DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

अनिल कुमार बने स्पेशल डीजी, सागर कमिश्नर हुए रिटायर:मुख्यमंत्री की सहमति के बाद होंगे संभागायुक्त की पदस्थापना के आदेश

राज्य शासन ने 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया है। उधर सागर संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत के रिटायरमेंट के बाद कमिश्रर का पद रिक्त हो गया है। जीएडी ने इस पद पर किसी अधिकारी की पोस्टिंग के आदेश जारी नहीं किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच चर्चा के बाद ही आदेश जारी किए जाएंगे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा और पुलिस कल्याण (अतिरिक्त प्रभार) अनिल कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया गया है। उनकी पदस्थापना स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय और अतिरिक्त प्रभार कल्याण पुलिस मुख्यालय के रूप में की गई है। एक माह के लिए स्पेशल डीजी बनाए गए जीपी सिंह के रिटायरमेंट के बाद अनिल कुमार को यह प्रमोशन मिला है। सिंह सोमवार को रिटायर हो गए हैं। इसके साथ ही 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह को उनके वर्तमान काम के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पुलिस मुख्यालय के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सागर संभागायुक्त के लिए अफसर की तलाश दूसरी ओर आईएएस अधिका...

विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क से दे रही मार्गदर्शन

बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के निर्देशन में बनाए हेल्प डेस्क से छात्रों को प्रवेश संबंधी जानकारी दे रहे है। दूसरे चरण में जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित हुआ है, वे 30 जून तक फीस जमा कर सकते हैं। सीएलसी के तीसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इसकी आवंटन सूची 5 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्रों को अब तक कॉलेज नहीं मिला है, उन्हें इस सूची का इंतजार करना होगा। जिन्हें कॉलेज मिल गया है, वे सोमवार तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CuvoJnL via IFTTT

इंदौर के MTH में मेल-फीमेल बच्चे को लेकर हंगामा:परिजन बोले- दस्तावेज में लिखा बेटा, बेटी दी गई; समझाइश के बाद मामला हुआ शांत

इंदौर के सरकारी एमटीएच में रविवार को मेल-फीमेल नवजात की अदला-बदली के आरोप को लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही मामला शांत हो गया। इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दरअसल, यहां एडमिट सावित्री पति बलवीर (30), निवासी शुभम नगर नामक महिला की शनिवार को डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन से उसे 2.1 किलो वजन की बेटी हुई थी। रविवार को परिवार ने इलाज से जुड़े दस्तावेज देखे तो उसमें एक स्थान पर 3 किलो का मेल चाइल्ड लिखा था। इस पर परिजन को शंका हुई। उन्होंने कहा कि मेल चाइल्ड हुआ था, लेकिन फीमेल चाइल्ड दी गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का कहना था- हमें गलती से बालिका सौंपी गई परिजन ने कहा कि डिलीवरी के बाद जो बच्चा सौंपा गया, वह बालिका थी। इसके बाद जब हमें एक दस्तावेज दिया गया, उसमें बालिका की जगह बालक लिखा था। परिजन का कहना था कि हमें गलती से बालिका सौंपी गई। हंगामे की सूचना के बाद सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा दवे मौके पर पहुंचीं और पूरी स्थिति को समझा। परिजन को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, जिसमें डिलीवरी के बाद उन्हें बेटी ही सौंपी गई थी और व...

भोपाल में लगे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर:बताया हीरो; डेरे के इमाम बोले- ये कोई सेलिब्रेशन नहीं, एक वैचारिक प्रदर्शन हैं

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास स्थित ईरानी डेरा में इस बार मोहर्रम के मौके पर ईरान के नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं। कई जगहों पर शिया समुदाय के प्रभावशाली धार्मिक और सैन्य नेताओं आयतुल्ला अली खामेनेई, अली अल सिस्तानी, जनरल मोहम्मद बाघेरी, कासिम सुलेमानी और अयातुल्ला खोमैनी के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं। एक जगह आयतुल्ला अली खामेनेई का फोटो तिरंगे के नीचे लगा है। फतेहपुर से भोपाल आए ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन ने कहा कि हर साल पोस्टर्स लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा है। इसकी वजह है 12 दिन की वह जंग, जिसे इजराइल ने बुजदिलाना अंदाज में शुरू किया और ईरान ने करारा जवाब दिया। इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष विराम को लेकर उन्होंने कहा कि सीजफायर की मांग खुद इजराइल-अमेरिका ने की। यह सिर्फ ईरान नहीं, इंसाफ पसंद तमाम लोगों की जीत है। खामेनेई सिर्फ धर्मगुरु नहीं, अब आलमी लीडर बन चुके हैं ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन के मुताबिक, आयतुल्ला खामेनेई ने खुद कहा है कि यह जीत मोहर्रम की देन है। हमने इमाम हुसैन से सीखा है कि जुल्म के खिलाफ सिर नहीं झुकाते। मोहर्रम का यही संदेश ...

भोपाल में कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू:शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी आया सामने

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में रेपिडो चालक पर चाकू से हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चेतन ठाकुर पिता धीरेन्द्र ठाकुर (27), ऐशबाग इलाके में स्थित बाग दिलकुशा में रहता है। वह रेपिडो कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात वो अशोका गार्डन में स्थित पंजाबी बाग में गगन दीप सिंह और अपने अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। बाद में वह एक दोस्त दीपेश को छोड़ने के लिए जाने लगा। इस पर गगन दीप सिंह ने उससे कहा की दीपेश को वह छोड़ देगा। उसकी बात पर चेतन ने मजाक में उसको गाली देते हुए कुछ कमेंट्स कर दिया। कमेंट्स करने पर हुआ विवाद इस पर गगन दीप सिंह भड़क गया और चाकू उठाकर उस पर वार कर दिया। चाकू के वार से बचने की कोशिश में चेतन का बाएं हाथ चाकू का वार लगने से बुरी तरह कट गया। बाद में वह घायल हालत में थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WCo8LUr via IFTTT

विमान कंपनियों से साझा हुई एमपी की विमानन नीति:पुणे में हुई समिट, वैल्यू चैन को ध्यान में रखकर तैयार पॉलिसी की दी जानकारी

मध्य प्रदेश के विमानन विभाग ने देश भर की विमान कंपनियों से एमपी की उड़ान में सहभागी बनने को कहा है। प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चैन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस दौरान निवेशकों को बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष 200 कमर्शियल पायलट्स तैयार किए जा रहे हैं जो देश में सर्वाधिक है। इसके बाद निवेशकों ने भोपाल कर निवेश को लेकर बैठकें करने के लिए आश्वस्त किया है। यह जानकारी प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में पुणे (महाराष्ट्र) में हुई हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में दी। मध्यप्रदेश इस समिट का स्टेट स्पॉन्सर रहा। समिट में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, असंगबा चुबा एओ, संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार एवं फैज अहमद किदवई महानिदेशक डीजीसीए भी उपस्थित थे। समिट में 20 राज्य शामिल हुए। मध्यप्रदेश की उड़ान में सहभागी बनें हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला ने एमपी की नागर विमा...

सिंधिया जनरल कोच से सफर करते हुए अशोकनगर पहुंचे:ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; कहा- यह ग्वालियर-चंबल की तपिश है, गर्मी से निखार आएगा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए शुरू हो रही वीकली स्पेशल ट्रेन (10085/86 ग्वालियर–एसएमबीटी बेंगलुरु) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंधिया खुद जनरल कोच में बैठकर ग्वालियर से अशोकनगर तक यात्रा करते हुए रात 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। यह ट्रेन पहली बार प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई, जबकि कार्यक्रम एक नंबर प्लेटफार्म पर आयोजित था। सिंधिया ने कहा कि मीडिया के लोग एसी डिब्बे में इंतजार कर रहे थे, मैं जनरल डिब्बे में बैठ गया। जब उन्होंने पूछा तो मैंने कहा, यह ग्वालियर-चंबल की तपिश है, गर्मी से और भी निखार आएगा। अशोकनगर भी होगा स्टॉपेज ट्रेन का स्टॉपेज अब अशोकनगर स्टेशन पर भी रहेगा। इसके शुरू होने से अब अशोकनगर से भोपाल, बेंगलुरु और ग्वालियर के लिए अतिरिक्त साप्ताहिक ट्रेन सुविधा मिल गई है। सिंधिया के स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित सभास्थल पर पहुंचे अचानक से उनकी उंगली में कुछ चुभ गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने करीब 10 मिनट तक उनकी उंगली का इलाज...

