मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रॉयल फार्म विला कॉलोनी की एक मल्टी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक लाइट जाने से एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देख नीचे खड़े पिता को इतना गहरा झटका लगा कि घबराहट में उन्हें अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय ऋषि भटनागर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कॉलोनी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋषि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ उनका 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। रात ज्यादा होने पर उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया। जनरेटर चालू कराने दौड़े, वहीं गिर पड़े पुलिस ने बताया कि बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋषिराज घबरा गए। वह तुरंत गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जांच अधिकारी आमोद शर्मा के मुताबिक, हादसे के करीब तीन मिनट बाद कॉलोनी में बिजली बहाल हुई और लिफ्ट चालू हो गई। इसके बाद देवांश बाहर निकल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर मामला आकस्मिक मृत्यु का बताया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HJb714j
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HJb714j
via IFTTT
Comments
Post a Comment