DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले युवक को सर्प ने डसा, मौत

श्योपुर| रिश्तेदार के यहां बरगवा गांव आए युवक की जहरीले सांप ने डसने से मौत हो गई। घटना बरगवा थाना कस्बा क्षेत्र के की है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते ​हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। बरगवा थाना पुलिस ने बताया कि आवदा निवासी धनराज पुत्र घनश्याम आदिवासी उम्र 22 वर्ष शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां बरगवा आया हुआ था, रात को जब वह पेशाब आदि करने के लिए बाहर निकला तो, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद रिश्तेदार उसे इलाज के लिए कराहल अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में उसकी की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते ​हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iAnKavc via IFTTT

भाजपा देवास की जिला कार्यकारिणी घोषित:3 महामंत्री समेत कुल 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति; 7 जिला उपाध्यक्ष बने

भारतीय जनता पार्टी की जिला देवास इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में जिले के 22 वरिष्ठ नेताओं को स्थान मिला है। नई कार्यकारिणी में 7 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 6 जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। घोषित सूची के अनुसार गोविंद सिंह राजपूत, सोहन पटेल, रजनेश जोशी, मती विमलता मनोहर सिंह पवार, मोहनलाल पटेल, निरंजन सिंह सेंगर और कुटलीप पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए शोभा नायक भी उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुई हैं। नए महामंत्री व मंत्री जिला महामंत्री के पद पर रजनेश यादव, विजय सिंह पवार, और मनीष सोलंकी का चयन किया गया है। मंत्री पद के लिए प्रकाश सिंह ठाकुर, मती नीलम पांचाल पटेल, सचिन जोशी, रामलाल पवार, राजेश मीणा, मती लक्ष्मी देवकरण पाटीदार व मती शोभा गोस्वामी को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष और मुख्य कार्यालय पदाधिकारी अनुप सिंह को कोषाध्यक्ष और यशपाल सिंह बाबेल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह वासुदेव परमार कार्यालय मंत्री तथा मती पुष्पलता सोनगरा सह कार्यालय मंत्री ...

जनधन योजना के लिए KYC अपडेट जरूरी:इंदौर के संतृप्ति शिविर में RBI गवर्नर ने की शिरकत; योजना के 11 साल पूरे होने को बड़ी सफलता बताया

इंदौर के ग्राम रंगवासा(राऊ) में शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संतृप्ति शिविर का आयोजन किया। इसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि जनधन योजना को आज 11 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जो की एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत जो बैंक खाता खोले गए हैं सुरक्षा के साथ ही नियमों के आधार पर उनकी केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरह के बैंक के द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोग बैंकों तक आते थे, लेकिन अब बैंक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविर के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं के तहत जैसे जनधन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित तमाम तरह की बीमा की योजनाएं हैं, इनसे लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। इन योजनाओं के बारे में भी आम आदमी तक किस तरह से लाभ लिया जा सकता है, इसे बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें ल...

रेट्रो गरबा सीजन-11 की धूम:94.3 माय एफएम और वान्याज डांस प्लेनेट के साथ थिरकेंगे इंदौरी

इंदौर शहर का सबसे लोकप्रिय और सक्रिय रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम इस बार वान्याज डांस प्लेनेट के साथ रेट्रो गरबा सीजन-11 लेकर आ रहा है। यह एक ऐसा फैमिली गरबा सेलिब्रेशन है जो पिछले 10 सीजन से इंदौर में धूम मचा रहा है। ये गरबा सेलिब्रेशन 26, 27 और 28 सितंबर वॉटरलीली होटल, बाईपास पर होगा। इसमें 2 ग्रुप होंगे, एक प्रैक्टिस करने वाले मेंबर्स का और दूसरा कॉमन पब्लिक का होगा। शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ रेट्रो गरबा एंजॉय कर सकेंगे। 8 सितंबर से शुरू होगी प्रैक्टिस बता दें कि गरबा की प्रैक्टिस 8 सितंबर से शुरू होगी। वेन्यू हैं वान्याज डांस प्लेनेट-विजय नगर, होटल रेडिसन के सामने-दिव्य शक्ति पीठ, गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल-नवलखा, दि डांस सेंटर-एमजी रोड, तथास्तु फिटनेस जिम- स्कीम 140। प्रैक्टिस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 सितंबर है। उससे पहले रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बना जा सकता है। रेट्रो गरबा में माय एफएम आरजेस भी उपस्थित होंगे और पब्लिक के साथ एन्जॉय करेंगे। आज से ही 94.3 माय एफएम, रेट्रो गरबा के साथ शहरवासियों की नवरात्रि यादगार बनाने के लिए तैयार है। from मध्य प्रद...

ग्वालियर में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी:व्हाट्सएप पर एक शख्स ने जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज

ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का बताया है। घटना 28 अगस्त की रात की है। भगवती प्रसाद शुक्ला अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसके बाद कॉलर ने वॉयस कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को भगवती प्रसाद और संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना को शिकायती पत्र सौंपा। आईजी के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर निवासी भगवती प्रसाद का कहना है कि लखनऊ में उनके संगठन ने लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की थी। वह देशभर में लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका मानना है कि इसी कारण उन्हें धमकी मिल रही है। मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि जान से मारने की धमकी के संबंध में राष...

रायसेन की युवती ने विदिशा की बेतवा में छलांग लगाई:रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बचाई जान; प्रेमी की शादी से थी परेशान

विदिशा के रंगई में बेतवा नदी में एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की सतर्कता से युवती की जान बच गई। युवती को जब नदी से निकाला गया, तो उसने पहले पैर फिसलने की बात कही। बाद में पूछताछ में उसने भोपाल और रंगई गांव का जिक्र किया। आखिरकार उसने रोते हुए सच बताया। रायसेन की रहने वाली युवती पिछले 5 साल से भोपाल के एक युवक से प्रेम संबंध में थी। युवक ने हाल ही में दूसरी जगह शादी कर ली। इससे दुखी होकर युवती ने यह कदम उठाया। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के मुताबिक, युवती के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया। फोन नहीं लगने पर पुलिस टीम उसे रायसेन स्थित घर ले गई। वहां उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/42uacBt via IFTTT

भिंड कलेक्टर के साथ MLA की अभद्रता का मामला:IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन CM और CS से मिलेगा, दर्ज कराएगा विरोध

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले में घुसकर भाजपा विधायक और समर्थकों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन विरोध में उतर आया है। एसोसिएशन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिलकर घटनाक्रम को लेकर विरोध जताएगा और अपमानजनक शब्दावली को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेगा ताकि भविष्य में प्रशासनिक अफसरों के साथ ऐसी घटनाएं न हों। मध्यप्रदेश आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को भिंड कलेक्टर से साथ हुए घटनाक्रम को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिले थे। इस मामले में विरोध दर्ज कराया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी और आईएएस अधिकारी एक साथ मुख्य सचिव जैन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिर मिलेंगे और सम्पूर्ण घटनाक्रम पर एक्शन के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में आज उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से भी बात की है और संभागायुक्त चंबल संभाग से भी घटना की जानकारी ली है। प्रशासनिक अफसरों के साथ इस तरह की एक्टिविटी रोकने की मांग को लेकर एसोसिएशन पूरी तर...

