DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

एमपी-यूपी को जोड़ने वाला पुल 40 घंटे से डूबा:अशोकनगर के राजघाट बांध 16 गेट खोले; 4 गेट किए जाएंगे बंद

अशोकनगर में एमपी और यूपी को जोड़ने वाले पुल पर 20 फीट पानी है। पिछले 40 घंटों से यह हाल होने की वजह से वाहनों का आना जाना बंद है। हालांकि अति आवश्यक और छोटे वाहनों को बांध के ऊपर से निकाला जा रहा है। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चंदेरी से 10 किलोमीटर दूर स्थित रानी लक्ष्मीबाई (राजघाट बांध) का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऊपरी इलाके में निरंतर बारिश के कारण बेतवा नदी उफान पर है। इसी वजह से राजघाट बांध के 16 गेट खोले गए हैं। इनसे 2 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले पुल के ऊपर लगभग 20 फीट पानी है। अधिकारियों के अनुसार बांध की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। रात 8:00 बजे से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद सुबह के समय से मात्र 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही चार गेट बंद कर दिए जाएंगे और 12 गेट खुले रहेंगे। इससे सुबह तक पुल के ऊपर से पानी उतर जाएगा। फिर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो सकेगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PGuFTEZ via IFTTT

नीमच की बूंद प्रोडक्शन की फिल्म महामाया का पोस्टर लॉन्च:स्थानीय कलाकारों ने एक्टिंग की, 3 अगस्त को यूट्यूब पर होगी रिलीज

नीमच के विकास नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में गुरुवार को शहर के बूंद प्रोडक्शन की नवीनतम फिल्म "महामाया" का पोस्टर लॉन्च किया गया। यह फिल्म नीमच की वैष्णों देवी कही जाने वाली महामाया भादवा माताजी की महिमा पर आधारित है। फिल्म स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है। यह 3 अगस्त को "बूंद प्रोडक्शन" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। स्थानीय कलाकारों ने की एक्टिंग दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य प्रदीप सोनी ने फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया। "महामाया" पूरी तरह से नीमच के स्थानीय प्रोडक्शन हाउस बूंद प्रोडक्शन से बनी है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। इसकी एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक संगीत और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य भी बूंद प्रोडक्शन ने ही संभाला है। यह नीमच की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने का अवसर है। फिल्म की प्रोडक्शन टीम में विनोद परमार (निर्माता एवं संगीत), और आरएन चौधरी और विनोद परमार (कहानी और पटकथा) शामिल हैं। मुख्य कलाकारों में आरएन चौधरी, मीनाक्षी यादव, चंचल पिपलोदिया और आस्था माली ने अभिनय किया है। कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदग...

शिवपुरी में हत्या के 9 आरोपियों को उम्रकैद:ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ था विवाद

शिवपुरी जिले के करैरा कोर्ट के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को हत्या के मामले में 9 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 9-9 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार भदौरिया ने पैरवी की। मामला करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का है। यहां 13 अगस्त 2021 को ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के जगत सिंह पर दूसरे पक्ष के 9 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी आदर्श बुंदेला, राजदीप परमार, राजपाल बुंदेला, पुष्पेंद्र बुंदेला, बहादुर सिंह ठाकुर, कैहर सिंह ठाकुर, रामराजा परमार, प्यारेलाल परमार और युवराज परमार ने मिलकर कुल्हाड़ी, लाठी, लोहे के सरिए और लुहांगी से हमला किया। हमले में जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों क...

पहला TDR लेनदेन, कनाड़िया रोड प्रोजेक्ट में होगा उपयोग:बियाबानी की 42 वर्गमीटर जमीन का टीडीआर डेवलपर ने खरीदा, पिछले साल अगस्त में सीएम ने लॉन्च किया था टीडीआर पोर्टल

