मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का एक्शन:विनय नगर के एक मकान में भरे थे पटाखे, दीपावली पर लगाने थे ठिकाने, पकड़े गए
दीपावली में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं और अवैध पटाखों का कारोबार तेजी से हो रहा है। हाल ही में मुरैना में अवैध पटाखा कारखाने में ब्लास्ट के बाद ग्वालियर में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रविवार शाम पुलिस ने बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान में छापा मारा। पुलिस और प्रशासन की इस छापामार कार्रवाई में घर के अंदर कमरों में काफी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे। जब मकान मालिक से इस भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखा सामग्री जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि यह अवैध पटाखे किसके हैं। परिवार बोला- लाइसेंस के लिए आवेदन किया विनय नगर सेक्टर चार के मकान में पटाखों के अवैध स्टॉक की सूचना पुलिस को मिली थी। यह घना और रिहायशी इलाका है। शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। एसडीएम, आरआई, पटवारी, बहोड़ापुर थाना टीआई और पुलिस फोर्स की एक टीम विनय नगर पहुंची। टीम ने संगम गोयल के मकान पर छापा मारा और जब मकान में जांच की, तो घर के कमरे में 40 कार्टून रखे मिले। इसमें अलग - अलग तरह के पटाखे रखे हुए थे। बड़ी मात्रा में घर में पटाखे होने के सवाल पर गोयल परिवार ने बताया कि उन्होंने कल ही पटाखे खरीदे हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। इस बात का पुलिस तस्दीक कर रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया... विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है। कमरे के अंदर भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला है। मकान मालिक इसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gkhqLUW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gkhqLUW
via IFTTT
Comments
Post a Comment