मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
टीकमगढ़-झांसी हाईवे रोड पर वर्मा ताल गांव के पास गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ट्रक और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वर्माताल गांव के पास फुटेर की बरिया के पास ट्रक और टैक्सी की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक टीकमगढ़ की तरफ से आ रहा था। जिसमें लोहे का सरिया भरा है। टैक्सी दिगौड़ा की ओर से जा रही थी। टैक्सी में केवल चालक मौजूद था। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LJrYWd4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LJrYWd4
via IFTTT
Comments
Post a Comment