इंदौर में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) का पहला लेनदेन हो गया है। बियाबानी में सड़क निर्माण के बदले अपनी 42 वर्गमीटर जमीन देने वाली साधना जैन को ये सर्टिफिकेट मिला था, जिसे उनसे एक प्रोजेक्ट ला रहे डेवलपर ने खरीदा है। डेवलपर इसके बदले मिले 84 वर्गमीटर के सर्टिफिकेट का उपयोग कनाड़िया रोड पर मौर्या हिल्स के प्रोजेक्ट में करेगा। इससे डेवलपर को अपने प्रोजेक्ट में वहां मिल रहे एफएआर (फ्लोर एरिया रेशो) के साथ अतिरिक्त निर्माण की मंजूरी भी मिल जाएगी। कनाड़िया रोड की जिस लोकेशन पर डेवलपर का काम चल रहा है, वहां अभी 1.5 एफएआर का प्रावधान है। ये सर्टिफिकेट झंवर ग्रुप ने बहुमंजिला प्रोजेक्ट हिलक्रेस्ट के लिए लिया है। इसे टीएंडसीपी ने मंजूरी भी दे दी है। स्मार्ट सिटी एरिया की चार प्रमुख सड़कों के लिए 1211 परिवारों से जमीन ली गई थी 2008 में बनी थी योजना, अब शुरू हुई : टीडीआर योजना को पहली बार 2008 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन इसे लागू होने में 17 साल लगे। टीडीआर खरीदी–बिक्री का यह पहला लेनदेन है। इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स को अतिरिक्त एफएआर का लाभ मिलेगा, वहीं जमीन देने वालों को पारदर्शी मुआ...

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत:हादसे के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, एक घंटे ठप रहा ट्रैफिक

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के सामने बुधवार शाम की है। घटना के बाद मृतक परिजन एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। मामले का पता चलते ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, जिसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी संतोष पाल पुत्र केदार पाल आज बुधवार घर से तिकोनिया मुरार जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। अभी संतोष बेहटा चौकी के सामने पहुंचा ही था कि तभी लक्ष्मणगढ़ पुल की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 11 GD-0894 के चालक ने संतोष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी और संतोष को गंभीर चोटें आई तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को निगरानी में लिया, लेकिन आक्रोशित परिजन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जाम लगा दिया। हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी कतार संतोष की मौत का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों न...

नरसिंहपुर में युवक के पैर में गोली मारी:विवाद के बाद आरोपी फरार; पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे एक विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई। प्रकाश ठाकुर (55) नामक युवक ने स्थानीय निवासी अमित भाटिया को पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अमित को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रकाश ने अमित पर फायर कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल करेली में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nrXL32a via IFTTT

विदिशा में 80 परिवारों को राहत शिविर में किया शिफ्ट:कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अच्छे इंतजाम करने के सख्त निर्देश

विदिशा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित किया है। मंगलवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जतरापुरा स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे पीड़ितों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम क्षितिज शर्मा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में ठहरे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और चिकित्सकीय सेवाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि राहत शिविर में 80 परिवारों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने आवश्यकता पड़ने पर वस्त्रों की पूर्ति करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल डामोर और संयुक्त कलेक्टर मोहिनी शर्मा भी मौजूद रहे। प्रभावित प...

पति को मारने वाली प्रोफेसर पत्नी को जाना होगा जेल:हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तत्काल ट्रायल कोर्ट में सरेंडर के निर्देश

छतरपुर जिले में 3 साल पहले 2021 में हुए बहुचर्चित डॉ. नीरज हत्याकांड मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी प्रोफेसर पत्नी ममता पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि अवैध संबंधों के शक के चलते उन्होंने डॉक्टर पति को जहर देने के बाद नींद में करंट लगाकर मार डाला था। सेशन कोर्ट के आदेश को प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2 माह पहले मामले पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। मंगलवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डाॅक्टर पति को करंट देकर मारने की आरोपी पत्नी प्रोफेसर ममता पाठक को मिली उम्रकैद की सजा को कायम रखा है। हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान सुरक्षित रखे फैसले में साफ किया था, कि घटना के दिन जब कोई अन्य व्यक्ति बाहर से नहीं आया था। परिस्थितियों की पूरी कड़ी इस तरफ इशारा कर रही थी कि पत्नी ममता पाठक ने ही पति को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया और बाद में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने पूर्व में सजा पर दिया गया अस्थायी निलंबन निरस्त करते हुए ममता पाठक को शेष कारावास भुगतने के लिए और तत्काल ट्रायल कोर्...

नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले:उज्जैन में बरसते पानी में उमड़े लाखों श्रद्धालु; साल में एक बार होते हैं दर्शन

नागपंचमी में उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरी महाराज ने त्रिकाल पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। बता दें कि श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट हर साल सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। श्रद्धालु आज रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। यहां 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने भीड़ को संभालने और सुरक्षा के लिए 200 वरिष्ठ अधिकारी, 2,500 कर्मचारी, 1,800 पुलिसकर्मी और 560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रात 12 बजे बंद होंगे मंदिर के पट मंगलवार दोपहर 12 बजे फिर से महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से पूजन होगा। शाम को भगवान महाकाल की आरती के बाद पुजारियों और पुरोहितों द्वारा अंतिम पूजन किया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। देखिए तस्वीरें 11वीं शताब्दी की श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की दुर्लभ प्रतिमा श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की प्रतिमा 11वीं शताब्दी की मानी जाती है। इस अद्भुत प्रतिमा में शिवजी और म...

ग्वालियर में ITI के छात्र नहीं दे सके परीक्षा:सर्वर ठप होने के चलते कैंसिल करना पड़ा एग्जाम, विद्यार्थियों ने किया जमकर हंगामा

गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्वालियर में सोमवार सुबह की शिफ्ट में होने वाला पेपर सर्वर ठप होने की वजह से नहीं हो सका। परीक्षा में देरी को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस पर प्राचार्य महेश आर्य ने एमपीसीवीटी भोपाल के अधिकारियों से बात की। जिस पर उन्होंने परीक्षा कराने वाली संबंधित एजेंसी से बात करने का आश्वासन छात्रों को दिया। परीक्षा नहीं होने से छात्र बहुत देर तक हंगामा करते रहे। बाद में उनको बताया गया कि सोमवार को होने वाला पेपर कैंसिल कर दिया है। इस पर छात्रों का कहना था कि छात्र पूरे संभाग के कई जिलों से आए थे परीक्षा कराने वालों को इसको देखते हुए आज ही उनका पेपर कराना था। सुबह सर्वर नहीं चलने पर प्राचार्य ने भोपाल में एमपीसीवीटी के अधिकारी आरके आस्टिन से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परेशानी कुछ देर में दूर हो जाएगी। लेकिन, पहले उनका सुबह का पेपर और फिर दोपहर का पेपर कैंसिल कर दिया गया। 12 बजे की शिफ्ट में भी ठप रहा सर्वर सोमवार सुबह की शिफ्ट की परीक्षा नहीं होने पर बताया गया था कि दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा कराई जाएगी, लेकिन सर्वर दोपहर में भी सही नहीं हुआ...

एमपी नगर:मेट्रो के कारण बंद रास्ते और अतिक्रमण से व्यापारी परेशान

एमपी नगर जोन-1 में मल्टीलेवल पार्किंग और आसपास के इलाके के व्यापारी पिछले पांच साल से परेशान हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यहां बैरिकेडिंग लगाकर एंट्री बंद कर दी गई थी। एमपी नगर व्यवसायी अशोक वसंता ने बताया कि बैरिकेड हट गया है, लेकिन वहां मेट्रो ने स्टेशन के पास स्ट्रक्चर बनाकर सड़क को बंद कर दिया है। नतीजा इस क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इस पूरे इलाके में सड़क पर पार्किंग और अतिक्रमण के कारण भी परेशानी हैं। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J0wgobK via IFTTT

ग्वालियर स्टेशन पर मिली 8 साल की बालिका:मथुरा से ट्रेन में बैठकर आई ग्वालियर, नहीं बता पा रही एड्रेस, मोबाइल नंबर

ग्वालियर में रविवार रात एक 8 साल की बालिका स्टेशन पर घूमते मिली तो आरपीएफ की टीम ने उसे निगरानी में लिया है। पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि वह मथुरा से ट्रेन में बैठी थी। उसने पुलिस को अपना नाम बताया है, लेकिन एड्रेस और परिजन का मोबाइल नंबर नहीं बता पा रही है। वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर घूम रही थी, तभी आरपीएफ की नजर उस पर पड़ी। रेलवे पुलिस ने नाबालिग को महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी की निगरानी में चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। नाबालिग बालिका के परिजन की तलाश की जा रही है। पता और नंबर नहीं बता पाई बच्ची ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रविवार की रात को प्रधान आरक्षक शिवसिंह यादव गश्त कर रहे थे। तभी उनको एक 8 से 9 साल की बच्ची घूमते हुए मिली। जिस पर उन्होंने उससे बातचीत की तो वह घबराई हुई लगी। उन्होंने तत्काल एएसआई अजयपाल सिंह एवं एलसीटी नीतू रावत के साथ बच्ची से बातचीत की तो बच्ची ने अपना नाम डोली पिता का नाम राकेश एवं माता का नाम पूजा बताया है। उसने बताया कि वह मथुरा से किसी ट्रेन में बैठकर यहां तक आई है। वह अपना पता एवं मोबाइल नंबर नहीं बता पा रही है। ज्...

