकता रैली:सागर में दिव्यांगों ने दिया मतदान करने का संदेश, नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मतदान जागरुकता सप्ताह के पहले दिन दिव्यांग मतदाता ट्राइसाइकिल रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त और रोल प्रेक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत और कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्राइसाइकिल रैली को रवाना किया। दिव्यांगों की ट्राइसाइकिल को धक्का लगाते हुए कुलपति डॉ. गुप्ता और संभागायुक्त डॉ. रावत अभिमंच सभागार तक लाए। अभिमंच सभागार के बाहर विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वंसेवकों ने मतदाता जागरुकता की थीम पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें समाज को संदेश दिया गया कि नोट, शराब, कपड़े और अन्य किसी भी लालच में आए बिना राष्ट्रहित में निर्भींक व निष्पक्ष रहकर मतदान करें। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संजय शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. एडी शर्मा डीन स्टूडेंट वेल्फेयर उपस्थित थे। मतदाता की पहचान अंगुली पर लगी अमिट स्याही से है कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगजन जहां एक ओर बड़ी संख्या में मतदान कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर सभी को मतदान करने की प्रेर...

सौतेली मां ने कराया बेटी का अपहरण, गैंगरेप:दो महीने तक बार-बार हुआ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो पीटा कराया गर्भपात

ग्वालियर की एक महिला का उसकी ही सौतेली मां ने मिलीभगत कर अपहरण करा दिया। अहमदाबाद से महिला को अपहरण कर उत्तर प्रदेश लाया गया। यहां दो युवकों ने करीब दो महीने तक कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब वह विरोध करती तो उसे लात घूसों से जमकर पीटा गया। इस बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद दो दिन पहले महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर ग्वालियर पहुंची। यहां अपने पति को साथ लेकर गोला का मंदिर थाने आई और आपबीती सुनाई। महिला की हालात इतनी खराब है कि पुलिस उसका तत्काल मेडिकल भी नहीं करा पाई। महिला की गुमशुदगी भिंड के अमायन में दर्ज है। ग्वालियर के गोला का मंदिर गायत्री नगर निवासी 24 वर्षीय महिला का मायका मूल रूप से भिंड के अमायन थाना स्थित खैरोली गांव में है। महिला की शादी को अभी तीन साल हुए हैं। जनवरी 2024 को महिला अपने पिता के पास रहने के लिए अहमदाबाद (गुजरात) गई थी। गुजरात में उसका पिता एक कंपनी में कर्मचारी है। पिता के साथ ही उसकी सौतेली मां भी वहीं रहती है। कुछ दिन वहां रहते हुए ...

रतलाम में शराब की दुकानों का लगातार विरोध:महिलाएं उतरी सड़क पर, दुकान के सामने बैठ गाया रघुपति राघव राजा राम

रतलाम के रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों के खोलने के विरोध लगातार किया जा रहा है। रविवार रात को क्षेत्र के गांधी नगर मुख्य रोड पर शराब की दुकान खोलने को लेकर रहवासी सड़क पर उतर आए। दुकान के सामने बीच रास्ते पर बैठ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं व बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर प्रशासन को सद्बुद्धि की प्रार्थना की। नए वित्तीय वर्ष में शराब के ठेके बदलने के कारण शहर की कई दुकानों के स्थान बदले गए है। ऐसे में प्रशासन व आबकारी विभाग ने रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों का अलाटमेंट कर दिया है। ऐसे में लगातार शहर में विरोध हो रहा है। गांधी नगर क्षेत्र में जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई वह मुख्य रोड है। सामने रेलवे का क्षेत्र है जो कि खुला है। आसपास रहवासी क्षेत्र है। ऐसे में क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे व पुरुष दुकान के सामने विरोध पर उतर आए। चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि शराब लेकर लोग आसपास ही बैठ रहे है। ऐसे में घर से महिलाओं व बच्चों का निकलना दुभर हो गया है। प्रशासन को भी शिकायत की। तीन दिन का आश्वासन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहुंच...

जौरा पुलिस ने पकड़ी हथियार बनाने की फैक्ट्री:मौके से दर्जन भर कट्टे बरामद, हथियार बनाने का सामान किया जप्त

मुरैना के जौरा में रूनीपुर रोड पर पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर एक दर्जन अवैध हथियार बरामद किए हैं। जौरा थाना पुलिस ने यह करवाई रविवार की देर रात को की है। बता दें कि, जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव को सूचना मिली थी कि कस्बे के रूनीपुर रोड पर एक घर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित है। सूचना पाते ही पुलिस ने लगभग एक दर्जन पुलिस बल के साथ मकान पर धावा बोल दिया। पुलिस ने मौके से एक दर्जन अवैध हथियार तथा उनका बनाने वाले औजार बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। उसे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। कहते हैं अधिकारी हथियार बनाने की फैक्ट्री रूनीपुर रोड से पकड़ी है। अभी हम उसके बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। अभी हम थाने नहीं पहुंचे हैं। उदयभान सिंह यादव, थाना प्रभारी, जौरा, मुरैना from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h6bxaEj via IFTTT

