मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तेज आंधी के कारण ट्रेन लाइन में भड़की आग:शॉर्ट सर्किट के कारण नैनपुर मंडला ट्रेन के थमें पहिये, टल गया हादसा, छत उड़ने से आठ बकरी की मौत
चौरई में पुराने स्टेशन के पास नैनपुर मंडला ट्रेन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यहां पर इंजन के पास अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद तत्काल ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया, ट्रेन में सवार यात्री बाल -बाल बचे, वही ट्रेन रुकते ही यहां पर ट्रेन में सवार यात्री इधर-उधर भागने लगे कुछ यात्री इस दौरान गिर गए जिन्हें हल्की चोट भी आई बताया जा रहा है कि ट्रेन रुकने के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की चिंगारी भी थम गई, तकनीकी खामी को दूर करने के बाद लगभग 1 घंटे तक ट्रेन यहां रुकी रही उसके बाद ट्रेन यहां से रवाना हो गई, ट्रेन के रवाना होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली । शाम के वक्त अचानक बदले मौसम की मिजाज के कारण तेज आंधियों के चलते एक पेड़ की डाली बिजली तार से टकरा गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी किसी तरह से घायल नहीं हुआ। रेलवे के किशोर सहस्त्र बुद्ध ने बताया कि आज छिंदवाड़ा मंडला ट्रेन हाइटेंशन लाइन पर हवा धुंध की वजह से डाल गिरने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था। घटना में कोई जन माल हानि नहीं हुई। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। खराब मौसम बना हादसे की वजह बताया जा रहा है कि जिस समय है हादसा हुआ उस समय मौसम खराब था, ऐसे में एक पेड़ की तरह जाकर विद्युत तार से टकरा गई जिसके कारण आग लग गई हालाकि इससे कोई घायल नहीं हुआ। चौरई में तेज हवा धुंध के साथ बारिश,ओलावृष्टि एक दर्जन से ज्यादा कच्चे मकानों की छत उड़ी, 8 बकरियों की मौत छिंदवाड़ा के चौरई में देर शाम अचानक मौसम खराब हुआ।चौरई,खैरी और समसवाडा में तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। चौरई तहसीलदार राजेंद्र टेकाम ने बताया कि प्रभावित खैरी, समसवाडा और चौरई में बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई है ।प्रभावित गांव का सर्वे जारी है। 8 बकरियों को मौत हो गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fnk9WNM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fnk9WNM
via IFTTT
Comments
Post a Comment