DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

जो अपने संकल्प पथ से ना हिले वो है अहिल्या:लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में शामिल हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी, स्मृति ईरानी

मां अहिल्या ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया। श्रेष्ठ भारत के निर्माण की कल्पना को साकार करते हुए अहिल्या देवी ने लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की। लोकहित का संकल्प लेकर आपने एक महारानी नहीं बल्कि एक मां की तरह अपने राज्य को संचालित किया। उन्होंने धर्म आधारित राज्य की कल्पना को स्थापित किया और एक ऋषि की तरह जीवन जीया। मां अहिल्या का तेज और तप भारत की हर मातृ शक्ति में है, जिसे प्रेरणा बनाकर समाज कल्याण के लिए सभी मातृ शक्ति को आगे आना चाहिए। यह विचार शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए मालिनी ने कहा कि मालवा की प्रजा ने अहिल्या देवी के रूप में शासक नहीं वरन "मां" को पाया था। उनके संकल्प को कभी हिलाया न जा सके वे अहिल्या थी। लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी वर्ष समारोह समिति द्वारा बास्केटबाल काम्पलेक्स में "मैं भी अहिल्या" कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी थी। मुख्य वक्ता ...

मालवा मिल से न्यू देवास रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति:रसोमा और रोबोट चौराहा फ्लाईओवर के फिजिबिलिटी सर्वे को भी मंजूरी

इंदौर के मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा होते हुए न्यू देवास रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के काम को गति मिलना शुरू हो गई है। इसके फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। इसी तरह रसोमा चौराहा और रोबोट चौराहा पर फ्लाई ओवर के भी फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को आईडीए की बोर्ड बैठक लिया गया। नगर नियोजन विकास स्कीम 10, ग्राम बांगड़दा, इंदौर (भाग-ए) के टेंडर, कान्ह नदी पर और एमआर-12 रोड पर नदी पुल के निर्माण के लिए परामर्श सेवाओं के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरपीएफ) के काम के टेंडर, नगर नियोजन योजना 10, ग्राम पालाखेड़ी, टिगरिया बादशाह, लिंबोदागारी, इंदौर का विकास (भाग-सी) के टेंडर भी निकाले जाएंगे। आईडी की स्कीम 166 चरण IV, डेवलमेंट के टेंडर, स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का डिजाइन और निर्माण के लिए भी टेंडर मंजूर किए गए। - स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी...

रायपुर के भक्त ने महाकाल को दिया सोने का छत्र:9.13 ग्राम वजनी छत्र की कीमत एक लाख रुपए, मंदिर समिति ने दिया प्रसाद

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रायपुर के भक्त ने सोने का छोटा छत्र भगवान महाकाल को अर्पित किए है। मंदिर समिति ने दान प्राप्त करने के बाद दानदाता को प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुरा से आए भक्त तेजस सतपाथी ने सोने का छत्र भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किए। सोने के छत्र का कुल वजन 09.130 ग्राम है। सोने के छत्र का बाजार मूल्य करीब एक लाख रुपए बताया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा दान प्राप्त करने के बाद दानदाता को रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल का प्रसाद भेंटकर सम्मान किया गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aM7kDeT via IFTTT

एमसीयू भोपाल का बड़ा एक्शन:कक्षाओं से गायब रहने वाले 121 छात्रों को परीक्षा देने से रोका

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आदतन गैरमौजूद रहने वाले स्टूडेंट्स पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं से लगातार गैरहाजिर रहने वाले 121 विद्यार्थियों को 'आदतन अनुपस्थित' कैटेगरी में रखा है। साथ ही कार्रवाई करते हुए, इन विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें सत्र जनवरी-जून 2025 की परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर छात्रों के लिए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो विद्यार्थी केवल एडमिशन लेकर कक्षाओं से गायब रहते हैं, वे या तो पूरी गंभीरता से कक्षाओं में उपस्थित रहें। ऐसा करने में कोई परेशानी हो तो कहीं और दाखिला ले लें। कुलपति विजय मनोहर तिवारी ने इस बात पर जोर दिया है कि विश्वविद्यालय में अनुशासन जरूरी है। नियम हर बच्चे के लिए एक हैं। इनका पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। सख्त नियम की नई पहल: from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UJ8BHvr via IFTTT

कवि सत्यनारायण सत्तन सम्मानित:देवी अहिल्या नगर गौरव से किया सम्मान, सीएम ने वीडियो संदेश भेजकर दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता व कवि सत्यनारायण सत्तन को बुधवार को देवी अहिल्या बाई नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें एक लाख एक हजार एक सौ एक रुपए की सम्मान राशि, मालवी पगडी, देवी अहिल्या की मूर्ति और मानपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विधायक मालिनी गौड़, विधायक उषा ठाकुर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमिता महाजन, संस्कृतिक र्मी जयंत भिसे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उपस्थित थे। आयोजन में विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि न्यायप्रियता को अपने अंदर अंगीकार करना आज के वक्त की आवश्यकता हैं। देवी अहिल्याबाई होलकर को हम जितना पढ़ेंगे, हमारी हमारे राष्ट्र के प्रति रुचि अधिक जागृत होगी। देवी अहिल्या के जीवन से शासन, सुशासन और न्यायप्रियता जैसी कई चीजें सीखी जा सकती हैं। जीवन यात्रा को सुखदायी और समृद्ध भी बना सकते हैं। सत्तन गुरु वो हैं जिन्हें शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। सत्यनारायण सत्तन मां हिन्दी के सेवक हैं, जिन्होंने न केवल इंदौर में वरन पूरे भारत में नाम किया। सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि लघुता से ही प्रभुता आती हैं। मां अहिल्या क...

श्योपुर में स्कॉर्पियो ने आदिवासी बच्ची को किया घायल:कांग्रेस ने थाना घेरा, मांगा 30 लाख रुपए मुआवजा, आरोपी को 2 घंटे में मिली जमानत

श्योपुर में 26 मई को एक स्कॉर्पियो ने मेला देखकर लौट रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक आदिवासी बालिका समेत सहरिया जनजाति के दो लोग घायल हुए। नशे में धुत आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कांग्रेस ने बुधवार शाम को कोतवाली थाने का घेराव कर तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मेहगांव भिंड का निवासी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने भाजपा नेताओं के दबाव में आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को थाने में ही मात्र 2 घंटे में जमानत दे दी गई। कांग्रेस ने आरोपी ठेकेदार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही घायल बालिका के परिवार को राज्य सरकार से 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r836R2T via IFTTT

महिला और दो साल की मासूम पर चाकू से हमला:गर्दन और अंगूठे में गंभीर चोट, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

ईटखेड़ी स्थित ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते महिला और उसकी दो साल की मासूम बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन और बच्ची के अंगूठे में गंभीर चोट आई है। घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कचनारिया (आष्टा) निवासी रेनू उर्फ सपना फूलमाली (29) अपने पति रितेश फूलमाली और दो बच्चों के साथ ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे उसी बिल्डिंग में रहने वाला युवक मुकेश रविदास (22) अचानक रेनू के घर में घुस आया। पुराने विवाद को लेकर वह रेनू से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रेनू से मारपीट शुरू कर दी। गर्दन पर चाकू मारा, गोद में बैठी बच्ची भी घायल हमले के दौरान मुकेश ने रेनू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन के पीछे गंभीर चोट आ गई। वहीं रेनू की गोद में बैठी दो साल की मासूम अनन्या के अंगूठे पर भी चाकू लग गया। च...

