मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। बाइक में कुल तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग सतना के रहने वाले हैं। जो रविवार को रीवा में उपचार कराने आए थे। तीनों बाइक से सतना वापस जा रहे थे। जैसे ही बाईपास के पास पहुंचे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान शिवनारायण साहू के रूप में हुई है। वहीं रामसिया साहू समेत महिला घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eXaGxtQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eXaGxtQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment