मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नवरात्र पर्व को लेकर शहर में 50 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें भदोरिया की खिड़की के पास विराजित की गई मां काली की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हैं। शाम होते ही हजारों की संख्या में देवी भक्त अपने परिवार के साथ मां काली के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इधर नवरात्रि पर्व पर महिलाओं और बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दतिया में महिला पुलिस स्कूटी से पेट्रोलिंग कर रही है। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर शहर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम, दुर्गा पंडाल, गरवा कार्यक्रम और धार्मिक स्थलों पर अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में महिला और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर पेट्रोलिंग करने महिला दस्ता को बनाया गया है। दतिया शहर में उक्त दस्ते में दो स्कूटी और एक अतिरिक्त चार पहिया वाहन में 10 से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा शहर के पुलिस थानों के पुलिस के साथ अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FtuMvNH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FtuMvNH
via IFTTT
Comments
Post a Comment