ग्वालियर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर:बैसली नदी में अचानक आए बहाव में डूबा बुजुर्ग, एक किलोमीटर दूर मिला शव

ग्वालियर की बैसली नदी में अचानक आए पानी के बहाव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग बह गया था। घटना दोपहर दो बजे की है। घटना उटीला इलाके में टिहोली के पास की है। ग्वालियर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बैसली नदी भी अपने जल स्तर से ऊपर चल रही है। बुजुर्ग परिवार के कुछ सदस्यों के साथ नहाने गया था, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो एक बच्ची ने उनके डूबने की खबर दी। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रविवार रात को जब नदी में पानी उतरा तो घटना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर सकतपुरा के पास बुजुर्ग का शव मिल गया है। शाम को एक किलोमीटर दूर मिला शव ग्वालियर के बिजौली-उटीला में बैसली नदी उफान पर चल रही है। रविवार को उटीला थाना क्षेत्र के बडेरा कॉलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय प्रीतम सिंह कुशवाह नदी में नहाने गए थे। वह नदी में नहा रहे थे तभी पानी का बहाव तेज हो गया और वह एक भंवर में फंस गए। देखते ही देखते वह पानी में समा गए। उनके साथ एक बच्ची भी थी। उसने काफी देर इंतजार किया लेकिन प्रीतम पानी मे ऊपर नहीं आए। बच्ची घर पहु...

ट्रेक्टर चोरी का 15 दिनों में खुलासा:अशोकनगर में 9 लाख का जॉन डियर ट्रेक्टर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर के ईसागढ़ थाना पुलिस ने 10 जुलाई को हुई ट्रेक्टर चोरी का मामला 15 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 9 लाख रुपए कीमत का हरे रंग का जॉन डियर 5050 डी ट्रेक्टर बरामद किया है। चोली 10 जुलाई 2025 की रात को हुई दी। फरियादी जयपाल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका हरे रंग का ट्रेक्टर (MP-67-ZB-5019) निर्माणाधीन मैरिज गार्डन से चोरी हो गया है। इस पर थाना ईसागढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मीना रघुवंशी ने मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को दी। शुक्रवार-शनिवार की रात गश्त के दौरान 100 डायल में तैनात आरक्षक सोनू धाकड़ को तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ पर वे घबरा गए और भागने लगे। गश्त प्रभारी हेमराज मीणा और टीम ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जयपाल यादव के बगीचे से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। उनके बयान पर ग्राम तिघरा और गुना के भगत सिंह कॉलोनी से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अमन जाट के कब्जे से चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियो...

डायल 100 पायलटों की नौकरी पर संकट

विदिशा| डायल 100 वाहन चलाने वाले पायलट शुक्रवार कोकलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। पायलटों ने बताया कि अब डायल 100 की जगह 112 नंबर की नई सेवा शुरू हो गई है। इसके चलते कई पुराने कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। हटाने का कारण सिर्फ यह बताया जा रहा है कि वे दसवीं पास नहीं हैं। पायलटों ने कहा कि वे 15 साल से सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके अनुभव को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विदिशा में डायल 100 की 21 से ज्यादा गाड़ियां चल रही हैं। पायलट सुनील और राजेश धाकड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में सहानुभूति से विचार करना चाहिए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XT6tBqY via IFTTT

अजा कल्याण मंत्री बोले:आंगनवाड़ी में भर्ती कराने दलाल घूम रहे:नागर सिंह ने कहा- विभागीय अधिकारी भी मिले हुए हैं; भर्ती मैरिट से ही होगी

