मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर में नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म:इंस्टा पर दोस्ती के बाद ज्यादती, प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात की गोलियां खिलाई, आरोपी गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 16 वर्षीय किशोरी से रेप और फिर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश करने वाले 21 वर्षीय युवक को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहित लोधी जिले से फरार होने की फिराक में था, जिसे मझगंवा थाना पुलिस ने खेत में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 2 साल पहले हुई थी दोस्ती, खेत में किया रेप आरोपी मोहित लोधी और पीड़िता के बीच करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए बातचीत बढ़ी और फिर दोनों बाहर मिलने लगे। अक्टूबर 2024 में मोहित ने अपने जन्मदिन के बहाने किशोरी को मिलने बुलाया। खेत में केक काटने के बाद उसने किशोरी से कहा कि ‘आज मेरा जन्मदिन है, थोड़ा घूमते हैं’। किशोरी को बाइक पर बिठाकर सुनसान खेत में ले गया और वहीं उसके साथ जबरदस्ती की। "जब किशोरी ने घर जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे रोकते हुए कहा – 'मेरी कसम है, यह बात किसी को मत बताना।' फिर वह उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। डर के कारण किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई।" मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव किशोरी में गांव में पिता के साथ रहती है। उसकी मां शहर प्राइवेट जॉब करती हैं। 17 जून, मंगलवार रात किशोरी को पेट में तेज दर्द हुआ। पिता को शुरुआत में सामान्य दर्द लगा, लेकिन जब गांव की महिलाओं को बुलाकर दिखाया गया तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है। तत्काल उसे सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 18 जून को मेडिकल कॉलेज में किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। गढ़ा थाने से मामले को मझगंवा थाना भेजा गया। जबरन खिलाई गर्भपात की गोलियां पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि रेप के बाद वह गर्भवती हो गई थी। जब मोहित को इसका पता चला तो उसने किशोरी से गर्भपात कराने को कहा। मना करने पर आरोपी ने जबरन उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं। लेकिन तीन माह से ज्यादा समय बीत जाने के कारण गोलियों का असर नहीं हुआ। बाद में आरोपी ने शादी का वादा किया और कहा कि किसी को मत बताना। लेकिन कुछ समय बाद उसने शादी से भी इनकार कर दिया। डर के कारण किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन प्रसव पीड़ा के बाद जब परिजनों ने पूछा तो उसने पूरी सच्चाई बताई। भागने की फिराक में था, पुलिस ने खेत से पकड़ा किशोरी की शिकायत पर मझगवां थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोहित लोधी जिले से भागने की कोशिश में है। घेराबंदी कर उसे उसके गांव के पास खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अक्टूबर माह में वह किशोरी के घर के बाहर गया था, कॉल कर बाहर बुलाया और बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां एक झोपड़ी में किशोरी के साथ रेप किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/a4smDTy
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/a4smDTy
via IFTTT
Comments
Post a Comment