निकायों में अटेंडेंस के लिए लागू होगा एफआरएएस:टैक्स कलेक्शन में अच्छा काम करने निकायों को 100 करोड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा है कि नगरीय निकायों में अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी के लिये फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम ( एफआरएएस) लागू किया जाए। इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाए। आयुक्त ने कहा कि पदोन्नति के नए नियम लागू होने के बाद नगरीय निकायों में सफाई मित्र, माली जैसे आवश्यक पदों पर पदोन्नति और नई नियुक्तियां की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि टैक्स कलेक्शन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अच्छा परफार्म करने वाले निकायों को 100 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में ई-वीकल्स को प्रमोट कर अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दें। आयुक्त भोंडवे ने पालिका भवन में हुई बैठक में राज्य सरकार के पदोन्नति संबंधी आदेश की जानकारी भी साझा की। आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकायों में नियमित टैक्स कलेक्शन पर ध्यान दिया जाए। टैक्स कलेक्शन में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाए। निकायों में चल रहे 12 हजार करोड़ के काम उन्होंने नगरीय निकायों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्...

मास्टर डिग्री के लिए ग्रेजुएशन से अलग सब्जेक्ट चुन सकेंगे:इंटरव्यू लेकर विश्वविद्यालय दे सकेंगे प्रवेश, बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन पर भी निर्णय

मुख्य विषय या ऐच्छिक विषय को छोड़कर किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री करने वाले स्टूडेंट की पात्रता का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा साक्षात्कार से किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्नातक स्तर के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह निर्णय उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शीर्ष समिति की बैठक में लिया है। इस बैठक में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों, स्नातक स्तर पर संचालित कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश तथा अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के संबंध में फैसले लिए गए। तय किया गया है कि आगामी सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर होने वाली PAT परीक्षा, CUET-UG या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान मंत्री परमार को उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों ने महाविद्यालयों में लागू पाठ्यक्रमों और विद्यार्थियों के पंजीयन की भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े, अध्यक्ष प्रवेश एवं शुल्क वि...

शराब दुकान के कलेक्शन मैनेजर से 4 लाख की लूट:आंखों में मिर्ची झोंककर ले भागे बदमाश, बैरसिया के जंगल की घटना

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के भौजापुरा घाटी में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। नजीराबाद स्थित शराब दुकान से कलेक्शन कर लौट रहे मैनेजर देवेंद्र पटेल से चार लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया। बदमाशों ने पहले सड़क पर पत्थर रखकर कार को रोका, फिर आंखों में मिर्च झोंककर बैग लूट लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। मंगलवार शाम तक पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस बुधवार तक इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर सकती है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन के मुताबिक, शराब दुकान का कलेक्शन मैनेजर देवेंद्र पटेल सोमवार रात नजीराबाद से कलेक्शन कर कार से बैरसिया लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जैसे ही वह भौजापुरा घाटी के पास पहुंचा, सड़क पर पत्थर रखे दिखाई दिए। संदेह होने पर जैसे ही देवेंद्र ने कार रोकी, घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने देवेंद्र की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह कुछ देख नहीं सका। इसी दौरान कार में रखा कैश से भरा बैग लेकर चा...

ग्वालियर में मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग:₹2 लाख की कैश और खाने-पीने का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

ग्वालियर के माधौगंज इलाके में सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे एक मिठाई की दुकान में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय दुकान में कई घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी। इस आग में दुकान के गल्ले में रखी दो लाख रुपए की नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। ₹2 लाख की कैश और खाने-पीने का सामान जलकर खाक माधौगंज इलाके में रहने वाले मोहन सिंह के घर के नीचे एक मिठाई की दुकान है, जिसे नत्था सिंह तोमर चलाते हैं। हर रोज की तरह बीती रात भी नत्था सिंह तोमर दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे, जबकि मोहन सिंह दुकान की ऊपरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात अचानक मिठाई की दुकान में आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें देखकर उनके पड़ोसी ने उन्हें इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि दुकान के गल्ले में रख...

ग्वालियर में बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर:उछलकर जमीन पर गिरे, दोनों की मौत; रिश्तेदारी से लौट रहे थे

ग्वालियर में मुरैना जिले के जौरा से अपने गांव करई पाटई लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसा कांसेर रेलवे क्रॉसिंग के पास पनिहार में सोमवार रात करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पनिहार थाना पुलिस ने दंपती के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्यामलाल गौड़ अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटे गोपाल और भाई रवि गौड़, सभी निवासी करई पाटई रोड, आसमानी माता मंदिर के पास, पनिहार, दो बाइक से मुरैना जिले के जौरा में रिश्तेदारी में फेरा करने गए थे। फेरा करने के बाद सभी लोग बाइक से ही घर लौट रहे थे। गोपाल अपने चाचा रवि के साथ एक बाइक पर, जबकि श्यामलाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ दूसरी बाइक पर सवार थे। बाइक श्यामलाल चला रहे थे। जैसे ही श्यामलाल अपनी पत्नी को लेकर कांसेर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार (क्रमांक MP07 ZD 3670) के चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामलाल और राजकुमारी उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो चुकी थी मौत गंभीर रूप से घायल...

निगम का पेचवर्क 5 दिन में उखड़ गया:कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मांगा हिसाब, 5 करोड़ रुपए में हुआ था मार्ग का पेचवर्क

इंदौर नगर निगम ने बारिश के पहले सड़कों का मेंटेनेंस किया है। उस मेंटनेंस की पोल अभी से खुलने लगी है। छावनी रोड पर 5 दिन पहले कराया गया पेंचवर्क उखड़ गया। जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और इस कार्य में हुए भ्रष्टाचार का नगर निगम से हिसाब मांगा है। वहीं उस पूरे मामले के सामने के बाद निगम ने पेंचवर्क करने वाले ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने की बात की है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और कांग्रेस नेता रवि गुरुनानी ने बताया कि नगर निगम द्वारा मधुमिलन चौराहा से लेकर अग्रसेन प्रतिमा चौराहा तक सड़क को चौड़ा करना और उसका नया निर्माण करना निश्चित किया था। इसके बाद में चौड़ाई को लेकर हुए विवाद के कारण इस सड़क का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा पेचवर्क करवाया गया। निगम के इंजीनियरों की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से यह इतना अच्छा पेचवर्क हुआ कि मात्रा 5 दिन के अंदर उखड़ गया है। इस पेचवर्क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का नगर निगम से इस कार्य का हिसाब मांगा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम द्वारा पेचवर्क कार...