मप्र में लगातार सरकारी विभागों में भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आते रहे हैं। मप्र के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश भर में हो रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती पर राज्य सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने सवाल उठाए हैं। नागर सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा- अलीराजपुर जिले में ये बात सामने आ रहीं हैं कई लोग दलाली के चक्कर में घूम रहे हैं उसमें कहीं न कहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मिले हुए हैं। नागर सिंह ने कहा- कि दलालों की ओर से कहा जा रहा है कि आंगनवाड़ी की जो भर्ती निकली है उसमें मैं आपकी नियुक्ति करा दूंगा, तो आप इतनी-इतनी राशि दे दो। ऐसी शिकायतें मेरे पास भी बड़ी मात्रा में आ रहीं हैं। मेरिट से होगा चयन किसी को पैसे न दें। मैं आप सभी जो हमारी आवेदनकर्ता बहनें हैं जिन्होंने सहायिका में भी आवेदन किया है ऐसी सभी बहन बेटियों से निवेदन करना चाहता हूं किसी को भी एक रूपया देने की आवश्यकता नहीं हैं। जिसके नंबर मेरिट में सबसे अधिक नंबर होंगे उन्हीं को आंगनवाड़ी की नियुक्ति दी जाएगी। मुझे बार-बार ये शिकायतें मिल रही...

ग्वालियर में आज स्कूलों की छुट्‌टी:24 घंटे में 120.9 एमएम बारिश हुई, बारिश से शहर में जगह-जगह भरा पानी

ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर हुई बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में घुटनों तक पानी भर गया था। शनिवार को तेज बारिश की चेतावनी पर कलेक्टर ग्वालियर ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार- रात से लेकर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक लगभग 90.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से रात 8.30 बजे क 30 एमएम बारिश और हुई है। शहर में रात भर में तेज बारिश हुई है। इतनी तेज बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया। तिघरा बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा बारिश का असर तिघरा बांध पर भी देखने को मिला। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि तिघरा में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा था। पहले इसे 738 फीट पर स्थिर रखा जा रहा था। बाद में इसे बढ़ाकर 739 फीट किया गया। जब तिघरा का पानी इस लेवल से भी ऊपर निकल गया, तो शुक्रवार सुबह नौ बजे तिघरा के छह गेट खोलने पड़े। लो प्रेशर बनने के कारण...

टीकमगढ़ के सरकारी स्कूल में निकला कोबरा:चपरासी को स्टोर रूम के पास दिखा, वनरक्षक ने सुरक्षित तरीके से किया रेस्क्यू

टीकमगढ़ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 2 में गुरुवार को कोबरा सांप निकला। स्कूल के चपरासी ने सांप को देखते ही स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। प्राचार्य एनडी अहिरवार ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। स्टोर रूम में निकला कोबरा सूचना मिलते ही वन रक्षक दीपेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। स्कूल के शिक्षक करीम खां ने बताया कि स्कूल की पिछली बिल्डिंग के बगल में स्टोर रूम है। चपरासी जब वहां पहुंचा तो उसे सांप दिखाई दिया। सुरक्षा के लिए बच्चों को पीछे के क्लास रूम की ओर जाने से रोक दिया गया। वन रक्षक ने स्टिक से सांप को आंगन की ओर निकाला। फिर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर कपड़े की थैली में रखा। वन रक्षक ने किया रेस्क्यू वन रक्षक दीपेश प्रजापति ने बताया कि यह काले रंग का कोबरा था। कोबरा काले, गहरे भूरे से लेकर पीले-सफेद तक विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं। इनकी गर्दन में विशेष मांसपेशियां और पसलियां होती हैं। खतरा महसूस होने पर कोबरा अपने शरीर को ऊपर उठाकर, फन फैलाकर और जोर सेफुफकारते हैं। रेस्क्यू के दौरान भी कोबरा ने कई बार फुफकार लगाई। वनरक्षक ने सांप को सुरक्षि...