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर फायरिंग:जबलपुर के लार्डगंज में पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली

जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उजारपुरवा निवासी हर्षवर्द्धन अन्ना के घर में घुसकर दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। हमले में हर्षवर्द्धन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सुबह की है। बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया जैसे ही हर्षवर्द्धन ने खोला, उन पर हमला कर दिया। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। डीएसपी भगत सिंह ने बताया पीड़ित हर्षवर्द्धन अन्ना बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dwDkYHv via IFTTT

कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ दबोचा:गोसलपुर पुलिस ने 9 मामलों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वीर उर्फ नीरज पटेल, कुड़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, मारपीट, अवैध उत्खनन और अवैध हथियार रखने सहित 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लगातार अवैध हथियारों से जुड़ी सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दिशा में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 27 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। दबिश के दौरान नीरज पटेल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास एक देसी कट्टा और 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह देसी कट्टा करीब तीन महीने पहले दमोह निवासी एक व्यक्ति से 3,500 रुपए में खरीदा था। गोसलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 11 सितंबर ...

इंदौेर में सरकारी जमीन पर बना दी नर्सरी:5 करोड़ 43 लाख की 3620 वर्गमीटर की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

इंदौर के ग्राम कैलोद करताल में लगभग 3620 वर्गमीटर की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर यहां नर्सरी बना दी थी। दरअसल, जोन 13 वार्ड 77 में लगभग 3620 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर लाल सिंह पटेल ने अतिक्रमण कर करीब 5 हजार पौधे रखकर नर्सरी बना ली थी। जिस पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले को सामने मौजूद रहकर पौधे हटाने के लिए कहा गया। नियमानुसार उसे 3 दिनों का समय दिया गया। फिलहाल की स्थिति में 20 प्रतिशत पौधे हटाए जा चुके हैं। ट्रैक्टर लगाकर पौधे हटाने का काम किया जा रहा है। सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 43 लाख रुपए है। निगमायुक्त बोले- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर हित में की जा रही इस कार्रवाई के अंतर्गत जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोबा...

जबलपुर में सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत:टक्कर मारकर भागा बोलेरो वाहन चालक; अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

जबलुपर के संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वे अपराधी की तालाश में अंधमूक बाइपास के पास घूम रहे थे। तभी अचानक ही तेज रफ्तार एक बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस सहित भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अभिषेक को मेडिकल काॅलेज ले गई, जहां डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी के साथ मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय को लगी तो वे उन्हें देखने के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, सीएसपी रितेश शिव के साथ भेड़ाघाट और संजीवनी नगर थाना प्रभारी भी थे। डाक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक की जान बचाने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो सके। बुधवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। अपराधी की तलाश कर रहे थे...

बच्चों की पढ़ाई छूटी या कागजों में ही थे?:स्कूलों से 15 साल में 1.05 करोड़़ में से 50.72 लाख बच्चे गायब; सवाल- इनके लिए मिले 1617 करोड़ रुपए कहां गए?

मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल में राज्य के सरकारी स्कूलों (कक्षा 1 से 8) में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 1.05 करोड़ से घटकर महज 54.58 लाख रह गई। यानी आधे से ज्यादा बच्चे ‘गायब हो गए। यह कमी केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है। निजी स्कूलों में भी नामांकन 48.94 लाख से घटकर 43.93 लाख पर आ गया। सरकारी अनुदान के लिए कैसे चला यह खेल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों से पिछले 15 साल में साढ़े 50 लाख से ज्यादा बच्चे ‘गायब’ हो गए। विधानसभा में सरकार ने खुद जो आंकड़े पेश किए, उनसे साफ है कि 2010-11 में पहली से आठवीं तक 1 करोड़ 5 लाख 30 हजार बच्चे पढ़ते थे। लेकिन 2025-26 तक यह संख्या घटकर 54 लाख 58 हजार रह गई। निजी स्कूलों में भी नामांकन 48.94 लाख से घटकर 43.93 लाख हो गया। यानी बच्चे न सरकारी स्कूलों में हैं और न ही निजी में। ऐसे में सवाल है कि आखिर गए कहां? 15 साल में 50.72 लाख बच्चे नामांकन से बाहर हुए। यानी हर साल औसतन 3.85 लाख छात्र ड्रॉप आउट होते गए। सिर्फ 2021-21 यानी कोविडकाल में 3.18 लाख बच्चे बढ़े। मिड-डे मील, यूनिफॉर्म और किताबों पर हर साल प्रत्येक छात्र पर औसतन 3000 रुपए...

चेक बाउंस होने पर एक साल की सजा

रायसेन | न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार शौक ने चेक बाउंस के एक मामले में गौरव सोनी, उम्र 40 वर्ष, रायसेन को दोषी मानते हुए एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही 4,13,375 रुपए प्रतिकर की राशि से दंडित किया गया है। उक्त व्यक्ति ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड से व्यवसायिक लोन लिया था। उक्त ऋण राशि समय पर आरोपी द्वारा अदा नहीं की गई। लोन की राशि जमा करने के लिए कंपनी को जो चेक दिया, वह राशि के अभाव में बाउंस हो गया। ऐसी स्थिति में कंपनी द्वारा कोर्ट की शरण ली गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KVqhjOJ via IFTTT

देश के 84 सिद्ध गणेश मंदिरों में से एक सीहोर में; आज दोपहर 12 बजे जन्म आरती

भास्कर संवाददाता | सीहोर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। सीहोर के श्री चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान गणेश की जन्म आरती होगी। इसी के साथ दस दिन चलने वाले मेले का भी शुभारंभ होगा। मंगलवार को दिनभर मंदिर और मेला स्थल पर तैयारियां चलती रहीं। मंदिर को विद्युत सजावट से सजाया गया है। पंडित चारु चंद्रा व्यास ने बताया कि मंदिर की स्थापना दो हजार साल पहले राजा विक्रमादित्य ने की थी। सीहोर का चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर देशभर के 84 सिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। प​ार्किंग के लिए जगह चिन्हित मेला स्थल पर भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सीहोर के अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और इंदौर से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने की सामग्री के स्टॉल लगे हैं। कई तरह के झूले लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था की गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZeP0pUk via IFTTT

बाचापानी गांव, जहां घरों में नहीं विराजते गणपति:तिल गणेश मंदिर में दाहिनी सूंड वाली है प्रतिमा; यहां मिलता है संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

नर्मदापुरम जिले का बाचावानी गांव में गणेश उत्सव की एक विशेष परंपरा निभाता चला आ रहा है। जहां देश भर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है, वहीं बाचावानी में यह पर्व अनूठे ढंग से मनाया जाता है। यहां, केवल प्राचीन तिल गणेश मंदिर में ही भगवान गणेश की आराधना की जाती है। गांव में किसी भी घर या पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाती है। बाचावानी के ग्रामीण मानते हैं कि घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने से अनिष्ट हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पूर्व ग्राम के बाहर से आए कुछ लोगों के घर में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड से घर की आग बुझाई गई तो पता चला कि उन्होंने अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना कर ली थी। गांव वालों का मानना है कि इस तरह की और भी घटनाएं पूर्व में घटित हो चुकी हैं। संतान प्राप्ति की भी मान्यता है। जिन्हें संतान नहीं होती, भगवान गणेश झोली संतान से भरते है। तिल गणेश मंदिर न केवल गाँव का एकमात्र पूजा स्थल है, बल्कि यह एक आश्चर्यजनक किंवदंती का केंद्र भी है। ग्रामीणों का मानना है कि माघ महीने में तिल गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश की प्रतिमा का आकार तिल के बराबर ...

