पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप:रीवा में आरोपियों ने वीडियो भी बनाया; सभी 8 आरोपी गिरफ्तार Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप:रीवा में आरोपियों ने वीडियो भी बनाया; सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला से गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। सोमवार की इस घटना की एफआईआर कराने दंपती थाने के चक्कर काटते रहे। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत दर्ज की। दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। यहां 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को वारदात के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का फोकस बुधवार को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव पर था, इसलिए मामले को दबाए रखा। अब 3 दिन बाद मामला सामने आया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, गृह विभाग कोलैप्स हो गया है। सीएम जंगलराज विभाग बनाएं। रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। 5 आरोपियों ने गैंगरेप किया, 3 ने सहयोग किया पुलिस ने गैंगरेप की इस वारदात में शामिल सभी 8 आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से 5 आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया, जबकि 3 ने उनका सहयोग किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बोला- गांजा और शराब के नशे में थे एक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया, 21 अक्टूबर को हम 5 लोग गुढ़ के पास स्थित भैरव बाबा के मंदिर गए थे। यहां नहाने के बाद हमने खाना बनाया। साथियों ने मुझे गांजा और शराब पिला दी। मैं बहुत ज्यादा नशे में था। कुछ देर बाद लड़का-लड़की बाइक से आए। वे एक बड़ी सी चट्टान के पीछे चले गए। इसके बाद हमने लड़की के साथ गलत काम किया। बाद में लड़की मेरे पास आई और बोली- मेरा मोबाइल दिलवा दो। मैंने अपने साथी से छीनकर उसका मोबाइल दिया। कमलनाथ बोले- प्रदेश को अपराधियों के सुपुर्द किया मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के बावजूद सरकार का ध्यान कहीं और है। बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जो कि खुद गृहमंत्री भी हैं, प्रदेश को अपराधियों के हाथों सुपुर्द कर चुके हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दुष्कर्म की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से कारगर योजना बनाएं। सूचना/खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की पहल करें। पटवारी बोले- गृह विभाग की जगह जंगल राज विभाग बनाना चाहिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने X अकाउंट पर रीवा रेप मामले को लेकर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा, रीवा में कितनी भयावहता है। मध्यप्रदेश में 18-20 बेटियों से रोज रेप होता है। रीवा में इनवेस्टर्स मीट थी, तभी पति को बांधकर उसके सामने पत्नी का रेप किया। ये बात दो दिन तक पब्लिक के सामने नहीं आई, भयावहता इसकी है। तो ये जंगल राज नहीं है तो क्या है? कांग्रेस बोली- सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने कहा, मामले को लेकर हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। रीवा में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही आगाह किया था कि रीवा और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लेकिन प्रशासन और सरकार ने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी घटना को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। ये खबर भी पढ़ें... 2 थानों की सीमा में 1KM भटकती रही रेप पीड़ित इंदौर में रेप के बाद पीड़ित महिला सदर बाजार और मल्हारगंज थानों की सीमा के बीच 1 किलोमीटर से ज्यादा के इलाके में भटकती रही। उसने कपड़े घटनास्थल पर ही छोड़ दिए थे। नग्न हालत में एक धार्मिक स्थल के बाहर पहुंची। यहां गश्त कर रहे मल्हारगंज थाने के एसआई की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने बीट के पुलिसकर्मियों को बुलाकर पीड़ित से पूछताछ की। पूरी खबर पढ़ें...

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bKfSjie
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...