DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2024

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

8 हजार दीयों से सजाया दादाजी मंंदिर:दीपोत्सव में 250 लीटर तेल का हुआ इस्तेमाल, श्रीराम की आकृति बनी आकर्षण का केंद्र

खंडवा के श्री दादाजी धूनीवाले दरबार में दीपावली के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर को 8 हजार मिट्टी के दीपक से सजाया। शाम होते ही पूरा क्षेत्र दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद रात 8 बजे 108 दीयों के साथ भव्य आरती की गई। आकृतियों ने बढ़ाई आकर्षण इस उत्सव के दौरान लगभग 250 लीटर तेल दीपकों में भरा गया। श्रद्धालुओं ने दीयों से त्रिशुल, ओम, श्रीराम और स्वास्तिक की आकृतियां बनाई, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। इन कलात्मक आकृतियों ने उत्सव की सुंदरता को और बढ़ा दिया तस्वीरों में देखिए खंडवा के श्री दादाजी धूनीवाले दरबार की झलकि......... from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hRycOCp via IFTTT

रोशन इंदौर...:मानो धरती पर जगमगाने लगे सारे सितारे

दीपोत्सव के दूसरे दिन छोटी दिवाली यानी रूप चतुर्दशी पर इंदौर का रूप ऐसा निखरा कि लगा जैसे हमारी धरती पर ही सारे सितारे जगमगा उठे हों। शहर के हर हिस्से में जबरदस्त रोशनी की गई है। ड्रोन की मदद से ली गई रिंग रोड और आगे की बसाहट की यह तस्वीर बताती है कि कैसे पूरा शहर दिवाली की झिलमिल रोशनी से दमक रहा है। गुरुवार को दिवाली पर यह रौनक सातवें आसमान पर होगी। सतरंगी पटाखों की धूम इसमें और जान डाल देगी। 50 लाख यूनिट ज्यादा होगी बिजली की खपत शहर में आम दिनों में 85 से 90 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। धनतेरस पर 95 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई। दिवाली के दिन एक करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली खपत का अनुमान है। पांच दिनों में 50 लाख यूनिट अधिक बिजली खपत होगी। एक्यूआई जहां खरीदी का दबाव वहीं बढ़ोतरी एक्यूआई 100 पर औसत माना जाता है। 26 अक्टूबर तक यह 100 के आसपास चल रहा था। चार दिनों से इसमें बढ़ोतरी हुई है। रीगल पर पर्व की खरीदारी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ने से इसमें वृद्धि हुई है। एयरपोर्ट पर बेहतर स्थिति है। पहली बार... धनपूर्णा ​​​​​​​अन्नपूर्णा मंदिर में पहली बार पांच लाख के नोटों से मां का दरबार सजाया गया है...

एमपी के कर्मचारियों को किस्तों में मिलता है महंगाई भत्ता:आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को एकमुश्त कैश में किया जाएगा भुगतान

प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को भले ही महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में किस्तों में दिया जाए, लेकिन एमपी में पदस्थ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों को एरियर्स की राशि नकद दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इसको लेकर जारी किए गए निर्देश के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने केंद्रीय अधिकारियों को महंगाई भत्ते की राशि एक साथ देने के आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने इसी माह केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सातवें वेतन मान पर दिए जा रहे महंगाई भत्ते की राशि 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किए जाने के आदेश जारी किए हैं। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के केंद्र के फैसले के बाद एमपी की मोहन यादव सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला राज्य सरकार के कर्मचारियों के हित में लिया है। इसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके एरियर्स का भुगतान सरकार किस्तों में पूर्व की तरह करने वाली है। जुलाई से अक्टूबर तक चार माह की राशि एक साथ मिलेगी दूसरी ओर सामान्य प्रशासन विभाग के लेखा उपसचिव द्वारा बुधवार को जारी निर्देश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के ल...

धार में खाध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी:जिले भर में मिठाई और नमकीन के लिए नमूने

दिवाली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिठाई और नमकीन बनाने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई और कई नमूने एकत्रित किए गए। यहां से लिए गए नमूने- एकत्रित किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी सचिन लौगरिया, निर्मला सोमकुंवर और आरजी माऊटा मौजूद रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TPNYbDj via IFTTT

'दिवाली विथ माय भारत' के तहत स्वच्छता का संदेश दिया:यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने की सार्वजनिक स्थानों की सफाई

'दिवाली माय भारत अभियान' के तहत सोमवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए स्वच्छता के प्रति श्रमदान के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहनों के साथ प्रताप सागर से चौक बाजार होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर तक श्रमदान कर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. अरुण कुमार चौरसिया ने नागरिकों से अपील कर हफ्ते में 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान कर अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ तथा साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की l जगह-जगह साफ-सफाई की गई इस दौरान जहां भी गंदगी मिली वहां साफ-सफाई की गई। चौक बाजार, अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में प्लास्टिक, गीला और सूखा कूड़ा एकत्र कर कूड़ा संग्रहण वाहन में डाला गया और स्वयंसेवकों ने नारे लगाकर नागरिकों से स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अ...

भिंड का MJS ग्राउंड बना वृंदावन धाम:मेरी विनती यही है राधारानी कृपा बरसाए रखना..चित्र विचित्र के भजनों पर झूमे भक्त

भिंड शहर का एमजेएस मैदान रविवार की शाम वृंदावन धाम बन गया जब प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र ने श्री राधा राधा…श्री राधा राधा….मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना भजन की प्रस्तुति दी। ग्राउंड में मौजूद हर श्रोता झूम उठा। इसी क्रम में अगली प्रस्तुत में भजन गाया - हे कृपा माई हे दया माई, हे करूणा मई राधे…..राधे राधे जपो राधे, श्यामा श्यामा जपो श्यामा श्यामा। यह प्रस्तुत पर श्रोताओं के मन में भक्ति रस के अंकुर फूट पड़े। जैसे जैसे रात गहराई भजनों की रसधारा में हर एक श्रोता डूबा रहा। इसी क्रम मे जब दोनों गायकों ने मेरा राधै राधे गाने को जी चाहता है मेरा वृदावन जाने को जी चाहते है…। इस भजन के माध्यम से भजन गायकों ने वृंदावन धाम की शेयर और बांके बिहारी के मानसिक दर्शन कराए। इसी क्रम के तहत अगली प्रस्तुति दी जिससे श्रोता राधे कृष्ण के रसिकजन बन बैठे। यह भजन था- सखी री बांके बिहारी हमारी से लड़ ग ई अंखियां…। एक बार फिर बांके बिहारी, वृंदावन धाम के रसिक बनाते हुए भजन प्रस्तुत किया जिसके बोल थे- यहां यमुना किनारा है…श्री निधिवन प्यारा…कण कण में बिहारी जी… हे बांके बिहारी, वृंदावन में मेरा द...

