DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2024

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

महिला सरपंच और पति के बनाए फर्जी बीपीएल

भास्कर संवाददाता| छतरपुर लवकुशनगर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंजारी की महिला सरपंच पर अपने पति के साथ मिलकर फर्जी बीपीएल कार्ड बनाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच और उसके पति ने न केवल ग्रामीणों के फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए बल्कि इस कार्य के एवज में लोगों से पैसे भी लिए। जानकारी के अनुसार बंजारी की सरपंच केसरबाई के पति रामप्रकाश राजपूत द्वारा फर्जी सील और हस्ताक्षर के माध्यम कार्ड बनाए गए हैं और इसके एवज में ग्रामीणों से उन्होंने 4 से 5 हजार रुपए वसूले गए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्रामीण ने ऑनलाइन पंजीयन के लिए इस कार्ड का प्रयोग किया। ऑनलाइन पंजीयन के दौरान पता चला कि उक्त कार्ड फर्जी और ग्रामीणों के साथ ठगी की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की सरपंच भले ही केसरबाई हों, लेकिन उनके स्थान पर पूरा कार्य उनका पति रामप्रकाश राजपूत कर रहा है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने लवकुशनगर जनपद पंचायत सीईओ हरीश केसरवानी से करते हुए सरपंच और उसके पति पर कार्रवाई की मांग की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9CjXafG via IFTTT

पति-पत्नी के बीच बचाव में गए युवक की पिटाई:महिला की भाई ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने जांच में लिया मामला

परासिया नगर में आज एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जहा पर परासिया के वार्ड क्रमांक एक में आपस में झगड़ रहे पति और पत्नी का बीच बचाव करने पहुचे एक युवक के साथ महिला के भाई ने मारपीट कर दी। इसके बाद युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परासिया के वार्ड क्रमांक एक ओझा मोहल्ले में फ़िल्टर प्लांट के समीप अनिल उईके रहता है। उसका पत्नी से विवाद हो रहा था। इस विवाद में पड़ोसी गोपाल धुर्वे बचाव के लिए पहुँचा। इससे अनिल उईके का साला हीरा नाराज़ हो गया। उसने गोपाल धुर्वे की डंडे से पिटाई कर दी। इस पिटाई में गोपाल के हाथ-पीठ में चोट आई। जबकि अनिल को गाल-चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने दोनों का मुलाहजा आज कराया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NWEvM5q via IFTTT

17 साल के युवक ने लगाई फांसी, मौत:आज सुबह होगा पीएम, कारण अज्ञात

रतलाम में 17 साल के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक का नाम कार्तिक पिता विनोद उमठ निवासी टाटा नगर है। घटना मंगलवार शाम की है। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह मृतक युवक का पीएम होगा। डीडी नगर पुलिस थाना मामले की जांच कर रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fWAPuOL via IFTTT

नाबालिग के रेपिस्ट को आजीवन कारावास:जुन्नारदेव न्यायालय ने सुनाई सजा, पीड़िता को 2 लाख देने के दिये निर्देश

नाबालिग का शोषण कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है, इस आरोपी को शेष प्राकृतकाल तक आजीवन कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित किया गया है, जबकि पीड़िता को प्रतिकर देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी में विशेष लोक अभियोजक श्रीमति गंगावती डेहरिया ने बताया कि वरुड़ महाराष्ट्र के अमरावती बस स्टैंड में एक पीड़िता घूमते हुए मिली, पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया और मेडिकल परीक्षण कराया तो पता चला कि वो सात माह की गर्भवती है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि नवेगांव के 22 वर्षीय आरोपी सिकनलाल पिता कम्मू धुर्वे नामक युवक उसे अपने साथ ले गया था और बलात्कार कर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच के लिए नवेगांव पुलिस के सुपुर्द किया, तत्कालीन निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को सुनवाई के लिए जुन्नारदेव के अपर सत्र न्यायाधीश की न्यायालय में प्रस्तुत किया था। तमाम साक्ष्यों, गवाहों के बयान सुनने के बाद दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी सिकनलाल धुर्वे को शेष प्रा...

उत्कृष्ट स्कूल में लगाई सेल, शिक्षक बने दुकानदार:जिसकी जो मर्जी वह उठा रहा था, स्कूल से लेने के बाद भी आए पैरेंट्स

रतलाम के डेलनपुर स्थित श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल से जप्त की गई स्कूल बुक्स, यूनिफॉर्म, बेल्ट, मोजे, ब्लेजर लेने 50 से अधिक पैरेंट्स सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल पहुंचे। कुछ पैरेंट्स तो ऐसे थे जिन्होंने पूर्व में यूनिफॉर्म ले चुके है वह भी दोबारा लेने आए। स्टाफ कम होने के कारण व्यवस्था भी गड़बड़ाई। जिसकी जो मर्जी वह उठा रहा था। बाद में विभाग के अधिकारियों को सख्त होना पड़ा। पहले दिन करीब 94 हजार की सामग्री शिक्षा विभाग ने बेची। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल से जब्त की गई सामग्री को एक तिहाई दामों में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बेची जा रही है। इसकी शुरूआत मंगलवार से हुई। पहला दिन होने व सामग्री बेचने में स्टाफ की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में अधिकारी पहुंचे और व्यवस्था को दुरस्त किया। कई पैरेंट्स के चेहरे पर खुशी थी। खुशी का कारण यह था कि जो कोर्स व यूनिफॉर्म स्कूल से उंचे दाम बताए थे वहीं सामग्री उसी रेट के एक तिहाई रेट पर उन्हें मिली। कई पैरेंट्स ऐसे थे जिन्होंने् पूर्व में यूनिफॉर्म, ब्लेजर व स्वेटर ले चुके है वह भी यहां पर दोबारा लेन...

सागर पुलिस ने गांजे से भरी कार पकड़ी:पुलिस देख भागे आरोपी, पीछाकर रसेना के पास कार को पकड़ा, 9.23 लाख का गांजा जब्त

सागर की महाराजपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात गांजे से भरी कार पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार से 61 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में पुलिस गांजा और कार जब्त कर थाने लाई। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात महाराजपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार में बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। कार देवरी की ओर से आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने बस स्टैंड के पास हाईवे पर चेकिंग लगाई। वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस देखकर रसेना की ओर भागी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। इसी दौरान कार में सवार आरोपी कार को ग्राम रसेना के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त किया। कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला। कार से 61 किलोग्राम गांजा जब्त किया तुलाई कराने पर कार से 61 किलोग्राम कीमती करीब 9.23 लाख रुपए बरामद हुआ। पुलिस ने कार और गांजा जब्त कर लिया है। महारा...

