मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बालाघाट में घर में मिले दंपती के शव:पत्नी लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी, पति फांसी के फंदे पर लटका था, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
बालाघाट जिले के पौंडी गांव के बैगा टोला में शनिवार को एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शंभूलाल पिता सीताराम कावरे (60) और पत्नी की पहचान सरस्वती बाई कावरे (50) के रूप में हुई है। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। घर में दंपती रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरस्वती बाई लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज भी जारी था। भरवेली थाना क्षेत्र के सुरवाही निवासी मृत दंपती के दामाद पुष्पराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने भानजे नीलेश नेवारे के साथ समनापुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से वे अपने ससुर के घर बैगा टोला गए। घर का दरवाजा सामने से बंद था। जब उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला तो बीच वाले कमरे में सास सरस्वती बाई कावरे जमीन पर गिरी मिलीं, उनके सिर के पास खून फैला था। पास ही ससुर शंभुलाल कावरे रस्सी से फांसी पर लटके हुए थे। पुष्पराम ने तत्काल 112 पर सूचना दी। रूपझर थाना निरीक्षक जे.डी. पटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की। फिर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। देखिए तस्वीरें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6fvcIp3
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6fvcIp3
via IFTTT
Comments
Post a Comment