मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र के प्रताप फाल्या उसारणी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश मंडलोई (29) ने 26 अक्टूबर शाम करीब पौने पांच बजे अपने 3 साल के बेटे आयान्स पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मुकेश की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जसिके बाद उसने गुस्से में आयान्स पर कुल्हाड़ी चला दी। पत्नी, सांस और तीन बच्चों के साथ रहता था पुलिस को दिए गए बयान में मुकेश के जीजा राजू पिता सुखलाल निराले ने बताया कि मेरा साला मुकेश और उसकी पत्नी मनीषा तीन बच्चों के साथ प्रताप फाल्या ग्राम उसारणी में रहता है। करीब 3 माह पहले वह बच्चों के साथ खरगोन जिले के निमरानी गया था। फिर 15 अगस्त को तीनों बच्चों को लेकर प्रताप फाल्या उसारणी आ गया था। मेरी सास पानोबाई बच्चों के साथ रहती थी। 26 अक्टूबर को शाम करीब पौने पांच बजे मैं घर पर था, तभी भाई आदित्य घर पर आया और कहा कि मुझे मुकेश के दो बच्चों ने बताया कि आयान्स और भाइयों को पापा ने आइसक्रीम दी थी। हम आइसक्रीम खा रहे थे कि मेरे पापा मुकेश ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर आयान्स को गले पर मारकर गला काट दिया। साले ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद किया राजू ने आगे बताया कि जानकारी लगते ही मैं और मेरा छोटा भाई वहां से भागे। फिर मैंने बड़े पापा प्रताप और चचेरे भाई सदाषिव, संजय को घटना बताई। तुरंत दौड़कर मुकेश के घर पहुंचे। जहां देखा कि मकान के साइड में खून लगी कुल्हाड़ी जमीन पर पड़ा था। आयान्स को तलाश किया , वह घर के पीछे नाली के पास मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी दाहिनी ठुड्डी और दाहिए गले और दाहिने कंधे पर गहरी चोट के निशान थे। मेरे साले मुकेश ने उसकी पत्नी मनीषा से किसी बात पर विवाद के कारण कुल्हाड़ी से आयान्स को प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ धारा 103-1 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। रविवार को जांच के लिए एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा भी पहुंचे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SLVXgdO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SLVXgdO
via IFTTT
Comments
Post a Comment