नर्मदा के आंचल में मिला 1दिन के नवजात का शव:डिलेवरी के बाद नवजात को नदी में फेंकने की आशंका, परिजन ढूंढ रही पुलिस

नर्मदापुरम में कोरी घाट पर सोमवार को दोपहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रहवासियों की सूचना पर काेतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को देखा। जो मृत था। जिसका नला भी कटा नहीं था। नवजात एक दिन का है। संभवत: डिलेवरी के बाद ही उसे नर्मदा नदी में फेंक दिया होगा। पुलिस के मुताबिक नवजात बच्चा है या बच्ची। यह कंफर्म नहीं हो पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अब नवजात को नदी में फेंकने वाले उसके परिजन व उसे जन्म देने वाली मां की तलाश कर रही है। एसआई सुरेश चौहान ने बताया कोरी घाट पर दोपहर में सूचना मिली कि नर्मदा नदी किनारे एक नवजात का शव पड़ा है। नवजात का जन्म 24 घंटे के ही अंदर हुआ है। नवजात को किसी ने फेंका है या कहीं से बहकर आया। यह अभी क्लियर नहीं हो पाया। इसका पता लगाया जा रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQk0vqW via IFTTT

कारम नदी में बहा किसान, मौत:पैर धोने गया था, फिसलने से हुआ हादसा

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जहांगीरपुरा में रविवार शाम को कारम नदी में पैर धोने गए किसान का पैर फिसल गया। जिससे वह तेज बहाव में बह गया। डूबने से किसान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार किसान श्रवण पिता सुखलाल (45) खेत से आकर पैर मिट्टी में होने से वजह से कारम नदी किनारे जाकर अपने हाथ पैर धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह कारम नदी के तेज बहाव में बह गया। बताया गया कि किसान करीब एक किलोमीटर तक बहता गया। इसी दौरान सात मात्रा मंदिर के पास कुछ ग्रामीणों ने बहता देख उसे पकड़ कर बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। इस समय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गुजरी के समीप कारम और सुक्कड़ नदी भी उफान पर है। इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aztG7Tq via IFTTT

निदान फाॅल में युवक डूबा:दोस्त बोले सब कुछ आंखों के सामने हुआ,एसडीआरईएफ की टीम ने किया रेस्कूय;कटनी से आया था युवक

रविवार की एसडीआरईएफ की टीम जब 8 साल के फरहान को हिरन नदी में तलाश कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली की निदान वाटर फाॅल में एक युवक गहरे पानी में डूब गया है। घटना करीब शाम पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी लगते ही एसडीआरईएफ की टीम फरहान के रेस्क्यू के साथ-साथ निदान फॉल पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तलाश किया गया। बताया जा रहा है कि युवक कटनी जिले का रहने वाला है और अपने दोस्तों के साथ जबलपुर निदान फॉल घूमने आया हुआ था, इसी दौरान अचानक ही तेज पानी का बहाव आ गया है और दोस्तों की नजरों के सामने ही वह पानी में बह गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को दिन भर एसड़ीआरईएफ के साथ स्थानीय गोताखोर जब शनिवार को नाले में बहे फरहान को तलाश कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली की कंटगी तहसील से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर निदान फॉल पर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है। तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और युवक को तलाश करना शुरू कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक युवक गोपी ठाकुर(18) अपने चार दोस्तों के साथ कटनी से जबलपुर आया था। जांच के दौरान पता चला कि गोपी कटन...

मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता:103 स्कूलों के 309 स्टूडेंट शामिल हुए, 6 सर्वश्रेष्ठ टीमो का चयन

मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता शनिवार को शहर के उत्कृष्ट स्कूल में हुई। प्रतियोगिता के लिए 133 स्कूलों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिसमें से 103 स्कूलों के 309 स्टूडेंट शामिल हुए। 6 सर्वश्रेष्ठ टीमो का चयन दूसरे चरण मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया। मल्टी मीडिया क्विज में विजेता टीम में प्रथम अग्रवाल विद्या मन्दिर रतलाम, द्वितीय होली फेमेली कान्वेट स्कूल बाजना, तृतीय समता शिक्षा निकेतन रतलाम रहा। उपविजेता टीम में प्रथम सीएम राईज स्कूल जावरा, द्वितीय शा.उमावि. ढिकवा, तृतीय शा. उमावि बर्डियागोयल रही। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं विशेष अतिथि रानी ठाकुर मप्र टूरिज्म बोर्ड रहे। स्वागत डीएटीसीसी सचिव अरुण कुमार पाठक एवं स्कूल प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा किया। चयनित 06 टीमो (18 विद्यार्थियो) में से जिले कि टॉप 03 विजयी टीम को मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की होटलो में 2 रात 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमो को 1 रात 2 दिन ठहरने का कूपन दिया। साथ ही प्रमाणपत्र तथा मेडल प्रदान किया। शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए । कार्यक्रम में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रत...

मुरैना में जमीनी विवाद में चली गोलियां:दोनों पक्षों की तरफ से एक-एक व्यक्ति घायल

मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वरवासिन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गई। गोलियां चलने पर दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति के गोली लगी है। एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी है, जिसका इलाज मुरैना जिला अस्पताल में चल रहा है तथा दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है जिसको ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की‌है। बता दें कि, मुरैना के वरवासिन गांव में सुगर सिंह तथा अमर सिंह दोनों एक ही परिवार के भाई हैं। जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है। जमीन के टुकड़े को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच में कई बार का सुनी हुई तथा मुंह बाद हो चुका था। दोनों तरफ से कई बार लाठियां तन चुकी थी लेकिन गोली तक नौबत नहीं आई थी। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच बंदूकें तन गई और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू होने लगी। इस गोलीबारी में सुघर सिंह की तरफ से मातादीन के गोली लगी है तथा अमर सिंह की तरफ से जोगेंद्र के गोली लगी है। घटना के बाद दोनों घायलो को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया वहां पर मातादीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गय...

5 साल की बच्ची से ऑटो ड्रायवर ने किया रेप:स्कूल आते जाते समय  करता था हरकत,पॉस्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस

इंदौर के जूनी इंदौर पुलिस ने एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप करने के मामले में एक ऑटो ड्रायवर के खिलाफ गंभीर धाराओें में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। जूनी इंदौर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निजी स्कूल में पढ़ाई करने वाली 5 साल की बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके ऑटो ड्रायवर कामेश के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि कामेश बच्ची को स्कूल से लाने और ले जाने का काम करता है। सुबह जब बच्ची घर से जाती है तो ऑटो खाली रहता है। वापस आने में ऑटो में 5 से 6 बच्चे होते है। 23 जुलाई को बेटी जब घर आई तो उसे दर्द हो रहा था। बच्ची से पूछने में उसने बताया कि जब वह ऑटो रिक्शा में अकेली होती है तो ऑटो वाले अकंल उसके कपड़ो मंे हाथ डालकर गलत हरकत करते है। इसके कारण उसे दर्द होता है। बच्ची की बात सुनकर उसकी मां घबरा गई। मामले में पति को जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर वरिष्ठ अफसरों को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BwlX6MV via IFTTT

घंटों इंतजार, फिर भी महिलाओं को नहीं मिल रहा इलाज:प्राइवेट अस्पताल रेफर करने का भी आरोप, सिविल सर्जन बोले- डॉक्टर्स की कमी, इसलिए परेशानी हो रही

शाजापुर जिला अस्पताल में बुधवार को महिलाएं इलाज के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करती रहीं, लेकिन अस्पताल में महिला डॉक्टरों के होने के बावजूद उन्हें परामर्श नहीं मिला। वहीं, सिविल सर्जन का कहना है कि महिला डॉक्टरों की कमी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाए तो व्यवस्था संचालित करने में दिक्कत नहीं आएगी। महिला मरीजों ने बताया कि वे सुबह 10.30 बजे जिला अस्पताल पहुंच गई थीं। इसके बाद 11 बजे महिला डॉक्टर आईं और उन्होंने परामर्श देना शुरू किया, भीड़ अधिक होने के बावजूद महिला डॉक्टर 12.30 बजे अपने कक्ष से बिना कुछ कहे चली गईं। जिनके इंतजार में दो बजे तक बैठना पड़ा। इसके बाद पता चला कि अब मैडम पांच बजे बाद या फिर अगले दिन परामर्श देंगी। महिलाओं ने बताया कि वह इलाज के लिए दो दिनों से अस्पताल आ रही हैं। लेकिन डॉक्टरों के देरी से आने और जल्दी चले जाने से इलाज नहीं हो पा रहा है। नवजात बच्चों को किया जा रहा रेफर उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई है, जिसमें वर्षों से बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज किय...