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का दोषी पहुंचा उज्जैन:शादी में शामिल होने आया; घर पर गुजरात और उज्जैन पुलिस के 33 जवानों का सुरक्षा घेरा

सन 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट का दोषी कैदी शफीक अंसारी उज्जैन आया है। वह गुजरात के अहमदाबाद से अपने घर शामिल में शामिल होने पहुंचा है। उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में लाया गया है, जिसमें गुजरात और उज्जैन पुलिस के 33 जवानों को लगाया गया है। रविवार रात उज्जैन के मित्र नगर निवासी शफीक अंसारी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। वह अहमदाबाद में हुए ब्लास्ट में दोषी करार दिए जाने के बाद से ही अहमदाबाद की जेल में बंद था। वर्ष 2022 में कोर्ट ने शफीक अंसारी को 10 अन्य दोषियों के साथ आजीवन कैद की सजा सुनाई थी। 16 पुलिस कर्मियों की टीम लेकर आई शफीक को भाई की बेटी के निकाह के कारण पैरोल मिली है। रविवार को दो एसीपी, दो टीआई व 12 पुलिस जवान गुजरात पुलिस के विशेष दस्ता बनाकर उसे लेकर उज्जैन पहुंचे। यहां उज्जैन पुलिस की जीवाजीगंज और चिमनगंज थाना पुलिस के भी जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। मित्र नगर में रविवार के दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा। गुजरात पुलिस ने उसके घर के आगे पीछे और छत पर मोर्चा संभाला तो उज्जैन पुलिस ने घर के बाहर की कमान संभाल रखी थी। बताया गया की आज शादी हो जाने के बाद ...

ग्वालियर में शॉर्ट एनकाउंटर में हत्या के आरोपी को पकड़ा:उटीला के बंधौली के जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़; 20 दिन पहले की थी हत्या

ग्वालियर में 2 जून को हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की हत्या कर फरार हुआ गैंगस्टर बंटी भदौरिया को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गोली मारने के बाद पकड़ा है। 20 दिन से पुलिस गैंगस्टर की तलाश में लगी थी। रविवार रात उटीला के बंधोली गांव के जंगल में बदमाश का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। बदमाश की ओर से फायरिंग होते ही पुलिस टीम भी हरकत में आई और जवाब में गोलीबारी की। जिसमें एक गोली गैंगस्टर के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। वह भागने की स्थिति में नहीं था, जिस पर पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पिस्टल भी जब्त कर ली है। बदमाश के घायल होने पर तत्काल पुलिस उसे लेकर जेएएच हॉस्पिटल पहुंची है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। ऐसे समझिए पूरा मामला हजीरा बिरलानगर लाइन नंबर 2 में दो जून की रात करीब 10 बजे गैंगस्टर बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू व उसके साथियों ने शराब माफिया व हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार पर उस समय गोलीबारी की थी जब वह अपने घर के पास खड़ा था। एक गोली हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार के पेट और प्राइवेट पार्ट के बीच में लगी थी, जिस...

जल संचयन में टॉपर तीन जिले होंगे सम्मानित:30 जून को खंडवा में सीएम करेंगे घोषणा; बोले- जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार

मध्यप्रदेश में जल संचयन और संवर्धन में अच्छा काम करने वाले जिलों की ग्रेडिंग की जाएगी। 30 जून को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में तीन टॉपर जिलों के नामों की घोषणा की जाएगी। खंडवा में होने वाले कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री, मप्र के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राज्य मंत्री राधा सिंह के अलावा स्थानीय सांसद विधायक और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। CM बोले- पानी सहेजकर पीढ़ियों को बचा सकते हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर हो रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं। समाज और सरकार की साझेदारी और सबके सक्रिय सहयोग से ही जल गंगा संवर्धन अभियान एक जन आंदोलन बना है। पुरानी जल संरचनाओं और धरोहरों को भी संवारें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में हुए उल्लेखनीय...

भोपाल में पत्नी को वापस बुलाने किया बच्चे का अपहरण:मामा ससुर के बेटे को उठा ले गया, कहा- पत्नी को भेजो, नहीं तो बच्चे को खत्म कर दूंगा

भोपाल में पत्नी को वापस बुलाने के लिए एक युवक ने साढ़े तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मामा ससुर बच्चे को लेकर आरोपी कई जगह घूमता रहा। बच्चे की मां को फोन कर धमकी देता रहा कि अगर पत्नी वापस नहीं आई तो बच्चे को जान से मार दूंगा। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सबरी नगर की 12 नंबर मल्टी से अगवा किए गए बच्चे को पुलिस ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद नादरा बस स्टैंड के पास एक होटल से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कमला नगर पुलिस के मुताबिक, किरण रजक (37) पति बल्लू रजक, सबरी नगर में रहती हैं। वह ड्राई क्लीनिंग का काम करती हैं। शुक्रवार देर रात किरण के घर पर उनकी ननद का दामाद गोलू रजक (25), निवासी इंद्रा नगर, हबीबगंज पहुंचा। रात 3.30 बजे उसने दरवाजा खटखटाया। इस दौरान साढ़े तीन साल का विहान बाहर आया तो गोलू ने उसे बहला-फुसलाकर बाहर निकाला और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा दरवाजा बाहर से बंद था और बच्चा गायब था। कुछ ही देर में किरण के पास गोलू का फोन आया। उसने कहा- मेरी बीवी किसी और के साथ चली गई है। उसे वापस बुलाओ, वर्ना तुम्हारे बच्चे को खत्म...

तीन निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई करेगा पीडब्ल्यूडी:अनूपपुर की दो और बुरहानपुर की एक सड़क के निर्माण में मिली गड़बड़ी

लोक निर्माण विभाग की सड़कों का घटिया निर्माण करने और काम समय पर पूरा नहीं करने के मामले में अनूपपुर जिले में काम करने वाले, जो सड़क निर्माण एजेंसियों और बुरहानपुर की एक सड़क एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने इसके लिए विभाग के आला अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि सड़क निर्माण के साथ 500 लोक सरोवर बनाए जाएंगे। जिसके निर्माण का इंस्पेक्शन वे खुद करने जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा किए गए रैंडम इंस्पेक्शन में मुख्य अभियंताओं की सात टीमों ने बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर एवं दमोह जिलों में 35 कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग के सड़क और पुल, 11 कार्य पी.आई.यू. के भवन, 6 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 3 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 1 कार्य एनएचएआई का था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण दलों से रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) के.पी.एस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) अनिल श्रीव...

जनजातीय संग्रहालय में दो देशों के संगीत का संगम:विश्व संगीत दिवस पर फ्रेंच सिंगर डेविड वाल्टर्स ने किया परफॉर्म

संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह आत्मा की वह अभिव्यक्ति है जो बिना शब्दों के भी दिल को छू जाती है। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शनिवार शाम मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहां भारतीय शास्त्रीयता और फ्रेंच कैरेबियाई ऊर्जा ने सुरों के माध्यम से श्रोताओं को एक सुरीली अनुभूति दी। मप्र शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित 'संगीत संध्या' में दो बेहतरीन प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव, उप-संचालक डॉ. पूजा शुक्ला, संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलियांज फ्रांसिस की निदेशक इनग्रीड ल गार्गासोन, उप-निदेशक रीता गोहाडे और अध्यक्ष अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डेविड वाल्टर्स ने इंडो-फ्रेंच म्यूजिक का प्रदर्शन पहली प्रस्तुति सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी-कैरेबियाई संगीतकार डेविड वाल्टर्स और उनके बैंड की रही, जिन्होंने अपने नए एल्बम ‘सोल ट्रॉपिकल’ के गीतों को प्रस्तुत कर माहौल में जोश भर दिया। ‘ला वी अ बेल’, ‘जोडीया’, ‘डी यो’, ‘गिम्मे लव’, ‘नाइट इन माडिनिना’, ‘डोंट यू’ जैसे गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर ...