पाकिस्तान से क्रिकेट? सुशील दोषी बोले–बिल्कुल नहीं:क्रिकेट सभ्य खेल है; आतंकवाद असभ्य हरकत, पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग करना जरूरी

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, जिसको लेकर देशभर में एक विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिग्गज रेडियो कमेंटेटर और पद्मश्री सुशील दोषी ने पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्रिकेट सभ्य लोगों का खेल है और आतंकवाद असभ्य हरकत। ऐसे में सभ्य खेल में असभ्य लोगों की कोई जगह नहीं हो सकती। दोषी ने कहा-“मैं तो ये सोचता हूं कि अगर आप आतंकवाद फैलाते हो और दूसरी तरफ क्रिकेट खेलते हो, तो ये साथ-साथ नहीं चल सकता। पाकिस्तान के साथ न खेलकर हमें उसे क्रिकेट से अलग-थलग करना चाहिए। सुशील मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का वार्षिक अलंकरण समारोह में अलंकृत होने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे थे। दोषी ने कहा- आप दुनिया को कैसे समझा सकते हैं कि हॉकी तो खेलेंगे, लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, टेनिस खेलेंगे लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, विदेशों में जाकर खेलेंगे लेकिन पाकिस्तान से क्रिकेट खेलेंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। करना ये चाहिए कि भारत न सिर्फ खुद पाकिस्तान का बहिष्कार करे बल्कि दुनिया के देशों को भी इसके लिए प्रेरित करे।” भारत के पास है ताक...

श्योपुर में कॉलेज छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़:कॉलेज जाते समय बीए छात्रा को गलत रास्ते ले गया, मोबाइल नंबर मांगा; आरोपी फरार

श्योपुर में कॉलेज जाने के लिए ऑटो में बैठी 19 वर्षीय छात्रा से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज जाने के लिए जैन रेस्टॉरेंट के पास से एक ऑटो में बैठी। चालक ने उसे गांधी चौक पर उतार दिया। जब छात्रा दूसरा ऑटो लेने लगी तो वही चालक उसे कॉलेज तक छोड़ने की पेशकश करने लगा। छात्रा ने भरोसा कर लिया और उसी ऑटो में बैठ गई। पटेल चौक पहुंचने पर चालक ने छात्रा से उसका नाम पूछा और निजी जानकारी लेने लगा। उसने छात्रा से रोज़ कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब छात्रा ने पुलिस को फोन करने का बहाना किया तो आरोपी अतीक हुसैन ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। घबराकर छात्रा तुरंत ऑटो से कूद गई और आरोपी वहां से भाग निकला। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई और पड़ोसी को दी, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अतीक हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। from ...

सर्विस सेंटर में कस्टमर से अभद्रता:फरियादी बोला-कार को वर्कशॉप में कर्मचारी ने डैमेज किया

ग्वालियर में एक कार डीलर प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर में नई कार की सर्विस कराने आए बैंक कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई। कर्मचारियों ने उनकी कार को बैक करते में दीवार में दे मारा। उन्होंने विरोध किया तो कर्मचारियों ने कार में नए पार्टस लगाने का वादा किया, लेकिन जब अगले दिन कस्टमर वर्कशॉप पहुंचा तो नए पार्टस न लगाते हुए उसकी डेंटिंग-पेंडिंग कर दी। घटना रविवार शाम की है। कस्टमर ने इसका विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा गालियां देने का आरोप लगाया है। उसने कार को वर्कशॉप में ही छोड़कर झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है। प्रेम मोटर्स से लाइव वीडियो शूट कर वायरल भी किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है जांच की जा रही है। प्रेम मोटर्स से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ग्वालियर के कॉस्मोवैली निवासी विकास भार्गव ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से फाइनेंस कराते हुए एक मारुति कार प्रेम मोटर्स से खरीदी थी। विकास ने 23 अगस्त दोपहर 12 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर पर पहली सर्विस के लिए कार को छोड़ा था। 23 अगस्त की श...

MP इवनिंग बुलेटिन:राहुल गांधी ने ली नए जिलाध्यक्षों की क्लास, फिर बाढ़ के हालात, रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने पीटा; दिनभर की 10 बड़ी खबरें

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास। 1. नर्मदा उफनी, डिंडौरी में घाट डूबे, रास्ते बंद, सतना में घरों में घुसा पानी, बाढ़ के हालात मानसून ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की वजह से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश हुई। डिंडौरी में नर्मदा किनारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ के चलते डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया। सतना में 3.7 बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। निचली बस्तियां डूब गईं। चित्रकूट में तेज बहाव के चलते गुप्त गोदावरी गुफा बंद करानी पड़ी। श्योपुर में गर्भवती को बोट से रेस्क्यू किया गया। पढ़ें पूरी खबर 2. रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने रस्सी से बांधकर घसीटा, एटीएम-मोबाइल छीना शिवपुरी में पत्नी-बेटों ने रिटायर्ड डीएसपी से मारपीट की। उनके पैर रस्सी से बांधे, घसीटा। एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया, दूसरे ने पैर पकड़कर खींचे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो ...

ग्वालियर में फिर धंसी सड़क:पेवर ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रक तीन फीट तक गड्‌ढे में फंसा

ग्वालियर में बारिश के बीच फिर सड़क धंस गई है। चेतकपुरी के पास विवेकानंद चौराहा से एजी ऑफिस रोड पर अचानक गहरा गड्‌ढा हो गया। सड़क उस समय धंसी जब पेवर ब्लॉक से भरा ट्रक गुजर रहा था। ट्रक के पहिए 3 फीट तक सड़क में नीचे धंस गए। यह वही वही सड़क है जो बार-बार धंस रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने किसी तरह क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया है। गड्‌ढे को भी भरा है। लोगों का कहना है कि ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है। जरा सी बारिश में धंसक जाती है। ट्रक के गड्‌ढे में फंसने का एक वीडियो भी सामने आया है। ट्रक 14 चकों वाला था। यह झांसी से ग्वालियर होते हुए मुरैना पोरसा की तरफ जा रहा था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना था कि उसने ग्वालियर में सड़क धंसने के कई किस्से सुने थे, लेकिन आज वह खुद इस घटना का शिकार हो गया। ग्वालियर की सड़कें बेहद खराब ट्रक चालक नीरज कुमार का कहना था कि हम रोड टैक्स अदा करते हैं, लेकिन अच्छी सड़कें नहीं मिल रहीं। अन्य शहरों की हालत से ज्यादा ग्वालियर की सड़कों की हालत बद से बदतर है। स्थानीय लोगों का कहना था कि जरा सी बारिश होती है और सड़क धंस ज...