बिजली कंपनी अधिकारी के साथ मारपीट का मामला:पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा थाना सबलगढ़ जिला मुरैना के ग्राम मांगरौल में शनिवार को बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर जानलेवा हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने पर थाना सबलगढ़ में 6 नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि, कंपनी कार्यक्षेत्र के मुरैना वृत्त अंतर्गत जेम्स जयंत लाकरा, उप महाप्रबंधक सतर्कता, मुरैना द्वारा परीक्षण सहायक एवं सुरक्षा सैनिक सहित ग्राम मांगरौल में बिजली चोरी चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। इस दौरान मांगरौल निवासी रामरज यादव, कदम सिंह रावत, विकास रावत, विनोद रावत, बदनसिंह रावत, दिलीप रावत सहित अन्य अज्ञात आधा दर्जन से अधिक आरोपियों द्वारा बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही, अभद्र व्यवहार तथा मारपीट की गई थी। कंपनी द्वारा घटना के तुरंत बाद थाना सबलगढ़ में आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। थाना सबलगढ़ द्वारा आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 121(1), 132, 296, 351(1), 3(5) तथा अनुसूचित जा...

सावन के पहले सोमवार बाबा बटेश्वर का विशेष श्रृंगार:मन महेश रूप में दिए दर्शन, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन

भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट द्वारा श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बाबा बटेश्वर का श्रृंगार मन महेश स्वरूप में किया गया। समिति के सदस्य संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि सोमवार प्रातः काल नियमित एवं समिति के संकल्पित सेवादारों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे से श्रृंगार रात्रि, 8 बजे महा आरती, भजन संध्या, महामृत्युंजय जाप एवं मध्य रात्रि में शयन आरती संपन्न हुई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DuGEhpJ via IFTTT

​​​​​​​मेरा दम घुटने लगा, थोड़ी देर होती तो मर जाती..:रीवा में महिलाओं पर उड़ेल दी मुरम, पीड़ित बोलीं-वे धमकी दे रहे, जिंदा नहीं छोड़ेंगे

'मुझे पूरा मुरम में दफन कर दिया। मैं नाक तक मुरम के ढेर में दब गई। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अगर 5 मिनट के अंदर मुझे नहीं निकाला जाता तो दम घुट जाता और मैं मर जाती। दो घंटे बाद होश आया था। पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। घर से निकलने में भी डर लग रहा है। जिंदा दफन करने की कोशिश के बाद भी हमें धमकी दी गई है। वो हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे।' ये कहना है ममता पांडेय नाम की उस महिला का। जिस पर रविवार को रीवा के गंगेव चौकी गांव में रास्ता बनाने के विवाद में डंपर वाले ने मुरम पलट दी। ममता के साथ ही आशा पांडेय भी मुरम में दब गई थी। ग्रामीणों ने फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं सिलेसिलेवार पूरा मामला.. दो महिलाओं पर पलट दी मुरम रीवा में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश की। आरोपियों ने हाइवा से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससें एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। इसमें एक महिला बेहोश हो गई थी। दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन का विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। ...

हजार बिस्तर अस्पताल मे मारपीट:डॉक्टरों ने मरीज, अटेंडेंट और परिजन को बेरहमी से पीटा, महिलाओं को भी नही बख्शा

ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर के अस्पताल में रविवार रात को एक बार फिर मरीज और उसके परिजन से मारपीट की गई है। मरीज का आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने उन पर जमकर लात घूसे बरसाए और बेरहमी से मारपीट की है। डॉक्टरों ने मारपीट के दौरान परिवार के एक सदस्य जो रिटायर्ड आर्मी मैन है और महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। उधर डॉक्टर का कहना है कि उनके साथ मरीज के साथ आए लोगों ने मारपीट की है। हमलावरों ने एक डॉक्टर का सिफ फाड़ दिया। मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष कंपू थाने पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप लगाए। रात 11 बजे तक मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस दोनों पक्षों पर एक्शन ले रही है। भिंड के बरोह थाना क्षेत्र के अमृतपुरा निवासी उमेश सिंह बीमारी के चलते पिछले तीन दिन से हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उसे तृतीय तल पर स्थित सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने के लिए चिकित्सकों ने रविवार को कहा। इस पर परिजन उमेश को रविवार की शाम करीब 5 बजे सामान्य वार्ड में लेकर पहुंचे। उमेश के परिजन का आरोप है कि वार्ड में जगह नहीं ...

रीवा में हिंदू संगठनों ने चक्का जाम किया:बोले-फिर मिला गाय का कटा सिर,भावनाओं से हो रहा खिलवाड़

रीवा में शनिवार रात हिंदू संगठनों ने अस्पताल चौराहे में चक्का जाम कर दिया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया। हिंदू संगठनों के मुताबिक गाय का कटा हुआ सिर सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के पीछे नारायण टंकी के पास नाले के अंदर बोरी में पड़ा मिला है। जिसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने चक्का जाम करते हुए कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के लोग शामिल रहे। घटना के संबंध में विश्व हिंदू परिषद् के जिला मंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाय की निर्मम हत्या कर कटा हुआ सिर नाले में फेंका गया है। जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस तरह की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जहां हम गौ माता की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। पुलिस विभाग के लोगों ने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हंगामा बढ़ता देख सीएसपी रितु उपाध्याय मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मामले की ज...

ज़मीन पर सो रहे भाई बहन को साँप ने काटा:चौरई के धनोरा गोसाईं की घटना, अस्पताल में इलाज के दौरान बहन ने तोड़ा दम,भाई की हालत गम्भीर

चौरई के ग्राम धनौरा गोसांई में जमीन पर मां के साथ सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बहन की मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर अवस्था में नागपुर रिफर किया गया है। जानकारी में पुलिस ने बताया कि धनौरा गोसांई निवासी आठ वर्षीय कुमारी रानी पिता सनीत चंद्रवंशी अपने भाई 11 वर्षीय राम के साथ जमीन पर बिस्तर डालकर मां के साथ सो रहे थे। इसी बीच बीती रात दोनों को सांप ने डस लिया, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार के दिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रानी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राम की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर सघन उपचार के लिए रिफर किया गया है। उधर रानी के शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rUceosp via IFTTT

मुरैना के जौरा में लोकायुक्त की कार्रवाई:10 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए पटवारी पकड़ा

मुरैना के जौरा में लोकायुक्त ने एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी जौरा में किसान से इंदिरा दृष्टि एवं नामांतरण का कार्य करने के बदले में रिश्वत मांग रहा था। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम की है। लोकायुक्त की नगर निरीक्षक रानी लता नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया है कि जोरा तहसील के सियारू हल्के पर पदस्थ पटवारी सुजान सिंह की एक शिकायत लिखित रूप से किसान रघुवीर टैगोर जाटव ने की थी। उसने कहा था कि उक्त पटवारी मुझे नामांतरण एवं इंदिरा दृष्टि कार्य के लिए कई महीने से चक्कर लगवा रहा है तथा उससे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। 10 हजार रुपए में काम करने को हुआ तैयार किसान ने उनको बताया कि जैसे तैसे वह पटवारी 10 हजार रुपए में में मेरा काम करने के लिए तैयार हुआ है। लोकायुक्त द्वारा किसान के 10 हजार रुपयों पर केमिकल लगाकर उसको दे दिए गए। 19 जुलाई को दोपहर में किसान रघुवर जाटव ने जोरा तहसील जाकर पटवारी को केमिकल युक्त 10 हजार रुपए दे दिए। रूपयों को लेकर पटवारी एक निजी वाहन से बैठकर जोरा से मुरैना के लिए रवाना हुआ। लोकायुक्त की टीम लगातार पटवारी के पीछे थी। टीम ...

