DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू:जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका से रैलिंग हटाएंगे; बारिश से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम बीआरटीएस हटाने में जुट गया है। इसे लेकर शुक्रवार रात से ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआती दौर में जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका चौराहा से रैलिंग हटाई जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दैनिक भास्कर को बताया कि पूरा प्रोजेक्ट हटाने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। दूरदृष्टि के साथ लिया गया निर्णय है। सरकार के निर्णय पर ही हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। यह तकनीकी रूप से एजेंसी तय करके किया जाएगा। बीच-बीच में बने स्टेशनों पर लगे सॉफ्टवेयर और हार्डवेअर हटाए जाएंगे। स्क्रीन भी हटाई जाएगी। लेकिन जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव है वहां से इसे हटाने का काम आज रात से ही शुरू कर दिया जाएगा। पूरा तोड़कर ठीक से रोड बनाने में कम से कम चार माह का समय प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम मद से खर्च किया जाएगा। लेकिन मलबे से नगर निगम को इनकम भी होगी। बीआरटीएस हटने के बाद लेफ्ट साइड में चलेगी बसें महापौर ने बताया कि बीआरटीएस हटने के बाद सड़क के दोनों ओर लेफ्ट की ओर से बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ताकि यात्री वहां से टिकट ले सकें। सड़क के दोनों ओर बस ...

केसरी, शैलेष और कटारिया हुए रिटायर:आईएएस संजय शुक्ल एसीएस; आईपीएस पवन श्रीवास्तव, मनीष शंकर शर्मा स्पेशल डीजी बने

राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव स्तर के एक और स्पेशल डीजी स्तर को दो अफसरों के रिटायरमेंट के बाद इन पदों पर प्रमुख सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अफसरों की पदोन्नति की है। अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी शुक्रवार को रिटायर हुए तो मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में सादे समारोह में उन्हें विदाई दी और उनके सेवाकाल को याद किया। तीनों ही अफसर एक मार्च से पदोन्नत माने जाएंगे। अजीत केसरी के रिटायर होने के बाद 1994 बैच के आईएएस अफसर और प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आ‌वास विभाग संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला के पदोन्नत होने के बाद अब मई में एसीएस विनोद कुमार रिटायर होंगे। विनोद कुमार के रिटायर होने के बाद रश्मि अरुण शमी एसीएस पद पर प्रमोट होंगी। इसके बाद जुलाई में मो. सुलेमान और अगस्त में मुख्य सचिव अनुराग जैन व एसीएस जेएन कंसोटिया का रिटायरमेंट है। जैन को एक्सटेंशन नहीं मिला तो एक सितम्बर से दो प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को एसीएस बनने का मौका मिलेगा। सुलेमान के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी को एसीएस पद पर प्रमोशन मिलेगा। फिर दीपाली ...

अमित दीवान सुसाइड केस में भाजपा नेता के बेटे गिरफ्तार:दोनों 25 दिन से थे फरार, बुधनी से पकड़े गए; 4 आरोपियों की तलाश जारी

नर्मदापुरम में अमित दीवान के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता के पुत्र विकाश शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देहात थाना पुलिस ने बुधनी से की। दोनों भाइयों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के पहले, पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। विक्की शिवहरे, आकाश शिवहरे समेत छह आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार थे। इनकी खोजबीन में पुलिस तीन राज्यों, राजस्थान और महाराष्ट्र तक पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के पुत्र विक्की और आकाश कई स्थानों पर फरारी काट रहे थे। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की थी आरोपी अग्रिम जमानत के प्रयास में थे, लेकिन हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। याचिका रद्द होने के बाद आरोपियों के पास गिरफ्तारी ही अंतिम विकल्प था। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि आरोपियों से अमित दीवान के सुसाइड केस के संबंध में पूछताछ हुई। ऑनलाइन गेमिंग, आईपीएल क्रिकेट सट्टे क...

सोनकर समाज का 78 साल पुराना परंपरागत आयोजन:शिव-पार्वती विवाह में उमड़ी भीड़, विधि-विधान से हुई विदाई

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनकर खटीक समाज द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। बुधवार को निकली बारात के बाद गुरुवार को विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। वधू पक्ष द्वारा परंपरागत रूप से दुल्हन की विदाई की गई। विदाई के समय जहां एक ओर भावुक माहौल था, वहीं वर पक्ष में खुशी का माहौल देखने को मिला। वर पक्ष की महिलाएं और पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते नजर आए। भोलेनाथ की बारात जब माता पार्वती को लेकर निकली, तो इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। शिव-पार्वती मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। समाज के सभी लोगों ने विधि-विधान से सारी रस्में निभाईं। विदाई में देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा। बारात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सोनकर समाज पिछले 78 वर्षों से भव्य रूप से भगवान शंकर की बारात निकाल रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lsVIoPA via IFTTT

मंडला में कबाड़ गोदाम में लगी आग:चिंगारी से टायर और प्लास्टिक तक पहुंची, दमकल ने पाया काबू

मंडला जिले में बिछिया नगर में बुधवार शाम वार्ड नंबर 11 के आवासीय क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग का कारण पास में जलाए गए कचरे से निकली चिंगारी थी। यह चिंगारी कबाड़ में रखे टायर और प्लास्टिक तक पहुंच गई। इससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कबाड़ में रखे सामान में छोटे-छोटे धमाके होने लगे। काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिछिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zrKL0n8 via IFTTT

शिवाय अपहरण कांड: सभी 7 आरोपी गिरफ्तार:क्राइम सीन रिक्रिएशन; मास्टरमाइंड घटना से पहले भोपाल भागा था

ग्वालियर में 6 वर्षीय शिवाय गुप्ता के बहुचर्चित अपहरण कांड में शामिल सभी सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार शाम को मुरार थाना पुलिस ने मुख्य आरोपियों—राहुल कंषाना, राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर—को सीन रिक्रिएशन के लिए सात नंबर चौराहे पर ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण कराया। इस दौरान पुलिस ने इनका जुलूस निकालकर शिवाय गुप्ता के घर तक पहुंचाया और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई। अपहरण की साजिश: मुख्य आरोपी और उनकी भूमिका पुलिस पूछताछ में पता चला कि अपहरण की साजिश मोनू गुर्जर ने रची थी, जो घटना से एक दिन पहले भोपाल चला गया था। 13 फरवरी की सुबह राहुल कंसाना और भोला गुर्जर लाल अपाचे बाइक से शिवाय के अपहरण के लिए पहुंचे। इनके अलावा राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर स्प्लेंडर बाइक पर घटनास्थल के पास बैकअप के लिए खड़े थे। अपहरण के बाद, भूरा गुर्जर ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मुरैना भाग गया। इस दौरान धम्मू उर्फ धर्मेंद्र गुर्जर ने शिवाय को जिस मकान में रखा गया था, उसकी न...

