DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

अंजुमन इस्लामिया के दूसरे स्कूलों में भी जुम्मे की छुट्‌टी:जबलपुर में 5 संस्थानों में पढ़ते हैं 3200 बच्चे; टी-राजा बोले- शरिया कानून जैसा आदेश नहीं चलेगा

अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड में जुम्मे (शुक्रवार) को छुट्टी होने के कुछ माह पुराने आदेश पर जबलपुर में विवाद हो गया। आदेश जब वायरल हुआ तो प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मालवीय चौक स्थित स्कूल पहुंचे और उन्होंने ताला तुड़वाकर स्कूल खुलवाया। इसके बाद वह आदेश भी वापस ले लिया गया। लेकिन, सामने आया है कि जबलपुर में वक्फ बोर्ड के चार स्कूल हैं। जहां पर शुक्रवार को छुट्टी होती है। रविवार को हाफ टाइम में स्कूल लगता है। इधर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के हित को देखते हुए लिया था। शुक्रवार को अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं आते हैं। लेकिन, अगर प्रशासन चाहता है कि स्कूल शुक्रवार को खुले तो हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। दूसरी ओर, स्कूल की छुट्टी के बदलाव पर अब हिंदू नेता टी-राजा की भी इंट्री हो गई है। उनका कहना है कि शरिया कानून जैसा आदेश देश में नहीं चलेगा। वक्फ के पास चार स्कूल और एक कॉलेज जबलपुर में अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के चार स्कूल और एक काॅलेज हैं। शहर के गोहलपुर में एक स्कूल- काॅलेज, आनंद नगर में एक स्कूल और मढ़ाताल में दो स्कूल हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सालों ...

कोरोना वॉरियर नर्स के परिवार को राहत:प्रशासन ने मुआवजा आवेदन किया था निरस्त; हाईकोर्ट ने दिए 3 माह में निर्णय के निर्देश

इंदौर हाई कोर्ट ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान दिवंगत नर्स निर्मला वर्मा के परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके पति गेंदलाल वर्मा द्वारा दायर याचिका स्वीकार करते हुए कलेक्टर देवास द्वारा मुआवजा आवेदन अस्वीकार करने के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आवेदन समय सीमा में जमा किया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे विलंबित बताकर खारिज कर दिया। कोर्ट ने अब अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के भीतर मेरिट के आधार पर निर्णय लें। क्या है मामला याचिकाकर्ता गेंदलाल वर्मा की पत्नी निर्मला वर्मा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ESI) देवास में नर्स के पद पर कार्यरत थीं और कोविड ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। गेंदलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज – कोविड-19 स्वास्थ्य कर्मी बीमा योजना के तहत 19 जुलाई 2022 को मुआवजे के लिए आवेदन किया था। विलंब का हवाला देकर किया था इनकार एडीएम देवास ने 6 फरवरी 2024 को आदेश जारी कर मुआवजा आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह 15 जनवरी 2023 की तय समय सीमा के बाद प्रस्तुत किया गया। इस फैसले के खिलाफ गेंदलाल वर्मा ने एडवोकेट अभिनव...

विदिशा मंडी में किसान ने 40 क्विंटल मक्का छोड़ा:600 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिलने पर हुआ निराश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन की लापरवाही

विदिशा जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों की नाराजगी सामने आई है। अपनी उपज का उचित दाम न मिलने से परेशान एक किसान लगभग 40 क्विंटल मक्का मंडी परिसर में ही छोड़ गया। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी मक्का लेकर मंडी पहुंचा था। नीलामी के दौरान व्यापारियों ने उसकी उपज का भाव मात्र ₹600 प्रति क्विंटल लगाया। इससे आहत होकर किसान अपनी पूरी उपज छोड़कर चला गया। कांग्रेस नेता पहुंचे, बताई प्रशासन की लापरवाही घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की और उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां मक्का छोड़ा गया था। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारियों की मनमानी चल रही है। किसान को न समर्थन मूल्य मिल रहा, न उचित दाम। वहीं कांग्रेस नेता सुजीत देवालिया ने कहा सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य ₹2250 तय किया है। फिर भी ₹600 में नीलामी प्रशासन की नाकामी और लापरवाही दर्शाता है। किसानों का विरोध, भावांतर योजना ठुकराई किसानों ने मंडी में सही भाव दिलाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना उनके लिए फायदे की नहीं है, इसलिए इसे वे स्वीकार नहीं करेंगे...

कुबरेश्वरधाम में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिला अन्नकूट:प्रदीप मिश्रा बोले- अन्नकूट प्रसादी अर्पित करने वालों के जीवन में आती है सुख-समृद्धि

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में बुधवार को भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बृजधाम की झलक दिखाई दी। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। देशभर से 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर के विशाल हाल में पंडित मिश्रा और विठलेश सेवा समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद गोवर्धन नाथ और कुबेरेश्वर महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो लगातार आठ घंटे तक जारी रहा। भोग में 56 से अधिक व्यंजन परोसे गए, जिनमें तीन प्रकार की खीर, भजिए, एक दर्जन से अधिक मिठाइयां और औषधीय पकवान शामिल थे। विशेष रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले व्यंजन — तुलसी, अदरक, नारियल, आंवला, पनीर, पालक, मैथी और ड्राय फ्रूट के पकवान — श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं शुगर-फ्री मिठाईयों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। पंडित मिश्रा ने कहा जो श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित करते हैं, उनके जीवन में सु...

भाजपा नेता की कॉलर पकड़कर मारने का मामला:एक व्यक्ति को गंजबासौदा से लाए; अन्य दो जन वीडियो वायरल करने पर पकड़े

विदिशा में भाजपा नेता की सड़क पर कॉलर पकड़कर चांटे मारने का मामले बढ़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया कि तीन और लोगों को पकड़ा है। इनमें विकास तिवारी, गोलू यादव को वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में... वहीं गंजबासौदा के नेता गुड्डा रघुवंशी को भी पुलिस विदिशा लाई है। पुलिस गुड्डा रघुवंशी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इधर, थप्पड़ मारने वाले मुख्य आरोपी संजय नामदेव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी विकास तिवारी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गोलू यादव और संजय नामदेव का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं गुड्डा रघुवंशी जेल से जमानत पर बाहर चल रहे हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पीड़ित से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य मिल चुके वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने विदिशा पुलिस अधीक्षक को दो हफ्तों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। मंगलवार को आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विदिशा का दौरा किया और पीड़ित विमल तार...

उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:भगवान का श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित; बैंड-बाजे के साथ हुई महाआरती

उज्जैन के शिप्रा तट स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भातपूजा की गई, जिसके बाद भगवान का श्री नाथ स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित किए गए। संध्या के समय बैंड-बाजे के साथ भगवान अंगारेश्वर महादेव की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शिप्रा नदी के किनारे स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर ग्रह दोष की शांति के लिए देशभर के भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। विशेषकर मंगलवार को यहां अधिक भीड़ रहती है। इस बार दीपावली के बाद कार्तिक के पहले मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भात पूजा का क्रम चला, जिसके बाद भगवान का पंचामृत पूजन कर विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया गया। भगवान का श्री नाथ स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण धारण करवाए गए। इसके बाद 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर की साज-सज्जा फूल-मालाओं और विद्युत लाइटों से की गई थी। संध्या के समय बैंड द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बीच भगवान की महाआरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी हुई। तीन...