ईदुल अजहा 7 जून को मनाई जाएगी:शहरकाजी ने मोती मस्जिद में चांद दिखाई देने का किया ऐलान

राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह ऐलान शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार की शाम मोती मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद किया। उन्होंने बताया कि चांद देखने की कोशिश के बाद रोइय्यते हिलाल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहरकाजी ने बताया कि गुरुवार, 29 मई को इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक जिलहिज्जा माह की पहली तारीख होगी। इस्लाम धर्म के अनुसार जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईदुल अजहा मनाई जाती है, लिहाजा इस बार यह पर्व 7 जून को होगा। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर का 12वां और अंतिम महीना, जिलहिज्जा इस्लाम धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र महीना माना जाता है। इसका अर्थ होता है हज वाला महीना क्योंकि इसी महीने में हज यात्रा की जाती है और ईदुल अजहा (बकरीद) भी इसी महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। 10 दिन खास इबादत के लिए शहरकाजी नदवी ने बताया कि जिलहिज्जा के शुरुआती 10 दिन इस्लाम में बेहद फजीलत वाले माने जाते हैं। इन दिनों की इबादत का विशेष महत्व है। मुसलमान इन दिनों में अधिक से अधिक नेक आमाल और इबादत की कोशिश करते हैं। चांद देखने की रस्म को बुधवार को मगरिब...

मल्टी में लाइट गई, लिफ्ट में फंसा मासूम:पिता को पड़ा अटैक, अस्पताल में हुई मौत

रॉयल फार्म विला कॉलोनी की एक मल्टी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक लाइट जाने से एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देख नीचे खड़े पिता को इतना गहरा झटका लगा कि घबराहट में उन्हें अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय ऋषि भटनागर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कॉलोनी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋषि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ उनका 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। रात ज्यादा होने पर उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया। जनरेटर चालू कराने दौड़े, वहीं गिर पड़े पुलिस ने बताया कि बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋषिराज घबरा गए। वह तुरंत गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जांच ...

सैटेलाइट के आधार पर अवैध खनन रोकने की तैयारी:एमपी की सभी खदानें जियो टैग, खनन पर कलेक्टरों को अलर्ट जारी कर रहा खनिज विभाग

मध्य प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाने अब सैटेलाइट (उपग्रह) बेस्ड खनन निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। खनिज साधन विभाग ने इसके लिए प्रदेश की सभी खदानों को जियो टैग किया था। जिसे पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है और एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल से सैटेलाइट के माध्यम से अवैध उत्खनन की पहचान कर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। जिसे पोर्टल पर जिला कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी द्वारा लॉग इन कर देखा जा सकता है। प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव ने सैटेलाइट (उपग्रह) आधारित खनन निगरानी प्रणाली को लागू किए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा है कि खनिजों के अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट (उपग्रह) आधारित खनन निगरानी प्रणाली विकसित की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश की सभी खदानों को जियो टैग किया है। विभाग द्वारा तैयार पोर्टल पर क्लिक कर इसे एक्सेस किया जा सकता है। प्रमुख सचिव ने बताया कि इस पोर्टल से सैटेलाइट के माध्यम से अवैध उत्खनन की पहचान कर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। जिसे पोर्टल पर जिला कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी द्वारा लॉग इन कर देखा जा...

ग्वालियर में एमपीएल का दूसरा सीजन 12 जून से:ग्वालियर में पुरुषों की 7 और महिलाओं की 3 टीमें खेलेंगी टूर्नामेंट

ग्वालियर में मंगलवार को मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) के दूसरे सीजन की शुरुआत जर्सी अनावरण समारोह के साथ हुई। टूर्नामेंट 12 जून से शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट का विस्तार किया गया है। पुरुषों की टीमों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई है। इसमें बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्र की टीमें भी शामिल होंगी। पहली बार महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत की जा रही है। महिला वर्ग में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भोपाल की टीम भी शामिल है। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। जर्सी अनावरण समारोह में खिलाड़ी, टीम अधिकारी और राज्य भर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि पिछले सीजन की सफलता के बाद इस बार लीग का विस्तार किया गया है। महिला प्रतियोगिता की शुरुआत खेल के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है। जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने कहा कि टीम की जर्सियां उनके क्षेत्र और भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल भी नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। fr...

बालाघाट में बिना अनुमति अवैध बोरिंग:राजस्व विभाग की टीम ने दो मशीनें जब्त की

बालाघाट जिले को 1 अप्रैल से जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस दौरान बिना अनुमति बोरिंग करवाने पर प्रतिबंध है। लामता थाना क्षेत्र के चरेगांव चैकी के पटवारी हल्का टिटवा में एक मामला सामने आया है। कटेगांव में भवनलाल सोनडहारे के खेत में बिना अनुमति नलकूप खनन के लिए दो बोरिंग मशीनें लगाई गई थीं। सूचना मिलने पर एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। दोनों बोरिंग वाहन ( केए 01 एमएफ 5988 और केए 01 एए 2089) को जब्त कर चरेगांव चैकी में रखवाया गया है। एसडीएम सोनी ने बताया कि जल अभावग्रस्त क्षेत्र में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित है। इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट भेजा जाएगा। पुलिस पेयजल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sviwWKx via IFTTT

भोपाल के डैम में मिला युवक का शव:भेल से नौकरी छूटने के बाद परेशान था मंजीत, 21 मई से था लापता

भोपाल के बिलखिरिया के घोड़ा पछाड़ डैम में रविवार को एक युवक का शव मिला। डैम के पास खड़ी बाइक नंबर से मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बरखेड़ा पठानी का रहने वाला मंजीत 21 मई से लापता था। गोविंदपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। मंजीत का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में डूबे रहने से फूल चुका था। टीआई उमेश सिंह चौहान के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया- मानसिक रूप से मंजीत कुछ कमजोर हो गया था। एक साल पहले पहले छूट चुकी थी नौकरी एक साल पहले भेल से उसकी नौकरी छूट गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी में थे। 21 मई को वह घर से बाइक लेकर निकला और लौटा नहीं। घर वाले आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। जिस डैम में मंजीत का शव मिला। वहीं पास में उसकी बाइक खड़ी थी। पुलिस मान रही है, यह बाइक 21 तारीख से ही खड़ी होगी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zQKDTgV via IFTTT

इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:जिला कोर्ट ने दलीलों को नहीं माना आधार; संघ और पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान शिव पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत जिला कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका इस आधार पर प्रस्तुत की थी संघ ना तो कोई पंजीकृत ट्रस्ट है और न ही संस्था है। खाकी रंग की नेकर कोई भी पहन सकता। संघ की यूनिफॉर्म बदलकर फूल पेंट हो गई है। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि यह कार्टून आरोपी ने बनाया है। फरियादी एडवोकेट विनय जोशी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ हरिद्वार में भी केस दर्ज है। उसने फिर से अपराध किया है। अभियोजन की ओर से एजीपी लीलाधर पाटीदार ने बताया कि केस प्राथमिक जांच स्तर पर होकर अभी अनुसंधान शेष है। इन आपत्तियों के बाद कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qw3V0n1 via IFTTT

नर्मदापुरम के रामपुर गुर्रा के 12 गांवों में बिजली बंद:कांग्रेस ने 9 घंटे धरना दिया, रामपुर-इटारसी रोड पर 5 घंटे चक्काजाम किया

नर्मदापुरम के रामपुर गुर्रा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और 12 गांवों की बिजली पूरी तरह बंद होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ और रात 10:45 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम भी किया गया। 5 बजे तक चक्काजाम किया शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेसियों ने बिजली कंपनी के रामपुर गुर्रा स्थित सब स्टेशन के सामने धरना और चक्काजाम शुरू किया। उन्होंने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे रामपुर से इटारसी जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। चक्काजाम के दौरान किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। ढोल-मंजीरों के साथ भजन गाकर प्रदर्शनकारी बिजली कटौती के खिलाफ विरोध जताते रहे। शाम 5 बजे चक्काजाम हटाया गया, लेकिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 9 घंटे तक चला धरना धरना स्थल पर स्थिति को संभालने के लिए तहस...