महिला के गर्भाशय से निकाले हडिडयों के 22 टुकड़े:तीन साल से पेट दर्द से परेशान थी; एमटीएच के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगानी

तीन साल से पेट दर्द झेल रही महिला उस वक्त चौक गई जब डॉक्टरों ने उसकी आंतों और गर्भाशय में उलझे हड्डियों के 22 टुकड़े निकाले। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामला सरकारी एमटीएच का है। डॉ. सुमित्रा यादव (एचओडी, गायनिकोलॉजी) ने बताया कि पेट दर्द से परेशान धार की महिला उनके पास आई थी। सोनोग्राफी और संबंधित जांचों के में पाया कि महिला की आंतों और गर्भाशय में हड्डियों के 22 टुकड़े हैं जो उलझे हुए हैं। इस पर ऑपरेशन कर ये टुकड़े निकाले गए। डॉ यादव ने बताया कि संभवत महिला ने अनमेच्योर गर्भपात की मंशा से कोई दवाई खाई होगी। फिर किसी अनट्रेण्ड डॉक्टर ने गर्भ सफाई के दौरान हड्डियों के टुकड़े छोड़ दिए। यदि समय रहते महिला का उपचार नहीं होता तो उसकी जान को खतरा बना हुआ था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UmWRac1 via IFTTT

बाइक पर गांजा खपाने आया तस्कर दबोचा:डिलीवरी देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा, भारी मात्रा में गांजा मिला

ग्वालियर में बाइक से गांजे की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एजी ऑफिस पुल के नीचे महलगांव से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से सवा पांच किलो गांजा मिला है। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दी है। पुलिस अब पकड़े गए तस्कर से इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ है कर रही है पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ करने पर कई और जानकारियां हाथ आ सकती है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन स्थानों पर चेकिंग लगाई और महलगांव स्थित एजी ऑफिस पुल के नीचे चेकिंग कर रही पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार वापस जाने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और उसके पास से एक बोरे में सवा पांच किलो गांजा बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताद की तो पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम शैलेन्द्र पुत्र राजेन्द्र दुबे निवासी महलगांव बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्कर से पूछताछ में जुटी पुलिस विश्वविद्यालय थाना ...

मीरा यादव की नामांकन सभा:कांग्रेस - वीडी की आय 5 गुना बढ़ी, जनता की घट गई

खजुराहो से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद सपा और कांग्रेस नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चुनावी बाॅन्ड की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक तन्खा लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने जितने फर्जी मामले विपक्षी दलों पर लादे हैं, इसकी लड़ाई भी लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो से प्रत्याशी वीडी शर्मा से सवाल करते हुए कहा है कि यहां आने के बाद वीडी शर्मा की आय पांच गुनी हो गई है और यहां के लोगों की आय घट गई। पटवारी ने कहा, काला धन वालों से चंदा लेकर उनको भी भाजपा सरकार ने बचा लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यदि देश में भ्रष्टाचार-अत्याचार से मुक्ति पाना है तो इंडिया गठबंधन को चुनना अति आवश्यक है। आम सभा को सपा नेता दीप नारायण यादव ने भी संबोधित किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T3ZPmLt via IFTTT

छिंदवाड़ा में अलग अलग स्थानों में 2दुकानों में लगी आग:अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी की जेसीबी से सीढ़ी तोड़कर आग पर पाया काबू,कमनिया गेट में दुकान में लगी आग

छिंदवाड़ा में गुरुवार रात को जिला अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी और कमानिया गेट में भैरव ट्रेडर्स में अचानक आग लगने की घटना से सनसनी फ़ैल गई। गुरुवार रात 9 बजे के आसपास जिला अस्पताल के सामने प्रसन्न गिफ्ट गैलरी के तलघर में आग की लपटे उठती देखकर अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सिद्धि तोड़कर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में गिफ्ट गैलरी संचालक का लाखों रुपए के नुकसान हुआ है।कोतवाली टी.आई.उमेश गोल्हनी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर जिले के अलग अलग स्थानों से फायर ब्रिगेड बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया है।वही आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। कमानिया गेट में भैरव ट्रेडर्स में लगी अचानक आगजिला अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी मे आग पर काबू पाने के बाद कमानिया गेट की भैरव ट्रेडर्स में आग लगने की घटना सामने आई।प्रशासनिक अधिकारियों के निर्दश पर पुलिस टीम दमकलो की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।घटना स्थल में एडीएम के सी बोपचे,एसडीएम ...

नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रवेश करने को लेकर बहस:नामांकन दाखिल करने जा रहे बसपा प्रत्याशी और समर्थक अड़े, 5 को दिया प्रवेश

होशंगबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार को 6 नामांकन जमा हुए। बहुजन समाज पार्टी से रामगोविंद बारूआ ने नामांकन जमा किया। ढोल-बाजे बजाते हुए बसपा प्रत्याशी अपने समर्थकों पार्टी का झंडा लहराते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट से अंदर जाने के लिए गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी सहित पांच लोगों के जाने की अनुमति का कहा। जिससे कुछ समर्थक नाराज हो गए। पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे कि अंदर जब तीन गाड़ी ले जाने की परमिशन है तो तीन गाड़ी के हिसाब से हमारे 15 लोगों को जाने दिया जाएं। एसडीओपी महेंद्र चौहान ने कहा कि आप तो सभी पैदल आएं है, तीन गाड़ी हो तो अंदर ले जाएं। करीब दो से तीन मिनिट तक गेट पर प्रत्याशी व बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता खड़े रहे। एक पदाधिकारी ने कहा नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए। निष्पक्षता जरूरी है। फिर प्रत्याशी रामगोविंद प्रस्तावक व पार्टी के 5 पदाधिकारी को लेकर अंदर नामांकन जमा करने पहुंचे। बसपा प्रत्याशी समेत 6 प्रत्याशियों के नामांकन जमा हुए। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजय शर्मा...

रीवा नगर निगम ने वसूला रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर:पिछली बार की अपेक्षा 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी; आयुक्त ने कहा- तालाबंदी-जब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी

संपत्ति कर वसूलने के लिए रीवा नगर निगम ने सख्त तेवर अपनाए हैं। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप नगर निगम ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर वसूल किया है जो पिछली बार से काफी ज्यादा है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि रीवा नगर निगम ने इस बार 21 करोड़ 75 लाख की वसूली की है। पिछले वर्ष 19 करोड़ 68 लाख रुपए की वसूली हुई थी। जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 10% अधिक है। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि बकाया संपत्ति कर वसूल किया जा सके। ऐसे में जो भी लोग संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की करवाई जारी रहेगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aMm9RVN via IFTTT

अस्पताल में भर्ती अज्ञात घायल व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

भास्कर संवाददाता|राजगढ़ खिलचीपुर-माचलपुर मार्ग पर सोमवार रात करीब 11:45 बजे घायल अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत मंगलवार को जिला अस्पताल में हो गई। दोपहर करीब 3 बजे घायल की मृत्यु की पुष्टि किए जाने तक उसकी पहचान या परिजनों की कोई जानकारी मिली थी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। 108 एंबुलेंस 4568 के एमटी बजरंग दांगी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उन्हें खिलचीपुर-माचलपुर मार्ग दोबड़ा-पाड़ल्या के मध्य सड़क किनारे किसी के गंभीर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर 108 टीम मौके पर पहुंची तब वहां लोगो की खासी भीड़ तो लगी थी। लेकिन किसी को भी सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति या दुर्घटना की जानकारी नहीं थी। जिस पर घायल को तुरंत लाकर रात करीब 12:30 बजे खिलचीपुर अस्पताल छोड़ दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात करीब 1:20 बजे ट्रामा सेंटर के बरामदे में उसका उपचार शुरू कर दिया गया। बताया गया की मरीज के एक हाथ पर नीलेश नाम गुदा हुआ है। मंगलवार सुबह राउंड के समय ड्...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक बनेंगे विशेष पुलिस अधिकारी

राजगढ़| लोकसभा चुनाव के सुव्यवस्थित संचालन एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाओं एवं अतिथि शिक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर आयोग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BN5gXDQ via IFTTT

BMCमें डायलिसिस का कोर्स कर रही नवविवाहिता ने किया सुसाइड:सागर में पति के साथ किराए के मकान में रहती थी, घटना के समय घर में थी अकेली

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस का कोर्स कर रही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वारदात सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स में एक महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान निशा पति आशीष कुर्मी उम्र 28 साल निवासी पड़रिया के रूप में हुई। मृतका पति के साथ सागर में किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। शव का पीएम डॉक्टरों की पैनल से कराया गया। जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पति घर आया तो पत्नी फंदे पर झूलती मिली मृतका के पति आशीष ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल गढ़ाकोटा के ग्राम सेवास निवासी निशा कुर्मी के साथ हुई थी। वह रात करीब 9 बजे घर से एंबुलेंस लेकर मरीज को अस्पताल छोड़ने गया था। घर में पत्नी निशा अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य पड़रिया गांव गए ह...

मुठभेड़ में पकड़ा 50 हजार का इनामी डकैत:पिता पर कट्‌टा अड़ा मासूम से किया था गैंगरेप, बचने के लिए पुलिस पर की फायरिंग

ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर (राजस्थान) के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर (सदस्य गुड्‌डा गिरोह) को पुलिस ने सिगौरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी से घिरने का अहसास होते ही डकैत और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद वह हड़बड़ा गए। पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी डकैत को पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है। पकड़ा गया डकैत जंडेल सिह, कभी ग्वालियर-मुरैना के कुख्यात डकैत गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। दो महीने पहले 29 जनवरी की रात डकैत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भंवरपुरा में एक आदिवासी युवक पर कट्‌टा तानकर उसकी मासूम बेटी से गैंगरेप किया था। यह घटना पूरे प्रदेश मंे चर्चित रही थी। महाराजपुरा सर्कल की पुरानी छावनी पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत से कट्‌टा व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डकैत पर ग्वालियर से 30 हजार, धौलपुर राजस्थान से 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह...