मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरुवार को एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति अपने दोस्तों के साथ दोपहर में नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। पत्नी घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने सूइसाइड कर लिया। पति ने मामले की सूचना खिलचीपुर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक भोजपुर गांव में रहने वाले भंवर लाल मेवाडे (51) की शादी 3 साल पहले भोपाल में रहने वाली दुलारी बाई (40) से हुई थी। शादी के बाद से दोनों खिलचीपुर के गायत्री कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। भंवर लाल का बस स्टैंड के पास आयुर्वेदिक क्लिनिक है। वही, उसी जगह उसकी पत्नी सिलाई का काम करती थी। पति दोस्तों के साथ मंदिर गया हुआ था भंवर लाल ने बताया कि आज दोपहर के समय लगभग डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी को बता कर अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने के लिए नलखेड़ा के बगलामुखी माता मंदिर गया था। जब वह मंदिर से शाम 7 बजकर 20 मिनट पर वापस लौटो तो उसके क्लिनिक के ऊपर कमरे में लाइट बन्द थी। जब भंवर लाल ने लाइट चालू की तो पत्नी दरवाजे पर साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसने जैसे तैसे दुलारी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को खिलचीपुर अस्पताल भेज दिया है। जहां शुक्रवार को सुबह महिला का पोस्टमार्टम होगा ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZAN4piT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZAN4piT
via IFTTT
Comments
Post a Comment