मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर FIR:थाने के बाहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, भगवान शिव पर टिप्पणी का विरोध
श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार विरोध जारी है। शुक्रवार को इंदौर में भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने को लेकर सड़क पर बैठे। इसके बाद पुलिस ने श्योपुर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तुकोगंज टीआई जितेन्द्र यादव के पास शुक्रवार रात हिंदू जागरण मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भोलेनाथ पर की गई टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। टीआई यादव की तरफ से एक एफआईआर श्योपुर में दर्ज होने की बात कही गई। इस पर हिंदूवादी नाराज हो गए और एफआईआर दर्ज कराने की बात पर अड़ गए। बाद में अफसरों से बात कर श्योपुर के विधायक बाबू के खिलाफ 299, 302 की धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन बंद किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gKfQukL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gKfQukL
via IFTTT
Comments
Post a Comment