जहां पानी बहता है, वहीं बसती है आत्मा:भारत भवन में सदानीरा समागम, पीयूष मिश्रा ने कविताओं के जरिए बयां किया नदी प्रेम

'नदी केवल जलधारा नहीं, जीवनधारा है' इस संदेश को लेकर भोपाल के भारत भवन में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 'सदानीरा समागम' का दूसरा दिन साहित्य, कला और सिनेमा के संगम का साक्षी बना। इस मौके पर गीतकार, अभिनेता और संगीतकार पीयूष मिश्रा ने नदियों की प्रेमकथा को कविताओं के माध्यम से स्वर दिया। उन्होंने कहा कि नदी को संसाधन नहीं, संवेदना समझना होगा। जहां पानी बहता है, वहीं आत्मा बसती है। 'नदीनामा' में हुआ जल-कविताओं का पुनर्पाठ 'नदीनामा' शीर्षक से आयोजित इस काव्य सत्र में सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', माखनलाल चतुर्वेदी, सुमित्रानंदन पंत, सुभद्राकुमारी चौहान, नागार्जुन, अज्ञेय, भवानी प्रसाद मिश्र सहित 20 से अधिक कालजयी कवियों की नदी केंद्रित कविताओं का पुनर्पाठ हुआ। मंच पर देश के नामचीन अभिनेता, रंगकर्मी और शिक्षाविद करण राजदान, राजीव वर्मा, अन्नू कपूर, सीमा कपूर, रूमी जाफरी, नवनी परिहार और स्वप्निल कोठारी ने अपनी प्रभावशाली वाणी में इन कविताओं का पाठ किया। पीयूष मिश्रा ने कहा- नदी का रुकना सिर्फ जल का रुकना नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता के संगीत का मौन...

राजगढ़ में क्रेशर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बॉडी पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार देर रात एक क्रेशर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बॉडी पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मकसूद खिलजी निवासी वार्ड क्रमांक 11 सुभाष चौक के रूप में हुई है। वह गादिया क्षेत्र में स्थित क्रेशर प्लांट संचालित करता था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे मकसूद अचानक घबराई हालत में अपने क्रेशर प्लांट पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। आनन-फानन में उसे नरसिंहगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान ही उसकी हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे रेफर करने की तैयारी की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों में आक्रोश, अस्पताल में पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, समाजजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ...

जबलपुर में नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म:इंस्टा पर दोस्ती के बाद ज्यादती, प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात की गोलियां खिलाई, आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 16 वर्षीय किशोरी से रेप और फिर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश करने वाले 21 वर्षीय युवक को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहित लोधी जिले से फरार होने की फिराक में था, जिसे मझगंवा थाना पुलिस ने खेत में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 2 साल पहले हुई थी दोस्ती, खेत में किया रेप आरोपी मोहित लोधी और पीड़िता के बीच करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए बातचीत बढ़ी और फिर दोनों बाहर मिलने लगे। अक्टूबर 2024 में मोहित ने अपने जन्मदिन के बहाने किशोरी को मिलने बुलाया। खेत में केक काटने के बाद उसने किशोरी से कहा कि ‘आज मेरा जन्मदिन है, थोड़ा घूमते हैं’। किशोरी को बाइक पर बिठाकर सुनसान खेत में ले गया और वहीं उसके साथ जबरदस्ती की। "जब किशोरी ने घर जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे रोकते हुए कहा – 'मेरी कसम है, यह बात किसी को मत बताना।' फिर वह उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। डर के कारण किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई।" मेडिकल कॉलेज में हुआ...

मैहर में वन्यजीव का शिकार करते दो बाबा गिरफ्तार:मॉनिटर लिजार्ड का मांस पकाते पकड़ाए; एक जीवित लिजार्ड भी बरामद

मैहर में गुरुवार रात करीब 8 बजे वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वाले दो साधुओं को गिरफ्तार किया है। मामला 18 जून का है। पुलघटा क्षेत्र में वन्यप्राणी का शिकार करने की सूचना मिलने पर वन विभाग दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वनमंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश पर टीम ने संदिग्ध स्थान की तलाशी ली। दो व्यक्तियों को मॉनिटर लिजार्ड का मांस पकाते हुए पकड़ा गया। उनके पास से एक जीवित मॉनिटर लिजार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आशिकनाथ सपेरा और नन्हानाथ सपेरा के रूप में बताई। दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ीबारा के रहने वाले हैं। मैहर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां से जेल भेज दिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nNLOiTC via IFTTT

भोपाल में महिला ने कार से स्ट्रीट डॉग को कुचला:CCTV में कैद हुई घटना, पेट्स लवर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के शहीद नगर में एक महिला ने कार से सड़क पर बैठे स्ट्रीट डॉग को कुचल दिया। घटना 18 जून को शाम 7 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार डॉग को रौंदने के बाद महिला कार सहित चली गई। बुधवार देर रात पेट्स लवर्स शिकायत लेकर कोहेफिजा थाने पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है एक घर के सामने स्ट्रीट डॉग बैठा था। तभी सामने से आई महिला चालक ने कार उसके ऊपर चढ़ा दी। स्ट्रीट डॉग बुरी तरह तड़पता रहा और महिला कार लेकर चली गई। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि फुटेज में दिख रही कार से महिला का पता लगाया जा रहा है। महिला का पता लगते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PncmQ0C via IFTTT

भोपाल के न्यू मार्केट में 1 जुलाई को होंगे चुनाव:व्यापार संरक्षण समिति चुनाव के लिए आज से प्रक्रिया शुरू; 2 दिन जमा होंगे फार्म

भोपाल के प्रतिष्ठित बाजार न्यू मार्केट में सदस्य संख्या के हिसाब से व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के चुनाव 1 जुलाई को होंगे। इससे पहले गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2 दिन तक नामांकन दाखिल होंगे। इस संगठन का दो महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। नवगठित समिति के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल 2025 से 2030 के लिए पदाधिकारी चयन चुनाव के लिए मंगलवार को संस्थापक सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की थी। समिति के सदस्य एवं व्यापारी रंजीत माझी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रमेश गनवानी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई। कुल 605 व्यापारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव अधिकारी मांझी ने बताया, चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चस्पा कर दिया है। यह चुनावी कार्यक्रम from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/67yrUpo via IFTTT

फिर हुई जबलपुर में पुलिस की सर्जरी:मानस को मिला कोतवाली थाना, विपिन पहुंचे पनागर, रितेश को गोहलपुर थाने की कमान

पुलिस विभाग में तबादलों के लेकर डीजीपी के बाद अब जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने भी अपना आदेश जारी किया है। बुधवार की रात को 9 थाना प्रभारियों को एसपी ने इधर-उधर किया है। कुछ दिनों पहले तक रांझी टीआई रहे मानस द्विवेदी का अब शहर का कोतवाली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए आदेश में उन्हें कोतवाली थाना प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही टीआई की श्रेणी में सबसे सीनियर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को पनागर थाने में पोस्टेड किया है। जबलपुर एसपी ने बुधवार को जारी किए गए आदेश में गोहलपुर, भेड़ाघाट, बरगी, सिविल लाइन, कुंडम, घमापुर थाना प्रभारियों को भी एक थाने से दूसरे थाने भेजा है। भेड़ाघाट थाना प्रभारी रही अपूर्वा चौरासिया को एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात किया है। सिविल लाइन टीआई रितेश पांडे को शहर के संवेदनशील थाना गोहलपुर भेजा है, जबकि प्रतीक्षा मार्को को घमापुर टीआई बनाया है। इसके साथ ही बरगी में रहे कमलेश चौरिया को भेड़ाघाट, पनागर टीआई जितेंद्र पाटकर को बरगी, घमापुर टीआई सतीष कुमार को कुंडम, और अनूप कुमार को सिविललाइन थाना प्रभारी बनाया है। गौरतलब है कि हाल ही मे डीजीपी के निर्देश पर समूचे प्रदेश...