नाकाफी साबित हो रहे सड़कों की क्वालिटी इम्प्रूवमेंट के प्रयास:चीफ इंजीनियरों ने निकाली सड़क, भवन, ब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी, सुधार के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कों की गुणवत्ता और समय सीमा में काम पूरा किए जाने के हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। यह रिपोर्ट विभाग द्वारा सात टीमों के माध्यम से कराए गए 35 सड़क, भवन के कामों के निरीक्षण के बाद सामने आई है। एमडी सड़क विकास निगम भरत यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर न रह जाए। अलीराजपुर से जोबट मार्ग के घटिया निर्माण पर ठेकेदार पर डिले डेमेज का दंड लगाने एवं रिस्क एंड कॉस्ट पर कार्य कराया जाएगा। रतलाम–सैलाना–बांसवाड़ा मार्ग की पुलियों की सतह असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित मुख्य अभियंता को सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। उधर अनूपपुर जिले में लंगाटोला–पटना–अहिरगांव–केलमनिया मार्ग का धीमा निर्माण कार्य कराने पर चीफ इंजीनियर को इंस्पेक्शन करने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के सात दलों ने हाल ही में सीहोर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, अलीराजपुर, अनूपपुर, रतलाम एवं पन्ना जिलों के 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क व पुल), 6 कार्य पीआईयू (भवन), 7 क...

भीम आर्मी-आसापा के नेता पहुंचे पीड़ित से मिलने:बोलेः न्याय के लिए लड़ेंगे, दिल्ली जाकर चंद्रशेखर से करेंगे मुलाकात

भिंड के सुरपुरा गांव में ज्ञान सिंह जाटव के साथ हुई मारपीट और कथित बंधक बनाकर पेशाब पिलाने की घटना को लेकर अब भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं। सोमवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही और आजाद समाज पार्टी के दतिया जिले के पूर्व प्रत्याशी दामोदर यादव अर्जद्धपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी न्याय की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली जाकर चंद्रशेखर आजाद से करेंगे मुलाकात पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। दलित नेताओं को बदनाम करने की साजिश भिंड सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा कि ज्ञान सिंह जाटव के साथ मारपीट, बंधक बनाना और कथित पेशाब पिलाने जैसी घटना निंद...

मोहन-शिवराज बिहार में बीजेपी के स्टार प्रचारक:कांग्रेस के कैम्पेनर्स में दिग्विजय और जीतू, पहले चरण के चुनाव में करेंगे प्रचार

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी। दिग्गी और जीतू कांग्रेस के स्टार कैम्पेनर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को ही स्टार कैम्पेनर बनाया गया है। अब बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों के नाम पढ़िए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार...

गोयनका की खदान में करंट से मारा गया था तेंदुआ:जबलपुर में पंजों के 18 नाखून और 4 दांत निकालने के निशान; पोस्टमार्टम में खुलासा

जबलपुर के सिहोरा में खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका की निसर्ग इस्पात फैक्ट्री परिसर में मृत पाए गए तेंदुए का रविवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। इसमें पता चला है कि तेंदुए की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। नानाजी देशमुख वेटरनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ की फोरेंसिक लैब के अनुसार, तेंदुए की मौत के बाद उसके पंजों के 18 नाखून और 4 कैनाइन दांत निकाल लिए गए। डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए का शवदाह कर दिया गया। इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला से आए डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। जांच में क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि शनिवार तड़के वन विभाग को सूचना मिली कि निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड परिसर (फार्म हाउस) की जमीन पर तेंदुए का शव दफनाया गया है। डीएफओ ऋषि मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से गड्डा खुदवाया तो एक के बाद एक 5 जगहों पर जंगली सूअर और तेंदुए के शव मिले। चार जंगली सूअर और एक तेंदुए का शव मिला था न...

तेजी फैल रहा नया फंगस, ठीक नहीं हो रहे मरीज:भोपाल में जुटे 400 स्किन स्पेशलिस्ट; ओवर दी काउंटर वाली दवा रिंग वर्म नहीं स्किन जला रही

भोपाल में त्वचा रोग विशेषज्ञों की 2 दिवसीय ‘क्यूटिकॉन एमपी 2025’ कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में एक नया फंगस तेजी से फैल रहा है। इस वजह से रिंग वर्म (दाद) के मरीज ठीक नहीं हो पा रहे। मेडिकल स्टोर से सीधे (ओवर दी काउंटर) खरीदी जा रही दवाएं इलाज नहीं, बल्कि त्वचा को जला रही हैं। कई ऐसे ट्यूब हैं जिनका एडवर्टाइजमेंट इस तरह से किया गया है कि वही रिंग वॉर्म का इलाज हैं। जबकि कई ऐसे ट्यूब हैं जो असर में एंटी फंगल दवा ही नहीं होते हैं। इस वजह से संक्रमण और बढ़ रहा है। कॉन्फ्रेंस में 400 से अधिक विशेषज्ञों ने पारंपरिक से लेकर एडवांस तकनीकों तक पर चर्चा की और बताया कि त्वचा व बालों से जुड़ी बीमारियों के मामले बीते एक दशक में कई गुना बढ़ चुके हैं। रिंग वर्म का नया फंगस बना सबसे बड़ी चिंता भारतीय त्वचा रोग विशेषज्ञ संघ (IADVL) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2024) डॉ. मंजूनाथ शिनाय ने कहा कि भारत में तेजी से फैल रहे एक नए फंगस ने रिंग वर्म के इलाज को चुनौती बना दिया है। कई मरीज इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ हफ्तों में संक्रमण फिर लौट आता है। उन्होंने बताया कि लोग बिना डॉक्ट...

माखननगर में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग:खेत से धान फसल काटने से रोका; नर्मदापुरम में भी हवाई फायरिंग की सूचना

माखननगर तहसील के ग्राम गुजरवाड़ा में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की घटना हुई। अक्षय तिवारी नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायर किया, जो पास की एक दवा दुकान की शटर में जा लगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों ने माखननगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पहला पक्ष : हमारे खेत पर कब्जा करने पहुंचे थे फरियादी पीयूष यादव ने एफआईआर में बताया कि उनकी जमीन अंजईया कलार को सिकमी पर दी गई थी, जिसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खेत सौजन्य जैन को बेच दिया। बाद में जैन ने वर्ष 2024 में यह जमीन अक्षय तिवारी को बेच दी। शनिवार शाम करीब 4 बजे अक्षय तिवारी और सुनील शर्मा अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और खेत खाली करने को कहा। विरोध करने पर झगड़ा हुआ, जिसमें पीयूष, उसके पिता हेमराज और चाचा उमेश यादव को मारपीट की गई। लिखिराम यादव के सिर में चोट आने पर उसे नर्मदापुरम अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान अक्षय तिवारी ने खेत से बाहर निकलते समय हवाई फायर कर दिया। गोली पास की दवा दुकान की शटर पर लगी। पीयूष ने आरोप लगाया कि अक्षय ने धमकाया खे...