पीडब्ल्यूडी के छह ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 5 इंजीनियरों पर कार्रवाई:35 सड़क, पुल के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, सड़कों में जलभराव रोकने कहा

बारिश के कारण उखड़ी सड़कों और भवन निर्माण के मामले में लोक निर्माण विभाग ने छह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं सहायक यंत्री और उपयंत्री समेत पांच इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव की अध्यक्षता में हुई सड़कों की औचक जांच की रिव्यू मीटिंग में यह फैसला किया गया है। इस दौरान चीफ इंजीनियरों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि बारिश के कारण मार्गों पर जलभराव रोकने के लिये स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई करें। जरूरत हो तो यातायात रोकने के निर्णय भी लिए जा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, सीधी, उज्जैन और सागर जिलों में 35 सड़कों और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियरों की सात टीमों ने कुल 35 कार्यों को रैंडम आधार पर इंस्पेक्शन किया। इनमें 21 सड़क व पुल के काम, 6 कार्य प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (भवन), 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और एक कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का था। इंस्पेक्शन टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा गुरुवार को एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव ...

भोपाल समेत MP में बढ़ा कोलोरेक्टल कैंसर:एम्स भोपाल ने जारी की चेतावनी, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के

कभी पश्चिमी देशों की बीमारी माने जाने वाला कोलोरेक्टल कैंसर अब भोपाल समेत मध्यप्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है। इससे बड़ी चिंताजनक बात यह है कि यह 40 साल से कम आयु के लोगों को तेजी से प्रभावित कर रहा है। एम्स भोपाल ने इस खतरे को देखते हुए समय पर जांच और जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताया है। इसको लेकर बुधवार को एडवाइजरी भी जारी की है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह बीमारी बड़ी आंत (कोलन) या रेक्टम को प्रभावित करती है। इंडियन जर्नल ऑफ कैंसर (2021) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के मिल रहे हैं। पहले इसे उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, मोटापा, धूम्रपान और शराब सेवन जैसे कारक इसे युवाओं में भी बढ़ा रहे हैं। शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज एम्स ने आधिकारिक बयान में कहा कि कोलोरेक्टल कैंसर के शुरुआती चरण में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इनमें मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव, लगातार पेट में दर्द या असहजता, मल में खून आना, वजन का अचानक...

बाइक सवार आए गोलियां चलाईं:गैंगस्टर बंटी भदौरिया पर जानलेवा हमले में गवाह के घर पर हुई गोलीबारी

ग्वालियर के हजीरा बिरला नगर चंदनपुरा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। गोली घर के दरवाजे पर लगी है। जब घर के लोग बाहर निकले तो बाइक सवारों ने एक और फायर किया। इसके बाद बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। घटना बुधवार रात 8.30 बजे की है। जिस घर पर हमला किया है, उसमें सौरभ यादव भी रहता है। सौरभ एक साल पहले गैंगस्टर बंटी भदौरिया पर हुए जानलेवा हमले में गवाह है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बाइक सवार बदमाशों पर मामला दर्ज कर लिया है। पिछले कुछ दिन से देखने में आ रहा है कि भोला सिकरवार हत्याकांड के बाद जब से गैंगस्टर बंटी भदौरिया गिरफ्तार हुआ है उससे जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा है। बाहर निकले तो बदमाश गोली चलाते दिखे शहर के हजीरा बिरला नगर चौहान क्रेन गोदाम पास निवासी 39 वर्षीय गुड्‌डो उर्फ कमला यादव पत्नी जंडेल सिंह यादव ने अपने बेटे सौरभ यादव के साथ थाना पहुंचकर बताया है कि मेरे घर के पास ही मेरे भाई बबलू यादव का घर है। रात 8.30 बजे की बात है मेरा भतीजा मोनू यादव घर के बाहर खड़ा था। तभी मेरे घर के सामने गोली चलने की आवाज आई, जिस प...

सीएस ने ली राह वीर योजना की रिव्यू मीटिंग:परिवहन, स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी जॉइंट वर्क करें, समय पर काम होना चाहिए

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को त्वरित उपचार के लिए परिवहन, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर संयुक्त रूप से कार्य करें। सभी जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये। ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए कि नीयत समय में कार्य हो सके। सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम, 2025 एवं राह-वीर योजना के प्रदेश में क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में एक बैठक में बुधवार को समीक्षा की। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर मे इलाज मिल सके, इसके लिए संबंधित-विभाग मिलकर मिशन मोड में कार्य करें। दुर्घटना से होने वाली मृत्यु से लोगों को बचाने के सभी संभव प्रयास किये जाने चाहिये। संभावित दुर्घटना स्थलों को चिह्नांकित कर दुर्घटना के कारणों को दूर किया जाना चाहिए। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये और परिवहन, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर संयुक्त रूप स...