गणेश प्रतिमा गिरने से युवक की मौत:लालबाग रोड पर हादसा; खंडवा से बुरहानपुर लेने आए थे प्रतिमा

बुरहानपुर में लालबाग रोड पर शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 9 बजे हाटकेश्वर गणेश मंडल खंडवा की 12 फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा तुलसी मॉल के पास असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। ​​​​प्रतिमा के नीचे दबकर खंडवा हरिगंज निवासी 26 वर्षीय शशांक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क के गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया प्रतिमा सम्राट मौर्य आर्ट, लालबाग से नाई आवार खंडवा ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सीएसपी गौरव पाटील के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। हिंदू महासभा प्रवक्ता ओम आजाद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर और महापौर से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दो दिन पहले भी गिरी थी प्रतिमा उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इच्छापुर रोड पर भी खराब सड़क के कारण गणेश प्रतिमा गिरने की घटना हुई थी। उसके बाद प्रशासन ने पेचवर्क शुरू किया था। शनिवार को सिंधी बस्ती क्षेत्र में मरम्मत का काम हुआ और शाम को शांति ...

चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा:सिंध-पार्वती नदियों से भी छोड़ा गया पानी; मुरैना में निचले इलाके खाली कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश-राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक नदी का स्तर 137.20 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 138 मीटर पर है। प्रशासन को आशंका है कि रात तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। जानकारी के अनुसार, कालीसिंध और पार्वती नदी में आई बाढ़ का पानी भी चंबल में मिल रहा है। राजस्थान के नौनेरा सिंध बैराज से 1 लाख 26 हजार क्यूसेक और कोटा बैराज से 14 हजार 680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पार्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसका पानी चंबल में मिलकर जलस्तर को और बढ़ा रहा है। निचले गांव खाली करने के निर्देश डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बताया कि चंबल नदी का बढ़ता जलस्तर देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे बसे गांवों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। वहीं निचले इलाकों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। होम गार्ड और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर ...

प्रो-पंजा लीग सीजन-2 में किराक हैदराबाद चैंपियन:रोहतक रौडीज को 30-18 से हराकर अपने नाम किया खिताब, स्टीव थॉमस ने 0.09 सेकंड में सबसे तेज पिन लगाई

ग्वालियर में 17 दिनों से चल रही प्रो-पंजा लीग सीजन-2 में किराक हैदराबाद ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में किराक हैदराबाद ने रोहतक रौडीज को 30-18 से हरा दिया। विजेता टीम को प्रो पंजा लीग की ओर से 20 लाख रुपए का इनाम भी मिला है। रोहतक रौडीज की निर्मल देव को 'प्लेयर ऑफ द डे' का पुरस्कार दिया गया। किराक हैदराबाद के सतनाम सिंह को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया। स्टीव थॉमस ने 'बादशाहों का बादशाह' का खिताब जीता। किराक हैदराबाद पूरे टूर्नामेंट में अंकों के मामले में आगे रहे और प्रतियोगिता के दिन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पिछले सीजन के उपविजेता, जो सिर्फ एक अंक से चैंपियनशिप से चूक गए थे, इस बार ट्रॉफी उठाई और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। स्टीव थॉमस ने बनाया रिकॉर्ड किराक के स्टीव थॉमस ने दीपांकर मैच को सिर्फ 0.09 सेकंड में पिन करके प्रो पंजा लीग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो सचिन गोयल के 0.10 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता है। कार्यक्रम में प्रो-पंजा लीग के सह-संस्थापक परविन दबास और प्रीति झां...

FEWF

Crypto Signal Dashboard (Best Button Merged) 🔥 Crypto BEST Signal Dashboard Live Data from Binance ✅ BEST PICK 🔄 REFRESH Loading... 📊 Live Chart

मनी डबल स्कैम के आरोपी सरपंच पर शिकंजा:बालाघाट के अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बालाघाट के मनी डबल करने के स्कैम के आरोपी अजय तिड़के और उसके साथियों की 26 चल अचल संपत्तियों को समेत कुल 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है। अजय तिड़के को तीन साल पहले बालाघाट पुलिस ने अप्रैल 2022 में तब गिरफ्तार किया गया था जब वह लोगों के पैसे डबल करने का झांसा देकर साथियों के साथ हेराफेरी कर रहा था। वह अपनी पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। 20 अगस्त को ईडी ने अजय तिड़के और अन्य साथियों से संबंधित डबल मनी स्कैम के मामले में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की है। ईडी ने 1.49 करोड़ रुपए मूल्य की 26 चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां बैंक खातों, जीवन बीमा पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड के रूप में हैं। ईडी ने इस मामले में कुल 4.47 करोड़ की कुर्की की है। तीन साल पहले दर्ज हुआ था मामला बालाघाट पुलिस ने तीन साल पहले स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर अजय तिड़के और साथियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने समीर सौरभ के एसपी रहने के दौरान जिले की लांजी और किरनापुर तहसील में अवैध रूप से लोगों को झांसा देकर राशि जमा करने के मा...

भोपाल में श्री हिन्दू उत्सव समिति चुनाव:अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तिवारी ने कहा- पारदर्शिता और भव्य आयोजनों से नई ऊंचाई पर पहुंचेगी समिति

श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी ने गुरुवार को भवानी चौक, सोमवारा इलाके में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत, समिति सदस्य और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। संत श्री गुरुदेव रामजीवन जी दुबे (चामुंडा दरबार), महंत श्री कन्हैया दास जी और गुफा मंदिर के कार्यकारी महंत श्री विमलदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित संतजनों ने चंद्रशेखर तिवारी को विजय का आशीर्वाद देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। बता दें कि चंद्रशेखर तिवारी लंबे समय से संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष हैं। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यदि समिति की बागडोर उन्हें मिलती है, तो वे संगठन को पारदर्शी, सशक्त और सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्था के रूप में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सदस्यता में व्यापक समन्वय और भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊंचाई पर ले जाना रहेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qer6J4y via IFTTT

जिंदा जले मां-बेटी, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव:ग्वालियर में आग की लपटें देखी तो पहुंचे पड़ोसी; घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे

ग्वालियर के डबरा में मां-बेटी जिंदा जल गईं। दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटी हालत में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। ये घटना बुधवार रात को सिमरिया ताल गांव की है। आग की लपटें उठती देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। यहां घर के अंदर भूसे वाले कमरे में उमा उर्फ मनीषा बघेल (25) और उसकी बेटी जान्हवी (3) के जले हुए शव मिले। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला का किसी बात पर पति से हुआ था विवाद ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह मनीषा का अपने पति मनीष बघेल (30) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह अपनी मां को इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गया था। रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 10 बजे घर के अंदर से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। इस पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। घर के अंदर देखा तो मनीषा और उसकी बेटी जले हुए पड़े थे। गांव वालों का कहना है कि मनीषा एक दिन पहले ही ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र के अपने मायके सोसा गांव से ससुराल सिमरिया आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोन...