मरीज की मौत के बाद एप्पल हॉस्पिटल में हंगामा:सीने में दर्द के कारण एडमिट किया था; परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

भंवरकुआ स्थित एप्पल हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद उसके परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई है। इसके मद्देनजर वहां पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को संभाला। मामला दिनेश मौर्य (58) निवासी गणेश नगर का है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस पर परिवार ने पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया। फिर शुक्रवार वहां से एप्पल हॉस्पिटल रैफर किया। यहां पसीना आने के साथ उन्हें सीने में बहुत दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने परीक्षण कर बताया कि स्टेंट डालना होगा। फिर ऑपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन ने हंगामा किया। परिजन का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना एंजियोग्राफी के स्टेंट डाल दिया। इससे मरीज की हालत बिगड़ी और कुछ ही मिनट में मौत हो गई। दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। हंगामे को देखते हुए वहां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। from मध्य...

स्प्रिंगडेल्स स्कूल का स्थापना दिवस मनाया

नर्मदापुरम| स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पीके चटर्जी चेयरमैन संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, प्रोनोती चटर्जी डायरेक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण जनरल मैनेजर सोनल सोखी ने दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। निदेशक डॉ. आशीष चटर्जी ने कहा विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा को समर्पित है। वाइस प्रिंसिपल लक्ष्मी पलोहिया ने आभार प्रकट किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x0WEYXC via IFTTT

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत:जुन्नारदेव के पोहा ढाना कि हुई घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच

जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सांगा के पोहाढाना में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई है, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजकुमार भोपा पिता सादेलाल भोपा उम्र 22 ग्राम बिजोरी कोहापुरढाना खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक मौसम बना और बारिश होने लगी जिसके चलते राजकुमार एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया तभी तेज गड़गड़ाहट के बाद आकाशीय बिजली इस पेड़ पर गिर गई । जहां बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hlH69rg via IFTTT

नर्मदा नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत:घाट पर स्नान-पूजा न करने की सलाह, एकादशी पर दीपदान नहीं कर पाएं श्रद्धालु

नर्मदापुरम में सेठानी घाट के सामने और आसपास पिछले 4-5 दिनों से मगरमच्छ (क्रोकोडाइल) दिखाई दे रहा है। जिससे अब सेठानी घाट पर लोगों में दहशत, खौफ का माहौल है। नर्मदा नदी में स्नान करने वालों की संख्या में कमी आ गई है। घाट पर होमगार्ड के अलावा फॉरेस्ट के अमले ने डेरा डाल दिया है। सुबह से शाम तक वन विभाग के डिप्टी और फॉरेस्ट गार्ड सेठानी घाट पर ड्यूटी कर रहे। वन विभाग की तरफ से जगह-जगह मगरमच्छ से सावधानी के लिए बैनर-फ्लेक्स लगाएं गए। जिसमें लोगों को सलाह दी कि “नदी में मगरमच्छ होने से घाट पर स्नान व पूजा नहीं करें।” बुधवार को देवशयनी एकादशी थी। लेकिन मगरमच्छ की दहशत के कारण कई श्रद्धालु मां नर्मदा में दीपदान व पूजन नहीं कर सकें। बुधवार दोपहर 3 बजे फॉरेस्ट कर्मियों ने यह बैनर लगाएं है। एक दिन पहले मंगलवार को मगरमच्छ होने जानकारी होने से स्थानीय लोग तो किनारे पर नहीं पहुंच रहे। दूसरे शहरों से आने वाले लोग अंजान होने से नर्मदा किनारे पर स्नान और पूजन-पाठ दोनों कर रहे है। ऐसे में बड़ी घटना हो सकती है। नर्मदा नदी में सेठानी घाट पर ऐसा पहली बार है जब पानी में मगर (क्रोकोडाइल) दिखाई दे रहा है। ऐसी...

नर्मदापुरम में पटवारी की मौत मामले की जांच अधुरी:बयान देने नहीं पहुंचे कोई पटवारी, पदाधिकारी बोले, जारी रहेंगी हड़ताल

नर्मदापुरम जिले के पटवारी स्वर्गीय प्रवीण मेहरा को न्याय दिलाने और पिपरिया एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर पटवारी संघ की हड़ताल जारी है। गुरुवार को भी पटवारी संघ हड़ताल पर रहेगा। इधर पटवारी संघ द्वारा 10 जुलाई को कलेक्टर सोनिया मीना को पटवारी प्रवीण मेहरा की मौत के संबंध में दिए ज्ञापन की जांच जिला प्रशासन ने कराई। अपर कलेक्टर डीके सिंह, संयुक्त कलेक्टर अनिल कुमार जैन एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर ने जांच की। बुधवार को सभी सम्बंधित पटवारियों को समिति द्वारा जांच में अपने कथन देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई भी पटवारी उपस्थित नहीं हुआ। जिससे जांच अधुरी रह गई। अपर कलेक्टर डीके सिंह ने बताया जांच जारी है। सभी पक्षों के कथन, साक्ष्य, दस्तावेजों के परीक्षण बाद ही निर्णय लिया जाना संभव है। उन्होंने पटवारी हड़ताल के कारण जनता को हुई असुविधा पर खेद प्रकट करते हुए, सभी पटवारियों को तत्काल कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देष दिए। लेकिन नर्मदापुरम में पटवारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष अंजु नारोलिया का कहना है कि हमारी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। गुरुवार को भी सभी पटवारी हड़त...

ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान:स्कूल परिसर में खड़ी बसों में देखे फस्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी बिंडो, स्पीड गवर्नर, जीपीएस उपकरण

भिंड की ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों के संचालन में सुधार कराए जाने को लेकर चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के तहत अब ट्रैफिक पुलिस स्कूल प्रसार में ही पहुंचेगी और यहां पर खड़ी बसों की फिटनेस से लेकर स्पीड गवर्नर फर्स्ट एड बॉक्स इमरजेंसी विंडो जीपीएस सिस्टम पैनिक बटन समेत तकनीकी की जांच करेगी। ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव ने यह अभियान मंगलवार से शुरू किया हुआ है इस अभियान के तहत सबसे पहले भिंड शहर के सिटी सेंट्रल स्कूल के वाहनों को चेक किए गए। सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन से छात्रों के आवागमन के लिए संचालित होने वाहनों की लिस्ट मांगी गई है प्रत्येक लिस्ट के रूट की जानकारी ली गई है और प्रत्येक रूट पर चलने वाली बसों की फिटनेस चेकिंग को लेकर स्वयं निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक दस्तावेजों को चेक किया। बेसन के अंदर ट्रैफिक पुलिस ने अग्निशमन यंत्र,फर्स्ट एड बॉक्स,स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन,जीपीएस सिस्टम,कैमरे, आपातकालीन द्वार आदि भी चेक किये। स्कूल संचालक,समस्त ड्राइवर एवम परिचालकों की मीटिंग लेकर भी स्कूली ...