arbitrage dd

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO V5 USDT → Coin A → Coin B → USDT | Fees+Slippage Adjusted | Best Pairs Highlighted 💵 Investment (USDT): Use BNB Fee (0.075%) 📊 FIND ARBITRAGE # Loop $ Invest Final Return Gross % Fees+Slip Net Profit Net % 🔗

anand

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO V4 USDT → Coin A → Coin B → USDT | Fees Adjusted | Best Pairs Highlighted 💵 Investment (USDT): Use BNB Fee (0.075%) 📊 FIND ARBITRAGE # Loop $ Invest Final Return Gross % Fees Net Profit Net %

arbianand

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO V3 USDT → Coin A → Coin B → USDT | Fees Adjusted | Real Profits 💵 Investment (USDT): Use BNB Fee (0.075%) 📊 FIND ARBITRAGE # Loop $ Invest Final Return Gross % Fees Net Profit Net %

trade

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO V4 Pure Input-Based Arbitrage (No Auto Refresh) 💵 Investment (USDT): 📊 CALCULATE 💰 Investment: $10 | Final Return: $0 | Net Profit: $0 (0%) # Loop Steps Coins Bought Exchange Fees Final Return Net Profit Profit %

fr

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO V3 Binance Arbitrage – Smooth Live Updates, No Page Refresh 💵 Investment (USDT): ⏸️ HOLD ▶️ RESUME 💰 Investment: $1000 | Final Return: $0 | Net Profit: $0 (0%) # Loop Steps Coins Bought Exchange Fees Final Return Net Profit Profit %

car

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO V2 Live Binance Arbitrage Scanner – Compact & Smart 💵 Investment (USDT): ⏸️ HOLD ▶️ RESUME 💰 Investment: $1000 | Final Return: $0 | Net Profit: $0 (0%) # Loop Steps (Prices) Bought Coins Exchange Fees Final Return Net Profit Profit %

ultra proo

🚀 Anand Binance Ultra Arbitrage PRO Binance Internal Arbitrage: Triangular, Spot-Futures, Stablecoin 💵 Enter Investment (USDT): ⏸️ HOLD ▶️ RESUME 💰 Profit Summary: Investment: $1000 | Final Return: $0 | Net Profit: $0 (0%) # Loop Investment Final Return Net Profit Profit % Charts

arbi 4

🚀 Anand Binance Arbitrage Ultra Pro Live Triangular Arbitrage (USDT → CoinA → CoinB → USDT) Switch to Pro Mode 💵 Enter Investment (USDT): # Loop Step Action Amount Fees Result Profit % Chart

arbi 3

🚀 Anand Binance Triangular Arbitrage Pro Dashboard Live Triangular Arbitrage Loops (USDT → CoinA → CoinB → USDT) 🔄 Select Arbitrage Loop: 💵 Enter Investment Amount (USDT): Step Action Pair Amount Exchange Fees Result Chart 💰 Profit Summary Initial Investment: $1000 Final Return: $0 Net Profit: +$0 (0%)

arbit2

🚀 Anand Binance Arbitrage Pro Dashboard Live Arbitrage Scanner with Pair Selection 🔍 Select Coin Pair: 💵 Enter Investment Amount (USDT): Coin Pair $10 → Coins Exchange Fees Momentum Profit % Chart 💰 Profit Summary Initial Investment: $1000 Selected Pair: - Profit %: 0%

arbi 1

🚀 Anand Binance Arbitrage Pro Dashboard Real-Time Arbitrage & Super Buy Momentum Scanner 🏆 Best Latest Coin Pairs (Super Buy & Momentum) Coin Pair Momentum Profit % 💵 Enter Investment Amount (USDT): Step Action Pair Input Amount $10 → Coins Exchange Fees Conversion Result Chart 💰 Profit Summary Initial Investment: $1000 Final Return: $0 Net Profit: $0 ( 0% )

arbitrage table

♻️ Binance Triangular Arbitrage Dashboard Real-Time Arbitrage Scanner with Calculator 💵 Enter Investment Amount (USDT): Step Action Pair Input Amount Conversion Result Chart 💰 Profit Summary Initial Investment: $1000 Final Return: $0 Net Profit: $0 ( 0% )