करणी सेना के नए जिला पदाधिकारियों की रैली निकली:महाराणा प्रताप चौराहे पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ

शाजापुर में करणी सेना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनू सापखेड़ा और जिला संयोजक भीम सिंह डूंगरगांव का स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर 2 बजे मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण से वाहन रैली शुरू हुई। रैली बस स्टैंड से होते हुए बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया और महूपुरा मार्ग से महाराणा प्रताप चौराहे तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और माल्यार्पण से पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौराहे पर जिला अध्यक्ष और संयोजक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यहीं रैली का समापन हुआ। करणी सेना के प्रदेश मुखिया ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर ने जिले की जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yjvw130 via IFTTT

पेंच टाइगर रिजर्व के 112 गांवों में 39 मेडिकल कैंप:तीन हजार 145 मरीजों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं

पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित दुर्गम वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। रिजर्व के बफर क्षेत्र में 107 और बाहरी क्षेत्र में 23 गांव स्थित हैं। ये सभी गांव ईको विकास समितियों के माध्यम से पेंच टाइगर रिजर्व से जुड़े हैं। पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह के अनुसार स्वास्थ्य कार्यक्रम का पहला चरण दिसंबर और जनवरी में पूरा हुआ। इस दौरान 112 गांवों में 39 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 3,145 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। मई के अंतिम सप्ताह से कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है। पहले चरण के अनुभवों के आधार पर इसमें सुधार किए गए हैं। प्रत्येक शिविर में एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी न तय करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दूसरे चरण में अब तक 27 गांवों के लिए 14 शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में 1,076 मरीजों का इलाज किया गया है। महिला डॉक्टरों की उपस्थिति से महिला मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। पहले चरण में प...

भोपाल में देर रात 699 पुलिसकर्मियों के तबादले:एक ही थाने और संभाग में 5 साल से जमे पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची देर रात जारी की गई। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में अथवा एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे, उन्हें इधर से उधर किया गया है। यह सूची पीएचक्यू के आदेश के बाद जारी की गई है। ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में शहर के 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया। जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए है उनमें ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जिनका पहले भी इन थानों से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन बाद में फिर से ये उसी थाने में पदस्थ हो गए थे। ऐसी समस्या प्रदेश भर में सामने आई जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, कि लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कर नए पुलिसकर्मियों को थानों में पदस्थ किया जाए। शहर के सभी थानों में ये फेरबदल किया गया है जिसमें अज...

भोपाल में जवान ने थाने में महिला को पीटा, सस्पेंड:जांच में दोषी पाया गया प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह, विभागीय कार्रवाई जारी

निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत ने महिला और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा था। मामले को गंभीर मानते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्यों का दुरुपयोग, अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में माना है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसीपी चूनाभट्टी को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि थाने बुलाए जाने पर सुंदर सिंह ने महिला को कंप्यूटर रूम में ले जाकर पीटा। उसकी मां को थाने से बाहर कर दिया गया। महिला को हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं। कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी महिला पीड़ित महिला शुक्रवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी। उसने शिकायत की कि उसे पति के संबंध में पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। उसने अधिकारियों को अपने हाथ और पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए। शिकायत के बाद जवान को पहले लाइन अटैच किया गया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बता...

जलभराव से बचाव के लिए शाजापुर में जेसीबी से सफाई:नपा अध्यक्ष बोले- पिछली बारिश में डूबे इलाकों को मिली प्राथमिकता

शाजापुर नगर पालिका ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई शुरू कर दी है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन की मौजूदगी में कोतवाली थाने के पास नाले की जेसीबी से सफाई की गई। बीते साल कई जगहों पर हुआ था जलभराव पिछले साल बारिश के मौसम में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी थी। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस साल मानसून के जल्द आगमन को देखते हुए नगर पालिका ने समय रहते कार्रवाई शुरू कर दी है। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर होगी सफाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पिछले साल जहां जलभराव की समस्या आई थी, उन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जा रहा है। साथ ही संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/coIU5hO via IFTTT

भोपाल में 26 साल की युवती से रेप:फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; केस दर्ज

भोपाल में एक 26 वर्षीय युवती ने अपने फेसबुक फ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक पहले युवती से संबंध बनाता रहा, फिर किसी और से शादी कर ली। बाद में तलाक देने का झूठा भरोसा देकर दोबारा संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 2019 में फेसबुक पर हुई थी पहचान पुलिस के अनुसार, शाहजहांनाबाद क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की पहचान साल 2019 में फेसबुक पर सुमित से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और मुलाकातें शुरू हो गईं। सुमित ने युवती से शादी का वादा कर 2022 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि सुमित ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। यह जानकर उसे सदमा लगा और उसने आरोपी से मिलना-जुलना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी ने फिर उसे भरोसे में लेते हुए कहा कि वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। इस भरोसे पर युवती ने दोबारा रिश्ता कायम कर लिया। अब शादी से किया इनकार, युवती ने दर्ज कराया केस जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो सुमित ने साफ इनकार कर दिया...

नीमच में कुश्ती महादंगल का तीसरा दिन:40 से 65 किलो वजन के पहलवानों के बीच मुकाबला, हजारों लोग देखने पहुंचे

नीमच जिले के मनासा में कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ नीमच और श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला करा रही है। आज कुश्ती का तीसरा दिन रहा कुश्ती महादंगल के तीसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे शुरू हुआ मुकाबला दुधिया रोशनी में देर रात तक चला। यह कुश्ती 40 किलो से 65 किलो और उससे अधिक वजन के पहलवानों के बीच हुई। जिसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। दूर-दराज से खेल प्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कमेंट्री बाबू बजरंगी ने की। मंच संचालन हरगोविंद दीवान ने संभाला। इससे पहले शनिवार को सुबह 10 बजे से मुकाबले शुरू हुए। मंदसौर से गुरु कहार और अभिषेक ग्वाला ने अपने मुकाबले जीते। नीमच के गज्जू सतोले ने भी अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। मंदसौर के अजय ग्वाला और प्रिंस ग्वाला ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। उज्जैन से राज बागरी और रोहित बागरी ने अपने मैच जीते। मनासा के शुभम प्रजापत और नवीन ग्वाला ने भी विजय हासिल की। कई लोग कुश्ती देखने पहुंचे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी निर...

मंडला के बीजाडांडी में आंधी-बारिश:दो दुकानों के टीन शेड उड़े, 15 जून तक बिजली गिरने की चेतावनी

मंडला में नौतपा के बाद तेज गर्मी का मौसम जारी है। शनिवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही। शाम को मौसम में बदलाव आया। जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई। बीजाडांडी में आंधी के साथ तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी से बीजाडांडी के खेरमाई मोहल्ले की दो दुकानों के टीन शेड उड़ गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 15 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान और मराठवाड़ा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंडला सहित कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bm6h8tJ via IFTTT

जुआ खेलते समय 9 पकड़ाए, 81 हजार जब्त:सीतामाऊ में ईट भट्टे के पास संचालित हो रहा था, पब्लिक गेंबलिंग एक्ट में मामला दर्ज

मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस ने सीतामऊ-सुवासरा रोड स्थित ईंट भट्टे के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 81,000 रुपए और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में निर्मल उर्फ लाला भम्भोरीया, निर्मल खाती, विमल देथरीया, संदीप खाती, कमलेश खाती, निखलेश खाती, मुकेश खाती, ललित खाती और अंकुश खाती शामिल हैं। सभी आरोपी सीतामऊ के तितरोद गेट इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पब्लिक गेंबलिंग एक्ट 1976 के तहत मामला दर्ज किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SiGevza via IFTTT

जेल में रहते हुए भी सौभाग्यशाली हैं बंदी:श्री व्यासपीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे भागवत कथा; शोभायात्रा में बंदियों ने लगाए जयकारे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। जिसमें शिव मंदिर कचनार सिटी विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने बंदियों से कहा कि आप सभी बड़े पुण्यवान हैं, जो जेल में बंद होते हुए भी आप लोगों को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला है। क्योंकि कितने लोग जेल के बाहर सामान्य जीवन जीते हुए भी भागवत कथा का श्रवण नहीं कर पाते और आपको यह सहज ही प्राप्त हो रहा है। इसीलिए आप लोग सौभाग्य शाली हैं। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव के सभी पापों का नाश हो जाता है। कथा में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने शास्त्री जी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन अर्चन अमित शास्त्री ने संपन्न कराया। जेल के अंदर निकली शोभा यात्रा श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पूर्वी खंड में बैंड बाजों के साथ शोभा...

