मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना थामेंगे भाजपा का दामन:पूर्व विधायक के बेटे अमित सक्सेना भोपाल में करेंगे बीजेपी जॉइन
प्रदेश सहित कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में नेताओ का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।गुरुवार को कांग्रेस नेता एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना भोपाल में भाजपा जॉइन करेंगे।अमित सक्सेना छिंदवाड़ा से भोपाल रवाना हो चुके हैं।अमित सक्सेना ने पार्टी छोड़ने की चर्चा पर बताया कि वह कल भोपाल में बीजेपी जॉइन करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है।कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के आमंत्रण को ठुकराया था मैं इससे बहुत आहत था। क्षेत्र के विकास को गति देना भी एक महत्वपूर्ण विषय था इसलिए मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करूंगा।कमलनाथ पिता तुल्य है। मेरी कमलनाथ जी और नकुलनाथ किसी से कोई नाराजगी नही है।कांग्रेस की नीतियों से दुखी होकर भाजपा जॉइन कर रहा हूं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के दिग्गजों ने भाजपा जॉइन की थी।छिंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनो से कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,निगम महापौर विक्रम अहके और अमरवाड़ा एमएलए कमलेश शाह ने भोपाल में भाजपा जॉइन की थी।अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह ने पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CHzksWy
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CHzksWy
via IFTTT
Comments
Post a Comment