रीवा में दो बाइक की टक्कर में 3 की मौत:तीन गंभीर घायल, तेज रफ्तार के कारण सिरमौर मार्ग पर हुआ हादसा

रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पलहान गांव के पास शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा-सिरमौर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों पर तीन-तीन सवार थे और दोनों विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थीं। जैसे ही वाहन पलहान गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल संजय गांधी अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में जितेंद्र रावत (15) और मोहित रावत (19) दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 13 बैकुंठपुर और मुनिराज कोल (45) निवासी हरदी क्रमांक 2 थाना मनगवां की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर हादसे में घायल राजीव, सनी कोल और छेदी कोल को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया ग...

मुरैना से पकड़ाया हत्या का आरोपी,6 माह से था फरार:सास की गोली मारकर की थी हत्या, पत्नी को भी मारी थी गोली, चेन्नई में काटी फरारी

ग्वालियर में सास की गोली मारकर हत्या और पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी विष्णु शर्मा को क्राइम ब्रांच ने मुरैना से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी छह महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने उस पर 19 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़े जाने के बाद पता लगा कि वह ट्रक चालक है और वह 6 महीने से चेन्नई में फरारी काट रहा था। हाल ही में मुरैना आया था, लेकिन उससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए जिम्मेदारी थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा और उप निरीक्षक रमाकांत उपाध्याय को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया था। पांच दिन पहले पता चला था कि आरोपी विष्णु शर्मा को मुरैना में देखा गया है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जौरा पहुंचाई गई। जिसके बाद से ही क्राइम ब्रांच उसकी निगरानी में लगी थी। शुक्रवार की रात सं...

इंदौर जिला अस्पताल की छत पर मिली लाखों की दवाइयां:कुछ एक्सपायर, कुछ की डेट बाकी; लापरवाही उजागर होने पर पर लीपापोती

इंदौर के जिला अस्पताल के दवा स्टोर की छत पर लाखों रुपए की अनुपयोगी और एक्सपायर्ड दवाइयां गंदगी में पड़ी मिली। इसका पता तब चला जब एडीएम राजेंद्र रघुवंशी अचानक वहां पहुंचे और निरीक्षण किया। इनमें से कई दवाइयां ऐसी भी हैं जिनकी एक्सपायरी डेट बाकी है। मामले में लापरवाही सामने आने पर अब जिम्मेदारी लीपापोती करने में जुटे हैं। दरअसल, शुक्रवार शाम को एडीएम रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधीन जिला अस्पताल में संचालित दवा स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान छत पर कार्टन, काले और नीले पॉलीथिन में भरकर भारी मात्रा में दवाएं फेंकी हुई मिलीं। ये दवाएं जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी जानी थी लेकिन खुले में पड़ी रहने से ये खराब हो रही थी। सिर्फ एक्सपायर्ड नहीं, कई दवाएं अभी भी उपयोगी निरीक्षण के दौरान स्टाफ का कहना था कि सभी दवाएं एक्सपायर्ड हैं लेकिन जांच में पता चला कि कई दवाएं अभी भी उपयोग की स्थिति में हैं। कुछ दवाएं 2024 में एक्सपायर्ड हुई जबकि कई 2025, 2026, 2027 और 2028 तक वैध है। अधिकांश दवाइयां 2022-23 में बनी थी जिससे स्पष्ट है कि इन्हें क...

ऊर्जा मंत्री की बेटी की शादी में ग्वालियर पहुंचे सीएम:बोले-बेटी की विदा होती है तो पिता के दिल पर क्या बीतती है पता है, मेरी भी बेटी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह दो दिवसीय नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए वह ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव भावुक नजर आए। उनका कहना था कि वर्तमान दौर में कन्यादान के माध्यम से बेटी और पिता के लिए बहुत अलग प्रकार का दिन आज का होता है। बेटी जब घर से विदा होती है तो उसकी सभी यादों को जो वह अपने घर में गुजारती है उनको याद कर एक पिता के दिल पर क्या बीतती हैं, इसका मुझे अहसास है। मेरी स्वयं की बेटी भी है, इसलिए मुझे इस बात का अहसास है। हमारे 16 संस्कारों में से एक पाणिग्रहण संस्कार होता है। बेटी का कन्यादान करके हम अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। मेरा आशीर्वाद है बेटी अपने नए घर में सुख वैभव के साथ दाम्पत्य जीवन में सुखद रहे। डिप्टी सीएम के साथ सीएम नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने ग्वालियर एयरपोर्ट से शुक्रवार रात...

भोपाल में रिटायर्ड इंजीनियर से 41 लाख रुपए की ठगी:बेटी ने कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई FIR, परिचित-बैंक कर्मचारी पर मिलीभगत का संदेह

कोहेफिजा इलाके में एक रिटायर्ड इंजीनियर से 41 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने बैंक चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से मोटी रकम निकाल ली। जब पीड़ित इंजीनियर खुद बैंक पहुंचे, तब उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। डॉ. बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड इंजीनियर कमलाकर विनायक खांडेकर का खाता दाता कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। मामले की शिकायत उनकी बेटी डॉ. रश्मि ने कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई है। डॉ. रश्मि विदिशा में चिकित्सक हैं, जबकि उनके पति हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर हैं। 28 फरवरी से 1 मई के बीच हुए ट्रांजैक्शन पुलिस के अनुसार, कमलाकर खांडेकर कुछ दिन पहले जब बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से बीते कुछ महीनों में बड़े लेनदेन हुए हैं। बैंक स्टाफ ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से लेकर 1 मई के बीच उनके खाते से कुल 41 लाख रुपए निकाले जा चुके हैं। सीसीटीवी में दिखा एक संदेही, किसी परिचित के शामिल हाेने की आशंका पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फुटेज में एक संदेही व्यक्ति नजर आ रहा...