रीवा में साईं मंदिर के पास हटाया जा रहा अतिक्रमण:100 से अधिक दुकानदारों ने किया था कब्जा, दलबल के साथ पहुंचा निगम का अमला

रीवा के शिल्पी प्लाजा के पीछे पास साईं मंदिर के आसपास स्थिति 100 दुकानों को हटाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृगनयनी से लेकर अग्रसेन चौक तक सड़क के किनारे लगभग 100 दुकानें हैं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई मंगलवार दोपहर शुरू की गई है। नगर निगम के मुताबिक इन्हीं दुकानों के अतिक्रमण की वजह से इस रोड में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। जिसकी वजह से इन्हें हटाना बहुत जरूरी है। मंगलवार दोपहर दलबल के साथ पहुंचे निगम के हमले ने दुकानदारों को तत्काल सामान खाली करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए। इसके बाद दुकानदारों ने विरोध भी जताने की कोशिश की। इस पर नगर निगम के अधिकारी कहते नजर आए कि रीवा को महानगर की तर्ज पर विकसित करना है। इसके लिए अतिक्रमण को हर हाल में हटाना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े ने बताया कि रीवा में लगातार अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई हो रही है। रीवा में स्वच्छता को लेकर लगातार काम चल रहा है। इस बार लक्ष्य रखा गया है कि स्वच्छता में रीवा को फाइव स्टार बनाया जाएगा। ऐसे ही शहर की सुंदरता को लेकर भी काम चल रहा है। कुछ अतिक्रमणकारियों ने जगह-जगह पर झोपड़ी बना रखी है। इस वजह से...

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत:भिंड में बेटी के ससुराल से लौटते समय हादसा, 5 घायल ग्वालियर रेफर

भिंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार बेटी के ससुराल से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे में 6 साल के बेटे, 9 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मां और उसकी जेठानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा जिले के मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में सोमवार दोपहर को हुआ। इसमें 5 लोग घायल हो गए। इनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। ट्रॉली पलटी, ट्रैक्टर खेत में जा गिरा ग्वालियर के मठियापुरा गांव के रहने वाले गंगा सिंह जाटव अपनी बेटी के घर पच कार्यक्रम में शामिल होने झांकरी के पिपाहाड़ा गांव में आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय पुलिया के पास ट्रॉली का नाका टूट गया। इससे ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर खेत में जा गिरा। दो बच्चों की मौके पर मौत हादसे में गंगा सिंह जाटव के 6 साल के बेटे आदित्य और 9 साल की बेटी नंदनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चों की मां आशा देवी और उनकी जेठानी सुनीता जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पारिवारिक सदस्य बंटी जाटव ने बताया कि अभी दो लोगों की हालत खराब है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्त...

कुंभ यात्रियों की कार ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत:5 घायल, रीवा के मनगवां के पास हुआ हादसा

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के मढ़ी के समीप पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार रात 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भोपाल पासिंग कार में सवार सभी लोग कुंभ मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई, जिससे वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार (MP042690) पीछे से खड़े ट्रेलर में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराना पुलिस की प्राथमिकता है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/caP6Qse via IFTTT

श्योपुर बस स्टैंड पर गुटखा न मिलने पर मारपीट:नशे में धुत 3 युवकों ने चाय वाले को पीटा, दुकान से घसीटकर लाए बाहर

श्योपुर बस स्टैंड पर रविवार रात को एक शराबी व्यक्ति चाय के ठेले पर गुटखा लेने पहुंचा। दुकानदार ने गुटखा न होने की बात कही और उसे वहां से हटने को कहा। इस बात से गुस्साए व्यक्ति ने अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए दुकानदार पास की एक दुकान में घुस गया। लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार को घसीटकर बाहर निकाला और फिर से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तीनों युवक दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं। लोगों के बीच-बचाव करने के बावजूद उन्होंने मारपीट जारी रखी। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/c6AQlpL via IFTTT

बुरहानपुर में मोबाइल नेटवर्क विहीन आदिवासी क्षेत्र में सत्संग:10 हजार लोग पहुंचे; शराबबंदी और पशु बलि रोकने का लिया संकल्प

बुरहानपुर के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में एक अनूठी पहल देखने को मिली। मोबाइल नेटवर्क से वंचित इस क्षेत्र में ग्रामीणों ने जन सहयोग से 5 दिवसीय श्री गीता रामायण सत्संग का आयोजन किया। 19 से 23 फरवरी तक चले इस कार्यक्रम में पाल आश्रम के संत गोपाल चैतन्य महाराज ने प्रवचन दिए। समापन दिवस पर आदिवासी समाज के प्रमुख पटेल करम सिंग और कमल पटेल ने महत्वपूर्ण संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पहले स्वयं शराबबंदी और पशु बलि बंद करेंगे, फिर गांव वालों को भी इस प्रथा से मुक्त कराएंगे। शिक्षा के महत्व पर दिया जोर, डीएसपी बनी बेटी को किया सम्मानित संत गोपाल चैतन्य महाराज ने आदिवासी समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की बेटी रानु मुजाल्दे को डीएसपी बनने पर सम्मानित किया गया। भंडारे का हुआ आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग समापन समारोह दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपानगर की पूर्व विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने ग्रामीणों क...