पिता ने की 3 साल के बेटे की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में बेटे पर कुल्हाड़ी से वार किया

बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र के प्रताप फाल्या उसारणी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश मंडलोई (29) ने 26 अक्टूबर शाम करीब पौने पांच बजे अपने 3 साल के बेटे आयान्स पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मुकेश की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जसिके बाद उसने गुस्से में आयान्स पर कुल्हाड़ी चला दी। पत्नी, सांस और तीन बच्चों के साथ रहता था पुलिस को दिए गए बयान में मुकेश के जीजा राजू पिता सुखलाल निराले ने बताया कि मेरा साला मुकेश और उसकी पत्नी मनीषा तीन बच्चों के साथ प्रताप फाल्या ग्राम उसारणी में रहता है। करीब 3 माह पहले वह बच्चों के साथ खरगोन जिले के निमरानी गया था। फिर 15 अगस्त को तीनों बच्चों को लेकर प्रताप फाल्या उसारणी आ गया था। मेरी सास पानोबाई बच्चों के साथ रहती थी। 26 अक्टूबर को शाम करीब पौने पांच बजे मैं घर पर था, तभी भाई आदित्य घर पर आया और कहा कि मुझे मुकेश के दो बच्चों ने बताया कि आयान्स और भाइयों को पापा ने आइसक्रीम दी थी। हम आइसक्रीम खा रहे थे कि मेरे पापा मुकेश ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर आयान्स को ...

​​​​​​​पुलिस ने राजगढ़ और खिलचीपुर के दो लुटेरों को पकड़ा:पुलिस पीछे पड़ी तो गिरने से टूटा हाथ-पैर, महिला और बुजुर्ग से की थी लूटपाट

पुलिस ने शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन और खिलचीपुर में बुजुर्ग किसान के कान में पहनी सोने की बाली (मर्की) लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपीयों की पहचान मुकेश तंवर (25) निवासी देहरा और पप्पू तंवर निवासी कुंवरपुरा (29) के रूप में हुई है। पुलिस पीछा करके दोनों आरोपियों को पकड़ा है। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों लुटेरों के हाथ-पैर में चोट आई है। पहले राजगढ़ में महिला से सोने की चेन लूटी SDOP आनन्द राय ने बताया कि शुक्रवार को राजगढ और खिलचीपुर शहर में अलग-अलग जगह लूट की दो घटनाएं हुई थी। जिसमें पहली घटना शुक्रवार की सुबह राजगढ़ के तिलक नगर में हुई थी। जहां रहने वाली फरयादी महिला जोयल पति रणवीर सिंह तोमर ने पुलिस को बताया था कि घर पर दूध देने के बहाने आए दो अज्ञात बदमाशों उनके गले मे पहनी सोने की चेन लूट कर भाग निकले। खिलचीपुर में बुजुर्ग से कान की बाली लूटी राजगढ़ में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद यह दोनों आरोपी खिलचीपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने सुबह करीब 12 बजे बड़े पुल के पास डालूपुरा जा रहे एक बुजुर्ग किसान बालूसिंह सौंधिया (65) को अ...

पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप:रीवा में आरोपियों ने वीडियो भी बनाया; सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला से गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। सोमवार की इस घटना की एफआईआर कराने दंपती थाने के चक्कर काटते रहे। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत दर्ज की। दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। यहां 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को वारदात के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का फोकस बुधवार को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव पर था, इसलिए मामले को दबाए रखा। अब 3 दिन बाद मामला सामने आया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, गृह विभाग कोलैप्स हो गया है। सीएम जंगलराज विभाग बनाएं। रीवा एसपी विवेक स...

पॉलिटेक्निक कॉलेज के होस्टल से 75 पंखे चोरी:जांच में जुटी पुलिस, चोरों की तलाश जारीो

छिंदवाड़ा के पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल से 75 पंखे सहित अन्य आवश्यक सामग्री चोरी हो गई है। इस मामले को लेकर प्रबंधन ने धरमटेकडी पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल कई दिनों से खाली था। चोरी की घटना को धीरे-धीरे कर के अंजाम दिया गया है। खाली होस्टल से चोरी कॉलेज की ओर से मिली जानकारी अनुसार कॉलेज परिसर के अंदर हॉस्टल स्थित है। जहां कोई नहीं रहता है। हॉस्टल में ताला लगा हुआ है। समय-समय पर हॉस्टल का गेट खोल कर देखा जाता है। विगत दिनों भी गेट खोल के देखा गया तो सामने आया कि हॉस्टल से कई चीजें चोरी हो चुकी है। इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरी हुई सामग्री की गिनती की जा रही है। अब तक कमरों में लगे 75 से अधिक पंखे चोरी हो चुके हैं। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुविधाएं के लिए खरीदे गए गैस, सिलेंडर, फ्रिज, बर्तन सहित अन्य चीजे भी चोरी हुए है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pUKOwfy via IFTTT

एमडी की बैठक,मेट्रो काम तेजी से पूरा करने के आदेश:स्पीड टेस्ट, ड्राइंग, सिस्टम वर्क, ब्रिज, इक्विपमेंट, टिकट रूम की जानी स्थिति

