मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कल MP भर में राहुल गांधी के पुतले जलाएगी BJP:CM बोले- राहुल के बयान से पूरा हिन्दू समाज लज्जित हुआ, लक्ष्मण सिंह बोले-हिन्दुओं पर टिप्पणी अशोभनीय
राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद संसद में पहली ही बार दिए गए बयान पर बीजेपी हमलावर है। राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान के विरोध में मंगलवार को मप्र के जिला मुख्यालयों पर बीजेपी विरोध प्रदर्शन करेगी। सीएम डॉ मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयान का विरोध किया है। दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भी राहुल गांधी के बयान का विरोध कर टिप्पणी को अशोभनीय बताया। सबसे पहले जानिए कि राहुल गांधी के किस बयान पर विवाद हुआ राहुल ने कहा, ये अहिंसा का देश है। ये डर का देश नहीं हैं। भगवान शिव कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वे अहिंसा की बात करते हैं। बीजेपी के जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं। सीएम बोले-राहुल गांधी ने हिन्दू समाज का अपमान किया राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। विश्व के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है, जहाँ हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उस देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है ? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए। सीएम ने कहा- मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं.. हर कोई जो हिंदू है वो हिंदू होने पर गर्व करता है। ऐसे में राहुल गांधी के बयान से सब की भावना आहत हुई है। उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल गांधी से तुरंत इस्तीफा मांगना चाहिए... और कांग्रेस राहुल गांधी के इस बयान से इत्तेफाक रखती है या नहीं यह भी स्थिति स्पष्ट करें। कांग्रेस के पूर्व सांसद ने राहुल गांधी पर बोला हमला राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा- संसद में "हिंदुओं"पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी। केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा। सिंधिया का हमला- राहुल माफी मांगें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बयान पर ट्वीट कर लिखा- आज, संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हिन्दू-विरोधी बयान, सीधा-सीधा सनातन पर हमला है, अमर्यादित है और हर हाल में निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके इस बयान ने पूरे हिन्दू समाज का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें देशवासियों से निश्चित ही माफ़ी मांगनी चाहिए। VD शर्मा ने लिखा- कांग्रेस और सहयोगी दलों का रवैया हमेशा घृणास्पद रहा है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा 'हिंदू धर्म को हिंसक' कहकर नफरती जहर उगलने की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। देश की जनता यह अच्छे से जानती है कि हिंदू धर्म के खिलाफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया हमेशा घृणास्पद रहा है। कमलनाथ बोले-BJP,RSS पूरा हिन्दू समाज नहीं हैं कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं के विरोध पर ट्वीट कर लिखा- संसद में राहुल गांधी ने धर्म का जो मर्म समझाया वह सभी को समझना चाहिए। BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है। RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है। BJP के पास हिंदू समाज का ठेका नहीं है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Fn21lBp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Fn21lBp
via IFTTT
Comments
Post a Comment