मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पूर्व डीजीपी के घर से हटाया अतिक्रमण:न्यायालय के आदेश पर कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई
हाई कोर्ट के आदेश पर सेवा निवृत डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा, कांग्रेस नेता संजय यादव और त्रिलोक कुशवाहा का प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई बुधवार को जौरा में की गई है। बता दें कि अवैध अतिक्रमण क्रेशर सहित लगभग 10 विस्वा शासकीय भूमि पर था। लगभग 2 करोड़ से अधिक का अवैध रूप से कच्चा और पक्का अतिक्रमण धा। अतिक्रमण हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने जारी किया था। जिसके बाद बुधवार को एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तहसीलदार कल्पना कुशवाह की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। 10 विस्वा जमीन पर अतिक्रमण जानकारी के मुताबिक जौरा तहसील के अलापुर ग्राम पंचायत के सर्वे क्रमांक-1147 रकव, लगभग 10 विस्वा जमीन पर सेवानिवृत डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा कांग्रेस नेता, संजय सिंह यादव और त्रिलोक कुशवाहा की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके खिलाफ सूरज सिंह पुत्र जितेंद्र यादव ने हाई कोर्ट में न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर अपील दायर की थी । जिसपर से हाई कोर्ट ने उक्त आक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। पहले भी की जा चुकी है कार्रवाई इस शासकीय भूमि पर 2019 में भी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन उसके बाद फिर से उसी भूमि तीनों ने अतिक्रमण किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/E8LXaAx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/E8LXaAx
via IFTTT
Comments
Post a Comment