मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मनी डबल स्कैम के आरोपी सरपंच पर शिकंजा:बालाघाट के अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बालाघाट के मनी डबल करने के स्कैम के आरोपी अजय तिड़के और उसके साथियों की 26 चल अचल संपत्तियों को समेत कुल 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है। अजय तिड़के को तीन साल पहले बालाघाट पुलिस ने अप्रैल 2022 में तब गिरफ्तार किया गया था जब वह लोगों के पैसे डबल करने का झांसा देकर साथियों के साथ हेराफेरी कर रहा था। वह अपनी पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। 20 अगस्त को ईडी ने अजय तिड़के और अन्य साथियों से संबंधित डबल मनी स्कैम के मामले में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की है। ईडी ने 1.49 करोड़ रुपए मूल्य की 26 चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां बैंक खातों, जीवन बीमा पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड के रूप में हैं। ईडी ने इस मामले में कुल 4.47 करोड़ की कुर्की की है। तीन साल पहले दर्ज हुआ था मामला बालाघाट पुलिस ने तीन साल पहले स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर अजय तिड़के और साथियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने समीर सौरभ के एसपी रहने के दौरान जिले की लांजी और किरनापुर तहसील में अवैध रूप से लोगों को झांसा देकर राशि जमा करने के मामले में तीन प्रकरण दर्ज करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीन मुख्य आरोपी अजय तिड़के निवासी किरनापुर, सोमेंद्र कंकरायने व हेमराज आमाडारे दोनों निवासी लांजी थे। पुलिस ने उनके एजेंटों को भी गिरफ्तार किया था। गरीब महिला के घर में छिपाए थे 1.35 करोड़ रुपए पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि आरोपी अजय तिड़के के भाई महेश तिड़के ने ग्राम नंबर टोला में एक महिला को लालच देकर उसके घर में 1 करोड़ 35 लाख छिपाए। इसके बाद पुलिस ने सूचना पर निशाबाई कालबेले (40) के घर में जमीन में दबाकर रखे गए नोटों से भरे 2 बैग जब्त किए जिसमें 1 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि थी। इस कार्रवाई के बाद आरोपी अजय तिड़के जेल में रहते ग्राम जामडीमेटा से चुनाव जीत सरपंच भी निर्वाचित हो चुका है। जेल में रहने के दौरान जब वह नामांकन जमा करने पहुंचा था तो भारी पुलिस बल उसकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h4ziNJs
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h4ziNJs
via IFTTT
Comments
Post a Comment