सीधी में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड:5 युवतियों में से दो रशियन गर्ल्स और 5 युवक गिरफ्तार; संचालक फरार

सीधी जिले में शनिवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस ने 'दा थाई' स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। आरोपी 5 युवतियों में से 2 रशियन गर्ल्स बताई जा रही हैं। घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के नाग मंदिर के पास की है। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा के मुताबिक, इस स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद डीएसपी गायत्री तिवारी के नेतृत्व आज पुलिस टीम ने 'दा थाई' स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से पांच युवतियां शामिल हैं, इनमें 2 युवती रूस की रहने वाली हैं। जब 3 अन्य युवतियां दूसरे राज्यों से हैं। पकड़े गए युवक भी अलग-अलग जिलों और राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। संचालक की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qwdKv6W via IFTTT

इंदौर में बिल्डिंग के 7 फ्लैटों के ताले तोड़े:एक घर से लाखों का सामान ले गए; CCTV में कैद हुए आरोपी

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बिल्डिंग को निशाना बनाया और सात फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक घर से वे लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक, घटना इन्फिनिटी ड्रीम सिटी, तलावली चांदा में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बिल्डिंग में रहने वाले अभिषेक मिश्रा बताया जा रहा है कि, कैलाश कुमार गुप्ता के यहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वे एक निजी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर हैं। वे अपनी पत्नी बच्चों के साथ परिवार के पास पन्ना गए थे। कुछ दिनों से उनका फ्लैट खाली पड़ा था। शनिवार को अभिषेक ने देखा तो उन्हें बिल्डिंग के सात फ्लैटों के ताले टूटे मिले। इसमें से कुछ घरों में बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। अभिषेक ने बताया कि, बिल्डिंग में दोनों गेट पर गार्ड रहते हैं। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में नाला है और वहां की दीवार भी टूटी है। संभवत: बदमाश वहीं से आए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे बदमाश इधर, वारदात के बाद बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए...

25 मामलों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार:2 हफ्ते पहले युवक के घर फायरिंग कर हुआ था फरार, कट्टा बरामद

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक के घर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। बदमाश पर शहर के अन्य थानों में हत्या, लूट और आबकारी एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर में 2 हफ्ते पहले हजीरा के कांच मील निवासी उत्कर्ष शर्मा के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश लाला उर्फ राहुल शर्मा को हजीरा पुलिस ने जेसी मिल गेट के पास दबोच गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पहले से ही 25 मामले विभिन्न शहर के थानों में दर्ज हैं। आरोपी राहुल शर्मा उर्फ लाला क्राइम पुत्र सुरेश शर्मा के खिलाफ अधिकांश मामले हजीरा और ग्वालियर थाने में दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस हजीरा थाना सर्किल के सीएसपी ना...

इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा:घरवाले बोले- दो इंजेक्शन और सलाइन लगाने के बाद बिगड़ती तबीयत

बड़वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुक्षी तहसील के ग्राम बढ़िया निवासी भेरू सिंह बघेल के रूप में हुई है। भेरू सिंह के दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने से सूजन और पस आ गया था। परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन के लिए उसे भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, भेरूसिंह को दो इंजेक्शन लगाए गए। एक हाथ में और दूसरा कमर में। इसके बाद उसे सलाइन चढ़ाई गई। आधे घंटे बाद भेरू सिंह को घबराहट होने लगी और पसीना आने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xF7UmNp via IFTTT

अर्थव्यवस्था में मत्स्य पालन की महत्वपूर्ण भूमिका:खाद्य सुरक्षा और आजीविका को देता है मजबूती; केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया महत्व

खाद्य सुरक्षा, आजीविका और अर्थव्यवस्था में मत्स्यपालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे देश में लगभग 3 करोड़ लोग सीधे तौर पर अपनी आजीविका के लिए मछली पालन पर निर्भर हैं। इसके समग्र विकास के लिए मछुआरों और उद्यमियों का कल्याण और उनकी सहायता आवश्यक है। यह बात केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने देपालपुर में कही। वे यहां राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजित मोबिलाइजेशन शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मत्स्य कल्याण और मत्स्य पालन विभाग मंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद शंकर लालवानी और निदेशक मत्स्य पालन विभाग रवि कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। मंत्री कुरियन ने संवर्धित झींगा के शीर्ष उत्पादक और जलीय कृषि तथा मछली के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर जोर दिया। उन्होंने 2020 में 20,050 करोड़ के निवेश के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) और 2023-27 के लिए 6,000 करोड़ की लागत के साथ एक नई उप-योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएमएमकेएसएसवाई) को म...

वित्त राज्य मंत्री ने कहा-बजट में जबलपुर को कई सौगातें:पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगा यह बजट

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गोल बाजार शहीद स्मारक में आयोजित बजट संगोष्ठी में वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगा। बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। इनमें कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार और खनन शामिल हैं। इसका मुख्य लक्ष्य विकास को गति देना,उन्होंने कहा की इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और ये आम जनता के लिहाज से अनुकूल बजट है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया की मध्य प्रदेश के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 1,11,661.87 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जबलपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। शहर में सबसे बड़ी रिंग रोड का निर्माण 4,500 करोड़ की लागत से जारी है। डुमना विमानतल का आधुनिकीकरण 450 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। रेलवे स्टेशन को 460 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया की जबलपुर और प्रदेश के अन्य जिलों में विकास के कार्य लगातार किये जा रहे हैं इसके तहत भे...