झूलेलाल चालीहा महोत्सव का शुभारंभ:कथावाचक मुकेश महाराज, हीरो हिंदू, राजकुमार वाधवानी सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी शामिल

संतनगर के बर्तन बाजार स्थित मंदिर परिसर में झूलेलाल चालीहा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से किया गया। झूलेलाल कल्याण मंडल के तत्वावधान में चालीहा उत्सव 40 दिनों तक चलेगा। जिसमें राजकुमार वाधवानी के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर में प्रतिदिन पूजा अर्चना और आरती पल्लव किया जाएगा। इस मौके पर कथावाचक मुकेश महाराज और हीरो हिंदु सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी महोत्सव में शामिल हुए । चालीहा साहब सिंधु संस्कृति, सभ्यता के साथ प्रेम भाईचारे तथा एकता का प्रतीक है। जो देश की खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि अच्छी फसल एवं मनोकामना पूर्ण करने हेतु 40 दिनों का उपवास धारण कर मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत, संगीत, आरती, भजन, बहिराणे साहिब की पूजा, छेतज डांडिया एवं मनोकामना पूर्ण करने हेतु सामूहिक प्रार्थना की जाती है। यहां बता दें कि सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल के चालीहे साहिब का शुभारंभ संत नगर में अनेक स्थानों पर 16 जुलाई मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iUKItSh via IFTTT

शराब के नशे में युवक ने सांप को पकड़ा:तीन बार काटा फिर भी बाजार में लेकर घूमता रहा, घबराहट होने पर भर्ती करवाया

राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में एक शराबी युवक को लोग मना करते रहे और वह सांप को पकड़कर घूमता रहा। सांप ने युवक को तीन बार काटा फिर भी नशे की धुन में युवक सांप पकड़ने की कोशिश करता रहा। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। चक्कर आने पर गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सर्प मित्र को बुलाकर सांप को जंगल में छोड़ा गया। वहीं स्थिति बिगड़ने पर सर्पदंश के शिकार शराबी को बेहोशी की हालत राजगढ़ रेफर किया गया है। घटना सोमवार को छापीहेड़ा के खरली मोहल्ला की है। जहां शराब के नशे में सिद्धनाथ पिता आत्माराम वर्मा (25) को बारिश के कारण बाहर आया एक सांप दिखा। नशे की हालत में युवक को सांप पकड़ने की धून सवार हो गई। इसी दौरान लोगों ने देखा तो उसे मना किया पर युवक नहीं माना। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छटपटाते सांप ने युवक को तीन बार काट लिया। ग्रामीणों ने इतनी ही देर में सर्प मित्र के नाम से पहचाने जाने वाले गोविंद नामदेव को बुलाया। इसी दौरान बेहोश होने पर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापीहेड़ा में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा...

LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश:गुना में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत; पारदी समाज की महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश

गुना में रविवार रात को पारदी समाज की महिलाओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दरअसल, डकैती के एक मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा था। इनमें से एक आरोपी की रविवार देर रात पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पारदी समाज की महिलाएं जिला अस्पताल पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की भी कोशिश की। पारदी समाज की महिलाओं का कहना है कि यहां पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। भोपाल में ही पोस्टमार्टम कराएंगे। उमरी इलाके में हुई एक डकैती के मामले में पुलिस ने संदिग्ध देव पारदी और गंगू पारदी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इनमें से देव पारदी की मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल लाए थे। जहां हंगामा हो गया। फिलहाल जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। ASP मान सिंह ठाकुर समेत कई थानों का पुलिस बल यहां बुलाया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BA3eW1t via IFTTT

शेयर ट्रेडिंग टिप्स के नाम पर 3 लाख ठगे:बातों में उलझाकर महिला से 40 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए

जिले में रविवार को तीन साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए। पहले दो मामले शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए शेयर व आईपीओ ट्रेडिंग के हैं। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले ऋषभ जैन व अनुपम जैन के साथ करीब तीन लाख का फ्रॉड हुआ। मामले में कोतवाली पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। वहीं तीसरे मामले में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 40 हजार की ठगी की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ जैन और अनुपान जैन ने व्हाट्सएप के जरिए एडवांस इन्वेस्टर ग्रुप में जुड़े थे। जहां इन्हें शेयर ट्रेडिंग के टिप्स दिए जाते हैं। इसी ग्रुप के जरिए इन्हें एक लिंक देकर एकाउंट खुलवाया गया और झांसे में लेते हुए उसमें रुपए इन्वेस्ट करवाए। दोनों ने विश्वास जताते हुए पिछले छह माह में लाखों रुपए इन्वेस्ट कर दिए। शुरुआत में लेनदेन हुआ फ्रॉड कम्पनी ने थोड़ा लाभ देकर बड़ा आईपीओ के जरिए बड़ा इन्वेस्ट करवा लिया। इसके बाद कंपनी के कस्टमर केयर और अन्य लोगों ने फोन बंद आने लगे। पता चला कि उनके साथ करीब 3 लाख की साइबर ठगी हुई है। इसी तरह तीसरे मामले में पिपलियमण्डी निवासी महिला सुनीता शर्मा को एक अनजान फोन कॉल आया बातों म...

रतलाम सर्किल जेल पहुंचे डीजी:कैदियों के खानपान से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखी, प्रस्तावित नवीन जेल की जगह देखने गए

जेल महानिदेशक जीपी सिंह शनिवार को दो दिन के प्रवास पर रतलाम पहुंचे। उन्होंने बिबडोद रोड पर ग्राम रामपुरिया में 1500 बंदियों की प्रस्तावित नवीन जेल के लिए हेतु आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। जेल में पहुंच मुलाकात के लिए आए बंदियों के परिजनों से पूछताछ की। जेल की विभिन्न शाखाओं की जानकारी लेते हुए रिकार्ड का अवलोकन किया। महानिदेशक ने जेल, अस्पताल और नशामुक्ति वार्ड में भर्ती बंदियों के उपचार, नशे की लत से ग्रस्त बंदियों से उनके नशे की लत लगने के परिवेश की जानकारी प्राप्त की। आर्ट ऑफ लिविंग के 3 बैच में शामिल बंदियों से संस्मरण सुने। सजायाफ्ता और हवालाती बंदियों की परेड देखी। उनकी समस्यायें सुनी। भोजनशाला में बंदियों के लिए निर्मित भोजन को देखा। बंदियों के इंनकमिंग, टेलीफोन बूथ भी देखे। इस दौरान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेल चिकित्सक डॉ. गौरव आशीष, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। जेल महानिदेशक सिंह ने ईसीजी मशीन, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम देने को कहा। शीघ्र ही रतलाम सर्किल की समस्त जेलों पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाने के लिए निर्देशित किया। from मध्य प्रदेश...

युवक ने प्रेमिका के प्यार में मारी गोली:उधर प्रेमिका की डोली उठी, इधर युवक की लाश

मुरैना के जौरा में एक युवक ने अपनी छाती में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक एक लड़की से प्रेम करता था तथा उससे शादी करना चाहता था। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। शुक्रवार को उसकी विदाई थी। विदाई वाले दिन ही उसमें अपनी छाती में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की है। बता दे कि मृतक, बॉबी धोबी, पुत्र नरेश राजक, उम्र 20 वर्ष, जौरा क्षेत्र के रूनीपुर रोड स्थित बिजली घर के पास रहता था। वह एक लड़की से बेहताशा प्रेम करता था। लड़की की घरवाले अपनी बेटी की शादी उसके साथ करने के लिए तैयार नहीं थे। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। गुरुवार को उसकी बारात आई थी। शुक्रवार को उसकी विदा हो गई। यह बात लड़के को नागौर गुजरी और उसने भावना के आवेश में आकर अपने घर में कट्टे से अपनी छाती में गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई मजदूरी करता, पिता रिक्शा चलाता मृतक बॉबी धोबी के पिता नरेश राजक रिक्शा चलाते हैं। उसका बड़ा भाई रिंकू केरल में मजदूरी करता है। उसकी दो बहने हैं जिनका नाम चीन तथा आरती है। इन सब की परवाह किए बिना उसने अपने जीवन लीला समाप...

