मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिंड शहर के हाऊसिंग कॉलोनी निवासी एक युवक अपने दोस्त के भतीजे को गाड़ी में घुमाने के बहाने पुराने रेलवे स्टेशन के पास ले गया। जहां उसके साथ गंदी हरकत की। साथ ही उसे धमकी दी कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी दूसरे दिन फिर किशोर को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ फिर वही हरकत की। वहीं जब किशोर के अंडर गारमेंट्स पर खून के दाग माता पिता ने देखे तो उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी सच्चाई घर वालों को बताई। वहीं कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जानकारी 15 वर्षीय किशोर 23 मार्च की रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उसके चाचा के दोस्त संदीप जैन अपनी स्कार्पियों गाड़ी लेकर वहां से गुजरे। जहां उसने किशोर से कहा कि चलो तुम्हे कार से घुमाकर लाते हैं। साथ ही संदीप किशोर को कार से पुराने रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास ले गया। जहां उसके साथ संदीप ने गंदी हरकत की और उसे धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद वह उसे घर छोड़कर चला गया। वहीं किशोर ने डर की वजह से यह...