मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत:साथ की दो लड़कियों को ग्रामीणों ने बचा लिया, दोस्तों के साथ पूजा करने गई थी
जिले के पिछोर थाना की हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के सुजावनी गांव में तालाब में एक 17 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, उसके साथ तालाब में गई दो और बच्चियों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। सहेलियों के साथ पूजा करने तालाब पहुंची थी बालिका जानकारी के मुताबिक सुजावनी गांव की राधा मिश्रा पुत्री शिवकुमार मिश्रा अन्य गांव की बालिकाओं के साथ नवरात्रा में सुआटा की ढिरियां की पूजा करने तालाब गई थी। सुबह के समय राधा और उसकी सहेलियां पूजा पूरी करने के लिए तालाब में उतरीं। इसी दौरान राधा और उसकी तीन सहेलियां गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने डूबते हुए बालिकाओं को देख तुरंत तालाब में कूद कर दो बालिकाओं को बचा लिया, लेकिन राधा को जब तक बाहर निकाला गया जब वह दम तोड़ चुकी थी। राधा को तत्काल परिजन पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QD1Cu4w
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QD1Cu4w
via IFTTT
Comments
Post a Comment