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने गुरुवार को सुपर प्रयोरिटी कॉरिडोर और सम्पूर्ण प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण कामों को लेकर संबंधित विभागों, मेट्रो अधिकारियों, कन्सलटेंट और कॉन्ट्रेक्टर की बैठक ली। बैठक में निर्माण के सिविल, सिस्टम, रोलिंग स्टॉक, ट्रैफिक, सिग्नलिंग आदि प्रमुख कामों को लेकर जानकारी ली गई। एमडी द्वारा सभी कॉन्ट्रैक्टर्स को त्योहारों के मद्देनजर मेट्रो निर्माण काम में किसी भी प्रकार की गति धीमी न हो, इसे लेकर कसावट लाने को कहा। साथ ही निर्माण स्थल के आसपास अधिक सावधानी और सुरक्षा से काम करने के लिए निर्देश दिए, ताकि आमजन को असुविधा न हो l इस माह आए नए रोलिंग स्टॉक की कपलिंग, टेस्टिंग आदि की भी जानकारी ली l एमडी ने मेट्रो स्टेशन के बाहरी सुसज्जित होने वाले भाग की फिनिशिंग के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पीड टेस्ट , ड्राइंग , सिस्टम वर्क, ब्रिज आदि की पूरी तैयारियां करने को लेकर निर्देश दिए। बैठक में स्टेशनों के कॉनकोर्स लेवल यानी मेट्रो सवारी से जुड़े व्यवस्था तथा सुविधा वाले स्थान को जल्द एक्टिव करने पर चर्चा हुई। साथ ही इक्विपमेंट ...

ग्वालियर में कबाड़ा व्यापारी के घर डकैती:छत के रास्ते घुसे बदमाश; कारोबारी, पत्नी, बच्ची को रस्सी से बांधकर की लूटपाट

ग्वालियर में एक कबाड़ा व्यापारी के घर मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे बदमाशों ने डकैती डाली। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को पहले तो बंधक बनाया, इसके बाद सभी को अलग-अलग कमरों में बंद कर पूरे घर में लूटपाट की। बदमाशों के भागने पर परिवार ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग की है। यहां रहने वाले शाकिर खान के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 से 3 बजे वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर में पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। पत्नी रुखसार और बच्ची को भी रस्सी से बांध दिया। घर से 4 लाख रुपए कैश और गहने लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर व्यापारी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग व्यापारी के घर पहुंचे और उन्हें, उनकी पत्नी और बच्ची की रस्सियां खोलीं। एक बदमाश ने पकड़ा, दूसरे ने कट्‌टा अड़ाया पुलिस पूछताछ में कारोबारी शाकिर खान ने बताया कि बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे, इस बीच वे टॉयलेट करने के लिए उठे, सबसे पहले एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने कट्‌टा अड़ा...

शिवपुरी को आवंटित होगा 21.54 मि.घ.मी. वार्षिक जल:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों के बाद जल आवंटन समिति की बैठक में हुआ फैसला

शिवपुरी वासियों को सिंध जलावर्धन योजना के तहत मिलने वाले पानी की क्षमता अब शहर के लिए बढ़ा दी गई हैं। पूर्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलने जनता को वाले पानी की क्षमता को बढ़ाने की बात कही थी। बता दें कि, प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग की अध्यक्षता में मंगलवार को रोज संपन्न जल आवंटन समिति की 79वीं बैठक में निर्णय अनुसार नगर पालिका परिषद, शिवपुरी की पेयजल आपूर्ति के लिए मडीखेड़ा बांध, शिवपुरी से आवंटित 14.48 मि.घ.मी. के स्थान पर 21.54 मि.घ.मी. वार्षिक जल आवंटन होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद के प्राधिकृत अधिकारी को कार्यपालन यंत्री, सिंध परियोजना पक्का बांध संभाग मडीखेड़ा के साथ एग्रीमेंट करना होगा। वहीं नगर पालिका शिवपुरी को शासन द्धारा समय-समय पर लागू की गई जल दर अनुसार जल कर का नियमित भुगतान समय पर कार्यपालन यंत्री, सिंध परियोजना पक्का बांध संभाग, मडीखेड़ा, जिला शिवपुरी को करना होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3UFbHwE via IFTTT

बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने किया सुसाइड:चलती ट्रेन के सामने आकर दी जान, अस्पताल में चल रहा था इलाज

छिंदवाड़ा के कुंडालीकलां के रहने वाले एक बुजुर्ग ने लंबी बीमारी के चलते ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। 62 वर्षीय बुजुर्ग पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। 18 अक्टूबर से अस्पताल में थे जानकारी मुताबिक 62 साल के रामचरण प्रजापति 3 महीने गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह घर में अकेले रहते थे, पत्नी की बहुत पहले मौत हो चुकी है। वह इलाज के लिए 18 अक्टूबर को जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज यानी मंगलवार वह अस्पताल से बिना बताए चले गया और कुंडालीकला के पास अंडर ब्रिज के पास शाम 6 बजे ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। देहात टी आई गोविंद राजपूत ने बताया कि 62 वर्षीय बुजुर्ग रामचरण का कुंडालीकला अंडरब्रिज के पास रेल्वे ट्रेक में शव मिला है। परिजनों के मुताबिक मृतक गंभीर बीमारी से परेशान था, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। इ...

MP बीजेपी के मेंबरशिप मॉडल की दिल्ली में तारीफ:मप्र ने डेढ़ महीने लगातार किया रिव्यू और मॉनिटरिंग, नड्डा ने नवाचारों को सराहा

2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलाए गए बीजेपी के सदस्यता अभियान में किए गए नवाचारों और सिस्टम को दिल्ली में तारीफ मिली है। दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा के नवाचारों, डेली मॉनिटरिंग और लगातार रिव्यू की तारीफ की। बैठक में सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर, सह चुनाव अधिकारी जीतू जिराती, अर्चना चिटनिस, रजनीश अग्रवाल, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, सांसद बंशीलाल गुर्जर, गजेंद्र पटेल उपस्थित रहे। आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा मेंबरशिप एमपी में बैठक में बताया गया कि आबादी के हिसाब से मप्र ने देश में सबसे ज्यादा सदस्यता की है। एमपी बीजेपी ने तय किए गए टारगेट को हासिल करने के साथ ही अलग-अलग सेक्टर्स के प्रोफेशनल्स को मेंबर बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने प्रोफेशनल्स को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए मध्यप्रदेश में शुरू किए गए 'आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' नवाचार करने पर तारीफ की। यह अभियान चलाने वाला एमपी...

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का एक्शन:विनय नगर के एक मकान में भरे थे पटाखे, दीपावली पर लगाने थे ठिकाने, पकड़े गए

दीपावली में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं और अवैध पटाखों का कारोबार तेजी से हो रहा है। हाल ही में मुरैना में अवैध पटाखा कारखाने में ब्लास्ट के बाद ग्वालियर में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रविवार शाम पुलिस ने बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान में छापा मारा। पुलिस और प्रशासन की इस छापामार कार्रवाई में घर के अंदर कमरों में काफी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे। जब मकान मालिक से इस भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखा सामग्री जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि यह अवैध पटाखे किसके हैं। परिवार बोला- लाइसेंस के लिए आवेदन किया विनय नगर सेक्टर चार के मकान में पटाखों के अवैध स्टॉक की सूचना पुलिस को मिली थी। यह घना और रिहायशी इलाका है। शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। एसडीएम, आरआई, पटवारी, बहोड़ापुर थाना टीआई और पुलिस फोर्स की एक टीम विनय नगर पहुंची। टीम ने संगम गोयल के मकान पर छापा मारा और जब मकान में जांच की, तो घर के कमरे में 40 कार्टून रखे मिले। इसमें अलग - अलग तरह के पटाखे रखे हुए थे। बड़ी मात्र...

महिला ने पर्स छीनकर भाग रहे दो लड़कों को पकड़ा:दोनों हैं नाबालिग; महिला ने केस दर्ज नहीं करवाया

इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में एक महिला का पर्स खींचकर दो लड़के भागने लगे। महिला ने अपनी गाड़ी से बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। लड़कों ने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दिया था। महिला की बहादुरी के कारण युवक पकड़े गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गोकुलधाम पेट्रोल पंप के सामने हुई। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस का कहना है कि, दोनों लड़के नाबालिग है। उनका पुराना रिकॉर्ड फिलहाल सामने नहीं आया है। महिला कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। महिला की तरफ से केस दर्ज नहीं कराया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/q76mzZj via IFTTT

इंदौर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर FIR:थाने के बाहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, भगवान शिव पर टिप्पणी का विरोध

श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार विरोध जारी है। शुक्रवार को इंदौर में भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने को लेकर सड़क पर बैठे। इसके बाद पुलिस ने श्योपुर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तुकोगंज टीआई जितेन्द्र यादव के पास शुक्रवार रात हिंदू जागरण मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भोलेनाथ पर की गई टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। टीआई यादव की तरफ से एक एफआईआर श्योपुर में दर्ज होने की बात कही गई। इस पर हिंदूवादी नाराज हो गए और एफआईआर दर्ज कराने की बात पर अड़ गए। बाद में अफसरों से बात कर श्योपुर के विधायक बाबू के खिलाफ 299, 302 की धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन बंद किया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gKfQukL via IFTTT

महर्षि वाल्मिकी जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा:डीजे की धुन पर नाचे लोग; राम, लक्ष्मण और महर्षि बाल्मिक की झांकियां निकाली

मुरैना में गुरुवार को महर्षि वाल्मीक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाल्मीक समाज ने देर शाम विशाल शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा एमएस रोड होते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरा। शोभा यात्रा के दौरान समाज के लोग डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान शहर के कुछ गणमान्य नागरिक भी आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन किया। आधा किलोमीटर तक लंबी थी शोभायात्रा शोभा यात्रा के आगे-आगे डीजे की धुन पर लोग नाच गा रहे थे। उसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉलियो में झांकियां चल रही थी। इन झांकियां में राम लक्ष्मण, हनुमान और सबसे पीछे महर्षि बाल्मिक की झांकी थी। यह शोभायात्रा आधा किलोमीटर लंबी थी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0Msk5yG via IFTTT

पूर्व डीजीपी के घर से हटाया अतिक्रमण:न्यायालय के आदेश पर कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई

हाई कोर्ट के आदेश पर सेवा निवृत डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा, कांग्रेस नेता संजय यादव और त्रिलोक कुशवाहा का प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई बुधवार को जौरा में की गई है। बता दें कि अवैध अतिक्रमण क्रेशर सहित लगभग 10 विस्वा शासकीय भूमि पर था। लगभग 2 करोड़ से अधिक का अवैध रूप से कच्चा और पक्का अतिक्रमण धा। अतिक्रमण हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने जारी किया था। जिसके बाद बुधवार को एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तहसीलदार कल्पना कुशवाह की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। 10 विस्वा जमीन पर अतिक्रमण जानकारी के मुताबिक जौरा तहसील के अलापुर ग्राम पंचायत के सर्वे क्रमांक-1147 रकव, लगभग 10 विस्वा जमीन पर सेवानिवृत डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा कांग्रेस नेता, संजय सिंह यादव और त्रिलोक कुशवाहा की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके खिलाफ सूरज सिंह पुत्र जितेंद्र यादव ने हाई कोर्ट में न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर अपील दायर की थी । जिसपर से हाई कोर्ट ने उक्त आक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। पहले भी की जा चुकी है कार्रवाई इस शासकीय भूमि पर 2019 में भी अतिक्रमण को हटाने की कार्र...

