मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
छिंदवाड़ा के कुंडालीकलां के रहने वाले एक बुजुर्ग ने लंबी बीमारी के चलते ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। 62 वर्षीय बुजुर्ग पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। 18 अक्टूबर से अस्पताल में थे जानकारी मुताबिक 62 साल के रामचरण प्रजापति 3 महीने गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह घर में अकेले रहते थे, पत्नी की बहुत पहले मौत हो चुकी है। वह इलाज के लिए 18 अक्टूबर को जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज यानी मंगलवार वह अस्पताल से बिना बताए चले गया और कुंडालीकला के पास अंडर ब्रिज के पास शाम 6 बजे ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। देहात टी आई गोविंद राजपूत ने बताया कि 62 वर्षीय बुजुर्ग रामचरण का कुंडालीकला अंडरब्रिज के पास रेल्वे ट्रेक में शव मिला है। परिजनों के मुताबिक मृतक गंभीर बीमारी से परेशान था, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी दौरान आज बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k9SncOB
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k9SncOB
via IFTTT
Comments
Post a Comment