सीधी में झाड़ियों में मिला नवजात:मासूम के शरीर पर चोट के निशान, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

सीधी जिले के बघौड़ी गांव में नवजात शिशु झाड़ियों में मिला है। मंगलवार रात गांव के रहने वाले रमाकांत सोनी को झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा, तो वहां नवजात शिशु मिला। रमाकांत ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश पांडे की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले गई। डॉक्टर देवेश द्विवेदी के अनुसार बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसका जन्म करीब 10-12 घंटे पहले हुआ था। उसे सांस लेने में परेशानी होने के कारण जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है। घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि किस कारण से मां ने अपने बच्चे को छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SVZfmov via IFTTT

60 करोड़ की जमीन के लिए भाई की हत्या:जमीन के मालिकाना हक को लेकर झगड़े में गोलियां मारकर की थी हत्या

ग्वालियर में कुछ दिन पहले 60 करोड़ रुपए की जमीन के लिए हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत पांच घायल हुए थे। जमीन के विवाद को निपटाने के लिए रिश्तेदारों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत में विवाद हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग कर चचेरे भाई की हत्या और चाचाओं को गोली मारने वाले आरोपी रणवीर सिंह पुत्र पंचम यादव को शंकरपुर स्टेडियम के पास से गिरवाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी के अन्य साथी कहां पर हैं। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोकुलपुर सत्रह बीघा जमीन के विवाद पर चल रही पंचायत में चचेरे भाई की हत्या और चाचाओं को गोली मारकर घायल करने वाले फरार आरोपी के ससुराल आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसआई कप्तान सिंह, आरक्षक कमल सिंह, गौरव तोमर, दीपक गुर्जर तथा अन्य पुलिस कर्मियों से शंकरपुर के पास घेराबंदी कराई। जैसे ही रणवीर की नजर पुलिस पर पड़ी, तो पुलिस से बचने के लिए सड़क छोड़कर खेतों के रास्ते उतर गया। हाथ आए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भी कच्चे रास्तों पर उतर आई और कुछ ही देर के प्रया...

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किसान को कुचला:हालत नाजुक, ग्वालियर रेफर; सब्जी बेचकर घर लौटते समय हादसा हुआ

मुरैना जिले के जौरा कस्बे में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार किसान काशीराम कुशवाहा (50) को टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना से ग्वालियर रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, डगरिया का पूरा गांव निवासी काशीराम जौरा कस्बे में सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहे थे, तभी बिलगांव से आ रही ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रजौधा हाउस के पास टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किसान को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोश, कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किसान को जौरा के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना रेफर कर दिया। लेकिन मुरैना में भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, किसान के सिर में गहरी चोट लगी है और उसकी हालत चिंताजनक है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर रोक लगाने और आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने क...

कोई घटना होने पर ही किया जाता है इंतजाम:भोपाल जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था नहीं, बांधनी पड़ती है रस्सी

भोपाल रेलवे स्टेशन पर दीपावली के त्योहार और इज्तिमा के दौरान प्लेटफॉर्म पर रस्से बांध कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। प्रबंधन के पास स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने अन्य कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि कोई भी घटनाक्रम किसी स्टेशन पर होने के बाद रेल प्रशासन के अधिकारी डेमेज कंट्रोल करने तात्कालिक इंतजाम करने में जुट जाता है। ऐसे ही इंतजाम रविवार को भी भोपाल सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर किए जाने का दावा करते हुए रेल प्रशासन ने मीडिया को जानकारी पहुंचाई। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि महाकुंभ के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रानी कमलापति स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, भोपाल और मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारियों में टिकट चेकिंग, यात्री सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। सुरक्षा के यह भी दावे और यह भी सलाह: from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Xuy8H9w via IFTTT

दहेज के लिए चौथी शादी, तीसरी पत्नी कोर्ट पहुंची:हर माह 7 हजार रु. देने होंगे, मानसिक प्रताड़ना के दिलाए 3 लाख

दहेज के लालच में युवक ने चौथी शादी कर ली। पहली तीन पत्नियों को भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। तीसरी पत्नी असमा (35) ने पति जमील अख्तर, ससुर जफर कलीम शमशेर खान, सास तनवीर और जमील की एक और चौथी पत्नी सुमइया की घरेलू हिंसा से परेशान होकर मामला दर्ज कराया। भोपाल जिला कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। असमा और जमील का अभी तलाक नहीं हुआ है। इसे देखते हुए कोर्ट ने पति जमील को आदेश दिया कि असमा को हर महीने 4 हजार रुपए भरण-पोषण की राशि के साथ 3 हजार रुपए मकान के किराए के लिए दे। इसके अलावा, असमा के साथ की गई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के लिए 3 लाख रुपए भी देने के आदेश दिए हैं। उसका और बेटी का ख्याल रखने की शर्त पर की थी शादी असमा का पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से उसकी एक बेटी है। दूसरी शादी असमा ने इसी शर्त पर की थी कि जमील उसका और उसकी बेटी का ख्याल रखेगा। शादी के बाद पति जमील, सास-ससुर और जमील की चौथी पत्नी सुमइया ने असमा को दहेज के लिए परेशान करना और मारपीट करना शुरू कर दिया। ये लोग असमा और बेटी को पेट भर खाना भी नहीं देते थे। असमा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता के ससुराल पह...

मैहर में NH-30 पर खाई में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो:दंपती की मौत, दो बच्चियों समेत छह घायल; कुंभ से जबलपुर लौट रहे थे

मैहर में एनएच-30 पर पहाड़ी गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, छह गंभीर घायल हो गए। हादसे में वाहन सवार वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विमला देवी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी थे। वाहन में सवार सभी 8 लोग प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर जबलपुर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। एक महिला की हालत गंभीर पुलिस ने बताया कि रात तकरीबन साढ़े 9 बजे बोलेरो क्रमांक यूपी 61 बीई 9938 तेज रफ्तार में जबलपुर ओर जा रहा था। हादसे में वीरेन्द्र सिंह यादव (60) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर-जबलपुर की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी विमला देवी (55) ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, बोलेरो ड्राइवर सत्यनारायण पिता लालमणिराम (50), उनकी पत्नी सुशीला देवी (45) निवासी महाराजपुर जिला जबलपुर, जान गंवाने वा...