रातलीपुरा में बिना बिजली का भेजा बिल:250 परिवारों में नहीं पहुंची बिजली, सिर्फ खंबे खड़े हैं

झिरन्या के रातलीपुरा स्थित 4 फलियों (बस्ती) के 250 परिवार के लोगों ने बिजली कंपनी की मनमानी की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि यहां बिना बिजली के बिल दिया जा रहा है। सिर्फ खंबे लगे हैं, उनमें तार तक नहीं डाले गए। संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी से बिना सुविधा दिए बिजली कंपनी की तानाशाही रोकने की मांग की। समाजसेवी इंदरसिंह बड़ोले ने कहा बूटसिंग फलिया, काली कुंडी, पलजी फलिया और चौकी पानी में सिर्फ खंबे खड़े हैं, लाइन सप्लाई नहीं किया जा रहा है। बिजली न होने से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे है। गांव में बिजली तार डालकर सप्लाई शुरू की जाए उसके बाद बिल लिए जाए। 6 साल बाद भी नहीं पहुंची बिजली रहवासियों ने बताया इन फलियों (बस्ती) में 250 परिवार हैं। यहां सर्वे के बाद 2017-18 में खंबे खड़े कर दिए गए थे, लेकिन अभी तक बिजली का सप्लाई नहीं किया गया। स्थानीय भारत और जय राम ने बताया कि बिना बिजली इस साल रात में सर्पदंश से मौत की घटनाएं हो चुकी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rlAEyS4 via IFTTT

मुरैना में किराना दुकान से 16 हजार की चोरी:CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

मुरैना के जौरा कस्बे में एक दुकान में से एक चोर 16 हजार रुपए चुराकर ले गया। दुकान मालिक ने जौरा थाना पुलिस को आवेदन देकर इसकी सूचना दी है। चोर का CCTV फुटेज सामने आया है। बता दे कि जौरा के पांच बीघा निवासी रमेश चंद्र बत्रा की जौरा मैं एक दुकान है। दुकान किराने की है। सोमवार की दोपहर को जब वह लघु शंका के लिए दुकान छोड़कर गए थे, उसी समय एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और उनके गल्ले में रखे 16,000 रुपए लेकर भाग गया। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने अपने गल्ले को चेक किया। उन्हें पता लगा कि उनकी दुकान में से रुपए की चोरी हो चुकी है। पुलिस थाने में की शिकायत अपनी दुकान में हुई चोरी की शिकायत लेकर वह पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WKkwX3Y via IFTTT

सरकारी काम, समयसीमा मनमर्जी की:अन्नपूर्णा से सुदामा नगर को 2 साल में भी लिंक नहीं मिल पाई रिंग रोड से, जबकि 11 माह में बनाने का रखा था लक्ष्य

मास्टर प्लान में अन्नपूर्णा रोड व पश्चिम रिंग रोड पर सुगम आवाजाही के लिए तीन लिंक रोड प्रस्तावित की हैं। इसमें सिर्फ चाणक्यपुरी से गोपुर चौराहा ही बन सकी। अन्नपूर्णा से सुदामा नगर फूटी कोठी चौराहा तक लिंक रोड बनाने का निर्णय महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब दो साल पहले नई परिषद बनने के बाद लिया था। योजना शाखा ने इसकी योजना तैयार की और काम भी शुरू कर दिया। एजेंसी तय होने के बाद 11 महीने में इसका निर्माण होना था, लेकिन प्रकिया शुरू होने के 9 महीने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। रहवासियों का कहना है कि कुछ दिन काम शुरू हुआ, लेकिन बीते चार-पांच महीनों से बंद है। वहीं निगम अफसरों का दावा है कि जो बाधाएं थी उनकी स्वीकृतियां मिल गई हैं, जल्द काम में तेजी आएगी। 150 फीट चौड़ी और पौने दो किमी लंबी इस रोड का निर्माण नगर निगम ने प्राथमिकता से करने का दावा किया था। वर्षों से कब्जा कर डटे 300 झुग्गियों के साथ कुछ रसूखदारों के अतिक्रमण भी हटा दिए थे। लेकिन लिंक रोड नहीं बनने से दोनों ओर रह रही करीब 20 से ज्यादा कॉलोनी की डेढ़ से दो लाख आबादी परेशान हो रही है। इसकी बड़ी वजह इस रोड की सर्विस रोड खराब होना भी है।...

रीवा में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया:अधिकारियों को बेहतर काम करने के निर्देश दिए

रीवा में रविवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने बीहर रिवरफ्रंट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा घाट से पचमठा होकर किले के पीछे राजघाट तक बनाए जा रहे रिवरफ्रंट में काम की धीमी गति पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। डिप्टी सीएम ने समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण काम करने के निर्देश दिए। रिवरफ्रंट में कराए जाने वाले अन्य कामों को भी जल्द पूरा करने को कहा। रिवरफ्रंट के बाद डिप्टी सीएम ने बाबा घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां भी चल रहे कामों को जल्द पूरा कर मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डिप्टी सीएम ने गुढ़ स्थित भैरव बाबा मंदिर में भी चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। शहर और गुढ में निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवणे सहित निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2A0CbZK via IFTTT

दतिया में 15 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन:20 सेकेंड में जलकर खाक, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले नहीं लगाए गए

दशहरा पर शहर के स्टेडियम ग्राउंड में 15 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले चल समारोह निकाला गया। चल समारोह शाम 7 बजे से गोविंद मंदिर टाऊनहाल से शुरू हुआ। जो ढाई घंटे बाद रात साढ़े 9:30 बजे स्टेडियम पर पहुंचा। चल समारोह में श्रीराम दरवार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। स्टेडियम पर झांकियां पहुंचने से पहले शानदार आतिशबाजी की गई। जिसके बाद रात 10 बजे रावण के पुतले का दहन हुआ। 15 फीट ऊंचा रावण महज 20 सेकेंड में जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में निभाई गई औपचारिकता दतिया के स्टेडियम ग्राउंड में लगभग 70 साल से आयोजित होने वाला दशहरा इस साल बड़े स्तर पर प्रभावित हो गया। इसका कारण है रावण के पुतले का कद, बीते साल की तुलना में इस साल रावण के पुतले का कद 55 फिट घट गया। इस बाद दशहरे पर कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला नहीं जलाया गया। उनके पुतले इस आयोजन में बनाए ही नहीं गए। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस बार कार्यक्रम में केवल औपचारिकता ही निभाई गई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eBUmOrs via IFTTT

तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत:साथ की दो लड़कियों को ग्रामीणों ने बचा लिया, दोस्तों के साथ पूजा करने गई थी

जिले के पिछोर थाना की हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के सुजावनी गांव में तालाब में एक 17 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, उसके साथ तालाब में गई दो और बच्चियों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। सहेलियों के साथ पूजा करने तालाब पहुंची थी बालिका जानकारी के मुताबिक सुजावनी गांव की राधा मिश्रा पुत्री शिवकुमार मिश्रा अन्य गांव की बालिकाओं के साथ नवरात्रा में सुआटा की ढिरियां की पूजा करने तालाब गई थी। सुबह के समय राधा और उसकी सहेलियां पूजा पूरी करने के लिए तालाब में उतरीं। इसी दौरान राधा और उसकी तीन सहेलियां गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने डूबते हुए बालिकाओं को देख तुरंत तालाब में कूद कर दो बालिकाओं को बचा लिया, लेकिन राधा को जब तक बाहर निकाला गया जब वह दम तोड़ चुकी थी। राधा को तत्काल परिजन पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QD1Cu4w via IFTTT

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में गरबा महोत्सव का आयोजन:आरआईटीएस के संस्कृत गरबा ग्रुप ने विजेता का खिताब हासिल किया

भोपाल के राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। इस उत्सव में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और (RITS) के प्रांगण में गरबा किया। दुर्गा पूजा के बाद गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे कार्यक्रम में डांडिया की धुनों और गरबा नृत्य से उत्सव का माहौल सराबोर हो गया। गरबा प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण आरआईटीएस का संस्कृत गरबा ग्रुप रहा, जिन्होंने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आरसीपी रसरागिनी गरबा ग्रुप ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। विभिन्न व्यक्तिगत श्रेणियों में भी विजेताओं की घोषणा की गई: - Most Stylish Candidate का खिताब दिव्या बरास्कर को मिला, जिन्होंने अपनी अद्वितीय स्टाइल से सबको मंत्रमुग्ध किया। - Best Dancer का पुरस्कार तुषार (आयुर्वेद) को मिला, जिन्होंने अपनी शानदार नृत्य कला से सबका दिल जीता। - Best Dress का पुरस्कार पूजा (फार्मेसी) को दिया गया, जिन्होंने अपनी पारंपरिक पोशाक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विजेताओं को राधारमण ग्रुप के चे...

रामलीला मंचन के कार्यक्रम में पहुंचे सिंधिया:बोले- भगवान श्रीराम का जीवन सिर्फ एक कहानी नहीं, एक विचार है

ग्वालियर में गुरुवार रात को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फूल बाग मैदान पर आयोजित 78वें रामलीला मंचन के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां सिंधिया ने रामलीला में बने भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक विचार है, जिसे इंसान यदि अपने जीवन में उतार लेता है तो वह मर्यादा पुरुषोत्तम बन जाता है। शहर में 77 सालों से हो रहा रामलीला का मंचन बता दें कि ग्वालियर शहर में लगातार 77 सालों से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। सिंधिया ने कहा कि, इस बार रामलीला का वैभव और ज्यादा पहले से बेहतर हुआ है, आने वाली 2 सालों में इस रामलीला के कार्यक्रम को और बड़ा किया जाएगा, जो कि प्रदेश ही नहीं देश की सबसे बड़ी रामलीला बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिन में विजयादशमी का महापर्व भी आ रहा है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, ऐसे में सभी भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को अच्छा बनाने में अपना योगदान दें। रामलीला मंच के पास बन रहे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दशहरे ...

महिला ने लगाई फांसी:पति मंदिर गया था, लौटा तो फंदे से लटकी मिली पत्नी; पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरुवार को एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति अपने दोस्तों के साथ दोपहर में नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। पत्नी घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने सूइसाइड कर लिया। पति ने मामले की सूचना खिलचीपुर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक भोजपुर गांव में रहने वाले भंवर लाल मेवाडे (51) की शादी 3 साल पहले भोपाल में रहने वाली दुलारी बाई (40) से हुई थी। शादी के बाद से दोनों खिलचीपुर के गायत्री कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। भंवर लाल का बस स्टैंड के पास आयुर्वेदिक क्लिनिक है। वही, उसी जगह उसकी पत्नी सिलाई का काम करती थी। पति दोस्तों के साथ मंदिर गया हुआ था भंवर लाल ने बताया कि आज दोपहर के समय लगभग डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी को बता कर अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने के लिए नलखेड़ा के बगलामुखी माता मंदिर गया था। जब वह मंदिर से शाम 7 बजकर 20 मिनट पर वापस लौटो तो उसके क्लिनिक के ऊपर कमरे में लाइट बन्द थी। जब भंवर लाल ने लाइट चालू की तो पत्नी दरवाजे पर साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसने जैसे तैसे...

ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, दो की मौत:7 लोग घायल, दो जबलपुर रेफर; दमोह में देवी पंडाल में भजन प्रस्तुति देने जा रहे थे

दमोह में ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे बटियागढ़ मार्ग पर चैनपुरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी पहुंच गए। दमोह एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। हादसे में घायल बछिया खिरिया गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 9 लोग ऑटो से राय चौराहे पर देवी पंडाल में भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देने जा रहे थे। रास्ते में चैनपुरा के पास दमोह की ओर से जा रहे ट्रक चालक ने ऑटो टक्कर मार दी। हादसे में भजन मंडली में शामिल मालवारी हिनौता निवासी पुष्पेंद्र सिंह, देवकाबाई निवासी बक्सवाहा की मौत हो गई है। ये लोग हुए घायल बता दें कि पिछले 10 दिन में इस तरह का दूसरा हादसा है। 10 दिन पहले बांदकपुर मार्ग पर ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। ...