मोहर्रम पर्व के शांति पूर्ण आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

भास्कर संवाददाता | आगर मालवा आगामी मोहर्रम पर्व के शांति पूर्ण आयोजन के संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में समाजजनों, संबंधित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों तथा मोहर्रम कमेटियों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मोहर्रम पर्व के दौरान चौकी धुलाई के कार्यक्रम तथा ताजिया निकालने के सभी स्थानों और मार्ग का एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा तथा थाना प्रभारी कोतवाली आगर अनिल मालवीय ने भ्रमण किया। मोहर्रम कमेटियों तथा आयोजन कर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में एएसपी निशा रेड्डी, एसडीएम सर्वेश यादव, सीएमओ पवन कुमार फूलफकीर, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाह, डीएसपी लाइन रघुनाथ खातरकर, मोहर्रम कमेटी के सदस्य, वॉलेंटियर, थाना प्रभारी कोतवाली आगर अनिल मालवीय, रक्षित निरीक्षक सपना परमार, थाना प्रभारी यातायात प्रेम किशोर व्यास, सूबेदार यातायात जगदीश यादव सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक ...

कीटनाशक ने ली 2 की जान:चौरई और अमरवाड़ा में एक बुजुर्ग और एक किशोर की हुई मौत

खरीफ सीजन में कीटनाशक का छिड़काव करना लोगों के लिए आफत का सबब बनने लगा है, आज कीटनाशक के छिड़काव करने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला चौरई थाने अंतर्गत सामने आया, तो दूसरी घटना अमरवाड़ा में सामने आई। चौरई थाना क्षेत्र के चंदनवाड़ा गांव के रहने वाले कारू धुर्वे की कीटनाशक छिडक़ाव के दौरान गंभीर हो गया। इसके बाद जिला अस्पताल में गुरूवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी मुताबिक कारू पिता किसनलाल धुर्वे उम्र 53 साल चंदनवाड़ा गांव का रहने वाला है। बुधवार को वह खेत में लगी फसल में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव कर रहा था। इस दौरान कीटनाशक उसके मुंह और नाक से शरीर के अंदर चला गया। घर आने के बाद उसे उल्टियां होने लगी। हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कीटनाशक से किशोर की मौत इधर एक और अन्य मामले में अमरवाड़ा सेजा के रहने वाले प्रेम पिता सुनील वर्मा उम्र 16 ...

क्लैट के रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से शुरू

सिटी रिपोर्टर }ग्वालियर | कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से क्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट इस साल क्लैट देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्लैट 1 दिसंबर को होगा। टेस्ट पेपर एक ही शिफ्ट में होगा। इसके माध्यम से कैंडिडेट्स यूजी और पीजी दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों से पास हो। आरक्षित श्रेणी के लिए ये 40 परसेंट अंक रखे हैं। जो कैंडिडेट्स इस साल 12वीं की परीक्षा देंगे, वे भी क्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 4 हजार रुपए फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के लिए 3500 रुपए फीस निर्धारित की गई है। इसके बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर इसकी कॉपी साथ में रखनी होगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UYIGt5D via IFTTT

सागर में बाइक से गिरी महिला, मौत:भांजे की शादी में शामिल होने जा रही थी, चलती बाइक से गिरी

सागर के महराजपुर थाना क्षेत्र में चलती बाइक से महिला गिर गई। इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएमसी रैफर कर दिया गया। बीएमसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर जिले के ग्राम गुड़वारा निवासी हरिबाई पति रेर सिंह साहू उम्र 45 साल अपने बेटे सोनू के साथ बुधवार को बाइक से देवरी ननंद के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान महराजपुर के पास वह चलती बाइक से गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिन्हें राहगीरों की मदद से देवरी अस्पताल में भर्ती किया। जहां से डाक्टरों ने बीएमसी रैफर कर दिया। बीएमसी ले जाते समय रास्ते हरीबाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FH2pjCx via IFTTT

सागर में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत:ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, ट्रक के नीचे फंसी बाइक

सागर में बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सांई की रसोई होटल के पास मंगलवार की देर रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार बंडा से सागर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक टीएस 03 यूसी 0789 के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर सांई की रसोई होटल के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएल 2421 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। वहीं बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 25 से 30 साल है। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वहीं शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में ट्रक को जब्त कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XjyE1Wf via IFT...

ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नर्मदापुरम कलेक्टर ने दी चेतावनी:समय पर काम नहीं हुआ तो टेंडर होगा निरस्त

नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने मंगलवार को खोजनपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कर्मचारी से ट्रेंचिग ग्राउंड पर कचरे के उचित प्रबंधन एवं उसको विंड रौस करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने उक्त कंपनी को तय समय सीमा के भीतर कचरे की प्रोसेसिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो अधिक मशीनरी एवं श्रमिकों की मात्रा को बढ़ा कर उक्त कार्य करें। कलेक्टर ने कहा है कि कचरा प्रबंधन शहर का प्रमुख मुद्दा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। समय पर काम नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर टेंडर निरस्त भी किए जा सकता हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर असवन राम चिरामन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sA0NRWp via IFTTT

तालाब किनारे लगाए 1100 पौधे

डबलचौकी | ग्राम पंचायत खंडेल के तत्वाधान में रोटरी क्लब लाइंस क्लब एवं मिताशा फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम खराडिया के तालाब में 1100 पौधे रोपे गए। 20 साल पहले जिस तालाब से गांव के ग्रामीण पीने के पानी का उपयोग करते थे, धीरे-धीरे उसमें व्याप्त गंदगी एवं तालाब के सूखने पर जाग्रत हुए ग्रामीणों ने तालाब का गहरीकरण किया एवं उसके आसपास पौधारोपण के साथ तालाब को पूर्ण जीवित करने का संकल्प लेकर 1100 पौधे लगाए। संस्था के पूर्व कलेक्टर सीबी सिंह, पूर्व अपर कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव, अनीश मलिक की उपस्थिति में सरपंच अनमोल मुकेश चौहान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री धनसिंह चौहान, राधेश्याम दांगी, दिलीपसिंह, रघुनाथ दांगी, रमन बैरागी आदि उपस्थित थे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NdpJ1a4 via IFTTT

मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर से मांगा जवाब:हाई स्कूल में सरपंच ने लगाया था ताला, खजूरी देवड़ा गांव का मामला

2 दिन पहले (शनिवार) खजूरी देवड़ा गांव के हाई स्कूल में सरपंच ने ताला डाल दिया था। सोमवार को इस मामले का संज्ञान मप्र मानवाधिकार आयोग ने लिया है। आयोग ने रतलाम कलेक्टर से 1 महीने में जवाब मांगा है। आयोग ने अपने पत्र में कहा कि खजूरी देवड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल में 200 से अधिक बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। लेकिन इनको पढ़ाने के लिए यहां केवल एक ही टीचर है। स्कूल में गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। टीचरों की कमी की शिकायत कई बार की गई। लेकिन मामले में न तो शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने। आयोग ने बच्चों के शिक्षा से जुड़े मौलिक अधिकारों का संरक्षण करने के संबंध में प्रतिवेदन मांगा है। स्कूल में टीचर नहीं होने से सरपंच ने लगाया था ताला सरपंच प्रेमलता ईश्वर परमार ने शनिवार को कहा था कि स्कूल में शिक्षक नहीं होने से बच्चे शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। 2011 से स्कूल में स्थायी तौर पर शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। 2012 से 2020 तक एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चला है। वहीं 2020 से जून 2024 तक भी कोई स्थायी शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया। 2023 में भी स्कूल प्रभारी शिक्षक के भरोसे ही च...