टी.राजा बोले- हिंदू राष्ट्र की ज्योत जलाने आया हूं:इंदौर में जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और सीएए लागू करने के लिए पीएम को ट्वीट करने का कहा

इंदौर की युवती की शादी रोको नहीं तो फ्रिज में कटी लाश मिलेगी बयान देकर चर्चा में आए हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा शनिवार शाम इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीना और मरना है तो संभाजी जैसा। महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने घांस की रोटी खाना पसंद कर लिया पर किसी के आगे झुके नहीं। हम जब हम हिंदू राष्ट्र की स्थापना की बात करते हैं तो हमारे ही नेता जो भारत पर बोझ बने हुए हैं वे कहते हैं भारत सेकुलर देश है। 1976 में यह नारा इंदिरा गांधी लेकर आई। इमरजेंसी में हिंदुओं को जेल में डालकर भारत का चीर हरण करके सेकुलर शब्द जोड़ दिया। जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और सीएए लागू करने, अवैध बांग्लादेशियों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट़्वीट करो। गद्दारों के कारण ही हिंदू राष्ट्र बनाने में दिक्कत आती है। यदि संभाजी महाराज को नहीं पकड़ाया होता तो आज हमारा भारत हिंदू राष्ट्र होता। तय समय से दो घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान टी राजा ने कहा लक्ष्मण सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि देने आया हूं। युवाओं को मार्गदर्शन देने आया हूं। मध्यप्रदेश...

भिंड में कॉलेज प्राचार्य को जान से मारने की कोशिश:पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने केबिन में घुसकर गोली चलाई; 13 दिन पहले नौकरी से निकाला था

भिंड के पीएमश्री MJS कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम अवधेश शर्मा के कक्ष में शुक्रवार दोपहर पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने फायरिंग कर दी। प्राचार्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने कॉलेज के एक पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल शाक्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद सहकर्मी प्राचार्य को जिला अस्पताल ले गए। प्राचार्य शर्मा का कहना है कि "जनभागीदारी समिति के माध्यम से अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में एक भृत्य द्वारा गोपनीयता भंग की जा रही थी और वह लोगों से भर्ती के नाम पर पैसे वसूल रहा था। मैंने इस पर शिकंजा कसा, तो उसने धमकी दी थी।" पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज प्राचार्य शर्मा की शिकायत पर देर शाम हमलावर पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल शाक्य के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई। प्राचार्य ने पुलिस को बताया कि लापरवाही और गोपनीयता भंग करने के आरोप में 1 फरवरी को अनिल शाक्य को सेवा से मुक्त कर दिया गया था। वह कर्मचारी आउट सोर्स के तहत कॉलेज में काम कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर वह आज दोपहर प्राचार्य कक्ष में घुसा और कट्टा निकालकर जान...

ग्वालियर से किडनैप बच्चा 14 घंटे बाद मिला:मुरैना में छोड़कर भागे बदमाश; मां की आंख में मिर्ची झोंककर किया था अपहरण

ग्वालियर से गुरुवार सुबह करीब 8 बजे किडनैप हुआ शक्कर कारोबारी का 6 साल का बेटा शिवाय 14 घंटे बाद रात करीब 10 बजे मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के बंशीपुर के कांजी बसई में मिला। बदमाश उसे यहां एक ईंट भट्‌टे के पास छोड़कर भाग गए थे। शिवाय यहां एक जगह पर खड़ा था। वह रो रहा था। तभी वहां से गुजरे एक ई-रिक्शा वाले ने उसे पहचान लिया कि यह तो ग्वालियर से किडनैप हुआ बच्चा ही है। उसने बच्चे को कांजी बसई गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने बच्चे के माता-पिता और पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया और उसकी वीडियो कॉल पर मां-पिता से बात कराई। रात में ही पुलिस की टीम शिवाय को लेकर ग्वालियर उसके घर पहुंची। बेटे को देखते ही मां-पिता के आंसू निकल आए। परिजन ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। मां की आंखों में मिर्ची झोंककर उठा ले गए थे बदमाश ता दें कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को उसकी मां स्कूल बस तक छोड़ने लेकर जा रही है। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। ...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उमरिया में स्वागत:जीतू पटवारी बोले- जनहित के लिए आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का गुरुवार को उमरिया जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। शहडोल से दमोह की यात्रा के दौरान पटवारी ने कई स्थानों पर रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। पटवारी पिछले दो दिनों से मंडला और शहडोल संभाग के दौरे पर थे। वे 11 फरवरी को भोपाल से मंडला पहुंचे और वहां से शहपुरा, डिंडौरी होते हुए अमरकंटक गए। अमरकंटक में रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा और शहडोल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ग्राम घुनघुटी में कार्यकर्ताओं से मिले पटवारी उमरिया जिले की सीमा पर ग्राम घुनघुटी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय के खलेसर नाका पर त्रिभुवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में तथा ग्राम भरौला में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक नारायण सिंह पट्टा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह सहित संभाग के कई...

मुरैना में युवक को लगी गोली, हत्या की आशंका:जौरा के पगारा डैम के पास पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था

मुरैना के जौरा क्षेत्र के पगारा डैम के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। जौरा थाना पुलिस को जब उसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसे जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुरैना जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के बाद की है। बता दें कि नेमी गुर्जर उम्र 30 वर्ष डांडा खिरक, ग्वालियर का रहने वाला है। वह भारत सिंह गुर्जर का ट्रैक्टर चलाता था। भारत सिंह गुर्जर उसी के गांव का रहने वाला है। जौरा थाना पुलिस को कांबिंग गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति घायल अवस्था में पगारा रोड पर पड़ा हुआ है। नेमी गुर्जर पर आरोप है कि उसने करैरा से एक ट्रैक्टर चुराया था। जिला चिकित्सालय रेफर किया सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी हुई है और वह तड़प रहा है। पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा लेकर आई। जौरा अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रेफर कर द...

बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद की सजा:ग्वालियर कोर्ट ने कहा-बलात्कार आत्मा पर गहरा घाव; ऐसे अपराधियों के लिए नरमी नहीं

ग्वालियर में चार साल पहले 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के दोषी हलवाई और उसके सहयोगी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की कोशिश भी की थी। एक आरोपी को पीड़िता ने अंधेरा होने की वजह से पहचानने से इनकार कर दिया था। लेकिन DNA रिपोर्ट में वारदात में दोनों आरोपियों की सहभागिता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला सुनाते समय कोर्ट ने कहा- बलात्कार केवल एक शारीरिक आघात नहीं, बल्कि आत्मा पर एक गहरा घाव है, जो कभी भरा नहीं जा सकता है। ये एक ऐसा अपराध है जो आत्मसम्मान को क्षति पहुंचाता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को नष्ट कर देता है। ऐसे अपराधी के प्रति नरमी नहीं दिखाई जा सकती है। कठोर सजा देना भी कठोर कानून की आत्मा के अनुरूप ही है। महिला के हाथ-पैर बांधकर किया था गैंगरेप अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने बताया कि, गिरवाई थाने में 24 मार्च 2021 को बलात्कार का केस दर्ज कराया गया था। पीड़िता एक हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती थी। 23 मार्च की रात को पीड़िता को हलवाई का सहयोगी राजू उर्फ भरत निवासी बेलदा...

ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष के पति समेत दो लोगों से मारपीट:15 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, विधायक टंडन हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे

विदिशा के माधवगंज चौराहे पर शराब माफिया का गुंडाराज देखने को मिला, जहां ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष के पति बृजेश लोधी और उनके एक साथी पर करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना जैन भोजनालय के पास की है, जहां बृजेश अपने साथी के साथ खड़े थे। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक दोनों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल बृजेश लोधी और उनके साथी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, विधायक मुकेश टंडन और भाजपा नेता तेजेंद्र सिंह बन्नू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि ब्रजेश लोधी और उसके साथी का शराब ठेकेदार के लोगों के साथ कुछ झगड़ा हुआ था । जिसमे वह घायल हो गए है उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है । from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZzDYepv via IFTTT

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस लगाया जनता दरबार:कहा- सभी आवेदन सोने के समान हैं; 522 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया

केंद्रीय संचार मंत्री और शिवपुरी-गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने चार दिवसीय दौरे के तहत कोलारस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। सिंधिया ने कहा कि अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार खुद उनके द्वार आ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि जनता सरकार के पास नहीं, बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी। आवेदनों को लेकर दिखाई सतर्कता पिछोर में आवेदन फेंके जाने के आरोपों के बाद सिंधिया ने आवेदनों को लेकर विशेष सावधानी बरती। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के आवेदन "सोने के समान" हैं और सभी आवेदनों को डिजिटल किया जाएगा। सिंधिया ने सोमवार को अपने दौरे की शुरुआत गुना से की। वे बिजरौनी और रामगढ़ भी गए, जहां उन्होंने हाल ही में गुजरात में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। जनसुनवाई में 1846 आवेदन मिले कोलारस में आयोजित जनसुनवाई में सिंधिया को 1846 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 522 का मौके पर ही निरा...

पोरसा में शराब दुकान पर कमीशन को लेकर विवाद:सहकर्मी के पिता को गोली मारी, ग्वालियर रेफर

मुरैना जिले के पोरसा में रविवार रात लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कमिशन को लेकर हुआ विवाद, फिर फायरिंग पोरसा निवासी महेश तोमर का बेटा गौरव तोमर साधू सिंह तिराहे पर स्थित एक शराब के ठेके पर काम करता है। रविवार रात उसका ठेके पर काम करने वाले साथियों भानु तोमर, अंशू, बड़े, विष्णु और खौफ से कमिशन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान महेश तोमर मौके पर पहुंचे तो भानु तोमर ने उन पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली सीधी महेश की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर परिजन तत्काल महेश को लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://...

पहली बार ट्राइबल लीडरशिप के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाएगी कांग्रेस:120 आदिवासी युवा हुए सिलेक्ट, 19 से 25 फरवरी तक मोहनखेड़ा में प्रशिक्षण

लगातार चुनावों में हार के बाद कांग्रेस अब अपने कोर वोटर्स को वापस जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। पहली बार एमपी में कांग्रेस आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। धार जिले के मोहनखेड़ा में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के जरिए 120 आदिवासी युवा हुए चयनित आदिवासी वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और चुनावी रणनीति के हिसाब से तैयार करने के लिए कांग्रेस आदिवासी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू कर रही है। इस प्रोग्राम के जरिए जुड़ने वाले मप्र के 88 आदिवासी ब्लॉक से आदिवासी युवा भोपाल पहुंचे। इनका एआईसीसी और एमपी कांग्रेस के ट्राइबल डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के जरिए 120 आदिवासी युवा चयनित हुए। अब इनका सात दिनों का प्रशिक्षण मोहनखेड़ा में 19 फरवरी से शुरू होगा। पटवारी बोले-आदिवासी वर्ग के पदों पर नहीं हो रही भर्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित आदिवासी कांग्रेस विभाग द्वारा आदिवासी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर और साक्षात्कार के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू प...

महेश्वर में मैहर बैंड की शानदार प्रस्तुति:11 कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों से पवित्र नदी महोत्सव का किया समापन

महेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय पवित्र नदी महोत्सव का समापन शनिवार को मैहर बैंड और वायलिन वादन की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। डॉ. अशोक बाड़ोलिया और उनके साथी कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैहर बैंड की ऐतिहासिक परंपरा 1918 में शुरू हुई, जब प्रसिद्ध संगीतज्ञ उस्ताद अलाउद्दीन खां ने मैहर रियासत के राजा बृजनाथ सिंह जूदेव की प्रेरणा से मैहर वाद्य वृंद की स्थापना की। इस वाद्य वृंद की विशेषता है कि इसमें शामिल दुर्लभ वाद्य यंत्र 'नलतरंग', जो बंदूक की नलियों से बनाया गया विश्व का एकमात्र शास्त्रीय वाद्य यंत्र है। कार्यक्रम में सितार, इसराज, सरोद, वायलिन, चेलो, सितार बैंजो, नलतरंग, हारमोनियम और तबला जैसे विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया। डॉ. बाड़ोलिया, जो इस कला की दूसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने राग सिंदूरा जिला काफी से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने निमाड़ी धुन और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी, जिसका समापन बागेश्वरी कन्हन का नहान से हुआ। कलाकारों का सम्मान हुआ कार्यक्रम के आयोजक देवी श्री अहिल्याबाई होलकर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजी राव ...

