मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पांढुर्ना में अलग-अलग हादसें में 3 की मौत:भण्डारगोंदी में फंदे पर झूलती मिली महिला, बन्धान में कुए में मिला युवक का शव, उमरी में युवक की मौत
पांढुर्णा में पिछले 24 घंटे में अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमे पहला मामला ग्राम पंचायत भंदारगोंदी निवासी महिला मीनल रामराव आखरे उम्र 24 वर्ष घर के बाथरूम मे फांसी पर झूलती मिली , जानकारी अनुसार मिनल द्वारा इससे पहले भी प्रयास किए गये थे ,जिसके बाद परिवार ने मातम छा गया। दूसरी घटना ग्राम पंचायत बंधान निवासी गोविंदराव इवनाती 50 वर्ष की लाश गांव के निवासी नाम भूतू खापरे के खेत के कुएं में मिली , बता दें कि मृतक रविवार से लापता था और परिवार कि दी गई जानकारी अनुसार गोविंद्र राव मानसिक रोगी था । ग्राम पंचायत उमरी निवासी कमल श्यामलाल सलामे उम्र 40 वर्ष मानसिक रोगी को सोमवार के दिन संदिग्ध अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जिसकी उपचार के दौरान से मौत हो गई । परिजन की तलाश के बाद परिवार वाले अस्पताल पहुँचे जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों मामले पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर पंचनामा तैयार करने के बस शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GnwiLh0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GnwiLh0
via IFTTT
Comments
Post a Comment