शहर में 50 से अधिक दुर्गा पंडाल सजे:भदोरिया की खिड़की पर विराज मान काली माता आकर्षक का केंद्र

नवरात्र पर्व को लेकर शहर में 50 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें भदोरिया की खिड़की के पास विराजित की गई मां काली की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हैं। शाम होते ही हजारों की संख्या में देवी भक्त अपने परिवार के साथ मां काली के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इधर नवरात्रि पर्व पर महिलाओं और बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दतिया में महिला पुलिस स्कूटी से पेट्रोलिंग कर रही है। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर शहर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम, दुर्गा पंडाल, गरवा कार्यक्रम और धार्मिक स्थलों पर अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में महिला और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर पेट्रोलिंग करने महिला दस्ता को बनाया गया है। दतिया शहर में उक्त दस्ते में दो स्कूटी और एक अतिरिक्त चार पहिया वाहन में 10 से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा शहर के पुलिस थानों के पुलिस के साथ अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FtuMvNH via IFTTT

सूर्यकुमार ने फैन के साथ खिंचवाई फोटो, दिया ऑटोग्राफ:टीम इंडिया की जीत के लिए 2 अक्टूबर से रखा था उपवास

ग्वालियर में रविवार को T-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी टीम को हराकर करारी शिकस्त दी थी। जीत के बाद भारतीय टीम सोमवार को दिल्ली के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट से रवाना हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में टीम के फैंस अपने चाहते खिलाड़ियों की एक झलक देखने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उसी दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक फैन अंतस अभिराम भी पहुंचा था। जिसने पिछले तीन दिनों से सूर्यकुमार यादव के साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए उपवास रखा था, जब इसका पता सूर्यकुमार यादव को लगा तो उन्होंने अपने फैन अंतस के साथ फोटो खिंचवाई और फोटोग्राफ भी दिया। सेल्फी खींचकर युवक ने तोड़ा उपवास ग्वालियर की रहने वाले अंतस नाम के युवक ने 2 अक्टूबर से उपवास रखा था, टीम के ग्वालियर पहुंचने के बाद से ही युवक अंतस ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बार मिलने और ऑटोग्राफ लेने के लिए भगवान से मन्नत मांग कर उपवास रखा था। जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने युवक के साथ सेल्फी खींच कर ऑटोग्राफ दिया वैसे ही युवक ने अपना उपवास मन्नत पूरी होने के बाद खत्म कर दिया। from ...

नर्मदापुरम में पहली बार हुआ 'शक्ति शौर्य महारास':मातृशक्तियां ने की शक्ति की आराधना, राज्यसभा सदस्य ने भी किया महारास

नर्मदापुरम में पहली बार नवरात्र में शक्ति की आराधना के लिए 'शक्ति शौर्य महारास' का आयोजन हुआ। रविवार शाम को एसएनजी स्कूल ग्राउंड पर शहर की मातृशक्तियाें ने तलवार लेकर शौर्य महारास किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बेटियां और विवाहित महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में रहकर शक्ति की आराधना की। मां दुर्गा और भारत मां की भगवती की पूजन आरती के साथ महारास शुरू हुआ। राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया और नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने भी मातृशक्तियों के बीच में पहुंचकर महारास और गरबा कर मां भगवती की आराधना की। नर्मदापुर युवा मंडल के संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि हिंदू सनातन बहन-बेटियां और माताओं को समर्पित यह अनोखा आयोजन नर्मदापुरम में पहली बार हुआ। शौर्य महारास के माध्यम से हम ये संदेश देना चाहते है कि महिलाएं सशक्त हो। ताकि उन पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ वे खुद लड़ सकें। इस दौरान मंच पर नपा अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा नेता प्रसन्न हरने, राजेश तिवारी, पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी भगवती चौरे, हंस राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा समेत अन्य शामिल हुए। वहीं, बड़ी ससंख्या मे...

सुसनेर में नेशनल हाईवे पर हादसा:ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर फरार

आगर मालवा जिले के सुसनेर में रविवार शाम 7 बजे के करीब आगर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में ग्राम बोरखेड़ी लढा निवासी करणसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक (एमपी 09 HG 4126) का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस और 100 डायल मौके पर पहुंची। मृतक के शव को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जिसका सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीच फंस गईं। जिसे निकालने में भी काफी मशक्कत करना पड़ी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं फरार ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CWfgnLU via IFTTT

युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस:बिना अनुमति निकालने की कोशिश पर कार्यकर्ता गिरफ्तार, वाटर कैनन ने बुझाई मशालें

उमरिया जिला मुख्यालय पर युवक कांग्रेस की शनिवार रात मशाल जुलूस यात्रा थी। युवक कांग्रेस ने इसके लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने परमिशन नहीं दी। इसके बाद भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालने की कोशिश की। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। युवक कांग्रेस की मशाल जुलूस यात्रा जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक होनी थी। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम शांतिपूर्वक मशाल जुलूस यात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगे थी। लेकिन अनुमति नहीं दी गई। हम जुलूस के माध्यम से नारी के सम्मान बेटियों की सुरक्षा को लेकर संदेश देना चाहते थे कि निकम्मी सरकार क्यों बैठी है? जब बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। हमारे सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह ने बताया कि मशाल यात्रा की अनुमति नहीं थी। लेकिन यात्रा निकालने की कोशिश की गई है। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर ही जमानत दे दी गई है। मशाल बुझाने वाटर कैनन का उपयोग किया युवक कांग्रेस की मशालों...