कार पलटी, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, गेट बाहर निकले:6 लोगों की हालत खराब हुई, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले

रीवा प्रयागराज में स्थित गढ़ बाईपास में एक कार पलट गई। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। गेट बाहर निकल आए। दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित,थाना प्रभारी अवनीश पांडेय मौके पर पहुंचे। जहां से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम संजय जैन भी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि कार सवार मैहर से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से अचानक सड़क हादसा हो गया। डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि फिलहाल अभी गंभीर घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, गंभीर हालत की वजह से इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VzEKXBR via IFTTT

महाराष्ट्र के अफसरों ने समझी सिपरी साफ्टवेयर की वर्किंग:सांची और बैरसिया के गांवों में जाकर काम करने का तरीका देखा, मंत्री से भी की मुलाकात

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत तालाब, कूप रिचार्ज और अमृत सरोवर के चयन के लिए उपयोग में लाए जा रहे सिपरी साफ्टवेयर से किए गए काम महाराष्ट्र सरकार की टीम ने विजिट कर देखे। दो दिन के दौरे पर आई महाराष्ट्र सरकार की टीम ने गांवों में जाकर देखा कि कैसे इसके जरिये काम कराए गए हैं। इसके बाद इस टीम के सदस्यों ने प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से भी मुलाकात की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। इस दौरान वर्षा जल के संचय और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने इस दौरान मध्यप्रदेश में वर्षा जल और भूजल प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों और नवाचारों की सराहना की। इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त-संचालक वाटरशेड मिशन अवि प्रसाद, महाराष्ट्र सरकार के वाटरशेड विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलाकर रणदिवे, अवर सचिव मृदा एवं संरक्षण विभाग देवेन्द्र भामरे, प्रकाश पाटिल, क्षेत्रीय जल संरक्षण अधिकारी दिलीप नि...

पत्नी से विवाद पर पति ने मेटाडोर में लगाई फांसी:38 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार ने बताया- रोज वहीं सोता था

ग्वालियर में पत्नी से रात में विवाद के बाद पति इतना नाराज हो गया कि उसने मेटाडोर के एंगल में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के राम ईट चिमनी भट्टे में सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। घटना का पता उसे वक्त चला जब पत्नी सुबह उसे जगाने पहुंची तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पति को फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई, चीख सुनते ही अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना दी गई थी कि ईट भट्टे की चिमनी पर काम करने वाले 38 वर्षीय बल्लू आदिवासी ने मेटाडोर की एंगल पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलने पर खाने का बल मौके पर पहुंचाया गया था। जहां जांच पड़ताल में मृतक के बड़े भाई मुन्ना आदिवासी पुत्र कदम सिंह निवासी नीमचंदोई मामा प्रिंस ढाबा, बेला की बावड़ी हाल निवासी उटीला ने बताया कि ह...

रामघाट से भागसीपुरा पहुंची गंगा माता की सवारी:जेष्ठ पूर्णिमा पर 15 दिवसीय शिप्रा-गंगा उत्सव का समापन, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

शिप्रा तट स्थित रामघाट पर 15 दिवसीय शिप्रा-गंगा उत्सव का समापन जेष्ठ पूर्णिमा पर हुआ। बुधवार को संध्या समय गंगा माता की सवारी राजसी वैभव के साथ भागसीपुरा के लिए रवाना हुई। सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस उत्सव की शुरुआत जेष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से हुई थी। भागसीपुरा स्थित गंगा माता मंदिर से माता की प्रतिमा को सवारी के रूप में रामघाट लाया गया था। 15 दिनों तक प्रतिदिन गंगा माता का पूजन-अभिषेक और महाआरती की गई। उत्सव के दौरान रोज ढोली बुआ का नारदीय संकीर्तन से हरि कथा का आयोजन हुआ। जेष्ठ पूर्णिमा की संध्या को गंगा माता को पालकी में विराजमान कर भव्य सवारी निकाली गई। सवारी में सशस्त्र पुलिस बल, घुड़सवार दल और पुलिस बैंड शामिल रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर माता की सवारी का स्वागत किया। सवारी का समापन भागसीपुरा स्थित गंगा माता मंदिर पर हुआ। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MpPqdB via IFTTT

विधायक ने शराब दुकान के बाहर लगाया ताला:इंदौर में रहवासी कर रहे थे विरोध, दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठी महिलाएं

स्कीम नंबर 71 में खुली नई शराब दुकान का विरोध रहवासी कर रहे थे। बुधवार रात को विधायक मालिनी गौड़ यहां पहुंची और रहवासियों से चर्चा के बाद दुकान के बाहर ताला लगा दिया। विधायक के ताला लगाने के बाद रहवासियों ने भारत माता की जय, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दे कि पिछले कई दिनों से स्कीम नंबर 71 में नई शराब दुकान खुली थी। जिसका विरोध क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा किया जा रहा था। रहवासी संघ स्कीम नंबर 71 के बैनर तले महिलाएं और पुरुष दोनों ही यहां पर रात दिन विरोध कर रहे थे। महिलाएं शराब दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठती थी। नई शराब दुकान के कारण आने वाले समय में होने वाली समस्याओं को भी रहवासियों ने बताया था। कलेक्टर को भी दे चुके थे ज्ञापन उल्लेखनीय है कि इस मामले में पार्षद जितेंद्र राठौर के साथ रहवासी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर नई शराब दुकान बंद करने के लिए ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद से ही रहवासी इस दुकान का विरोध कर रहे थे। विधायक ने लगाया ताला इधर, बुधवार रात को विधायक मालिनी गौड़ पहुंची। इस दौरान वहां पार्षद और रहवासी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में ...

मूंग-खरीदी को लेकर CM से मिले बीजेपी विधायक:मुख्यमंत्री बोले-राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है; किसान कांग्रेस ने चक्की पर दली मूंग

मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी। प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हमारा प्रयास यह है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लाइसेंस भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथ...

भोपाल में कार्यक्रम के दौरान महिला से अभद्रता:घर आकर अश्लील हरकतें भी की, कॉल पर गालियां देकर संबंध बनाने के लिए कहा, FIR दर्ज

राजधानी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई एक घटना अब गंभीर आपराधिक शिकायत में तब्दील हो गई है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि 29 मई 2025 को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं इन्द्रपुरी, रायसेन रोड निवासी निशा गर्ग और उनके पति आलोक गर्ग ने न केवल कार्यक्रम के दौरान उपद्रव किया। उसके बाद रात में जबरन घर आकर अभद्रता और अश्लील हरकतें भी की। महिला का आरोप है कि 29 मई की रात करीब 11 बजे आलोक गर्ग उनके घर आए और जबरन हाथ मिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने महिला के प्रति अशोभनीय इशारे किए। उस समय वे शराब के नशे में थे। महिला ने जब आपत्ति जताई तो उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। महिला ने यह भी बताया कि 30 मई 2025 को रात 2 बजे आलोक गर्ग ने उन्हें अपने मोबाइल नंबर 9131512945 से फोन कर गालियां दीं और कार्यक्रम को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। साथ ही राजनीतिक रसूख दिखाते हुए धमकी दी कि वह उन्हें लड़कियों के शोषण के झूठे केस में फंसा देगा। इसके बाद 30 मई को ही दोपहर करीब 1 बजे आलोक गर्ग और निशा गर्ग ने ₹10 के स्टाम्प पर माफीनामा देकर माफी मांगी थी। उस समय महिला न...

