मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
'आबकारी विभाग और पुलिस की मनमानी लोग परेशान':बेटे पर FIR होने पर कांग्रेस नेत्री बोलीं- झूठी कार्रवाई कर आरोपी बनाया गया
विदिशा में इन दिनों आबकारी विभाग, आबकारी ठेकेदार और पुलिस की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। पूर्व में शराब का ठेका लेकर काम करने वाले ठेकेदार भी इससे अनछुआ नहीं है। चुन-चुनकर आबकारी ठेकेदार पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप विदिशा शहर और जिले में पूर्व में शराब ठेकेदार के रूप में काम करने वाली और कांग्रेस की नेत्री आशा सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता के जरिए लगाए हैं। प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 27 मई को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक पर बर्बरता पूर्ण मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया था। आशा सिंह ने कहा कि उसके साथ में उनके बेटे सोहन उर्फ सोनू राजपूत को अवैध शराब के मामले में झूठा आरोपी बना दिया। जबकि वह इस कार्रवाई के दौरान घर पर ही मौजूद था, इसके अलावा भी सोनू पर पहले भी झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह आरोपी लगाए कि वह 25 सालों से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए भी दबाव बनाया गया था। संभव है कि राजनैतिक स्वार्थ क...