निगम-मंडल और बीजेपी कार्यकारिणी पर अंतिम दौर की चर्चा:सीएम हाउस में मोहन, हेमंत, हितानंद के बीच हुई बैठक, जिलों की टीम 30 तक घोषित होंगी

मप्र में लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास के लिए दौड़भाग कर रहे नेताओं के लिए जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है। प्रदेश के निगम, मंडल, और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर चल रहा मंथन अंतिम दौर में हैं। सीएम हाउस में बुधवार देर शाम सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंड़ेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच बैठक हुई। छत्तीसगढ़-हिमाचल की कार्यकारिणी घोषित हुई बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी मंथन चल रहा है। मप्र के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी पिछले हफ्ते घोषित हो चुकी है। इधर हिमाचल प्रदेश में भी प्रदेश टीम घोषित हो चुकी है। मप्र की भी टीम जल्द घोषित हो सकती है। संगठन में नए चेहरों को मौका लंबे समय से बीजेपी के संगठन में पदों पर काम कर रहे नेताओं के बजाए टीम हेमंत में नए चेहरों को मौका मिलेगा। या फिर जो पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण काम करने वाले नेताओं को प्रदेश की टीम में जगह मिलेगी। मंत्री का दर्जा पाने वालों को संगठन में मौका नहीं जिन नेताओं को निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण में मंत्री का दर्जा देकर शामिल किया जाएगा। उन नेताओं को पार्टी के संगठन मे...

जबलपुर में स्मार्ट सिटी की मंडी बेकार:3 करोड़ की लागत से बनी मंडी खंडहर में तब्दील, सड़कों पर अब भी लग रही दुकानें

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 5 साल पहले 3 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर के संजीवनी नगर, कछपुरा में बनी सब्जी मंडी अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इस मंडी का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर लगने वाली दुकानों को एक व्यवस्थित जगह देना था ताकि ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही और उदासीनता के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। 3 दिन पहले दी सूचना, कार्रवाई नहीं हुई हाल ही में मंडी में लगा शेड गिर गया था। जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था। स्थानीय सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि 3 दिन पहले ही शेड में पानी भरने की सूचना नगर निगम को दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय पार्षद से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मौके पर आए। सड़क पर दुकान लगाने वाले ठेले वालों से नगर निगम अधिकारियों द्वारा पैसे लेकर उन्हें हटाने के बजाय वहीं बने रहने देने का आरोप भी व्यापारियों ने लगाया है। सब्जी विक्रेता मोहनी बाई चक्रवर्ती ने बताया- मंडी में बिक्री न होने के कारण लाखों रुपए क...

ग्वालियर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 8.80 लाख की ठगी:PNB का अधिकारी बनकर ऑनलाइन फाॅर्म फिल कराया और ठग लिए रुपए

ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी ने फेसबुक पर पीएनबी वन एप का एड देखकर उसे डाउनलोड करना चाहा, लेकिन वह डाउनलोड नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनके पास पीएनबी वन एप का अधिकारी बताने वाले एक ठग का कॉल आया। उनको एप डाउनलोड कराने ऑनलाइन प्रोसेस शुरू की। फार्म भराते गए और इस दौरान उनके अकाउंट से कैश निकलता गया। रिटायर्ड कर्मचारी ने इस पर आपत्ति भी ली, लेकिन बैंक अधिकारी बनकर ठग रहे शख्स ने विश्वास दिलाया कि यह सारे रुपए 24 घंटे के अंदर वापस आ जाएंगे। घटना 15 जुलाई न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर की है। रिटायर्ड कर्मचारी ने एक महीने तक इंतजार किया, लेकिन जब रुपए वापस नहीं आए और ठग ने बैंकॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो वह एसपी ग्वालियर से मिले। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया है। दो घंटे बाद आया अनजान नंबर से कॉल न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर निवासी 70 वर्षीय सत्य प्रकाश पीएनबी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। 15 जुलाई को वे मोबाइल में फेसबुक चला रहे थे। तभी पीएनबी बैंक वन एप का एड दिखाई दिया। जिसमें से बैंक जाने की परेशानी से बचने और घर बैठे ही बैंक का काम करने की जानकारी दिखाई दी।...

एमपी के आयुष विभाग को मिला स्कॉच अवार्ड:तीन फेस की प्रजेंटेशन, दो फेज की वोटिंग के बाद हुआ सिलेक्शन, 20 सितम्बर को होगा वितरण

मध्य प्रदेश के आयुष विभाग को स्कॉच अवार्ड मिला है। यह सम्मान आयुष विभाग के ई मॉनिटरिंग सिस्टम परियोजना के क्रियान्वयन और उसके जनता के बीच अच्छे रिजल्ट के लिए दिया है। विभाग को यह अवार्ड तीन चरणों की डिटेल प्रेजेंटेशन और दो चरण के सार्वजनिक डिजिटल वोटिंग के बाद मिला है। इसके बाद इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता को मजबूत माना जा रहा है। विभाग को यह अवार्ड नई दिल्ली में 20 सितम्बर को सौंपा जाएगा। आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुष ई मॉनिटरिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में और चिकित्सा महाविद्यालयों में ओपीडी में अधिकतम वृद्धि करना तथा अधिक से अधिक लोगों को आयुष सुविधा के कवरेज में लाना है। लोगों को स्वस्थ और रोग मुक्त बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं उपलब्ध कराने को भी इसमें प्राथमिकता में रखा गया है। इसके लिए इस विभाग ने कई नवाचार किए हैं जिसके अंतर्गत हर माह दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों और आयुष मेडिकल कॉलेज के साथ एक्सपीरियंस शेयर किए गए और समस्याओं का समाधान किया गया। मिश्रा ने कहा कि इसके साथ ही लगातार नि...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंकीं:उज्जैन के महिदपुर में शाही सवारी निकलने के दौरान विवाद; पुलिसकर्मी घायल

उज्जैन के महिदपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात और घूंसे मारे। कुर्सियां भी फेंकीं। कुर्सी फेंकने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामला सोमवार शाम का है। हर साल की तरह इस साल भी उज्जैन से 50 किमी दूर महिदपुर में श्री धूर्जटेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली जा रही थी। महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के समर्थकों ने गांधी मार्ग स्थित जगदीश व्यायामशाला के सामने स्वागत मंच लगा रखा था। करीब चार बजे सवारी के दौरान जब महिदपुर के पूर्व बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक मंच के सामने से निकले, तो दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। कांग्रेस विधायक ने थाने में की शिकायत महिदपुर से कांग्रेस के विधायक दिनेश जैन बॉस ने बताया कि मंच के सामने से निकल रहे बीजेपी के कार्यकर्ता भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। इस बात से कहासुनी हुई और उनके बीच मारपीट हो गई। सभी बहादुर सिंह चौहान के कार्यकर्ता थे, हमने शिकायती आवेदन थाने में दिया है। देखिए तीन तस्वीरें पुलिसकर्मियों ने रोका, लेक...