जलकुंड में फूलों के सिंहासन पर विराजे श्रीनाथ जी तो हुई सावन-भादौ सी बारिश

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के भक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीनाथ को ग्रीष्म के ताप से बचाने के लिए तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ज्येष्ठ माह के चलते सोमवार को श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में प्रभु श्रीनाथ जी को यमुना जी के स्वरूप में जलकुंड में बनाकर फूलों से सुसज्जित सिंहासन में विराजमान किया गया। नजारा उस समय सावन-भादौं जैसा दिखाई दिया जब प्रभु के चारों ओर बारिश होती दिखाई दी। दरअसल, भक्तों द्वारा जलकुंड में फव्वारे लगाए गए थे। जिनके चलते ही प्रभु के आसपास बरसात होती दिखाई देने लगी। इस दौरान कीर्तन मंडली ने सावन-भादों के गीत भी प्रस्तुत करना शुरू कर दिया था। भक्तों ने उत्सव को नाम भी सावन-भादौं ही दिया था। मंदिर के मुखिया श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व प्रभु को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराए और विभिन्न आभूषणों से उनका शृंगार किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AMoVYHp via IFTTT

बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि:बड़वाह में जयस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा के पास कैंडल जलाईं

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। काटकूट फाटे स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर शाम 7 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कैंडल जलाईं। जयस के नगर अध्यक्ष नानूराम डाबर ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जल, जमीन और जंगल के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। बिरसा मुंडा ने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वायत्तता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान नामक महाविद्रोह का नेतृत्व किया। उनके स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जयस प्रभारी चेतन मंडलोई, नगर अध्यक्ष नानू डावर, रवि वास्कले, राकेश अजनरे, रंजीत बामनिया, राहुल लहारे, मांसारम तंवर, विकाश चौहान, मनोज बुरिया और प्रकाश मंडलोई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NHxhoB2 via IFTTT

मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा:ग्वालियर में बौद्ध धर्म सम्मेलन में दिलाई शपथ का वीडियो; कहा-हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करूंगा

ग्वालियर के भितरवार के धाखड़ खिरिया में हुए बौद्ध धम्म सम्मेलन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने और उनकी पूजा नहीं करने की शपथ दिलाई जा रही है। शपथ में कहा गया कि 'मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा, न मैं इनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और उनकी पूजा कभी नहीं करूंगा। मैं गौरी, गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा और पूजा नहीं करूंगा।' बता दें कि 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति ने 6 से 8 जून तक तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो (अध्यक्ष द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल) ने लोगों को शपथ दिलाई थी। शपथ में ये भी कहा गया- मैं, ईश्वर ने अवतार लिया है, इस पर विश्वास नहीं करूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। ऐसे प्रचार को मैं पागलपन और झूठा प्रचार मानता हूं। मैं कभी श्राद्ध नहीं करूंगा और ना ही पिंडदान करूंगा। मैं बौद्ध धर्म के विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करूंगा। मैं कोई भी क्रिया कर्म ...

जबलपुर के जंक्शन ढाबे में फायरिंग:पत्नी से बात करने से नाराज युवक ने चला दी गोली, रसोइए को जा लगी

जबलपुर में रविवार शाम को एक युवक ने फायरिंग कर दी। सूपाताल निवासी तुषार ने जंक्शन ढाबे पर एक युवक से कहा कि मेरी पत्नी से तू बात करता है,कई बार तुझे समझाया, पर तू है कि समझने को तैयार नहीं। इतना बोलते ही तुषार ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। युवक तो बच गया, पर गोली ढाबा में खाना बना रहे उसके साथी रसोइए के हाथ में जाकर लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने तिलवारा थाना पुलिस को दी, स्टाॅफ मौके पर पहुंचा और घायल को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाकर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। हमलावर का नाम तुषार है जो कि सूपाताल का रहने वाला है। पत्नी से फोन पर करता है बात-आरोपी का था शक रविवार की शाम को एक बाइक में सवार होकर तीन युवक जंक्शन ढाबा पहुंचे और बाहर खटिया पर बैठ गए। इस बीच उन्होंने अंदर बैठे मोहित चौधरी को बुलाया और विवाद करने लगे। शोर सुनकर ढाबे में काम करने वाला दशमेश द्रार निवासी खाने बनाने वाला शिवम भी बाहर आ गया, और बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच तुषार उर्फ गुल्लू सोनी ने यह कहते हुए मोहित पर फायर कर दि...

ग्वालियर में मजिस्ट्रेट के घर चोरी:वसंत विहार में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर में चोरों ने दिनदहाड़े एक मजिस्ट्रेट के घर को टारगेट कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया। घटना वसंत विहार इलाके की है। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल कितना सामान चोरी गया है इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घटना वसंत विहार में रविवार दोपहर की है। मजिस्ट्रेट के घर चोरी की खबर मिलते ही आला अधिकारी स्पॉट पर पहुंच गए थे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार में रहने वाले मजिस्ट्रेट रिजवी के घर चोरी हुई है। बताया गया है कि मजिस्ट्रेट कुछ दिन पहले शहर से बाहर गए हुए थे। घर की रखवाली एक सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे थी। सिक्योरिटी गार्ड रात भर ड्यूटी पर रहता था और सुबह अपने घर चला जाता था। शनिवार पूरी रात गार्ड ने पहरा दिया था और सब कुछ ठीक था। गार्ड रविवार सुबह चला गया था। शाम को वापस ड्यूटी करने आया तो चोरी हो चुकी थी। मामले की सूचना उसने मजिस्ट्रेट रिजवी और पुलिस को दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WyvAzbE via IFTTT

सोशल मीडिया पर रील्स डालते ही दो गिरफ्तार:ग्वालियर में कट्टे के साथ बनाई थी "रील्स'; पुलिस ने पूछा- कहां से लाए हथियार?

ग्वालियर में अवैध कट्टे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। मुरार और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने यह एक्शन लिया है। इंटरनेट पर डाली गई यह रील जब लोगों ने पुलिस के पास पहुंचाई तो पुलिस ने यह एक्शन लेकर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध हथियार कहां से लेकर आए हैं, जिससे युवाओं को हथियार की लत लगाने वालों तक पहुंचा जा सके। कट्‌टे के साथ अपलोड की रील्स मुरार थाना पुलिस ने रामलीला मैदान से कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर रील शेयर करने वाले नंदू उर्फ शिवशंकर पवैया पुत्र विजय शंकर पवैया को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करना शुरू कर दिया है। आरोपी ने कमर पर कट्टा लगाकर अपने मोबाइल से एक वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपलोड किया था। जब रील वायरल हुई तो यह खबर पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। हवा में कट्टा लहराते बनाई रील, पकड़ा गया सीएसपी विश्वविद्यालय हिना ख...

ग्वालियर पुलिस के हाथ लगा शातिर ठग:नौकरी लगवाने का सपना दिखा ठगे थे तीन लाख, पांच साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

ग्वालियर में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। घटना साल 2020 की है। आरोपी पिछले पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद कुछ अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में आरती शर्मा ने शिकायत की थी कि कुछ साल पहले उसकी जान पहचान ऋषि पालीवाल से हुई थी। बातचीत हुई तो ऋषि ने बताया कि वह उसकी सरकारी जॉब लगवा देगा। उसकी बातों में आकर वह तैयार हो गई थी और इसके लिए तीन लाख रुपए उसे दे दिए थे। इसके बाद वह चक्कर काटती रही, लेकिन जॉब नहीं लगी। जॉब नहीं लगी तो उसने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी उसे टहलाता रहा। 5 साल पहले FIR होते ही हुआ फरार काफी परेशान होने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी किराए के मकान में रहता था और वह मूल रूप से कै...