बालाघाट में घर में मिले दंपती के शव:पत्नी लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी, पति फांसी के फंदे पर लटका था, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

बालाघाट जिले के पौंडी गांव के बैगा टोला में शनिवार को एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शंभूलाल पिता सीताराम कावरे (60) और पत्नी की पहचान सरस्वती बाई कावरे (50) के रूप में हुई है। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। घर में दंपती रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरस्वती बाई लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज भी जारी था। भरवेली थाना क्षेत्र के सुरवाही निवासी मृत दंपती के दामाद पुष्पराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने भानजे नीलेश नेवारे के साथ समनापुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से वे अपने ससुर के घर बैगा टोला गए। घर का दरवाजा सामने से बंद था। जब उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला तो बीच वाले कमरे में सास सरस्वती बाई कावरे जमीन पर गिरी मिलीं, उनके सिर के पास खून फैला था। पास ही ससुर शंभुलाल कावरे रस्सी से फांसी पर लटके हुए थे। पुष्पराम ने तत्काल 112 पर सूचना दी। रूपझर थाना निरीक्षक जे.डी. पटले ने बताया कि प्रारंभिक जा...

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि बढ़ाने की मांग:भोपाल में 29 अक्टूबर को निकालेंगे मोमबत्ती जुलूस; 6 नवंबर के बाद हड़ताल पर जाएंगे

घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर एजेंसी संचालक हड़ताल पर जा सकते हैं। कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को आगाह किया है। 29 अक्टूबर को भोपाल में मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे तो 6 नवंबर से हड़ताल पर भी जा सकते हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के नेतृत्व में एलपीजी वितरकों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अपनी एक सूत्रीय मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा है, जो सचिव भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली को संबोधित है। एसोसिएशन द्वारा होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल बढ़ोतरी किए जाने के संबंध में पूरे देश में यह ज्ञापन दिए गए। यदि अब भी हमारी नहीं सुनी जाती है तो 29 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय एवं राजधानी में मशाल और मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे। तीसरे चरण 6 नवंबर को सभी वितरक 'नो मनी, नो इंडेंट-न पैसा' जमा करेंगे। आंदोलन के अंतिम चरण में दिल्ली में एलपीजी वितरक प्रदर्शन करेंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे। यह है मांग अध्य...

एम्स भोपाल में बढ़े प्रोस्टेट का इलाज अब बिना सर्जरी:कलाई के रास्ते 65 साल के मरीज में ‘PAE’ तकनीक से हुआ इलाज, MP में पहली बार

एम्स भोपाल ने मध्य प्रदेश के मरीजों के लिए नई चिकित्सा तकनीक की शुरुआत की है। डॉक्टरों ने प्रोस्टेट आर्टरी एम्बोलाइजेशन (PAE) तकनीक से बिना चीरा लगाए, बिना भर्ती किए और बिना यौन क्षमता पर असर डाले बढ़े हुए प्रोस्टेट (Benign Prostatic Hyperplasia - BPH) का इलाज करती है। अमेरिकी यूरोलॉजिकल एसोसिएशन और NICE यूके गाइडलाइंस से अनुमोदित यह प्रक्रिया प्रदेश में पहली बार एम्स भोपाल में शुरू हुई है। इस तकनीक से 65 वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया गया है, जो पहले बार-बार पेशाब आने और मूत्र प्रवाह में दिक्कत जैसी गंभीर परेशानियों से जूझ रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक बुजुर्गों और उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। यह दर्दरहित, तेज रिकवरी वाली और पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। कलाई के रास्ते किया इलाज एम्स भोपाल ने PAE तकनीक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के तहत की जाती है। इसमें डॉक्टर एक छोटी सी पिनहोल एंट्री कलाई (wrist) या groin artery से करते हैं, जिससे प्रोस्टेट की रक्त आपूर्ति को नियंत्रित किया जाता है। इससे प्रोस्टेट सिकुड़ने लगता है और मरीज को बिना सर्जरी, बिना कट-छांट के ...

सिवनी में सस्पेंडेड एसडीओपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई:कोर्ट कल फैसला सुनाएगी, पूजा पांडे के वकील ने दो FIR पर जताई आपत्ति

सिवनी के लगभग 3 करोड़ रुपए के हवाला कांड मामले में फंसी सस्पेंडेड एसडीओपी पूजा पांडे की जमानत अर्जी पर जिला अदालत में सुनवाई हुई। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में फैसला 25 अक्टूबर, शनिवार को आने की संभावना है। एसडीओपी पूजा पांडे वर्तमान में जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका पर आज जिला अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई हुई। पूजा पांडे की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी ने पैरवी की। पूजा पांडे के वकील ने कोर्ट में रखे ये तर्क अधिवक्ता त्रिवेदी ने न्यायालय में तर्क दिया कि एक ही घटना के लिए कानून के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि एक ही केस में दो प्राथमिक जांच कराकर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करना गलत और विरोधाभासी है। उन्होंने दूसरा तर्क दिया कि यदि अभियोजन की बात मान भी ली जाए, तो हवाला कारोबारी ने 50 प्रतिशत राशि लेकर छोड़ने की बात कही है। ऐसे में यह भ्रष्टाचार का मामला बन सकता है, डकैती का अपराध कैसे हो सकता है। त्रिवेदी ने आगे कहा कि पूरा मामला संदिग्ध है, क्योंकि यह स्वीकृत...

कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस अब हुए 36:ग्वालियर में पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वाले को किया गिरफ्तार

ग्वालियर में गुरुवार को कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से आंख चोटिल होने के 17 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 मामले पहले ही आ चुके थे। अब तक 48 घंटे में 36 केस ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, बिड़ला व रजन ज्योति नेत्रालय तक पहुंचे हैं। इनमें से आठ की आंख में ज्यादा चोट थी, इनमें से चार लोगों की आंख का कॉर्निया जलकर सफेद हो गया है। इनको इलाज में लेकर ऑपरेट किया गया है। आंख की रोशनी कितने दिन बाद लौटेगी फिलहाल कहना मुश्किल है। डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम सात दिन बाद परिणाम पता लगेगा। पुलिस ने कलेक्टर द्वारा धारा 163 लागू होने के बाद कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। आदेश आने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो इंदरगंज थाना स्थित झाडू वाला मोहल्ला एक युवक कार्बाइड गन का विक्रय करता मिल गया है। पुलिस ने शाहिद अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन मतलब देशी पटाखा गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 के लगभग ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी लगभग जा चुकी है और कॉर्निया सफेद पड़ चुका है,...

ग्वालियर में सूने घर से 45 लाख का गोल्ड चोरी:CCTV में दिखे संदेही, पोस्ट ऑफिस एसपीएम का परिवार दिवाली मनाने गया था दतिया

ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के एसपीएम (शॉर्टिंग पोस्टमैन) बसंत भारद्वाज के घर से चोरों ने 38 तोला सोना, 150 ग्राम चांदी और नकद समेत लगभग 45 लाख रुपए की चोरी कर ली। वारदात तब हुई जब पूरा परिवार दीपावली मनाने के लिए दतिया गया था। चोरी का पता परिवार के घर लौटने पर चला। चोरी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2.32 बजे हुई। पुलिस को घटना स्थल पर जाकर जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टीआई थाटीपुर विपेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश जारी है। लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली एसपीएम बसंत भारद्वाज का घर थाटीपुर दर्पण कॉलोनी अटल पार्क के पास है। परिवार दीपावली मनाने दतिया के सेवढ़ा गांव गया था। घर में लॉकिंग सिस्टम था, लेकिन चोरों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली। घर में सामान बिखरा मिला। 45 लाख की हुई चोरी फरियादी बसंत ने बताया कि चोरी गए गहनों में दो बड़े हार, एक रानी हार, दो मंगलसूत्र, सोने की कंठी, 12 चूड़ियां, छह अंगूठियां, दो बेंदा, सोने की चेन, दो छोटे मंगलसूत्र, दो जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी झुमक...

