मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शिवपुरी को आवंटित होगा 21.54 मि.घ.मी. वार्षिक जल:केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों के बाद जल आवंटन समिति की बैठक में हुआ फैसला
शिवपुरी वासियों को सिंध जलावर्धन योजना के तहत मिलने वाले पानी की क्षमता अब शहर के लिए बढ़ा दी गई हैं। पूर्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलने जनता को वाले पानी की क्षमता को बढ़ाने की बात कही थी। बता दें कि, प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग की अध्यक्षता में मंगलवार को रोज संपन्न जल आवंटन समिति की 79वीं बैठक में निर्णय अनुसार नगर पालिका परिषद, शिवपुरी की पेयजल आपूर्ति के लिए मडीखेड़ा बांध, शिवपुरी से आवंटित 14.48 मि.घ.मी. के स्थान पर 21.54 मि.घ.मी. वार्षिक जल आवंटन होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद के प्राधिकृत अधिकारी को कार्यपालन यंत्री, सिंध परियोजना पक्का बांध संभाग मडीखेड़ा के साथ एग्रीमेंट करना होगा। वहीं नगर पालिका शिवपुरी को शासन द्धारा समय-समय पर लागू की गई जल दर अनुसार जल कर का नियमित भुगतान समय पर कार्यपालन यंत्री, सिंध परियोजना पक्का बांध संभाग, मडीखेड़ा, जिला शिवपुरी को करना होगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3UFbHwE
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3UFbHwE
via IFTTT
Comments
Post a Comment