निगम-मंडल में नियुक्तियों के कयास हुए तेज:मुख्य सचिव पद पर एक्सटेंशन की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम अनुराग जैन

प्रदेश में नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश के बीच मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात को मुख्य सचिव जैन के एक्सटेंशन और प्रदेश के निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जोड़ा जा रहा है। जैन का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। एक सितम्बर से प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन केंद्र से मिलने वाले एक्सटेंशन के रूप में काम करेंगे या इसके लिए एमपी कैडर के वर्तमान सीनियर आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर अब मंत्रालय और आईएएस लॉबी में सुगबुगाहट का दौर तेज हो गया है। जैन को एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद के चलते सीनियर अफसर अभी इस मामले में खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन इस बात के लिए जोर आजमाइश जारी है कि अगर जैन को रिटायरमेंट दिया जाता है तो नए मुख्य सचिव के लिए दावेदार अपना नाम आगे बढ़ा सकें। 40 मिनट तक बंद कमरे में की चर्चा मुख्य सचिव अनुराग जैन सोमवार को दोपहर में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से 40 मिनट से अधिक समय तक बंद कमरे में चर्चा की है। बताया जाता है कि जैन ने प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और कानू...

ग्वालियर में हाईवे पर युवती को कार ने कुचला, मौत:भाई का बर्थडे सेलिब्रेशन मनाकर रिसोर्ट से लौट रहे थे घर, पिता तलाश रहे थे रिश्ता

ग्वालियर में ममेरे भाई के जन्मदिन पर सेलिब्रेशन और डिनर करने हाईवे पर स्थित एक रिसॉर्ट आई 22 साल की युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ पूरा परिवार मौजूद था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रात 9 बजे बड़ागांव में फौजी ढाबे के सामने हाईवे पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने कार का नंबर पुलिस को बताया है, जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है। शहर के गदाईपुरा निवासी 22 साल की निकिता पुत्री हरनाम सिंह राठौर मूल रूप से भिंड की रहने वाली थी। निकिता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और साथ ही घर पर बच्चों को ट्यूशन क्लास भी देती थी। गदाईपुरा में वह किराए से रहती थी। सोमवार को निकिता के मामा के बेटे का जन्मदिन था। सभी लोग जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए हाईवे स्थित रिसॉर्ट में डिनर करने गए थे। रात 9 बजे जब वे लौट रहे थे, तभी फौजी ढाबे के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (MP07 CH-9243) ने निकिता को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घट...

सरपंच पर बंदूक दिखाकर ग्रामीण को धमकाने का आरोप:जमीन में मुद्दी गाड़ने पर विवाद; पुलिस बोली- हथियार के लाइसेंस की जांच करेंगे

दिमनी थाने के श्यामपुर खुर्द पंचायत के सरपंच सतेंद्र सिंह तोमर पर गंभीर आरोप लगे हैं। सरपंच पर आरोप है कि वह हथियारबंद साथियों के साथ गांव के ही वकील सिंह तोमर के घर पहुंचे और उन्हें बुलाकर धमकाया। इस दौरान महिलाओं से अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरपंच सतेंद्र सिंह तोमर और वकील सिंह तोमर के बीच जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी नाराजगी के चलते शनिवार को सरपंच अपने परिजनों के साथ बंदूकें लेकर वकील सिंह के घर पहुंचा और धमकी दी। परिजनों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस करेगी जांच वकील सिंह ने इस मामले की शिकायत दिमनी थाने में दर्ज कराई है। डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया वीडियो हमने भी देखा है। एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वीडियो में दिख रहे बंदूकों के लाइसेंस की जांच भी कराई जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/H3dC94E via IFTTT

चरित्र संदेह में गला घोंटकर की पत्नी की हत्या:आरोपी पति गिरफ्तार, उमरिया के नौरोजाबाद में वारदात

​​​उमरिया जिले के धनवार गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जन्माष्टमी पर दर्शन के बाद हुआ विवाद धनवार गांव की अंजु कोल (21) जन्माष्टमी के मौके पर दर्शन करने के लिए ज्वाला धाम उचेहरा गई हुई थीं। शाम को जब वह घर लौटीं तो उनका अपने पति लवकेश कोल (25) से विवाद हो गया। दोनों की शादी तीन साल पहले 2022 में हुई थी। अंजु के पिता मैको कोल ने बताया कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही लवकेश अंजु के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। इसी विवाद में लवकेश ने अंजु की हत्या कर दी। आरोपी लवकेश के पिता मूलचंद ने बताया कि उन्हें जब बहू की मौत की खबर मिली तो घर पहुंचे। देखा कि अंजु का शव पलंग पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बोली- आरोपी ने जुर्म कबूला नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर...

ग्वालियर में सेना के जवान ने किया सुसाइड:जहर खाकर दी जान; परिवार समेत बहन-बहनोई के घर आया था

ग्वालियर में बहन-बहनोई के घर पत्नी और बेटे के साथ आए फौजी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर शनिवार शाम की है। घटना का पता उस समय चला जब साले ने बहनोई के मोबाइल पर मैसेज किया तो वह मौके पर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर फौजी ने दम तोड़ दिया। फौजी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। जैसलमेर में पदस्थ था रामेंद्र सिंह भिंड के गोहद निवासी रामेंद्र सिंह (31) सेना में जवान था। वह अभी राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर आया था। 14 अगस्त को पत्नी पूजा गुर्जर और बेटे आयांश के साथ अपने बहनोई अखिलेश सिंह गुर्जर के घर आदित्यपुरम में आया था। शनिवार दोपहर 2.30 बजे फौजी बाइक लेकर चश्मा लेने के लिए महाराजा कॉम्पलेक्स जाने का कहकर निकला था। शाम करीब सवा सात के वाट्सएप पर मैसेज आया कि उसने एयरपोर्ट रोड पर सल्फास गटक लिया है। फौजी के परिजन उसे तलाशने पहुंचे तो एयरपोर्ट रोड पर वह गंभ...