एमपी में आधी रात 7 आईपीएस के तबादले:राजाबाबू सिंह के पास सिर्फ प्रशिक्षण का जिम्मा; इरशाद वली को एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अफसर हैं। सीनियर आईपीएस राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद वली की भूमिका में बदलाव किया गया है। गृह विभाग के आदेश में एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू और शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू (अतिरिक्त प्रभार) राजाबाबू सिंह को को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे एडीजी शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देव प्रकाश और व्यंकटेश्वर राव को भी अतिरिक्त प्रभार देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू की जिम्मेदारी के साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आ...

पीएम आवास मांगने पर सरपंच पति ने लात-घूंसे मारे:निवाड़ी में बुजुर्ग महिला को सड़क पर पीटा-गालियां दीं, वीडियो सामने आने पर गिरफ्तार

निवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का हक मांगने पर एक 74 साल दलित महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनेथा में 10 सितंबर 2025 को हुई। बुधवार 22 अक्टूबर को आरोपी सरपंच पति राजकुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शांति अहिरवार 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे राजकुमार साहू से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने राजकुमार साहू से अपने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में देरी का कारण पूछा। इस पर राजकुमार साहू भड़क गया और उसने महिला को गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जमीन पर पटक कर लात-घूंसे मारे, जिससे वह घायल हो गईं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरी हुई है और आरोपी उस पर हाथ उठा रहा है। पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी पीड़िता के अनुसार, घटना के समय भानसिंह बुंदेला और प्रेमचंद साहू मौके पर मौजूद थे। मारपीट के बाद राजकुमार साहू ने शांति अहिरवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा। शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई डर के कारण शांति अहिरवार तुरंत थ...

NEET UG की छात्रा को मिली बड़ी राहत:छुट्‌टी के दिन हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, तीसरे राउंड में नहीं हो पाई थी शामिल, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

NEET UG की एक छात्रा को इंदौर हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट इंदौर की खंडपीठ ने मंगलवार को छुट्टी के दिन भी सुनवाई करते हुए छात्रा के पक्ष में आदेश दिया है। दरअसल इंदौर इस छात्रा को सेकंड राउंड में सीट मिल गई थी लेकिन NTA ने उसे तीसरे राउंड में शामिल होने से मना कर दिया था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि जब दूसरी काउंसलिंग में सीट मिल गई है तो तीसरे राउंड में वह पार्टिसिपेट नहीं कर सकती। इस पर हाई कोर्ट ने उसे याचिका डिसाइड होने तक तीसरे राउंड में पार्टिसिपेट करने की अनुमति दी है। इंदौर निवासी छात्रा का नाम आर्ची अनन्या अग्रवाल है। उसे 22 सितंबर 2025 में NEET की दूसरी काउंसलिंग में श्री सत्य सांई यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस (सीहोर) में सीट अलॉट हो गई थी। उसे 720 में से 443 नंबर मिले थे। उसने तीसरे राउंड की भी फीस भरी थी दो 22 अक्टूबर 2025 को होनी है, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई। अनुमति नहीं देने का कारण 2018 के नियम का हवाला दिया गया कि भले ही फीस भरी हो लेकिन दूसरी काउंसलिंग में सीट मिलने पर तीसरे राउण्ड में पार्टिसिपेट नहीं कर सकती। इस पर छात्रा के एडवोकेट की ओर से ...

जबलपुर की कृषि मंडी में चोरी का VIDEO:फल व्यापारी की दुकान से 2 लाख रुपए ले गए चोर; ताकत लगाकर तोड़ा गल्ला

जबलपुर की कृषि उपज मंडी में देर रात चोरों ने एक फल की दुकान में धावा बोलते हुए लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। घटना उस दौरान की है, जब व्यापारी दीपावली पर दुकान की पूजा करने के बाद ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब फल व्यापारी दुकान पहुंचा और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि जहां पर एग्जॉस्ट फैन लगा हुआ था, वह टूटा है। केबिन में जाकर देखा तो रुपए रखने का गल्ला टूटा हुआ था, जिसमें रखे रुपए गायब थे। व्यापारी ने चोरी की सूचना विजय नगर थाने में दी, जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। हेमराज बहारे की मंडी में फल की थोक दुकान है, जहां रोजाना उनका लाखों का व्यापार होता है। व्यापारी ने सोमवार रात करीब 10 बजे कर्मचारियों के साथ पूजा की और फिर दुकान बंद करके घर चला गया। आज जब दुकान में रखे रुपए लेने के लिए आए तो वे गायब थे। उन्होंने आसपास देखा तो सारा सामान रखा हुआ था, पर कैश गायब था। दुकान मालिक हेमराज ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो चोर चोरी करते हुए नजर आए। चोरी की तीन तस्वीरें देखिए चोरों ने ताकत लगाकर तोड़ दिया गल्ला करीब एक मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में ...

MP की कल की 10 बड़ी खबरें:महाकाल मंदिर में श्रद्धालु को हार्ट अटैक, दीपावली पर जमकर आतिशबाजी, महिला पर लाठी-डंडों से हमला

आज अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपके जिले और मध्य प्रदेश की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए दिवाली पर मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. दीपोत्सव पर एमपी में जमकर आतिशबाजी, जबलपुर में रात में तेज बारिश मध्य प्रदेश में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की गई। बाजारों में रौनक दिखी। राजधानी में दिन में ही ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी होती रही। मिठाई की दुकानों पर ‘घी के लड्डू’ और ‘केसर बर्फी’ की सबसे अधिक डिमांड रही। रात में जबलपुर में तेज बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर 2. धीरेंद्र शास्त्री बोले-डर तो लगता है, पर 10-12 पटाखे फोड़ेंगे, ज्ञान देने वालों का ज्ञान फेल करेंगे खजुराहो के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “जो लोग दीपावली पर पटाखे न फोड़ने का ज्ञान देते थे, हमने प्रण लिया है कि उनका ज्ञान फेल करेंगे। वैसे तो हमें पटाखों से डर लगता है, लेकिन जो पटाखों पर ज्ञान देते हैं, उनकी जिद में आज हम 10-12 पटाखे जरूर फोड़ेंगे।” पढ़ें पूरी खबर 3. इंदौर में ट्रक ने परिवार को रौ...