बिल्डर का वॉटसएप मैसेज पुलिस को मिला:लिखा-खुद को जिंदा रखने बहुत कोशिश की पर धमकाने वालों की पीड़ा असहनीय हो रही

ग्वालियर में दो दिन पहले बिल्डर के खुदकुशी कांड में अब उसके वॉटसएप पर पुलिस को सुसाइड नोट के तौर पर कुछ मैसेज मिले हैं। इन मैसेज में उसने अपना दर्द लिखा है। मैसेज में बिल्डर लिखता है कि "खुद ाके जिंदा रखने की बहुत कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ लोग मुझे और मेरे बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। अब यह धमकाने की पीड़ा असहनीय हो रही है।' यह मैसेज बिल्डर ने किसी गुरु को किए हैं जिनका नाम नहीं लिखा है। अब पुलिस के पास यह मैसेज पहुंचे हैं और इन मैसेज में कई लोगों के नामों का खुलासा है। यह सभी लोग मोटे ब्याज पर पैसा देने का काम करते हैं। पुलिस अब इन लोगों को बारी-बारी से बुलाकर पूछताछ कर रही है। यहां बता दें कि मंगलवार को जनकगंज थानाक्षेत्र के हनुमान चौराहा शिंदे अपार्टमेंट के फ्लैट-301 निवासी 50 वर्षीय बिल्डर सोहेल शिंदे ने सुसाइड किया था। मामले में परिजन ने आशंका जताई थी कि सोहेल ने यह कदम कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया है। मामले में पुलिस को अब उसके लेपटॉप व मोबाइल से कई ऐसे मैसेज मिले हैं जो परिजन की आशंका की पुष्टि करते हैं। सुसाइड नोट के रूप में पुलिस को उसके वॉ...

बेरछा रोड पर मृत मिला युवक, हादसे की आशंका:सिर से बह रहा था खून, जिला अस्पताल में सुरक्षा कर्मचारी था

शाजापुर में बेरछा रोड पर शुक्रवार रात करीब 7.30 बजे जिला अस्पताल का 30 वर्षीय सुरक्षाकर्मी घायल हालत में मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। उसे जब अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान भगवान सिंह के रूप में हुई। दिल्लौद निवासी भगवान सिंह को स्थानीय लोगों ने बेरछा रोड पर बेहोश अवस्था में पाया, जिनके सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था। 108 एंबुलेंस के ईएमटी उमेश तंवर और पायलट फूल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल भगवान सिंह को जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Zy5BL76 via IFTTT

इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे मंत्री विजय शाह:सिकल सेल, बोन मेरो ट्रांसप्लांट पर जताया संतोष; वीडियो कॉल पर मेडिकल स्टूडेंट्स की बात

मंत्री विजय शाह गुरुवार रात इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां एडमिट खंडवा की रानी नामक लड़की की हालत जानी। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संतोष जताया। अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री शाह ने ब्लड बैंक, आयुष्मान योजना, सिकल सेल, बोन मेरो ट्रांसप्लांट आदि के बारे में पूछा और संतोष जताया। इसके साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एससी के मेडिकल स्टूडेंट्स से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूके में पढ़ाई कर रही आशा पालवी से भी बातचीत की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, यह मेरा कोई दौरा नहीं था, बस सरकार की योजनाओं की प्रगति देखने आया था। एमवाय अस्पताल बहुत अच्छा काम कर रहा है। प्रदेश में अन्य मेडिकल कॉलेज बनने से जल्द ही अस्पताल का लोड भी कम होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hXNHzAY via IFTTT

मुरैना में तीन युवकों ने की फायरिंग:मारपीट के बाद घर के बाहर गोली चलाई, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरैना के इस्लामपुरा में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसके बाद हवाई फायर करके चले गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना 4 फरवरी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। टंच रोड स्थित दुर्गा दास पार्क निवासी सुनील राठौर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे तीन लोग उसके घर के बाहर आए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने इसके बाद कट्टे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। तीन लोगों ने फायरिंग की सुनील राठौर ने बताया कि वह आरोपियों को जानता है। उनके नाम सौरभ, योगेश राठौर और एक अनजान व्यक्ति हैं। तीनों ने पहले उसे गालियां दीं और फिर मारपीट की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। CCTV में कैद हुई घटना यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज बुधवार को सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cKgpbkU via IFTTT

'ऑपरेशन में लगी प्लेट टूटी, पैर हुआ खराब':मरीज ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप; एएसपी से की शिकायत; डॉक्टर बोले- मरीज की लापरवाही

जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज करवाने वाले व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने जो प्लेट उनके पैर में लगाई थी, वह टूट गई, जिससे वह एक पैर से चलने में असमर्थ हो गए हैं। पीड़ित ने कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, मरीज की ही गलती से उपचार प्रभावित हुआ है। उनका दावा है कि, पैर पर अधिक वजन देने के कारण प्लेट टूटी है। डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। दरअसल, कैंट सदर निवासी सुनील कुमार तिवारी का 11 जून 2023 को सड़क दुर्घटना में बायां पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन राइट टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत मुखर्जी, डॉ. विनोद जैन और उनके सहयोगी चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया था, लेकिन यह असफल रहा। सुनील कुमार के मुताबिक, ऑपरेशन के 8-10 महीने बाद भी वह चलने में असमर्थ थे, उनके पैर में सूजन बनी रहती थी और लगाता...