गुरुद्वारे के सेवादार के घर चोरी:अलमारी का ताला तोड़कर जेवर-नकदी ले गए, घर पर सोता रहा मालिक का बेटा

ग्वालियर में मालिक का बेटा सोता रहा और चोर घर में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे और अलमारी के ताले चटकाकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने सहित नकदी समेट ले गए। घटना मोहना थाना क्षेत्र के पुराने थाने के पास की है। घटना का पता सुबह चला जब घर मालिक की नींद खुली तो ताले टूटे थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बादअज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र के पुराने थाने के पास रहने वाले गुरूनाम सिंह गुरूद्वारे के सेवादार है और कुछ दिन पहले श्योपुर गए थे। वहीं उनकी पत्नी धर्मयात्रा पर गई थी और घर की देखरेख के लिए बेटा जसप्रीत को छोड़ गए थे। बीती रात खाना खाने के बाद जसप्रीत अपने कमरे में सो गया था। इसी बीच चोरों ने सेंध लगाकर धावा बोला और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व गहने पार कर दिए। घटना का पता सुबह चला जब जसप्रीत की नीद खुली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज क...

फल व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत:रात को शादी समारोह से लौटा था, सुबह दरवाजे की चौखट पर लटका मिला शव

ग्वालियर में शनिवार सुबह एक फल व्यवसायी दरवाजे की चौखट के रोशनदान से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। व्यवसायी की मौत पर परिजन ने हत्या का संदेह व्यक्त किया है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के मेजर कॉलोनी में शनिवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मर्ग कायम कर मौत के हालातों की जांच शुरू कर दी है। हजीरा थाना क्षेत्र के मेजर कॉलोनी निवासी बृजकिशोर पुत्र प्रभुदयाल राठौर फल व्यवसायी है। शुक्रवार रात उनकी बुआ के यहां पर शादी का कार्यक्रम था। जिसमें वह पत्नी और बच्चों को लेकर बुआ के घर पर गया था। देर रात घर जाने के लिए निकला था। सुबह जब मकान मालिक जागा तो बृजकिशेार अपने कमरे के दरवाजे के बाहर लगे रोशनदान पर केबल के फंदे से लटका हुआ था। जबकि कमरे का लॉक लगा था। तुरंत ही मकान मालिक ने बृजकिशोर के परिजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन ने जताई हत्या की आशंका मृतक के परिजन का कहना था कि जिस तरह से बृजकिशोर ...

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द महाराज पहुंचे झरनेश्वर मंदिर:कहा-अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सनातन धर्म के लिए कर रहा सराहनीय कार्य

द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज शुक्रवार को भोपाल प्रवास पर झरनेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत किया। महाराज ने भी प्रतिनिधि मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा सनातन धर्म के लिए किया जा रहा पुनीत कार्य सराहनीय है। एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए जो भी मार्गदर्शन रहेगा उसके लिए वह सहयोग करते रहेंगे । प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने शंकराचार्य स्वामी से सनातन धर्म के लिए संरक्षण और प्रसार के बारे में चर्चा की। उन्होंने सनातन धर्म पर की जा रही टीका टिप्पणियों के बारे में शंकराचार्य से मार्गदर्शन लिया। मिश्रा ने कहा कि समाज हमेशा से सनातन धर्म के प्रति समर्पित संगठन है और आगे भी जगतगुरु के मार्गदर्शन में सनातन धर्म के बारे में लोगों को जागरूक करने एवं सनातन धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक पीसी शर्मा,समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र मिश्रा, प्रत्युष त्रिपा...

सागर के मेहर में उल्टी-दस्त से 70लोगों की तबीयत बिगड़ी:गांव में तैनात की डॉक्टरों की टीम, पानी के सेंपल लिए, अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत स्थिर

सागर के झांसी-सागर रोड पर स्थित मेहर गांव में उल्टी-दस्त से 70 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी गई। टीम देर रात तक गांव में मरीजों का उपचार करती रही। वहीं पीएचई विभाग की टीम गांव भेजी गई। टीम ने गांव में पानी के सैंपल लिए हैं जो जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दरअसल, सागर की नरयावली विधानसभा की ग्राम पंचायत मेहर के आदिवासी मोहल्ला, रविदास वार्ड और ऊपर टोला क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। देखते ही देखते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। कुछ लोगों की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवार के लोग मरीजों को बांदरी अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कुछ मरीज भाग्योदय अस्पताल में भर्ती हुए हैं। एक ही गांव से उल्टी-दस्त की शिकायत वाले लगातार मरीज आने पर जिला प्रशासन हरकत में आया। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजा गया। टीम गांव में रात रुकी और मरीजों की निगर...

महिला से इलाज के नाम पर किया दुष्कर्म:वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार मोहखेड़ के सिमरिया का मामला

महिला से इलाज के नाम पर किया दुष्कर्मवीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तारमोहखेड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,जिसमें कथित आरोपी के द्वारा पहले इलाज के बहाने महिला को कमरे में बुलाया गया फिर उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया । यहां तक कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बना लिया इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोहखेड़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिकसिमरिया में रहने वाला लाल सिंह महोबे देसी इलाज करता था। जिसके चलते क्षेत्र की एक महिला अपनी शारीरिक समस्या को लेकर उस दवा लेने के लिए गई थी। महिला की माने तो आरोपी ने उसे अकेले में बुलाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला का वीडियो बना लिया। बाद में महिला को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए वह ₹50000 की डिमांड करने लगा, इसके बाद महिला ने उसे ₹50000 भी दे दिए। बाद में उसकी डिमांड बढ़ने लगी तो महिला ने आज हिम्मत कर अपने पति को बताया इसके बाद पति के साथ वह थाने...

ग्वालियर में हाथरस वाले बाबा का आश्रम, पुलिस की दबिश:आश्रम में बाबा का नाम रंग से पोता, 10 मई को आए थे आखिरी बार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ हादसे में 122 लोगों की मौत के बाद से भोले बाबा उर्फ सूरज पाल पूरे देश में चर्चित हो गया है। बाबा अभी फरार है, लेकिन बाबा के जहां भी आश्रम हैं वहां उनकी तलाश की जा रहा है। भोले बाबा का एक आश्रम ग्वालियर में तिघरा रोड पर है। यहां जब दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो बाबा के सेवादार उनके नाम पर सफेद रंग पोतते नजर आए। सत्संग मंच पर जहां बाबा का बैनर लगा था उस एरिया को कपड़े से ढक दिया गया। इतना ही नहीं सेवादार यह तक कह रहे हैं कि यह आश्रम बाबा का नहीं है। वो तो बाबा ने किराए पर लिया था। 10 मई को आखिरी बार बाबा यहां परिवार सहित आए थे। उसके बाद वह पूरा आश्रम खाली कर गए हैं। पर बता दें कि यहां बाबा के आदेश पर सारी गतिविधियां संचालित हो रही थी। इतना ही नहीं हाथरस में भगदड़ कांड के बाद यहां आनन-फानन में बाबा के नाम के बैनर उतारकर दीवारों को पोत दिया गया। बुधवार शाम काे पुलिस की टीम भी यहां तलाश करने पहुंची थी। बाबा की तलाश में तलघर से लेकhर आश्रम के सत्संग मंच तक खंगाला गया है। यहा बता दें कि यूपी के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरज पाल के सत्संग में मंगलवार को उस समय भगदड़...