कलेक्टर ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली:बच्चों के साथ पटाखे फोडे़, गिफ्ट दिए; कलेक्टर ऑफिस में कर्मचारियों से भी मिले

दीपावली के पर्व पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अनूठी पहल देखने को मिली। वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इसके बाद वे अचानक ही कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ भी खुशियां बांटी। दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और आपसी अपनत्व का प्रतीक है। इस भावना का साकार करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली का पर्व विशेष रूप से मनाया। सोमवार को वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, साथ में दीपक जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और बच्चों को गिफ्ट भी दिए। खुशी और उत्साह से पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। कलेक्टर ने कहा कि राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के संग दीपावली मनाकर एक अलग तरह की खुशी और आनंद की अनुभूति हुई। मासूम चेहरों पर मुस्कान देखकर मन गदगद हो गया। इस दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और कई अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल थे। कर्मचारियों के साथ भी बांटी खुशियां बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के बाद वे अचानक कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचे, जहां उन्होंने ड्यूटी...

श्योपुर कलेक्टर ने की ₹250 की स्वदेशी खरीदारी:नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने की अपील की

श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने रविवार को जयस्तंभ चौक स्थित दुकानदारों से 250 रुपए के दीये, गुल्लक और गणेश-महालक्ष्मी की प्रतिमाएं खरीदीं। कलेक्टर ने कल्याणी बाई और ललिता बाई नामक महिला दुकानदारों से दीपक खरीदे और उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने परिवार के लिए दीपावली की पूजन सामग्री और घर की साज-सज्जा का सामान भी खरीदा। इस अवसर पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शहरवासियों से मिट्टी के दीयों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाएं, क्योंकि ये हमारी पुरातन परंपराओं और मान्यताओं के प्रतीक होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। उन्होंने प्लास्टिक के दीयों से बचने और मिट्टी के दीपकों का उपयोग कर प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में मदद करने पर जोर दिया। यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड के निर्देशों के क्रम में एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत माटीकला क्षेत्र से जुड़े शिल्पियों और कारीगरों से किसी भी प्रकार की कर वसूली न करने के निर्देश दिए गए थे। इसका उद्देश्य मिट्टी के दीयों ...

प्रभारी उपायुक्त आबकारी उड़नदस्ता आलोक खरे सस्पेंड:लोकायुक्त पुलिस ने जब्त की थी करोड़ों की संपत्ति, चालान पेश करने पर हुआ एक्शन

राज्य शासन ने प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता रीवा आलोक खरे को सस्पेंड कर दिया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा खरे के विरुद्ध की गई छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी विभाग द्वारा दी गई अभियोजन की स्वीकृति के बाद इसी माह खरे के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। इसके चलते शासन ने यह कार्रवाई की है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा शनिवार को अवकाश के बावजूद खरे के सस्पेंशन आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर आलोक खरे जो वर्तमान में प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता रीवा पदस्थ हैं, इनके विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित किए जाने के मामले में अपराध क्रमांक 238/2019 दर्ज किया गया है। खरे के विरुद्ध वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा 4 अप्रेल 2025 को जारी अभियोजन स्वीकृति के बाद विशेष न्यायालय में 8 अक्टूबर को चालान पेश किया गया है। इसके चलते आलोक खरे को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में खरे का मुख्यालय अपर आबकारी आयुक्त राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल तय किया गया है। 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति...

पेट्रोलियम डिपो के आसपास आतिशबाजी प्रतिबंधित:सभी एसडीएम को निर्देश; सुप्रीम कोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का कराएं पालन

दीपावली पर्व के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा को देखते हुए मांगलिया सड़क स्थित पेट्रोलियम डिपो और उसके आसपास की 500 मीटर की सीमा में आतिशबाजी को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम घनश्याम धनगर ने नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली पर्व के दौरान फटाकों के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं फोड़ने के संबंध में मानक संचालक प्रक्रिया अनुसार सुप्रीम कोर्ट एवं हरित अधिकरण सेंट्रल जोन भोपाल द्वारा जारी आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर्माण, उपयोग, विक्रय वितरण एवं पटाखों के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई। एडीएम रोशन राय ने बताया कि इस संबंध में सभी एसडीएम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर...

बाघ की मौत के बाद बालाघाट डीएफओ को चार्जशीट:सीनियर अफसरों को जानकारी दिए बगैर मादा बाघ का शव जलाया; आरोपी वनकर्मी फरार

बालाघाट में एक मादा बाघ की मौत के बाद सीनियर अफसरों को जानकारी दिए बगैर उसका शव जलाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी के बाद यहां के डीएफओ अधर गुप्ता को सरकार ने चार्जशीट जारी किया है। गुप्ता से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। उधर गुप्ता की पत्नी और बालाघाट में ही पदस्थ आईएफएस अफसर नेहा श्रीवास्तव पहले ही कांग्रेस विधायक द्वारा रुपए मांगे जाने को लेकर विवादों में हैं। अधर गुप्ता दक्षिण बालाघाट वन मंडल के डीएफओ हैं। इन वनमंडल में लालबर्रा के अहियाटिकुर बीट में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। यह क्षेत्र डीएफओ अधर गुप्ता के कार्यक्षेत्र में आता है। उन्हें दी गई चार्जशीट में इस मामले में भी जवाब तलब किया गया है। डीएफओ अधर गुप्ता पर मादा बाघ की मौत छिपाने और शव जलाने का आरोप है। यहां बाघ की संदिग्ध मौत के बाद डीएफओ गुप्ता ने इस घटना की जानकारी न तो पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को दी, न ही एनटीसीए को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने मादा बाघ के शव को गुपचुप तरीके से जलवा दिया। वनपाल टीकाराम, वनरक्षक हिमांशु मुख्य जिम्मेदार बताए जा रहे इस चार्जशीट में कहा गया है कि वनपाल टीकाराम हन...

इंदौर में पटाखों के आठ गोदाम सील:दीपोत्सव से पहले लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन और सुरक्षा उपायों में पाई गई लापरवाही

इंदौर में पटाखा दुकानों के लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और सुरक्षा संबंधी उपायों में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मोरोद स्थित पटाखों के आठ गोदाम सील किए गए हैं। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि जिन पटाखों गोदामों में कार्रवाई की गई है। उनमें भागचंद बोदोमल, बालाजी एजेंसी, क्लासिक फायर वर्क्स, प्रभु प्रकाश, नरेश चावला, जयप्रकाश सुखियानी, सतनाम फायर वर्क्स और राजकुमार ईश्वरदास के गोदाम शामिल है। दरअसल इन पटाखा दुकानदारों-गोदाम संचालकों को बार-बार सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी इनके द्वारा निर्देशों की अवहेलना की गई। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t1puwTL via IFTTT

बुधनी की वर्धमान फैक्ट्री में 2 लोगों की मौत:निर्माण कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से हादसा, एक घायल

सीहोर जिले के बुधनी स्थित वर्धमान फैक्ट्री परिसर में नए निर्माण कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरूवार दोपहर की है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसा बुधनी नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर वर्धमान फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में नया बॉयलर से संबंधी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। गुरुवार को करीब 10 फीट की ऊंचाई पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। लोहे की वजनी चीज सीधे आ गिरी। जिसमें, 2मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। तीन मजदूर घायल हुए। बुदनी एसडीएम मौके पर पहुंचे थे। मृतक मजदूरों के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। लोहे का जालीनुमा ढांचा गिरने से हादसा बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों से काम कराया जा रहा था। लोहे की जालीनुमा ढांचा गिरने से संदेश पिता रघुनाथ कुशवाह (37 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) और कुंदन पिता रईस अंसारे (49 वर्ष, देवरिया, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मजदूर दिलनवाज पिता सहमद (लगभग 19 वर्ष, गोपालगंज, बिहा...

