भोपाल में युवक की सुसाइड का मामला:आरक्षक ने एक लाख रुपए की मांग की थी, नहीं देने पर प्रताड़ित किया Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भोपाल में युवक की सुसाइड का मामला:आरक्षक ने एक लाख रुपए की मांग की थी, नहीं देने पर प्रताड़ित किया

भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले युवक ने 15 सितंबर को घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा है। जिसमें बिलखिरिया थाने के एक आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक की मां की ओर से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में भी शिकायत की गई है। इधर पुलिस का कहना है कि घटना के बाद स्थल निरीक्षण के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला था। बाद में यह नोट सुपुर्द किया। जिसकी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट्स से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सचिन दमाड़े (22) ने पिपलानी स्थित अभिनव कैम्पस में मां के साथ रहता था। वह कार शो रूम में जॉब करता था। उसने अपने घर पर 15 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। इस समय वह घर में अकेला था। उसकी मां नर्मदापुरम में थीं। युवक की नानी 16 सितंबर को भुसावल से भोपाल आई थीं। सचिन के घर पहुंची, जहां काफी आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला। गेट अंदर से लॉक था। नानी ने मामले की जानकारी मृतक की मां रजनी को दी। अनहोनी की आशंका के चलते गेट को पड़ोसियों की मदद से तुड़वा दिया। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि नाती सचिन का शव फंदे पर लटका था। इसकी सूचना उन्होंने डायल 100 पर कॉल कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पीएम के लिए रवाना किया। जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा है मृतक की मां की ओर से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि पिपलानी पुलिस को बेटे का सुसाइड नोट सौंपा है। जिसमें लिखा था कि मेरा आत्महत्या का कोई इरादा नहीं था। बिलखिरिया थाने का पुलिस वाला संजय सिंह सिसोदिया मुझ से एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर जेल भेजने का दबाव बना रहा है। मुझे इंसाफ दिलाने इस पर कार्रवाई जरूर कराना। इस आवेदन में सुसाइड नोट को भी संग्लन किया गया है। मां ने दावा किया कि बेटी ने जब बेटे के कमरे की तलाशी ली तो एक डिब्बे में उसे सुसाइड नोट मिला था। क्यों धमका रहा था आरक्षक बताया जा रहा है कि मृतक के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर फ्राड में किए जाने की जानकारी बिलखिरिया पुलिस को मिली थी। एक साइबर ठगी के केस की जांच में मृतक का अकाउंट चिन्हित किया गया था। इसी केस से नाम निकलवाने के लिए आरक्षक सचिन से रकम की मांग कर रहा था। सचिन की मां ने शिकायत में लिखा कि बेटे की सुसाइड से एक दिन पहले संजय सिंह सिसोदिया उनके घर पहुंचा था। इस बात की जानकारी उन्हें मोहल्ले वालों ने दी थी। मामले की जांच करा रहे हैं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि केस जांच की जा रही। सुसाइड नोट की सत्यता की जांच भी की जा रहा है। सर्चिंग में पुलिस टीम को सुसाइड नोट नहीं मिला था। अगले दिन ये सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा गया था, जिस केस में सचिन के खिलाफ जांच की जा रही थी, उस केस की जानकारी भी बिलखिरिया थाने से मंगवाई गई है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D6RQshF
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...