मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अमरवाड़ा, हर्रई बीआरसी की रुकेगी वेतनवृद्धि:कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने एफएलएन में लापरवाही के चलते हर्रई और अमरवाड़ा विकासखंड के बीआरसी की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए, वहीं जुन्नारदेव और परासिया विकासखंड के बीईओ की एक वेतनवृद्धि भी रोकने के आदेश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्राचार्यों एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीईओ और बीआरसी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।उन्होंने नीट और जेईई की कक्षाओं पर विशेष जोर देते हुए प्राचार्यों को निर्देशित किया कि छात्रों को अधिक से अधिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। कलेक्टर ने सभी स्कूलों को स्मार्ट क्लासेज से जोड़ने और शिक्षकों को इनका उपयोग कर पढ़ाई कराने के निर्देश भी दिए।उन्होंने वर्चुअल मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल के माध्यम से स्कूलों की निगरानी की बात भी कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल, सहायक संचालक डी.पी.डेहरिया, सहायक संचालक सतनकर, डीपीसी जगदीश इड़पाचे और एडीपीसी गिरीश शर्मा एवम अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TZHLmCY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TZHLmCY
via IFTTT
Comments
Post a Comment