टिमरनी में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान शुरू:भाजपा पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

हरदा कांग्रेस ने बुधवार को टिमरनी में 'वोट चोर गद्दी छोड़' महा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह अभियान देशभर में चल रही इसी पहल का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और सांप्रदायिकता फैलाने के आरोपों के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाना है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में टिमरनी के वार्ड नंबर 15 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त, जिला प्रभारी रचना जैन, विधानसभा प्रभारी समीर खान, विधायक अभिजीत शाह, रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण जायसवाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। अभियान में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने आम जनता से सहयोग मांगा और भाजपा की कथित वोट चोरी के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर बूथ तक पहुंचने का संकल्प लिया। 'भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही' उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संज...

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में फर्जी मेडिकल बिल घोटाला:25 कर्मचारियों के नाम पर 15 लाख हड़पे; तीन अधिकारियों पर केस दर्ज, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मेडिकल शाखा के अधिकारियों ने पीटीआरआई (पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के 25 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर 15 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों में प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हर्ष वानखेड़े, तत्कालीन आंकिक कैशियर सूबेदार नीरज कुमार और सहायक स्टाफ प्रधान आरक्षक राजपाल ठाकुर शामिल हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। फर्जी मेडिकल बिल लगाकर 15 हड़प लिए पीटीआरआई के कर्मचारियों ने मुख्यालय की पीटीआरआई शाखा के जिम्मेदारों को एक संयुक्त आवेदन सौंपा, जिसमें फर्जी बिल की जानकारी दी गई। जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि आरोपी अधिकारियों ने 2023 से जुलाई 2025 के बीच 25 कर्मचारियों के नाम पर मेडिकल बिल पास कर सरकारी राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराई। टीआई सीबी राठौर ने बताया कि फरियादी उप पुलिस अधीक्षक ओपी मिश्रा ने कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन मंगलवार को सौंपा था। इसके आधार पर बुधवार को जहांगीराबाद पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। कॉल कर राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाते जांच में पता चला कि आरोपी कर्मचारियों के न...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

शाम के समय नो-एंट्री और वन-वे का सख्ती से पालन:2 घंटे बाद मध्यप्रदेश शासन लिखी कार के ड्राइवर ने अफसर से बात कराई; फिर मिल गई एंट्री

इंदौर के राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में ट्रैफिक अधिकारियों ने मंगलवार को बड़े वाहनों के प्रवेश निषेध और वन-वे मार्गों का दौरा किया। लेकिन रात होते-होते ही व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। राजवाड़ा क्षेत्र में भोपाल नंबर की ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखी एक कार को ट्रैफिक सिपाही ने रोका। ड्राइवर और सिपाही के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद ड्राइवर ने किसी अफसर से बात कराई, जिसके बाद कार को राजवाड़ा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। डीसीपी ट्रैफिक और जोन-4 का प्रभार संभाल रहे आनंद कल्यादगी ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ रूट प्लान तैयार किया था। उन्होंने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर मार्ग डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिनसे केवल दोपहिया वाहनों को गुजरने की अनुमति थी। हालांकि रात करीब 10 बजे ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखी कार (नंबर MP04 TB 1555) वहां पहुंची। मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और कुछ समय तक प्रवेश नहीं दिया। इसके बाद ड्रा...

रतलाम में दिखा दुर्लभ जीव पैंगोलिन:वन विभाग ने रेस्क्यू कर अपने कब्जे में रखा; पहली बार जिले में इस तरह का जीव आया

रतलाम के गांव सिमलावदा में सोमवार सुबह दुर्लभ जीव पैंगोलिन दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची, पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लेकर पहुंचे। पैंगोलिन ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। बाद में वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। किसान को पांच हजार रुपए का इनाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने बताया कि सुबह गांव के दुलेसिंह दायमा ने इस बारे में बताया। रात भर सुरक्षा कर उसे जीव को सुरक्षित रखा। पहली बार में गांव में इस तरह का जीव देखा गया। रात भर ध्यान रखने पर जायसवाल ने ग्रामीण दायमा को 5 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित भी किया। वन विभाग के रतलाम परिक्षेत्र सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया ग्रामीणों की स...

'मध्यस्थता संबंधी न्यायशास्त्र को सर्वोत्तम बनाना जरूरी':जस्टिस जितेंद्र महेश्वरी बोले- न्याय प्रणाली को लचीला, समावेशी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में न्यायधीशों, विधिवेत्ताओं और वैश्विक विशेषज्ञों की 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हो गया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न प्रदेशों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश, विधिवेत्ता, वैश्विक विशेषज्ञों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में विभिन्न वैचारिक और तकनीकी सत्र हुए। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार महेश्वरी ने कहा कि भारत में मध्यस्थता संबंधी न्याय शास्त्र में तेजी से हो रही प्रगति और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप इसे सामंजस्यपूर्ण बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होना चाहिए। उन्होंने अपना मार्गदर्शन भी दिया। संगोष्ठी का समापन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। ये रहे मौजूद संगोष्ठी में न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलुवालिया और न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर सहित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विशेष रूप से उपस्थित थे। डेनमार्क की ओर से मारिया स्कू और डॉ. लुइस बोइजेन ने ...

720 खाद की बोरियां जब्त, मकान में छिपाकर रखी थी:यूपी के शख्स ने राजस्थान से मंगाई थी, निवाड़ी में 6 पिकअप में भी लदी मिलीं

निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील के प्रतापपुरा इलाके में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक मकान से अवैध रूप से स्टॉक की गई 720 खाद की बोरियां जब्त की हैं। मौके से 6 पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई का संबंध उत्तर प्रदेश और राजस्थान से जुड़ा पाया गया है। ओरछा थाना क्षेत्र की प्रतापपुरा स्थित राधा कॉलोनी में जिला प्रशासन को लंबे समय से अवैध खाद स्टॉक करने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान लवकुश यादव के मकान में से कुछ बोरियां मकान के अंदर रखी थीं, जबकि कुछ 6 पिकअप वाहनों में लदी मिलीं। खाद यूपी के रहवासी की पूछताछ में सामने आया कि ये बोरियां उत्तर प्रदेश के सकरार क्षेत्र निवासी राघवेंद्र साहू की हैं। राघवेंद्र ने कृषि विभाग के अधिकारियों को बताया कि उसने खाद की यह खेप राजस्थान से इंडिया मार्ट के माध्यम से मंगवाई थी। खाद नकली या असली जांच जारी है प्रशासन को संदेह है कि यह खाद कालाबाजारी और अवैध स्टॉक का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जो सीमा पार जिलों में सक्रिय है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। स...

