मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस:बिना अनुमति निकालने की कोशिश पर कार्यकर्ता गिरफ्तार, वाटर कैनन ने बुझाई मशालें
उमरिया जिला मुख्यालय पर युवक कांग्रेस की शनिवार रात मशाल जुलूस यात्रा थी। युवक कांग्रेस ने इसके लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने परमिशन नहीं दी। इसके बाद भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालने की कोशिश की। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। युवक कांग्रेस की मशाल जुलूस यात्रा जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक होनी थी। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम शांतिपूर्वक मशाल जुलूस यात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगे थी। लेकिन अनुमति नहीं दी गई। हम जुलूस के माध्यम से नारी के सम्मान बेटियों की सुरक्षा को लेकर संदेश देना चाहते थे कि निकम्मी सरकार क्यों बैठी है? जब बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। हमारे सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह ने बताया कि मशाल यात्रा की अनुमति नहीं थी। लेकिन यात्रा निकालने की कोशिश की गई है। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर ही जमानत दे दी गई है। मशाल बुझाने वाटर कैनन का उपयोग किया युवक कांग्रेस की मशालों को बुझाने के लिए प्रशासन को वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा। वाटर कैनन से पानी की बौछार से मशालें बुझी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z647LGh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z647LGh
via IFTTT
Comments
Post a Comment