मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम में पहली बार हुआ 'शक्ति शौर्य महारास':मातृशक्तियां ने की शक्ति की आराधना, राज्यसभा सदस्य ने भी किया महारास
नर्मदापुरम में पहली बार नवरात्र में शक्ति की आराधना के लिए 'शक्ति शौर्य महारास' का आयोजन हुआ। रविवार शाम को एसएनजी स्कूल ग्राउंड पर शहर की मातृशक्तियाें ने तलवार लेकर शौर्य महारास किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बेटियां और विवाहित महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में रहकर शक्ति की आराधना की। मां दुर्गा और भारत मां की भगवती की पूजन आरती के साथ महारास शुरू हुआ। राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया और नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने भी मातृशक्तियों के बीच में पहुंचकर महारास और गरबा कर मां भगवती की आराधना की। नर्मदापुर युवा मंडल के संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि हिंदू सनातन बहन-बेटियां और माताओं को समर्पित यह अनोखा आयोजन नर्मदापुरम में पहली बार हुआ। शौर्य महारास के माध्यम से हम ये संदेश देना चाहते है कि महिलाएं सशक्त हो। ताकि उन पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ वे खुद लड़ सकें। इस दौरान मंच पर नपा अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा नेता प्रसन्न हरने, राजेश तिवारी, पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी भगवती चौरे, हंस राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा समेत अन्य शामिल हुए। वहीं, बड़ी ससंख्या में लोग इस आयोजन को देखने पहुंचे। तस्वीरों में देखे शौर्य महारास की झलकियां-
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SpA8I50
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SpA8I50
via IFTTT
Comments
Post a Comment