मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ट्रेक्टर चोरी का 15 दिनों में खुलासा:अशोकनगर में 9 लाख का जॉन डियर ट्रेक्टर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर के ईसागढ़ थाना पुलिस ने 10 जुलाई को हुई ट्रेक्टर चोरी का मामला 15 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 9 लाख रुपए कीमत का हरे रंग का जॉन डियर 5050 डी ट्रेक्टर बरामद किया है। चोली 10 जुलाई 2025 की रात को हुई दी। फरियादी जयपाल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका हरे रंग का ट्रेक्टर (MP-67-ZB-5019) निर्माणाधीन मैरिज गार्डन से चोरी हो गया है। इस पर थाना ईसागढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मीना रघुवंशी ने मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को दी। शुक्रवार-शनिवार की रात गश्त के दौरान 100 डायल में तैनात आरक्षक सोनू धाकड़ को तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ पर वे घबरा गए और भागने लगे। गश्त प्रभारी हेमराज मीणा और टीम ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जयपाल यादव के बगीचे से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। उनके बयान पर ग्राम तिघरा और गुना के भगत सिंह कॉलोनी से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अमन जाट के कब्जे से चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में मनजीत त्रिवेदी, हेमराज मीणा, जगदीश यादव, दिनेश कुमार, प्रधुम्न रावत, अमित मिश्रा और सोनू धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/naVl5CB
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/naVl5CB
via IFTTT
Comments
Post a Comment