ट्रैफिक पुलिस के हाथ लगे तीन नाबालिग:लाइसेंस नहीं था, कमर पर लगी थी नकली पिस्टल, बोले-पिस्टल का शौक है

ग्वालियर के इंदरगंज चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस के हाथ बाइक सवार तीन नाबालिग छात्र लगे हैं। पुलिस ने नाबालिग से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो नहीं मिला, लेकिन तलाशी लेने पर कमर पर पिस्टल लगी मिली है। पिस्टल देखकर पुलिस जवान हैरान रह गए। तत्काल उनको निगरानी में ले लिया। जब पुलिस ने पिस्टल की जांच की तो वह नकली निकली है। पकड़े गए बाइक सवार नाबालिगों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उनको पिस्टल का शौक है। वह रौब बनाने के लिए यह नकली पिस्टल लेकर घूमते हैं। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने तीनों के नाबालिग होने पर मोटर व्हीकल एक्ट का चालान किया है। साथ ही पिस्टल को निगरानी में लेकर छात्रों के परिजन को सूचना दी है। शहर के इंदरगंज चौराहा पर शुक्रवार रात ट्रैफिक पुलिस पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग पॉइंट पर सूबेदार प्रबल सिंह यादव और आरक्षक अनूप, आरक्षक कृष्णपाल सिंह जब चेकिंग कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन लड़के आते हुए नजर आए। पुलिस ने इन तीनों को रोका तो पहले वह भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब बाइक सवार तीनों लड़कों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि वह नाबालिग हैं। इसके बाद पु...

भोपाल में ईद-उल-अजहा पर डायवर्ट रहेंगे कई रूट:सुबह 6 से 11 बजे तक इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेगी वाहनों की आवाजाही

राजधानी में 7 जून को ईद-उल-अजहा के मौके पर हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचेंगे। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नगरीय यातायात पुलिस ने ट्रैफिक के लिए विशेष डायवर्शन प्लान तैयार किया है। शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई रूटों पर भारी और लोक परिवहन वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्शन from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oQMqZDN via IFTTT

पिपराही जंगल के नाले में मिला शव:एक सप्ताह पुराना है, बांस के पेड़ में फंसा था; हत्या की आशंका

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही जंगल में स्थित नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। गुरुवार शाम 4 बजे बकरी चरवाहे ने ग्रामीणों को घटना सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल, गुरुवार को गांव के कुछ चरवाहे अपनी बकरियां लेकर जंगल की तरफ गए थे। जहां पर तेज दुर्गंध महसूस हुई। इस पर जब वे नाले के पास पहुंचे, तो बांस के पेड़ों में एक शव फंसा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। पुलिस शाम 5 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी हनुमना अनिल काकडे के अनुसार, मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/o34AT1C via IFTTT

उनाव के वार्ड 17 और 18 में पेयजल का संकट

उनाव। पहूज नदी के किनारे पर बसा कस्बा उनाव इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि, बीते 15 दिनों से गांव के कई मोहल्लों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि परेशानी हो रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WK3MZ5 via IFTTT

राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले:2 दिन में बदले सागर आईजी, 8 आईपीएस अफसरों के तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने सागर रेंज के आईजी को दो दिन में ही बदल दिया है। बुधवार रात में जारी आदेश में आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को आईजी सागर बनाया है। उन्हें डायरेक्टर जेएनपीए का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा है। इससे पहले 1 जून को जारी आदेश में चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर रेंज के एसएएफ आईजी के पद से आईजी सागर के पद पर पदस्थ किया था। बुधवार देर रात जारी आदेश में यह तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, आदित्य मिश्रा बालाघाट के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। बुधवार को गृह विभाग ने 8 अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए। सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर बनाया डीआईजी प्रबंध पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर बनाया है। डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी एसएएफ मुख्यालय पुलिस मुख्यालय से डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज में पदस्थ किया है। बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल पदस्थ किया है। अमित तोलानी बने राजगढ़ एसपी 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सेनानी जावरा र...

महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने निकाला जुलूस, सोशल मीडिया पर वीडियो आया था सामने

शाहजहांनाबाद इलाके में एक महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान एजाज उर्फ लंगड़ा और रेहान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि एजाज का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। एजाज पहले तस्करी के मामले में जेल में बंद था। जिस महिला को धमकाया गया, वह पहले उसके संपर्क में रह चुकी है। जेल से छूटने के बाद एजाज महिला को दोबारा गलत धंधे में धकेलना चाहता था। विरोध करने पर उसने अपने साथी रेहान के साथ मिलकर महिला को चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो में दोनों आरोपी महिला को धमकाते हुए साफ नजर आ रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार को वाजपेयी नगर मल्टी के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाशों ने खुद को कैमरे के सामने शर्मिंदा बताते हुए कहा— "अपराध करना पाप...

भोपाल में आज इन रास्तों से जाने से बचें:राहुल गांधी के दौरे को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई रूट रहेंगे डायवर्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (मंगलवार को) आएंगे। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। राहुल गांधी एयरपोर्ट से रवाना होकर स्टेट हैंगर तिराहा, लालघाटी, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, रोशनपुरा, अपेक्स बैंक तिराहा, लिंक रोड-एक और 1250 चौराहा होते हुए पीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। सामान्य यातायात कुछ समय के लिए डायवर्ट रहेगा रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के दौरान ऐसा रहेगा ट्रैफिक रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहा से केएन प्रधान चौराहा का यातायात परिवर्तित रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सदस्य की पार्किंग व्यवस्था एमवीएम मैदान में की गई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/a9LXmv6 via IFTTT

ग्वालियर के मोहना में हिट एंड रन:इंदौर से भिंड जा रही थी महिला, रोड क्रॉस करते समय बस ने कुचला

ग्वालियर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इंदौर से गोरमी भिंड जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक बस को रोकने के बदले गाड़ी काे भगा ले गया। घटना रविवार शाम को मोहना में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे की है। पुलिस ने पीछा कर बस को पनिहार के पास रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया है। इधर, शव को निगरानी में लेकर बस चालक की तलाश की जा रही है। इंदौर से बस से ग्वालियर आ रही थी इंदौर से भिंड के गोरमी निवासी शकुंतला प्रजापति (50) बस में सवार होकर ग्वालियर आ रही थी। रविवार शाम बस जब मोहना हनुमान मंदिर स्थित हाइवे पर पहुंची तो चालक ने बस रोक दी। यात्रियों को वॉशरूम और चाय नाश्ता करने के लिए बोल दिया। जिसके बाद सभी यात्री चाय-नाश्ता के लिए उतर गए। बस में सवार शकुंतला प्रजापति भी बस से उतरी और सड़क पार कर वॉशरूम के लिए जा रही थी। अभी उन्होंने बस से चार कदम ही आगे बढ़ाए थे कि तभी इंदौर की तरफ से आ रही अमलताश ट्रैवल्स की बस यूपी 75 जीटी-3303 के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घाय...

वॉटर सैल्यूट के साथ भोपाल-मुंबई फ्लाइट का हुआ स्वागत:यात्रियों ने केक काटकर मनाया जश्न

जधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार को एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट की शुरुआत वॉटर सैल्यूट के साथ हुई। जैसे ही फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंड किया, दो वाटर कैनन से उसे सलामी दी गई। यह दृश्य देख वहां मौजूद यात्री और एयरपोर्ट स्टाफ रोमांचित हो उठे। फ्लाइट के रवाना होने से पहले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर केक काटा और इस नई उड़ान का जश्न मनाया। एअर इंडिया की इस नियमित सेवा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधाओं और नई उड़ान से जुड़ी जानकारियां दीं। 162 सीटों वाली इस फ्लाइट में रविवार को 161 यात्री भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हुए, जबकि मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट में 160 यात्री राजधानी पहुंचे। यह सेवा अब सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे भोपाल और मुंबई के बीच हवाई यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। भोपाल में एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश में पहली बार एयरफोर्स के कोड-ई बोइंग 777-300ER विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग करवाई है...