पाठ्यक्रम में पढ़ाना चाहिए लाइफ स्टाइल कोर्स:भोपाल में डॉ. शिव सरीन बोले- बच्चों को समझाना होगा स्वास्थ्य उनकी खुद की जिम्मेदारी

'स्कूली पाठ्यक्रम में यह जोड़ा जाए कि कौन सा खाना, दिनचर्या या आदत किस बीमारी का कारण बन सकता है और उससे कैसे बचा जा सकता है। बच्चों को यह समझाना होगा कि स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद उनकी है, सिर्फ डॉक्टर की नहीं। साथ ही माता-पिता और शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी लेनी होगी।' दैनिक भास्कर से चर्चा में देश के जाने-माने गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट पद्म भूषण डॉ. शिव कुमार सरीन ने ये बातें कहीं हैं। वे इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, दिल्ली के निदेशक भी हैं। स्कूलों में खेलों का समय घटकर 5% रह गया डॉ. शिव कुमार सरीन बुधवार को प्रदेशव्यापी स्वस्थ यकृत (लिवर) मिशन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान दैनिक भास्कर ने उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि स्कूली पाठ्यक्रम में खाना और दिनचर्या को जोड़ा जाना चाहिए। डॉ. सरीन ने बताया कि पहले स्कूलों में पढ़ाई का 30% समय खेलों को दिया जाता था, जो अब घटकर 5% रह गया है, जबकि मोटापा और फैटी लिवर की बढ़ती समस्या को देखते हुए शारीरिक गतिविधि बढ़ाना जरूरी है।...

अब 25 और 31 मई तक भर सकेंगे फॉर्म:मंडल ने बढ़ाई हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा की तारीख

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने सत्र 2024-25 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बढ़ोतरी की है। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा 2025 में भाग लिया था और वे या तो फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़ी राहत की खबर है। नई तारीखें: छात्र mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें। यह फैसला उन छात्रों के लिए खासतौर पर राहत भरा है, जो किसी कारणवश पहली तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे या अब अंक सुधार की योजना बना रहे हैं। द्वितीय परीक्षा छात्रों को एक और अवसर देती है, जिससे वे वर्ष बर्बाद किए बिना आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kC2GM4f via IFTTT

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: ग्वालियर कलेक्टर-एसएसपी के साथ वकीलों की बैठक:वकीलों की अपील-यह हमारा हाईकोर्ट का मामला, बाहरी व्यक्ति, संस्थाएं हस्तक्षेप न करें

उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना से संबंधित विवाद पर बुधवार शाम कलेक्टर-एसएसपी ने दोनों पक्षों के वकीलों को साथ लेकर बैठक की है। बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। जबलपुर में चीफ जस्टिस से क्या बात हुई यह जाना। उसके बाद दोनों पक्षों से कहा गया कि यह हाईकोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ताओं के बीच का विवाद है। इसमें दोनों पक्ष बाहरी व्यक्तियों और संस्थाओं को शामिल न करें। इसके बाद वकीलों ने भी अपने-अपने साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है। बैठक के बाद हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति लगाने के पक्ष के वकीलों ने अपील की है कि यह हमारे अधिवक्ताओं का आपसी मामला है। इसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति और संस्था हस्तक्षेप न करे। कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान उच्च न्यायालय ग्वालियर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक, सचिव महेश गोयल एवं मूर्ति लगाने के पक्षकार अधिवक्ता विश्वजीत रतौनिया, धर्मेन्द्र कुशवाह, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, एडीएम टीएन स...

घर के बक्से में छिपाकर रखा था 17 किलो गांजा:ग्वालियर में तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी

ग्वालियर में गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को क्राइम ब्रांच व माधौगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शिव कॉलोनी गुढ़ा से पकड़ा है। उसके पास से करीब 17 किलो गांजा बरामद किया है। अब पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि यह गांजे की खेप वह किससे लेकर आया था। जिससे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अफसरों को पता चला है कि पकड़ा गया तस्कर काफी समय से गांजा की तस्करी कर रहा है। इससे पुलिस का मानना है कि एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि माधौगंज थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी गुढ़ा में एक तस्कर गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच अमित शर्मा और टीआई माधौगंज थाना प्रशांत शर्मा को सूचना की तस्दीक के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई के लिए एसआई रमाकांत उपाध्याय घेराबंदी के लिए रवाना किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक संदेही दिखाई दिया, जिसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह वहां से भागने लगा। शंका होते ही पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। घर में बक्से मेंं रखा था गांजा पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ क...

बस और कार की टक्कर, युवती सहित दो की मौत:15 मिनट में लौट आऊंगा... कहकर घर से निकले पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की भी मौत

बैरसिया थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पचमढ़ी निवासी युवती और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नरेला के पंप के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पचमढ़ी निवासी अश्विनी बागड़ी (25) अपने भाई के साथ बड़ी बहन से मिलने ट्रैवल्स की कार से बैरसिया आ रही थीं। सोमवार को जैसे ही उनकी कार नरेला के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस अचानक उनकी लेन में आ गई। कार चालक के पास संभलने का मौका नहीं था और भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने अश्विनी बागड़ी और कार चालक रोहन ठाकुर (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अश्विनी के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही अश्विनी की बहन मौके पर पहुंची। शवों को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। स्कूटर फिसला, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में सोमवार रात एक औ...

इंदौर की महिला ने लगाया दूसरी शादी का आरोप:बुरहानपुर के रहने वाले पति की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के पिता ने की शिकायत

बुरहानपुर के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो शादियां करने का आरोप लगाया गया है। इंदौर की रहने वाली पहली पत्नी ने सोमवार शाम शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत की है जिसकी पुलिस जांच करेगी। महिला ने बताया कि उसने 2018 में युवक से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवक इंदौर में अपने मौसा के यहां रहता था। दंपती की एक साढ़े पांच साल की बेटी है। पहली पत्नी ने बताया कि उसने पति को पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसका भुगतान उसके खाते से हुआ था। बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया: पिता इसी बीच दूसरी पत्नी के पिता ने भी थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी अपनी मां के साथ एक गांव में जहां मेरी ससुराल है छुट्टी मनाने गई थी, वहां से युवक उसे ले गया और शादी कर ली। शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विधिवत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mcUJ0N via IFTTT

मंत्री विजय शाह केस में एसआईटी का गठन:सागर आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती और डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह करेंगी जांच

भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री कुंवर विजय शाह के मामले में जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके आदेश दिए थे। तीन सदस्यीय एसआईटी में ये अफसर शामिल ये तीनों आईपीएस अधिकारी विजय शाह मामले की जांच करेंगे। बता दें कि मंत्री विजय शाह ने 12 मई को महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री के खिलाफ 14 मई को महू के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके खिलाफ विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान विजय शाह के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट ने माफी मांग ली है। इस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आप लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। आप पब्लिक फिगर हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए। आईजी रैंक के अफसर को एसआईटी चीफ बनाने का दिया था आदेश सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने के आदेश...

गंध-स्वाद गायब, बुखार-सांस की तकलीफ, ​​​​​वायरल बनकर लौट रहा कोरोना:रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट में 10% मरीजों में मिल रहे पुराने लक्षण

कोविड-19 एक बार फिर वापस लौट आया है। कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है। मुंबई और इंदौर में कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत के बीच भोपाल भी इस खतरे से अछूता नहीं है। राजधानी के रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट की ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। संस्थान के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा बताते हैं कि इन मरीजों में बुखार, गंध-स्वाद का चले जाना, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह लक्षण 2020 की कोविड लहर की याद दिलाते हैं। हालांकि, बीमारी 7 से 10 दिन में ठीक भी हो रही है। कुछ मरीजों को जरूर भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। कोरोना वायरस का एक सब वैरिएंट जेएन.1 देश में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आरटी पीसीआर जांच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में मौजूद है। संदेह होने पर मरीज जांच करा सकते हैं। जेपी की ओपीडी में 30% इजाफा जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सप्ताह...

