मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मुरैना जिले के पोरसा में रविवार रात लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कमिशन को लेकर हुआ विवाद, फिर फायरिंग पोरसा निवासी महेश तोमर का बेटा गौरव तोमर साधू सिंह तिराहे पर स्थित एक शराब के ठेके पर काम करता है। रविवार रात उसका ठेके पर काम करने वाले साथियों भानु तोमर, अंशू, बड़े, विष्णु और खौफ से कमिशन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान महेश तोमर मौके पर पहुंचे तो भानु तोमर ने उन पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली सीधी महेश की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर परिजन तत्काल महेश को लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Haip4ld
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Haip4ld
via IFTTT
Comments
Post a Comment