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से शुरू होगी कार्गो सेवा:ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने दी मंजूरी; जल्द होगी शुरुआत

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से पहली बार कार्गो सेवा शुरू की जा रही है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण में यात्री विमानों से करीब एक टन तक का माल लाया और भेजा जा सकेगा। जैसे-जैसे मांग और माल की मात्रा बढ़ेगी, कार्गो विमानों से परिवहन शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्गो विमान सेवा शुरू करने से स्थानीय उद्योगों, किसानों और व्यापारियों को बहुत फायदा होगा। दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर से अभी तक ट्रेन के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, आगरा से माल आता है। वहीं, प्रयागराज, पटना, लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद शहरों में यहां से माल भेजा जाता है। जबलपुर रेल मंडल के पास 14 एसएलआर और एक लीज कंटेनर है। लेकिन ट्रेन से समय अधिक लगता है, इसके लिए व्यापारी लगातार वैकल्पिक व्यवस्था देख रहे थे, जो कि अब पूरी हो रही है। इंडिगो ने कार्गो विमान शुरू करने की पहल की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार पुराने टर्मिनल से कार्गो सेवा को संचालित किया जाएगा। इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलूर आदि शहरों में माल ...

बिजली तारों पर उल्टा लटका तड़पता रहा कर्मचारी:जबलपुर में खंभे पर 10 मिनट तड़पता रहा, धमाके हुए; वीडियो आया सामने

जबलपुर में शनिवार को बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। वह करीब 10 मिनट तक तारों में फंसा तड़पता रहा। इस दौरान धमाके के साथ चिंगारियां निकलीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना पनागर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव की है, जहां बिजली के खंभे की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। यह काम मून लाइटिंग कंपनी को ठेके पर मिला है। शनिवार को कंपनी का कर्मचारी उदित राज परस्ते बिजली के कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा था। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अचानक आया करंट, पोल पर ही लटक गया बिजली कनेक्शन काटने के दौरान लाइन में करंट आ गया। इससे उदित राज तारों की चपेट में आकर वहीं लटक गया। साथी कर्मचारियों ने लकड़ी के डंडे और सूखी रस्सियों की मदद से उसे तारों से अलग करने का प्रयास किया। लेकिन उसे अलग नहीं कर सके। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। बिना परमिट कर रहे थे पोल शिफ्टिंग घटना को पनागर थाना पुलिस ने स्वतः: संज्ञान में लिया है। थाना प्रभारी...

RDVV हॉस्टल में छात्रों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव:जर्जर बिल्डिंग, गंदगी के बीच रहने को मजबूर विद्यार्थी

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के देवेंद्र हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी इस कदर जीवन जीने को मजबूर हैं कि उन्हें अपने भविष्य की चिंता से ज़्यादा जर्जर हॉस्टल में रहने का डर सता रहा है। पन्ना, मंडला, डिंडोरी जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से उच्च शिक्षा का सपना लेकर आए छात्रों को यहां मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। हॉस्टल की बदहाली का आलम यह है कि छात्रों को बिजली, पीने के पानी, पंखे और साफ-सफाई जैसी अति आवश्यक चीज़ों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों ने बताया कि जर्जर बिल्डिंग के अंदर न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। गर्मी में छात्रों को सोने के लिए पंखा तक नहीं मिल रहा है, क्योंकि पंखे या तो खराब हैं या चलते ही नहीं। छात्र हर्ष ने बताया कि, हॉस्टल तो मिल गया मगर इसमें रहने में डर लगता है। न पानी, न खाना, न सफाई कोई सुविधा नहीं है।" हॉस्टल की स्थिति इतनी खराब है कि कमरों की कंडीशन बहुत खराब है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। छात्रों के लिए सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई और टॉयलेट की बदहाली है...

सिंधिया बोले– मासूमों की मौत पर राजनीति नहीं, न्याय जरुरी:छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले पर दुःख जताया; जबलपुर में कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

गुरुवार शाम अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुखद घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। सिंधिया ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सिंधिया गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर जाने के लिए जबलपुर से गोटेगांव के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि छिंदवाड़ा में मासूमों की मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे प्रदेश को दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि “ऐसे मामलों पर राजनीति करने के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।” सिंधिया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार संचार क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में काम कर रही है। जल्द ही शासकीय उपक्रमों में फाइव जी तकनीक लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री ...

सिरप 48.6% जहरीला…लेकिन रिपोर्ट सिर्फ- नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी की:जांच रिपोर्ट में खानापूर्ति, कंपनी को कोर्ट में मिल सकता है फायदा; अब तक हो चुकी 23 मौत

मध्यप्रदेश में जो कफ सिरप 23 बच्चों की मौत का कारण बना। जिसमें 48.6% जहरीला केमिकल निकला। उसकी रिपोर्ट में बड़ी चूक सामने आई है। मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के लैब एनालिस्ट ने इस जांच रिपोर्ट में कफ सिरप को नॉट ऑफ स्टेंडर्ड क्वालिटी (NSQ)की कैटेगरी में रखा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे गंभीर मामलों की जांच रिपोर्ट में इस तरह की मामूली चूक दर्ज की जाती है तो इसका फायदा संबंधित दवा निर्माता कंपनी को कोर्ट में मिल जाता है। बता दें कि एमपी एफडीए की जांच में सिरप कोल्ड्रिफ (Coldrif) में जहरीला डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 0.1% के बजाए 46.28% मिली। ड्रग इंस्पेक्टर ने डाक से भेजा था सैंपल छिंदवाड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने कफ सिरप के 29 सितंबर को सैंपल लेने के बाद खुद भोपाल पहुंचाने के बजाय डाक के जरिए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के ऑफिस भेजे थे। FDA की लैब में जांच करने में ऐसी लापरवाही हुई कि स्टाफ ने इतने गंभीर मामले में जल्दी जांच करने के बजाय मनमर्जी से काम किया। बीच में दशहरे का अवकाश आया तो स्टाफ ने नियमानुसार छुट्‌टी भी मनाई। लेकिन, जांच करने में जो नियम लागू होते ...

दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले:इंदौर के महू में भीषण हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग

इंदौर के महू में दो कारों में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ है। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, स्विफ्ट कार में सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। स्विफ्ट कार में सवार रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। ये तीन लोग हुए घायल सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार में रखे पेंट से लगी आग बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश का कहना है कि हादसे में जो दो लोगों की जलकर मौत हुई है, वह मानपुर के रहने वाले हैं। ये इंदौर से मानपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। इनकी कार...

जहरीले कफ सिरप पर ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक निरीक्षण, लिए सैंपल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौतों के बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर ड्रग विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर्स और स्टॉकिस्ट से कफ सिरप के नमूने लेकर जांच कर रहा है। ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने बुधवार शाम को मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, कफ सिरप की गुणवत्ता जांचने के लिए विभिन्न कंपनियों के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान, विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने एकत्र किए गए। ड्रग विभाग कफ सीरप निर्माता कंपनियों और स्टॉकिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 4 साल से कम उम्र के बच्चों को केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही कफ सीरप दें। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। बता दें कि जहरीले कफ सीरप के सेवन से कई बच्चों की जान जा चुकी है। हालांकि, जिस जहरीले कफ सीरप के कारण मासूम बच्...

पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर शरदोत्सव, खीर-प्रसादी बंटी:महंत योगी रामनाथ ने चढ़ाई चादर, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

प्राचीन तपोस्थली पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर मंगलवार को शरदोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। रात्रि में महाआरती के बाद खीर-प्रसादी का वितरण किया गया। अखिल भारतवर्षीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय मठ भृर्तहरि गुफा मंदिर के महंत पीर योगी रामनाथ महाराज ने चल समारोह के साथ समाधि स्थल पर चादर पेश की। पूजन-आरती के बाद यह आयोजन संपन्न हुआ। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धर्मशास्त्रों में माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है और अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इस रात्रि को चंद्रमा का ओज सर्वाधिक ऊर्जावान होता है। इस दिन दूध और चावल की खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। मान्यता है कि चंद्रमा की किरणें खीर में अवशोषित होती हैं, जिससे उसमें अमृत तत्व आ जाता है। इस खीर का सेवन अमृतपान के समान माना जाता है। इसके अतिरिक्त, शहर के विभिन्न मंदिरों में भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। from मध्य प्रदेश | ...

भोपाल चैंबर अध्यक्ष के इस्तीफे से गरमाई व्यापारिक राजनीति:कंपनी सेक्रेटरी बोले-त्यागपत्र को लेकर निर्णय ही गलत; इधर, इस्तीफा मंजूर कर लिया

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली के इस्तीफे से राजधानी की व्यापारिक राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को पूरे दिन इस्तीफे को लेकर मंथन का दौर जारी रहा। इस दिन कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने की बात कही गई थी, लेकिन नियमों में फंसने से बैठक में कई पदाधिकारी-सदस्य नहीं पहुंचे। इससे बैठक कैंसिल कर दी गई। इधर, दूसरे पक्ष ने भी मीटिंग की। जिसमें अधिकांश पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस मामले को लेकर सोमवार को 3 पत्र भी सामने आए। एक पत्र महामंत्री आदित्य जैन 'मान्या' और दूसरा कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार तिवारी के सामने आए। दोनों में ही नियम अनुसार पाली का इस्तीफा मंजूर करना बताया गया। महामंत्री जैन ने इसकी सूचना वॉट्सएप के जरिए ही पाली को देने की बात कही। दूसरी ओर, कंपनी सेक्रेटरी अमित कुमार सेन ने अध्यक्ष पाली द्वारा इस्तीफा देने और फिर उसे मंजूर करने की पूरी प्रक्रिया को ही गलत एवं नियम के विरुद्ध बताया। कहा कि अध्यक्ष द्वारा दिया गया त्यागपत्र विधिक दृष्टि से दोषपूर्ण है, क्योंकि यह संस्था के लेटरहेड पर दिया गया है। किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी का...

विदिशा में गरबा के दौरान हवाई फायर:पार्षद पति-पूर्व समिति अध्यक्ष आमने-सामने आए; होर्डिंग में फोटो न लगाने पर विवाद

विदिशा में रविवार रात गरबा आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना मनमुटाव बड़े विवाद में बदल गया। इस दौरान कथित तौर पर हवाई फायर भी हुए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। यह विवाद पार्षद पति सिद्धार्थ जैन और सनातन हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत के बीच बताया जा रहा है। गरबा के प्रचार होर्डिंग में फोटो न लगाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। गरबा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहेंगे। फिलहाल पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले ...

जबलपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन:सात नगरों की 150 महिलाओं ने कदमताल के साथ जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना

जबलपुर में रविवार को राष्ट्र सेविका समिति की महाकौशल प्रांत इकाई ने पथ संचलन निकाला। विजयनगर विभाग में आयोजित इस संचलन में सात नगरों की लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया था। राष्ट्र सेविका समिति के लिए विजयादशमी का दिन विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1936 में इसी दिन वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर (मौसीजी) ने वर्धा में इसकी स्थापना की थी। 'स्त्री राष्ट्र की आधारशीला है' के ध्येय वाक्य के साथ यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा महिला संगठन है, जो नारी को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा का कार्य भी करता है। विजयनगर विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाकौशल प्रांत की कार्यवाहिका सुमेधा पोल ने किया। पथ संचलन का आरंभ विजयनगर से हुआ, जो अहिंसा चौक और एकता चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस अपने आरंभिक स्थल पर समाप्त हुआ। पूरी यात्रा के दौरान महिलाओं का अनुशासन और राष्ट्रप्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, सेविकाओं ने घोष वादन के साथ कदमताल किया। संचलन के...

सीधी के हॉस्टल में मिला 11वीं की छात्रा का शव:दीवार पर लिखा मिला 'सब मरोगे'; खिड़की से फंदे पर लटकी थी लाश, आधे से अधिक शरीर जमीन पर था

सीधी जिले के मैथिली बालिका छात्रावास क्रमांक एक में 11वीं की छात्रा का शव खिड़की से लटका मिला है। घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे की है। छात्रा का शव जिस संदिग्ध अवस्था में मिला है और कमरे की दीवार पर लिखे धमकी भरे संदेश ने पूरे मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है। मृतका की पहचान कल्पना जायसवाल (पिता राम कृपाल जायसवाल) निवासी ग्राम पैगम्मा, थाना बहरी के रूप में हुई है। वह छात्रावास के एक कमरे में अपनी पांच सहेलियों के साथ रहती थी। ग्यारहवीं में एग्रीकल्चर विषय की छात्रा थी। सहेलियां बाजार से लौटीं तो पता चला रविवार की छुट्टी होने के कारण घटना के समय उसकी दो सहेलियां घर गई हुई थीं और दो बाजार गई थीं। जब उसकी सहेलियां बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मौके से जो तथ्य मिले हैं, वे इस मामले को उलझा रहे हैं। छात्रा का शव दुपट्टे से खिड़की से लटका हुआ मिला। अजीब बात यह है कि खिड़की की ऊंचाई केवल 4.5 फीट थी और मृतका का आधे से अधिक शरीर जमीन पर रखा हुआ था। इससे भी ज़्यादा संदिग्ध यह है कि शव के पास की दीवार पर "सब मरोगे" जैसा धमकी भरा संदेश लिखा मिला। हत्या या आत...

मध्यप्रदेश की रिपोर्ट- सिरप में 0.1% के बजाय 48.6% केमिकल:ये पूरी तरह जहरीला; दवा लिखने वाले डॉक्टर और दवा कंपनी पर FIR, डॉक्टर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 11 बच्चों की मौत के बाद आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार रात जिले के परासिया थाना में डॉ. प्रवीण सोनी और श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी (कांचीपुरम, तमिलनाडु) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपाल चौक से डॉक्टर प्रवीण सोनी को देर रात एसपी की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. अंकित सल्लाम की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उनके तहत 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। इधर, शनिवार रात में ही किडनी फेल होने से 11 बच्चों की मौत के मामले में मध्यप्रदेश की सरकारी रिपोर्ट भी आ गई। इसमें सिरप कोल्ड्रिफ (Coldrif) में 46.2% डायएथिलिन ग्लायकॉल (DEG) का पुष्टि हुई है। वहीं, दो अन्य सिरप नेक्स्ट्रो-डीएस (Nextro-DS) और मेफटॉल पी सिरप की रिपोर्ट 'ओके' आई है। मिलावटी और खतरनाक तत्वों वाली थी दवाएं बता दें कि श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी के सिरप बच्चों को उपचार के दौरान दिए गए थे। जिसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी थी। अ...