ऑटो चालक थर्ड डिग्री टॉचर्र मामला:ऑटो चालक की बहन को एक व्‍यक्ति ने फोन पर राजीनामा के लिए धमकाया, ऑडियो वायरल

ग्वालियर में भिंड के व्यापारी की गाड़ी से गहने चोरी के मामले में पुलिस द्वारा संदेही ऑटो रिक्‍शा चालक को थर्ड डिग्री टाॅर्चर करने का मामला सामने आया था। अब एक शख्‍स ने पीड़‍ित की बहन को फोन कर इशारों में धमकाया है। जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में संबंधित शख्‍स पीड़‍ित ऑटो चालक दीपक की बहन से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है कि दीपक से मेरी बात करवाओ, मैं उसे बचाने का प्रयास कर रहा हूं। उसका आज तो ठीक है, कल काफी बुरा है। इसके बाद जब दीपक की बहन ने उस व्यक्ति से दीपक की बात करवाने में असमर्थता जताई तो वह व्यक्ति उसे धमाकाने लगा। धमकाने वाला व्यक्ति बार-बार पीड़ित से बात करवाने के लिए कहता रहा वह व्‍यक्ति महिला को धमकाते हुए बोला कि तुम समझ नहीं रही हो, यह मामला ऐसे निपटेगा नहीं। पुलिस फिर अपने हिसाब से काम करेगी। उसने आगे यह भी कहा कि मैं सिर्फ इस वजह से उसे बचाना चाह रहा हूं कि कल को यह न हो कि तुमने मेरी मदद नहीं की। इसके बाद काॅल करने वाला व्यक्ति बार-बार दीपक से मिलने और बात करवाने की जिद करता रहा लेकिन महिला अपने घर में शादी होने का हवाला देकर असमर्थता जताती रही। परिचित बोला ...

नूराबाद में पांच भैंसों की मौत:सॉल्वेंट फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी पीने से भैंसो की गई जान

मुरैना खजूराबाद क्षेत्र में आसन नदी में पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। भैंसों की मौत नदी के पानी में मौजूद केमिकल के पीने के कारण हो गई। भैंसे नदी में पानी पीने के लिए गई थी, पानी पीते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। भैंसों के मरने से बौखलाए उनके मालिकों ने नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। भैंस मालिकों का कहना था कि पास में मौजूद सॉल्वेंट फैक्ट्री का केमिकल टैंकर द्वारा नदी में बहाया जाता है, जिसके पानी युक्त पीने से भैंसों सों की मौत हुई है। घटना मंगलवार शाम की है। बता दें कि, मंगलवार की शाम चार बजे आसन नदी में छोड़े गए फैक्ट्री के केमिकलयुक्त गंदे पानी में पहुंची भैंसौ ने जैसे ही उस पानी को पिया, पानी पीते ही वे वहां गिर गई तथा बाहर नहीं निकल सकी। उनकी उसी पानी में मौत हो गई। सॉल्वेंट फैक्ट्री में बनता है सरसों का तेल हाइवे क्रमांक 44पर संचालित सॉल्वेंट फैक्ट्री में डीओसी, राइस ब्रान मिलाकर सरसों तेल तैयार किया जाता है। पास में ही एक अन्य फैक्ट्री में धान से चावल बनाया जाता है। इन दोनों फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयु...

जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति पर प्राणघातक हमला:बुजुर्ग के तोड़ दिए दोनों पैर,महिला पर भी लाठीयों से किया हमला;दोनों मेड़िकल काॅलेज में भर्ती

जबलपुर में पाटन थाना के गाड़ाघाट गांव में मंगलवार की शाम को खेत में उपजे विवाद के बाद पांच लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग दंपति पर लाठी, तलवार और बका से प्राणघातक हमला कर, गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में बुजुर्ग के जहां दोनों पैर टूट गए हैं तो वहीं उसकी पत्नी को भी गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी जहां मौके से फरार हो गए है, तो वहीं घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर हालत नाजुक होने के बाद दोनों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इधर जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पाटन थाना पुलिस ने घायल के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस पूरी मारपीट की वजह जमीनी विवाद है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 62 वर्षीय शेख मोहर्रम पत्नी रज्जो-बी के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले आजाद, रईस, शेख, आशिक और जल्लू हथियारों से लैस होकर खेत पहुंचे और गाली गालौच करते हुए ताबड़तोड़ बुजुर्ग दंपति पर हमला करना शुरू कर दिया। सभी आरोपियों ने मिलकर शेख...

कल MP भर में राहुल गांधी के पुतले जलाएगी BJP:CM बोले- राहुल के बयान से पूरा हिन्दू समाज लज्जित हुआ, लक्ष्मण सिंह बोले-हिन्दुओं पर टिप्पणी अशोभनीय

राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद संसद में पहली ही बार दिए गए बयान पर बीजेपी हमलावर है। राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान के विरोध में मंगलवार को मप्र के जिला मुख्यालयों पर बीजेपी विरोध प्रदर्शन करेगी। सीएम डॉ मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयान का विरोध किया है। दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भी राहुल गांधी के बयान का विरोध कर टिप्पणी को अशोभनीय बताया। सबसे पहले जानिए कि राहुल गांधी के किस बयान पर विवाद हुआ राहुल ने कहा, ये अहिंसा का देश है। ये डर का देश नहीं हैं। भगवान शिव कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वे अहिंसा की बात करते हैं। बीजेपी के जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं। सीएम बोले-राहुल गांधी ने हिन्दू समाज का अपमान किया राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदु...

भोपाल में चौथी मंजिल से गिरी नवविवाहिता, मौत:परिजन का आरोप- ससुराल वालों ने धकेला; चार महीने पहले हुई थी शादी

भोपाल के कटारा हिल्स में नवविवाहिता की एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि युवती को ससुराल वालों ने बालकनी से धक्का दिया है, जबकि प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे शंकराचार्य गौरी हिल्स अपार्टमेंट की है। आखिरी कॉल पर जीजा ने कहा था कि बहन को ले जाओ मृतका के मौसेरे भाई अंकित ने बताया, 'हम विदिशा जिले के रहने वाले हैं। स्वार्ती पटेल (23) मेरी छोटी बहन थी। उसकी शादी तीन महीने पहले कटारा हिल्स में रहने वाले भूपेंद्र पटेल से की थी। रविवार रात करीब 10 से 11 के बीच जीजा ने कॉल किया था। उन्होंने बहन को हमेशा के लिए ले जाने की बात कही थी। इसी बीच बहन ने फोन लेकर कहा कि मुझे लेने मत आना, कभी मत आना, कोई नहीं आना। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। कुछ देर में जीजा को दोबारा कॉल किया, तो उन्होंने बताया कि मजाक कर रहे थे। रात करीब एक बजे भूपेंद्र की मां ने मेरे पिता को कॉल किया। जब मैंने फोन रिसीव किया, तो उन्होंने कहा कि तुम किसी को कुछ मत बताना। स्वार्ती का हालत गंभीर हो...