भोपाल में मैनेजर को कार से कुचलने की कोशिश:रोशनपुरा चौराहे पर रॉन्ग साइड आ रही एसयूवी ने मारी टक्कर; दोनों पैर फैक्चर

भोपाल में एक युवक को कार से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल, एक अस्पताल के मैनेजर को एक सफेद एसयूवी कार चालक ने पहले टक्कर मारी, विरोध जताया तो दूसरी बार जान से मारने की कोशिश करते हुए कार से कुचलने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पीड़ित रत्नाकर को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दोनों पैर के पंजे फैक्चर हैं। पूरे शरीर में अंदरूनी चोट आई हैं। मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के रोशनपुरा चौराहे की है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बंसल अस्पताल के मैनेजर रत्नाकर सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। ग्रीन सिग्नल पर जब वे रोशनपुरा से आगे बढ़े, तभी जहांगीराबाद की ओर से रॉन्ग साइड से आ रही सफेद एसयूवी ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और पॉलिटेक्निक की तरफ भाग निकली। रत्नाकर ने बाइक से उसका पीछा किया और कमला पार्क दरगाह के पास कार को रोक लिया। कार का नंबर MP04-ZT 9997 नोट कर उन्होंने ड्राइवर से बात करनी चाही, तो वह भड़क गया। उसने कहा, तू मेरे पीछे कैसे आया, अब सड़क पर गाड़ी चला कर दिखा। फिर राजाभोज सेतु पर हमला धमकी के बाद ने मौजूद लोगों ने मामला श...

नीमच में कल 4 घंटे लाइट बंद रहेगी:सुबह 7 से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा, कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित

नीमच में प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते 19 मई को बिजली कटौती की जाएगी। 11 केवी बघाना फीडर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान नाका नंबर 4, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर और बघाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की अवधि को कम या ज्यादा किया जा सकता है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f65ROPE via IFTTT

रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही लगाई दौड़, गिरकर टूटी पैर की हड्‌डी

ग्वालियर में दो दिन पहले रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत तोमर और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग कर दी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हमलावर पुरानी छावनी स्थित सेवन हिल्स के पास एक मकान में छुपे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। सभी आरोपी भाग गए, लेकिन इस दौरान एक आरोपी गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल, हजीरा पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि उसके पैर की हड्डी टूट गई है। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा प्रशांत तोमर अभी भी फरार है। घटना में शामिल दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। शुक्रवार, 16 मई की रात को ग्वालियर के उपनगर क्षेत्र में चौड़े के हनुमान मंदिर और बिरलानगर क्षेत्र में प्रशांत तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक पंकज यादव से रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उन्होंने गोलीबारी कर दी।...

डंपर ने कार को मारी टक्कर, पार्षद सहित पत्नी-बेटी घायल:तीन पलटी खाने के बाद कार से गिरा बैग, अज्ञात चोर ले उड़ा

बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में नर्मदापुरम के वार्ड 26 के पार्षद राहुल गौर, उनकी पत्नी अंशू गौर और बेटी रूपल घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भोपाल आए थे। जैसे ही उनकी कार बीयू गेट से करीब 100 मीटर पीछे थी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर तीन पलटी खा गई। कार का गेट खुला, पत्नी सड़क पर जा गिरीं हादसे के दौरान कार का एक गेट खुल गया और पीछे बैठीं अंशू गौर झटके से सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। पार्षद गौर ने बताया कि बेटी और पत्नी का सीटी स्कैन कराया गया है, रिपोर्ट सामान्य आई है। हादसे के बाद कार से पार्षद का बैग चोरी हादसे के समय पार्षद गौर का एक बैग कार में रखा था। घटना के बाद जब होश संभाला गया तो पता चला कि बैग गायब है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे का फायदा उठाकर कोई अज्ञात व्यक्ति...

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नारीबारी से नईगढ़ी शादी में जा रहा था, प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर

नईगढ़ी गढ़ मार्ग पर शनिवार रात 9:30 बजे एक वाहन ने शादी में जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसा रिमारी के पास हुआ है। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टक्कर कौन से वाहन ने मारी है। बताया गया कि राजेश कुमार मिश्रा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने नईगढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। राजेश कुमार मिश्रा चौकी नारीबारी थाना शंकरगढ़ के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mfh3Sgu via IFTTT

मंदसौर में 6 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, सोयाबीन की बोरियों के नीचे छिपा रखा था माल

मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने शुक्रवार को महू-नीमच हाईवे पर नालछा माता मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल 46 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। यह मादक पदार्थ सोयाबीन की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा था मादक पदार्थ मुखबिर से सूचना मिलने पर नई आबादी थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकेबंदी की। वहां से गुजर रहे एक 12 चक्का ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें सोयाबीन की बोरियों के नीचे 32 खाकी रंग के प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा मिला। राजस्थान का रहने वाला आरोपी पुलिस ने मौके से 52 वर्षीय दुर्गाराम जाट (निवासी बालोत्रा जिला, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दुर्गाराम ने बताया कि उसने यह माल मंदसौर जिले के ही गोविंद नामक व्यक्ति से लिया था, जो इस वक्त फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही, जिस ट्रक से यह खेप पकड़ी गई, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। एनडीपीएस एक्ट और फर्जी नंबर प्ले...

करैरा में पशु बाड़े में लगी आग:8 भैंसों की मौत, 8 लाख रुपए का नुकसान; जांच में जुटी प्रशासनिक टीम

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा करैरा में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। रोशन सिंह यादव के पशु बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधी 8 से 10 भैंसें मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग पूरे बाड़े में फैल चुकी थी। मृत भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पशु चिकित्सक और पटवारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LWZ1Fk3 via IFTTT

नीमच में बसों की जांच:फिटनेस और बीमा नहीं मिलने पर 100 वाहनों से 97 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला

नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक परिवहन वाहनों की विशेष जांच अभियान चल रहा है। यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम 13 मई से यह अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान के नेतृत्व में टीम ने मैशी शोरूम चौराहे सहित कई स्थानों पर जांच की। टीम ने वाहनों में फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और ओवरलोडिंग की जांच की। जांच में कुल 100 चालान काटे गए। इनमें फिटनेस के 2, परमिट के 4 और अग्निशमन यंत्र के 13 मामले सामने आए। फर्स्ट एड बॉक्स के 8, बीमा का 1, बिना वर्दी के 11 और वायु प्रदूषण का 1 मामला पाया गया। ओवर स्पीड के 5 और अन्य 55 मामलों में भी कार्रवाई की गई। बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे स्कूल बसों की जांच की योजना है। स्कूल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भेजी गई है। स्कूल बस चालकों का चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8DNEw0P via IFTTT

महाकाल मंदिर के बाहर अतिक्रमण हटाया:श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ; दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को मंदिर परिसर के बाहर बड़ी कार्रवाई की। मंदिर के गेट क्रमांक 1 से मुख्य द्वार और चार नंबर गेट तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। मंदिर के आसपास सैकड़ों की संख्या में दुकानें लगती हैं। फूल-प्रसादी व अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग रोक देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मंदिर प्रशासन के अधिकारी, होमगार्ड के जवान और सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थायी दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई। दुकानों के सामने खड़े वाहनों को भी हटाया गया। श्रद्धालुओं के मार्ग पर टेबल या अन्य सामान रखकर बिक्री करने पर रोक लगाई गई है। इस कार्रवाई में मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर, होमगार्ड प्लाटून कमांडर व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार और मंदिर चौकी प्रभारी मनीष दुबे मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के बाद अगले दिन वहीं लगा लेते हैं दुकान गौरतलब है कि पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन दुकानदार अगले दिन फिर वहीं दु...

एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR:देश की एकता खतरे में डालने की लगी धारा; कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान दिया था

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार पुलिस ने बुधवार रात करीब 11 बजे मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंदौर के मानपुर थाना में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। उन्हें आतंकियों की बहन बताया था। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनके इस बयान पर स्वत: संज्ञान लिया था। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने डीजीपी को आज की तारीख में ही मंत्री शाह पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट ने कहा- भारत की एकता अखंडता को खतरे में डालने का अपराध दर्ज करें। अगर FIR दर्ज नहीं की गई तो डीजीपी पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई होगी। मंत्री विजय शाह का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला हैं। मंत्री ने रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहीं विवादास्पद बयान दिया था। हालांकि, मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादि...

नींद की गोलियां खिलाकर जेवर-नकदी ले गई महिला चोर:ग्वालियर में शादी से डबरा लौट रही थी बुजुर्ग महिला, जयारोग्य अस्पताल के पास की वारदात

ग्वालियर में एक महिला चोर ने शादी समारोह से लौट रही महिला को नींद की गोलियां खिलाकर डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना कंपू थाना क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सामने हुई। डबरा देहात के बृजपुर की रहने वाली 58 वर्षीय कैलाशी बाई 29 अप्रैल को गणेशपुरा में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गई थी। वापसी में वे टेम्पो से लौट रहीं थीं। टेम्पो में एक अन्य महिला भी सवार हुई। उसने कैलाशी बाई से बातचीत की और बताया कि वह भी डबरा जा रही है। महिला ने टेम्पो का किराया भी चुका दिया। टेम्पो से उतरते समय कैलाशी बाई को कमर में दर्द हुआ। अज्ञात महिला उन्हें जयारोग्य अस्पताल ले गई। वहां न्यूरोलॉजी विभाग के पास बिठाकर दवा लेने का बहाना बनाया। लौटकर उसने कैलाशी बाई को छह गोलियां खिलाई। गोलियों के प्रभाव से कैलाशी बाई बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला जेवर चुराकर फरार हो गई। अस्पताल के गार्ड को कैलाशी बाई बेहोश हालत में मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jab7Srm via IF...

मऊगंज में सरकारी जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद:मऊगंज में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग अस्पताल में भर्ती

मऊगंज में सरकारी जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। ग्राम पंचायत रामपुर में 13 मई की शाम करीब 7 बजे यह घटना हुई। सड़क निर्माण के लिए पटवारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में सरकारी जमीन का सीमांकन चल रहा था। प्रभाकर शुक्ला, डमरूधर शुक्ला और राघवेंद्र शुक्ला ने सीमांकन का विरोध किया। थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। उनके जाने के बाद पटवारी और आरआई की मौजूदगी में मारपीट शुरू हो गई। अधिकारी वहां से भाग निकले। घटना में ये चार लोग हुए घायल आरोपियों ने पीड़ितों के घर में घुसकर तलवार और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विनय शुक्ला, सत्य शरण शुक्ला, नीलेश शुक्ला और सुशीला शुक्ला घायल हुए। विनय शुक्ला के हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि लौर थाने में दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायलों की मेडिकल जांच के लिए मऊगंज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना का एक वीडियो भी सा...

नर्मदापुरम में 251 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती:सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, शाम को किया गया दीपदान

वैशाख मास की बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को नर्मदा तटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंचे और दिनभर पूजन-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। शाम को 8 बजे मां नर्मदा की महाआरती हुई, जिसमें 251 दीप जलाकर मां को अर्पित किए गए। बनारस की तर्ज पर होने वाली इस भव्य आरती ने श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव कराया। सुबह से ही नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई परिवार और साधु-संत दूर-दूर से मां नर्मदा में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद पूजन और मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शाम को हुआ आरती का दिव्य आयोजन शाम 8 बजे आरती की शुरुआत आचार्य पंडित घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर 251 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती की गई। नर्मदा घाट रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण 'हर हर नर्मदे' के जयकारों से गूंज उठा। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां की आराधना में लीन हो गए। 2010 से हो रही यह परंपरा महाआरती समिति के प्रशांत दुबे ने बताया कि नर्मदा महाआरती की शुरुआत वर्ष 2010 में गंगा दशहर...

अरेरा कॉलोनी-न्यू मार्केट में कल बिजली कटौती:भोपाल के 30 इलाकों में असर; समरधा, टीटी नगर-74 बंगलो में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के करीब 30 इलाकों में सोमवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें अरेरा कॉलोनी, न्यू मार्केट, टीटी नगर, 74 बंगलो, समरधा जैसे कई पॉश इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में नागरिकों को परेशानी से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है। इन इलाकों में पड़ेगा असर from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JQmAK1D via IFTTT

भोपाल में डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद रेप:स्टूडेंट है आरोपी, विवाहित महिला के साथ की ज्यादती

डेटिंग एप के जरिए दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। जबकि पीड़िता विवाहित है। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि शादीशुदा 26 वर्षीय पीड़िता की दोस्ती डेटिंग एप के जरिए आरोपी अमन भारद्वाज से हुई थी। मूलत: बिहार का रहने वाला अमन रीवा के कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस आरोपी ने पीड़िता को शादी के झांसे में ले लिया। उसके झांसे में आई युवती अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार हो गई। आरोपी अमन 4 मई को उससे ​मिलने भोपाल आया। यहां होटल स्वातिक में उसे लेकर गया और ज्यादती की। लौटने के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। युवती को यकीन हो गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zMZNTjy via IFTTT

एक जमीन पर दो लोगों का दावा, चलीं गोलियां:प्रॉपर्टी डीलर को बंदूकों के बट से पीटा; बाइक तोड़ी, बोले- जमीन मत खरीदना

ग्वालियर में एक जमीन पर दो लोग अपना-अपना दावा जता रहे थे। इसी दौरान जब एक प्रॉपर्टी डीलर जमीन देखने पहुंचा, तो एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले चार से पांच गोलियां हवा में चलाईं, फिर प्रॉपर्टी डीलर को बंदूक की बट से बेरहमी से पीटा। उन्होंने डीलर की बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद हमलावर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते धमकी देकर गए कि 'यह जमीन मत खरीदना, वरना जान से मार देंगे। यह घटना रविवार को चकरायपुरा के हार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर लिया है। शहर के शताब्दीपुरम निवासी आकाश पुत्र सिद्धार्थ सिंह भदौरिया प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करता है। कुछ समय पूर्व उसने चकरायपुरा में रामदुलारे किरार से 13 विस्वा जमीन का अनुबंध किया है। रविवार को वह उसकी नपती कराने के लिए रामदुलारे और उसके बेटे मनीष किरार के साथ जमीन पर पहुंचा था। रामदुलारे और मनीष उसको जमीन बता रहे थे कि तभी वहां अरविन्द कंषाना निवासी महाराजपुरा, गब्बर जाटव, मुकेश गुर्जर और हद्दु गुर्जर आए और जमीन अपनी बताते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध कि...

19 हजार करोड़ का ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट:पहाड़ों के बीच 250 वर्ग किमी में इकट्ठा होगा पानी, 1.23 लाख हेक्टेयर में सिंचाई

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर ताप्ती नदी के बेसिन में जल्दी ही अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू होने जो रहा है। दावा किया जा रहा कि ये प्रोजेक्ट देश का पहला ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्रोजेक्ट है जो एमपी के लोगों की जिंदगी को और बेहतर बनाएगा। इस प्रोजेक्ट से एमपी के साथ-साथ महाराष्ट्र के लोगों को भी फायदा होगा और एमपी के करीब 73 गांव भी डूबने से बच जाएंगे। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बहुप्रतीक्षित तापी मेगा रिचार्ज परियोजना को लेकर राज्य सरकार ने 10 मई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भोपाल आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ताप्ती नदी के बेसिन में स्थित दो पहाड़ों (एमपी के बुरहानपुर और महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चोपड़ा तहसील) के बीच 250 वर्ग किलोमीटर में जमीन के अंदर पानी जमा किया जाएगा। 6 सवालों में समझिए इस प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को किस तरह से फायदा मिलेगा.. सवाल1: क्या है ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना? जवाब: ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई शहर में स्थित सतपुड़ा पहाड़ श्रृंखला से होता है। नदी पश्चिम दिशा में बहकर अरब सागर...

दिग्विजय के भाई को कांग्रेस ने थमाया शोकॉज नोटिस:लक्ष्मण सिंह के लगातार पार्टी विरोधी बयानों पर अब दिल्ली ने दिखाई सख्ती

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल ने पार्टी विरोधी बयानों को लेकर लक्ष्मण सिंह से 10 दिनों में जवाब मांगा है। कहा था उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हैं 24 अप्रैल को गुना जिले के राघौगढ़ में लक्ष्मण सिंह पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिए। लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी को भी सोच समझकर बात करने की नसीहत दे डाली। कहा था कि मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, पार्टी को मुझे निकालना हो तो आज निकाल दे। हमारी पार्टी के नेता सोच समझकर बोले नहीं तो उन्हें चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेंगे। जहां टूरिस्ट थे, वहां पुलिस क्यों नहीं थी लक्ष्मण सिंह ने कहा- चुनी हुई सरकार यह तय करती है कि फौज कहां लगेगी और पुलिस कहां लगेगी। जहां वो बताते हैं, वहां जाकर वो लग जाती है। जहां फौज लगी है, वहां उन्होंने (आतंकि...

भोपाल के वन बाइट रेस्टोरेंट में कर्मचारी की हत्या:साथी कुक ने चिकन रोस्ट करने का कहा तो गुस्से में सिर पर मार दिया पलटा

भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया। थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार मृतक की पहचान शब्बीर खान (35) के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा इलाके का रहने वाला था और के खजूरी सड़क इलाके के रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी का नाम राजा है, जो उसी के साथ किचन में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, राजा ने शब्बीर से चिकन रोस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन शब्बीर ने बात अनसुनी कर दी। दोबारा टोकने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आए राजा ने रसोई में रखा भारी पलटा उठाकर शब्बीर के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में शब्बीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, राजा के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y4BYvNC via IF...

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में आग, दहशत:कबाड़ा गोदाम में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ग्वालियर में शॉर्ट सर्किट से एक कबाड़े के गोदाम में आग लग गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार रात की है। घटना का पता चलते ही दमकल अमले के साथ ही पुलिस और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। प्लास्टिक में आग लगने के कारण लगातार फैलती जा रही थी। आग पर काबू करने के लिए दमकल की चार फायर ब्रिगेड लगाई गई, लेकिन देर रात तक दमकल अमला आग बुझाने में लगा रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर 80 फीसदी काबू पाया जा सका है। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि जैन कारोबारी का गोदाम है। गाेदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगल-बगल की दुकानें और घर से निकाले लोग आग तेजी से फैल रही थी और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आस-पास की दुकानों के साथ ही घरों में सावधानी के चलते बाहर निकाल लिया और बचाव में जुट गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ते ने आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना किया है, लेकिन प्लास्टिक में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। पुलिस और दमकल विभाग का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती ...

कोठीबाजार सड़क निर्माण की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी:नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल, अधिवक्ता कोर्ट में करेंगे शिकायत

बैतूल में कोर्ट और विधायक की सख्ती के बाद बन रही कोठीबाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क के निर्माण की स्टेट्स रिपोर्ट 14 मई को कोर्ट में पेश की जाएगी। इसको बनाने में की जा रही देरी के लिए फरियादी ने नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराया है। वह नपा प्रशासन की बहानेबाजी को इसकी खास वजह बता रहे है। वे कोर्ट में इसकी शिकायत भी करेंगे। जबकि सड़क को सिर्फ लल्ली चौक तक बनाए जाने पर भी आपत्ति जताएंगे। बैतूल के व्यवहार न्यायालय वरिष्ठ खंड 1 की अदालत में अधिवक्ता मनोज राने ने कोठीबाजार इलाके में पेट्रोल पंप से लेकर थाना कोठीबाजार तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थायी लोकपयोगी अदालत के आदेश के क्रियान्वयन के लिए वाद दायर किया था। जिस पर लोक अदालत ने 26 अगस्त 2022 को आदेश पारित कर नपा प्रशासन को आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह इस मार्ग पर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाए, लेकिन नपा ने अदालत के इस आदेश का पालन नहीं किया। जिस पर मनोज राने ने अधिवक्ता गिरीश गर्ग के जरिए सिविल कोर्ट में एक्ज्यूकेशन के लिए केस लगाया था। इसी केस में 14 मई को अदालत ने सीएमओ को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत लगा चुकी कई बार फटकार एक्ज्य...

महाकाल मंदिर में दान की कीमती वस्तुओं की जांच होगी:स्वर्ण-रजत टेस्टिंग मशीन लगेगी, भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान में मिलने वाली कीमती वस्तुओं की जांच के लिए स्वर्ण-रजत टंच टेस्टिंग मशीन लगाई जाएगी। यह निर्णय मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। समिति ने वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दी। कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश नगदीकरण और महंगाई भत्ता एरियर के भुगतान का निर्णय भी लिया गया। मंदिर परिसर में कई नई सुविधाएं जुड़ेंगी। नगर निगम द्वारा गीता भवन की स्थापना को मंजूरी मिली। दान में मिले ई-कार्ट के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनेगा। महाराजवाड़ा और महाकाल परिसर में रिटर्निंग वॉल का निर्माण होगा। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर अनार्मेंटल गेट लगेंगे। भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित की जाएगी और चलित भस्म आरती की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र, लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई और वैदिक प्रशिक्षण शोध संस्थान के लिए 2025-28 की खाद्यान्न आपूर्ति निविदा को मंजूरी दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिर के प्रवेश द्वारों पर सभी सेवाओं की जा...