रीवा के सोहागी पहाड़ में मिली अधजली लाश:पुलिस जांच में जुटी,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

रीवा के सोहागी पहाड़ में मंगलवार को एक युवक का अधजला शव मिला है। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जहां राहगीरों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोहागी थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या किए जाने के बाद हत्यारों ने युवक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़ के सुनसान इलाके में फेंक दिया होगा। हालांकि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सड़क से डेढ़ किलोमीटर अंदर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों से गुम हुए लोगों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्तगी में जुटी हुई है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qhFODj4 via IFTTT

बानमौर में तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को रौंदा:एक महिला की मौके पर मौत, 6 घायल ग्वालियर रेफर

मुरैना के बानमोर हाईवे पर महाकाल फैक्ट्री के सामने एक अनियंत्रित कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायल यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया, जबकि अन्य को मुरैना जिला अस्पताल और नूराबाद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने क्रेन मशीन की मदद से कंटेनर को हटाकर यातायात सुचारू किया। कैसे हुआ हादसा? ऑटो में सवार सभी यात्री मुरैना से बानमोर जा रहे थे। तभी महाकाल फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार में आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए रॉन्ग साइड पहुंच गया। हादसे में रामादेवी पति रतीराम, निवासी मुंगावली का पुरा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका 6 वर्षीय पिता कन्हैया भी घायल हो गया। ऑटो में सवार अन्य करीब 6 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे क...

कल से खाली कराई जाएगी मोती नगर बस्ती, रहवासी जाएंगे कोर्ट

सुभाष नगर आरओबी की ​थर्ड लेग के निर्माण और चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए मोती नगर बस्ती को हटाने की कार्रवाई 4 फरवरी को होगी। प्रशासन ने रविवार को इसकी मुनादी कराई गई। इसी सिलसिले में मोती नगर बस्ती के रहवासी रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलने पहुंचे। रहवासियों ने बताया कि हम इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। रहवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल जबलपुर के लिए रवाना हुआ है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aOJeGxr via IFTTT

शादी समारोह में महिला का हंगामा:तलाक के बाद पति की शादी रुकवाने पहुंची थी महिला, पुलिस ने वापस लौटाया

ग्वालियर की नई सड़क पर एक धर्मशाला में उस समय हंगामा मच गया जब शादी में पहुंची महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर तमाशा कर दिया। महिला का कहना था कि यह दूल्हा मेरा पति है और उससे अभी मेरा तलाक नहीं हुआ है जबकि दूल्हे का कहना था कि छह महीने पहले ही हमारा तलाक हो गया है। हंगामा का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूल्हे ने तलाक के दस्तावेज दिखाए तो पुलिस ने महिला को वहां से वापस लौटा दिया है। घटना शूजा बाद धर्मशाला नई सड़क की है। शहर के नई सड़क स्थित शूजा बाद धर्मशाला रविवार बसंत पंचमी के अवसर पर उपेंद्र​ सिंह परिहार की शादी का समारोह चल रहा था। इस दौरान नेहा परिहार रात 9 बजे जनकगंज थाना पहुंची और उसने यह कहते हुए पुलिस से मदद मांगी कि उपेन्द्र उसका पति है और अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद भी वह शादी कर रहा है। अभी पुलिस कोई एक्शन ले पाती उससे पहले ही महिला शादी समारोह में पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। इसी समय पुलिस वहां पहुुंच गई। महिला का दावा था कि दूल्हा उसका पति है और उनका अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उपेन्द्र का कहना था कि अक्टूबर 2024 में ही उनका तलाक कोर्ट से हो चुका है। इ...

ग्वालियर के बंशीपुरा में युवक की हत्या:ऑफिस से बाहर बुलाकर सिर में मारी गोलियां, ब्याज का करता था धंधा

ग्वालियर में रविवार रात एक युवक की कुछ बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना बंशीपुरा मुरार में रात 10 बजे की है। मृतक ब्याज का धंधा करता था। तीन से चार युवक आए और उसे बातचीत के लिए बाहर बुलाया। यहां झगड़ा होने पर उसके सिर में गोलियां मार दीं। हमलावरों ने ब्याज कारोबारी को तीन से चार गोलियां मारी है। सिर में गोलियां लगते ही युवक वहीं ढेर हो गया, जबकि हमलावर भाग गए। घटना के बाद वहां सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात 11.15 बजे एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। जिस घर के सामने युवक की हत्या की गई है वहां CCTV कैमरा लगा है, लेकिन मकान मालिक ने उसे बंद बताया है। पुलिस को आशंका है कि ब्याज के लेनदेन के चलते युवक की हत्या की गई है। भिंड के गोरमी निवासी 40 वर्षीय दिनेश श्रीवास तीन साल पहले ग्वालियर आया था। वह ग्वालियर के उपनगर मुरार के बंशीपुरा हाथीखाना में किराए पर रहने लगा था। यहां उसने ब्याज का धंधा शुरू किया था। वह लोगों को मोटे ब्याज पर पैसा देता था। उसका धंधा इतना चल गया था कि अभी क...

टेक्नोलॉजी बदलाव के साथ खुद को अपडेट करें इंजीनियर:PWD मंत्री बोले- इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और स्मार्ट सॉल्यूशंस पर करें फोकस

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज के युग में जब टेक्नोलॉजी तेजी से विकसित हो रही है तो इंजीनियर्स के लिए स्वयं को अपडेट रखना आवश्यक हो गया है। इनोवेशन, सस्टनेबिलिटी और स्मार्ट सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इंजीनियर्स को सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए, इससे उनके द्वारा निर्मित संरचनाएं गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रतीक बनें। मंत्री सिंह ने प्रशासन अकादमी भोपाल से प्रदेश के 8 संभागीय मुख्यालयों में एक साथ हो रही कार्यशाला को संबोधित किया। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण तक का मार्ग इंजीनियर्स से ही संभव हो सकता है। मंत्री सिंह ने कहा कि इंजीनियर्स द्वारा निर्मित संरचनाएं केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगी। मंत्री सिंह ने कहा कि इंजीनियर्स को सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए, इससे उनके द्वारा निर्मित संरचनाएं गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रतीक बनें। मंत्री सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला इंजीनियर्स की क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वप...