तमोरिया गांव में मगरमच्छों का खौफ:हमले के डर से किसानों ने किया खेत में जाना बंद, वन विभाग से की रेस्क्यू की मांग

जबलपुर के आसपास परियट और गौर नदी में डेरा जमाने वाले मगरमच्छ अब जिले के दूसरे गांव तक पहुंच रहे हैं। जिले के घाना, सोनपुर, मटामर के बाद अब मगरमच्छों ने तमोरिया गांव में अपना नया ठिकाना बनाया है। गांव से लगे खेत में बीते कुछ दिनों से रोजाना मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, फिर भी ग्रामीणों में दहशत है। उनमें डर इस कदर बन गया है कि खेत में जाने से डरने लगे हैं। परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है, जिसके बाद अब जल्द ही टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू करेगी। दरअसल बीते 10 से 12 दिनों से तमोरिया गांव में एक मगरमच्छ और उसके बच्चे दिखाई दिए हैं। अपने स्तर से ग्रामीणों ने उन्हें भगाने की कोशिश भी की, पर खेत में अधिक पानी होने के कारण वह गायब हो जाते हैं। ग्रामीणों को यह भी डर है कि खेत से लगा गांव है, कहीं ऐसा ना हो कि रात को मगरमच्छ किसी के घर में घुस जाए और नुकसान पहुंचा दे। इससे पहले कभी भी गांव के पास मगरमच्छ दिखाई नहीं दिए हैं, पहली बार ऐसा हुआ है कि गांव के खेत में ये दिखाई दे रहे हैं। मगरमच्छों ने की खदेड़ने की कोशिश ग्रामीण शंभू ठाकुर ब...

MP इवनिंग बुलेटिन:मंत्री के हाथों सम्मान से इनकार, 61 लाख रुपए की लूट, ट्रक से भिड़ी कार, 6 की मौत; दिनभर की 10 बड़ी खबरें

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास। 1. देशभक्ति की भावना से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण एमपी में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना और उत्साह के मनाया गया। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा- जो जैसा, उसके साथ वैसा ही हुआ। वहीं रतलाम में मंत्री विजय शाह ने झंडावंदन किया। पूरी खबर पढ़ें.. 2. मंत्री के हाथों सम्मान से इनकार, मीसाबंदी बोले- घूस नहीं दी तो रजिस्ट्री नहीं हुई दमोह में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह असहज स्थिति बन गई। यहां एक मीसाबंदी ने मंत्री इंदर सिंह परमार के हाथों सम्मान कराने से इनकार कर दिया। मंत्री और कलेक्टर मीसाबंदी संतोष भारती को मनाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने नाराजगी जताई और मंत्री को आवेदन देकर समारोह से चले गए। पूरी खबर पढ़ें.. 3. एटीएम में कैश लोड करने जा रही कार को ...

नेपानगर में विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमी यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर के नेपानगर में शुक्रवार शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में यह यात्रा बाबा साहब अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य रास्तों से होकर वापस वहीं पर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री ने भी निकली यात्रा वहीं दोपहर में प्रदेश के जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में ग्राम भावसा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण काटकर सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया शहर में कई जगह ध्वजारोहण समारोह हुए नगर में कई स्वतंत्रता दिवस पर कई जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित, नगर पंचायत भवन, तहसील कार्यालय और नगर के सभी स्कूलों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। देखिए रैली के दौरान की तस्वीरें from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/09xHrLn via IFTTT

महिदपुर में मां ने की दो बेटियों की हत्या:4 साल और 8 महीने की मासूम का गला घोंटा, पिता के लौटने पर हुआ खुलासा

उज्जैन के महिदपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। पूजा, पति अशोक बंजारा ने अपनी दो मासूम बेटियों – चार साल की उमा और आठ महीने की अनिष्का का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का पता तब चला, जब पिता घर लौटे। पुलिस ने बताया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब पूजा घर में अपनी बेटियों के साथ अकेली थी। एसडीओपी सुनील वरकड़े ने बताया कि महिला की जेठानी ने पहले गांव के चौकीदार को और फिर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि महिला की तीन बेटियां हैं – सात साल की, चार साल की और आठ महीने की और उसने चार साल और आठ महीने की बेटियों की हत्या की। टीआई एनबीएस परिहार ने कहा कि परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D4I0cvQ via IFTTT

डिप्टी सीएम बोले- अक्टूबर तक NH-43 सुधारें:नहीं तो कार्रवाई होगी, बारिश में जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे से लोग परेशान

उमरिया जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 43 के कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों की वजह से जाम लग जाता है, वहीं गर्मी में धूल के गुबार से चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब हालत का सबसे ज्यादा खामियाजा बाइक सवारों को भुगतना पड़ता है। कई बार भारी वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे घंटों तक लंबा जाम लग जाता है। खासकर शहडोल की तरफ जाने वाले रास्ते पर अमहा फाटक, पठारी फाटक, नौरोजाबाद फाटक और मोर्चा फाटक के पास अक्सर यही स्थिति देखने को मिलती है। इस हाईवे का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन रेलवे फाटकों के पास सड़क अब तक नहीं बन पाई है। इस समस्या पर हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने संज्ञान लिया। शहडोल जाते समय बिरसिंहपुर पाली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की हर 15 दिन में समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि एमपीआरडीसी और रेलवे के बीच तालमेल की कमी थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अग...

मनरेगा अभियंताओं की मांग, वेतन हो नियमित उपयंत्री के बराबर:विदिशा में कलेक्टर को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, 10 दिन का सामूहिक अवकाश शुरू

विदिशा में मनरेगा के तहत कार्यरत उपयंत्रियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और पंचायत आयुक्त के नाम दिया गया। अभियंताओं ने बताया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। अब संगठन ने 10 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। उनकी प्रमुख मांगों में संविदा पारिश्रमिक को नियमित उपयंत्री के वेतन के बराबर करना शामिल है। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि की भी मांग की गई है। अन्य मांगों में मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और सहायक यंत्री का प्रभार देने की मांग है। अभियंताओं ने ग्रेजुएटी भुगतान, 5 वर्ष के आधार पर सेवा नवीनीकरण की मांग भी रखी है। वे चाहते हैं कि उनसे केवल तकनीकी कार्य लिया जाए। साथ ही हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान की मांग की है। अभियंताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UBmjlME via IFTTT

विदिशा ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका:50% टैरिफ के विरोध में ग्रामीणों ने जताया विरोध, लोगों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

विदिशा जिले में ग्रामीणों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका है। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। लटेरी तहसील के मुरारिया गांव में सरपंच आशीष जैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्वदेशी अपनाने की अपील की प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। उन्होंने भारत माता की जय, स्वदेशी अपनाओ-विदेशी वस्तुएं छोड़ो और भारत विरोधी नीतियां बंद करो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 50% टैरिफ की नीति किसानों, उद्योगपतियों और निर्यातकों के हितों के खिलाफ है। सरपंच आशीष जैन ने ग्रामीणों से विदेशी कंपनियों के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी तरह आनंदपुर में जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध रैली निकाली गई थी। उन्होंने ट्रंप का पुतला जलाया और चेतावनी दी कि अगर भारत विरोधी नीतियां नहीं रुकीं तो विरोध और तेज होगा। देखिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https...

छिंदवाड़ा सड़क हादसा:शिकार हुई 15 साल की चांदनी, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत

छिंदवाड़ा जिले के देलाखारी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल की नाबालिग लड़की की जान चली गई। लड़की सोमवार को भुजरिया मेला देखकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भुजरिया मेला देखकर लौट रही थी अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदनी पिता संतकुमार भारती (15) निवासी नागदौन अपने गांव के कुछ युवकों के साथ देलाखारी में भुजरिया मेला देखने गई थी। मेले से लौटते वक्त वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उसे गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को चांदनी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। from ...