आर्थिक स्थिति सुधारने विश्वविद्यालय रेवेन्यू मॉडल करें तैयार:उच्च शिक्षा मंत्री परमार बोले- विश्वविद्यालय बनें आत्मनिर्भर, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करें

भोपाल में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय में दो अहम समितियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय खुद की आमदनी बढ़ाने के लिए आदर्श रेवेन्यू मॉडल तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी बचत को छोटे और लंबे समय के लिए सही जगह निवेश करें, ताकि आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों से रिक्त पदों पर भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह काम नियमों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तय मानकों के अनुसार किया जाए। इस बैठक में विश्वविद्यालयों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की। मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट की सिफारिशों का विभागीय परीक्षण किया जाएगा और जरूरी बदलाव लागू किए जाएंगे। इसी बैठक में प्राध्यापकों की भर्ती, पदोन्नति और पेंशन से जुड़ी समिति ने भी अपनी रिपोर्ट दी। इसमें सुझाव दिया गया कि कॉलेजों की तरह विश्वविद्यालयों में भी एक जैसे नियम लागू किए जाएं। परमार ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब शिक्षा व्यवस्...

बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, हथियार लेकर चलने पर रोक:देवास में धारा 163 के तहत प्रतिबंध; सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं कर सकेंगे

देवास में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने, हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई गई है। लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं कर सकेंगे। धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी स्थान पर बिना अनुमति टेंट या पंडाल का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। सड़कों पर एकत्र होकर यातायात बाधित करना या किसी के आवागमन में रुकावट डालना भी प्रतिबंधित है। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह ने जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1)(2) के तहत जारी इन आदेशों में कई प्रतिबंध शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति या समूह फेसबुक, वॉट्सऐप या अन्य प्लेटफॉर्म पर धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश, चित्र या टिप्पणियां नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध शासकीय कर्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे। उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक छूट दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। from मध्य प्...

गेहूं खरीदी में बरती अव्यवस्था, मंडी सचिव को कलेक्टर ने दिया नोटिस

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। मंडी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। मंडी परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फसल नीलामी प्रक्रिया को देखा। किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि व्यापारी फसल की तुलाई मंडी से दूर कराते हैं। इससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि तुलाई नवीन मंडी परिसर में ही कराई जाए। अव्यवस्थित ट्रालियों को क्रम से लगाने और नीलामी प्रक्रिया भी तय क्रम से कराने के निर्देश दिए। किसानों की उपज की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीदी की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। साफ-सफाई नहीं थी। कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव भागीरथ अहिरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k7hjgeA via IFTTT

दक्षिणा पेटी झपटकर भागा, प्रकरण दर्ज

अशोकनगर| कोतवाली थाना क्षेत्र में दक्षिणा पेटी लेकर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार मुन्नी गिरी पत्नी दाऊ गिरी 65 साल निवासी कैलाशपुरी धाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हसन खान, संजीव अहिरवार निवासी अशोकनगर ने दक्षिणा पेटी को झपटकर भाग गए। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FbPTRvS via IFTTT

नए एलाइन्मेंट से भोपाल-जबलपुर मार्ग की दूरी घटेगी:सीएम बोले- रोड निर्माण में क्वालिटी के साथ भविष्य की जरूरतों का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सड़कों के निर्माण में क्वालिटी के साथ भविष्य की जरूरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। इनका निर्माण टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक मानकों के अनुरूप हो। सड़क परियोजनाओं के निर्माण में तय समय-सीमा का पालन किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द बेहतर आवागमन सुविधाएं मिल सकें। भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 में नवीन प्रस्तावित एलाइन्मेंट के लिए कार्रवाई की जा रही है। इससे भोपाल-जबलपुर मार्ग की दूरी कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता का ध्यान रखें। सड़क निर्माण में नवीन तकनीकों को अपनाया जाए और पर्यावरणीय मानकों का पालन कर पारिस्थितिकीय संतुलन का भी ध्यान रखा जाए। एक साल में 1425 किमी सड़कें बनेंगी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक भरत यादव ने बताया कि निगम द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 1586 करोड़ रुपए की लागत से 1127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया। सड़क विकास के पूंजीगत कार्यों पर 2761.47 करोड रुपए एवं संधारण व मरम्मत कार्यों पर 280.79 करोड़ रुपए,...

ऐसी सड़कें चिन्हित करें जो हर बारिश में टूटती हैं:पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, बारिश के पहले सड़कों का प्रिवेंटिट मेंटेनेंस पूरा करें

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। जिन सड़कों पर परफॉर्मेंस गारंटी लागू है, उनके रखरखाव के लिए संबंधित ठेकेदारों को लिखित निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सड़कों की पहचान की जाए जो लगभग प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त होती हैं और उनके लिए विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएं। मंत्री सिंह ने तेज जल प्रवाह वाले पुलों का फिजिकल इंस्पेक्शन कर आवश्यकता अनुसार शीघ्र मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान यदि सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं तो मरम्मत कार्य के लिए वर्षा समाप्त होने की प्रतीक्षा नहीं की जानी चाहिए। बारिश के दौरान ही मरम्मत के विशेष इंतजाम किए जाएं जिससे यातायात और नागरिकों को असुविधा न हो। औचक निरीक्षण की समीक्षा की मंत्री ने औचक निरीक्षण की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही के प्रति विभाग में सख्त रुख अपनाया जाएगा। प्रत्येक माह की 5 और...

तेज रफ्तार कार ने ली बुजुर्ग महिला की जान:कार मालिक के घर के सामने शव रखकर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने मृतका का शव कार मालिक के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी श्याम बाई रात लगभग 10:30 बजे अपने घर के सामने टहल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को कार मालिक के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया। प्रभारी सुरेश नागर के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/48Mo2Ep via IFTTT

भोपाल में तेज बारिश-आंधी, 200 इलाकों की बिजली गुल:ग्वालियर समेत 16 जिलों में आज ओले गिरने का अलर्ट; एमपी में अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम

मध्यप्रदेश के ग्वालियर समेत 16 जिलों में मंगलवार को ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा तक रह सकती है। इससे पहले सोमवार रात 10 बजे से भोपाल में तेज बारिश, आंधी का दौर शुरू हो गया। बैरागढ़, इंदौर-भोपाल रोड, करोंद समेत कई इलाकों में तेज आंधी चली। इस कारण कई शादियों के टेंट उखड़ गए। यहां तक कि बारात भी बरसते पानी में ही निकली। दूसरी ओर, कोलार, होशंगाबाद रोड, बैरसिया रोड, तुलसीनगर, चार इमली, लिंक रोड नंबर-2, अशोका गार्डन, बाग मुगालिया, बाग सेवनिया, रायसेन रोड, पटेल नगर, आनंद नगर समेत 200 से अधिक इलाकों में बिजली गुल हो गई। रात डेढ़ बजे के बाद तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा। इधर, सोमवार को तेज आंधी, ओले और बारिश हुई। शाजापुर, नीमच, सीहोर में ओले गिरे, जबकि गुना में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शादी का टेंट तक उड़ गया। भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, भिंड, छतरपुर, मऊगंज,पन्ना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में धूलभरी आंधी चली। अशोकनगर...