सीहोर के निजी स्कूल में हुआ दो दिवसीय गरबा महाेत्सव:स्कूल प्रांगण में डेढ़ सौ बालिकाओं ने दी गरबा नृत्य की प्रस्तुति

मां जगदंबा की आराधना रूपी गरबा नृत्य का दो दिवसीय आयोजन शहर के ब्लू बर्ड स्कूल में किया गया। स्कूल प्रांगण में किए गए इस आयोजन में कक्षा छठी से दसवीं तक की बालिकाओं ने 15 दिन गरबे की ट्रेनिंग लेने के बाद दो दिवसीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुणा सुदेश राय, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शशि विजयवर्गीय, संतोष विजयवर्गीय, ममता पितालिया, रानी कौर अरोरा और आरती ठकराल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती की आरती से की गई। आरती के बाद लगभग डेढ़ सौ बालिकाओं ने गरबे की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के डिबेटिंग सोसाइटी के मेंबर्स तेजस राठौर, निर्वाणी राजपूत और पूर्वी वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अरुणा राय ने छात्रों से कहा- “मां भगवती की आराधना मैं बहुत शक्ति होती है। मां अपने सभी भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करतीं हैं। आप सभी खूब पढ़ें और बहुत अच्छे इंसान बनें। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावक और शिक्षिकाओं ने बालिकाओं के साथ गरबा नृत्य किया from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://if...

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ग्वालियर आए:बोले-संस्थान ने देश के लिए बहुत और बड़े खिलाड़ियों का निर्माण किया है

ग्वालियर में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। मंत्री मनसुख मांडवीया लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। केन्द्रीय मंत्री मांडवीया ने मीडिया से चर्चा करते कहा है कि सबसे पहले तो ग्वालियर आने पर मुझे खुशी हो रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की कर्मभूमि है। यहां से देश को एक सकारात्मक संदेश गया है। यहां से स्पोर्ट्स के लिए स्पोर्ट्स शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान भी है। जिस संस्थान के द्वारा देश के नए खिलाड़ियों के निर्माण के लिए शिक्षा दीक्षा दी जा रही है, उसमें दीक्षांत समारोह में मुझे उपस्थित रहना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है नया भारत का निर्माण हो रहा है। देश 2036 मे ओलंपिक की तैयारी कर रहा है, ऐसी स्थिति में 10 साल में भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने लक्ष्य रखा है कि देश स्पोर्ट्स सेक्टर में एक से दस क्रम...

भोपाल में युवक की सुसाइड का मामला:आरक्षक ने एक लाख रुपए की मांग की थी, नहीं देने पर प्रताड़ित किया

भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले युवक ने 15 सितंबर को घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा है। जिसमें बिलखिरिया थाने के एक आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक की मां की ओर से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में भी शिकायत की गई है। इधर पुलिस का कहना है कि घटना के बाद स्थल निरीक्षण के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला था। बाद में यह नोट सुपुर्द किया। जिसकी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट्स से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सचिन दमाड़े (22) ने पिपलानी स्थित अभिनव कैम्पस में मां के साथ रहता था। वह कार शो रूम में जॉब करता था। उसने अपने घर पर 15 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। इस समय वह घर में अकेला था। उसकी मां नर्मदापुरम में थीं। युवक की नानी 16 सितंबर को भुसावल से भोपाल आई थीं। सचिन के घर पहुंची, जहां काफी आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला। गेट अंदर से लॉक था। नानी ने मामले की जानकारी मृतक की मां रजनी को दी। अनहोनी की आशंका के चलते गेट को पड़ोसियों की मदद से तुड़वा दिया। अ...

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर सड़क हादसा:ट्रक और टैक्सी की टक्कर में एक घायल; दिगौड़ा थाना क्षेत्र की घटना

टीकमगढ़-झांसी हाईवे रोड पर वर्मा ताल गांव के पास गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ट्रक और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वर्माताल गांव के पास फुटेर की बरिया के पास ट्रक और टैक्सी की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक टीकमगढ़ की तरफ से आ रहा था। जिसमें लोहे का सरिया भरा है। टैक्सी दिगौड़ा की ओर से जा रही थी। टैक्सी में केवल चालक मौजूद था। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। from ...

महात्मा गांधी की जयंती पर चला स्वच्छता अभियान:मंत्री शुक्ला ने मेहगांव की मंडी में, पूर्व मंत्री ने भिंड जिला अस्पताल में लगाई झाड़ू

भिंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मेहगांव की गल्ला कैबिनेट मंडी में मंत्री राकेश शुक्ला ने झाड़ू लगाई। इधर भिंड जिला चिकित्सालय भिंड स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने हिस्सा लिया। हम बात कर रहे भिंड जिला अस्पताल की। यहां बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने स्वच्छता संदेश देते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास, मोहल्ले और शहर को भी स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा है कि स्वच्छता का कार्य केवल नगर पालिकाध्परिषद के कर्मचारियों का ही नहीं है बल्कि समाज के सभी लोगों को अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये आगे आना चाहिए। स्वयं जागरूक बनें और लोगों को भी जागरूक करने के कार्य में अपना योगदान दें। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा आर्य, के अलावा कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ शिवराम सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान एव...

अमरवाड़ा, हर्रई बीआरसी की रुकेगी वेतनवृद्धि:कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने एफएलएन में लापरवाही के चलते हर्रई और अमरवाड़ा विकासखंड के बीआरसी की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए, वहीं जुन्नारदेव और परासिया विकासखंड के बीईओ की एक वेतनवृद्धि भी रोकने के आदेश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्राचार्यों एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीईओ और बीआरसी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।उन्होंने नीट और जेईई की कक्षाओं पर विशेष जोर देते हुए प्राचार्यों को निर्देशित किया कि छात्रों को अधिक से अधिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। कलेक्टर ने सभी स्कूलों को स्मार्ट क्लासेज से जोड़ने और शिक्षकों को इनका उपयोग कर पढ़ाई कराने के निर्देश भी दिए।उन्होंने वर्चुअल मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल के माध्यम से स्कूलों की निगरानी की बात भी कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल, सहायक संचालक डी.पी.डेहरिया, सहायक संचालक सतनकर, डीपीसी जगदीश इड़पाचे और एडीपीसी गिर...