मंदसौर में पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन:सेमली कंकड़ पंचायत को 11 हजार का पुरस्कार, 20 पंचायतें सम्मानित

मंदसौर जिला पंचायत में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) वर्ष 2022-23 का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने की। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन और अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. सिंह पंवार भी मौजूद रहे। सेमली पंचायत को मिला 11 हजार का पुरस्कार इस सूचकांक के तहत पंचायतों का मूल्यांकन 9 विषयों पर किया गया। इसमें सेमली कंकड़ पंचायत को प्रथम स्थान मिला और 11,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। भरतपुरा पंचायत को दूसरा स्थान मिला और 7,100 रुपए मिले, जबकि खजुरी गौड़ पंचायत तीसरे स्थान पर रही और 5,100 रुपए का पुरस्कार मिला। इन पंचायतों को भी मिला सम्मान इसके अलावा हरसोल, सेमली, सांडा अरनिया जटिया, लेडी कला, ऐरा और अजयपुर पंचायतों को 2,100 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं, जग्गाखेड़ी, बोरदा, लिम्बवास, ओसारा, बाजखेड़ी, कोहला, धंधेडा, लौटखेड़ी, कोटड़ा बहादुर और निमथुर पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीएमपी पोर्टल पर किया रजिस्टर्ड जिला समन्वयक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह सूचकांक स्थानीय समु...

ग्राम न्यायालय में 14 मामलों का मौके पर निपटारा:2018 से लंबित आपराधिक प्रकरण भी सुलझा; ग्राम मुगालिया कोट में लगा ग्राम न्यायालय

ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम मुगालिया कोट में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। भोपाल जिला अदालत से लगभग 23 किलोमीटर दूर आयोजित इस न्यायालय में न्यायाधीश भारत सिंह रघुवंशी ने थाना सुखी सेवनिया और ईंटखेड़ी के कुल 14 मामलों की सुनवाई कर मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान वर्ष 2018 से लंबित एक आपराधिक प्रकरण का भी निपटारा किया गया। जिससे संबंधित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे विवाद से राहत मिली। कार्यक्रम में एडीपीओ विष्णुकांत समाधिया, कोर्ट स्टाफ विपिन गुप्ता, मोहित सिंह सिसोदिया, ग्राम मुगालिया कोट की सरपंच प्रतिभा दीवान सिंह लोधी, सचिव दिलीप नेहर, रोजगार सहायक विक्रम सिंह, थाना सुखी सेवनिया के थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह राजपूत, विष्णु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 को केंद्र सरकार ने 22 दिसंबर 2008 को पारित कर 2 अक्टूबर 2009 से लागू किया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में न्यायिक प्रक्रिया को गांव तक पहुंचाना, स्थानीय अदालतों का बोझ कम करना और सस्...

बहनों ने बांधे रक्षासूत्र, भाइयों ने दिया सुरक्षा का वचन

पाडल्या | नगर में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज व उल्लास से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया। श्रीफल भेंट कर राखी बांधी। मिठाई खिलाकर आरती उतारी। भाइयों की उन्नति व खुशहाली की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार व रक्षा का वचन दिया। इस बार भद्रा काल नहीं था। दिन व रात दोनों समय राखी बांधने का शुभ योग रहा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gXzUDO9 via IFTTT

पूजन कर भुजरिया माता को दी विदाई

बासवा | गांव में रक्षाबंधन व भुजरिया पर्व परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। अगले दिन रविवार को भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने भुजरिया माता की पूजा की। बच्चों ने बड़ों को भुजरिया दी व आशीर्वाद लिया। एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी। शाम 7 बजे पूजन के बाद भुजरिया माता का खिरकिया नदी में विसर्जन किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hd4V6zs via IFTTT

मंडला में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या:जमीन पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया

मंडला में रविवार शाम को लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई है। घटना मोतीनाला थाना क्षेत्र में मवई विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सूरजपुरा के पोषक ग्राम बिलाईखार की है। मृतक का नाम अनिल कुशराम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस बिलाईखार निवासी दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। युवक किसी घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण उससे मारपीट की गई और इस मारपीट में युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dsLUZ5l via IFTTT

नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट...भोपाल में डॉग बाइट सबसे कम:6 महीने में 19,285 लोगों को कुत्तों ने काटा; रतलाम में सबसे ज्यादा मामले

भोपाल में 6 महीने में 19 हजार 285 लोगों को कुत्तों ने काटा है। नेशनल हेल्थ मिशन ने पिछले दिनों राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के 6 शहरों को शामिल किया है। वहीं, वर्ष 2030 तक रैबीज फ्री शहर बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना मांगी गई थी। साल 2024 और इस वर्ष माह जनवरी से जून 2025 तक की स्थिति में डॉग बाइट्स के मामलों की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ मिशन से मांगी गई थी। जिसमें प्रदेश के 6 शहरों की तुलना में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह दी जानकारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भोपाल में कुल 19 हजार 285 डॉग बाइट्स के मामले दर्ज किए गए। जिसका औसत 0.8 प्रतिशत रहा, जबकि 30 जून को समाप्त हुई वर्ष 2025 की प्रथम छह माही में यह प्रतिशत मात्र 0.07 प्रतिशत था। इस प्रकार नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट्स के मामले रिपोर्ट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार- रतलाम में सर्वाधिक डॉग बाइट्स के मामले सामने आए, जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर तीसरे, जबलपुर चौथे और ग्वालियर पांचवें स्थान पर रहा। भोपाल सबसे आखिरी यानी, छठवें नंबर पर रहा...

RTO में 175 कंप्यूटर ऑपरेटरों की होगी नियुक्ति:लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के पेंडिंग मामले निपटेंगे; ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बोले-भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है

प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब परिवहन विभाग कंप्यूटर ऑपरेटर के 175 पदों पर आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती कर रहा है। ये ऑपरेटर राज्य के 50 आरटीओ में तीन से लेकर 5 तक की संख्या में नियुक्त किए जाएंगे। पिछले साल सितंबर तक स्मार्ट चिप कंपनी के 450 कर्मचारी प्रदेशभर के आरटीओ में ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित कार्य कर रहे थे। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद नए सिरे से आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती परिवहन विभाग कर रहा है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विवेक शर्मा का कहना है कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सितंबर तक नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। चयनित कंप्यूटर ऑपरेटरों को ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन, टैक्स भुगतान, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट जारी करने जैसे कार्यों में सहयोग के लिए तैनात किया जाएगा। फिलहाल भोपाल आरटीओ में ही लाइसेंस और पंजीयन सहित अन्य में 5 हजार की पेंडेंसी बनी हुई है। शर्मा का कहना है कि यदि टेंडर प्रक्रिया में टॉप थ्री कंपनियां आती हैं और वह एक ही रेट पर अपने कर्मचारियों की तैन...